एस बाइक मोड – Samsung Newsroom भारत
कौन सी ऐसी चीज़ है जो उपभोक्ताओं को स्मार्टफोन की तरफ आकर्षित करती है? हाई रेज़ोल्यूशन कैमरा, ज़्यादा स्टोरेज या कीमत? हालांकि ये सभी चीज़ें महत्वपूर्ण हैं, लेकिन भारत में स्मार्टफोन बाज़ार के रुझान दर्शाते हैं कि उपभोक्ता ऐसे इनोवेशन्स पसंद करते हैं जो उनके  दिलों को जीत लें।
उपभोक्ता स्मार्टफोन और इसके फीचर्स दोनों पर ध्यान देते हैं और यही कारण है कि गैलेक्सी जे सीरीज़ भारत में फोन की श्रेणी में सबसे लोकप्रिय मॉडल बन गया है, सिंडिकेटेड डेटा के अनुसार यह भारत में स्मार्टफोन की बिक्री में 30 फीसदी योगदान देती है।
2015 में लॉन्च की गई गैलेक्सी जे सीरीज़ सैमसंग की विश्वस्तरीय तकनीक और स्थानीय ‘मेक फॉर इंडिया’ इनोवेशन्स से युक्त है।
उदाहरण के लिए, अल्ट्रा डेटा सेविंग (यूडीएस) मोड डेटा कम्प्रेशन के साथ मोबाइल डेटा में 50 फीसदी तक की बचत करता है। यह पहला ‘मेक फॉर इंडिया’ इनोवेशन है जिसे सितम्बर 2015 में अपनाया गया। डेटा सेविंग के अलावा यह 2 गुना बैटरी स्टैंडबाय टाइम देता है और 11 फीसदी रैम फ्री करके डिवाइस को तेज़ बनाता है। गैलेक्सी जे सेरीज़ के 50 फीसदी उपभोक्ताओं ने यूडीएस को अपनाया है और अब तक कुल 30,000 जीबी डेटा की बचत कर चुके हैं।
यूडीएस की कामयाबी ने सैमसंग इंडिया की स्थानीय अनुसंधान एवं विकास टीम को ऐसे और स्थानीय इनोवेशन्स लाने के लिए प्रोत्साहित किया है। लोकप्रिय एस बाइक मोड इसी श्रृंखला में अगला इनोवेशन था। मार्च 2016 में लॉन्च किया गया एस बाईक मोड ज़िम्मेदाराना राइडिंग एवं तनाव रहित राइडिंग को प्रोत्साहित करता है। एस बाइक मोड को गैलेक्सी जे सीरीज़ स्मार्टफोन के 50 फीसदी उपयोगकर्ताओं ने अपनाया है।
सैमसंग इंडिया आर एंड डी संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री दीपेश शाह ने कहा कि,‘सैमसंग में इनोवेशन उपभोक्ता को ध्यान में रखकर किए जाते हैं क्योंकि हम पूरी तरह से हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का समाधान लाना चाहते हैं। क्रान्तिकारी एस बाईक मोड को भारत में ही तैयार किया गया है जो न केवल ज़िम्मेदाराना राइडिंग को प्रोत्साहित करता है बल्कि राइडिंग को तनाव रहित बनाता है, एक ऐसा मुद्दा जो आज उपभोक्ताओं के साथ -साथ सरकारी अधिकारियों के लिए भी चिंता का विषय बना हुआ है।
दिपेश शाह, सैमसंग इंडिया आर एंड डी संस्थान के प्रबंध निदेशक
एस बाईक मोड की कामयाबी से प्रेरित होकर भारत की आर एंड डी टीम ने अगले इनोवेशन, टर्बो स्पीड टेक्नोलॉजी यानि टीएसटी की ओर कदम बढ़ाया। जुलाई 2016 में शुरू किया गया टीएसटी, डिवाइस को शानदार परफॉर्मेंस देता है, साथ ही दोगुना रैम वाले डिवाइस के मुकाबले एप्स की लोडिंग की स्पीड को 40 फीसदी तक बढ़ा देता है। इसके लिए सैमसंग ने सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले नेटिव ऐप्स जैसे कैमरा, गैलेरी और कॉन्टेक्ट्स आदि में बदलाव किया। इसके अलावा टीएसटी बैकग्राउण्ड में चलने वाली आइडल प्रोसेसिस को शट-डाउन करता है और इन्टेलीजेन्ट मैमोरी सिस्टम का इस्तेमाल करके रैम को फ्री करता है ताकि रैम और प्रोसेसर नए टास्क के लिए तैयार हो सकें और डिवाइस फास्ट परफॉर्मेन्स दे।
