Views – Samsung Newsroom भारत

गैलेक्सी S24 सीरीज़ में गैलेक्सी एआई फीचर्स की पेशकश के साथ की मोबाइल एआई युग की शुरुआत
दुनिया तकनीक के एक नए और रोमांचक युग की शुरुआत में है। मोबाइल एआई का दौर आ गया है, जिसे सैमसंग ने गैलेक्सी S24 सीरीज़ में गैलेक्सी एआई फीचर्स के साथ पेश किया है। यह हमारा पहला एआई फोन है।

हाइब्रिड एआई के साथ मोबाइल की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव

गैलेक्सी S24 सीरीज़ में जनरेटिव एआई तकनीक के फायदे जोड़ने के लिए सैमसंग ने हाइब्रिड एआई का उपयोग किया है। एआई कई संभावनाएं पेश करता है। सैमसंग का मानना है कि मोबाइल डिवाइस एआई की क्षमता को दिखाने का जरिया हैं, क्योंकि दुनियाभर के यूजर्स अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए अपने फोन पर निर्भर रहते हैं।

रोजमर्रा की जिंदगी में मोबाइल डिवाइस की अहम भूमिका होती है, क्योंकि लोग इन्हें कई महत्वपूर्ण और यादगार पलों के दौरान इस्तेमाल करते हैं। सैमसंग इसे समझता है और मानता है कि स्मार्टफोन को अधिक उन्नत होना चाहिए ताकि उपयोगकर्ता महत्वपूर्ण क्षणों का सरल, सहज और बेहतर तरीके से आनंद ले सकें। सैमसंग गोपनीयता के महत्व को भी समझता है, इसलिए यह ब्रांड यूजर्स को इस बात पर पूरा नियंत्रण देता है कि वे क्या शेयर करें और क्या निजी रखें।

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में मोबाइल आरएंडडी ऑफिस के ईवीपी और हेड वॉन-जून चोई ने कहा, “हमारा मानना है कि कंपनी का हाइब्रिड नजरिया सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए सबसे व्यावहारिक और विश्वसनीय समाधान है, जो सैमसंग को लीडर बनाए रखता है। हम यूजर्स को इंडस्ट्री के अग्रणी भागीदारों के साथ मिलकर खुले सहयोग के जरिए डिवाइस पर एआई के तेज रिस्पॉन्स, अतिरिक्त गोपनीयता और क्लाउड-आधारित एआई की सुविधाओं का संतुलन प्रदान कर रहे हैं, ताकि वे दैनिक जीवन के लिए जरूरी विभिन्न प्रकार के फंक्शन्स का आसानी से इस्तेमाल कर सकें।”

ऑन-डिवाइस एआई के साथ संभावनाओं का विस्तार

सैमसंग ने लाइव ट्रांसलेट सुविधा को ऑन-डिवाइस एआई आधारित बनाया है, क्योंकि वॉयस कॉल स्मार्टफोन की सबसे बुनियादी और निजी सुविधा है। सैमसंग यूजर्स को भाषा की बाधाओं के बिना संवाद करने के लिए सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित करता है कि हर संवाद पूरी तरह सुरक्षित और निजी हो।

श्री चोई ने कहा, “इस फीचर को वास्तविकता में बदलने के लिए, हमारी आरएंडडी टीम ने दिन-रात मेहनत की। टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, एआई लैंग्वेज मॉडल का सही आकार निर्धारित करने से लेकर वास्तविक जीवन की स्थितियों में प्रशिक्षण और परीक्षण तक। एमएक्स बिजनेस के भीतर हमारे आरएंडडी संगठनों ने खुद को चुनौती दी और इस सुविधा को पूरी तरह से डिवाइस पर चलाने के लिए उम्मीद से भी अधिक काम किया।‘’

दुनिया भर में सैमसंग के ग्लोबल आरएंडडी नेटवर्क ने भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सैमसंग के ग्लोबल आरएंडडी नेटवर्क पर हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रतिभाओं और कोर टेक्नोलॉजी को विकसित करने की जिम्मेदारी है। पोलैंड, चीन, भारत और वियतनाम सहित सैमसंग रिसर्च सेंटर ने गैलेक्सी एआई द्वारा सपोर्टेड भाषाओं को विकसित करने और उनका विस्तार करने के लिए काम किया है। भाषाएं सांस्कृतिक और स्थानीय होती हैं, इसलिए लोगों को भाषा की बाधाओं को तोड़ने और स्वाभाविक रूप से संवाद करने में मदद करने के लिए सैमसंग के स्थानीय आरएंडडी कार्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है, जिससे यूजर्स के लिए नई संभावनाएं खुल रही हैं।

इन प्रयासों ने सैमसंग को कुछ नया पेश करने में सक्षम बनाया है, जिसे हम साझा करने के लिए उत्साहित हैं। जल्द ही सैमसंग गैलेक्सी एआई की पावर को सैमसंग के अपने कॉलिंग ऐप के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी विस्तारित किया जाएगा। इसके लिए लाइव ट्रांसलेट को दूसरे थर्ड-पार्टी मैसेज ऐप्स में वॉयस कॉल का समर्थन देने के लिए बढ़ाया जाएगा। इससे आप अपने पसंदीदा ऐप पर विभिन्न भाषाओं में दोस्तों या सहकर्मियों से संवाद कर सकेंगे।

इस फीचर को हमारे ऑन-डिवाइस एआई लैंग्वेज ट्रांसलेशन मॉडल में जोड़ा गया है, जिससे यूजर्स लाइव ट्रांसलेट का इस्तेमाल करते समय अपने फोन के बाहर व्यक्तिगत डेटा साझा किए जाने की चिंता किए बिना बाधा-मुक्त संचार का अनुभव कर पाएंगे।

सैमसंग को उम्मीद है कि नई चिप्स, खासकर NPU की इंटेलीजेंट कंप्यूटिंग पावर का उपयोग करके, मोबाइल डिवाइसों में और अधिक एआई सुविधाएं शामिल की जाएंगी। इससे अधिक लोग एआई को अपनाएंगे और उनकी दिनचर्या अधिक सुविधाजनक बनेगी, जिससे उन्हें मानसिक सुकून मिलेगा।

