आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस – Samsung Newsroom भारत

ज़िंदगी बदलने के लिए सैमसंग है तैयार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दिखाएगा कई चमत्कार
सॉन्गी कू के द्वारा-

आज लगभग हर इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के ज़रिए बदलाव लाए जा रहे हैं। रिटेल और एंटरटेनमेंट से लेकर ट्रांसपोर्टेशन और हेल्थकेयर तक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारी दुनिया में इस तरह से शामिल हो रहा है कि हमारे दैनिक जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आ रहे हैं।

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में हम ओपन, इंटेलिजेंट और कनेक्टेड वर्ल्ड तैयार करने के सपने के साथ काम रहे हैं। ऐसा वर्ल्ड जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक अहम रोल अदा करेगा, जहां एक दिन हमारे फोन्स से लेकर हमारे रेफ्रिजरेटर तक में किसी न किसी तरह की इंटेलिजेंस होगी ताकि हम बिना किसी रुकावट के अपनी आस-पास की चीज़ों से संपर्क बना सकें। कंपनी को अपने लक्ष्य के करीब लाने के लिए, हम उन टेक्नोलॉजी को विकसित करने के प्रयास में लगे हैं जिसकी मदद से हम इंटेलिजेंस की ओर पहला कदम बढ़ा पाएं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस- अभी हम कहां है और किस तरफ बढ़ रहे हैं?

1950 के दशक में जब इसकी पहली बार कल्पना की गई थी, तब से अब तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने हमारी ज़िंदगी में गहरा प्रभाव डाला है, हमें प्रैक्टिकल स्पीच रेकोग्निशन दिया है, पहले से बेहतर वेब सर्च और सेल्फ-ड्राइविंग गाड़ियों जैसे इनोवेशन पेश किए हैं।

इस महीने की शुरुआत में, गूगल के अल्फागो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम ने चीन की प्राचीन बोर्ड गेम गो में बिना किसी मानव सहायता के सिर्फ 3 दिन में माहिरता हासिल करके सुर्खियां बटोरीं थीं। लेकिन ये पढ़ाव डीप ब्लू के शतरंज के ग्रैंडमास्टर गैरी कास्परोव को हराने के ठीक दो दशक बाद आया है, जिससे ये साबित होता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने न सिर्फ कम समय में एक लंबा सफर तय कर लिया है बल्कि वो उस सफर पर निकल चुका है जहां सभी तरह की इंडस्ट्री के लिए ऐसे अवसर तैयार किए जा रहे हैं जिनके बारे में पहले सोचा न गया हो और जो हमारे जीवन में नए मूल्यों को जोड़ दें।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में हाल ही में आई आंधी के पीछे कई कारण हैं जिनमें GPUs की उपलब्धता, असीमित डाटा, ज़्यादा एडवांस्ड मशीन और डीप लर्निंग एल्गोरिदम शामिल हैं। इसके अलावा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में निवेश 3 गुना हो गया है, 2013 में 26 अरब डॉलर से बढ़कर 2016 में 39 अरब डॉलर तक, जो नई इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी को विकसित करने की प्रेरणा देता है।

इतनी प्रगति के बावजूद, ऐसी कई चुनौतियां हैं जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी के विकास में बाधा बनने का काम कर रही है, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंडस्ट्री में अपेक्षित टैलेंट ना होना शामिल है। इसके अलावा, कई डिवाइस निर्माता अब तक ये समझ नहीं पाएं हैं कि सेंसर से जुड़े प्रोडक्ट्स से यूज़र डेटा का कैसे सही तरीके से इस्तेमाल करना है। नतीजा ये कि एंटरप्राइज़ ये पता नहीं लगा पाते कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्या काम कर सकता है और उपभोक्ताओं को कैसे फायदा पहुंचा सकता है।

बिक्सबी- स्मार्ट होम को बनाएगा और भी खास

सैमसंग ने भी इस बात पर विचार किया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैसे उपयोगकर्ताओं के लिए खास हो सकती है, और इसी सोच के साथ बिक्सबी तैयार किया है, जो उसके इंटेलिजेंट इंटरफेस का पुनर्निर्माण है और जो पहले से ज़्यादा ओपन और पर्सनल है। सैमसंग कनेक्ट द्वारा संचालित, बिक्स्बी आपके कनेक्टेड डिवाइस ईकोसिस्टम जिसमें मोबाइल फोन, टीवी और होम अप्लायंस शामिल हैं के कंट्रोलिंग प्लेटफॉर्म की तरह काम करेगा।

