Uncategorized – Samsung Newsroom भारत

(वीडियो) सैमसंग इनोवेशन म्यूजियम के ऑनलाइन टूर वीडियो के जरिये जानिए सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स का इतिहास
कोरिया में इलेक्ट्रॉनिक्स के इतिहास के सबसे बड़े संग्रहालय सैमसंग इनोवेशन म्यूजियम (एस/आई/एम) ने अपने ‘हिस्ट्री ऑफ सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स’ प्रदर्शनी हॉल का परिचय देने वाले दो ऑनलाइन टूर वीडियो जारी किए हैं।

पिछले सितंबर में एस/आई/एम ने 18वीं से 20वीं सदी तक के आविष्कारकों की इनोवेशन की कहानियां और सेमीकंडक्टर, डिस्प्ले तथा मोबाइल उद्योगों में हुए इनोवेशनों के बारे में बताने वाले ऑनलाइन टूर वीडियो की श्रृंखला जारी करना शुरू किया। दो नए वीडियो सैमसंग की उन नई ईजादों यानी इनोवेशन को सामने रखते हैं, जिनके कारण कंपनी आज दुनिया भर में अपना दबदबा कायम कर पाई है।

पहला वीडियो इलेक्ट्रॉनिक्स के मामले में दुनिया भर का अगुआ बनने की दिशा में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के पहले ऐतिहासिक कदम की बात बताता है और शुरुआती उत्पादों से भी परिचय कराता है, जिनमें कंपनी द्वारा खुद विकसित किया गया पहला श्वेत-श्याम सीआरटी टीवी, कोरिया का पहला माइक्रोवेव अवन, कोरिया का पहला मल्टीपरपज रेफ्रिजरेटर शामिल हैं। वीडियो में सैमसंग के क्रांतिकारी 64के डीआरएएम और पर्सकॉम कंप्यूटर भी दिखाए गए हैं।

दूसरे वीडियो में 1990 के दशक से 2000 के दशक तक का समय दिखाया गया है, जब वास्तव में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स दुनिया भर में छा गई।

सैमसंग ने कोरिया के बाजार में ऐनीकॉल मोबाइल फोन, म्योंगपम प्लस वन टीवी और कंपनी का जिपेल साइड-बाई-साइड रेफ्रिजरेटर पेश किया। इन उत्पादों ने सैमसंग इलेक्ट्रानिक्स को ऐसा ब्रांड बनने में मदद की, जिसे पूरी दुनिया में सम्मान दिया जाता है।

एस/आई/एम के ‘हिस्ट्री ऑफ सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स’ ऑनलाइन टूर वीडियो दिखाते हैं कि कंपनी को अपनी शानदार उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त के रास्ते में कितनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स उत्कृष्टता के लिए इनोवेशन के 100 वर्ष पूरे करने जा रही है। ऐसे में कंपनी के अतीत, वर्तमान और भविष्य के बारे में और अधिक जानने के लिए वीडियो देखिए।

[Rediscover Yourself] इन्नोवेशन्स के लिए हमारे पास है एक सुनहरा मौका: अमितोज सिंह
सैमसंग इंडिया के सीनियर डायरेक्टर और प्रोडक्ट इनोवेशन टीम के प्रमुख, अमितोज सिंह का कहना है, “हम जिस स्थिति में हैं, वह इन्नोवेशन के लिए एक सुनहरा समय है।” यह इन्नोवेशन के लिए उठाया जाने वाला एक रोचक कदम है, विशेषकर उस समय जब अधिकांश दुनिया के लोग अपने-अपने घरों से काम कर रहे है।

लेकिन क्यों? अमितोज ने इस पर कहा, “अभी तक, अधिकांश कंपनियों ने इन्नोवेशन पेश किए हैं, जो किसी न किसी तरह से उपभोक्ता व्यवहार को बदलने की कोशिश करते थे। अब स्थिति एकदम विपरीत है। लोग खुद बदलना चाहते हैं। हम सभी को ऐसे उत्पादों को विकसित करने की जरूरत होगी, जो इस बदलाव में फिट हो सकें।”

यकीनन अमितोज और उनकी टीम लोगों की बदलती जीवनशैली का अध्ययन कर रही है और यह अनुमान लगाने पर काम कर रही है कि इनमें से कौन सी जीवनशैली में बदलाव “दि न्यू नॉर्मल” का हिस्सा होगा, जो आगे जाएगी।

पिछले कुछ हफ्तों से घर से काम करने का अनुभव काफी ज्ञानवर्धक रहा है और अमितोज ने बताया कि उनकी टीम की उत्पादकता बढ़ गई है। जबकि अधिकांश लोगों को लगता है कि सहयोग इन्नोवेशन की कुंजी है, वह कहते है कि यह एक मिथक है।