कल की ज़रूरतों के लिए आज किया जा रहा गैलेक्सी एआई का विकास

श्री चोई ने कहा, “यह रोमांचक खबर गैलेक्सी एआई के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और मोबाइल एआई युग के अगले चरण में प्रवेश का हिस्सा है। गैलेक्सी S24 सीरीज़ पर गैलेक्सी एआई की पेशकश सिर्फ़ शुरुआत थी। नया और अनूठा एआई अनुभव देने के लिए, हम आगामी फोल्डेबल डिवाइस के लिए गैलेक्सी एआई को और बेहतर बनाएंगे। हमारे फोल्डेबल सैमसंग गैलेक्सी में सबसे ज्यादा बहुपयोगी और लचीले फॉर्म फैक्टर हैं। जब इन्हें गैलेक्सी एआई के साथ मिलाया जाता है, तो ये दो कॉम्प्लिमेंटरी तकनीकें मिलकर नई संभावनाओं को सामने लाएंगी।”

सैमसंग गैलेक्सी इकोसिस्टम में अपने अंदाज से गैलेक्सी एआई के अनुभवों का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। जैसे-जैसे मोबाइल एआई युग तेजी से आगे बढ़ रहा है, सैमसंग न केवल आज, बल्कि कल की जरूरतों को पूरा करने के लिए मोबाइल एआई इनोवेशन को गति दे रहा है।

[संपादकीय] भारत की इनोवेशन संस्कृति को सुदूर कोनों तक ले जाते हमारे सीएसआर प्रोगराम
हम सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स की 54वीं स्थापना वर्षगांठ मना रहे हैं। यह इनोवेशन, संस्कृति और टेक्नॉलॉजी की हमारी विरासत का उत्सव है। पांच दशकों से अधिक समय से, हम लोगों को अपना जीवन बदलने में सक्षम बना रहे हैं क्योंकि सच्ची प्रगति तभी होती है जब हर व्यक्ति सशक्त होता है।

इस वर्ष भारत और दक्षिण कोरिया के बीच राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ भी है। हमने 1995 की सर्दियों में नई दिल्ली में एक छोटा सा कार्यालय खोला था। तबसे हम भारत की विकास यात्रा में एक प्रतिबद्ध भागीदार रहे हैं। आज भारत में सैमसंग के पास दो फैक्ट्री, पांच रीसर्च और डवलपमेंट केंद्र और एक डिजाइन केंद्र हैं। हमने नौकरियां पैदा की हैं और उन्नत टेक्नॉलॉजी के माध्यम से इनोवेशन की संस्कृति का निर्माण किया है। हम भारत की बुनावट का एक हिस्सा बनकर समाज को वापस देने के लिए तत्पर हैं।

इस खूबसूरत देश में यह बहुत अद्भुत यात्रा रही है। न केवल भाषा, संस्कृति और भोजन के मामले में बल्कि जलवायु और इकोलॉजी के मामले में भी बहुत विविधता है। इस विविधता के अलावा, यह डेमोग्राफी है जो प्रेरणा देने का काम करती है। भारत की 50% से अधिक जनसंख्या 25 वर्ष से कम आयु की है और 65% से अधिक जनसंख्या 35 वर्ष से कम आयु की है। और, यह युवा और उनकी इनोवेशन की अदम्य भावना है, जो देश के विकास को आगे बढ़ाएगी।

वास्तव में प्रेरणादायक बात यह है कि युवा अपने आस-पास दिखने वाली चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। चूँकि ये समाधान उनके अपने जीवन के अनुभवों से आते हैं, इसलिए यह कई जिंदगियों को छूते हैं और इसलिए अधिक प्रभावशाली होते हैं।

मैंने इसे पहली बार तब देखा जब हमने हाल ही में अपने फ्लैगशिप सीएसआर कार्यक्रम, सॉल्व फॉर टुमारो के दूसरे वर्ष का समापन किया। 25 युवा इनोवेटर्स का प्रतिनिधित्व करने वाली शीर्ष 10 टीमें न केवल बड़े महानगरों से बल्कि भारत के कुछ दूरदराज के शहरों से भी आई थीं। वे उत्तर प्रदेश के महाराजगंज, असम के लखीमपुर और गोलाघाट, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, गुजरात के सूरत और अहमदाबाद, केरल के एर्नाकुलम से आए थे। इसके अलावा चेन्नई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों से भी एप्लीकेशन्स आईं।

इस साल की शुरुआत में, लखनऊ विश्वविद्यालय के सैमसंग इनोवेशन कैंपस के छात्रों ने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, श्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में एआई, आईओटी, बिग डेटा, कोडिंग और प्रोग्रामिंग पाठ्यक्रमों में सर्टिफिकेट प्राप्त किया। इन छात्रों को, जिनमें से कुछ राज्य के दूर-दराज के गांवों से भी थे, भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होते देखना मेरे लिए बहुत गर्व का क्षण था। सैमसंग इनोवेशन कैंपस कॉलेज और करियर के बीच की दूरी को कम करने का प्रयास करता है।

हमारा मानना है कि भारत के सबसे छोटे कोने के युवाओं में असीमित क्षमता है। उनमें दुनिया की सबसे बड़ी चुनौतियों को हल करने के लिए विचार करने और इनोवेट करने की शक्ति है।

सैमसंग में, हमारा वैश्विक सीएसआर दृष्टिकोण ‘टुगेदर फॉर टुमॉरो! इनेबलिंग पीपल’ है। इस दृष्टिकोण के साथ, हम युवाओं को वैश्विक समस्याओं के लिए स्थानीय समाधान लाने में सक्षम बनाना चाहते हैं। हमारे सीएसआर कार्यक्रम ‘पॉवरिंग डिजिटल इंडिया’ के कॉर्पोरेट दृष्टिकोण से प्रेरित हैं। यहां हम भारत के युवाओं पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और उन्हें स्मार्ट शिक्षा और अपस्किलिंग के साथ सशक्त बना रहे हैं।

