एआर इमोजी – Samsung Newsroom भारत
सैमसंग इंडिया ने आज आकर्षक डिज़ाइन, पावरफुल रिअर ट्रिपल कैमरा, चमकदार नए रंगों और सर्वश्रेष्‍ठ परफॉर्मेंस के साथ गैलेक्‍सी A7 स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च किया।
नई दिल्ली में गैलेक्सी A7 लॉन्च करते सैमसंग इंडिया के मोबाइल बिज़नेस के डायरेक्टर सुमित वालिया
गैलेक्‍सी A7 को उपभोक्‍ताओं की अंतरदृष्टि के आधार पर तैयार किया गया है, जिसके हिसाब से आधे से ज़्यादा भारतीय युवा अपने स्‍मार्टफोन कैमरा का उपयोग रोज़ाना करते हैं और फ्रंट कैमरा की तुलना में रिअर कैमरा का दोगुना उपयोग करते हैं। नए ट्रिपल कैमरा सेटअप में, एक अतिरिक्‍त 8 मेगापिक्‍सल 120 डिग्री अल्‍ट्रा-वाइड लेंस है, जिसमें इंसान की आंखों के जैसा ही व्‍यूइंग एंगल है। यह यूज़र्स को अप्रतिबंधित वाइड-एंगल फोटो खींचने की अनुमति देता है, एकदम वैसे ही जैसे हम अपनी आंख से देख सकते हैं।
24 मेगापिक्‍सल प्राइमरी और सेल्‍फी कैमरा में एक नई टेक्‍नोलॉजी – पिक्‍सल बिन्निंग है, जो डिवाइस को समझदारी से कम लाइट की स्थिति को पहचानने की अनुमति देती है और अंधेरे में अच्‍छी और साफ तस्‍वीर लेने के लिए चार पिक्‍सल को एक ‘सुपर पिक्‍सल’ में जोड़ने का काम करती है। 24 मेगापिक्‍सल प्राइमरी कैमरा के साथ 5 मेगापिक्‍सल डेप्‍थ लेंस, लाइव फोकस फीचर को पावर करता है जो डेप्थ ऑफ फील्ड को कंट्रोल करता है, जिससे यूज़र्स को फोटों खींचने से पहले और बाद में दोनों के दौरान इफेक्ट को एडजस्ट करने का मौका मिलता है।
ट्रिपल कैमरा लेंस के साथ गैलेक्सी A7
इस जानकारी के आधार पर कि 40 प्रतिशत युवा सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर फोटो का उपयोग करने से पहले उन्हें एडिट करते हैं, गैलेक्‍सी A7 में रोमांचक इटेलिजेंट फीचर्स जोड़े गए हैं। गैलेक्‍सी A7 कैमरा में सीन ऑप्‍टिमाइज़र है, जो खुद ही 19 विभिन्‍न परिदृश्‍य जैसे खाना, फूल, या सूर्यास्‍त आदि को पहचान लेता है और सबसे अच्‍छी तस्‍वीर के लिए प्रत्‍येक शॉट को ऑप्‍टिमाइज़ करता है। उपभोक्‍ता अपने इंस्टेंट मेसेजिंग एक्सपीरियंस को ‘एआर इमोजी’ फीचर के ज़रिए अपना कस्टमाइज़्ड अवतार बनाकर बेहतर बना सकते हैं, जो सेल्‍फी कैमरा से अपनी फोटो लेकर या रिअर कैमरा से दोस्‍त की फोटो लेकर किया जा सकता है। और ज़्यादा मज़ेदार और इमोटिव एक्सपीरियंस के लिए GIF इमेज के सेट में से भी उपभोक्ता अपने लिए कुछ खास चुन सकते हैं। 24 मेगापिक्‍सल सेल्‍फी कैमरा में एक ‘प्रो–लाइटिंग’ फीचर भी है, जिसमें मल्टिपल लाइटिंग सेटिंग्‍स के साथ फोटो को एडिट किया जा सकता है, जिसकी मदद से स्‍टूडियो फोटो शूट जैसी एक अलग और प्रोफेशनल फोटो तैयार हो जाती है।
सैमसंग इंडिया के मोबाइल बिज़नेस के डायरेक्टर, सुमित वालिया ने कहा, ‘गैलेक्‍सी A7 के प्रत्‍येक पहलू में कुछ नया और इनोवेटिव जोड़ा गया है, जैसे अल्‍ट्रा-वाइड शॉट के लिए ट्रिपल कैमरा लेंस और इंटेलिजेंट फीचर्स जो बेहतर पिक्चर कम्पोज़िशन सुनिश्चित करते हैं। सुपर एमोलेड इनफि‍निटी डिस्‍प्‍ले और वाइडवाइन L1 प्रमाणपत्र के साथ ट्रू एफएचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले एक बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। नए बोल्ड कलर और साइड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ स्मार्टफोन को एक नया डिज़ाइन मिला है। हमें पूरा भरोसा है कि इस डिवाइस के साथ, हम भारतीय युवाओं की कल्पनाओं को कैद कर पाएंगे और त्‍यौहारों के उत्‍साह को बढ़ाने में कामयाब हो पाएंगे।’
6.0 इंच एफएचडी प्‍लस सुपर एमोलेड डिस्‍प्‍ले वाला गैलेक्‍सी A7 सैमसंग के सिग्‍नेचर इनफि‍निटी डिस्‍प्‍ले के साथ आता है, जिससे यूज़र्स को इमरसिव व्यूइंग का एक्सपीरियंस मिलेगा। ट्रू एफएचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले, ट्रस्‍टज़ोन टेक्‍नोलॉजी प्रोसेसर से संचालित है जो वाइडवाइन L1 सर्टिफिकेशन से सक्षम है, जो सुनिश्चित करता है कि सभी लोकप्रिय स्‍ट्रीमिंग एप्‍स गैलेक्‍सी A7 पर एचडी कंटेंट आसानी से स्‍ट्रीम कर सके। इस डिवाइस को एक बेहतरीन ऑडियो-विज़ुअल डिलाइट बनाने के लिए, यह डॉल्‍बी एटम्‍स® इमरसिव साउंड टेक्‍नोलॉजी को भी सपोर्ट करता है, जिससे ट्रू एचडी कंटेंट सामने आता है। गैलेक्‍सी A7 एक शानदार स्टाइल स्टेटमेंट है-  जिसमें 2.5D ग्‍लास बैक डिज़ाइन, 7.5एमएम स्लिम बॉडी और एक साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, जहां एक असुविधा-मुक्‍त डिज़ाइन के लिए पावर बटन में सेंसर को एकीकृत किया गया है।
