सैमसंग गियर वीआर – Samsung Newsroom भारत
सैमसंग इंडिया ने लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश निवेशक सम्‍मेलन में प्‍यार के प्रतीक ताजमहल पर वर्चुअल रिएलिटी (वीआर) फि‍ल्‍म का प्रदर्शन किया। यह वीडियो सैमसंग द्वारा यूनेस्‍को एमजीआईईपी (महात्‍मा गांधी इंस्‍टीट्यूट ऑफ एजुकेशन फॉर पीस एंड सस्‍टैनेबल डेवलपमेंट) के साथ साझेदारी में तैयार किया गया है।
ताजमहल पर वीआर फि‍ल्‍म का अनावरण माननीय राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद और उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री, श्री योगी आदित्‍यनाथ द्वारा केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाइक और उत्तर प्रदेश के उद्योग मंत्री, श्री सतीश महाना की उपस्थिति में किया गया।
ताजमहल पर वीआर फिल्म के लॉन्च के दौरान भारत के माननीय राष्ट्रपति, श्री रामनाथ कोविंद, वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा
इस साझेदारी के तहत, सैमसंग द्वारा दो शानदार भारतीय ऐतिहासिक स्‍थलों, उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल और ओडिशा के कोणार्क में सूर्य मंदिर पर वीआर कंटेंट तैयार किया जाएगा।
नक्काशी और वास्तुकला की नायाब इमारत, ताजमहल की भव्‍यता और विरासत को प्रदर्शित करने वाली यह फि‍ल्‍म सम्‍मेलन में भाग लेने आए तमाम मंत्रियों और गणमान्‍य लोगों को सैमसंग गैलेक्‍सी S8 स्‍मार्टफोन के ज़रिये सैमसंग वीआर हेडसेट पर दिखाई गई।
उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, ‘पर्यटन और शिक्षा हमारे लिए प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। हमें खुशी है कि सैमसंग इंडिया ने पर्यटन और शिक्षा दोनों के लिए योगदान दिया है और ताजमहल पर अपनी वीआर फिल्म तैयार की है। उत्तर प्रदेश सरकार, राज्य में एक मजबूत पर्यटन पारिस्थितिकी तंत्र और शैक्षिक अवसंरचना का निर्माण करने के लिए काम कर रही है और सैमसंग के साथ यह गठजोड़ हमें हमारे लक्ष्‍य को पूरा करने में सक्षम बनाएगा। ताजमहल हमारे लिए एक गर्व का स्मारक रहा है और इस पर एक खूबसूरत वीआर फिल्म निश्चित तौर पर पर्यटकों को राज्‍य में आने के लिए आकर्षित करेगा।’
ताजमहल पर यह फि‍ल्‍म वीआर फॉर्मैट में सभी सोशल मीडिया चैनल्‍स पर मुफ्त में उपलब्ध होगी और इसे केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय और राज्‍यों के पर्यटन बोर्डों को भारत एवं पूरी दुनिया में पर्यटन को प्रोत्‍साहित करने में उपयोग के लिए उपलब्‍ध कराया जाएगा।
केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने ताजमहल पर बनी इस वीआर फि‍ल्‍म को अतुल्‍य भारत अभियान में भी शामिल करने का फैसला लिया है।
सैमसंग इंडिया के सीएसआर के वाइस प्रेसिडेंट श्री दीपक भारद्वाज ने कहा, ‘सैमसंग अपने इनोवेटिव प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशन्स के साथ समुदायों में बदलाव लाने और लोगों के लिए एक बेहतर जीवन का निर्माण करने में भरोसा रखता है। टेक्‍नोलॉजी के प्रभावी उपयोग के साथ अनुभवात्‍मक शिक्षण सामग्री उपलब्‍ध कराने के लिए यूनेस्‍को के साथ साझेदारी करने की हमें खुशी है। आज के दौर में बच्‍चों के लिए हमारे राष्‍ट्रीय धरोहर स्‍थलों के बारे में जानकारी हासिल करना बहुत ज़रूरी है। सैमसंग में हमें भरोसा है कि इस साझेदारी की मदद से हम स्‍कूल जाने वाले बच्‍चों तक आसानी से वीआर जैसे रोमांचक प्लैटफॉर्म के ज़रिए कंटेंट पहुंचाने का काम कर पाएंगे।’
अनुभवात्‍मक शिक्षा प्रदान करने के लिए फिल्म को देशभर में सैमसंग स्‍मार्ट क्‍लास की पाठ्य सामग्री के हिस्‍से के रूप में शामिल किया जाएगा। छात्रों को शिक्षित करने के लिए वीआर का उपयोग करने का यह प्रयास भारत सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान को आगे बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगा।
वर्तमान में भारत में 36 यूनेस्‍को धरोहर स्‍थल हैं। सैमसंग इंडिया द्वारा भविष्‍य में कई और स्‍थलों के लिए 360 वीडियो और वीआर कंटेट विकसित करने का काम किया जाएगा।
सैमसंग गियर वीआर के बारे में अधिक जानकारी के लिए लॉग ऑन करें https://news.samsung.com/in/in-depth-look-gear-vr-with-controller-elevates-the-galaxy-experience
सैमसंग उत्तर प्रदेश राज्‍य का एक मजबूत पार्टनर रहा है, जहां 1996 में देश में पहली दो विनिर्माण इकाइयों की स्‍थापना नोएडा में की गई थी। पिछले साल, सैमसंग ने अपने नोएडा प्‍लांट में उत्‍पादन क्षमता दोगुना करने के लिए भारत में 4,915 करोड़ रुपए का निवेश करने की घोषणा कर अपनी ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेक फॉर इंडिया’ के साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के लिए अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया था।
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने हाल ही में ‘टू लाइट्स: रेल्युमीनो’ का प्रीमियर किया, एक ऐसी शॉर्ट फिल्म जो धीरज, परिवर्तन और प्रेम पर आधारित है। इस फिल्म में सैमसंग के विज़ुअल एड एप्लिकेशन रेल्युमीनो को भी हाइलाइट किया गया है।
फिल्म को हू जिन-हो ने प्रोड्यूस किया है, जो कोरियाई फिल्म डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर हैं और जिन्हें ‘क्रिसमस इन अगस्त’, ‘वन फाइन स्प्रिंग डे’ और ‘द लास्ट प्रिंसेस’ जैसी फिल्मों से पहचान मिली है। इस फिल्म में कोरियाई अभिनेत्री हन जी मिन और के-पॉप स्टार और अभिनेता पार्क हूंगसिक मुख्य भूमिका में हैं।
‘टू लाइट्स: रेल्युमीनो’ इस तथ्य से प्रेरित है कि लगभग 86 प्रतिशत विज़ुअली इम्पेयर्ड लोगों को कम दिखाई देता है और जिसके कारण उन्हें कई तरह की अनावश्यक असुविधाओं का अनुभव करना पड़ सकता है।
फिल्म के दो युवा किरदार सूयंग और इन्सू, विज़ुअल इम्पेयर्ड के फोटोग्राफी क्लब में मिलते हैं, जहां उन्हें फोटो खींचना सिखाया जाता है और इस दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आ जाते हैं।
फिल्म में सैमसंग के इन-हाउस इनक्यूबेटर प्रोग्राम, सी-लैब की एक टीम द्वारा विकसित किया गया विज़ुअल एड एप्लिकेशन रेल्युमीनो को भी हाइलाइट किया गया है। विज़ुअली इम्पेयर्ड लोगों की दृष्टि को बढ़ाने के लिए यह ऐप गियर वीआर के साथ मिलकर काम करता है और इसके ज़रिए उन लोगों को कुछ चुनौतियों का सामना करने में मदद मिल जाती है।
‘टू लाइट्स: रेल्युमीनो’ फिल्म देखें-
अंग्रज़ी या हिंदी के सबटाइटल्स के लिए ‘Closed Captions(CC)’ आइकन का प्रयोग करें।
सबटाइटल्स कई भाषाओं में उपलब्ध हैं।
सैमसंग इंडिया और यूनेस्‍को एमजीआईईपी (महात्‍मा गांधी इंस्‍टीट्यूट ऑफ एज्युकेशन फॉर पीस एंड सस्‍टेनेबल डेवलपमेंट) ने भारत के दो शानदार धरोहर स्‍थलों को 360 वीडियो और वर्चुअल रियल्‍टी (वीआर) कंटेंट में लॉन्‍च करने के लिए करार किया है, जिनमें उत्‍तर प्रदेश के आगरा का मशहूर ताज महल और ओडिशा के कोणार्क का सूर्य मंदिर शामिल है।
वीआर कंटेंट के लिए एमयओयू (MoU) पर हस्ताक्षर सैमसंग इंडिया और यूनेस्‍को एमजीआईईपी के बीच किए गए, जिस दौरान केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्‍य मंत्री, श्री सत्‍यपाल सिंह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन चंद्रबाबू नायडू और आंध्र प्रदेश सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्री, श्री गंता श्रीनिवास राव समारोह में उपस्थिति रहे।
सैमसंग गियर वीआर से कोणार्क के सूर्य मंदिर का एक्सपीरियंस करते आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, श्री एन चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्‍य मंत्री, श्री सत्‍यपाल सिंह
दो में से पहला 360 वीडियो और वीआर कंटेंट, कोणार्क के सूर्य मंदिर का आज विशाखापटनम में पेश किया गया। यूनेस्‍को एमजीआईईपी द्वारा आयोजित कार्यक्रम- ट्रांसफॉर्मिंग एजुकेशन कॉन्‍फ्रेंस फॉर ह्यूमैनिटी (टेक) 2017 में इसे प्रदर्शित किया गया।
यूनेस्‍को एमजीआईईपी के डायरेक्‍टर, डॉ. अनंथा दुरईअप्‍पा ने कहा, ‘पढ़ाई मज़ेदार तरीके से होनी चाहिए और वर्चुअल रियल्‍टी एक्‍सपीरिएंस के माध्‍यम से मानवजाति के विभिन्‍न इतिहास और संस्‍कृति के बारे में पढ़ना और उसके प्रति समझ विकसित करने से बेहतर तरीका भला और कौन सा हो सकता है। यह निश्चित रूप से किताबों के उपयोग से कई ज़्यादा बेहतर है। एमजीआईईपी शांतिपूर्ण समाज के निर्माण के लिए शिक्षा में बदलाव लाने में विश्‍वास रखती है। एमजीआईईपी वीआर जैसे अनुभवों को युवा पीढ़ी के लिए सोशियो इकोनॉमिक लर्निंग का अहम हिस्सा मानती है, क्‍योंकि युवा पीढ़ी शांतिपूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना कर रही है।’
एमओयू हस्ताक्षर के मौके पर श्री सत्यपाल सिंह (बांय से चौथे), श्री चंद्रबाबू नायडू (बीच में) और सैमसंग इंडिया के सीएसआर के वाइस प्रेसिडेंट, श्री दीपक भारद्वाज (बांय से तीसरे) समेत कई गणमान्य लोग मौजूद
कॉन्‍फ्रेंस में विशेष रूप से स्‍थापित की गई सैमसंग स्‍मार्ट क्‍लास में छात्रों और गणमान्‍य व्‍यक्तियों को कोणार्क के सूर्य मंदिर की वास्‍तुकला की भव्‍यता, विरासत और इतिहास को शोकेस करने वाले 360 वीडियो और वीआर कंटेंट को पेश किया गया।
यह प्रोजेक्‍ट पूरे देश के छात्रों को अनुभवात्‍मक शिक्षण सामग्री उपलब्‍ध कराएगा। यह सामग्री जवाहर नवोदय विद्यालयों (जेएनवी) में भी उपलब्‍ध कराएगी जाएगी, जहां 2013 के बाद से अब तक 500 स्‍कूलों में सैमसंग स्‍मार्ट क्‍लास स्‍थापित की जा चुकी हैं। छात्रों को शिक्षित करने के लिए वीआर का उपयोग करने का यह प्रयास भारत सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान को आगे बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगा।
सैमसंग गियर वीआर की मदद से सैमसंग स्मार्ट क्लास में सूर्य मंदिर की 360 डिग्री वीडियो का अनुभव करतीं जेएनवी की छात्राएं
सैमसंग इंडिया के सीएसआर के वाइस प्रेसिडेंट श्री दीपक भारद्वाज ने कहा, ‘सैमसंग अपने इनोवेटिव प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशन्स के साथ समुदायों में बदलाव लाने और लोगों के लिए एक बेहतर जीवन का निर्माण करने में भरोसा रखता है। टेक्‍नोलॉजी की मदद से एज्युकेशनल कंटेंट उपलब्‍ध कराने के लिए यूनेस्‍को के साथ साझेदारी करके हमें खुशी है। आज के दौर में बच्‍चों के लिए हमारे राष्‍ट्रीय धरोहर स्‍थलों के बारे में जानकारी हासिल करना बहुत ज़रूरी है। सैमसंग में हमें ये भरोसा है कि इस साझेदारी की मदद से हम स्‍कूल जाने वाले बच्‍चों तक आसानी से वीआर जैसे रोमांचक प्लैटफॉर्म के ज़रिए कंटेंट पहुंचाने का काम कर पाएंगे।’
वर्तमान में भारत में 36 यूनेस्‍को धरोहर स्‍थल हैं। सैमसंग इंडिया द्वारा भविष्‍य में कई और स्‍थलों के लिए 360 वीडियो और वीआर कंटेट विकसित करने का काम किया जाएगा।
सैमसंग गियर वीआर के बारे में और अधिक जानकारी के लिए ये पढ़ें- https://news.samsung.com/in/in-depth-look-gear-vr-with-controller-elevates-the-galaxy-experience
सैमसंग स्मार्ट क्लास प्रोग्राम से अब तक 2.5 लाख छात्रों को लाभ मिल चुका है और 8,000 से ज़्यादा शिक्षकों को इंटरैक्टिव टेक्‍नोलॉजी का इस्‍तेमाल करने के लिए प्रशिक्षित किया जा चुका है ताकि वह छात्रों को शिक्षित कर पाएं। सैमसंग स्मार्ट क्लास का उद्देश्य  शहरी और ग्रामीण भारत के डिजिटल गैप को खत्म करना और सभी वर्गों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समान अवसर प्रदान करने का है। जवाहर नवोदय विद्यालय स्‍कूल का संचालन भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन नवोदय विद्यालय समिति द्वारा किया जाता है।
भारतीय धरोहर स्‍थलों पर 360 और वीआर फॉर्मैट का कंटेंट सभी सोशल मीडिया चैनल्‍स पर मुफ्त में उपलब्ध रहेगा। वीआर कंटेंट केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय और राज्‍य पर्यटन बोर्ड को भी उपलब्‍ध कराया जाएगा ताकि उसका इस्‍तेमाल भारत और पूरी दुनिया में पर्यटन को प्रोत्‍साहित करने में किया जा सके।