सॉल्व फॉर टुमॉरो

सॉल्व फॉर टुमॉरो जेन ज़ी के लिए एक राष्ट्रव्यापी शिक्षा और इनोवेशन प्रतियोगिता है। हमने युवाओं के विचारों को कार्रवाई में बदलने के उद्देश्य से 2021 में इसे भारत में लॉन्च किया था। हम 16-22 साल के महत्वाकांक्षी युवाओं की तलाश में थे जो गेम-चेंजिंग तकनीकी समाधानों के साथ वैश्विक मुद्दों को हल कर सकें। हमारे विजेता भारत के बड़े शहरों से अपनी समस्याओं के सबसे नवीन समाधान लेकर आए थे। दूसरे वर्ष में, प्रतियोगिता को शहरों, कस्बों और गांवों के युवाओं से जबरदस्त आवेदन प्राप्त हुए, जो भारत के इनोवेशन और उद्यमशीलता की भावना का प्रतीक है।

गौरतलब है कि सॉल्व फॉर टुमॉरो में विचार संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप हैं। वे विविधता और समावेशन, पर्यावरण और सस्टेनेबिलिटी, शिक्षा और सीखने और स्वास्थ्य और कल्याण पर ध्यान केंद्रित करते हैं। और, हम सॉल्वरों का एक मजबूत समुदाय उभरता हुआ देख रहे हैं।

ऐसे समय में जब दुनिया लगातार वैश्विक चुनौतियों पर जोर दे रही है, खासकर जलवायु परिवर्तन से जुड़ी चुनौतियों पर, जेन ज़ी ने जो समाधान-संचालित रवैया दिखाया है, उसने एक स्थायी भविष्य के सपने को पहले से कहीं अधिक करीब बना दिया है।

सैमसंग इनोवेशन कैंपस

हमारे पास भारत के युवाओं को डिजिटल भविष्य के लिए तैयार करने के लिए एक कार्यक्रम भी है। हम इसे सैमसंग इनोवेशन कैंपस कहते हैं। इस सीएसआर पहल के साथ, हमारा लक्ष्य 18-25 वर्ष की आयु के युवाओं को भविष्य की टेक्नॉलॉजी में कुशल बनाना और उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाना है। युवाओं के लिए अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए ये प्रमुख टेक स्किल्स हैं।

वर्ष 2022 में भारत में लॉन्च किया गया, सैमसंग इनोवेशन कैंपस युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, बिग डेटा और कोडिंग और प्रोग्रामिंग पाठ्यक्रम प्रदान करता है। नौकरी के लिए तैयार पाठ्यक्रमों के साथ, यह छात्रों को व्यावहारिक औद्योगिक प्रशिक्षण, विशेषज्ञ सलाह और सॉफ्ट कौशल प्रशिक्षण भी प्रदान करता है।

यह कार्यक्रम वर्तमान में भारत के आठ शहरों में चलाया जा रहा है, जिसमें 3,000 छात्रों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) पर प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि वे अपने संबंधित क्षेत्रों में संपूर्ण पेशेवर बन सकें।

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सैमसंग इनोवेशन कैंपस में सभी लड़कियों के बैच को देखना वास्तव में संतुष्टिदायक था। यह एसटीईएम में महिलाओं के लिए अवसर पैदा करने पर हमारे फोकस से जुड़ा है। विशाखापत्तनम में इस पहल का उद्देश्य इन युवा लड़कियों को न केवल एक्सपोज़र और मार्गदर्शन प्रदान करना था, बल्कि एक सहायक समुदाय भी प्रदान करना था। ये तत्व अधिक लड़कियों को एसटीईएम में आगे बढ़ने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने और सशक्त बनाने के लिए आवश्यक हैं।

एसटीईएम भविष्य की भाषा है और हम उनमें से हर एक को सर्वोत्तम कौशल के साथ समर्थन देना चाहते हैं, विशेषकर युवा महिलाओं को। मैं उनकी यात्रा को देखने के लिए उत्साहित हूं। मुझे विभिन्न युवा महिलाओं के अनुभवों के बारे में बताया गया है जिन्हें सैमसंग इनोवेशन कैंपस से लाभ हुआ है।

उदाहरण के लिए, विशाखापत्तनम में हमारे सैमसंग इनोवेशन कैंपस की छात्रा मेदापति विजया, रोलिंग ब्रिज पर अपने सिविल इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स में अपनी एआई सीख का उपयोग कर रही हैं। इसी तरह, उनकी सहपाठी प्रीति वास्तविक समय की परियोजनाओं में एआई को लागू कर रही हैं ताकि जब वे कॉलेज से बाहर निकलें, तो उद्यमशीलता की मानसिकता के साथ तैयार हों। ये युवा महिलाएं सैमसंग इनोवेशन कैंपस की मदद से एसटीईएम के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं।

सभी के लिए समान अवसर

सैमसंग में, हम समान अवसरों के विचार को बहुत गंभीरता से लेते हैं। हम मानते हैं कि देश के प्रत्येक युवा के पास अपने विचारों को इनोवेशन में बदलने के लिए पहुंच या संसाधन नहीं होंगे। यहीं से सभी के लिए समान अवसर का विचार अंकुरित होता है। हम उस अंतर को कम करना चाहते हैं, उनकी ऊर्जा और आकांक्षाओं को दिशा देना चाहते हैं, और भविष्य के लीडर्स का निर्माण करना जारी रखना चाहते हैं।

हम इस देश में हर सपने को पंख देने और आने वाली पीढ़ियों के लिए तकनीकी-आधारित दृष्टिकोण को अपनाते हुए ‘स्मार्ट शिक्षा’ को सक्षम करने के लिए प्रेरित हैं। हमारा व्यापक मिशन युवाओं को उनकी पसंद के विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से अवसर देकर एसटीईएम शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करना है। फिर हम शुरू से अंत तक सहायता प्रदान करके उनकी सीख को अगले स्तर तक ले जाते हैं। उदाहरण के लिए, हम सॉल्व फॉर टुमॉरो के शीर्ष तीन विजेताओं को उनके विचारों को साकार करने के लिए नकद पुरस्कार भी प्रदान करते हैं।

मेरा दृढ़ विश्वास है कि हमारे युवा-केंद्रित नागरिकता कार्यक्रम, सॉल्व फॉर टुमॉरो और सैमसंग इनोवेशन कैंपस, जिसमें देश भर के छात्र और शिक्षाविद शामिल हैं, देश में एक मजबूत इनोवेशन पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण और प्रसार में मदद करेंगे। यह हमारे युवाओं को डिजिटल भविष्य की चुनौतियों का सामना करने और उनकी पूरी क्षमता का एहसास करने के लिए भी तैयार करेगा।