“इन्नोवेशन के लिए, सहयोग महत्वपूर्ण है, लेकन सफलता व्यक्तिगत योगदान और आत्म-विश्वास से मिलती है।” उनकी टीम के सदस्यों को अब सोचने, आत्मनिरीक्षण करने, अपने जुनून को पूरा करने के लिए अधिक समय मिल रहा है और परिणामस्वरूप उनकी उत्पादकता में वृद्धि हुई है। टीम के एक सदस्य को एक साल के अंतराल के बाद आखिरकार ऑटोमोटिव स्केचिंग का काम वापस मिला है और प्रेरणा के लिए वह टीम ग्रुप में इसे लगातार पोस्ट करता रहता है। एक अन्य सदस्य ने किताबों के प्रति अपने जुनून को किताबों की समीक्षा वाले यूट्यूब चैनल में बदल दिया है।

अमितोज ने कहा, “रचनात्मक संतुष्टि, जो इन लोगों को अपने जुनून को पूरा करने से प्राप्त होती है, उनके काम और इन्नोवेशन पर उनके विचारों को बेहतर बनाती है। घर से काम करना उन्हें उनके व्यक्तिगत रुचियों के लिए एक ईंधन दे रहा है।”

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली से इमोशंस एंड डिजाइन में पीएचडी और इंडस्ट्रियल डिजाइन में मास्टर्स करने एवं कुछ वर्षों तक संस्थान के डिजाइन सेंटर में एक सहायक प्रोफेसर के रूप में काम करने के बाद, अमितोज स्थानीय उपभोक्ता नवाचारों के लिए एक प्रोडक्ट इन्नोवेशन टीम बनाने के लिए 2010 में सैमसंग के साथ जुड़ गए।

यह टीम ऐसे नवाचारों के निर्माण के लिए कंपनी के सभी कारोबारी इकाईयों के साथ मिलकर काम करती हैं, जिन्हें सैमसंग उपभोक्ता कई सालों से पसंद करते आ रहे हैं। इस श्रृंखला में नवीनतम इन्नोवेशन कर्ड मैस्ट्रो रेफ्रिजरेटर है, जिसे सैमसंग द्वारा इस साल जनवरी में पेश किया गया था। यह दुनिया का पहला रेफ्रिजरेटर है, जो दही बनाता है।

पिछले कई वर्षों में, इस टीम के लिए सबसे बड़ा ईंधन उपभोक्ता अंतरदृष्टि रही है। लेकिन मौजूदा परिस्थिति में, उपभोक्ता अंतरदृष्टि प्राप्त करना एक चुनौती है, इसलिए उन्होंने एक वैकल्पिक रास्ता खोज निकाला है। उनकी टीम अब भारत में कंपनी के सभी कर्मचारियों से प्रतिक्रिया हासिल कर और लोगों के घर में रहने के प्रभाव, उनकी परेशानियों और उनकी जीवनशैली और मनोभाव पर इसके असर का अध्ययन करने में व्यस्त हैं।

उन्होंने अपने बड़े संयुक्त परिवार, अपने अभिभावकों और अपने बड़े भाई के परिवार और अपनी पत्नी और दो बच्चों की प्रतिक्रिया भी स्वयं हासिल की है और इस मुश्किल घड़ी में संयुक्त परिवार के साथ रहने के फायदों की सराहना की है।

उन्होंने कहा, “हमें सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाना है न कि इमोशनल डिस्टेंसिंग को। हम में से बहुत से लोग घर पर हैं और हम सब मिलकर खूब मजे कर रहे हैं।”

उनके परिवार में हर कोई अपने जुनून को पूरा करने के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रहा है। उनकी पत्नी और बेटी की जुम्बा क्लासेस अब ऑनलाइन हो गई हैं और उनके बेटे की ड्रम क्लास भी ऑनलाइन चल रही है। इन दिनों, जब काम नहीं कर रहे हैं, वह साइंटिफिक मूवीज के प्रति अपने जुनून को फिर से जिंदा कर रहे हैं और अपने बेटे को भी इन फिल्मों की आकर्षक दुनिया की सैर करवा रहे हैं।

इनोवेटर्स के लिए तीन मंत्र

•ईमानदार बनें

•असफलता से जल्द उबरें

•बड़ा सोचें

(Rediscover Yourself में अगले सोमवार, हम अन्य सैमसंग इंडिया लीडर के अनुभवों को साझा करने के लिए उनसे बात करेंगे। और कल के क्विक टेक में, एक वरिष्ठ टेक्नोलॉजी लेखक अपने पसंदीदा सैमसंग इन्नोवेशन के बारे में हमें बताएंगे और #WFH के लिए कुछ रोचक टिप्स साझा करेंगे। प्रेरित होते रहें।)

सैमसंग इंडिया ने सैमसंग फाईनेंस+ लॉन्च किया, गैलेक्सी स्मार्टफोंस पर इंस्टैंट ऑफर वाला दुनिया का पहला डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म
सैमसंग फाईनेंस+ पूरी तरह से डिजिटल, यूनिवर्सली एक्सेसिबल लेंडिंग प्लेटफॉर्म है

सैमसंग फाईनेंस+ वित्तीय समावेशन एवं डिजिटल इंडिया के लिए सैमसंग का ‘मेक फॉर इंडिया’ अभियान है।

