सीईएस 2018 – Samsung Newsroom भारत
सैमसंग इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स कंपनी लिमिटेड ने आज अपने वार्षिक फर्स्‍ट लुक CES इवेंट में पेश किया ‘द वॉल’- दुनिया का पहले कंज्‍यूमर मॉड्यूलर माइक्रोएलईडी 146 इंच टीवी।  मॉड्यूलर, सेल्फ-एमिटिंग माइक्रोएलईडी 146 इंच टीवी को डिस्‍प्‍ले टेक्‍नोलॉजी में सैमसंग के लेटेस्ट इनोवेशन के साथ पेश किया गया, जिसके द्वारा यह दर्शाया कि टेलीविज़न कैसे दैनिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए एक सेंट्रलाइज़्ड कनेक्‍टेड स्‍मार्ट हब के रूप में काम करते हुए उपभोक्‍ताओं को बेहद ही बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस देने का काम कर रहा है।
इस साल के फर्स्‍ट लुक में सैमसंग के विज़ुअल डिस्‍प्‍ले के प्रेसिडेंट जॉन्घी हन और सैमसंग इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स अमेरिका में कंज्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डेव दास के शामिल रहे, जिसमें 300 से ज्‍यादा ग्लोबल मीडिया और प्रभावशाली लोगों ने हिस्सा लिया। दोनों ने सैमसंग के भविष्‍य के दृष्टिकोण को सामने रखा- ऐसा दृष्टिकोण जहां टीवी डिस्‍प्‍ले शानदार विज़ुअल देता है और जो लोगों के जीवन का आसानी से हिस्सा बन जाता है।
सैमसंग इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स के विज़ुअल डिस्‍प्‍ले बिज़नेस के प्रेसिडेंट जॉन्घी हन ने कहा, “सैमसंग में हम उपभोक्‍ताओं तक अत्‍याधुनिक स्‍क्रीन एक्सपीरियंस की वाइड रेंज पहुंचाने के लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘जैसे दुनिया का पहला कंज्‍यूमर मॉड्यूलर माइक्रोएलईडी टेलीविज़न, ‘द वॉल’ जो एक और सफलता को प्रदर्शित करता है। यह बेहद ही बेहतरीन ब्राइटनेस, कलर वॉल्यूम और ब्‍लैक लेवल्स प्रदान करता है। स्‍क्रीन टेक्‍नोलॉजी के भविष्‍य के हमारे इस रोडमैप के साथ और इसके द्वारा उपभोक्‍ताओं को मिलने वाले व्यूइंग एक्सपीरियंस को लेकर हम काफी उत्साहित हैं।’
भविष्‍य की स्‍क्रीन: अब तक का पहला मॉड्यूलर टीवी माइक्रोएलईडी के साथ
सैमसंग का ‘द वॉल’, माइक्रोएलईडी टेक्‍नोलॉजी के साथ आने वाला 146 इंच का मॉड्यूलर टीवी, साइज़, रेज़ॉल्‍यूशन या फॉर्म के प्रतिबंध के बिना बेहद ही शानदार डेफिनेशन देता है। यह माइक्रोमीटर (µm) स्‍केल एलईडीज़ के साथ एक सेल्फ-एमिटिंग टीवी है, जो कि मौजूदा एलईडी की तुलना में बहुत छोटे हैं और लाइट के अपने खुद के स्रोत के रूप में काम करते हैं।
द वॉल में उपयोग की गई माइक्रोएलईडी टेक्‍नोलॉजी कलर फि‍ल्‍टर्स या बैकलाइट की ज़रूरत को खत्‍म करती है, जिसके बावजूद उपभोक्‍ताओं को स्क्रीन से शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है। इसके अलावा माइक्रोएलईडी स्‍क्रीन भविष्य की स्क्रीन टेक्नोलॉजी का स्टैंडर्ड तय करते हुए ड्यूरेबिलिटी और प्रभाविता के साथ ल्यूमिनस दक्षता, लाइट सोर्स लाइफटाइम और ऊर्जा खपत में काफी श्रेष्ठ है।
द वॉल का मॉड्यूल आधारित, बेज़ेल लेस डिज़ाइन इस बात को सामने रखता है कि कैसे उपभोक्‍ता अपनी जरूरत के मुताबिक अपने टेलीविज़न के आकार और रूप को कस्‍टमाइज़ कर सकते हैं। यह स्‍क्रीन अलग-अलग उद्देश्‍यों के लिए इस्तेमाल की जा सकती है, जैसे कई जगहों के लिए दीवारें के आकार जितनी डिस्प्ले बनाने में।