वास्तव में, हम अपने फैमिली हब रेफ्रिजरेटर में बिक्सबी वॉइस को जोड़ रहे हैं। अब आप मौसम की जानकारी ले पाएंगे, अपनी शॉपिंग लिस्ट तैयार कर पाएंगे और किराने का सामान भी ले पाएंगे बस अपनी आवाज़ की मदद से। जैसे, अगर आपके घर में दूध नहीं है तो आप स्क्रीन से सीधा खाना मंगवाने के लिए कहेंगे, ‘हाय बिक्सबी, दूध ऑर्डर करो’।

फैमिली हब रेफ्रिजरेटर के साथ बिक्सबी वॉयस और सैमसंग कनेक्ट को जोड़ना क बड़ा कदम है — जिससे डेवेलपर्स को फूड, हेल्थ, होम मैनेजमेंट, एंटरटेनमेंट जैसे क्षेत्रों में नया कंटेंट, एप्लिकेशन्स और अनुभव विकसित करने का बड़ा अवसर मिलेगा।

हमें लगता है कि ये एक ऐसी चौथी लहर हो सकती है, जब आपके पूरे घर में ऐसे प्रोग्राम किए गए ऑब्जेक्ट्स हों, जो एक दूसरे से जुड़ें हों और व्यक्तिगत और सहज तरीके से एक साथ संचार कर पाएं। इस तरह से हम इंटरनेट से कनेक्ट करने वाले डिवाइसेज़ से आगे बढ़कर इंटेलिजेंस से कनेक्ट करने वाले डिवाइस की ओर बढ़ रहे हैं। इस नए युग को ही हम ‘इंटेलिजेंस ऑफ थिंग्स’ कह रहे हैं।

स्मार्ट दुनिया, बेहतर ज़िंदगी

इंटेलिजेंस ऑफ थिंग्स से संचालित दुनिया कई नए आयाम सामने ले आएगी। आज की दुनिया में, आपके आसपास की हर मशीन इंटेलिजेंस से सक्षम है, जो आपकी ज़रूरतों को पहचानती और समझती है। लेकिन हम अर्थपूर्ण इनोवेशन लाने के लिए और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की एंडवांस्ड टेक्नोलॉजी में डिजिटल बदलाव लाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। हमें इससे ज़्यादा खुशी किसी और चीज़ से नहीं होगी कि हम वो बदलाव लाने में मदद कर सकें जो इस बदलते हुए नए युग को परिभाषित कर सके।

लेखक सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में  स्मार्ट अप्लायंस और होम आईओटी के वाइस प्रेसिडेंट हैं

बिक्सबी 2.0: अब और भी इंटेलिजेंट बनेगा आपका डिजिटल असिस्टेंट, 2018 में करेगा नए तरीके से इंटरेक्ट
ई. एस. चॉन्ग के द्वारा-

सैन फ्रांसिस्को की सैमसंग डिवेलपर कॉन्फ्रेंस (एसडीसी) 2017 में, मुझे सैमसंग के इंटेलिजेंस के दृष्टिकोण को साझा करने का सम्मानजनक मौका दिया गया, जिसमें बिक्सबी 2.0 की पेशकश की गई- एक ऐसा पॉवरफुल इंटेलिजेंट असिस्टेंट प्लेटफॉर्म जो हर जगह मौजूद रहेगा, पर्सनल और ओपन कनेक्टेड एक्सपीरियंस लाने का काम करेगा। बिक्सबी 2.0, डिजिटल असिस्टेंट्स के लिए आगे बढ़ने का पायदान होगा और डिजिटल दुनिया में बदलाव लाने का एक अहम पढ़ाव बनकर सामने आएगा।