भारत के सबसे बड़े कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं स्मार्टफोन ब्रांड, सैमसंग ने आज सैमसंग फाईनेंस+ लॉन्च किया, जिससे उपभोक्ताओं के लिए सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन खरीदना और ज्यादा आसान हो गया। सैमसंग फाईनेंस+ एक अद्वितीय एवं यूनिवर्सली एक्सेसिबल डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म प्लेटफॉर्म है, जो भारत में उपभोक्ताओं को गैलेक्सी स्मार्टफोन खरीदने के लिए फाईनेंस के विकल्प प्रदान करता है।

सैमसंग फाईनेंस+ की मुख्य विशेषताएं हैं:

पूरी तरह से डिजिटल: उपभोक्ता इनस्टोर सैमसंग प्रमोटर की मदद लेकर बिना पेपर के डिजिटल रूप में प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

हर किसी के लिए मनचाहा ऑफर: फाईनेंस के लिए आवेदन करने वाले सभी उपभोक्ताओं को उनकी पसंद के गैलेक्सी स्मार्टफोन पर ऑफर मिलेगा।

यूनिवर्सली एक्सेसिबल: भारत में सैमसंग की मजबूत रिटेल पहुंच के द्वारा भारत में विस्तृत उपलब्धता।

शुरू में सैमसंग देश के 30 शहरों में 5000 से ज्यादा स्टोरों पर सैमसंग फाईनेंस+ लॉन्च कर रहा है। सैमसंग 2019 के अंत तक 100 शहरों में 10,000 आउटलेट्स खोलने की योजना बना रहा है।

सैमसंग इंडिया के सीनियर वाईस प्रेजिडेंट, मोबाईल बिज़नेस, मोहनदीप सिंह ने कहा, ‘‘सैमसंग पर हमारे हर काम का केंद्र ग्राहक हैं। सैमसंग फाईनेंस+ हमारे ग्राहक केंद्रित इनोवेशन का प्रमाण है। यह वित्तीय समावेशन एवं डिजिटल इंडिया के लिए एक ‘मेक फॉर इंडिया’ अभियान भी है। हमें विश्वास है कि सैमसंग फाईनेंस+ भारत में लाखों उपभोक्ताओं की जिंदगी का हिस्सा बन जाएगा।’’

सैमसंग फाईनेंस+: उपभोक्ता की यात्रा

सैमसंग फाईनेंस+ युक्त 5000 में से किसी भी स्टोर से गैलेक्सी स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहक अपने स्मार्टफोन पर आसान फाईनेंस चुन सकते हैं। उन्हें स्टोर के अंदर केवल एक गैलेक्सी टैब पर सैमसंग फाईनेंस+ आवेदन को लॉग इन करना होगा। उनकी व्यक्तिगत जानकारी भरने के बाद उनकी सरल केवाईसी वैरिफिकेशन एवं क्रेडिट स्कोरिंग होगी, और उसके बाद उन्हें विविध गैलेक्सी स्मार्टफोंस पर एक ऑफर स्क्रीन दिखाई देगी। यह पूरी यात्रा पूर्णतः डिजिटल, तीव्र एवं सुविधाजनक है।

सैमसंग फाईनेंस+: मेक इन इंडिया

सैमसंग फाईनेंस+ का विकास भारत में सैमसंग आरएण्डडी इंस्टीट्यूट इंडिया- बैंगलोर में हुआ। एसआरआई-बी के इंजीनियरों ने 2018 की शुरुआत से बाजार की जरूरतों को समझते हुए एसआईईएल के साथ काम किया और उत्पाद के फीचर्स का डिज़ाईन किया। उन्होंने कॉन्सेप्ट्स के सत्यापन के लिए सीमित पायलट चलाए और डेटा संचालित, स्केलेबल मल्टी-साईडेड लेंडिंग प्लेटफॉर्म बनाया, जो भारत जैसे बाजार की मांगों को पूरा कर सके। इस प्लेटफॉर्म की इंजीनियरिंग का संपूर्ण डिज़ाईन एवं विकास एसआरआई बैंगलोर द्वारा किया गया।

सैमसंग ने भारत में सैमसंग फाईनेंस+ के लॉन्च के लिए डीएमआई फाईनेंस के साथ गठबंधन किया। डीएमआई फाईनेंस अंतिम उपभोक्ता को क्रेडिट पहुंचाने के लिए टेक्नॉलॉजी का उपयोग करने में अग्रणी है।

डीएमआई फाईनेंस के को–फाउंडर, शिवाशीष चटर्जी ने कहा, ‘‘हमें भारत में ओईएम एवं लेंडर के बीच पहली पार्टनरशिप के लिए पिछले 24 महीनों से निकट से सैमसंग के साथ काम करने पर गर्व है। हमने सैमसंग के विश्वस्तरीय उत्पाद और डीएमआई के क्रेडिट प्लेटफॉर्म एवं टेक्नॉलॉजी स्टैक के ग्राहक अनुभव का समावेश करके ग्राहकों को सुगम एवं बेहतरीन अनुभव प्रदान करने का प्रयास किया है, जिसमें भारत में स्मार्टफोन के बाजार को परिवर्तित करने की सामर्थ्य है ।’’