गैलेक्सी J8 – Samsung Newsroom भारत
सैमसंग इंडिया के हाल ही में लॉन्‍च किए गए स्मार्टफोन्स गैलेक्‍सी J8 और J6 बेहद ही पॉप्युलर हो गए हैं, क्योंकि देशभर में अबतक इनकी 20 लाख से ज़्यादा युनिट्स बिक चुके हैं। गैलेक्‍सी J6 को 22 मई को लॉन्‍च किया गया था, जबकि गैलेक्‍सी J8 1 जुलाई को भारत में पेश किया गया था। यह दोनों मॉडल्स आजकल खूब डिमांड में हैं, जिसके चलते 50,000 उपभोक्ता रोज़ाना सैमसंग के साथ जुड़ रहे हैं और सैमसंग गैलेक्‍सी J सीरीज़ को देश के ‘सबसे पसंदीदा’ स्‍मार्टफोन्स होने के खिताब को और मज़बूती भी मिल रही है।
गैलेक्‍सी J8 और J6 दोनों सैमसंग के सिग्‍नेचर इन्फिनिटी डिज़ाइन के साथ आते हैं, जो यूज़र्स को डिवाइस के पूरे साइज़ को बढ़ाए बिना लगभग 15 प्रतिशत ज़्यादा डिस्‍प्‍ले एरिया देते हैं। गैलेक्‍सी J8 और J6 बहुत ही पतले बेज़ल्‍स के साथ आते हैं। सुपर एमोलेड डिस्‍प्‍ले, 18.5:9 एस्पेक्ट रेश्‍यो प्रदान करता है जिससे बेहतरीन व्यूइंग अनुभव और ज़्यादा ब्राउजिंग स्‍पेस मिलता है। गैलेक्‍सी J8 में एडवांस्‍ड डुअल रिअर कैमरा है, जिससे यूज़र्स को अनोखा कैमरा एक्सपीरियंस मिलता है। डुअल कैमरा में सैमसंग का फ्लैगशिप ‘लाइव फोकस’ फीचर है, जिससे यूज़र बैकग्राउंड को ब्‍लर करके फोरग्राउंड पर फोकस कर सकते हैं। यूज़र बैकग्राउंड ब्‍लर का लेवल फोटो लेने से पहले और बाद में भी एडजस्‍ट कर सकते हैं।
सैमसंग इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट आसिम वारसी ने कहा, ‘हम गैलेक्‍सी J8 और J6 स्‍मार्टफोन की इस बड़ी सफलता से बेहद खुश हैं। हमारी उपभोक्‍ताओं को सुनने की और उनके फीडबैक को अपने प्रोडक्ट में शामिल करने की नीति का ही यह परिणाम है। इन्फिनिटी मॉडल्‍स में हमारे हाल ही में लॉन्‍च हुए चैट-ओवर-वीडियो फीचर को बहुत अच्‍छी प्रतिक्रिया मिली है और 50 प्रतिशत से ज़्यादा उपभोक्‍ता इसका नियमित तौर पर उपयोग कर रहे हैं। आज के युवाओं के लिए तैयार किए गए गैलेक्‍सी J8 और J6 ने हमारे सिग्‍नेचर सुपर एमोलेड इन्फिनिटी डिस्‍प्‍ले के साथ व्यूइंग एक्सपीरियंस के क्षेत्र में स्टैंडर्ड सेट किए हैं। यूनीक ‘मेक फॉर इंडिया’ इनोवेशन के साथ पहचान बनाने वाली गैलेक्सी J सीरीज़, एक शानदार लेगेसी है। देश में बिकने वाले हर तीन स्‍मार्टफोन में से एक गैलेक्‍सी J होता है। हमें पूरा भरोसा है कि यह नए डिवाइस देश में हमारे मार्केट शेयर को और बढ़ाने में मदद करेंगे।’
गैलेक्‍सी J8 और J6 सैमसंग के लेटेस्ट ‘मेक फॉर इंडिया’ इनोवेशन – चैट-ओवर-वीडियो के साथ आते हैं। सैमसंग के नोएडा स्थित आरएंडडी सेंटर में तैयार किया गया चैट-ओवर-वीडियो फीचर युवाओं की बिना बाधा वाली वीडियो की डिमांड को पूरा करता है। चैट-ओवर-वीडियो आपके मोबाइल डिवाइस पर वीडियो देखने के दौरान यह सुनिश्चित करता कि वीडियो बिना रुके चलता रहे और उसमें किसी भी तरह की बाधा ना आए और यह चैटिंग जारी रखने के लिए एक ट्रांसपेरंट कीबोर्ड भी प्रदान करता है।