गैलेक्‍सी A7 मिड-रेंज सेगमेंट में सैमसंग की लीडरशिप को और मज़बूत करेगा, जिसे हाल ही में लॉन्‍च हुए गैलेक्‍सी J6+ और गैलेक्‍सी J4+ के लॉन्‍च से मज़बूती मिली है। यह डिवाइस फेस्टिव सीज़न के शुरू होने से ठीक पहले पेश किए गए हैं, जिससे उपभोक्‍ताओं को और खुशी मिलेगी।
गैलेक्‍सी A7 प्रदर्शन के मामले में भी बेहद खास है। गैलेक्‍सी A7 में सैमसंग एक्‍सीनॉस 7885 2.2 गीगाहर्ट्ज ओक्‍टाकोर प्रोसेसर है। यह डिवाइस 6GB रैम/128GB रोम और 4GB रैम/64GB रोम वेरिएंट्स में उपलब्‍ध होगा। इसकी मेमोरी को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है और यह सैमसंग के इंडस्‍ट्री फर्स्‍ट ‘इंस्‍टॉल एप्‍स टू मेमोरी कार्ड’ फीचर के साथ आता है। इस डिवाइस में 3,300 एमएएच की बैटरी है और यह एंड्रॉयड ओरियो ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है।
ऑफर्स, कीमत और उपलब्‍धता
गैलेक्‍सी A7 के 4GB/64GB वेरिएंट की कीमत 23,990 रुपये और 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत 28,990 रुपये होगी। यह फोन स्टाइलिश रंग- ब्‍लू, ब्‍लैक और गोल्‍ड कलर में उपलब्‍ध होगा।
उपभोक्‍ता एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के ज़रिये भुगतान करने पर 2,000 रुपये का आकर्षक कैश बैक ऑफर पा सकते हैं।
गैलेक्‍सी A7 करीब 180,000 आउटलेट्स पर सितंबर अंत तक उपलब्‍ध होगा। उपभोक्‍ताओं को यह डिवाइस जल्‍दी उपलब्ध कराने के लिए, इसे 27 और 28 सितंबर को फ्लिपकार्ट, सैमसंग ई-शॉप और बेंगलुरु के सैमसंग ओपेरा हाउस में स्पेशल प्रीव्‍यू सेल के दौरान उपलब्‍ध कराया जाएगा।
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने पॉप्युलर डिज़्नी कैरेक्टर्स के लेटेस्ट सेट को पेश किया है, जिसे गैलेक्सी S9 सीरीज़ द्वारा एआर इमोजी के रूप में जीवन में लाया गया है। यूज़र्स अब खुद को डिज़्नी फ्रोज़न के कैरेक्टर्स में बदलने में सक्षम हो पाएंगे। लोगों के यह प्रिय एनिमेटेड सिंगिंग सितारे, डिज़्नी कैरेक्टर्स के लाइन-अप में शामिल होने वाले लेटेस्ट फैन फेवरेट्स हैं, जिनमें पहले से मिकी और मिनी माउस, डेज़ी डक, गूफी और द इनक्रेडिबल्स की सुपर फैमिली शामिल है।
गैलेक्सी S9 और S9+ के यूज़र्स अब एना, एल्सा, ओलफ और क्रिस्टोफ के एआर (ऑगमेंटेड रिएलिटी) अवतार बना सकते हैं। अपने पसंदीदा डिज़्नी फ्रोज़न कैरेक्टर्स में मेसेज को एनिमेट करने के लिए, गैलेक्सी S9/S9+ के एआर इमोजी मोड को खोलें, गैलेक्सी ऐप स्टोर तक पहुंचने और डिज़्नी फ्रोज़न पैक को डाउनलोड करने के लिए दाईं तरफ बने प्लस आइकन पर टैप करें।
एआर इमोजी दोस्तों के साथ कम्युनिकेशन को पर्सनलाइज़ करने का मज़ेदार तरीका है, जिसमें फेशियल रेकोग्निशन के ज़रिए एक्सप्रेशन्स का इस्तेमाल किया जाता है और जो सभी प्लेटफार्म पर शेयर किया जा सकता है। डिज़्नी फ्रोज़न एआर इमोजी पैक अब गैलेक्सी ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इस साझेदारी के तहत आने वाले समय में और एआर इमोजी रिलीज़ के लिए तैयार रहें और अपडेट के लिए भारत न्यूज़रूम लॉग-इन करें।
जानकारी देने से लेकर ऑनलाइन स्टोरी शेयर करने तक, पिछले कई सालों में स्मार्टफ़ोन पर मल्टीमीडिया, कम्यूनिकेशन का प्रमुख साधन बन गया है। केस इन प्वाइंट: सैमसंग के नए गैलेक्सी S9/S9+ के कैमरे से कैप्चर की गई शानदार तस्वीरें, इन्वेंटिव जीआईएफ और क्रिएटिव वीडियो जो बेहद ही खास हैं।
लेकिन गैलेक्सी S9/S9+ ने आगे बढ़ते हुए पेश की हैं कुछ इंटेलिजेंट और पर्सनलाइज़्ड इमोजी, जिसका मतलब है कि अब आप कभी भी सिर्फ प्लेन टेक्स्ट मेसेज भेजना पसंद नहीं करेंगे।
एआर इमोजी को आपके यूनीक फेशियल एक्सप्रेशन्स लाने और इमोजी एक्सपीरियंस को और मज़ेदार बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। लेकिन एआर इमोजी फीचर को दुनिया में कैसे लाया गया? आइए सैमसंग के लैब डोर्स के पीछे एक नज़र डालें।
क्या थी समस्या?