पिछले 54 वर्षों से, हम विचार, इनोवेशन और समस्या समाधान में सीमाओं को तोड़ने की संस्कृति विकसित करने के लिए हर दिन अपना योगदान दे रहे हैं। हमारे युग की महत्वपूर्ण चुनौतियों को देखते हुए, तकनीकी अप्रचलन से लेकर जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न होने वाले जोखिमों तक, नवीन सोच बेहद महत्वपूर्ण होगी। मैं देखता हूं कि युवा इनमें से कुछ मुद्दों को संबोधित करने में केंद्रीय भूमिका निभा रहे हैं और डिजिटल प्रौद्योगिकियों की शक्ति का उपयोग करके महत्वपूर्ण सोच के साथ बदलाव ला रहे हैं। हमारे दोनों सीएसआर कार्यक्रमों में मैंने युवाओं में जो प्रतिभा देखी है, उसे देखते हुए मुझे विश्वास है कि हमारे सामने बहुत उज्ज्वल भविष्य है।

[संपादकीय] हमारी बदलती दुनिया में स्मार्टफोन के लिए नए मानक तय करना
जब मैं अपने इर्द-गिर्द देखता हूं, तो यह देख कर दंग रह जाता हूं कि हमारी आज की दुनिया में कितने इनोवेशन मौजूद हैं। फिर भी मैं सबसे ज्यादा रोमांचित स्मार्टफोन के विकास यात्रा को लेकर होता हूं। इस अकेले उपकरण ने डिजिटल उद्योगों की एक पूरी नई दुनिया खड़ी कर दी है – दूर से ऑफिस का काम करने के लिए, स्कूल के लिए, मनोरंजन के लिए और फिटनेस के लिए – और सिर्फ उंगली से छूकर कहीं भी और किसी के साथ भी बातचीत करने, नए पहलुओं की तलाश करने और तस्वीरें खींचने की क्षमता दे दी है।

स्मार्टफोन अनंत उन्नति की राह का द्वार है। और सैमसंग में, हमने कभी इसे कमतर नहीं आंका है।

मोबाइल इनोवेशन का दुनिया के साथ कदम मिला कर चलना भर काफी नहीं है। हमें एक कदम आगे रहना होता है, ताकि हमारी तकनीक हमारी जिंदगियों को आसान बना सके और हमारे आसपास की चीजों को समझने तथा अनुभव करने के तरीकों को आमूलचूल बदल सके। यही कारण है कि हम स्मार्टफोन की क्षमता को निर्धारित करने वाले नियमों को तोड़ने के लिए लगातार स्वयं को प्रेरित करते रहते हैं।

स्मार्टफोन के इतिहास में नया अध्याय शुरू करने के लिए नियमों को तोड़ना

गैलेक्सी नोट ने 2011 में स्मार्टफोन की सुविधा और पोर्टेबिलिटी को टैबलेट की विस्तृत स्क्रीन और नोटपैड जैसी क्रियात्मकता के साथ एक कर दिया। कुछ लोगों ने 5.3-इंच के डिस्प्ले – जिसे उस समय विशाल माना जाता था – को लेकर आशंकाएं जताईं लेकिन नोट ने एक ऐसी विरासत की रचना कर दी जहां बड़े डिस्प्ले आज मानक बन चुके हैं। S पेन ने भी सब को चौंकाया। इसने लोगों को उत्पादकता के साथ रचनात्मकता की दूरी पाटने के लिए साधन सम्पन्न किया – जब भी उनके मन में कोई प्रेरणा जगी, वे तुरंत अपने विचारों और सोच को सैमसंग नोट्स में लिख सकते थे।

2019 में हमने एक बार फिर स्मार्टफोन को पुनर्परिभाषित करने की हिम्मत की। हमने गैलेक्सी Z फोल्ड सीरीज लॉन्च किया और मोबाइल इंडस्ट्री को एक बिलकुल नये रूप-रंग और आकार से परिचित कराया। हमारे अत्याधुनिक फोल्डेबल डिजाइन ने लोगों के फोन का इस्तेमाल करने का तरीका बदल दिया। फ्लेक्स मोड के साथ वीडियो कॉल हैंड्स-फ्री और आसान हो गये हैं। और एक साथ कई विंडो खोल कर मल्टीटास्किंग भी आसान है, क्योंकि आपका फोन पलक झपकते ही एक मेज के आकार का हो जाता है। और एक बार फिर, इंडस्ट्री ने संज्ञान लिया, जब कई मोबाइल कंपनियां हमारी लीक पर चलते हुए फोल्डेबल को आने वाले वक्त की एक बड़ी चीज बनाने की राह पर निकल पड़ी हैं।

उपभोक्ताओं की राय जानकर इनोवेशन करना

स्मार्टफोन की समानताओं और एक ही तरह के अपडेट की भीड़ के बीच हमारी महत्वाकांक्षा अपनी जगह पर अटल हैः बदलाव की प्रक्रिया से उभरने वाले संकेतों को पहचानना – आपकी प्रतिक्रियाओं को सुनकर – और ऐसे मोबाइल अनुभव पेश करते रहना जो हम सब को अपना विकास करने में समर्थ बनाए।

हम जानते हैं कि आपमें से बहुतों को ताज्जुब हुआ जब पिछले वर्ष सैमसंग ने एक नया गैलेक्सी नोट बाजार में नहीं उतारा। आप गैलेक्सी नोट सीरीज के बेजोड़ रचनात्मकता और क्षमता से प्यार करते हैं, जिसने आपको पलक झपकते ही गेमिंग के आनंद से निकल कर उत्पादकता के शिखर पर पहुंचने में समर्थ बनाया है। आपने S पेन के बारे में जाने कितनी बातें कीं, जिसके बारे में बहुतों का मानना है कि यह कागज पर स्याही से लिखने के अनुभव को टक्कर देता है। और हम उन अनुभवों को नहीं भूले हैं, जिन्हें आप प्यार करते हैं।

