क्यूएलईडी टीवी – Samsung Newsroom भारत
गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत के सबसे बड़े उपभोक्‍ता इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और मोबाइल फोन ब्रांड सैमसंग ने आज अपने उपभोक्‍ताओं के लिए विशेष ऑफर्स की घोषणा की है। 15 प्रतिशत तक कैशबैक के साथ आकर्षक फाइनेंस स्‍कीम और जीरो डाउन पेमेंट के साथ आसान ईएमआई के साथ यह रोमांचक ऑफर्स 31 जनवरी, 2020 तक उपलब्‍ध रहेंगे।
इस अवसर पर यह ऑफर्स सैमसंग उपभोक्‍ता ड्यूरेबल उत्‍पादों जैसे क्‍यूएलईडी टीवी, 4के यूएचडी टीवी और कनवेक्‍शन माइक्रोवेव ओवन, साइड-बाई-साइड रेफ्रिजरेटर्स, फ्रोस्‍ट फ्री रेफ्रिजरेटर्स, एडवॉश वॉशिंग मशीन, टॉप लोड वॉशिंग मशीन और डिजिटल इन्‍वर्टर एयर कंडिशनर्स आकर्षक कीमत और फाइनेंस ऑफर्स के साथ सुनिश्चित उपहार की गारंटी देते हैं। इतना ही नहीं, एक्सिस बैंक, फेडेरल बैंक और आईसीआईसीआई बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 15 प्रतिशत तक का कैश बैक भी मिलेगा।
ऑफर अवधि के दौरान, सैमसंग क्‍यूएलईडी और 4के यूएचडी टीवी के चुनिंदा मॉडल्स को खरीदने वाले उपभोक्‍ताओं को गैलेक्‍सी एस10 (512जीबी) मूल्‍य 76,900 रुपए, गैलेक्‍सी ए50एस (4जीबी) मूल्‍य 19,999 रुपए, गैलेक्‍सी एम30 6जीबी मूल्‍य 16,999 रुपए, गैलेक्‍सी ए10एस 2जीबी मूल्‍य 8499 रुपए और सैमसंग यू फ्लेक्‍स हेडफोन मूल्‍य 3,799 रुपए जैसे सुनिश्चित उपहार मिलेंगे। टीवी मॉडल्‍स पर सुनिश्चित उपहार के साथ ही उपभोक्‍ता जी5 का 30 दिन का फ्री सब्‍सक्रिप्‍शन भी हासिल कर सकते हैं।
इतना ही नहीं, सैमसंग अपनी माई सैमसंग माई ईएमआई सर्विस के साथ उपभोक्‍ताओं को चुनिंदा टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर्स और वॉशिंग मशीन पर अपने बजट के अनुसार ईएमआई और डाउन पेमेंट को चुनने का एक विकल्‍प प्रदान करता है। ऐसे अद्वितीय ऑफर्स और सुनिश्चित फ्री उपहारों के साथ, उपभोक्‍ता एक बेहतर जीवनशैली के लिए अपग्रेड होने के लिए तैयार हैं।
सैमसंग फ्लेक्‍सी ईएमआई ऑफर भी पेश कर रहा है, जिसके साथ उपभोक्‍ता 31 जनवरी, 2020 तक खरीदे गए चुनिंदा मॉडल्‍स पर लिए गए स्‍क्रीन साइज के आधार पर फ्लेक्‍सीबल मंथली इंस्‍टॉलमेंट को 2 साल की वारंटी (पैनल पर 1+1 विस्‍तारित वारंटी) और 10 साल की नो स्‍क्रीन बर्न इन वारंटी हासिल कर सकते हैं।
इसके अलावा, कनवेक्‍शन माइक्रोवेव ओवन के चुनिंदा मॉडल्‍स की खरीद पर उपभोक्‍ताओं को 28 लीटर और इससे अधिक के कनवेक्‍शन माइक्रोवेव ओवन की खरीद पर फ्री बोरोसिल किट और सेरामिक इनेमल कैविटी पर 10 साल की वारंटी मिलेगी। इस ऑफर अवधि के दौरान, सैमसंग चुनिंदा एयर कंडीशनर मॉडल्‍स पर 2 साल की वारंटी भी प्रदान कर रहा है।
सैमसंग इंडिया के वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष, उपभोक्‍ता इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स बिजनेस, राजू पुल्‍लन ने कहा,“सैमसंग सार्थक उपभोक्‍ता केंद्रित है और यह हमारे अर्थपूर्ण इन्‍नोवेशन में प्रदर्शित होता है। हम अपने उपभोक्‍ताओं के लिए बेजोड़ टेक्‍नोलॉजी पेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवधि के दौरान अद्वितीय ऑफर्स और आसान फाइनेंस स्‍कीम उपभोक्‍ताओं को सैमसंग की विस्‍तृत श्रृंखला में से अपने पसंदीदा बेहतर उत्‍पादों के साथ अपने घर में रहने के लिए सक्षम बनाएंगे।”
सैमसंग की विविध प्रोडक्‍ट लाइन-अप:
सैमसंग क्‍यूएलईडी और 4के यूएचडी टेलीविजन : सैमसंग क्‍यूएलईडी और 4के यूएचडी टीवी प्रीमियम टीवी और होम एंटरटेनमेंट की नई परिभाषा गढ़ते हैं, जो खूबसूरत डिजाइन प्रदान करते हैं और सबसे उन्‍नत पिक्‍चर क्‍वालिटी द्वारा समर्थित हैं। ये टीवी दर्शकों को चमकदार और गहरे रंगों का लुत्‍फ उठाने की अनुमति देते हैं। यह यूजर्स को एक रिमोट कंट्रोल पर नए बिक्‍सबाई फीचर के साथ एक कदम आगे बढ़कर वॉयस कंट्रोल की अनुमति देता है।
सैमसंग साइड-बाई-साइड और फ्रोस्‍ट फ्री रेफ्रिजरेटर्स: साइड-बाई-साइड रेफ्रिजरेटर्स और फ्रोस्‍ट फ्री रेफ्रिजरेटर्स भारतीय उपभोक्‍ताओं की विविध भंडारण जरूरतों को पूरा करते हैं। सैमसंग रेफ्रिजरेटर्स ताजगी, ऊर्जा दक्षता, कूलिंग और मजबूती का मिश्रण हैं। ये बिजली बिल में बचत प्रदान करने, बिजली कटौती के दौरान निर्बाध कूलिंग और ताजगी बनाए रखने के लिए एक सही समाधान है।