आम इमोजी वैसे तो बातचीत में कई रंग जोड़ते हैं और कम्यूनिकेट करने का एक मजेदार तरीका भी हैं, लेकिन हमने जाना कि कई बार ऐसा भी हुआ है कि मौजूदा इमोजी उतनी खास नहीं साबित हुईं। इनमें पर्सनैलिटी की कमी लगी- एक स्माइल दूसरी से अलग नहीं दिखी। इसलिए हमने ऐसी इमोजी लाने का विचार किया जो कैरेक्टर और पर्सनैलिटी को और उभार कर सामने ला सकें।
लक्ष्य
हमने सोचा कि एक आदर्श दुनिया में आप अपने आप को टेलीपोर्ट करना चाहेंगे और वहीं उसी समय यह शेयर करना चाहेंगे कि आप क्या महसूस कर रहे हैं। इसलिए हम उस एक्सपीरियंस को दोहराने के लिए एक ज़रिया लाना चाहते थे, लेकिन सबसे सरल टूल्स के साथ, यह देखकर कि  लोग साथ में बैठे लोगों के साथ भी कम्यूनिकेट करने के लिए मैसेजिंग ऐप का उपयोग करते हैं और वो भी टेक्स्ट की बजाय इमोजी का इस्तेमाल करके। ऐसे में फोकस झट से ऐसी इमेज तैयार करने पर आया जो एकदम यूज़र जैसी हो और साथ ही ढेर सारे फेशियल एक्सप्रेशन्स  और इमोशन्स अपने साथ लेकर आए।
आइडिया
ऐसा करने के लिए, हमने गैलेक्सी S9/S9+ की कैमरा टेक्नोलॉजी का लाभ उठाने का फैसला किया। हमने सोचा कि यूज़र अगर एक सेल्फी लें और उसे एक कस्टम अवतार और इमोजी में बदल सकें, तो यह कम्यूनिकेश में कुछ नए मज़ेदार आयाम जोड़ देगा। इसके अलावा हम लोगों के वास्तविक एकस्प्रेशन्स को ट्रैक करने का तरीका खोजना चाहते थे ताकि वह झट से उन इमोजी का इस्तेमाल कर सकें जो वास्तव में उनके जैसी हैं। यह भी महत्वपूर्ण था कि हम यूज़र्स को खुद को एक्सप्रेस करने के बेहतरीन टूल प्रदान कर, फिर चाहे वो जैसा भी दिखना चाहते हों।
समाधान
इसके लिए पहला कदम था अवतार तैयार करने के लिए ऑगमेंटेड रिएलिटी का उपयोग करना। फेशियल रेकोग्निशन टेक्नोलॉजी के साथ, गैलेक्सी S9/S9+ का कैमरा डेटा-बेस्ड मशीन लर्निंग एल्गोरिदम का उपयोग करके इनीशियल 3D रेंडरिंग बनाते हुए शुरु होता है। इसके बाद, कैमरा यूज़र की 2D इमेज का विश्लेषण करता है और अपनी डीप लर्निंग डाटाबेस से जानकारी निकालते हुए फाइनल 3D एआर इमोजी पर यूज़र के फेशियल फीचर्स तैयार करता है। लोगों के यूनीक एक्सप्रेशन्स को ज़िंदगी देने के लिए, हमने फेस ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी को शामिल करने का फैसला किया, जो 100 से अधिक फेशियल फीचर्स को ट्रैक करता है और हमें मौके पर व्यक्तिगत इमोशन्स को कैप्चर करने की अनुमति देता है।
इसके अलावा, ब्लेंड शेप टेक्नोलॉजी विभिन्न फेशियल एक्सप्रेशन्स की इससे भी बड़ी रेंज प्रदान करने में मदद करती है। 75 बेसिक फेशियल एक्सप्रेशन्स के आधार पर, ब्लेंड शेप मल्टिपल एक्सप्रेशन्स एक साथ ब्लेंड करके यूज़र इमोशन्स के बड़े सेट को प्रतिबिंबित करने की अनुमति देता है। यह वही टेक्नोलॉजी है जिसने हमें डिज़्नी इमोजी पेश करने के लिए संभव बनाया है। एक और बड़ा कदम जो हमने उठाया वह था ढेर सारे सैम्पलिंग टेस्ट्स करना। हमारी लैब्स से हमने साप्ताहिक आधार पर कम से कम 100 परीक्षण किए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नई सुविधा में यूज़र्स को आकर्षित करने के लिए पर्याप्त डेटा शामिल है, फिर चाहे उनकी पसंद कुछ भी हो।
परिणाम
इसका परिणाम एआर इमोजी है, जो अन्य सुविधाओं के साथ आपकी पर्सनलाइज़्ड माई इमोजी बनाने के लिए एक रियलिस्टिक या कार्टून जैसा ऑप्शन प्रदान करता है। हम ऐसी इमोजी की पेशकश करना चाहते थे जो दुनिया भर में एक ही जैसे इमोशन्स को वितरित करने में सक्षम हों और इसे समझने के लिए हमने बहुत सारे शोध किए कि कुछ इमोशन्स को कैसे वर्गीकृत किया गया है और मौलिक स्तर पर कैसे व्यक्त किया जाता है। इमोशन्स की वेरायटी के अलावा, एआर इमोजी आपको 3D अवतार में जीआईएफ, वीडियो या पीएनजी फ़ाइल बनाने का मौका देता है।
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और डिज़्नी, गैलेक्सी S9 और S9+ के लिए दो और क्लासिक डिज़्नी कैरेक्टर्स को एआर इमोजी के रूप में ज़िंदगी दे रहे हैं। डेज़ी डक और गूफी वो लेटेस्ट कैरेक्टर्स हैं जो पहले से मौजूद एआर इमोजी के स्टार-स्टडेड लाइनअप में शामिल होने वाले हैं, जिनमें डिज़्नी के फेमस मिकी माउस, मिनी माउस और डोनाल्ड डक, साथ ही पिक्सर की सुपर फैमिली, इनक्रेडिबल्स शामिल हैं।
पहली बार गैलेक्सी S9 और S9+ पर लॉन्च की गई एआर इमोजी, यूज़र्स को पर्सनलाइज़्ड इमोजी बनाने का मौका देता है जिसे किसी भी प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा सकता है और दोस्तों को मेसेज भेजने का मज़ेदार और अनोखा तरीका भी प्रदान करता है। इन मेसेज को और भी कस्टमाइज़ किया जा सकता है क्योंकि ऑगमेंटेड रिएलिटी-पॉवर्ड, डीप लर्निंग टेक्नोलॉजी और  फेशियल रेकोग्निशन टेक्नोलॉजी 100 से ज़्यादा फेशियल फीचर्स को मैप कर सकता है।
डेज़ी डक और गूफी के एआर इमोजी अब डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। इन दो कैरेक्टर्स के अवतार फोन में जोड़ने के लिए, गैलेक्सी S9 और S9+ के यूज़र्स कैमरे के एआर इमोजी मोड के अंदर गैलेक्सी ऐप स्टोर तक पहुंचने के लिए दाएं तरफ कोने पर प्लस आइकन टैप कर सकते हैं।
