बिक्सबी 2.0. – Samsung Newsroom भारत

बिक्सबी 2.0: अब और भी इंटेलिजेंट बनेगा आपका डिजिटल असिस्टेंट, 2018 में करेगा नए तरीके से इंटरेक्ट
ई. एस. चॉन्ग के द्वारा-

सैन फ्रांसिस्को की सैमसंग डिवेलपर कॉन्फ्रेंस (एसडीसी) 2017 में, मुझे सैमसंग के इंटेलिजेंस के दृष्टिकोण को साझा करने का सम्मानजनक मौका दिया गया, जिसमें बिक्सबी 2.0 की पेशकश की गई- एक ऐसा पॉवरफुल इंटेलिजेंट असिस्टेंट प्लेटफॉर्म जो हर जगह मौजूद रहेगा, पर्सनल और ओपन कनेक्टेड एक्सपीरियंस लाने का काम करेगा। बिक्सबी 2.0, डिजिटल असिस्टेंट्स के लिए आगे बढ़ने का पायदान होगा और डिजिटल दुनिया में बदलाव लाने का एक अहम पढ़ाव बनकर सामने आएगा।

आज के असिस्टेंट्स मददगार तो ज़रूर हैं लेकिन फिर भी लोंगों की ज़िंदगी में सीमित भूमिक निभाते हैं। लोग इन्हें टाइमर और रिमाइंडर सेट करने के लिए, सवालों के जवाब जानने के लिए इस्तेमाल करते हैं। हम एक ऐसी दुनिया की कल्पना करते हैं जहां डिजिटल असिस्टेंट एक बड़ा और इंटेलिजेंट रोल अदा करते हैं, जहां एक दिन हमारे फोन से लेकर हमारे फ्रिज और स्प्रिंक्लर सिस्टम में कोई न कोई ऐसी इंटेलिजेंस ज़रूर होगी जिससे हर दिन इस्तेमाल की जाने वाली टेक्नोलॉजी से हम इंटरेक्ट कर सकते हैं।

यह समझने के लिए कि हम डिवाइस के साथ कहां जा रहे हैं, इसके लिए यह समझना ज़रूरी है कि हम कितनी दूर आ चुके हैं। यह यकीन करना मुश्किल है कि एक दशक पहले ही हम कैसे अपने फोन का इस्तेमाल करते थे। वो एक ऐसा फीचर फोन हो सकता है, जिसे हम मुख्य रूप से फोन करने के लिए इस्तेमाल करते थे और उसमें सीमित ऐप्स होती थीं। लेकिन मुझे पता था, सैमसंग में हम जानते थे कि मोबाइल फोन की इससे बड़ी संभावनाएं हैं। साल 2000 के शुरुआती और मध्य दौर में, मैने सैमसंग द्वारा मोबाइल इंटेलिजेंट टर्मिनल (एमआईटी) बनाए जाने में सैमसंग की टीम का नेतृत्व किया, जो कि गैलेक्सी एस और नोट सीरीज़ के पेश होने से पहले की स्मार्टफोन पीढ़ी है। ओपन एपीआई, एप्लिकेशन ईको-सिस्टम और इनोवेटिव टच यूआई द्वारा संचालित, स्मार्टफोन मार्केट ने तब से अब तक काफी बड़ा विस्तार देखा गया है और ये हर किसी के लिए एक ज़रूरी डिवाइस बन गया है। इससे व्यवसायों और डिवेलपर्स के लिए नए अवसर भी पैदा हुए थे।

मेरा मानना ​​है कि हम अब अगले बड़े शिफ्ट के बेहद करीब हैं। एक ग्लोबल स्मार्टफोन लीडर होने के नाते, हम अर्थपूर्ण इनोवेशन और उद्योग जगत में डिजिटल बदलाव लाने के लिए काम कर रहे हैं, और हम बदलाव का नेतृत्व करने में मदद देने के लिए बेहद उत्साहित हैं। निजी तौर पर, मैं इस महान युग का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं और ये बदलाव उन कारणों में से एक है कि हम अपने इंटेलिजेंट असिस्टेंट बिक्सबी को विकसित करते रहने के लिए प्रेरित होते हैं।

हमने अपने फ्लैगशिप मोबाइल डिवाइस, गैलेक्सी एस 8 और एस 8+ और नोट 8 के लॉन्च के साथ इस साल की शुरुआत में दुनिया के सामने बिक्सबी पेश किया। बिक्सबी अब करीब 200 से ज़्यादा देशों में उपलब्ध है और इसके 10 मिलियन से ज़्यादा रजिस्टर्ड यूज़र्स हैं। लेकिन यह सिर्फ एक शुरुआत है। जब हमने बिक्स्बी लॉन्च किया था, तो सिर्फ इस बात पर ध्यान दिया था कि लोग अपने स्मार्टफ़ोन और ऐप्स से कैसे ज़्यादा से ज़्यादा लाभ उठा सकते हैं और अपने जीवन को आसान बना सकते हैं। हमने डिवाइस को और इंटेलिजेंट बनाने के लिए डिवाइस में कुछ क्लोज़ पार्टनर एप्लिकेशन को एकीकृत किया। हमने मल्टी-स्टेप और क्रॉस-ऐप क्षमताएं तैयार कीं जिससे लाखों बिक्सबी यूज़र्स को चीज़ों को आसानी और तेज़ी से करने का मौका मिला, लेकिन यह हमारे लिए सिर्फ अपनी मंज़िल की ओर कदम बढ़ाने की तरह है।

अब हम बिक्सबी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। बिक्सबी 2.0 इस प्लेटफॉर्म का एक साहस भरा पुनर्निर्माण है। ऐसा पुनर्निर्माण जिसका उद्देश्य आम डिजिटल असिस्टेंट में बदलाव करके उन्हें एक नए टूल से इंटेलिजेंस टूल बनाने का है, जो हर किसी के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

बिक्सबी 2.0  हर जगह मौजूद होगा, किसी भी और सभी डिवाइस पर। इसका मतलब क्लाउड द्वारा संचालित, बिक्सबी जैसी इंटेलिजेंस होना, जो आपके डिवाइस ईकोसिस्टम जैसे मोबाइल फोन, टीवी, रेफ्रिजरेटर, होम स्पीकर या किसी भी तरह की टेक्नोलॉजी जिसके बारे में आप सोच सकें के कंट्रोल के केंद्र की तरहृ काम करेगा। जल्द ही, डिवेलपर्स अपनी सेवाओं को किसी भी और सभी डिवाइस पर डाल पाएंगे और हर बार जब वो एक नए डिवाइस को सपोर्ट करेंगे तो उनकी सेवाओं को फिर से बदलने की ज़रूरत नहीं होगी।

ये अब ज़्यादा पर्सनल होगा, जिसमें भाषाओं को समझने की पहले से बेहतर क्षमताएं हैं जो नैचुरल कमांड्स और कॉम्प्लेक्स प्रोसेसिंग कर सके, ताकि उसे आपको जानने और समझने के साथ आपके परिवार के लोगों की भी जानकारी हो सके और वो अपनी प्रतिक्रिया और एक्शन उस हिसाब से तैयार कर सके।

और सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि बिक्सबी 2.0 ओपन होगा। हम ये जानते हैं कि सैमसंग ये बदलाव अकेले नहीं ला सकता, ये तभी मुमकिन है जब हम सभी, सभी उद्योग एक साथ मिलकर साझेदारी से काम करें। बिक्सबी 2.0 के साथ, डिवेलपर्स के पास ये तय करने और चुनने के दरवाज़े खुले होंगे कि वह अपनी किसी भी तरह की एप्लिकेशन डोमेन जैसे स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट और ट्रेवल की सर्विस में बिक्सबी को यूज़र्स के साथ किस तरह से इंटरेक्ट कराना चाहते हैं।

आज से, हम बीक्सबी एसडीके के साथ हमारे पहले प्राइवेट बीटा कार्यक्रम की घोषणा कर रहे हैं, जो कि सिलेक्ट डिवेलपर्स के लिए उपलब्ध रहेगी। हम बिक्सबी 2.0 को जीवन में लाने के लिए एक टीम के रूप में इनोवेट और सहयोग करके एक साथ काम करेंगे। समय के साथ, हम बीटा में प्रतिभागियों की संख्या को बढ़ाएंगे और अंत में बिक्सबी एसडीके को सभी डिवेलपर्स तक पहुंचाने का काम करेंगे।

बिक्सबी 2.0 अंत में एक इंटेलिजेंस का बाज़ार होगा। ये डिवेलपर्स के लिए यूज़र्स तक अपनी सर्विस पहुंचाने का एक नया चैनल, जो सिर्फ मोबाइल के ज़रिए ही नहीं, बल्कि सभी डिवाइस के ज़रिए होगा। समय के साथ, हम इस नई सुविधा में कई तरह के रेवेन्यू मॉडल्स लेकर आएंगे ताकि पार्टनर्स को बिज़नेस के ज़्यादा अवसर मिल सकें। उम्मीद है कि पार्टनर्स के लिए ये उतना ही लाभदायक होगा जितना फीचर फोन से स्मार्टफोन का सफर था।

भविष्य आपका है। आपका टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म, डिवाइस कैटेगरी या इंडस्ट्री सेक्टर कुछ भी हो: हम सभी डिवेलपर्स को अपनी क्रिएटिविटी को सामने लाने और हमें इंटेलिजेंस को प्रजातंत्रीय बनाने में मदद करने के लिए कहते हैं, ताकि हम डिवाइस की दुनिया से बाहर आकर कनेक्टेड ईकोसिस्टम के ज़रिए लोगों के जीवन को आसान बना सकें।

लेखक सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में मोबाइल कम्यूनिकेशन्स बिज़नेस के सर्विस इंटेलिजेंस हेड और एग्ज़ेक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं

सैमसंग का स्मार्ट थिंग्स क्लाउड: IoT का सपना करेगा साकार
बहुत पुरानी बात नहीं है, एक वक्त ऐसा भी था, जब एक छोटे से डिवाइस के ज़रिए आपकी हर तरह की कम्यूनिकेशन हो पाना एक सपने जैसा लगता था। लेकिन अब, हम में से ज़्यादातर लोग ये याद नहीं कर पाएंगे कि स्मार्टफोन्स के बिना ज़िंदगी कैसी थी। बात जब इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) की आती है तो लोग अब भी ‘स्मार्ट’ होम के कॉन्सेप्ट को भविष्य मानते हैं, जो फिल्मों में तो दिखता है लेकिन उनकी पहुंच के पार है। उद्योग जगत के आंकड़ों के बावजूद (गार्टनर के टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दो साल से थोड़े ज़्यादा वक्त में ही दुनिया में कनेक्टेड डिवाइस की संख्या 20.4 बिलियन तक पहुंच जाएगी), कई लोगों के लिए IoT की वास्तविकता समस्याओं और जवाब ना मिले हुए सवालों से भरी है।

IoT बेहद ही आकर्षक है – एक साधारण से आदेश या बटन के टच से आप अपने लिविंग रूम की लाइट्स को कंट्रोल कर सकते हैं, पीछे के दरवाज़े को बंद कर सकते हैं और गराज के दरवाज़े के लिए अलार्म सेट कर सकते हैं। और जब दुनिया भर के डेवलपर्स और निर्माता अपने स्मार्ट IoT डिवाइस और सॉल्यूशन बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, तब इनमें से कुछ ही कम्पैटिबल हैं। उपभोक्ता जो अपने घर को ‘स्मार्ट’ बनाने के लिए उत्सुक हैं, उनके लिए इसका मतलब निकलता है बहुत सारा काम – उनके डिवाइस को एक साथ काम करने के लिए कितने तरह की एप्स और किस स्तर के टेक ज्ञान की ज़रूरत होगी? गोपनीयता और सुरक्षा को लेकर भी चिंता है – ज़ाहिर है टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल में एक्सपोज़र का जोखिम है। ‘स्मार्ट’ होम की कल्पना करना ही आकर्षक लगता है, इसमें पैदा होने वाली रुकावटों पर काम करना ही इसे वास्तविक बनाएगा।

सैमसंग ऐसा भविष्य बनाने पर विश्वास रखता है जहां डिजिटल दुनिया बिजली की तरह ज़रूरी और हर जगह मौजूद हो, जिसकी सुरक्षा इतनी प्रभावशाली हो कि आपको इस विषय पर सोचना ही न पड़े। यह बस काम करेगा, जैसा आप कहेंगे और चाहेंगे; परिणामों के लिए आपको अलग-अलग ऐप्स पर नहीं जाना होगा। हमारे दृष्टिकोण के अनुसार, हम ऐसे अनुभव सामने लेकर आएंगे जो उपभोक्ताओं से जुड़ी हर ‘चीज़’ को छू लेगा – गोपनीयता और सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए।

40 से अधिक सालों से, सैमसंग उपयोगकर्ताओँ के अनुभव से प्रेरित होकर टेक्नोलॉजी विकसित करता आया है ताकि लोगों का जीवन आसान बन सके। फीचर्स और प्रोडक्ट्स बेहद महत्वपूर्ण हैं, लेकिन IoT की पेशकश के पीछे की प्रेरणा वही है – उपभोक्ताओं का ठोस लाभ। सैमसंग कनेक्ट, जो हमारे अप्लायंस, टीवी और रोज़ाना इस्तेमाल की जाने वाली चीज़ों (जैसे लाइट बल्ब और लॉक्स) को एक साथ हमारे स्मार्टफोन में एक टच से कंट्रोल में लाता है, ARTIK हमारा एक सुरक्षित IoT प्लेटफॉर्म, और SmartThings’ के बेहद ही आसान इंटिग्रेशन सॉल्यूशन के साथ, हम स्मार्ट होम के सपने को साकार करने के बेहद ही करीब हैं। IoT को बेहतर तरीके से सपोर्ट करने वाले नए सेलुलर नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर की पेशकश के साथ, हम स्मार्ट होम की सीमाओं को पार करके IoT अनुभव का विस्तार करने की कोशिश कर रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि, हम बाधाओं को दूर कर रहे हैं और इन सबको एक साथ लाकर एकीकृत IoT अनुभव पर काम कर रहे हैं।

हाल ही में हुए सैमसंग डेवेलपर कॉन्फ्रेंस (एसडीसी 2017) में हमने स्मार्ट थिंग्स क्लाउड की घोषणा की थी, जो सभी IoT क्लाउड्स को इकलौते पॉवरफुल प्लेटफॉर्म से जोड़ देगा। इस नए प्लेटफॉर्म के ज़रिए और एसडीसी 2017 में घोषित किए गए बिक्सबी 2.0 के पॉवरफुल इंटेलिजेंस के दृष्टिकोण के साथ हम IoT को इंटेलिजेंस के साथ ऐसे जोड़ने का काम कर रहे हैं कि वो इस्तेमाल करने में आसान हो और सबकी पहुंच में हो।

हाल ही में तैयार किया गया स्मार्ट थिंग्स एक ओपन ईकोसिस्टम होगा, जो सिर्फ सैमसंग डिवाइस ही नहीं बल्कि कनेक्टेड डिवाइस की नई रेंज के साथ काम कर सकेगा। अगले साल की शुरुआत में ही, उपभोक्ताओं के पास IoT डिवाइस की विस्तृत रेंज में से अपने लिए डिवाइस चुनने और उन्हें एक ही ऐप से कंट्रोल करने की आज़ादी होगी। फिर चाहे कीमत, डिज़ाइन या कार्यक्षमता उनकी खरीदारी के फैसले में मदद करें, उपभोक्ता अपने बजट और लाइफस्टाइल के हिसाब से बिना किसी रुकावट के डिवाइस सिलेक्ट कर सकते हैं। आसानी से हो जाने वाले इस काम से डेवेलपर्स को भी फायदा होगा, क्योंकि उन्हें सिर्फ एक ही AIP के लिए कोड करना होगा ताकि उनके तमाम प्रोडक्ट्स और सर्विस को एक बिलियन से ज़्यादा डिवाइस से कम्पैटिबल किया जा सके। इसके अतिरिक्त, ये एक ऐसा क्लाउड है जिसे इंटेलिजेंस के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका अंतिम परिणाम उपभोक्ताओं के लिए एक ऐसा अनुभव होगा जो उनकी ज़िंदगी को बेहतर बनाएगा और जिसका उन्होंने अब तक सिर्फ सपना देखा होगा।

IoT डिवाइस की दुनिया के सबसे बड़े ओपन ईकोसिस्टम के हिस्सा होने, ऐसे प्रोडक्ट्स के साथ जो ‘स्मार्ट थिंग्स के साथ काम करें’ या ‘स्मार्ट थिंग्स हब की तरह काम करें’, हमारे पार्टनर्स उपभोग्ताओं को ये बेहतरीन अनुभव देने के लिए अभिन्न हैं। इनमें से कई अभी से ही स्मार्ट थिंग्स क्लाउड की ताकत का इस्तेमाल कर उपभोक्ताओं के लिए नेक्स्ट-जेनरेशन सॉल्यूशन्स लाने का काम कर रहे हैं। हम उन्हें बदलाव लाने में मदद करना चाहते हैं और उनके IoT बिज़नेस को बढ़ाने का अनोखा अवसर देना चाहते हैं।

नए स्मार्ट थिंग्स क्लाउड के साथ, सैमसंग IoT के लोकतंत्रीकरण करने का नेतृत्व कर रहा है। ज़रा सोचिए, आप अपनी फेवरेट प्लेलिस्ट चलाएं, अपनी शॉपिंग लिस्ट में चीज़ें जोड़ लेंऔर लिविंग रूम की लाइट्स को मंदा भी कर दें, बस एक वॉयस कमांड से, वो भी झट से। सोचिए कि अलग निर्माता और सर्विस प्रोवाइडर के डिवाइस, आगे निकलने की रेस ना लगाएं और वो मिलकर एक साथ काम करें। टेक्नोलॉजी के यही अर्थपूर्ण बदलाव बेहतरीन चीज़ें सामने लाते हैं — पहले से बेहतर अनुभव, जो उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं से भी ऊपर हो और पहले से ज़्यादा डिलिवर करना। स्मार्ट थिंग्स क्लाउड पर ज़्यादा जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर जाएं-  SmartThings Developer