सैमसंग ईको बबल और टॉप लोड वॉशिग मशीन: डिजिटल इनवर्टर मोटर्स द्वारा संचालित सैमसंग वॉशिग मशीन, चलने के दौरान कम से कम शोर और कंपन पैदा करते हुए कम ऊर्जा की खपत करती हैं। सैमसंग की ईको बबल टेक्‍नोलॉजी पानी में डिटर्जेंट को घोलने के लिए एक बबल जनरेटर का उपयोग करती है और तब हवा को भरती है, जिससे एक अच्‍छा झाग बनता है। कुछ सैमसंग वॉशिंग मशीन शक्तिशाली हाईजीन स्‍टीम साइकिल के साथ आती हैं जो धुलाई की सफाई गुणवत्‍ता को बेहतर बनाती है। यह ड्रम के नीचे से भाप को छोड़ता है, ताकि प्रत्‍येक वस्‍तु को अच्‍छी तरह से गीला किया जा सके। यह गंदगी को हटाता है और 99.9 प्रतिशत बैक्‍टीरिया और एलर्जी को निष्‍काषित करता है।
सैमसंग कनवेक्‍शन माइक्रोवेव ओवन: सैमसंग ने माइक्रोवेव ओवन में इन्‍नोवेशन के साथ भारतीय कुकिंग में क्रांतिकारी बदलाव लाया है, जिन्‍हें वि‍शेषरूप से भारत के लिए तैयार किया गया है। उपभोक्‍ता नई माइक्रोवेव रेंज में अब मसाला, तड़का और सन-ड्राई फूड के साथ ही रोटी/नान और दही भी बना सकते हैं।
सैमसंग डिजिटल इनवर्टर एयर कंडीशनर्स: सैमसंग एयर कंडीशनर्स को उपभोक्‍ताओं की जरूरतों और अपेक्षाओं को ध्‍यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, जो फास्‍टर कूलिंग, कम बिजली खपत और भयंकर गर्मी में बेजोड़ ठंडक प्रदान करते हैं। इस साल पेश किया गया कन्‍वर्टिबल मोड सैमसंग की एक अन्‍य टेक्‍नोलॉजी है, जो सक्रिय होने पर उपभोक्‍ताओं के जब वे कमरे में अकेले बैठे हो तो अधिक ऊर्जा बचत करने में मदद करती है।
ऑफर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए, विजिट करें: https://www.samsung.com/in/offer/regional-festivals-2019/
सैमसंग इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स कंपनी लिमिटेड के बारे में
सैमसंग अपने बदलावपूर्ण आइडिया और तकनीक के साथ दुनिया को प्रभावित और भविष्य का आकार प्रदान करता है। कंपनी ने टीवी, स्मार्टफोन, वियरेबल डिवाइसेस, टैबलेट, डिजिटल उपकरण, नेटवर्क सिस्टम और मेमोरी, सिस्टम एलएसआई, फाउंड्री और एलईडी सॉल्यूशन्स की दुनिया को नए सिरे से परिभाषित किया है। सैमसंग इंडिया से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए, सैमसंग इंडिया न्यूजरूम http://news.samsung.com/in पर जाएं। हिंदी के लिए सैमसंग न्यूजरूम भारत https://news.samsung.com/bharat पर लॉग ऑन करें। आप हमें ट्विटर @SamsungNewsIN पर भी फॉलो कर सकते हैं।
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स लगातार 12 सालों से दुनिया का नंबर वन टीवी निर्माता बना हुआ है। इतने सालों से सैमसंग, टीवी डिज़ाइन, कलर एक्युरेसी और फोटो क्वॉलिटी को बेहतर बनाता आया है, जिससे उपभोक्ताओं को ज़्यादा से ज़्यादा इमर्सिव और शानदार व्यूइंड एक्सपीरियंस मिले।
2006 में, जब सैमसंग बाजार में लीड करने की दौड़ में शामिल हुआ था, तब कंपनी ने टीवी डिजाइन की दुनिया में बोर्डेक्स पेश करके एक नई नींव रखी। बोर्डेक्स, वाइन ग्लास से प्रेरित एक एलईडी डिस्प्ले है। तब से सैमसंग टीवी बोर्डेक्स जैसे रिफाइन्ड डिज़ाइन पेश करने के लिए पहचाना जाना लगा,  जो अपने आप में पहले इनोवेशन लेकर आता है और व्यूइंड एक्सपीरियंस को नई ऊंचाइओं पर ले जाता है। उदाहरण के लिए 2009 में सैमसंग ने दुनिया का पहला एज-लिट एलईडी टीवी लॉन्च किया, जिसने अविश्वसनीय रूप से पतले होने के अलावा उपभोक्ताओं के लिए एक नई स्तर की पिक्चर क्वॉलिटी को पेश किया। इस बेहतरीन डेवेलपमेंट के बाद 2010 में दुनिया का पहला 3D एलईडी टीवी पेश किया गया, जिसने इमर्सिव 3D एंटरटेनमेंट की दुनिया का दरवाजा उपभोक्ताओं के लिए खोला। उसी साल सैमसंग ने दुनिया का पहली स्मार्ट टीवी ऐप स्टोर का अनावरण किया और 2011 में कंपनी ने स्मार्ट हब, एक सहज स्मार्ट टीवी यूज़र इंटरफेस लॉन्च किया।
सैमसंग को सबसे आगे रखने वाली दूसरी मुख्य डेवेलपमेंट में 2013 में लॉन्च हुआ दुनिया का पहला OLED TV और 2014 का पहला कर्व्ड और बेंडेबल UHD TV शामिल है। सैमसंग का नया QLED TV इस इनोवेटिव इतिहास के शिखर का प्रतिनिधित्व करता है। टीवी की प्रीमियम लुक और बेहतरीन विज़ुअल्स के संयोजन ने कई उपभोक्ताओं को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि वह टीवी की इमर्सिव क्वॉलिटी का आकलन कैसे करें।
नए बिक्सबी इंटिग्रेशन और क्वॉन्टम डॉट टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित, QLED TVs सीमलेस कंट्रोल और इमर्सिव विजुअल द्वारा परिभाषित व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं। टीवी की 100 प्रतिशत कलर वॉल्यूम देने की क्षमता के चलते बेहद ही ब्राइट और डीप कलर्स उभर कर सामने आते हैं, एकदम वैसे जैसे की एक प्रोड्यूसर टीवी से अपेक्षा रखता है।