आने वाले महीनों में सैमसंग और डिज़्नी और ज़्यादा रोमांचक एआर इमोजी अपडेट पेश करेंगे। सैमसंग और डिज्नी एआर इमोजी पर और ज़्यादा न्यूज़ के लिए सैमसंग भारत न्यूज़रूम चेक करते रहें ।
बेहद ही अनोखे और पूरी तरह से कस्टमाइज़ किए जाने वाले, एआर इमोजी गैलेक्सी S9 और S9+ के यूज़र्स को मेसेज में अपने इमोशन्स डालने का ऐसा मौका देते हैं जो शब्दों के ज़रिए नहीं किया जा सकता। अब सैमसंग ने यूज़र्स के लिए खुद को आसानी से एक्सप्रेस करने के लिए एनिमेटेड स्टिकर की संख्या को दोगुना कर दिया है, जो एआर इमोजी बनाने के बाद खुद ब खुद जनरेट हो जाते हैं।
गैलेक्सी ऐप स्टोर के ‘माई ऐप्स’ सेक्शन में उपलब्ध स्मार्टफोन के कैमरा ऐप अपडेट ने एआर इमोजी लाइब्रेरी के प्री-सेट एक्सप्रेशन्स को 18 से बढ़ाकर 36 कर दिया है। सैमसंग ने आने वाले महीनों में 18 और एक्सप्रेशन्स जोड़ने की योजना बनाई है, जिससे फीचर के इमोशन कैप्चरिंग स्टिकर ऑप्शन्स की संख्या 54 तक पहुंच जाएगी।
अपडेट डाउनलोड करने के बाद यूज़र्स सीधे कीबोर्ड से नए एआर इमोजी स्टिकर एक्सेस और शेयर कर सकते हैं, या फिर गैलेरी ऐप से अपने पसंदीदा मेसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म पर कॉपी और पेस्ट कर सकते हैं।
देखिए नए एआर इमोजी स्टिकर्स कैसे दिखते हैं-
कुछ ही चीज़ें ऐसी हैं जो हमारे सोचने और महसूस करने के इमोशन्स को कैप्चर कर पाती हैं जैसे मीम्स, जीआईएफ और इमोज़ी; इन सभी के चलते हमारा एक दूसरे से कम्युनिकेट करने का तरीका बदल गया है और आज हम विजुअल स्टोरीटेलर जैसे बन गए हैं। हर दिन में 5 बिलियन से ज़्यादा इमोजी भेजे जाते हैं, आज हम अपनी बात और कहानी बोल कर या लिखकर बताने की बजाए फोटो के माध्यम से बताना ज़्यादा पसंद करते हैं।
सैमसंग ने इस बदलाव को नया रूप देते हुए गैलेक्सी S9/S9+ में डिज़्नी मैजिक और GIPHY फन जोड़ा है। इन नई एआर इमोजी और अन्य मैसेजिंग इनोवेशन्स के फोन में शामिल होने से गैलेक्सी S9/S9+ से चैटिंग करना पहले से ज़्यादा मज़ेदार हो गया है। बेहतर हार्डवेयर के अलावा, एआर इमोज़ी ने कैमरे को ऐसे डैशबोर्ड में बदल दिया है जो आपके खास पलों को बनाने और रीमिक्स करने को और भी आसान बना देता है।
आपके स्मार्टफोन में डिज़्नी का जादू
क्या आप दुनिया के सबसे लोकप्रिय चूहे से मिलना चाहते हैं? डिज़्नी के साथ सैमसंग की साझेदारी आपके पसंदीदा कैरेक्टर को मोबाइल की दुनिया में ले आई है और वो भी डिज़्नी के थीम वाले एआर इमोजी के साथ।
उपभोक्ता अपने कैमरा से डिज़्नी कैरेक्टर डाउनलोड कर मिकी माउस, मिनी माउस या डॉनल्ड डक जैसे एआर इमोजी का इस्तेमाल कर सकते हैं। नए डिज़्नी कैरेक्टर्स आपके अपने इमोजी अवतार और अन्य कार्टून कैरेक्टर्स के एआर इमोजी की लिस्ट में वेरायटी लाने का काम करते हैं।
एआर इमोजी में डीप लर्निंग और फेशियल रेकोग्निशन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे 100 से ज़्यादा फेशियल फीचर्स के साथ आप 3D रेप्लिका बना सकते हैं और अपने दोस्तों को मज़ेदार, कस्टमाइज़्ड मैसेज भेज सकते हैं। तो आप अपने दोस्तों को खरगोश बनकर हंसाना चाहते हैं या मिकी माउस बनकर प्यार का इज़हार करना चाहते हैं, जैसे ढेर सारे ऑप्शन्स गैलेक्सी S9/S9+ में मौजूद हैं। सैमसंग और डिज़्नी साल भर इस तरह के क्लासिक कैरेक्टर सामने लाने का प्लान कर रहे हैं जिनमें द इन्क्रेडिबल्स, फ्रोज़न और ज़ूटोपिया शामिल हैं।
ज़्यादा शेयर करें, आसानी से शेयर करें
एक अच्छे रिएक्शन को एक इमोजी या जीआईएफ से बेहतर भला क्या कैप्चर कर सकता है। वास्तव में इमोजी इमोशन्स इतने अच्छे तरीके से कैप्चर करते हैं कि हम रोज़ाना करीब 1 बिलियन जीआईएफ भेजते हैं। गैलेक्सी S9/S9+ ने इन्हें पहले से कहीं ज़्यादा कस्टमाइज़ और शेयर करने योग्य बना दिया है। फोन का माई इमोजी फीचर खुद ब खुद 18 इमोशन्स तैयार करता है और कस्टम स्टिकर्स के रूप में सेव कर देता है, जिन्हें प्री-लोडेड इमोजी या स्टिकर्स के साथ सैमसंग कीबोर्ड से आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। फिलहाल, 18 अलग-अलग कस्टम स्टिकर्स उपलब्ध हैं लेकिन जल्द ही नए अपडेट्स के साथ इनकी संख्या 54 तक पहुंच जाएगी। क्योंकि ये एजीआईएफ फॉर्मेट का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए आप इन्हें किसी के साथ भी शेयर कर सकते हैं, फिर चाहे उनके पास कोई भी स्मार्टफोन हो।
थर्ड पार्टी ऐप्लिकेशन्स भी सैमसंग कीबोर्ड की मदद से माई इमोजी स्टिकर्स को सपोर्ट करती हैं, तो चाहे कोई भी प्लेटफॉर्म हो, आप अपने कस्टमाइज़्ड इमोजी अपने दोस्तों और परिवार को भेज सकते हैं। इसके अलावा सैमसंग ने जिफी के साथ भी साझेदारी की है ताकि जीआईएफ भेजना भी आपके लिए बेहद आसान हो जाए। इसलिए अगर आप अपने दोस्तों के साथ चैट कर रहे हैं, या अपने माता-पिता को कोई मेसेज भेजना चाहते हैं, आप सीधे अपने सैमसंग कीबोर्ड से जीआईएफ भेज सकते हैं।
नए सैमसंग कीबोर्ड में जीआईएफ की 30 कैटेगरीज़ हैं, आप अपनी पसंद के अनुसार हैपी, फन, थंब्स अप या ओएमजी- कोई भी जीआईएफ चुन सकते हैं। आपको इसमें हर तरह का जीआईएफ मिलेगा।
कौन सी इमोजी है आपकी फेवरेट?