गैलेक्‍सी J8 और J6, ‘मेक फॉर इंडिया’ इनोवेशन सैमसंग मॉल के साथ आते हैं, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर यूज़र्स को शॉपिंग करने का एक नया विकल्प देता है। इसके ज़रिए यूज़र्स अपने पंसद के प्रोडक्ट की तस्‍वीर खींचते हैं और फिर तमाम लोकप्रिय ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म पर उसके मिलते-जुलते डिज़ाइन्स के परिणाम यूज़र्स के सामने आ जाते हैं।
गैलेक्‍सी J8 और J6 अकेले ऐसे डिवाइस नहीं हैं जिन्‍होंने उपभोक्‍ताओं का दिल जीता है। हाल ही में लॉन्‍च हुए गैलेक्‍सी A6+ और A6 की भी कुछ ऐसी ही डिमांड है। इन दोनों स्‍मार्टफोन ने अपने बेहतर डिज़ाइन और परफॉर्मेंस ने उपभोक्‍ताओं को अपनी तरफ आकर्षित किया है।
कीमत
गैलेक्‍सी A6+ 23,990 रुपए में उपलब्‍ध है, जबकि A6 64GB और 32GB में क्रमश: 20,990 रुपए और 19,990 रुपए में उपलब्‍ध है। गैलेक्‍सी J8 18,990 रुपए में उपलब्‍ध है और गैलेक्‍सी J6 64GB और 32GB में क्रमश: 15,990 रुपए और 13,990 रुपए में उपलब्‍ध है।
सैमसंग इंडिया ने आज सैमसंग गैलेक्‍सी J8 को भारत में उपलब्‍ध कराने की घोषणा की है। सैमसंग के नए इनफिनिटी सिरीज़ के मॉडल्‍स में से एक गैलेक्सी J8 की घोषणा पिछले महीने गैलेक्‍सी J6 के साथ की गई थी। गैलेक्‍सी J8, जो बड़े 6 इंच सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्‍प्‍ले और इंडस्‍ट्री के पहले डुअल कैमरा इनोवेशन के साथ आता है, किफायती स्‍मार्टफोन सेगमेंट में सैमसंग की लीडरशिप को और मज़बूत करने का काम करेगा।
युवाओं की ज़रूरतों के आधार पर सैमसंग अपने उपभोक्ताओं को लेटेस्ट फीचर्स और टेक्‍नोलॉजी पेश करने के लिए प्रतिबद्ध है। गैलेक्‍सी J8 का एडवांस्ड डुअल यूनीक कैमरा शानदार एक्सपीरियंस प्रदान करता है। फोन के फीचर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सुसज्जित हैं, जो यूज़र्स को तस्‍वीर के फोरग्राउंड और बैकग्राउंड के साथ एक्सपेरिमेंट करने की अनुमति देता है, जिससे एक प्रोफेशनल स्‍तर की तस्‍वीर सामने आती है। डुअल कैमरा सैमसंग के फ्लैगशिप ‘लाइव फोकस’ फीचर के साथ आता है, जिसकी मदद से यूज़र्स बैकग्राउंट को धुंधला कर फोरग्राउंड पर पूरा फोकस कर सकते हैं। यूज़र्स तस्‍वीर खींचने से पहले भी और बाद में भी बैकग्राउंड ब्‍लर को एडजस्‍ट कर सकते हैं।
गैलेक्सी J8, 18,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन 28 जून 2018 से बिक्री के लिए उपलब्‍ध होगा। यह डिवाइस ब्‍लू, ब्‍लैक और गोल्‍ड कलर में सभी रिटेल आउटलेट्स और सैमसंग ई-शॉप और पेटीएम, फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर ऑनलाइन खरीद के लिए उपलब्ध रहेगा।