आज के असिस्टेंट्स मददगार तो ज़रूर हैं लेकिन फिर भी लोंगों की ज़िंदगी में सीमित भूमिक निभाते हैं। लोग इन्हें टाइमर और रिमाइंडर सेट करने के लिए, सवालों के जवाब जानने के लिए इस्तेमाल करते हैं। हम एक ऐसी दुनिया की कल्पना करते हैं जहां डिजिटल असिस्टेंट एक बड़ा और इंटेलिजेंट रोल अदा करते हैं, जहां एक दिन हमारे फोन से लेकर हमारे फ्रिज और स्प्रिंक्लर सिस्टम में कोई न कोई ऐसी इंटेलिजेंस ज़रूर होगी जिससे हर दिन इस्तेमाल की जाने वाली टेक्नोलॉजी से हम इंटरेक्ट कर सकते हैं।

यह समझने के लिए कि हम डिवाइस के साथ कहां जा रहे हैं, इसके लिए यह समझना ज़रूरी है कि हम कितनी दूर आ चुके हैं। यह यकीन करना मुश्किल है कि एक दशक पहले ही हम कैसे अपने फोन का इस्तेमाल करते थे। वो एक ऐसा फीचर फोन हो सकता है, जिसे हम मुख्य रूप से फोन करने के लिए इस्तेमाल करते थे और उसमें सीमित ऐप्स होती थीं। लेकिन मुझे पता था, सैमसंग में हम जानते थे कि मोबाइल फोन की इससे बड़ी संभावनाएं हैं। साल 2000 के शुरुआती और मध्य दौर में, मैने सैमसंग द्वारा मोबाइल इंटेलिजेंट टर्मिनल (एमआईटी) बनाए जाने में सैमसंग की टीम का नेतृत्व किया, जो कि गैलेक्सी एस और नोट सीरीज़ के पेश होने से पहले की स्मार्टफोन पीढ़ी है। ओपन एपीआई, एप्लिकेशन ईको-सिस्टम और इनोवेटिव टच यूआई द्वारा संचालित, स्मार्टफोन मार्केट ने तब से अब तक काफी बड़ा विस्तार देखा गया है और ये हर किसी के लिए एक ज़रूरी डिवाइस बन गया है। इससे व्यवसायों और डिवेलपर्स के लिए नए अवसर भी पैदा हुए थे।

मेरा मानना ​​है कि हम अब अगले बड़े शिफ्ट के बेहद करीब हैं। एक ग्लोबल स्मार्टफोन लीडर होने के नाते, हम अर्थपूर्ण इनोवेशन और उद्योग जगत में डिजिटल बदलाव लाने के लिए काम कर रहे हैं, और हम बदलाव का नेतृत्व करने में मदद देने के लिए बेहद उत्साहित हैं। निजी तौर पर, मैं इस महान युग का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं और ये बदलाव उन कारणों में से एक है कि हम अपने इंटेलिजेंट असिस्टेंट बिक्सबी को विकसित करते रहने के लिए प्रेरित होते हैं।

हमने अपने फ्लैगशिप मोबाइल डिवाइस, गैलेक्सी एस 8 और एस 8+ और नोट 8 के लॉन्च के साथ इस साल की शुरुआत में दुनिया के सामने बिक्सबी पेश किया। बिक्सबी अब करीब 200 से ज़्यादा देशों में उपलब्ध है और इसके 10 मिलियन से ज़्यादा रजिस्टर्ड यूज़र्स हैं। लेकिन यह सिर्फ एक शुरुआत है। जब हमने बिक्स्बी लॉन्च किया था, तो सिर्फ इस बात पर ध्यान दिया था कि लोग अपने स्मार्टफ़ोन और ऐप्स से कैसे ज़्यादा से ज़्यादा लाभ उठा सकते हैं और अपने जीवन को आसान बना सकते हैं। हमने डिवाइस को और इंटेलिजेंट बनाने के लिए डिवाइस में कुछ क्लोज़ पार्टनर एप्लिकेशन को एकीकृत किया। हमने मल्टी-स्टेप और क्रॉस-ऐप क्षमताएं तैयार कीं जिससे लाखों बिक्सबी यूज़र्स को चीज़ों को आसानी और तेज़ी से करने का मौका मिला, लेकिन यह हमारे लिए सिर्फ अपनी मंज़िल की ओर कदम बढ़ाने की तरह है।