QLED TV के आकर्षक विज़ुअल्स को कम से कम डिज़ाइन में पेश किया गया है जो टीवी देखने में आने वाली बाधाओं को कम करते हुए यूज़र्स को अपने कन्टेंट का पूरे तरीके से मज़ा उठाने का मौका देता है। QLED के डिज़ाइन के इस पहलू को मज़बूती मिली है वन इंविज़िबल कनेक्शन के ज़रिए, जो AV और पावर कॉर्ड को सफाई से जोड़ता है, साथ ही दूसरे डिवाइस के केबल को एक सिंगल, पारदर्शी केबल के साथ। इसके अलावा टीवी का नया एंबियंट मोड, टीवी को आसपास के दृश्य को डिस्प्ले करने का मौका देता है जिससे टीवी आसानी से परिवेश के साथ ब्लेंड हो जाता है।
आगे बढ़ते हुए, सैमसंग आने वाले सालों में रोमांचक टीवी टेक्नोलॉजी के साथ इनोवेशन का काम जारी रखेगा जो और भी ज़्यादा समृद्ध और इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस देगा। इनमें क्वांटम डॉट्स और सेल्फ-एमिटिंग माइक्रोएलईडी मॉड्यूल शामिल हैं जिन्हें कंपनी ने सीईएस 2018 में पेश किया था। इस डेवेलपमंट पर और अपडेट्स के लिए थोड़ा और इंतज़ार करें।
सैमसंग की लेटेस्ट टीवी टेक्नोलॉजी के बारे में जानने के लिए नीचे दिए गए इंफोग्राफिक को पढ़ें।
सैमसंग इंडिया ने आज टेलीविज़न की नई और रोमांचक 2018 रेंज का ऐलान किया है, जिसमें फ्लैगशिप क्यूएलईडी, मिड रेंज यूएचडी और मेक फॉर इंडिया ‘कॉन्सर्ट’ सीरीज़ के नए मॉडल शामिल हैं।
चेन्नई में 2018 टीवी रेंज को लॉन्च करते सैमसंग इंडिया के कन्ज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिज़नेस के जनरल मैनेजर, पीयूष कुन्नापलिल और एक्ट्रेस हंसिका मोतवानी
सैमसंग ने भारतीय बाजार में सभी सेगमेंट में बेहतरीन प्रोडक्ट्स पेश किए हैं। ब्रांड हमेशा से ही पहले इनोवेशन्स पेश करके लीग में आगे रहा है जैसे एलईडी टीवी, स्मार्ट टीवी, कर्व्ड टीवी, कर्व्ड यूएचडी टीवी और अब क्यूएलडी टीवी और द फ्रेम।
सैमसंग इंडिया के कन्ज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिज़नेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, श्री राजीव भुटानी ने कहा, ‘भारत में उपभोक्ता बढ़ रहे हैं और बड़े और बेहतर टीवी की तरफ जा रहे हैं। इसी ट्रेंड के चलते हमने अपने यूएचडी लाइन-अप का 60 फीसदी विस्तार किया है और इनोवेटिव फीचर्स जैसे एम्बिएन्ट मोड और शानदार साउंड क्वॉलिटी के साथ नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं।’
उन्होंने आगे कहा, ‘हमने बड़े पैमाने पर रिसर्च की और पाया कि आज के उपभोक्ता को अपने लिविंग रूम के लिए टीवी से भी कुछ बढ़कर और बेहतर चाहिए। सैमसंग क्यूएलईडी टीवी का एम्बिएन्ट मोड आपके होम इंटीरियर के साथ घुलमिल जाता है। हमारे सामने यह भी आया कि भारतीय उपभोक्ता साउंड क्वॉलिटी पर भी बहुत ज़्यादा ध्यान देते हैं, इसीलिए साउंड का शानदार अनुभव देने के लिए हमने कॉन्सर्ट सीरीज़ पेश की है। इसी तरह यूएचडी सीरीज़ भी नए इनोवेशन्स और बेहतरीन फीचर्स अपने साथ लेकर आती है।’
क्यूएलईडी टीवी
2018 क्यूएलईडी टीवी में सैमसंग, एम्बिएन्ट मोड पेश कर रहा है। एम्बिएन्ट मोड में आप क्यूएलईडी टीवी को एक ऐसे कैनवास में बदल सकते है, जो आपके मूड को एक्सप्रेस करे। टीवी अपने पीछे की दीवार के पैटर्न को कॉपी करके अपने लिए ऐसा विज़ुअल इफेक्ट तैयार करता है जिससे टीवी पूरी तरह से दीवार से घुलमिल जाता है। साथ ही टीवी आपको मौसम की भी जानकारी देगा कि बाहर धूप है, बारिश है या बर्फीला मौसम है। इसके अलावा आप अपनी फोटो या टीवी में मौजूद शानदार आर्टवर्क्स में से अपने लिए एक उचित बैकग्राउंड भी चुन सकते हैं। टीवी के एम्बिएन्ट मोड को इस्तेमाल करने के लिए आपको क्यूएलईडी टीवी रिमोट पर बस हॉटकी दबाना होगा।
2018 क्यूएलईडी एक इनविज़िबल कनेक्शन के साथ भी आता है, जिसमें आप एक केबल की मदद से आसानी से डाटा और पॉवर ट्रांसमिट कर सकते हैं। इस मजबूत, हाई स्पीड और फ्यूचर प्रूफ केबल की मदद से आप जहां चाहे टीवी रख सकते हैं और दूर रखे हुए डिवाइस के साथ इसे कनेक्ट कर सकते हैं।
क्यूएलईडी टीवी के इंटेलिजेन्ट डिस्प्ले के साथ इंटेलिजेन्ट कन्ट्रोल भी आता है। टीवी में आप बटन्स की बजाय एस वॉयस के माध्यम से इन्टरैक्ट कर सकते हैं। एस वॉयस के ज़रिए आप अपने टीवी को वॉयस के साथ पूरी तरह से कंट्रोल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप पूछें कि बाहर मौसम कैसा है? तो टीवी आपको स्क्रीन पर मौसम की जानकारी दे देगा।
क्यूएलईडी टीवी स्मार्ट थिंग्स ऐप के साथ भी आता है जो टीवी को कन्टेंट शेयर करने, नोटिफिकेशन भेजने, स्क्रीन मिरर या साउंड के लिए आईओटी इनेबल्ड डिवाइस के साथ जोड़ता है। साथ ही यह 100 फीसदी कलर वॉल्युम और एचडीआर 10 प्लस फंक्शनेलिटी के साथ शानदार पिक्चर क्वॉलिटी देता है। स्लिम, स्लीक और प्रीमियम मेटल बॉडी के साथ बेज़ल-लेस डिस्प्ले क्यूएलईडी टीवी को देखने में बेहद ही आकर्षक और खूबसूरत बनाता है।
