गैलेक्सी S – Samsung Newsroom भारत
गैलेक्‍सी S के 10वें साल में सैमसंग ने प्रीमियम स्‍मार्टफोन्स की नई गैलेक्‍सी S10 सीरीज़ लॉन्‍च की है। शानदार लुक्‍स और बेहतरीन फीचर्स के साथ गैलेक्‍सी S10 डिस्‍प्‍ले, कैमरा, परफॉर्मेंस और सुरक्षा में आपको नेक्स्ट-जनरेशन एक्सपीरियंस देने का काम करता है।
जानते हैं ऐसे 10 कारण जो यह बताएंगे कि गैलेक्‍सी S10 आपको क्‍यों लेना चाहिए:
इनफिनिटी-ओ डिस्‍प्‍ले
सैमसंग गैलेक्‍सी S10 एक मोबाइल डिवाइस पर एकदम सटीक रंगों वाला इनफिनिटी-ओ डिस्‍प्‍ले प्रदान करता है, जो बिना किसी बाधा के आपकी स्क्रीन को बड़ा बनाता है। एचडीआर10 प्‍लस को सपोर्ट करने वाला यह दुनिया का पहला मोबाइल डिस्‍प्‍ले है, जो उपभोक्‍ताओं को शानदार तस्‍वीर के लिए रंगों की एक विस्‍तृत श्रृंखला देखने में सक्षम बनाता है।
आखों नहीं होंगी स्ट्रेस
बाहर से शानदार दिखना, पावर खपत, रंगों की सटीकता के अलावा फोन का डायनामिक एमोलेड डिस्‍प्‍ले, यूज़र्स को ज़्यादा ब्‍लू लाइट के संपर्क में आने से रोकता है जिसके ज़रिये आंखों पर कम स्ट्रेस पड़ता है। फोन का प्रीमियम डिस्‍प्‍ले, पिक्‍चर की क्‍वालिटी से समझौता किए बिना या फिल्‍टर जोड़े बिना एक टॉप क्लास अनुभव प्रदान कर सकता है।
अल्‍ट्रा वाइड कैमरा शॉट्स
गैलेक्‍सी S10 की नेक्स्ट जनरेशन कैमरा टेक्‍नोलॉजी, अल्‍ट्रा-वाइड 123-डिग्री फील्‍ड-ऑफ-व्‍यू कैमरा लेंस के साथ यूजर्स को बेहद इंप्रेस करती है। यूज़र्स एक फ्रेम में सभी को मुश्किल से शामिल करने की चिंता किए बगैर आसानी से अपने बड़े परिवार की ग्रुप फोटो खींच सकते हैं। कैमरा, इंसान की आंखों जैसा फील्‍ड-ऑफ-व्‍यू वाइड,लैंडस्‍कैप शॉट्स को वैसे ही वास्‍तविक रूप में कैप्‍चर करता है, जैसा कि हम अपनी आंखों से देखते हैं।
यह डिवाइस अल्‍ट्रा-वाइड-एंगल वाले 16 मेगापिक्‍सल लेंस और 123-डिग्री फील्‍ड-ऑफ व्‍यू (एफओवी) के साथ आता है, जो यूज़र्स को न सिर्फ वाइड बल्कि अपनी आंखों के साथ करीब से देखने का मौका भी देता है।
स्‍मार्ट कैमरा
सैमसंग गैलेक्‍सी S10 सीरीज़, स्‍मार्टफोन में फोटोग्राफी के अनुभव को फिर से परिभाषित करती है। सैमसंग द्वारा सबसे पहले पेश किए गए डुअल पिक्‍सल और डुअल अपर्चर कैमरा लीडरशिप को आगे बढ़ाते हुए, गैलेक्‍सी S10 में पेंटा प्रो-ग्रेड कैमरा और एडवांस्‍ड इंटेलिजेंस पेश किया गया है, जिसके चलते शानदार पिक्‍चर और वीडियो लेना आसान हो जाता है।
गैलेक्‍सी S10 और S10 प्‍लस में ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल डिज़ाइन है। मेन कैमरा मॉड्यूल में 12 मेगापिक्‍सल का सेंसर और डुअल-अपर्चर लेंस है, जो इंटेलिजेंट तरीके से f/1.5 और f/2.4 अपर्चर के बीच बदलता रहता है। इसका सेकेंडरी कैमरा 12 मेगापिक्‍सल 2x टेलीफोटो लेंस है, जो f/2.4 लेंस के साथ आता है।
पहले से बेहतर इंस्‍टाग्राम एक्सपीरियंस
गैलेक्‍सी S10 अपने कैमरा ऐप के ज़रिये इंस्टाग्राम को सीधे लॉन्‍च करेगा, जो इंस्‍टाग्राम इस्तेमाल करने के तरीके को सबसे बेहतर बना देगा। गैलेक्‍सी S10 के कैमरा ऐप में एक इंस्‍टाग्राम मोड बटन शामिल है और एक आसान से क्लिक के साथ आप फुल-स्क्रीन वीडियो को रिकॉर्ड कर सकते हैं और उसे सीधे इंस्‍टाग्राम पर अपलोड कर सकते हैं, जिसके लिए आपको ऐप खोलने की भी ज़रूरत नहीं होगी।
इंटेलिजेंट वाई-फाई
यूज़र्स को नेक्सट जनरेशन वाई-फाई 6 से तेज़ी से जुड़ने को मौका देते हुए, गैलेक्‍सी S10 सार्वजनिक नेटवर्क पर भी चार गुना तेज़ पहुंच और कनेक्टिविटी प्रदान करता है। यह 2.0 जीबीपीएस तक की अविश्‍वसनीय डाउनलोडिंग और ब्राउज़िंग स्‍पीड के लिए आसानी से LTE पर स्विच करता है। यह आपको संभावित जोखिम वाले वाई-फाई से सचेत भी करता है और इस तरह यह सुरक्षा को सुनिश्चित करता है।
अल्‍ट्रासौनिक फिंगरप्रिंट स्‍कैनर
गैलेक्‍सी S10 एक इन-डिस्‍प्‍ले फिंगरप्रिंट स्‍कैनर के साथ आता है। पहले से बेहतर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के ज़रिये कड़ी सुरक्षा प्रदान करने के लिए इनबिल्‍ट स्‍कैनर भौतिक थंबप्रिंट की 3D आकृति को पढ़ता है। यह भूले बिना कि यह सब पलक झपकते ही हो जाता है।
वायरलेस पावर शेयर
इस नए फीचर के साथ, वायरलेस पावर शेयरिंग की अवधारणा को गैलेक्‍सी S10 सीरीज़ से वास्‍तविकता में बदल दिया गया है।
यह लेटेस्ट फीचर फोन को खुद को चार्ज करने और एक नियमित चार्जर से कनेक्‍ट होने के दौरान एक दूसरे डिवाइस (क्‍यूआई-प्रमाणित स्‍मार्टफोन्स और कम्पैटिबल वियरेबल डिवाइस) को उसी समय वायरलेस पावर शेयर के ज़रिये चार्ज करने में सक्षम बनाता है।
पूरे दिन चलने वाली बैटरी लाइफ
आपकी जेब में फिट हो जाने वाला, सुपर-कम्‍प्‍यूटर की तरह काम करने वाला गैलेक्‍सी S10 प्‍लस पावरफुल 4100 एमएएच बैटरी के साथ आता है, जबकि गैलेक्‍सी S10 मॉडल 3400 एमएएच बैटरी के साथ आता है, जो यूज़र्स को सिंगल चार्ज में भारी उपयोग के साथ भी फोन को दिनभर चलाने का मौका देता है। फोन यूज़र्स की दैनिक दिनचर्या और उपयोग पैटर्न की पहचान करता है, जिससे वह उन ऐप की पावर ऑफ करता है जिनका वह ज़्यादा उपयोग नहीं करते। इस डिवाइस में एक एडेप्टिव पावर सेविंग मोड फीचर भी है, जो ऐप के उपयोग के आधार पर बैटरी की परफॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज़ करता है। ऐप्‍स का कितनी बार उपयोग किया जाता है, इसके आधार पर यह इनोवेटिव टेक्‍नोलॉजी, ऐप्स को पांच ग्रुप्स में वर्गीकृत करती है और आपके फोने की बैटरी से ज़्यादा से ज़्यादा लाभ उठाने में आपकी मदद करने के लिए पावर के उपयोग को कंट्रोल करती है।
कस्टमाइज़्ड बिक्‍सबी विज़न
सैमसंग ने बिक्‍सबी वॉयस और बिक्‍सबी विज़न के लिए नई क्षमताओं को पेश कर बिक्‍सबी को अगले स्‍तर पर पहुंचा दिया है और इसके साथ ही साथ पर्सनलाइज़्ड बिक्‍सबी रुटीन के साथ यूज़र के जीवन को आसान बनाने के लिए और अधिक तरीके उपलब्‍ध कराए हैं। आप कैसे अपने फोन का उपयोग करते हैं इसके आधार पर आपके पर्सनल पैटर्न और पसंद का विश्‍लेषण करने के लिए बिक्‍सबी रुटीन मशीन लर्निंग का उपयोग करता है। यह इस जानकारी का उपयोग कर आसानी से कन्फिगर हो जाने वाले रुटीन का सुझाव देता है – जिसमें पहले से मौजूद ऐप्स, सेटिंग्स या फीचर्स को सचेत किया जाता है – जो आपके जीवन को आसान बनाने के लिए झट से खुद कई काम कर सकते हैं।
अर्थपूर्ण इनोवेशन तैयार करने के आसान लेकिन महत्वपूर्ण लक्ष्‍य की तरफ बढ़ते हुए, सैमसंग ने मोबाइल टेक्‍नोलॉजी की सीमाओं को आगे बढ़ा दिया है और स्‍मार्टफोन क्‍या कर सकता है- और क्‍या करना चाहिए- के स्‍टैंडर्ड को सेट कर दिया है। मोबाइल टेक्‍नोलॉजी को आगे ले जाते हुए, ग्राउंड ब्रेकिंग फॉर्म फैक्‍टर्स तैयार करते हुए, और क्रिएटिव सॉल्यूशन्स पेश करते हुए, गैलेक्‍सी सीरीज़ ने लाखों लोगों को स्मार्टफोन के ज़रिए बहुत कुछ करने में मदद की है।
अब जब फ्लैगशिप सीरीज़ अपनी 10वीं सालगिराह मना रही है, हम आपका ध्यान इस बात पर केंद्रित करना चाहते हैं कि मोबाइल इनोवेशन के हमारे सफर में हम कितनी आगे निकल आए हैं। आगे आने वाले दशक के लिए हमारे पास क्‍या है और सैमसंग कैसे आगे बढ़ने के निरंतर प्रयास कर रहा है, इसे आपके साथ शेयर करने का एकदम सही मौका है।
कैसे रखी गई नींव
सैमसंग कभी भी बड़े आइडिया पर काम करने से पीछे हटने वाली कंपनी नहीं रही है। पहले स्‍मार्टफोन से बहुत पहले,  दक्षिण कोरिया के सुवॉन में इंजीनियर्स ने मोबाइल फोन के हर एक तत्‍व की पुर्नकल्‍पना की थी, उन ट्रेंड्स को सामने लेकर आए थे जिनसे आज की मोबाइल टेक्‍नोलॉजी परिभाषित होती है।
शुरुआत से ही सैमसंग ने मोबाइल फोन को मल्टि-फंक्शनल डिवाइस में बदलने की संभावना देखी थी। 1999 में आए टीवी फोन ने एंटरटेनाथ में थमा दिया, जबकि सैमसंग B600 में 10-मेगापिक्‍सल का बिल्‍ट-इन कैमरा हाई-क्वॉलिटी वाली फोटोग्राफी और मोबाइल फोन दोनों को एक साथ लेकर आया।
इसी समय मोबाइल क्षमताओं का विस्‍तार करने की चाह ने क्रिएटिव सॉल्यूशन्स को जन्म दिया। स्‍मार्टवॉच के लोकप्रिय होने से कई साल पहले, सैमसंग के इनोवेटर्स ने 1999 में काम करने को बेहतर तरीके से करने के लिए वॉच फोन तैयार किया था।
शुरुआती सालों में यूज़र्स के एक्सपीरियंस में सुधार लाना सैमसंग के इनोवेशन डीएनए का अहम पहलू था। 2002 में सैमसंग ने ट्रू कलर फोन लॉन्‍च किया,  जिसने दुनिया के सामने एक्टिव मैट्रिक्‍स एलसीडी डिस्‍प्‍ले पेश किया, और मोबाइल डिस्‍प्‍ले टेक्‍नोलॉजी में इनोवेशन के लिए मार्ग प्रशस्‍त किया जो गैलेक्‍सी सीरीज़ के साथ पर्याय है।
ऐसे आया सैमसंग गैलेक्‍सी…
शुरुआती सालों में मिली सीख ने सैमसंग को स्‍मार्टफोन युग की शुरुआत से ही इंडस्ट्री को लीड करने में मदद की। सैमसंग ने मोबाइल टेक्‍नोलॉजी को आगे बढ़ाने के लिए एंड्रॉयड के साथ हाथ मिलाया- ऐसा कदम जिसने गैलेक्‍सी सीरीज़ को जन्म दिया।
मार्च 2010 में, सैमसंग ने पहला गैलेक्‍सी S सीरीज़ डिवाइस लॉन्‍च किया। अपनी श्रेणी में बेहतरीन टेक्‍नोलॉजी से लैस- पावरफुल जीपीयू, 4 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्‍ले, और 5-मेगापिक्‍सल कैमरा- गैलेक्‍सी S ने एक ऐसे मोबाइल एक्सपीरियंस का ब्लूप्रिंट तैयार किया जो रोज़ाना के जीवन को समृद्ध और आसान बनाता है। गैलेक्‍सी S की उपलब्धियों के आधार पर, गैलेक्‍सी SII और गैलेक्‍सी SIII ने यूज़र्स को और भी ज़्यादा प्रासंगिक लाभ दिए, जिससे स्‍मार्टफोन इंडस्‍ट्री में सैमसंग के लीड में रहने की स्थिति को और मज़बूती मिली।
इन सालों में गैलेक्‍सी सीरीज़ ने निरंतर नए रिकॉर्ड बनाने का काम जारी रखा, हर नए डिवाइस के साथ स्‍मार्टफोन एक्सपीरियंस में सुधार और विस्‍तार हुआ। एज डिस्‍प्‍ले ने पहली बार स्‍मार्टफोन स्‍क्रीन को घुमावदार आकार प्रदान किया, जिससे इमरसिव स्‍क्रीन का निर्माण हुआ। इनफिनिटी डिस्‍प्‍ले ने बेज़ल्‍स को फोन के कोने तक पहुंचा दिया, जिसने बेहतरीन और निर्बाध व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए बड़े फोन की ज़रूरत के बिना स्मार्टफोन के स्‍क्रीन साइज़ को बढ़ा दिया।
2011 में गैलेक्‍सी नोट के साथ एक नई मोबाइल कैटेगरी पेश की गई- बड़ी स्‍क्रीन वाले स्‍मार्टफोन के साथ एस पेन। बड़ी स्‍क्रीन साइज़ के साथ यूज़र्स ज़्यादा देख सकते थे, मल्टिटास्किंग कर सकते थे। नोट के साथ शानदार एस पेन की शुरुआत हुई, जिसने स्‍मार्टफोन के साथ इंटरैक्ट करने के नए रास्‍ते प्रदान किए।
हार्डवेयर के विकास के साथ, गैलेक्सी ईकोसिस्‍टम ने कनेक्‍टेड लिविंग को वास्तविक बनाने के लिए इन सालों में काफी विकास किया। कुछ ऐसे फंक्‍शन्स सामने लाए गए जिसने गैलेक्‍सी को परिभाषि‍त किया- कुछ फ्लैगशिप फीचर्स जिन्हें यूज़र्स ने हर एक नए डिवाइस में ढूंढा: सैमसंग नॉक्‍स, सैमसंग पे और ऐसी कई सर्विसेस और क्षमताएं जिन्‍होंने गैलेक्‍सी को बनाया।
अगले 10 साल की योजना
सैमसंग ने इनोवेशन की लेगेसी स्‍थापित की है और पूरी दुनिया में करोड़ों उपभोक्‍ताओं के लिए स्‍मार्टफोन एक्सपीरियंस तैयार किया है। लेकिन हम अपनी उपलब्धियों के बाद भी रुके नहीं हैं। हमने गैलेक्‍सी के भविष्‍य पर अपनी नजरें टिकाई हुई हैं और टेक्‍नोलॉजी पर जमकर फोकस कर रहे हैं, जिसकी मदद से मोबाइल परिदृश्‍य में बदलाव आना जारी रहेगा।
2018 सैमसंग डेवलपर कॉन्‍फ्रेंस में, सैमसंग ने इनफिनिटी फ्लेक्‍स डिस्‍प्‍ले से पर्दा उठाया, जिससे फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन के युग की शुरुआत हो रही है। सैमसंग ने अपना नया इंटरफेस भी पेश किया जो यूज़र एक्सपीरियंस को सरल और सुव्‍यवस्थित बनाता है और उपभोक्ताओं को अपना फोन उपयोग करने के नैचुरल तरीके प्रदान करता है।
सैमसंग केवल यह बदलाव नहीं कर रहा है कि स्‍मार्टफोन कैसे दिखेंगे, बल्कि यह भी बदल रहा है कि वह कैसे कनेक्‍ट होंगे। हम 5G के साथ कनेक्टिविटी की अगली पीढ़ी को शुरू करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सैमसंग के पास किसी अन्य कंपनी की तुलना में सबसे ज़्यादा 5G पेटेंट हैं और 5G नेटवर्क उपकरण के लिए एफसीसी मंजूरी हासिल करने वाली यह पहली कंपनी भी है। हमारी टेक्‍नोलॉजी दक्षिण कोरिया में 5G नेटवर्किंग लेकर आई और यूएस कैरियर्स के साथ साझेदारी में हम पहले ही अमेरिका में 5G लेकर आ चुके हैं। हम 2019 के फर्स्ट हाफ में उपभोक्‍ताओं के हाथों में 5G स्‍मार्टफोन के साथ 5G सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सैमसंग ने गैलेक्‍सी को दुनिया के सामने पेश किया। इस ऐतिहासिक इनोवेशन ने उपभोक्‍ताओं के लिए संभावनाओं की दुनिया खोली और इंडस्‍ट्री-फर्स्‍ट और बेहतरीन टेक्‍नोलॉजी की शुरुआत का संकेत दिया, जो उपभोक्‍ताओं को वह सब करने के लिए सशक्‍त बनाना जारी रखते हैं, जिनके बारे में वह सोचते हैं कि वह नहीं कर सकते।
स्‍मार्टफोन की कहानी का अगला चैप्‍टर जल्‍द शुरू होगा, और एक बात निश्चित रूप से कही जा सकती है कि आप जो करना पसंद करते हैं उसे और ज़्यादा करने में आपकी मदद करने के लिए सैमसंग निरंतर अर्थपूर्ण इनोवेशन को तैयार करना जारी रखेगा।