सैमसंग इंडिया के मोबाइल बिज़नेस के डायरेक्‍टर, सुमित वालिया ने कहा, ‘सैमसंग में हमारा निरंतर प्रयास है कि हम अपने प्रोडक्ट्स और सेवाओं में ऐसे अर्थपूर्ण इनोवेशन लेकर आएं जो वास्‍तव में उपभोक्‍ताओं के जीवन में मूल्‍य जोड़ सकें। हमारा सिग्‍नेचर इनफिनिटी डिस्‍प्‍ले, चैट ओवर वीडियो और सैमसंग मॉल पहले ही युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं और गैलेक्‍सी J8 के साथ, हमने कैमरा पर और ज़्यादा ध्‍यान दिया है, जो आज युवाओं द्वारा सबसे ज़्यादा उपयोग किया जाने वाला फीचर है। भारत में डाउनलोड किए जाने वाले टॉप थ्री एप्‍स में से दो ऐप्स फोटो एडिटिंग की होती हैं। गैलेक्‍सी J8 के साथ, उपभोक्‍ता बिना थर्ड पार्टी ऐप के ही अपनी इमेज को कस्‍टमाइज़ कर सकते हैं और हमें पूरा भरोसा है कि वह फ्लैगशिप लाइव फोकस फीचर और इंडस्‍ट्री में पहली बार आए पोर्ट्रेट डॉली, पोर्ट्रेट बैकड्रॉप और बैकग्राउंड ब्‍लर शेप जैसे फीचर्स को पसंद करेंगे।’
ऐसी तस्वीरें देने के लिए जो सोशल मीडिया पर हिट साबित हों, गैलेक्‍सी J8 तीन नए पॉवरफुल डुअल कैमरा फीचर्स के साथ आता है- बैकग्राउंड ब्‍लर शेप, पोर्ट्रेट डॉली और पोर्ट्रेट बैकड्रॉप। बैकग्राउंड ब्‍लर शेप की मदद से आप अलग-अलग शेप्स के साथ तस्वीरों में सॉफ्ट लाइट इफेक्ट दे सकते हैं। पोर्ट्रेट डॉली फीचर, सिनेमैटिक फोटोग्राफी अनुभव के लिए बैकग्राउंड में जूम मूवमेंट्स के साथ मूविंग जीआईएफ इमेज देने का काम करता है। वहीं पोर्ट्रेट बैकड्रॉप मोड के ज़रिए कूल और फंकी बैकग्राउंड इफेक्‍ट्स के साथ फोटोग्राफी को प्रोफेशनल टच दिया जा सकता है।
गैलेक्‍सी J8 सैमसंग के सिग्‍नेचर इनफिनिटी डिस्‍प्‍ले के साथ आता है। 18.5:9 इनफिनिटी डिस्‍प्‍ले के साथ यूज़र्स को लगभग 15 प्रतिशत ज़्यादा डिस्‍प्‍ले एरिया मिलता है, वो भी डिवाइस का साइज़ बढ़ाए बिना। सैमसंग इकलौता ऐसा ब्रांड है जो सुपर एमोलेड टेक्‍नोलॉजी पर आधारित इनफिनिटी डिस्‍प्‍ले प्रदान करता है, जो बेहतरीन कॉन्‍ट्रास्‍ट रेशियो और सर्वश्रेष्‍ठ कलर रिप्रोडक्‍शन के ज़रिये शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। इनफिनिटी एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए फिजिकल होम बटन को सॉफ्टवेयर पॉवर्ड इन-डिस्‍प्‍ले होम बटन से बदला गया है और फिंगरप्रिंट सेंसर को बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप के नीचे जगह दी गई है।
इनफिनिटी डिस्‍प्‍ले एक्सपीरियंस को नए ‘चैट ओवर वीडियो’ फीचर के जरिये और बेहतरीन बनाया गया है, जिससे चैट करने के साथ-साथ बिना किसी बाधा के वीडियो देखने का अनुभव मिलता है, जिससे वीडियो देखने और साथ ही चैटिंग करने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती। ट्रांसपेरंट कीबोर्ड यूज़र्स को बिना रुके वीडियो देखने की अनुमति देता है।