तो अब अपनी इमोजी को अपडेट करने का समय आ गया है। सैमसंग ने 200 से ज़्यादा इमोजी पेश किए हैं, जिनका इस्तेमाल आप सैमसंग कीबोर्ड के ज़रिए कर सकते हैं।
इन नए इमोजी के अलावा सैमसंग ने अपने पहले से मौजूद क्लासिक आइकन्स को भी रीडिज़ाइन किया है।
आप अपने दोस्त को हंसाना चाहते हैं या मां को ‘हेलो’ कहना चाहते हैं, गैलेक्सी S9/S9+ खुद को एक्सप्रेस करने के लिए आपको ढेर सारे विकल्प देता है, इस बात की एक और बार पुष्टि करते हुए कि सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन को आज के हिसाब से कम्यूनिकेट करने के लिए तैयार किया गया है।
पिछले 30 सालों से अतुल कास्बेकर अपने कैमरा लेंस में बखूबी से ज़िंदगी के बेहतरीन पलों को कैद करने का काम कर रहे हैं। जिसमें उनका साथ ज़्यादातर प्रोफेशनल कैमरा ने ही दिया है, पहले एसएलआर और अब डीएसएलआर ने उन्हें देश के लगभग हर मशहूर मॉडल और कई हस्तियों को शूट करने में मदद की है। लेकिन जब उन्होंने सैमसंग के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी S9+ का इस्तेमाल किया, उन्हें कैमरा री-इमैजिन्ड होता नज़र आया।
कास्बेकर ने डुअल अपर्चर लेंस वाले गैलेक्सी S9+ कैमरा के साथ खूबसूरत ताजमहल को कैद किया, मुंबई की सड़कों की रात की चहल-पहल के साथ सुपर स्लो-मो फीचर को टेस्ट करने के लिए रंगों से भरे होली के त्योहार को भी कैमरा में उतारा। उन्होंने फ़ोटोग्राफ़ी स्कूल में जो कुछ सीखा उसे फिर से बनाने की कोशिश की -एक पानी से भरे गुब्बारे पर डार्ट मारने का शॉट- और उनके खुद के शब्दों में ‘स्मार्टफोन पर ऐसा करना मुमकिन नहीं।’
लेकिन वो शॉट फिर भी एक दम परफेक्ट आया।
कास्बेकर ऐसा भी सोच रहे हैं कि क्या उन्हें अपने प्रोफाइल पर अपने असल चेहरे का इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए और गैलेक्सी S9+ के एआर इमोजी का इस्तेमाल करना चाहिए जो बेहद ही यूनीक और व्यक्तिगत हैं।
सैमसंग न्यूज़रूम इंडिया ने हाल ही में गैलेक्सी S9+ के रीइमैजिन्ड कैमरे पर अपने विचार आगे रखने के लिए सेलिब्रिटी फोटोग्राफर अतुल कास्बेकर से खात बातचीत की।
इंटरव्यू यहां देखें-
जैसे कि लोग अपने स्‍मार्टफोन के ज़रिए अपने व्‍यक्तित्‍व को एक्सप्रेस करने के नए तरीके तलाश रहे हैं, सैमसंग ने गैलेक्सी S9 में विजुअल कम्‍यूनिकेशन के लिए एक नया फीचर, एआर इमोजी तैयार किया है। एक यूज़र की इमेज से बनने वाले, कस्‍टमाइज़ किए जाने वाले माई इमोजीस और उनके स्‍टीकर्स एक यूजर के चेहरे के फीचर्स और मूवमेंट्स को पेश करते हैं, जिससे एक पर्सनल 3डी अवतार सामने आता है जो कि उनके लिए एक्‍सक्‍लूसिव होते हैं और उन पर्सनल स्‍टीकर्स का वो मैसेंजर एप्‍लीकेशन में उपयोग कर सकते हैं।
इस मज़ेदार और अनोखे नए फीचर के बारे में और ज़्यादा जानने के लिए हमने एआर इमोजी की डिजाइन टीम के सदस्‍यों से बातचीत की, जिसमें ग्‍लोबल प्रोडक्‍ट प्‍लानिंग ग्रुप के वोनह्यूंग चो और हे-बॉन्ग किम, और यूएक्‍स डिजाइन ग्रुप के होइक वांग और जीयून किम मौजूद रहे।
(बायं से) होइक वांग, हे-बोंग किम, वोनह्यूंग चो और जीयून किम
प्रश्‍न: गैलेक्‍सी S9 के एआर इमोजी फीचर के पीछे क्‍या प्रेरणा थी?
वोनह्यूंग चो: लोग अपने स्‍मार्टफोन के ज़रिए ज़्यादा से ज़्यादा कम्यूनिकेट कर रहे हैं, पूरे दिन वह एक दूसरे को मैसेज भेजते रहते हैं। हम में से बहुत लोग एक दूसरे को भेजे जाने वाले छोटे मेसेज के ज़रिए अलग-अलग इमोशन्स ज़ाहिर करने के नए तरीके तलाश रहे हैं, और इस संदर्भ में इमोटीकॉन्‍स और इमोजीस खुद को एक्सप्रेस करने का एक बेहद ही लोकप्रिय ज़रिया बन गया है। आगे बढ़ने के लिए हम उभरती हुई एआर टेक्नोलॉजी को इमोटीकॉन और इमोजीस टूल्स के साथ जोड़ना चाहते थे ताकि विज़ुअल कम्‍यूनिकेशन की नई फॉर्म को पेश किया जा सके।
प्रश्‍न: गैलेक्‍सी S9 के एआर इमोजी को क्या खास बनाता है?
चो: हमने बहुत लंबे समय तक सोचा कि आज दुनिया के लिए कम्‍यूनिकेशन शब्‍द का मतलब क्‍या है और यह स्‍पष्‍ट हो गया है कि कम्‍यूनिकेशन का एक बड़ा हिस्‍सा ‘सेल्फ एक्सप्रेशन’ है। एक टीम के रूप में, हम चाहते थे कि एआर जैसी इनोवेटिव टेक्‍नोलॉजी का उपयोग कर यूनीक इमोशन्स को कैप्चर करते हुए जितना संभव हो सके उतना फीचर को पर्सनल बना सकें।  हमारे अलग-अलग फेशियल फीचर्स वाली माई इमोजी को बनाने में, एआर इमोजी सेल्फ-एक्सप्रेशन का वास्तविक रूप प्रदान कर सकता है।
हे-बोंग किम: आपके चेहरे का विश्‍लेषण करने और आपके 100 फेशियल फीचर्स तैयार करने के लिए कैमरा फेशियल रिकॉग्निशन टेक्‍नोलॉजी का उपयोग करता है। इन डाटा प्वॉइंट्स का उपयोग करते हुए, मानव चेहरे की आकृति के लिए एक विशेष 3डी मॉडल बनता है जो 3डी माई इमोजी और 18 माई इमोजी स्‍टीकर्स बनाता है, जो आपके चेहरे की फीचर्स को दर्शाते हैं।
प्रश्‍न: यूज़र्स ने इस फीचर के लिए कैसे प्रतिक्रिया दी?