2018 में 55 इंच से 75 इंच के साइज़ में 8 क्यूएलईडी टीवी मॉडल पेश किए जाएंगे, जिनमें फ्लैट और कर्व्ड वेरिएन्ट शामिल हैं। क्यूएलईडी टीवी की कीमत 2,45,000 रुपये से शुरू होगी।
यूएचडी टीवी
सैमसंग के यूएचडी टीवी स्लिम मैट बॉडी के साथ शानदार डिज़ाइन और बेहतरीन पिक्चर क्वॉलिटी में आते हैं। शानदार हाई डायनामिक रेंज द्वारा पावर्ड सैमसंग के यूएचडी टीवी विचित्र ब्राइटनैस, डीप कन्ट्रास्ट और आकर्षक रंग देते हैं। इसके अलावा, इसकी डायनामिक क्रिस्टल कलर टेकनोलॉजी क्रिस्टल क्लियर रंगों का अनूठा अनुभव प्रदान करती है।
यूएचडी वेरिएन्ट एक रिमोट कंट्रोल, स्मार्ट हब और स्मार्ट कन्वर्जन्स के साथ आते हैं ताकि आप अपने टीवी को स्मार्टफोन के साथ या टू-वे स्ट्रीमिंग का मज़ा उठाने के लिए ब्लूटूथ स्पीकर के साथ  जोड़ सकें।
इन नए प्रोडक्ट्स के साथ यूएचडी सीरीज़ में आने वाले मॉडल्स की संख्या 10 से बढ़कर 16 हो जाएगी। शुरूआती स्तर के यूएचडी 7100 सीरीज़ से शुरू होंगे, जिसके बाद 7470, 8000 और अंत में द फ्रेम आएगा। यूएचडी रेंज की कीमत 64,900 रुपये से शुरू होगी।
कॉन्सर्ट सीरीज़
‘मेक फॉर इंडिया’ इनोवेशन्स के तहत सैमसंग ने दो अलग-अलग वेरियेशन्स के साथ कॉन्सर्ट सीरीज़ पेश की है, स्मार्ट कॉन्सर्ट और जॉय कॉन्सर्ट।
टीवी खरीदने वाले उपभोक्ताओं के लिए साउंड क्वॉलिटी सबसे ज़्यादा मायने रखती है। उपभोक्ता तेज़ आवाज़ और सिनेमा जैसी साउंड के साथ फिल्म, म्यूज़िक और स्पोर्ट्स का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं। 2018 कॉन्सर्ट सीरीज़ भारतीय उपभोक्ताओं की इसी ज़रूरत के हिसाब से डिज़ाइन की गई है, जिसमें नई साउंड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों को बेहतर बनाया गया है ताकि उपभोक्ताओं को पॉवरफुल सिनेमेटिक सराउंड ऑडियो एक्सपीरियंस मिल सके।
आम टीवी के विपरीत, कॉन्सर्ट सीरीज़ 2 की बजाय 4 स्पीकर के साथ आती है- दो स्पीकर ऊपर और दो नीचे। हर चैनल 10W का साउंड ऑउटपुट देता है, जिससे उपभोक्ता को 40W का सराउंड साउंड एक्सपीरियंस मिलता है।
स्मार्ट कॉन्सर्ट सीरीज़ ब्लूटूथ के साथ आती है, जो आपको स्मार्टफोन या स्पीकर को टीवी के साथ जोड़ने में मदद करता है और जिसका कस्टमाइज़ किया जाने वाला एडवान्स्ड यूज़र इंटरफेस भी है। स्मार्ट कॉन्सर्ट वेरिएन्ट का स्मार्ट हब फीचर उपभोक्ताओं को लाइव टीवी कनेक्ट करने का मौका देता है और साथ ही ऐप्स जैसे जियो सिनेमा, नेटफ्लिक्स, ऐमज़ॉन प्राइम, बिग फ्लिक्स पर भी कन्टेंट देखा जा सकता है।
स्मार्ट कॉन्सर्ट और जॉय कॉन्सर्ट 32 इंच, 43 इंच और 49 इंच के साइज़ में उपलब्ध हैं और इनकी कीमत 27,500 रुपये से शुरु होगी।
फील द गेम ऑफर
जून में शुरु हो रहे फीफा वर्ल्ड कप के मद्देनज़र, सैमसंग ने ‘फील द गेम’ ऑफर पेश किया है, जिसके तहत उपभोक्ता अपने टीवी को बड़ी स्क्रीन और प्रीमियम टीवी में अपग्रेड कर सकते हैं। 2018 क्यूएलईडी टीवी के साथ उपभोक्ता 10 साल की नो स्क्रीन बर्न इन वारंटी के साथ गैलेक्सी S9 मुफ्त में पा सकते हैं। इसके अलावा चुनिंदा टीवी के साथ मुफ्त साउंड बार या स्पीकर दिया जाएगा। यह ऑफर 15 जुलाई तक पूरे देश में उपलब्ध है।
सैमसंग इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स कंपनी लिमिटेड ने आज अपने वार्षिक फर्स्‍ट लुक CES इवेंट में पेश किया ‘द वॉल’- दुनिया का पहले कंज्‍यूमर मॉड्यूलर माइक्रोएलईडी 146 इंच टीवी।  मॉड्यूलर, सेल्फ-एमिटिंग माइक्रोएलईडी 146 इंच टीवी को डिस्‍प्‍ले टेक्‍नोलॉजी में सैमसंग के लेटेस्ट इनोवेशन के साथ पेश किया गया, जिसके द्वारा यह दर्शाया कि टेलीविज़न कैसे दैनिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए एक सेंट्रलाइज़्ड कनेक्‍टेड स्‍मार्ट हब के रूप में काम करते हुए उपभोक्‍ताओं को बेहद ही बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस देने का काम कर रहा है।
इस साल के फर्स्‍ट लुक में सैमसंग के विज़ुअल डिस्‍प्‍ले के प्रेसिडेंट जॉन्घी हन और सैमसंग इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स अमेरिका में कंज्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डेव दास के शामिल रहे, जिसमें 300 से ज्‍यादा ग्लोबल मीडिया और प्रभावशाली लोगों ने हिस्सा लिया। दोनों ने सैमसंग के भविष्‍य के दृष्टिकोण को सामने रखा- ऐसा दृष्टिकोण जहां टीवी डिस्‍प्‍ले शानदार विज़ुअल देता है और जो लोगों के जीवन का आसानी से हिस्सा बन जाता है।