8K पिक्‍चर क्‍वॉलिटी के लिए AI टेक्‍नोलॉजी: बढ़ेगा व्यूइंग एक्सपीरियंस
सैमसंग ने इस दौरान 8K AI टेक्‍नोलॉजी फीचर करने वाले QLED TV को भी पेश किया, जिसे 2018 में अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर पहले कोरिया में और दूसरे हाफ में अमेरिका में लॉन्‍च किया जाएगा। यह AI टेक्‍नोलॉजी स्‍टैंडर्ड डेफिनेशन कंटेंट को 8K रेज़ॉल्‍यूशन तक पहुंचाने का काम करती है। यह पिक्‍चर क्‍वॉलिटी को बेहतर बनाती है और किसी भी स्रोत से प्राप्‍त किसी भी तरह के कंटेंट को आसानी से 8K रेज़ॉल्‍यूशन में परिवर्तित कर देती है।
यह 8K सॉल्यूशन कई नए फीचर्स के ज़रिये व्यूइंग एक्सपीरियंस को अधिकतम स्तर तक ले जाता है। इसमें डिटेल एनहांसमेंट से लेकर स्‍टैंडर्ड डेफिनेशन कंटेंट को अपग्रेड करना, शोर को कम करना, एज रिस्‍टोरेशन फंक्‍शन, जो स्‍क्रीन ऑब्‍जेक्‍ट्स को बहुत अधिक स्‍पष्‍टता के साथ दिखाता है और खेल या म्यूज़िक इवेन्ट्स जैसे अलग-अलग कंटेंट के लिए साउंड एडजस्ट करना जैसे फीचर्स शामिल हैं।
2018 स्‍मार्ट टीवी, बिक्‍सबी और स्‍मार्टथिंग्‍स के साथ किया गया अपग्रेड
सैमसंग ने फर्स्‍ट लुक इवेंट में सैमसंग स्‍मार्ट टीवी के बेहतर कनेक्‍शन और सुविधानक फंक्‍शन को शोकेस किया जिसमें बिक्‍सबी, स्‍मार्टथिंग्‍स और यूनिवर्सल गाइड भी शामिल रहे।
बिक्‍सबी, सैमसंग द्वारा विकसित गया एक इंटेलिजेंट असिस्‍टेंट प्‍लेटफॉर्म है, जो टीवी और इसके यूज़र्स के बीच संपर्क को आसान बनाता है, जो संभव हो पाता है इसके इंट्यूटिव यूएक्‍स और वॉयस को पहचानने वाली क्षमताओं के कारण। 2018 सैमसंग स्‍मार्ट टीवी अपने स्‍मार्टथिंग्‍स और सैमसंग के आईओटी प्‍लेटफॉर्म हब के माध्‍मय से आसान तरीके से शेयरिंग और कनेक्‍टीविटी की सुविधा भी दे पाएगा। यह टेलीविजन को कंट्रोल करने और अन्‍य उपकरणों से जोड़ने का आसान तरीका उपलब्‍ध कराता है। 2018 में यूनिवर्सल गाइड भी लॉन्‍च होगा, एक एडवांस्‍ड प्रोग्राम गाइड जो कि यूज़र्स की पसंद के मुताबिक ही उन्हें अपने आप टीवी प्रोग्राम देखने की सलाह देगा।
फर्स्‍ट लुक में अलग-अलग प्रोडक्ट ज़ोन्स जैसे 8K- AI टेक्‍नोलॉजी, 4K HDR गेमिंग, HDR10+, स्‍मार्ट टीवी एक्सपीरियंस और अन्‍य कई चीजों को भी हाइलाइट किया गया। फर्स्‍ट लुक 2018 में इन क्षेत्रों से मेहमानों को टीवी में सैमसंग के सबसे रोमांचक इनोवेशन से रूबरू होने का मौका दिया।
सैमसंग द्वारा टेलीविजन में किए गए लेटेस्ट इनोवेशन के बारे में और अधिक जानकारी के लिए कृपया लॉस वेगास कन्‍वेंशन सेंटर में 9 से 12 जनवरी 2018 तक सेंट्रल हॉल के लेवल 1 पर सैमसंग के सीईएस बूथ #15006 पर जाएं।
इस साल CES 2018 में, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स अपने सभी उपभोक्ताओं के लिए इंटेलिजेंट और बिना बाधा वाले इंटरनेट ऑफ थिंग्स अनुभव के लिए अपने दृष्टिकोण और रणनीति को साझा करेगा, जो कि सैमसंग के लेटेस्ट इनोवेशन में शोकेस किए जाएंगे ताकि अब इस अनुभव को वास्तविकता दी जा सके।