गैलेक्‍सी J8 उपभोक्‍ताओं के लिए एक यूनीक ऑनलाइन शॉपिंग और मल्‍टीटास्किंग एक्सपीरियंस भी लेकर आता है। J8 सैमसंग मॉल के साथ प्री-लोडेड है, जो युवाओं के लिए एक नई क्रांतिकारी सर्विस है। सैमसंग मॉल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करते हुए यूज़र्स को शॉपिंग करने का एक नया विकल्प देता है, जिसमें यूज़र्स अपने पंसद के प्रोडक्ट की तस्‍वीर खींचते हैं और इस फीचर के ज़रिए तमाम लोकप्रिय ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म पर उसके मिलते-जुलते डिज़ाइन्स के परिणाम यूज़र्स के सामने आ जाते हैं।
गैलेक्‍सी J8 प्रीमियम पॉलीकार्बोनेट यूनीबॉडी के साथ आता है और इसमें 6 इंच एचडी प्‍लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्‍प्‍ले है। स्‍लीक कर्व्‍स और एर्गोनॉमिक डिज़ाइन वाला गैलेक्सी J8, एलिगेंट स्टाइल और आरामदायक ग्रिप के साथ आता है। प्राइमरी डुअल रिअर कैमरा में एफ/1.7 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल और एफ/1.9 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का सेटअप है। फ्रंट कैमरा एफ/1.9 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का है। नया डिवाइस लेटेस्ट एंड्रॉयड ओरियो 8.0 ऑपरेटिंग सिस्‍टम के साथ आता है। इसमें स्‍नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है जो 3500 एमएएच बैटरी के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। गैलेक्‍सी J8 में 4GB रैम और 64GB मेमोरी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।
आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड या पेटीएम मॉल के जरिये गैलेक्‍सी J8 खरीदने वाले उपभोक्‍ताओं को अतिरिक्‍त 2,000 रुपए का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा 31 जुलाई, 2018 या इससे पहले गैलेक्‍सी J8 को एक्‍टिवेट करने वाले उपभोक्‍ता वन टाइम स्‍क्रीन रिप्‍लेसमेंट का ऑफर प्राप्‍त कर सकते हैं।
ऑनलाइन टू ऑफलाइन (ओ2ओ) भागीदारी
इंडस्‍ट्री में अपनी पहली ओ2ओ साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए सैमसंग ने पेटीएम मॉल के साथ समझौता किया है। यह भागीदारी उपभोक्‍ताओं को पेटीम मॉल पर खरीदारी करने के लिए प्रोत्‍साहित करती है, जबकि सेवा ऑफलाइन रिटेलर द्वारा दी जाती है।
सैमसंग इंडिया ने आज इन्फिनिटी डिस्प्ले के साथ चार नए स्मार्टफोन्स- गैलेक्सी J6, J8, A6 और A6+ लॉन्च किए हैं। J और A सीरीज़ में सैमसंग के सिग्नेचर इन्फिनिटी डिज़ाइन के पेश होने पर मोबाइल इंडस्ट्री में स्मार्टफोन डिज़ाइन के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव नज़र आएगा।
गैलेक्सी J और A स्मार्टफोन्स लॉन्च करते हुए सैमसंग इंडिया के मोबाइल बिज़नेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मोहनदीप सिंह
ये नए स्मार्टफोन्स बेहद ही इम्प्रेसिव हैं। गैलेक्सी A सीरीज़ स्मार्टफोन्स मेटल यूनिबॉडी और स्लीक डिज़ाइन के साथ आते हैं। A6+ में 6 इंच एफएचडी+ डिस्प्ले है जबकि गैलेक्सी A6 5.6 इंच एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है। गैलेक्सी J सीरीज़ के स्मार्टफोन प्रीमियम पॉलीकार्बोनेट यूनिबॉडी के साथ आते हैं। J8 में 6 इंच एचडी+ डिस्प्ले है, वहीं J6 में 5.6 इंच एचडी+ डिस्प्ले है। चारों स्मार्टफोन्स में स्लीक कर्व्स हैं और एलिगेंट स्टाइल और आरामदायक ग्रिप वाला एरगोनॉमिक डिज़ाइन है।