गैलेक्सी के अगले विकास को तेज करना

वर्षों तक सैमसंग ने ऐसे शंकालुओं का हृदय परिवर्तन किया है जिनको लगता था कि हमारे आइडिया नामुमकिन हैं। चाहे वो बहुत बड़ी स्क्रीन हो, एक स्टाइलस हो जिसके बारे में किसी को नहीं लगता था कि उसकी आवश्यकता हो सकती है या फिर प्रो-ग्रेड कैमरा हो जिसने मोबाइल फोटोग्राफी को सचमुच अंधकार से बाहर निकाला है।

सैमसंग गैलेक्सी डिवाइस के हर ताजा विकास के साथ हमने ऐसे फीचर पेश किए हैं जो समूची मोबाइल श्रेणी को पुनर्परिभाषित करती है। और हम इस इंडस्ट्री के नियमों का एक बार फिर से पुनर्लेखन करने जा रहे हैं।

फरवरी 2022 में अनपैक्ड के मौके पर हम आपके सामने S सीरीज का हमारा अब तक का सबसे उल्लेखनीय डिवाइस प्रस्तुत करने जा रहे हैं। गैलेक्सी S की अगली पीढ़ी हाजिर है, हमारे सैमसंग गैलेक्सी के सर्वोत्तम अनुभवों को एकसाथ समेट कर इस एक बेहतरीन डिवाइस के रूप में।

इसके साथ, आप इस रात के मालिक होंगे – ऐसी बेजोड़ तस्वीरें खींचने और वीडियो बनाने के मौकों के साथ जैसा आपने पहले कभी अपने फोन के लिए नहीं पाया होगा। आपका दिन पर भी राज होगा, जहां ऐसी ताकत, तेजी और टूल आपके पास होंगे, जैसा आपको पहले कहीं नहीं मिला होगा। आप अत्याधुनिक इनोवेशंस का आनंद ले सकेंगे, जिसका श्रेय अब तक के सबसे स्मार्ट गैलेक्सी अनुभव को दिया जा सकता है। और यह सब आपको इस खास अहसास के साथ मिलेगा कि आप सबसे टिकाऊ गैलेक्सी इकोसिस्टम का हिस्सा हैं। और हां, आप स्मार्टफोन के भविष्य का एक बार फिर पुनर्लेखन करने में सैमसंग की मदद करेंगे।

तो फिर तैयार हो जाइए एक जबर्दस्त अल्ट्रा एक्सपीरियंस के लिए।

टी एम रो

एमएक्स बिजनेस, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के अध्यक्ष और प्रमुख

[एडिटोरियल] स्मार्टफोन इनोवेशन का अगला दौर अपने साथ क्या लेकर आएगा?
हार्क-सैंग किम द्वारा लिखा गया

हाल ही में पेश किए गए ग्लोबल सेल्स के मद्देनज़र, कुछ समीक्षकों का कहना है कि स्मार्टफोन इनोवेशन की दुनिया में विराम लग गया है, क्योंकि नए डिवाइस शानदार फीचर्स के साथ आने की बजाय ज़्यादा से ज़्यादा अपग्रेड्स के साथ आ रहे हैं। कुछ का तो यह भी कहना है कि स्मार्टफोन युग शायद जल्द ही खत्म हो सकता है।

लेकिन मोबाइल टेक्नोलॉजी जैसे 5G, AI और AR जितनी तेज़ी से विकसित हो रहे हैं, यूज़र्स जल्द ही अपने स्मार्टफोन के साथ बहुत कुछ और कर पाएंगे। प्रासंगिकता खोने के बजाय, टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन की अगली लहर स्मार्टफोन को हमारे जीवन में पहले से कहीं ज़्यादा केंद्रित कर देगी। फिर चाहे बढ़ती कनेक्टिविटी को इस्तेमाल करना हो या अगली पीढ़ी के मोबाइल इंटेलिजेंस के साथ जुड़ना हो, एक बड़ा डिस्प्ले भविष्य के स्मार्टफोन एक्सपीरियंस तक पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण होगा।

वर्तमान रुझानों के बावजूद, हम अभी भी एक ऐसी दुनिया में रह रहे हैं, जहां स्मार्टफोन के डिस्प्ले का आकार सिर्फ डिवाइस जितना ही बड़ा हो सकता है। सैमसंग में हमने खुद से पूछना शुरू किया कि हम इस बाधा को अपने रास्ते से कैसे हटा सकते हैं और उन संभावनाओं का कैसे बढ़ाएं जिससे यूज़र्स स्मार्टफोन के साथ कुछ ज़्यादा कर सकें।

आने वाले कल की तस्वीर

स्मार्टफोन को हाथ में कैरी किया जा सके, इससे समझौता किए बिना स्मार्टफोन के डिस्प्ले को बड़ा नहीं किया जा सकता है – यह लंबे समय तक एक रूढ़िवादी सोच थी।

अब की स्थिति को स्वीकार करने के बजाय, स्क्रीन साइज़ और पोर्टेबिलिटी के बीच की दुविधा को सुलझाने और एक नया फॉर्म फैक्टर तैयार करना हमारे इनोवेशन के प्रयासों का फोकस बन गया।

एसडीसी 2018 में हाल में हुई इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले की पेशकश ने इस नए चैप्टर की शुरुआत के संकेत दिए। लेकिन फोल्डेबल डिवाइस बनाना कोई आसान काम नहीं था। 2011 में सीईएस में जब फ्लेक्सिबल डिस्प्ले की पेशकश की गई थी, उसके बाद इस टेक्नोलॉजी को परफेक्ट बनाने में और यूज़र्स को अर्थपूर्ण एक्सपीरियंस देने में सात साल लग गए। नई चीज़ें तैयार करने से लेकर मैकेनिकल चैलेंज पर काबू पाने तक, फोल्डेबल स्क्रीन के लिए स्मार्टफोन को पूरी तरह से अंदर तक फिर से कॉन्फ़िगर करने की ज़रूरत थी।

नए युग की तैयारी

हम आने वाले सालों में स्मार्टफोन फॉर्म फैक्टर में एक बड़ा बदलाव देखने की उम्मीद करते हैं। रोलेबल और स्ट्रेजेबल डिवाइस से लेकर कई तरह से फोल्ड हो जाने वाले डिवाइस अब हकीकत से दूर नहीं है। सैमसंग इस भविष्य में इसकी पेशकश करने के लिए और उपभोक्ताओं के लिए अर्थपूर्ण अनुभव बनाने के लिए तैयार है ताकि वह जो करना पसंद करते हैं उसे स्मार्टफोन की मदद से और ज़्यादा कर सकें।