सैमसंग इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स के विज़ुअल डिस्‍प्‍ले बिज़नेस के प्रेसिडेंट जॉन्घी हन ने कहा, “सैमसंग में हम उपभोक्‍ताओं तक अत्‍याधुनिक स्‍क्रीन एक्सपीरियंस की वाइड रेंज पहुंचाने के लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘जैसे दुनिया का पहला कंज्‍यूमर मॉड्यूलर माइक्रोएलईडी टेलीविज़न, ‘द वॉल’ जो एक और सफलता को प्रदर्शित करता है। यह बेहद ही बेहतरीन ब्राइटनेस, कलर वॉल्यूम और ब्‍लैक लेवल्स प्रदान करता है। स्‍क्रीन टेक्‍नोलॉजी के भविष्‍य के हमारे इस रोडमैप के साथ और इसके द्वारा उपभोक्‍ताओं को मिलने वाले व्यूइंग एक्सपीरियंस को लेकर हम काफी उत्साहित हैं।’
भविष्‍य की स्‍क्रीन: अब तक का पहला मॉड्यूलर टीवी माइक्रोएलईडी के साथ
सैमसंग का ‘द वॉल’, माइक्रोएलईडी टेक्‍नोलॉजी के साथ आने वाला 146 इंच का मॉड्यूलर टीवी, साइज़, रेज़ॉल्‍यूशन या फॉर्म के प्रतिबंध के बिना बेहद ही शानदार डेफिनेशन देता है। यह माइक्रोमीटर (µm) स्‍केल एलईडीज़ के साथ एक सेल्फ-एमिटिंग टीवी है, जो कि मौजूदा एलईडी की तुलना में बहुत छोटे हैं और लाइट के अपने खुद के स्रोत के रूप में काम करते हैं।
द वॉल में उपयोग की गई माइक्रोएलईडी टेक्‍नोलॉजी कलर फि‍ल्‍टर्स या बैकलाइट की ज़रूरत को खत्‍म करती है, जिसके बावजूद उपभोक्‍ताओं को स्क्रीन से शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है। इसके अलावा माइक्रोएलईडी स्‍क्रीन भविष्य की स्क्रीन टेक्नोलॉजी का स्टैंडर्ड तय करते हुए ड्यूरेबिलिटी और प्रभाविता के साथ ल्यूमिनस दक्षता, लाइट सोर्स लाइफटाइम और ऊर्जा खपत में काफी श्रेष्ठ है।
द वॉल का मॉड्यूल आधारित, बेज़ेल लेस डिज़ाइन इस बात को सामने रखता है कि कैसे उपभोक्‍ता अपनी जरूरत के मुताबिक अपने टेलीविज़न के आकार और रूप को कस्‍टमाइज़ कर सकते हैं। यह स्‍क्रीन अलग-अलग उद्देश्‍यों के लिए इस्तेमाल की जा सकती है, जैसे कई जगहों के लिए दीवारें के आकार जितनी डिस्प्ले बनाने में।
8K पिक्‍चर क्‍वॉलिटी के लिए AI टेक्‍नोलॉजी: बढ़ेगा व्यूइंग एक्सपीरियंस
सैमसंग ने इस दौरान 8K AI टेक्‍नोलॉजी फीचर करने वाले QLED TV को भी पेश किया, जिसे 2018 में अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर पहले कोरिया में और दूसरे हाफ में अमेरिका में लॉन्‍च किया जाएगा। यह AI टेक्‍नोलॉजी स्‍टैंडर्ड डेफिनेशन कंटेंट को 8K रेज़ॉल्‍यूशन तक पहुंचाने का काम करती है। यह पिक्‍चर क्‍वॉलिटी को बेहतर बनाती है और किसी भी स्रोत से प्राप्‍त किसी भी तरह के कंटेंट को आसानी से 8K रेज़ॉल्‍यूशन में परिवर्तित कर देती है।
यह 8K सॉल्यूशन कई नए फीचर्स के ज़रिये व्यूइंग एक्सपीरियंस को अधिकतम स्तर तक ले जाता है। इसमें डिटेल एनहांसमेंट से लेकर स्‍टैंडर्ड डेफिनेशन कंटेंट को अपग्रेड करना, शोर को कम करना, एज रिस्‍टोरेशन फंक्‍शन, जो स्‍क्रीन ऑब्‍जेक्‍ट्स को बहुत अधिक स्‍पष्‍टता के साथ दिखाता है और खेल या म्यूज़िक इवेन्ट्स जैसे अलग-अलग कंटेंट के लिए साउंड एडजस्ट करना जैसे फीचर्स शामिल हैं।
2018 स्‍मार्ट टीवी, बिक्‍सबी और स्‍मार्टथिंग्‍स के साथ किया गया अपग्रेड
सैमसंग ने फर्स्‍ट लुक इवेंट में सैमसंग स्‍मार्ट टीवी के बेहतर कनेक्‍शन और सुविधानक फंक्‍शन को शोकेस किया जिसमें बिक्‍सबी, स्‍मार्टथिंग्‍स और यूनिवर्सल गाइड भी शामिल रहे।
बिक्‍सबी, सैमसंग द्वारा विकसित गया एक इंटेलिजेंट असिस्‍टेंट प्‍लेटफॉर्म है, जो टीवी और इसके यूज़र्स के बीच संपर्क को आसान बनाता है, जो संभव हो पाता है इसके इंट्यूटिव यूएक्‍स और वॉयस को पहचानने वाली क्षमताओं के कारण। 2018 सैमसंग स्‍मार्ट टीवी अपने स्‍मार्टथिंग्‍स और सैमसंग के आईओटी प्‍लेटफॉर्म हब के माध्‍मय से आसान तरीके से शेयरिंग और कनेक्‍टीविटी की सुविधा भी दे पाएगा। यह टेलीविजन को कंट्रोल करने और अन्‍य उपकरणों से जोड़ने का आसान तरीका उपलब्‍ध कराता है। 2018 में यूनिवर्सल गाइड भी लॉन्‍च होगा, एक एडवांस्‍ड प्रोग्राम गाइड जो कि यूज़र्स की पसंद के मुताबिक ही उन्हें अपने आप टीवी प्रोग्राम देखने की सलाह देगा।
फर्स्‍ट लुक में अलग-अलग प्रोडक्ट ज़ोन्स जैसे 8K- AI टेक्‍नोलॉजी, 4K HDR गेमिंग, HDR10+, स्‍मार्ट टीवी एक्सपीरियंस और अन्‍य कई चीजों को भी हाइलाइट किया गया। फर्स्‍ट लुक 2018 में इन क्षेत्रों से मेहमानों को टीवी में सैमसंग के सबसे रोमांचक इनोवेशन से रूबरू होने का मौका दिया।
सैमसंग द्वारा टेलीविजन में किए गए लेटेस्ट इनोवेशन के बारे में और अधिक जानकारी के लिए कृपया लॉस वेगास कन्‍वेंशन सेंटर में 9 से 12 जनवरी 2018 तक सेंट्रल हॉल के लेवल 1 पर सैमसंग के सीईएस बूथ #15006 पर जाएं।