गैलेक्सी J6, J8, A6 और A6+ का इन्फिनिटी डिज़ाइन, डिवाइस का साइज़ बढ़ाए बिना ही यूज़र्स को 15 फीसदी बड़ा डिस्प्ले एरिया देता है। इसका कारण है फोन के बेहद पतले बेज़ल और होम बटन के बदले सॉफ्टवेयर पावर्ड इन-डिस्प्ले होम बटन होना। सहूलियत बढ़ाने के लिए फिंगर प्रिंट सेंसर को भी डिवाइस के पीछे शिफ्ट किया गया है। डिस्प्ले हार्डवेयर में किए गए ये बदलाव 18.5:9 का एसपेक्ट रेशियो देते हैं, जिससे यूज़र्स को बेहतर व्यूइंग और ज़्यादा ब्राउज़िंग स्पेस का अनुभव मिलता है। चारों डिवाइस सैमसंग की सुपर एमोलेड डिस्प्ले टेकनोलॉजी के साथ आते हैं, जो डीप कन्ट्रास्ट के साथ व्यूइंग का शानदार अनुभव प्रदान करते हैं। सैमसंग का इन्फिनिटी डिस्प्ले नए ‘चैट ओवर वीडियो’ फीचर के साथ और भी बेहतरीन हो जाता है।
सैमसंग इंडिया के मोबाइल बिज़नेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मोहनदीप सिंह ने कहा, ‘गैलेक्सी J6, J8, A6 और A6+ आज की युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किए गए हैं। ये स्मार्टफोन सैमसंग के सिग्नेचर सुपर एमोलेड इन्फिनिटी डिस्प्ले के साथ व्यूइंग के शानदार अनुभव का स्टैंडर्ड तय करते हैं। इन फोन्स में डुअल रियर कैमरा है, जिसकी मदद से यूज़र्स प्रोफेशनल ग्रेड बोकेह फोटो ले सकते हैं और खुद को यूनीक तरीके से एक्सप्रेस कर सकते हैं। हमारा नया ‘मेक फॉर इंडिया’ इनोवेशन चैट-ओवर-वीडियो, आज की युवा पीढ़ी को चैटिंग के दौरान भी व्यूइंग का बेहतरीन अनुभव देगा। हमने युवा उपभोक्ताओं के लिए नया और शानदार ब्लू कलर भी पेश किया है, जो हमेशा स्टाइलिश डिज़ाइन्स की तलाश में रहते हैं।’
स्टाइलिश गैलेक्सी J6
गैलेक्सी J6, J8, A6, A6+ को सैमसंग के नए ‘मेक फॉर इंडिया’ इनोवेशन के साथ पेश किया गया है, जो आज की युवा पीढ़ी की ज़रूरतों को पूरा करती है। चैट-ओवर-वीडियो उपभोक्ताओं को वीडियो देखते-देखते ट्रांसपेरंट चैट विंडो और कीबोर्ड के माध्यम से चैट करने का मौका देगा। जिससे मोबाइल डिवाइस पर वीडियो देखते समय चैट में किसी तरह की रुकावट नहीं आएगी। सैमसंग का एक और मेक फॉर इंडिया इनोवेशन, सैमसंग मॉल ऐप, युवा पीढ़ी के लिए एक नई क्रांतिकारी सर्विस है। यह ऐप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करते हुए यूज़र्स को अपनी पसंद का प्रोडक्ट खरीदने का मौका देता है। अपने पसंदीदा प्रोडक्ट की फोटो लेकर इस ऐप पर अपलोड करने पर आपको कई मशहूर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से उनके मिलते-जुलते डिज़ाइन के परिणाम मिल जाएंगे।