नए फोल्डेबल डिवाइस के निर्माण के लिए, हमने एक नई चीज़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण निवेश किया, जो स्मार्टफोन डिस्प्ले के ढांचे को पूरी तरह से बदल देता है। हमने एक नैचुरल और ड्यूरेबल फोल्डिंग एक्सपीरियंस भी बनाया, जिसकी यूज़र्स पहली बार डिवाइस को अनफोल्ड करते वक्त सराहना कर सकें और एक ऐसी इनोवेटिव मैकेनिकल टेक्नोलॉजी तैयार की जो सैकड़ों हजारों फोल्ड्स अपने आप में समेट सके। हमें बैटरी, कूलिंग सिस्टम, और कैमरा को दी गई जगह के बारे में फिर से सोचना पड़ा ताकि उन्हें स्लिम बॉडी के अंदर तरीके से रखा जा सके। आखिर में हमने एक सहज यूएक्स विकसित किया, जो सुनिश्चित कर सके कि ऐप छोटे और बड़े डिस्प्ले के बीच आसानी से घूम सके। हम संभावना की सीमाओं को लगातार आगे बढ़ाने और नए युग में मोबाइल इंडस्ट्री का नेतृत्व करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

स्मार्टफोन इनोवेशन अगले महत्वपूर्ण बदलाव के शिखर पर है। इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले का आगमन अभी बस शुरुआत है। हम संभावना की सीमाओं को आगे बढ़ाते रहेंगे और भविष्य को नया आकार देंगे।

लेखक सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में मोबाइल कम्यूनिकेशन बिज़नेस के  विज़ुअल आर एंड डी टीम के हेड और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं

ज़िंदगी बदलने के लिए सैमसंग है तैयार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दिखाएगा कई चमत्कार
सॉन्गी कू के द्वारा-

आज लगभग हर इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के ज़रिए बदलाव लाए जा रहे हैं। रिटेल और एंटरटेनमेंट से लेकर ट्रांसपोर्टेशन और हेल्थकेयर तक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारी दुनिया में इस तरह से शामिल हो रहा है कि हमारे दैनिक जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आ रहे हैं।

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में हम ओपन, इंटेलिजेंट और कनेक्टेड वर्ल्ड तैयार करने के सपने के साथ काम रहे हैं। ऐसा वर्ल्ड जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक अहम रोल अदा करेगा, जहां एक दिन हमारे फोन्स से लेकर हमारे रेफ्रिजरेटर तक में किसी न किसी तरह की इंटेलिजेंस होगी ताकि हम बिना किसी रुकावट के अपनी आस-पास की चीज़ों से संपर्क बना सकें। कंपनी को अपने लक्ष्य के करीब लाने के लिए, हम उन टेक्नोलॉजी को विकसित करने के प्रयास में लगे हैं जिसकी मदद से हम इंटेलिजेंस की ओर पहला कदम बढ़ा पाएं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस- अभी हम कहां है और किस तरफ बढ़ रहे हैं?

1950 के दशक में जब इसकी पहली बार कल्पना की गई थी, तब से अब तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने हमारी ज़िंदगी में गहरा प्रभाव डाला है, हमें प्रैक्टिकल स्पीच रेकोग्निशन दिया है, पहले से बेहतर वेब सर्च और सेल्फ-ड्राइविंग गाड़ियों जैसे इनोवेशन पेश किए हैं।

इस महीने की शुरुआत में, गूगल के अल्फागो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम ने चीन की प्राचीन बोर्ड गेम गो में बिना किसी मानव सहायता के सिर्फ 3 दिन में माहिरता हासिल करके सुर्खियां बटोरीं थीं। लेकिन ये पढ़ाव डीप ब्लू के शतरंज के ग्रैंडमास्टर गैरी कास्परोव को हराने के ठीक दो दशक बाद आया है, जिससे ये साबित होता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने न सिर्फ कम समय में एक लंबा सफर तय कर लिया है बल्कि वो उस सफर पर निकल चुका है जहां सभी तरह की इंडस्ट्री के लिए ऐसे अवसर तैयार किए जा रहे हैं जिनके बारे में पहले सोचा न गया हो और जो हमारे जीवन में नए मूल्यों को जोड़ दें।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में हाल ही में आई आंधी के पीछे कई कारण हैं जिनमें GPUs की उपलब्धता, असीमित डाटा, ज़्यादा एडवांस्ड मशीन और डीप लर्निंग एल्गोरिदम शामिल हैं। इसके अलावा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में निवेश 3 गुना हो गया है, 2013 में 26 अरब डॉलर से बढ़कर 2016 में 39 अरब डॉलर तक, जो नई इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी को विकसित करने की प्रेरणा देता है।

इतनी प्रगति के बावजूद, ऐसी कई चुनौतियां हैं जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी के विकास में बाधा बनने का काम कर रही है, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंडस्ट्री में अपेक्षित टैलेंट ना होना शामिल है। इसके अलावा, कई डिवाइस निर्माता अब तक ये समझ नहीं पाएं हैं कि सेंसर से जुड़े प्रोडक्ट्स से यूज़र डेटा का कैसे सही तरीके से इस्तेमाल करना है। नतीजा ये कि एंटरप्राइज़ ये पता नहीं लगा पाते कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्या काम कर सकता है और उपभोक्ताओं को कैसे फायदा पहुंचा सकता है।

बिक्सबी- स्मार्ट होम को बनाएगा और भी खास

सैमसंग ने भी इस बात पर विचार किया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैसे उपयोगकर्ताओं के लिए खास हो सकती है, और इसी सोच के साथ बिक्सबी तैयार किया है, जो उसके इंटेलिजेंट इंटरफेस का पुनर्निर्माण है और जो पहले से ज़्यादा ओपन और पर्सनल है। सैमसंग कनेक्ट द्वारा संचालित, बिक्स्बी आपके कनेक्टेड डिवाइस ईकोसिस्टम जिसमें मोबाइल फोन, टीवी और होम अप्लायंस शामिल हैं के कंट्रोलिंग प्लेटफॉर्म की तरह काम करेगा।