इस साल के CES में सैमसंग की प्रेस कॉन्फ्रेंस लास वेगस के मंडले बे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस CES बैज के साथ सभी क्रेडेंशियल मीडिया के लिए खुला है।
अगर आप भी इसका हिस्सा बनने में दिलचस्पी रखते हैं तो सैमसंग इंडिया मंगलवार, 9 जनवरी, 2018 को सुबह 3:30 बजे से 4:15 बजे तक इन चैनल पर इस कॉन्फ्रेंस की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा:
सैमसंग भारत न्यूज़रूम (https://news.samsung.com/bharat/)
सैमसंग इंडिया न्यूज़रूम (https://news.samsung.com/in/)
CES 2018 में सैमसंग की लेटेस्ट जानकारी और घोषणाओं के लिए भी आप हमारी इन वेबसाइट्स पर विज़िट कर सकते हैं।
सैमसंग इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स ने रेफ्रिजरेटर कैटेगरी में सबसे आगे रहते हुए और उसे नया आयाम देते हुए आज अवॉर्ड विनर फैमिली हब रेफ्रीजरेटर को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया है। 2018 सीईएस बेस्‍ट ऑफ इनोवेशन अवार्ड का विजेता फैमिली हब, कनेक्‍टेड लिविंग के लिए नया स्‍टैंडर्ड स्‍थापित करता है। नया फैमिली हब 9 से 12 जनवरी 2018 तक आयोजित होने वाले इंटरनेशनल कंज्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स शो (सीईएस) में प्रदर्शित किया जाएगा।
2018 का फैमिली हब ऐसे स्‍मार्ट फीचर्स की वाइड रेंज पेश करता है जो उपभोक्ताओं को वो सबकुछ करने देगा जो वो इससे पहले नहीं कर सकते थे। इसमें शामिल है खाने की स्टोरेज के साथ खाना बनाने को सिंक करना, परिवार के सदस्‍यों को बेहतर तरीके से कनेक्‍टेड और संगठित रखना, और बेहतर मनोरंजन देना। फैमिली हब, बिक्‍सबी वॉयस कंट्रोल के साथ जुड़कर और सैमसंग के स्‍मार्टथिंग्‍स आईओटी ईकोसिस्‍टम के साथ एकीकृत होने के बाद ज़्यादा सहज और इंटेलिजेंट बन गया है।
सैमसंग इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स अमेरिका के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और होम अप्‍लायंसेस के जनरल मैनेजर जॉन हेर्रिंगटन ने कहा, ‘2016 में फैमिली हब को पेश करने के बाद से उपभोक्‍ताओं ने इसे खाने, फैमिली और मनोरंजन को मैनेज करने में मदद के लिए अपने घर के डिजिटल कमांड सेंटर के रूप में अपनाया है। हमने मौजूदा यूज़र्स को अच्छे से सुना और नया फैमिली हब तैयार किया जो पहले से ज़्यादा स्‍मार्ट और एडवांस्‍ड है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘फैमिली हब में बिक्‍सबी और स्‍मार्टथिंग्‍स को शामिल करना, घर के उस कमरे में इंटेलिजेंट कनेक्टिविटी को एक नए स्‍तर पर ले जाता है, जहां लोग सबसे ज्‍यादा समय बिताते हैं: जो है रसोई।’
कनेक्‍टेड होम कंट्रोल के साथ ज़िंदगी बनेगी आसान
नया फैमिली हब स्‍मार्टथिंग्‍स ईकोसिस्‍टम के साथ काम करता है, जिससे यूज़र्स फैमिली हब स्‍क्रीन से अपने कनेक्‍टेड होम को कंट्रोल और मॉनिटर कर सकते हैं। स्‍मार्टथिंग्‍स ऐप बिना किसी बाधा के फैमिली हब को सैमसंग की सैकड़ों और थर्ड पार्टी कम्पैटिबल कनेक्‍टेड डिवाइस से जोड़ता है। तो अब, किराने की दुकान से खड़े होकर यह देखने के लिए कि फ्रि‍ज के अंदर क्‍या है या स्‍कूल के बाद कमरे की सफाई के लिए बच्‍चे को याद दिलाने के लिए व्‍हाइट बोर्ड पर नोट छोड़ने के अलावा यूज़र्स रसोई से बाहर निकले बिना कई अनगिनत काम कर सकते हैं। इनमें शामिल है, दरवाजे पर कौन घंटी बजा रहा है यह देखना, थर्मोस्‍टेट को एडजस्‍ट करना, अगले रूम में सो रहे बच्‍चे का ध्यान रखना जैसे कई काम, सीधा रेफ्रिजरेटर की स्क्रीन के ज़रिए।
फूड मैनेजमेंट को बेहतर बनाना
फैमिली हब उपभोक्‍ताओं को व्‍यू इनसाइड एेप के ज़रिए खाने को मैनेज करने में मदद करता है, जिससे यूज़र्स कहीं से भी फ्रि‍ज के अंदर देख सकते हैं। 2018 में किया गया पेश, मील प्‍लानर- फूड मैनेजमेंट को व्यक्तिगत स्तर पर ले जाता है, जिसके ज़रिए खाने की पसंद, डायट का हिसाब-किताब और खाने की एक्‍सपायरी डेट को ध्यान में रखकर फैमिली के लिए अलग-अलग रेसिपी के सुझाव दिए जाते हैं। फैमिली हब एक नए डील्‍स एप के साथ समय और धन भी बचाता है, जिससे यूज़र्स को बेहतर डील्स ढूंढने और सामान को सीधा शॉपिंग लिस्‍ट या लॉयल्‍टी कार्ड में सेव करने का मौका मिलता है।
परिवारिक संबंधों को मज़बूत बनाना
नया फैमिली हब कैलेंडर्स, फोटोज़ और नोट्स को शेयर करने की कस्टमाइज़्ड क्षमता के साथ परिवार को नजदीकी से जोड़कर और संगठित रखता है। बिक्‍सबी के साथ फैमिली हब अलग-अलग व्‍यक्ति की आवाज़ को पहचान सकता है और उनकी पसंद के आधार पर व्‍यक्तिगत जानकारी उपलब्‍ध करा सकता है। आप पूछिये- “हाय बिक्‍सबी, आज नया क्‍या है?” और यह यूजर्स के लिए विशेषतौर पर तैयार किए गए समाचार, मौसम और कैलेंडर अपडेट की जानकारी देगा.
घर पर मनोरंजन के लिए नए रास्‍ते
इनोवेटिव टीवी और म्यूज़िक ऑप्शन्स के साथ, वास्‍‍तविक फैमिली हब रसोईघर को परिवार और दोस्‍तों के साथ घुलनेमिलने की एक जगह के रूप में परिवर्तित कर देता है। यूज़र्स विभिन्‍न म्‍यूज़िक स्‍ट्रीमिंग प्‍लेटफॉर्म और लाइन रेडियो ऐप्‍स के ज़रिये लाखों गानों सुन सकते हैं और अपने सैमसंग स्‍मार्ट टीवी1 को मिरर कर सकते हैं। नए फैमिली हब में AKG प्रीमियम क्‍वॉलिटी का साउंड स्‍पीकर लगा हुआ है, जो बास में गहरा है और मिडरेंज2 में समृद्ध है। इसके अलावा यूज़र्स अब अपने स्‍मार्टफोन के कंटेंट को भी फैमिली हब रेफ्रीजरेटर में स्‍ट्रीम कर सकते हैं।
सैमसंग प्रमुख कंपनियों जैसे होमएडवाइज़र, पिंटेरेस्‍ट, द वेदर कंपनी और बज़फीड्स टेस्‍टी के साथ साझेदारी करके फैमिली हब के कंटेंट का का विस्‍तार कर रहा है। सैमसंग रसोई अनुभव को बेहतर बनाने और स्‍मार्ट जीवनशैली विकल्‍पों को बढ़ाने के लिए ऑलरेस्‍पीज, रिंग और ग्रबहब सहित अपने प्रमुख साझेदारों के साथ अपने गठजोड़ को भी लगातार आगे बढ़ा रही है।
सैमसंग प्‍लेटफॉर्म पर चार नए 4D FDR मॉडल्‍स को और बढ़ाएगा, जिससे इनकी कुल संख्‍या 14 हो जाएगी। जिससे यह सुनिश्चित होगा कि एक फैमिली हब कन्‍फीग्रेशन है जो सभी उपभोक्‍ताओं की जरूरतों को पूरा करता है।
सैमसंग इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स कंपनी लिमिटेड ने आज घोषणा की है कि वह अमेरिका में नेक्स्ट जनरेशन का लॉन्ड्री इनोवेशन लेकर आ रही है, जो है क्रांतिकारी QuickDrive टेक्‍नोलॉजी से जुड़ी WW6850N वॉशिंग मशीन। उपभोक्ताओं की स्पीड और क्लीनिंग  की परफॉर्मेंस की मांग को पूरा करने के लिए 24 इंच के इस कॉम्‍पैक्‍ट वॉशर को पेश किया गया है, जो मौजूदा सैमसंग मॉडल्‍स की तुलना में clean1 के ज़रिये लॉन्ड्री को 35 प्रतिशत तेजी से साफ करता है। WW6850N को लॉस वेगास में 9-12 जनवरी 2018 को आयोजित होने वाले इंटरनेशनल कंज्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स शो (सीईएस) में प्रदर्शित किया जाएगा।
अब जब ज़्यादातर युवा घर खरीदने लगे हैं, ये डिजिटल प्रेमी घर खरीदारों का समूह ऐसे होम एप्‍लायंसेस की मांग कर रहा है, जो उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए मीनिंगफुल, व्‍यक्तिगत टेक्‍नोलॉजी को सम्मिलित करे। activewash टॉप लोड वॉशर, AddWash फ्रंट लोड वॉशर और फ्लेक्‍सवॉश+फ्लेक्‍सड्राई लॉन्ड्री पेयर के साथ अलग-अलग लॉन्ड्री इनोवेशन के ग्रुप में क्विकड्राइव टेक्‍नोलॉजी के साथ आने वाला WW6850N सबसे लेटेस्ट है।
सैमसंग इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स अमेरिका के होम अप्‍लायंस मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट, शैन हिग्‍बी ने कहा, ‘जब आपके पास धोने के लिए कपड़ों का ढेर हो, तब आप चाहेंगे कि ये काम जल्दी से जल्दी और सही तरीके से संभव हो जाए।’ उन्होंने आगे कहा, ‘QuickDrive टेक्‍नोलॉजी के साथ WW6850N वॉशिंग मशीन की पेशकश हमारी उस प्रतिबद्धता को सामने रखता है जिसके ज़रिए उपभोक्‍ताओं को अपनी लॉन्ड्री की ज़रूरतों को संभालने के लिए ऑप्शन मिलता है ताकि वो उन सब चीज़ों के लिए समय निकाल सकें जो उनके लिए ज़रूरी है।
WW6850N वॉशर की इनोवेटिव परफॉर्मेंस QuickDrive टेक्‍नोलॉजी के साथ शुरू होती है, जिसमें एक बड़ा मेन ड्रम और एक बैक प्‍लेट है जो स्‍वतंत्र रूप से चलता है। इससे एक गतिशील क्रिया पैदा होती है जिससे कपड़े चार दिशाओं- ऊपर और नीचे, पीछे और आगे घूमते हैं ताकि एक पॉवरफुल वॉश साइकिल के ज़रिए कपड़ों से झट से, कोमलता से और अच्‍छी तरह से गंदगी का सफाया हो जाए और जो अन्‍य सैमसंग मशीन1 की तुलना में 35 प्रतिशत कम समय लेगी। इसके अलावा, कपड़ों को जल्‍दी और सही तरीके से संभालने के लिए 24 इंच की चौड़ाई और पहियों पर चलने वाले WW6850N वॉशर में ड्रायर लगा है, जो पहले फ्लोर के लॉन्ड्री रूम या किसी भी छोटे स्पेस के लिए परेफेक्ट साइज़ है।
WW6850N आईओटी पर आधारित है और सैमसंग के स्‍मार्टथिंग्‍स ईकोसिस्‍टम के साथ काम करता है। इसके क्‍यू-रेटर लॉन्ड्री असिस्‍टेंट के पास स्‍मार्ट कैपेबिलिटी है जो वॉशिंग साइकिल को इन फीचर्स के साथ आसान बनाता है:
लॉन्ड्री रेसिपी जो कपड़े का रंग, फैब्रिक के टाइप के हिसाब से वॉश साइकिल की सलाह देता है।
लॉन्ड्री प्‍लानर उपभोक्‍ताओं को वॉश साइकिल खत्म होने के समय को मैनेज करने का मौका देता है ताकि साइकिल सेटिंग्स उस हिसाब से बदली जा सके।
होमकेयर विज़ार्ड सही परफॉर्मेंस के लिए वॉशर को मॉनिटर करता है और आसानी से फॉलो हो जाने वाले रखरखाव के निर्देश उपलब्‍ध कराता है।
2018 सीईएस इनोवेशन अवॉर्ड से सम्मानित, क्विकड्राइव टेक्‍नोलॉजी के साथ आने वाली WW6850N वॉशिंग मशीन अमेरिका में इस साल से उपलब्‍ध होगी।
1 Tested on Samsung WW6850N with WW6800K. Saves up to 35% time on Heavy Duty (hot, 6lb load) with a washing performance within ± 3%, based on internal data tested by AHAM HLW-1-2013.