गैलेक्सी J6, J8, A6, A6+ के बेहतरीन कैमरा की मदद से यूज़र्स कहीं भी किसी भी समय खूबसूरत शॉट्स और सेल्फी ले सकते हैं। गैलेक्सी A6+ और J8 में डुअल रियर कैमरा हैं। प्राइमरी रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल और एफ/1.7 अपर्चर के साथ आता है और सेकेंडरी रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल और एफ/1.9 अपर्चर के साथ। सैमसंग के फ्लैगशिप फीचर, लाइव फोकस के साथ बैंकग्राउंड ब्लर करके शानदार पोट्रेट्स लिए जा सकते हैं। डुअल कैमरा की मदद से आप फोटो लेते समय या फोटो लेने के बाद बैकग्राउंड ब्लर को एडजस्ट करके, बेहतरीन पोट्रेट्स ले सकते हैं। गैलेक्सी A6 में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा और एफ/1.7 अपर्चर और J6 में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और एफ/1.9 अपर्चर है। नए स्मार्टफोन्स में अपने वर्ग के सर्वश्रेष्ठ लो-अपर्चर लेंस हैं, जिससे यूज़र्स को कम रोशनी में या दिन के किसी भी समय शार्प और साफ फोटो लेने का मौका मिलता है।
गैलेक्सी J6, J8, A6, A6 + के फ्रंट कैमरा एडजस्टेबल सेल्फी फ्लैश के साथ आते हैं, जिसकी मदद से यूज़र्स दिन हो या रात कभी भी स्टाइलिश सेल्फी ले सकते हैं। गैलेक्सी A6+ में 24 मेगापिक्सल फ्रंट शूटर है, जबकि गैलेक्सी A6 और J8 में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। गैलेक्सी J6, 8 मेगापिक्सल फ्रंट शूटर के साथ आता है। सभी फ्रंट कैमरा में एफ/1.9 अपर्चर है जो इंडस्ट्री को बेहतरीन लो लाइट कैमरा परफॉर्मेंस देते हैं। इसके अलावा इन डिवाइस के फ्रंट कैमरा एक अतिरिक्त सिक्योरिटी फीचर के तौर पर फेस अनलॉक का ऑप्शन भी देते हैं।
गैलेक्सी J6, J8, A6, A6+ न केवल इन्फिनिटी डिस्प्ले, स्टाइलिश डिज़ाइन और बेहतरीन कैमरों के साथ आते हैं बल्कि शानदार परफोर्मेन्स भी देते हैं। ये नए स्मार्टफोन्स ऑक्टा कोर प्रोसेसर से युक्त हैं। सभी स्मार्टफोन 4GB/64GB RAM/ROM वेरिएन्ट्स में आते हैं। ये डिवाइस सैमसंग के एडवान्स्ड मेमोरी मैनेजमेन्ट फीचर के साथ आते हैं, जो सोशल मीडिया ऐप्लिकेशन से कन्टेन्ट को सीधे एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड पर डाल देते हैं।
गैलेक्सी A6+ और J8, 3500mAh बैटरी द्वारा पावर्ड है, जबकि गैलेक्सी A6 और J6, 3,000mAh बैटरी के साथ आते हैं। ये सभी डिवाइस आधुनिक एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉयड ओरियो पर काम करते हैं।
इंडस्ट्री की पहली ऑनलाईन टू ऑफलाईन (ओ2ओ) पार्टनरशिप
सैमसंग ने उद्योग जगत की पहली ओ2ओ साझेदारी को जारी रखते हुए पेटीएम मॉल के साथ क़रार किया है। इस साझेदारी के तहत उपभोक्ता ऑफलाइन रीटेलर से पेटीएम मॉल के माध्यम से खरीदारी कर सकते हैं। उपभोक्ताओं को 25000 में से किसी भी रीटेल आउटलेट (जहां यह ऑफर उपलब्ध है) से गैलेक्सी A6 और A6 + की खरीद पर 3000 रुपये का कैशबैक और J6 और J8 की खरीद पर 1500 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