वास्तव में, हम अपने फैमिली हब रेफ्रिजरेटर में बिक्सबी वॉइस को जोड़ रहे हैं। अब आप मौसम की जानकारी ले पाएंगे, अपनी शॉपिंग लिस्ट तैयार कर पाएंगे और किराने का सामान भी ले पाएंगे बस अपनी आवाज़ की मदद से। जैसे, अगर आपके घर में दूध नहीं है तो आप स्क्रीन से सीधा खाना मंगवाने के लिए कहेंगे, ‘हाय बिक्सबी, दूध ऑर्डर करो’।

फैमिली हब रेफ्रिजरेटर के साथ बिक्सबी वॉयस और सैमसंग कनेक्ट को जोड़ना क बड़ा कदम है — जिससे डेवेलपर्स को फूड, हेल्थ, होम मैनेजमेंट, एंटरटेनमेंट जैसे क्षेत्रों में नया कंटेंट, एप्लिकेशन्स और अनुभव विकसित करने का बड़ा अवसर मिलेगा।

हमें लगता है कि ये एक ऐसी चौथी लहर हो सकती है, जब आपके पूरे घर में ऐसे प्रोग्राम किए गए ऑब्जेक्ट्स हों, जो एक दूसरे से जुड़ें हों और व्यक्तिगत और सहज तरीके से एक साथ संचार कर पाएं। इस तरह से हम इंटरनेट से कनेक्ट करने वाले डिवाइसेज़ से आगे बढ़कर इंटेलिजेंस से कनेक्ट करने वाले डिवाइस की ओर बढ़ रहे हैं। इस नए युग को ही हम ‘इंटेलिजेंस ऑफ थिंग्स’ कह रहे हैं।

स्मार्ट दुनिया, बेहतर ज़िंदगी

इंटेलिजेंस ऑफ थिंग्स से संचालित दुनिया कई नए आयाम सामने ले आएगी। आज की दुनिया में, आपके आसपास की हर मशीन इंटेलिजेंस से सक्षम है, जो आपकी ज़रूरतों को पहचानती और समझती है। लेकिन हम अर्थपूर्ण इनोवेशन लाने के लिए और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की एंडवांस्ड टेक्नोलॉजी में डिजिटल बदलाव लाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। हमें इससे ज़्यादा खुशी किसी और चीज़ से नहीं होगी कि हम वो बदलाव लाने में मदद कर सकें जो इस बदलते हुए नए युग को परिभाषित कर सके।

लेखक सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में  स्मार्ट अप्लायंस और होम आईओटी के वाइस प्रेसिडेंट हैं

बिक्सबी 2.0: अब और भी इंटेलिजेंट बनेगा आपका डिजिटल असिस्टेंट, 2018 में करेगा नए तरीके से इंटरेक्ट
ई. एस. चॉन्ग के द्वारा-

सैन फ्रांसिस्को की सैमसंग डिवेलपर कॉन्फ्रेंस (एसडीसी) 2017 में, मुझे सैमसंग के इंटेलिजेंस के दृष्टिकोण को साझा करने का सम्मानजनक मौका दिया गया, जिसमें बिक्सबी 2.0 की पेशकश की गई- एक ऐसा पॉवरफुल इंटेलिजेंट असिस्टेंट प्लेटफॉर्म जो हर जगह मौजूद रहेगा, पर्सनल और ओपन कनेक्टेड एक्सपीरियंस लाने का काम करेगा। बिक्सबी 2.0, डिजिटल असिस्टेंट्स के लिए आगे बढ़ने का पायदान होगा और डिजिटल दुनिया में बदलाव लाने का एक अहम पढ़ाव बनकर सामने आएगा।

आज के असिस्टेंट्स मददगार तो ज़रूर हैं लेकिन फिर भी लोंगों की ज़िंदगी में सीमित भूमिक निभाते हैं। लोग इन्हें टाइमर और रिमाइंडर सेट करने के लिए, सवालों के जवाब जानने के लिए इस्तेमाल करते हैं। हम एक ऐसी दुनिया की कल्पना करते हैं जहां डिजिटल असिस्टेंट एक बड़ा और इंटेलिजेंट रोल अदा करते हैं, जहां एक दिन हमारे फोन से लेकर हमारे फ्रिज और स्प्रिंक्लर सिस्टम में कोई न कोई ऐसी इंटेलिजेंस ज़रूर होगी जिससे हर दिन इस्तेमाल की जाने वाली टेक्नोलॉजी से हम इंटरेक्ट कर सकते हैं।

यह समझने के लिए कि हम डिवाइस के साथ कहां जा रहे हैं, इसके लिए यह समझना ज़रूरी है कि हम कितनी दूर आ चुके हैं। यह यकीन करना मुश्किल है कि एक दशक पहले ही हम कैसे अपने फोन का इस्तेमाल करते थे। वो एक ऐसा फीचर फोन हो सकता है, जिसे हम मुख्य रूप से फोन करने के लिए इस्तेमाल करते थे और उसमें सीमित ऐप्स होती थीं। लेकिन मुझे पता था, सैमसंग में हम जानते थे कि मोबाइल फोन की इससे बड़ी संभावनाएं हैं। साल 2000 के शुरुआती और मध्य दौर में, मैने सैमसंग द्वारा मोबाइल इंटेलिजेंट टर्मिनल (एमआईटी) बनाए जाने में सैमसंग की टीम का नेतृत्व किया, जो कि गैलेक्सी एस और नोट सीरीज़ के पेश होने से पहले की स्मार्टफोन पीढ़ी है। ओपन एपीआई, एप्लिकेशन ईको-सिस्टम और इनोवेटिव टच यूआई द्वारा संचालित, स्मार्टफोन मार्केट ने तब से अब तक काफी बड़ा विस्तार देखा गया है और ये हर किसी के लिए एक ज़रूरी डिवाइस बन गया है। इससे व्यवसायों और डिवेलपर्स के लिए नए अवसर भी पैदा हुए थे।