चो: एआर इमोजी ने बहुत ज़्यादा उत्‍सुकता पैदा की है, यह एक मजेदार फीचर है और बहुत से लोग यह देखना चाहते हैं कि उनकी माई इमोजी कैसी दिखती है।
होइक वांग: सभी के लिए, सवाल यह नहीं है कि ‘क्‍या यह मेरे जैसा दिखता है?’ बल्कि यह है कि ‘क्‍या यह वैसा दिखता है जैसा कि मैं चाहता हूं?’ एआर इमोजी वास्‍तव में दो तरह की माई इमोजी बनाता है: एक जो वास्‍तविक है और दूसरा जो कार्टून जैसा लगता है। कुछ लोग पहली तरह की इमोजी पसंद करते हैं, तो कुछ दूसरी तरह की।
हम चाहते हैं कि एआर इमोजी अपने आप में सर्वश्रेष्‍ठ हो। इस फीचर को तैयार करते समय हमने सिर्फ यही विचार नहीं किया था कि यह यूज़र की तरह ही दिखे। हमारा लक्ष्‍य इसे बनाने वालों को खुद को एआर इमोजी के ज़रिए एक्सप्रेस कराने का मौका देने का है, फिर चाहे वो कैसा भी दिखना चाहते हों।
हम वर्तमान में यूजर्स को बेहतर माई इमोजीस देने के लिए काम कर रहे हैं ताकि वो उन्हें जैसा चाहें वैसे तरीके से एक्सप्रेस कर सकें।
प्रश्‍न: जब यह यूएक्‍स डिजाइन के पास आया, तब आपका मुख्‍य विचार क्‍या था?
जीयून किम: एआर इमोजी गैलेक्‍सी S9 के कैमरे का उपयोग करता है, इसलिए हम इसे कैमरा के यूएक्‍स के साथ एकीकृत करना चाहते थे। शुरू से अंत तक, यूज़र्स द्वारा अपनी माई इमोजी और माई इमोजी स्‍टीकर्स बनाने का सफर बहुत आसान और आकर्षक होना चाहिए।
इसके बाद हमने सोचा कि लोग अपने दैनिक जीवन में खुद को एक्सप्रेस करने के लिए इस फीचर का कैसे उपयोग कर सकते हैं। एआर इमोजी हमारी कहानियों को बयां करने का नया तरीका देता है और इसलिए हमें महसूस हुआ कि इसे कई प्‍लेटफॉर्म्स पर उपलब्‍ध कराना ज़रूरी है।
हमनें 18 स्‍टीकर्स बनाएं, जिसमें से प्रत्‍येक अलग-अलग भावनाओं को व्‍यक्‍त करता है। इन्‍हें आपके स्‍मार्टफोन गैलरी एप्‍लीकेशन में स्‍टोर किया जा सकता है, इन्‍हें आप आसानी से विभिन्‍न एप्‍लिकेशंस और मैसेजिंग सर्विसेस पर इस्तेमाल कर सकते हैं और यह पीएनजी एवं जीआईएफ दोनों फाइल्‍स में उपलब्‍ध है।
प्रश्‍न: 18 माई इमोजी स्‍टीकर्स को आपने कैसे डिज़ाइन किया?
वांग: हमारा लक्ष्‍य ऐसे इमोजी स्‍टीकर्स बनाना था जिनके ज़रिए एक जैसी भावनाएं पूरी दुनिया में व्‍यक्‍त की जा सकें- और जिसका मतलब किसी भी देश में एक जैसा ही हो। हमने इंसानों के इमोशन्स को वर्गीकृत करने और मौलिक भावनाएं- जैसे खुशी, क्रोध, दुख और आनंद- के विजुअल फॉर्म तैयार करने के लिए कई रिसर्च पढ़ीं।
आने वाले समय में, स्‍टीकर्स की संख्‍या बढ़कर 54 हो जाएगी जिससे इमोजी स्‍टीकर्स का इस्तेमाल करते हुए और ज़्यादा भावनाओं को व्‍यक्‍त किया जा सकेगा।
प्रश्‍न: एआर इमोजी को डिज़ाइन करते समय आपको कोई परेशानी का सामना करना पड़ा?
वांग: एआर एक इनोवेटिव टेक्‍नोलॉजी है और एआर क्षेत्र अभी नया है। हमनें पूरी दुनिया में लोगों से डाटा एकत्रित किया, उनकी जरूरतों को जानने के लिए उनसे बातचीत की और यह सुनिश्चित किया कि फीचर उनकी जरूरतों को पूरा करे।
एक टीम के रूप में, हम निरंतर इस डाटा को इकट्ठा करते रहे ता‍कि हम एआर इमोजी को और ज़्यादा बेहतर बना सकें। यूज़र्स की प्रतिक्रिया न केवल हमें यह जानने में मदद करती है कि उपभोक्‍ता वास्‍तव में क्‍या चाहते हैं, बल्कि कैसे इस नई टेक्‍नोलॉजी में फेर बदल कर सकते हैं।
प्रश्‍न: क्‍या आप मिकी और मिनी माउस एआर इमोजीस बनाने के लिए डिज़्नी के साथ काम करने के अपने अनुभव को विस्‍तार से बता सकते हैं?
वांग: बहुत से लोगों की तरह, मैं भी मिकी माउस के साथ बड़ा हुआ हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि बड़े होकर मुझे डिज़्नी के साथ इस तरह के प्रोजेक्‍ट पर काम करना होगा। जब हमने पहली बार इसकी शुरुआत की तब मैं वास्‍तव में उत्‍साहित था और यह सोचने से खुद को रोक नहीं पा रहा था कि ‘क्‍या यह सही में हो रहा है?’।
पूरे प्रोजेक्‍ट के दौरान, हम डिज़्नी के साथ ज्ञान साझा करने में लगे रहे। उदाहरण के लिए, एक फीचर है जिसका नाम ब्‍लेंड शेप है, जो फीचर को यूजर के चेहरे के 75 एक्सप्रेशन्स बनाने की की अनुमति देता है- उदाहरण के लिए, यदि आप चेहरे के दो अलग-अलग एक्सप्रेशन्स को मिलाते हैं, तो आप पूरी तरह से एक नया एक्सप्रेशन पैदा करेंगे- उन्‍होंने विस्‍तार से बताया कि कैसे यह फीचर काफी समय लेने वाला था। लेकिन साथ में काम करते हुए, हम इन अनोखे मिकी माउस और मिनी माउस एआर इमोजीस को बनाने में समर्थ हुए।
प्रश्‍न: एआर इमोजी डिज़ाइनर्स के रूप में, क्‍या आप एक एआर इमोजी बनाने के लिए कुछ सुझाव दे सकते हैं?
जीयून किम: सबसे पहले, आपको बहुत ज़्यादा लाइट वाली जगह पर होने की आवश्‍यकता है- जितनी ज़्यादा रोशनी उतनी बेहतर- ठीक उसी तरह जब आप सेल्‍फी लेना चाहते हैं। यह सुनिश्चित करें कि आपका चेहरा आपके बाल या अन्‍य किसी चीज से छुप न रहा हो। स्‍क्रीन पर गोल फ्रेम के अंदर पूरी तरह से अपने चेहरे को ले जाएं और फोटो लें। रिलैक्स करें और नैचुकल रहें। जैसे आपकी माई इमोजी बन जाए तो आप अपनी पसंद के अनुसार त्‍वचा के रंग, बालों का स्‍टाइल और रंग, कपड़े और अन्‍य फीचर्स को मैनुअली एडजस्‍ट कर सकते हैं।
प्रश्‍न: इस फीचर का अधिक लाभ उठाने के लिए क्‍या आप कोई सुझाव देंगे?