पेटीएम मॉल के सीओओ अमित सिन्हा ने कहा, ‘हमें खुशी है कि हमें पेटीएम मॉल पर सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन की नई रेंज के लॉन्च के लिए सैमसंग और 25000 सैमसंग पार्टनर्ड ऑफलाइन स्टोर्स के साथ जुड़ने का मौका मिला है। अपने ओ2ओे मॉडल के माध्यम से हम लाखों उपभोक्ताओं तक पहुंचकर ब्रैंड्स का नेटवर्क तैयार करना चाहते हैं, जिससे सपलाई चेन बेहतर होगा और मार्केटिंग में भी योगदान मिलेगा।’
कीमत और ऑफर्स
गैलेक्सी A6+, A6 (4/64GB) और A6 (4/32GB) की कीमत क्रमशः 25990 रुपये, 22,990 रुपये और 21,990 रुपये है। उपभोक्ता आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड और पेटीएम के माध्यम से गैलेक्सी A6+ और A6 खरीदकर 3000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक पा सकते हैं।
गैलेक्सी J8, गैलेक्सी J6 (4/64जीबी) और J6 (3/32जीबी) की कीमत क्रमशः 18,990 रुपये, 16,490 रुपये और 13,990 रुपये है। उपभोक्ता आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड और पेटीएम के माध्यम से गैलेक्सी J8 और J6 खरीदकर 1500 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक पा सकते हैं।
उपलब्धता
गैलेक्सी J6, A6, A6+ हमारे रीटेल स्टोर्स और सैमसंग ई-शॉप वेबसाईट पर 22 मई से उपलब्ध होंगे। गैलेक्सी J6 फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध होगा जबकि गैलेक्सी A6 और A6+, 22 मई से अमेज़न पर उपलब्ध होंगे। गैलेक्सी J8, जुलाई 2018 से उपलब्ध होगा। ये डिवाइस पेटीएम मॉल  पर भी उपलब्ध होंगे। चारों डिवाइस ब्लू, ब्लैक और गोल्ड कलर्स में उपलब्ध रहेंगे।
इसके अलावा रोमांच बढ़ाने के लिए सैमसंग उपभोक्ताओं को 20 जून तक स्मार्टफोन्स खरीदने पर ‘वन टाईम स्क्रीन रिप्लेसमेन्ट ऑफर’ दे रहा है।
Brief Specs
Galaxy A6
Galaxy A6+
Galaxy J6
Galaxy J8
Processor
Exynos 7 Series
Snapdragon 450
Exynos 7 Series
Snapdragon 450
Display
5.6” HD+
6” FHD+
5.6” HD+
6” HD+
Super AMOLED
Super AMOLED
Super AMOLED
Super AMOLED
Rear Camera
16MP (f/1.7)
16MP (f/1.7)+5MP (f/1.9)
13MP (f/1.9)
16MP (f/1.7)+5MP (f/1.9)
Front Camera
16MP (f/1.9)
24MP (f/1.9)
8MP (f/1.9)
16MP (f/1.9)
Flash
w/ Front & Rear LED Flash
w/ Front & Rear LED Flash
w/ Front & Rear LED Flash
w/ Front & Rear LED Flash
Memory
4GB + 32GB
4GB + 64GB
4GB + 64GB
3GB + 32GB
4GB + 64GB
4GB + 64GB
microSD slot (up to 256GB)
microSD slot (up to 256GB)
microSD slot (up to 256GB)
microSD slot (up to 256GB)
Battery
3000 mAh
3500 mAh
3000 mAh
3500 mAh
OS
Android O
Android O
Android O
Android O
Design
Metal Unibody
Metal Unibody
Polycarbonate Unibody
Polycarbonate Unibody
MOP
21,990 (32GB)
22,990 (64GB)
25,990
13,990 (3/32GB)
16,490 (4/64GB)
18,990