आज गैलेक्सी जे सीरीज़ के स्मार्टफोन कई रोचक और महत्वपूर्ण इनोवेशन्स से युक्त हैं जैसे स्मार्ट ग्लो जिसके द्वारा यूज़र रियर कैमरा से सेल्फी ले सकता है और नोटिफिकेशन और कॉल अलर्ट के लिए कलर्स को कस्टमाइज़ कर सकता है।
इसी तरह से एस पावर प्लानिंग भी है जो ऐसा स्मार्ट बैटरी मैनेजमेन्ट सिस्टम है जिसके द्वारा उपयोगकर्ता हर समय कनेक्टेड रह सकता है। एस सिक्योर जो ब्राउज़िंग का सुरक्षित अनुभव प्रदान करता है और निजी जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए प्राइवेसी फीचर्स प्रदान करता है।
अगर आपके फोन की बैटरी डाउन हो गई है और आपके पास इसे चार्ज करने के लिए पावर बैंक या अन्य कोई स्रोत नहीं है, तो एक और फीचर है जिसके द्वारा जे सीरीज़ का उपयोगकर्ता किसी अन्य जे सीरीज़ स्मार्टफोन से बैटरी चार्ज कर सकता है ।
मार्केट शेयर दर्शाते हैं कि उपभोक्ता इन ‘मेक-फॉर-इण्डिया इनोवेशन्स को खूब पसंद कर रहे हैं।
ये फीचर्स सैमसंग की अत्याधुनिक तकनीक और डिज़ाइन पर आधारित है और देश में स्मार्टफोन के प्रतिस्पर्धी बाज़ार में सैमसंग को अग्रणी स्थिति पर बनाए रखते हैं। सैमसंग इंडिया ने साल 2016 की समाप्ति, रिकॉर्ड बिक्री के साथ की है।
यह सैमसंग के द्वारा उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने के दृष्टिकोण की भी पुष्टि करता है।
देश में स्मार्टफोन के नम्बर 1 निर्माता सैमसंग इंडिया ने मोबाइल फोन की रिकॉर्ड बिक्री के साथ साल 2016 की शानदार समाप्ति की। सैमसंग की अत्याधुनिक तकनीक और ‘मेक फॉर इंडिया’ इनोवेशन्स, जो इस प्रतिस्पर्धी बाज़ार में लोकल फ्लेवर देते हैं, सैमसंग के 2016 में शानदार प्रदर्शन के मुख्य कारण हैं।
क्रान्तिकारी एस बाइक मोड ‘मेक फॉर इंडिया’ फीचर्स में से एक है जिसका अनावरण सैमसंग ने पिछले साल ही किया था। मार्च 2016 में लॉन्च किया गया एस बाईक मोड ज़िम्मेदाराना तथा तनाव रहित सफर को प्रोत्साहित करता है।
सैमसंग अपने इनोवेशन्स के माध्यम से लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के दृष्टिकोण के साथ काम करता है।
एस-बाईक मोड तैयार करने के लिए, सैमसंग के इंजीनियरों ने घंटों तक उपभोक्ताओं द्वारा फोन के इस्तेमाल के व्यवहार का अध्ययन किया। जिसके बाद सामने आया कि बाइक चलाने के दौरान राइडर का ध्यान भंग करने वाला सबसे बड़ा कारण इनकमिंग कॉल है । ज़्यादातर बाइकर्स फोन सुनने के लिए उसे अपने हेलमेट के अंदर रख लेते हैं और इस तरह अपनी ज़िन्दगी को खतरे में डालते हैं। सैमंसग के इन अध्ययनों के आधार पर एस बाईक मोड का विकास किया गया।
गैलेक्सी जे सीरीज़ के ज़्यादातर उपभोक्ता एस बाइक मोड को क्यों पसंद कर रहे हैं ?