वांग: मैंने वीडियो देखे हैं जहां लोग संवाद के लिए अपनी खुद की आवाज़ रिकॉर्ड करते हैं और उसमें भूमिका निभाने के लिए एआर इमोजी का उपयोग करते हैं, यह देखने में बहुत मजेदार था। यह माई इमोजी को उपयोग करने का एकदम नया और इनोवेटिव तरीका है। आप इन्‍हें अपनी तरफ से कुछ प्रस्‍तुत करने के लिए उपयोग कर सकते हैं और साथ ही इसी तरह आप अज्ञात भी बने रह सकते हैं।
हे-बोंग किम: आपको केवल एक एआर इमोजी नहीं बनानी है। आप अपने मूड के हिसाब से कई सारे कैरेक्टर्स बना सकते हैं। अपनी माई इमोजी को वैसा हेयरस्‍टाइल दें जैसा आप ट्राई करना चाहते हैं या फंकी कपड़े पहनाएं जिन्‍हें आप सामान्‍यतौर पर नहीं पहनते हैं। परिवार या दोस्‍तों के एआर इमोजी बनाएं और उन्‍हें एक-दूसरे के साथ शेयर करें।
हम माई इमोजीस के हेयर स्‍टाइल और अन्‍य फीचर्स में बदलाव कर इसे एक गेम बना सकते हैं, जिसमें यह अनुमान लगाया जा सकता है कि इमोजी टीम के किस सदस्‍य की तरह है, जो कि बहुत मजेदार है।
प्रश्‍न: क्‍या आप बता सकते हैं कि यूज़र्स कैसे मिकी माउस जैसे कैरेक्टर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं?
चो: वह खुद के कार्टून या एनिमेशन बनाने के लिए परफेक्ट हैं। क्योंकि इन्‍हें मानव चेहरे के भावों को प्रतिबिंबित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, इसलिए आप अपने कैरेक्टर्स के ज़रिए ढेर सारे भावों को व्यक्त कर सकते हैं और इनका उपयोग करते हुए पूरी कहानी बना सकते हैं।
एआर इमोजी से लेकर सुपर स्‍लो-एमओ वीडियो तक, लाइव ट्रांसलेशन से एकेजी-ट्यून्‍ड स्‍टीरियो साउंड तक, सैमसंग गैलेक्‍सी S9 और S9+ में ऐसी इनोवेटिव टेक्‍नोलॉजी के साथ डिज़ाइन किया गया है जो यूज़र्स के कम्यूनिकेट और दुनिया के साथ शेयर और अनुभव करने के तरीके को बदल देता है।
सैमसंग न्‍यूजरूम ने हाल ही में सैमसंग के ग्‍लोबल प्रोडक्‍ट प्‍लानिंग ग्रुप के सदस्य नायंग किम, ताईहुन किम, जूह्युन किम और जोनाथन मिन के साथ बातचीत की, जिस दौरान डिवाइस को विकसित करने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई जो पहले से ज़्यादा शक्तिशाली, व्‍यक्तिगत और आज हम कैसे स्‍मार्टफोन का उपयोग करते हैं वैसे ट्यून किया गया है।
सैमसंग के ग्लोबल प्रॉडक्ट प्लानिंग ग्रुप से (बाएं से) ताईहुन किम, जोनाथन मिन, नायंग किम और जूह्युन किम, जिन्होंने गैलेक्सी एस 9 के डिजाइन को आकार देने में मदद की
प्रश्न: गैलेक्सी S9 के ‘विजुअल कम्यूनिकेशन’ फीचर को विकसित करने के लिए आपको किसने प्रेरित किया?
नायंग किम: वर्तमान मोबाइल ट्रेंड्स को जनरेशन Z द्वारा तय किया जा रहा है, लेकिन ये बहुत ही चुनिंदा हैं। अपने शोध में, हमने करीबी से गौर किया कि जनरेशन Z कैसे संवाद कर रही है, साथ ही साथ वो किस तरह के एप और फंक्शन्स का सबसे ज्‍यादा आनंद उठाते हैं। हमने इसमें ये जाना कि संवाद के लिए विजुअल चीज़ों का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। उदाहरण के लिए, सोशल मीडिया जनरेशन के लोग अकसर टेक्‍स्‍ट की जगह इमोटिकॉन्‍स का इस्‍तेमाल करते हैं, और चित्र साझा करने में उन्‍हें मज़ा आता है। इसलिए, इस पसंद का ध्यान रखते हुए, हम ने कैमरा में नए फंक्शन्स जोड़ने पर फोकस किया।
प्रश्‍न: क्या आप कैमरे के तैयार होने की प्रक्रिया के बारे में विस्‍तार से बता सकते हैं?
नायंग किम: कैमरे को डिज़ाइन करते समय, हमारी टीम ने तीन चीज़ों पर फोकस किया। इसे  डायनामिक वीडियो को रिकॉर्ड करने में सक्षम होना चाहिए- ऐसा कंटेंट जिसे युवा पीढ़ी सबसे ज्‍यादा पसंद करती है, इसे कम रोशनी में फोटो खींचने में सक्षम होना चाहिए, जो किसी भी कैमरे का मूलभूत फीचर होना चाहिए, और इसे उपयोग में आसान और नए मज़ेदार फीचर्स वाला होना चाहिए, जैसे एआर इमोजी।
ताईहुन किम: गैलेक्सी S9 की विकास प्रक्रिया पिछले सालों की तुलना में काफी अलग थी, क्योंकि अलग-अलग विशेषज्ञता वाली टीम के सदस्यों ने अपने-अपने तरीके से रोज़मर्रा की जिंदगी से विज़ुअल अनुभवों को खोजा, और विचार किया कि इन्‍हें कैमरा की कार्यक्षमता में कैसे शामिल किया जा सकता है। इन विविध जानकारियों ने हमें लोगों की जरूरतों के लिए कैमरे को तैयार करने के लिए सक्षम बनाया।
प्रश्‍न: आपने गैलेक्‍सी S9 के यूज़र एक्सपीरियंस को कैसे बेहतर बनाया?
ताईहुन किम: हमारा फोकस यूज़र एक्सपीरियंस के एंड-टू-एंड परिदृश्‍य को बेहतर बनाने का था। ऐसे कैमरा के लिए, जिसमें आसानी से उपयोग होने वाला सुपर स्लो-मो वीडिया फंक्शन शामिल था, जो झट से उपलब्ध हो जाए और जिसे एक आसान सी प्रक्रिया से सीधे सोशल मीडिया पर अपलोड किया जा सके।
एआर इमोजी के साथ भी आप इस तरह की सहजता देखते हैं। एक बार जब आप अपना चेहरा स्‍कैन करते हैं, तो आपको तुरंत आपकी पसंद का 3डी अवतार कस्‍टमाइज़ करने का विकल्‍प दिया जाता है और फिर 18 अलग-अलग एक्सप्रेशन्स वाले शेयर किए जाने वाले जीआईएफ पेश किए जाते हैं।
नायंग किम: हमने डिवाइस की उपयोगिता को बड़े पैमाने पर जांचा है, और विभिन्‍न संदर्भों में, यह सुनिश्चित करने के लिए कि प्रक्रियाएं सहज और ऑर्गैनिक हों, और दैनिक जीवन के सभी पहलुओं में काम कर सकती हों। उदाहरण के लिए, जब मैं अपने बच्चे के साथ चढ़ाई करने के लिए गया तो अपने साथ फोन का प्रोटोटाइप भी ले गया। पहाड़ी से तेज़ी से नीचे आने के मेरे बच्‍चे के सुपर स्‍लो-मो वीडिया रिकॉर्डिंग के पहले अनुभव ने ऑटो मोशन-डिटेक्‍ट फंक्‍शन के विचार को जन्‍म दिया, जो झट से खत्म हो जाने वाले पलों को कैद करने में सक्षम है।
प्रश्‍न: गैलेक्‍सी S9 के किस फीचर ने उपभोक्‍ताओं से सबसे ज्‍यादा प्रतिक्रिया हासिल की है?
जोनाथन मिन: हमने पाया कि यूज़र्स को एआर इमोजी फीचर में काफी दिलचस्‍पी है, जिस पर हमने पहली बार 2016 में काम करना शुरू किया था। लोगों को इमोजी और स्‍टीकर्स के साथ खुद को एक्सप्रेस करने की आदत है, लेकिन यह फीचर उन्‍हें इमोजी के ज़रिये खुद को अधिक व्‍यक्तिगत तरीके से एक्सप्रेस करने का मौका देता है, जो उनके खुद के चेहरे होते हैं।
जब हमने इसे शुरू किया तो यह नया था, इसलिए इसे ज़मीनी स्‍तर से बनाया गया, और ऐसे में उपभोक्‍ताओं की प्रतिक्रिया का अनुमान लगाना मुश्किल था। हमारी डेवलपमेंट टीम का भी यह पहला इस तरह का काम था, इसलिए इसे लाइफ देने के लिए बहुत सारे परीक्षण और गलतियां हुईं।
नायंग किम: प्रोडक्ट को लॉन्‍च करने का हमारा सबसे महत्‍वपूर्ण लक्ष्‍य था लोगों तक नए एक्सपीरियंस पहुंचाना, बाजार की प्रतिक्रियाओं के आधार पर इसे बेहतर बनाना और लगातार इनोवेटिव फीचर्स को विकसित करते रहना। एआर इमोजी को उपभोक्‍ताओं की जरूरतों के मुताबिक और बेहतर बनाता रहा जाएगा।
प्रश्‍न: क्‍या आपका कोई पसंदीदा फीचर है?
जोनाथन मिन: जबभी मैं अपने दोस्‍तों और परिवार को मैसेज करता हूं, तो मैं व्‍यक्तिगत तौर पर एआर इमोजी स्‍टीकर्स का सबसे ज्‍यादा उपयोग करता हूं।
ताईहुन किम: मुझे सबसे ज्‍यादा सुपर स्‍लो-मो फंक्‍शन पसंद है। यह केवल डायनामिक एक्शन्स कैप्चर करने के लिए ही नहीं है, बल्कि जीवन के छोटे पलों को भी कैद करने में उत्‍कृष्‍ट है, जैसे आपके प्रियजनों के चेहरे के खास एक्सप्रेशन्स। इसके अलावा लॉक स्‍क्रीन पर सुपर स्‍लो-मो क्लिप डिस्प्ले करने की गैलेक्‍सी S9 की क्षमता उन लोगों के वीडियो का आनंद लेने का खास तरीका है।
जूह्युन किम:  हमने इनफि‍निटी डिस्प्ले के डिजाइन को फिर से डिज़ाइन किया ताकि इसे और भी अधिक सुंदर बनाया जा सके और ‘विचलित’ करने वाली चीज़ें कम से कम हों। छोटे एडजस्टमेंट्स, जैसे आईरिस स्कैनर को छिपाना, और बेज़ल और डिस्प्ले का रंग एक तरह का करना ने हमें एक ऐसा डिस्‍प्‍ले प्रदान करने में मदद की जो दर्शकों को अपने पसंदीदा कंटेंट में मग्न रहने में आसान बनाता है।
प्रश्‍न: आगे बढ़ते हुए,  गैलेक्‍सी स्‍मार्टफोन बाजार में सबसे इनोवेटिव बने रहें यह सुनिश्चित करने के लिए सैमसंग कैसे योजना तैयार करता है?
ताईहुन किम: उपभोक्ताओं के ध्यान को आकर्षित समय के साथ-साथ इनोवेटिव फीचर्स में एक कदम आगे रहना महत्वपूर्ण होगा। बिना किसी स्‍पष्‍टीकरण के, उपभोक्‍ता खुद ही विजुअल कम्‍यूनिकेशंस फीचर्स को अनुभव कर सकते हैं। हम युवा पीढ़ी की पसंद के हिसाब से डायनामिक विजुअल फीचर्स में और विकास जारी रखने की योजना बना रहे हैं, साथ ही साथ अपने प्रोडक्ट्स में एआर (ऑग्‍मेंटेड रियल्‍टी) और एआई (आर्टिफि‍शियल इंटेलीजेंस) जैसी नई टेक्‍नोलॉजी को एकीकृत कर रहे हैं।
नायंग किम: स्मार्टफोन के बेसिक फीचर्स को इस हिसाब से बेहतर बनाया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को काफी हद तक संतुष्टि मिले। यह मायने नहीं रखता कि कैसे फीचर्स ऑफर किए गए हैं, लेकिन क्‍या पेश किए गए फीचर्स उच्‍च स्‍तर की संतुष्टि प्रदान करते हैं यह मायने रखता है। इस वक्त पर, हमें स्‍मार्टफोन के अगले फेज़ के बारे में सोचने की जरूरत है, जिनमें उन इनोवेशंस को शामिल किया जाएगा जो वास्तव में यूज़र्स की नई पीढ़ी के साथ मेल खाती हो।
जूह्युन किम: स्‍मार्टफोन दैनिक जीवन के लिए आवश्‍यकता बन चुके हैं। प्रोडक्‍ट प्‍लानर के रूप में, यह हमारा कर्तव्‍य है कि हम निरंतर बेसिक फीचर्स- वो जिन्‍हें हम प्रतिदिन उपयोग करते हैं- में सुधार के रास्‍ते खोजते रहें, इसके अलावा ब्रैंड न्‍यू फंक्‍शन भी लेकर आएं।