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने आज QLED TV के लिए SeeColors ऐप के लॉन्च की घोषणा की, जो कि सभी सैमसंग QLED TVs के लिए काम करेगी। SeeColors ऐप* के ज़रिए रंगों के बीच अंतर भेद करने में परेशानी का सामना करने वाले लोग यानि कलर विज़न डेफिशियंट (सीवीडी), अपनी दृष्टि की कमियों को पहचान सकते हैं। व्यक्तिगत परिणामों के आधार पर, 100 प्रतिशत कलर वॉल्यूम वाले QLED TVs, डिस्प्ले में अपनी कलर सेटिंग्स को बदल कर, रंगों को ठीक से ना पहचान पाने वाले लोगों को ऑप्टिमाइज़्ड रंगों में व्यूइंग का अनुभव देने का काम करता है।
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के विज़ुअल डिस्प्ले बिज़नेस के वाइस प्रेसिडेंट हईओंगनाम किम ने कहा, ‘सैमसंग टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के माध्यम से लोगों की रोज़मर्रा के जीवन को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है’। ‘क्यूएलडी टीवी के लिए SeeColors ऐप का लॉन्च इस बात का प्रतीक है कि सैमसंग लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और विज़ुअल डिस्प्ले के ज़रिए दुनिया की सबसे बड़ी ऑप्टिकल चुनौतियों को संबोधित करके यूज़र्स को फायदा पहुंचाने का काम कर रहा है।’
यूरोप और उत्तरी अमेरिका में किए गए एक प्रतिनिधि सर्वेक्षण के आधार पर विश्व के करीब 3 करोड़ लोग सीवीडी से प्रभावित हैं, जिनमें लगभग 8% पुरुष और 1% महिलाएं शामिल हैं**। हालांकि, सीवीडी से प्रभावित ज़्यादातर लोग अपनी स्थिति से अनजान हैं और ये नहीं जानते कि उनके जीवन पर उसका क्या असर पड़ रहा है।
टीवी पर SeeColors ऐप के माध्यम से, यूज़र्स अपने सीवीडी के टाइप और स्तर की पहचान करके अपने व्यक्तिगत परिणामों के आधार पर अपने  QLED TV को सेट कर सकते हैं। सीवीडी को पहचानने के लिए लोगों को एक आसान तरीका देने के लिए, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने बुडापेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी और इकोनॉमिक्स में ऑप्टिक्स और मेकेनिकल इंजीनियरिंग इंफॉर्मेटिक्स के मेकॉट्रॉनिक्स विभाग के प्रमुख, प्रोफेसर क्लारा वेनज़ेल के साथ टीवी और मोबाइल डिवाइस के लिए कलराइट टेस्ट, या सी-टेस्ट करने के लिए सहयोग किया। प्रोफेसर वेनज़ेल द्वारा विकसित किया गया सी-टेस्ट, एक ऐसा डिजिटल टेस्ट है जो सीवीडी को पहचानने के लिए कलर फिल्टर्स और मैथेमेटिकल मॉडलिंग के कॉन्सेप्ट का इस्तेमाल करता है। SeeColors ऐप के ज़रिए सी-टेस्ट को इस्तेमाल करना एक सरल समाधान है जो सीवीडी से पीड़ित लोगों को QLED TV के ज़रिए ज़्यादा ऑप्टिमाइज़्ड रंगों के साथ दुनिया देखने का मौका देता है।
SeeColors ऐप स्मार्ट टीवी ऐप स्टोर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। यूज़र्स अपना टेस्ट करने के लिए गूगल प्ले से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन्स S6, S6 edge, S6 edge+, S7, S7 edge और S8 डिवाइस के यूज़र्स डाउनलोड के लिए गैलेक्सी ऐप स्टोर का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बार अगर यूज़र गैलेक्सी स्मार्टफोन्स को अपने QLED TV से कनेक्ट कर लें तो टीवी अपने आप यूज़र्स के परिणामों के आधार पर कलर सेटिंग ठीक कर लेगा। SeeColors ऐप को हंगेरियन कंपनी कलरलाइट (Colorlite®) के सहयोग के साथ बनाया गया है, जो 20 वर्ष के वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर लोगों को सीवीडी पता करने में मदद करने के लिए लेंस के लिए प्रमाणित तकनीक का उपयोग करता है। SeeColors ऐप के ज़रिए Colorlite® का पहली बार टीवी और स्मार्टफोन डिवाइस में इस्तेमाल किया जा रहा है।
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स अपने इनोवेटिव प्रोडक्ट्स के माध्यम से एक्सेसेबिलिटी फीचर्स की बड़ी रेंज लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके प्रयासों को 2015, 2016, 2017 और 2018 में सीईएस इनोवेशन अवार्ड्स के ज़रेिए सराहा भी जा चुका है।
*This app is not intended for use in the diagnosis of disease or other conditions, or in the cure, mitigation, treatment or prevention of disease or medical problem. Any information found, acquired or accessed through this app is made available for your convenience and should not be treated as medical advice.
**Calculation based on Fletcher, R. & Voke, J. (1985) Defective colour vision: fundamentals, diagnosis and management. Adam Hilger, Bristol.