मेरा मानना ​​है कि हम अब अगले बड़े शिफ्ट के बेहद करीब हैं। एक ग्लोबल स्मार्टफोन लीडर होने के नाते, हम अर्थपूर्ण इनोवेशन और उद्योग जगत में डिजिटल बदलाव लाने के लिए काम कर रहे हैं, और हम बदलाव का नेतृत्व करने में मदद देने के लिए बेहद उत्साहित हैं। निजी तौर पर, मैं इस महान युग का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं और ये बदलाव उन कारणों में से एक है कि हम अपने इंटेलिजेंट असिस्टेंट बिक्सबी को विकसित करते रहने के लिए प्रेरित होते हैं।

हमने अपने फ्लैगशिप मोबाइल डिवाइस, गैलेक्सी एस 8 और एस 8+ और नोट 8 के लॉन्च के साथ इस साल की शुरुआत में दुनिया के सामने बिक्सबी पेश किया। बिक्सबी अब करीब 200 से ज़्यादा देशों में उपलब्ध है और इसके 10 मिलियन से ज़्यादा रजिस्टर्ड यूज़र्स हैं। लेकिन यह सिर्फ एक शुरुआत है। जब हमने बिक्स्बी लॉन्च किया था, तो सिर्फ इस बात पर ध्यान दिया था कि लोग अपने स्मार्टफ़ोन और ऐप्स से कैसे ज़्यादा से ज़्यादा लाभ उठा सकते हैं और अपने जीवन को आसान बना सकते हैं। हमने डिवाइस को और इंटेलिजेंट बनाने के लिए डिवाइस में कुछ क्लोज़ पार्टनर एप्लिकेशन को एकीकृत किया। हमने मल्टी-स्टेप और क्रॉस-ऐप क्षमताएं तैयार कीं जिससे लाखों बिक्सबी यूज़र्स को चीज़ों को आसानी और तेज़ी से करने का मौका मिला, लेकिन यह हमारे लिए सिर्फ अपनी मंज़िल की ओर कदम बढ़ाने की तरह है।

अब हम बिक्सबी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। बिक्सबी 2.0 इस प्लेटफॉर्म का एक साहस भरा पुनर्निर्माण है। ऐसा पुनर्निर्माण जिसका उद्देश्य आम डिजिटल असिस्टेंट में बदलाव करके उन्हें एक नए टूल से इंटेलिजेंस टूल बनाने का है, जो हर किसी के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

बिक्सबी 2.0  हर जगह मौजूद होगा, किसी भी और सभी डिवाइस पर। इसका मतलब क्लाउड द्वारा संचालित, बिक्सबी जैसी इंटेलिजेंस होना, जो आपके डिवाइस ईकोसिस्टम जैसे मोबाइल फोन, टीवी, रेफ्रिजरेटर, होम स्पीकर या किसी भी तरह की टेक्नोलॉजी जिसके बारे में आप सोच सकें के कंट्रोल के केंद्र की तरहृ काम करेगा। जल्द ही, डिवेलपर्स अपनी सेवाओं को किसी भी और सभी डिवाइस पर डाल पाएंगे और हर बार जब वो एक नए डिवाइस को सपोर्ट करेंगे तो उनकी सेवाओं को फिर से बदलने की ज़रूरत नहीं होगी।

ये अब ज़्यादा पर्सनल होगा, जिसमें भाषाओं को समझने की पहले से बेहतर क्षमताएं हैं जो नैचुरल कमांड्स और कॉम्प्लेक्स प्रोसेसिंग कर सके, ताकि उसे आपको जानने और समझने के साथ आपके परिवार के लोगों की भी जानकारी हो सके और वो अपनी प्रतिक्रिया और एक्शन उस हिसाब से तैयार कर सके।

और सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि बिक्सबी 2.0 ओपन होगा। हम ये जानते हैं कि सैमसंग ये बदलाव अकेले नहीं ला सकता, ये तभी मुमकिन है जब हम सभी, सभी उद्योग एक साथ मिलकर साझेदारी से काम करें। बिक्सबी 2.0 के साथ, डिवेलपर्स के पास ये तय करने और चुनने के दरवाज़े खुले होंगे कि वह अपनी किसी भी तरह की एप्लिकेशन डोमेन जैसे स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट और ट्रेवल की सर्विस में बिक्सबी को यूज़र्स के साथ किस तरह से इंटरेक्ट कराना चाहते हैं।

आज से, हम बीक्सबी एसडीके के साथ हमारे पहले प्राइवेट बीटा कार्यक्रम की घोषणा कर रहे हैं, जो कि सिलेक्ट डिवेलपर्स के लिए उपलब्ध रहेगी। हम बिक्सबी 2.0 को जीवन में लाने के लिए एक टीम के रूप में इनोवेट और सहयोग करके एक साथ काम करेंगे। समय के साथ, हम बीटा में प्रतिभागियों की संख्या को बढ़ाएंगे और अंत में बिक्सबी एसडीके को सभी डिवेलपर्स तक पहुंचाने का काम करेंगे।

बिक्सबी 2.0 अंत में एक इंटेलिजेंस का बाज़ार होगा। ये डिवेलपर्स के लिए यूज़र्स तक अपनी सर्विस पहुंचाने का एक नया चैनल, जो सिर्फ मोबाइल के ज़रिए ही नहीं, बल्कि सभी डिवाइस के ज़रिए होगा। समय के साथ, हम इस नई सुविधा में कई तरह के रेवेन्यू मॉडल्स लेकर आएंगे ताकि पार्टनर्स को बिज़नेस के ज़्यादा अवसर मिल सकें। उम्मीद है कि पार्टनर्स के लिए ये उतना ही लाभदायक होगा जितना फीचर फोन से स्मार्टफोन का सफर था।

भविष्य आपका है। आपका टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म, डिवाइस कैटेगरी या इंडस्ट्री सेक्टर कुछ भी हो: हम सभी डिवेलपर्स को अपनी क्रिएटिविटी को सामने लाने और हमें इंटेलिजेंस को प्रजातंत्रीय बनाने में मदद करने के लिए कहते हैं, ताकि हम डिवाइस की दुनिया से बाहर आकर कनेक्टेड ईकोसिस्टम के ज़रिए लोगों के जीवन को आसान बना सकें।

लेखक सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में मोबाइल कम्यूनिकेशन्स बिज़नेस के सर्विस इंटेलिजेंस हेड और एग्ज़ेक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं