सबसे भरोसेमंद ब्रैंड सैमसंग – Samsung Newsroom भारत

सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी एम30एस, एम10एस किया लांच ; 6000 एमएएच की शक्तिशाली बैटरी के साथ मिलेगा जबरदस्त बैकअप
भारत के सबसे बड़े कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं स्मार्टफोन ब्रांड, सैमसंग ने आज टेकप्रेमी युवा मिलेनियल्स एवं ज़ेन के लिए दो नए गैलेक्सी एम स्मार्टफोन लांच किए। गैलेक्सी एम30एस और एम10एस गैलेक्सी एम श्रृंखला – एम10, एम20, एम30 और एम40 के वर्तमान स्मार्टफोंस में शामिल हो जाएंगे तथा इस फेस्टिव सीज़न उपभोक्ताओं को शक्तिशाली विकल्प प्रदान करेंगे।

6000 एमएएच के गैलेक्सी एम30एस में उद्योग की अग्रणी बैटरी है, जो एक दिन से बहुत ज्यादा चलती है। एक बार चार्ज करने पर उपभोक्ता 29 घंटे का वीडियो प्लेबैक, 49 घंटों की वॉइस कॉल्स एवं 131 घंटों से ज्यादा समय का म्यूज़िक प्लेबैक प्राप्त कर सकते हैं। इसमें टाईप सी 15 वॉट का फास्ट चार्जर है। 6000 एमएएच की विशाल बैटरी लगी होने के बावज़ूद, गैलेक्सी एम30एस केवल 8.9 मिमी. पतला है और इसका वजन केवल 188 ग्राम है। इसलिए यह पकड़ने या साथ लेकर चलने में बहुत आसान है।

सैमसंग इंडिया के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट, मोबाईल बिज़नेस, असीम वारसी ने कहा, ‘‘गैलेक्सी एम भारत में विकसित किया गया है। इसे यहां पर अपार सफलता मिली। इसके लाखों संतुष्ट उपभोक्ताओं में ज्यादातर युवा मिलेनियल्स हैं। गैलेक्सी एम के साथ हम इनोवेशंस की सीमाओं का विस्तार कर रहे हैं। गैलेक्सी एम30एस में सैमसंग के ‘डूव्हाटयूकांट’ (जो आप नहीं कर सके, वो करें) सिद्धांत का समावेश है। यह 6000 एमएएच की बैटरी के साथ काफी स्लिम है और उपभोक्ताओं को एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक काम करने में समर्थ बनाता है। इसमें सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 48 मेगापिक्सल का कैमरा है, इसलिए इन त्योहारों पर यह युवा मिलेनियल्स की पहली पसंद होगा।’’

अमेज़न इंडिया के वाईस प्रेसिडेंट – कैटेगरी मैनेजमेंट, मनीष तिवारी ने कहा, ‘‘सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज़ ग्राहकों की पसंद बन गई है, जिसके पोर्टफोलियो का हर फोन बेस्टसेलर है। एम सीरीज़ अमेज़न.इन से ग्राहकों की जानकारी का उपयोग करने का उल्लेखनीय उदाहरण है, जिसका उपयोग करके ग्राहकों की अपेक्षाओं के अनुरूप उत्पाद तैयार किए जाते हैं। गैलेक्सी एम30एस और एम10एस में उद्योग की अग्रणी विशेषताएँ हैं, जो ग्राहकों को बेहतरीन मूल्य में प्रीमियम अनुभव प्रदान करती हैं। इस लांच के साथ हम स्मार्टफोन की श्रेणी में मजबूत पोर्टफोलियो बना रहे हैं और ग्राहकों को त्योहारों पर विस्तृत संग्रह एवं शॉपिंग का अतुलनीय अनुभव प्रदान कर रहे हैं।’’

गैलेक्सी एम30एस में खूबसूरत 6.4’’ एफएचडी+ सुपर एमोलेड इन्फिनिटी यू डिस्प्ले है, जो काफी खूबसूरत एवं वाईब्रैंट कलर्स प्रदान करता है। इसमें वाईडेवाईन एल1 सर्टिफिकेशन है, जिसके द्वारा उपभोक्ता विभिन्न स्ट्रीमिंग प्लेटफाम्र्स पर हाई डेफिनिशिन कंटेंट देख सकते हैं। गैलेक्सी एम30एस में ट्रिपल रियल कैमरा सेटअप है, जिसका मुख्य कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, जो उपभोक्ताओं को शानदार पिक्चर्स लेने में मदद करता है। गैलेक्सी एम30एस में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाईड लेंस है, जो 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है, इसलिए उपभोक्ता दुनिया को ठीक वैसा कैप्चर कर सकते हैं, जैसी यह उन्हें दिखाई देती है। गैलेक्सी एम30एस का समर्पित 5 मेगापिक्सल का कैमरा लाईव फोकस फीचर के साथ आता है। इसके 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा में सेल्फी फोकस और इन-डिस्प्ले फ्लैश है।

गैलेक्सी एम30एस के कैमरा में शानदार शॉट के लिए एआई-बैक्ड सीन ऑप्टिमाईज़र एवं इंटैलिजेंट फ्लॉ डिटेक्टर फीचर है। गैलेक्सी एम30एस में 20 प्रिसेट सीन, जैसे फूड, सीनरी आदि हैं और यह यूज़र्स को बेहतरीन यादें देने के लिए पिक्चर को ऑप्टिमाईज़ करते हैं। लो-लाईट शॉट्स के लिए इसमें एक समर्पित नाईट मोड भी है। गैलेक्सी एम30एस में सर्वश्रेष्ठ वीडियो क्षमता है। गैलेक्सी एम30एस 4के वीडियो, सुपर स्लो मो, सुपर स्टेडी एवं हाइपरलॉप्स को रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें एक्सिनोस 9611 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है, जो 2.3 गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड प्रदान करता है। इसमें माली जी72 एमपी3 ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (जीपीयू) लगी होने से उपभोक्ता अतुलनीय गेमिंग एवं ग्राफिक्स परफॉर्मेंस का अनुभव ले सकेंगे।

गैलेक्सी एम30एस का उपयोग अत्यधिक सुरक्षित है। इसमें 0.468 W/Kg की हेड एसएआर वैल्यू है। यह एंड्रॉयड पाई पर चलेगा तथा स्मूथ एवं लैग-फ्री अनुभव के लिए इसमें सैमसंग का नया वन यूआई है।

इन त्योहारों पर आ रही दूसरी गैलेक्सी एम डिवाईस गैलेक्सी एम10एस है, जो सुपर एमोलेड डिस्प्ले, नए एक्सिनोस प्रोसेसर, 4000 एमएएच की बैटरी, 15 वॉट के फास्ट चार्जर एवं रियल फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ रही है।

सैमसंग गैलेक्सी एम30 का एक नया वैरिएंट भी लांच कर रहा है, जो 3+32जीबी मैमोरी वैरिएंट में मिलेगा।

मूल्य व ऑफर

गैलेक्सी एम30एस, एम10एस और गैलेक्सी एम30 का नया वैरिएंट 29 सितंबर से अमेज़न.इन और सैमसंग.कॉम पर मिलेगा। गैलेक्सी एम30एस दो वैरिएंट – 4+64 जीबी और 6+128 जीबी वैरिएंट में उपलब्ध होगा। दोनों वैरिएंट्स में एलपीडीडीआर4एक्स रैम और यूएफएस 2.1 स्टोरेज है। यह स्टोरेज माईक्रो एसडी कार्ड द्वारा 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। गैलेक्सी एम30एस 4+64जीबी वैरिएंट के लिए 13,999 रु. के विशेष मूल्य में तथा 6+128 जीबी वैरिएंट के लिए 16,999 रु. में मिलेगा। गैलेक्सी एम30एस ड्युअल टोन कलर्स – ओपल ब्लैक, सफायर ब्लू एवं पर्ल व्हाईट में उपलब्ध होगा।

गैलेक्सी एम10एस 3+32 जीबी वैरिएंट के लिए 8,999 रु. में मिलेगा। गैलेक्सी एम10एस स्टोन ब्लू एवं पियानो ब्लैक कलर विकल्पों में मिलेगा। दोनों नई गैलेक्सी एम डिवाईस – एम30एस एवं एम10एस 29 सितंबर से अमेज़न.इन और सैमसंग.कॉम पर मिलेंगी।

Specification sheet

M10s

M30s

Price

3+32GB: INR 8,999

6+128GB: INR 16,999

4+64GB: INR 13,999

Display

6.4” HD+ sAMOLED

Infinity V

6.4” FHD+ sAMOLED Infinity U

RAM/

ROM

3+32GB

6+128GB

4+64GB

Camera

Rear: 13+5MP

Rear: 48+8+5MP

Front: 8MP

Front: 16MP

Processor

Exynos 7884B

Exynos 9611

Battery

4000mAh (15W)

6,000mAh (15W)

For more information about the Galaxy Note10, visit http://news.samsung.com/in and https://news.samsung.com/bharat

सैमसंग है भारत का सबसे भरोसेमंद ब्रैंड
भारत के सबसे बड़े स्मार्टफोन और कंस्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रैंड सैमसंग को ब्रैंड इंटेलिजेंस फर्म टीआरए रिसर्च द्वारा भारत का सबसे भरोसेमंद ब्रैंड होने का दर्जा दिया गया है। यह लगातार दूसरा साल है जब सैमसंग को यह खिताब मिला है।

टीआरए की ब्रैंड ट्रस्ट रिपोर्ट 2018, एक सिंडिकेटेड रिसर्च है जिसे 16 शहरों के लगभग 2,488 उपभोक्ताओं को प्रभावित करने वाले लोगों के बीच किया गया है।

टीआरए रिसर्च के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर एन चंद्रमौली ने कहा, ‘सैमसंग का दूसरे साल भी भारत का सबसे भरोसेमंद ब्रैंड बनना, ब्रैंड के ट्रस्ट का निर्माण करने की प्रतिबद्धता और फोकस को दर्शाता है।’

ब्रैंड ट्रस्ट रिपोर्ट 2018 के मुताबिक , ‘दक्षिण कोरियाई समूह ने अपने प्रभाव को बनाए रखने में स्थिरता कायम की है। सैमसंग ने अपने इनोवेटिव प्रोडक्ट्स और आक्रामक मार्केटिंग इनीशियेटिव्स के चलते ही अपनी बेहतरीन प्रतिष्ठा का प्रदर्शन किया है, जिसने भारत और दुनिया भर में ब्रैंड की सफलता में योगदान दिया है।’

2017 में सैमसंग पिछले साल के मुकाबले 17 रैंक की बढ़त के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंचा था।

सैमसंग इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर श्री रनजीवजीत सिंह ने कहा, ‘सचा नेतृत्व उपभोक्ताओं के दिलों को जीतना है। सैमसंग लोगों के जीवन को अपनी इनोवेटिव टेक्नोलॉजी और सॉल्यूशन्स के साथ बदलने में विश्वास रखता है। भारत में हमारे 22 साल के सफर में हमने नंबर 1 स्मार्टफोन और कंस्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रैंड बनने के साथ कई उपलब्धियां भी हासिल की हैं। भारत का सबसे भरोसेमंद ब्रैंड बनने पर, हम उपभोक्ताओं द्वारा मिलते आ रहे प्यार से विनम्र महसूस कर रहे हैं।’

सैमसंग ने 1995 में भारत में अपने सफर की शुरुआत की थी, और लगभग दो दशकों में खुद को देश की सबसे बड़ी कंस्यूमर प्रोडक्ट कंपनी के रूप में खड़ा किया है। सैमसंग की देश में दो निर्माण इकाइयां, 5 आर & डी केंद्र, एक डिज़ाइन सेंटर, 1.5 लाख रिटेल आउटलेट्स और 70,000 से ज़्यादा कर्मचारी हैं।

अपने सफर के शुरुआती दौर, 1996 में ही कंपनी ने नोएडा में पहली मैन्यूफैक्चरिंग सुविधा और बेंगलुरु में आर एंड डी सेंटर की स्थापना कर ली थी।

सैमसंग का हर काम उपभोक्ताओं को फोकस में रखकर किया जाता है और इसे ‘मेक फॉर इंडिया’ इनीशियेटिव में देखा जा सकता है। इस इनीशियेटिव के तहत, सैमसंग आरएंडडी सेंटर लगातार खास इनोवेशन्स का विकास कर रहा है जो भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करता है, जिससे उनकी जिंदगी बेहतर होती है।

पिछले साल जून में सैमसंग ने भारत में नोएडा प्लांट की क्षमता को बढ़ाने के लिए 4,915 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की थी। यह निवेश सैमसंग के ‘मेक इन इंडिया’ के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। प्लांट का विस्तार मोबाइल फोन और रेफ्रिजरेटर दोनों की उत्पादन क्षमता को दोगुना कर देगा, जिससे मोबाइल फोन और कंस्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में सैमसंग के नेतृत्व को मजबूती मिलेगी।