*** *Updated on March 5th, 2019: Updated the effects of the SeeColors app
आप में से कई लोगों की विशलिस्ट में एक प्रीमियम टीवी खरीदना ज़रूरी शामिल होगा। जब नया टीवी खरीदने की बात आती है तो ज़्यादातर कंस्यूमर्स दो चीज़ों पर ध्यान देते हैं- टीवी कितना बड़ा है और उसकी कीमत क्या है। आजकल, हम UHD-क्वॉलिटी टीवी की ज़्यादा डिमांड देख रहे हैं क्योंकि कंस्यूमर्स उन फीचर्स पर ज़्यादा ध्यान देते हैं जो उनके लिए ज़रूरी होते हैं।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए, नज़र डालिए उन फीचर्स पर जो आपको अगला टीवी खरीदने में मदद कर सकते हैं।
1. कलर वॉल्यूम
क्या है: एक ऐसा स्टैंटर्ड जो सभी ल्यूमिनेंस लेवेल्स पर सटीक रंग बनाने की टीवी की क्षमता को आंकता है। जितनी ज़्यादा कलर वॉल्यूम होगी, टीवी उतने ही अच्छे तरीके से रंगों से एक्सप्रेस करेगा।
क्यों मायने रखता है: टीवी इंडस्ट्री में निर्माता लगातार ऐसे तरीके तलाशने में जुटे हैं जिनसे वो उद्योग की सबसे बेहतरनी पिक्चर क्वॉलिटी पेश कर सकें। कलर वॉल्यूम का माप UHD TV के व्यूइंग एक्सपीरियंस देने की क्षमता को आंकने का एक तरीका है, इस बात पर ध्यान करते हुए कि टीवी अलग-अलग लाइट की स्थिति में कैसे काम करता है। कलर वॉल्यूम इसलिए मायने रखती है क्योंकि अगर एक तस्वीर टीवी के पीक ल्यूमिनेंस को पार कर जाती है, तो वो फेडेड या धुली हुई नज़र आएगी, जिसके कारण व्यूइंड एक्सपीरियंस की क्वॉलिटी को नुकसान पहुंचेगा।
सैमसंग कैसे कर रहा है इनोवेट: सैमसंग के QLED TV, जिसकी सबसे ज़्यादा ब्राइटनेस 1500 से 2000 एनआईटीएस है, ऐसे पहले डिस्प्लेज़ हैं जो 100 प्रतिशत कलर वॉल्यूम तक पहुंचते हैं। जिसका मतलब ये है कि आम व्यूइंग के दौरान, टीवी इतने ब्राइट और गहरे रंग बनाता है कि कंटेंट इस तरह से सामने आता है जैसे की प्रोड्यूसर टीवी में देखने की इच्छा रखता हो। इसके अलावा, QLED TV की स्क्रीन कोटिंग टेक्नोलॉजी रिफ्लेक्शन को 98.5 प्रतिशत तक कम कर देती है, जिससे तेज़ धूप और रोशनी में भी आरामदायक व्यूइंड एक्सपीरियंस मिलता है।
2. HDR
क्या है: HDR या ‘हाई डायनामिक रेंज’ टेक्नोलॉजी, स्टैंडर्ड एचडी या यूएचडी टीवी के कंटेंट में ज़्यादा रंग, ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट डालता है।
क्यों मायने रखता है: HDR सफेद को ज़्यादा सफेद, ब्लैक को ज़्यादा ब्लैक और रंगों को ज़्यादा गहराई से दिखाने के लिए पेश किया गया था। HDR और पहले पेश किए गए SDR (स्टैंडर्ड डायनामिक रेंज) में रात और दिन का अंतर है, क्योंकि HDR ऐसी गहराई से बेहतरीन पिक्चर पेश करता है जो एसडीआर पर छाया या चमक पड़ने से खो जाती है।
सैमसंग कैसे कर रहा है इनोवेट: QLED TV HDR वीडियो के नए ओपन स्टैंडर्ड, HDR10+ के सपोर्ट के साथ आता है। HDR10+ तस्वीरों में नई डायनामिक रेंज (लाइट और डार्क का रेशियो) जोड़ देता है जिससे वो ज़्यादा कॉन्ट्रास्ट और ब्राइट रंगों के साथ नज़र आती हैं। नतीजा ये कि हमारे सामने असल ज़िंदगी जैसी ऐसी तस्वीरें आती हैं जैसी प्रोड्यूसर ने चाहत की हो।
3. रिफ्रेश रेट
क्या है: स्क्रीन पर एक तस्वीर एक सेकेंड में कितनी बार रिफ्रेश हुई है उसे टीवी का रिफ्रेश रेट कहते हैं, जिसे हर्ट्ज़ में मापा जाता है। जितने ज़्यादा हर्ट्ज़ होंगे पिक्चर उतनी ही ज़्यादा स्मूथ होगी।
क्यों मायने रखता है: टीवी का स्टैंडर्ड रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ या हर सेकेंड में 60 बार रिफ्रेश होना होता है, जिसकी हाई रेंज 120 हर्ट्ज़ और 144 हर्ट्ज़ तक जाती है। ज़्यादा रिफ्रेश रेट वाले टीवी न्यूनतम स्तर के मोशन ब्लर के साथ क्लियर विज़ुअल्स देते हैं, जिससे बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है। अगर आप गेमर हैं या आप एक्शन फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो हाई रिफ्रेश रेट का टीवी ही है जो आपके एक्सपीरियंस को अगले लेवल पर लेकर जा सकता है।
सैमसंग कैसे कर रहा है इनोवेट: गेम-ऑप्टिमाइज़िंग फीचर्स की वाइड रेंज जिनमें शॉर्ट इनपुट लैग (20- मिलिसेकेंड) शामिल है को पेश करने के अलावा, 3 तरह के QLED TV – Q7, Q8 और Q9 मॉडल्स 120 हर्ट्ज़ के रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं जो गेमिंग में सीमलेस तस्वीरें सुनिश्चित करते हैं।
4. HDMI और कनेक्शन्स
HDMI क्या है: HDMI यानि हाई डेफिनेशन मल्टीमीडिया इंटरफेस,एक इंडस्ट्री-स्टैंडर्ड, ऑल डिजिटल इंटरफेस है जो टीवी, स्ट्रीमिंग मीडिया और ब्लू-रे प्लेयर्स, गेमिंग कन्सोल्स जैसे डिवाइसिस के बीच विज़ुअल और ऑडियो डेटा ट्रांसमिट करता है।
क्यों मायने रखता है: उच्च-गुणवत्ता वाली HDMI केबल्स आमतौर पर हाई रेंज की डेटा ट्रांसफर स्पीड को सपोर्ट करती हैं, जिससे 4K UHD और HDR कंन्टेंट का मज़ा उठाने के लिए ज़्यादा बैंडविड्थ मिलती है। जिस तरह से टीवी अपने HDMI और दूसरे कनेक्शन्स को हैंडल करता है उसपर उसका सेटअप निर्भर करता है और वो कितनी आसानी से लिविंग एनवायरमेंट में संघटित हो सकता है।
सैमसंग कैसे कर रहा है इनोवेट: HDMI 2.0 को सपोर्ट करने की वजह से सभी QLED TV 4K UHD कन्टेंट देने के लिए ऑप्टिमाइज़्ड हैं । HDMI 2.0 ही फ्रेम रेट्स और बैंडविड्थ (18Gbps तक) बढ़ाता है, और हाई रेज़ोल्यूशन तस्वीरें देता है, जिससे 32 ऑडियो चैनलों (आठ से ऊपर) के साथ 60 हर्ट्ज़ पर 4K वीडियो के ट्रांसमिशन की अनुमति मिलती है।
HDMI 2.0 के अतिरिक्त, QLED TV में एक नज़र न आने वाली ऑप्टिकल केबल है जो HDMI, USB 3.0 और कोएक्ज़िअल पोर्ट-हाउसिंग वन कनेक्ट बॉक्स के ज़रिए एक्सटर्नल से जोड़ती है। नतीजा, एक ऐसा टीवी सेटअप जो तारों से मुक्त है और ट्रू लिविंग के लिए डिज़ाइन किया गया है।
5. स्मार्ट टीवी
क्या है: स्मार्ट टीवी इंटरनेट से कनेक्ट करने में सक्षम है ताकि यूज़र्स वीडियो कन्टेंट स्ट्रीम कर सकें, वेब ब्राउज़ कर सकें और ऐप्स चला सकें।
क्यों मायने रखता है: नेटफ्लिक्स जैसी ओवर-द-टॉप (ओटीटी) सर्विस के माध्यम से शो और फिल्में स्ट्रीम करना अब एक सामान्य सी चीज़ हो गई है, जब ज़्यादा से ज़्यादा लोग ऐप्स के ज़रिए डायनामिक एनवायरमेंट की वाइड रेंज का मज़ा उठा रहे हैं। स्मार्ट टीवी आम तौर पर इन सर्विस को अपना सपोर्ट देते हैं, ताकि यूज़र्स को अपनी पसंद का कंटेंट देखने की आज़ादी मिल सके।
सैमसंग कैसे कर रहा है इनोवेट: सैमसंग ने अपने QLED TV में स्मार्ट ऐप्स, सर्विस और फीचर्स शामिल किए हैं, जिससे हाई-क्वॉलिटी UHD और HDR कंटेंट का आनंद लेना आसान हो जाता है। इनके हैंडी फीचर्स में TV PLUS ऐप शामिल है, जो सफाई से ऑन-डिमांड कंटेंट को एक इंटरफेस में सुसज्जित करता है जैसे ट्रेडिशनल टीवी या टीवी प्रोवाइडर अपने चैनल मैन्यू को करता है,  और एक वन रिमोट, जो एक ही कंट्रोल से स्मार्ट टीवी और दूसरे कनेक्टेड डिवाइस को मैनेज करने का काम करता है।
6. ड्यूरेबिलिटी
क्या उम्मीद करनी चाहिए: कोई भी टीवी जीवन भर नहीं चल सकता, लेकिन इन दिनों आप अपने नए टीवी से 7 से 10 साल की सेवा की अपेक्षा कर सकते हैं। एक प्रीमियम टीवी इसके मुकाबले ज़्यादा समय तक चल सकता है।
सैमसंग के टीवी क्या देते हैं: ऐसे कई फैक्टर्स हैं जो टीवी के लंबा चलने के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं, जिनमें से बर्न-इन सबसे प्रमुख है। बर्न-इन एक तरह से स्थायी क्षति है जो एक छवि के लंबे समय तक स्क्रीन पर रह जाने के कारण होती है। इमेज रिटेंशन वो होता है जब एक छवि अस्थायी रूप से स्क्रीन पर रहती है लेकिन बर्न-इन स्थायी रूप से रह जाता है और टीवी की उम्र को प्रभावित कर देता है।
सैमसंग के QLED TV बर्न-इन फ्री प्रमाणित हैं, जिसका कारण उनका इनऑरगेनिक क्वॉन्टम डॉट्स का इस्तेमाल करना है। हर टीवी बर्न-इन* की 10 साल की वॉरंटी के साथ आता है, ऐसी क्वॉलिटी गारंटी जो हाल ही में ग्लोबल मार्केट में पहुंचाई गई है, और जो प्रीमियम टीवी के साथ प्रीमियम परफॉर्मेंस देने की सैमसंग की प्रतिबद्धता दर्शाती है।
* QLED TV की बर्न-इन गारंटी की डिटेल्स देश के हिसाब से बदलता है, और ये पॉलिसी उन देशों में पेश की जाएगी जहां QLED TV मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने आज इंटरब्रांड के ‘बेस्ट ग्लोबल ब्रांड 2017’ की लिस्ट में $56.2 बिलियन की ब्रांड वेल्यू के साथ नंबर 6 पर पहुंचने की घोषणा की है, जो पिछले साल से एक स्थान ऊपर है और जिसमें 9 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
एक ग्लोबल कंपनी के तौर पर तरक्की की ओर बढ़ते हुए, सैमसंग ने 2012 से 2017 के बीच इंटरब्रांड रैंकिंग में टॉप 10 ब्रांड्स में अपना नाम दर्ज करवाकर ब्रांड वेल्यू में बेहतरीन बढ़त दिखाई है।
इस साल की उपलब्धि विशेष रूप से खास इसलिए है क्योंकि सैमसंग ने पिछले साल कई चुनौतियों का सामना किया और उन पर जीत भी हासिल की। उदहारण के लिए, इंटरब्रांड ने अपने मूल्य निर्धारण में कई कारणों को सामने रखा जैसे सैमसंग का पिछले साल गैलेक्सी नोट7 संकट से तेज़ी से बाहर आना, कई फ्लैगशिप प्रोडक्ट्स का सफल लॉन्च करना और कंपनी का लगातार ऊंचाइयों को छूने वाला वित्तीय प्रदर्शन।
विशेष रूप से, सैमसंग के मोबाइल बिज़नेस ने गैलेक्सी S8 के सफल लॉन्च से अपने मार्केट नेतृत्व की फिर से पुष्टि की। सैमसंग के मेमोरी डिवीजन ने भी रिकॉर्ड  मुनाफे के साथ ब्रांड वेल्यू में वृद्धि करके ज़ोरदार प्रदर्शन किया। सैमसंग के डिजिटल अप्लायंस बिज़नेस ने उपभोक्ताओं की ज़रूरतों के हिसाब से इनोवेटिव और अवॉर्ड जीतने योग्य नए प्रोडक्ट्स जैसे फैमिली हब रेफ्रिजरेटर और एडवॉश वॉशिंग मशीन को पेश किया। सैमसंग के विज़ुअल डिस्प्ले डिवीजन ने भी टीवी बाज़ार में घर के लिए नए लाइफस्टाइल टीवी, क्यूएलईडी टीवी और द फ्रेम टीवी पेश करके तहलका मचा दिया।
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के सीएमओ, वाई एच ली ने कहा, ‘लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सार्थक प्रगति करने के हमारे प्रयासों ने ब्रांड वेल्यू को बढ़ाने में योगदान दिया।’ उन्होंने कहा, ‘हमारी रैंकिंग इस साल इस बात का सकारात्मक संकेत देती है कि फिर विश्वास जीतने के हमारे प्रयासों ने विश्वभर के उपभोक्ताओं को प्रभावित किया है।’
इस साल इंटरब्रांड के बेस्ट ग्लोबल ब्रांड्स की घोषणा 27 सितंबर को न्यूयॉर्क शहर के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में की जाएगी।
ब्रांड वेल्यू में सैमसंग की बढ़त
Year
2012
2013
2014
2015
2016
2017
Brand Value
(USD; in millions)
32,893
39,610
45,462
45,297
51,808
56,249
Brand Rank
9
8
7
7
7
6