एस बाइक मोड में एक सहज यूज़र इंटरफेस होता है, जिसके द्वारा उपभोक्ता मोड इनेबल्ड होने पर कॉल नोटिफिकेशन्स का लॉग देख सकते हैं। इसमें स्मार्ट रिप्लाई फीचर भी है, जिसके द्वारा चुने गए कॉन्टेक्ट्स को अपने आप एसएमएस चला जाता है, जिसमें बताया जाता है कि उपयोगकर्ता लगभग कितनी देर बाद कॉल ले सकता है। यह फीचर उपयोगकर्ता द्वारा दिए किए गए गंतव्य के आधार पर काम करता है। इसके अलावा एस बाइक मोड के इस्तेमाल के दौरान किए गए सफर की दूरी और टाइम की जानकारी भी दी जाती है।
सैमसंग ने अपने आधुनिक इनोवेशन को गैलेक्सी जे 3 में शामिल किया है जो एक ऐसा किफ़ायती सेगमेन्ट डिवाइस है जिसमें एनएफसी हार्डवेयर है, जिससे एस बाइक मोड एक्टीवेट होता है।
आपको यह जानकार हैरानी नहीं होनी चाहिए कि गैलेक्सी जे सीरीज़ देश में सबसे ज़्यादा बिकने वाला किफ़ायती स्मार्टफोन है। एस बाइक मोड ऐसे इनोवेशन का उदाहरण है जो लोगों के लिए सही मायने में उपयोगी साबित हो रहा है।
कैसे काम करता है एस बाइक मोड
पहला चरण- क्विक एक्टिवेशनः गैलेक्सी जे 3 में इन-बिल्ट एनएफसी हार्डवेयर होता है और यह डिवाइस एस बाइक मोड एनएफसी टैग के साथ आता है। इस टैग को किसी सुविधाजनक स्थान (जैसे हैलमेट या ईंधन के टैंक) पर लगाया जा सकता है और उपयोगकर्ता एस बाइक मोड को एक्टीवेट/ डीएक्टीवेट करने के लिए इस टैग के डिवाइस को टैप कर सकते हैं। उपयोगकर्ता के पास इस फीचर को एक्टीवेट/डीएक्टीवेट करने के लिए क्विक पैनल का विकल्प भी होता है।
दूसरा चरण- अर्जेन्ट कॉल एलर्ट सिस्टमः सभी कॉलर्स पहले से रिकॉर्ड किया गया संदेश सुनते हैं जो कॉलर को बताता है कि गैलेक्सी जे 3 यूज़र दोपहिया वाहन चला रहा है और अभी कॉल लेने में समर्थ नहीं है। एस बाइक मोड के उपयोगकर्ता को इनकमिंग कॉल का कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलता (ताकि उसका ध्यान न टूटे)। अगर कॉल अर्जेन्ट हो, तो कॉलर 1 दबा सकता है, जिससे अर्जेन्ट कॉल ली जा सकती है।
तीसरा चरण- मोशन लॉकः यह फीचर सुनिश्चित करता है कि अगर एस बाइक मोड यूज़र को अर्जेन्ट कॉल लेनी है, तो उसके लिए बाइकर को पहले बाइक को साइड में रोकना होगा। मोशन लॉक के कारण यूज़र चलती बाइक पर फोन का जवाब नहीं दे सकेगा। यह सेफ्टी फीचर ज़िम्मेदार राइडिंग को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।