अब हम बिक्सबी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। बिक्सबी 2.0 इस प्लेटफॉर्म का एक साहस भरा पुनर्निर्माण है। ऐसा पुनर्निर्माण जिसका उद्देश्य आम डिजिटल असिस्टेंट में बदलाव करके उन्हें एक नए टूल से इंटेलिजेंस टूल बनाने का है, जो हर किसी के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

बिक्सबी 2.0  हर जगह मौजूद होगा, किसी भी और सभी डिवाइस पर। इसका मतलब क्लाउड द्वारा संचालित, बिक्सबी जैसी इंटेलिजेंस होना, जो आपके डिवाइस ईकोसिस्टम जैसे मोबाइल फोन, टीवी, रेफ्रिजरेटर, होम स्पीकर या किसी भी तरह की टेक्नोलॉजी जिसके बारे में आप सोच सकें के कंट्रोल के केंद्र की तरहृ काम करेगा। जल्द ही, डिवेलपर्स अपनी सेवाओं को किसी भी और सभी डिवाइस पर डाल पाएंगे और हर बार जब वो एक नए डिवाइस को सपोर्ट करेंगे तो उनकी सेवाओं को फिर से बदलने की ज़रूरत नहीं होगी।

ये अब ज़्यादा पर्सनल होगा, जिसमें भाषाओं को समझने की पहले से बेहतर क्षमताएं हैं जो नैचुरल कमांड्स और कॉम्प्लेक्स प्रोसेसिंग कर सके, ताकि उसे आपको जानने और समझने के साथ आपके परिवार के लोगों की भी जानकारी हो सके और वो अपनी प्रतिक्रिया और एक्शन उस हिसाब से तैयार कर सके।

और सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि बिक्सबी 2.0 ओपन होगा। हम ये जानते हैं कि सैमसंग ये बदलाव अकेले नहीं ला सकता, ये तभी मुमकिन है जब हम सभी, सभी उद्योग एक साथ मिलकर साझेदारी से काम करें। बिक्सबी 2.0 के साथ, डिवेलपर्स के पास ये तय करने और चुनने के दरवाज़े खुले होंगे कि वह अपनी किसी भी तरह की एप्लिकेशन डोमेन जैसे स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट और ट्रेवल की सर्विस में बिक्सबी को यूज़र्स के साथ किस तरह से इंटरेक्ट कराना चाहते हैं।

आज से, हम बीक्सबी एसडीके के साथ हमारे पहले प्राइवेट बीटा कार्यक्रम की घोषणा कर रहे हैं, जो कि सिलेक्ट डिवेलपर्स के लिए उपलब्ध रहेगी। हम बिक्सबी 2.0 को जीवन में लाने के लिए एक टीम के रूप में इनोवेट और सहयोग करके एक साथ काम करेंगे। समय के साथ, हम बीटा में प्रतिभागियों की संख्या को बढ़ाएंगे और अंत में बिक्सबी एसडीके को सभी डिवेलपर्स तक पहुंचाने का काम करेंगे।

बिक्सबी 2.0 अंत में एक इंटेलिजेंस का बाज़ार होगा। ये डिवेलपर्स के लिए यूज़र्स तक अपनी सर्विस पहुंचाने का एक नया चैनल, जो सिर्फ मोबाइल के ज़रिए ही नहीं, बल्कि सभी डिवाइस के ज़रिए होगा। समय के साथ, हम इस नई सुविधा में कई तरह के रेवेन्यू मॉडल्स लेकर आएंगे ताकि पार्टनर्स को बिज़नेस के ज़्यादा अवसर मिल सकें। उम्मीद है कि पार्टनर्स के लिए ये उतना ही लाभदायक होगा जितना फीचर फोन से स्मार्टफोन का सफर था।

भविष्य आपका है। आपका टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म, डिवाइस कैटेगरी या इंडस्ट्री सेक्टर कुछ भी हो: हम सभी डिवेलपर्स को अपनी क्रिएटिविटी को सामने लाने और हमें इंटेलिजेंस को प्रजातंत्रीय बनाने में मदद करने के लिए कहते हैं, ताकि हम डिवाइस की दुनिया से बाहर आकर कनेक्टेड ईकोसिस्टम के ज़रिए लोगों के जीवन को आसान बना सकें।

लेखक सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में मोबाइल कम्यूनिकेशन्स बिज़नेस के सर्विस इंटेलिजेंस हेड और एग्ज़ेक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं