सैमसंग डिजिटल अकादमी – Samsung Newsroom भारत

सैमसंग ने की IIT खड़गपुर के साथ साझेदारी, कैंपस में बनेगी सैमसंग डिजिटल अकादमी
सैमसंग इंडिया ने IIT खड़गपुर के साथ इंस्टीट्यूट के कैंपस में सैमसंग डिजिटल अकादमी स्थापित करने का एमओयू साइन किया है। इससे ये साफ होता है कि सैमसंग सरकार के स्किल इंडिया अभियान और डिजिटल इंडिया इनीशियेटिव को मज़बूती देने के लिए प्रतिबद्ध है।

दिल्ली के सैमसंग अनुसंधान एवं विकास संस्थान के प्रबंध निदेशक योंगकी ब्यून और IIT खड़गपुर के उप निदेशक, प्रोफेसर श्रीमन कुमार ने किया एमओयू पर हस्ताक्षर

IIT खड़गपुर का कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग विभाग, सैमसंग इनोवेशन लैब को होस्ट करेगा और टाइज़न-आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम के ज़रिए इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) पर छात्रों को प्रशिक्षित करेगा ताकि वह उद्योग संबंधित कौशल प्राप्त कर पाएं और नौकरी करने के लिए तैयार हो जाएं। टाइज़न एक ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसका उपयोग सैमसंग ने अपने मोबाइल फोन्स, टीवी, रेफ्रिजरेटर और कई स्मार्ट होम अप्लायंस में किया है।

सैमसंग डिजिटल अकादमी, सैमसंग के कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य छात्रों को अत्याधुनिक तकनीक में कौशल बनाकर, डिजिटल डिवाइड और दक्षता के अंतराल को खत्म करने का है। IIT खड़गपुर के साथ की गई इस साझेदारी के तहत अकादमी ने अगले तीन सालों में 100 छात्रों को ट्रेन करने का टारगेट रखा है।

दिल्ली के सैमसंग अनुसंधान एवं विकास संस्थान के प्रबंध निदेशक योंगकी ब्यून ने कहा, ‘सैमसंग को IIT खड़गपुर के साथ करार करने पर खुशी है, इससे छात्रों को बढ़ते डिजिटल प्रौद्योगिकी बाजार में मदद मिलेगी, खासतौर से इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) के लिए जो कनेक्टिविटी का भविष्य है। सैमसंग डिजिटल अकादमी में छात्र आईओटी के ऑपरेटिंग सिस्टम, टाइज़न पर अपने प्रोग्रामिंग स्किल्स को बेहतर बना पाएंगे। हम अगली पीढ़ी के लिए प्रौद्योगिकी विकास के क्षेत्र में काम करने के लिए और आईओटी के एडवांस्ड रिसर्च क्षेत्रों के विकास में भाग लेने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इनोवेशन ही भविष्य है और हम सैमसंग में नियमित रूप से छात्रों को अपनी प्रतिभा विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।’

IIT खड़गपुर के निदेशक पार्था प्रतिम चक्रबर्ती ने कहा, ‘हम सैमसंग के साथ इस इनीशियेटिव के लिए काम करके बेहद खुश हैं। इस साझेदारी से हमारे छात्रों को आईओटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उभरते क्षेत्रों में अपने स्किल्स का विकास करने में मदद मिलेगी। इन कोर्सेज़ में भाग लेने वाले छात्र इस अवसर का इस्तेमाल करके स्मार्ट डिवाइसेज़ के दिलचस्प और नए दौर का हिस्सा बन पाएंगे और भविष्य को आकार देंगे।’

सैमसंग डिजिटल अकादमी का ऐप डेवेलपमेंट का पाठ्यक्रम इस तरीके से तैयार किया गया है ताकि छात्र उसे आसानी से समझ सकें। कोर्स में टाइज़न पर वेब एप्लीकेशन डेवेलपमेंट, परीक्षण करने का तरीका, डीबग करना और टाइज़न से जुड़ी लाइब्रेरी बनाना शामिल है। इस कोर्स को 14 हफ्ते की अवधि में क्लासरूम लेक्चर, असाइनमेंट और लैब रूम सेशन्स, स्व-अध्ययन और छोटी परियोजनाएं के ज़रिए सिखाया जाएगा। प्रैक्टिकल ज्ञान देने के लिए छात्रों को विस्तृत ट्यूटोरियल और लेख्य भी प्रदान किए जाएंगे।

IIT खड़गपुर के कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग विभाग की हेड प्रोफेसर सुदेशना सरकार ने कहा, ‘हम सैमसंग के साथ साझेदारी कर अपने विभाग में आईओटी लैब की स्थापना करने के लिए बेहद उत्सुक हैं। इस लैब से छात्रों को टाइज़न ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने का अनुभव मिलेगा और साथ ही आईओटी प्लेटफार्म और एम्बेडेड सिस्टम पर अनुसंधान और ऐप विकास की सुविधा भी मिलेगी।’

इस साल की शुरुआत में सैमसंग ने सैमसंग डिजिटल अकादमी के इनीशियेटिव के तहत IIT दिल्ली के कैंपस में सैमसंग आईओटी इनोवेशन लैब को लॉन्च किया था। यह लैब उपयोगकर्ताओं के लिए स्मार्ट संचार का निर्माण करने का प्रयास करेगा और फिलहाल इसका फोकस 3 अहम मुद्दों पर रहेगा जिनमें आईआईटी दिल्ली में अनुसंधान, सैमसंग के साथ सहयोगी अनुसंधान और सैमसंग द्वारा दी जाने वाली आईओटी कोर्स/ट्रेनिंग की लैब एक्सरसाइज़ शामिल हैं। आईओटी लैब सेंसर डेटा प्रोसेसिंग, नेटवर्क आर्किटेक्चर और एम्बेडेड इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में अनुसंधान करेगा।

इंटरनेट ऑफ थिंग्स क्या है ?

इंटरनेट ऑफ थिंग्स एक ऐसा कंसेप्ट है जिसके ज़रिए स्मार्ट डिवाइस जैसे कम्प्यूटर, स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स को इंटरनेट से जोड़ा जाता है। इनमें कार, किचन अप्लायंस, हार्ट रेट मॉनिटर, घर के अंदर लगी लाइट्स या फिर ऑफिस की बिल्डिंग, अलार्म क्लॉक और कुछ और गैजेट्स शामिल हैं जिनमें लगे सेंसर्स के ज़रिए डेटा भेजा जा सकता है। इंटरनेट ऑफ थिंग्स का आविष्कार और इसको नाम पीटर टी. लूई ने सितम्बर 1985 में दिया था।

गार्टनर, इंक. ने भविष्यवाणी की है कि 2017 में करीब 8.4 बिलियन कनेक्टेड चीज़ें इस्तेमाल की जाएंगी, जो 2016 से 31 प्रतिशत ज़्यादा होंगी, और ये आंकड़ा साल 2020 तक 20.4 बिलियन तक पहुंच जाएगा। वहीं सर्विस पर किया जाने वाला खर्च 2017 में करीब 2 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचेगा।

हैदराबाद में लॉन्च हुई सैमसंग की डिजिटल अकैडमी
टास्क परिसर में सैमसंग डिजिटल अकैडमी के उद्घाटन समारोह में दीप प्रज्वलित करते हुए जयेश रंजन, आईटी सचिव, तेलंगाना सरकार, सैमसंग के भारत स्थित R&D सेंटर के प्रमुख टेक्नोलॉजी ऑफिसर डॉ. आलोकनाथ डे और टास्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सुजीव नायर

सैमसंग इंडिया ने तेलंगाना अकैडमी फॉर स्किल एंड नॉलिज (टास्क) के साथ मिलकर हाल ही में सैमसंग डिजिटल अकैडमी का उद्घाटन किया। सैमसंग डिजिटल अकैडमी की स्थापना से ये बात साफ होती है कि सैमसंग सरकार के कौशल भारत मिशन और डिजिटल इंडिया इनीशियेटिव के प्रति प्रतिबद्ध है।

हैदराबाद में स्थापित की गई सैमसंग डिजिटल अकैडमी में छात्रों को टाइज़न ऑपरेटिंग सिस्टम के ज़रिए इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह अकैडमी छात्रों को उद्योग संबंधित कौशल सीखने में मदद करेगी और नौकरी के लिए तैयार करेगी।

सैमसंग डिजिटल अकैडमी, सैमसंग के कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व का हिस्सा है, जिससे छात्रों को अत्याधुनिक टेकनीक में कौशल बनाकर, डिजिटल डिवाइड और दक्षता के अंतराल को खत्म करने का काम किया जाएगा। टास्क के साथ इस साझेदारी में अकैडमी ने अगले दो सालों में 2000 छात्रों को ट्रेन करने का लक्ष्य तय किया है।

हैदराबाद के टास्क परिसर में इस अकैडमी का उद्घाटन तेलंगाना सरकार के आईटी सचिव जयेश रंजन, सैमसंग के भारत स्थित R&D सेंटर के प्रमुख टेक्नोलॉजी ऑफिसर डॉ. आलोकनाथ डे और टास्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुजीव नायर समेत कई प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति में किया गया।

इस मौके पर तेलंगाना सरकार के आईटी सचिव जयेश रंजन ने कहा, ‘सैमसंग की यह पहल काफी आवश्यक थी क्योंकि विशेषज्ञता से छात्रों के रोज़गार की क्षमता को बढ़ावा मिलता है। उभरती तकनीक, कठिन प्रतियोगिता और आये दिन हो रहे बदलावों के चलते छात्रों को खुद को निपुण बनाने की ज़रूरत है। इस कौशल पहल को आगे बढ़ाने के लिए सैमसंग और टास्क के बीच का सहयोग, सरकार के स्थायी रोज़गार विकल्पों को बनाने में मदद करेगा।’

सैमसंग R&D सेंटर के प्रमुख टेक्नोलॉजी ऑफिसर डॉ. आलोकनाथ डे ने कहा, ‘समावेशी वातारण बनाने के लिए सैमसंग को टास्क का पार्टनर बनने में खुशी है। इस पहल से युवा भारत बढ़ते डिजिटल प्रौद्योगिकी बाजार का लाभ उठा सकता है और मध्य स्तर या सेवानिवृत्त पेशेवरों को फिर से कौशल बना सकता है। आईओटी के ऑपरेटिंग सिस्टम; टाइज़न की ट्रेनिंग से डेवलपर्स अपने ऐप प्रोग्रामिंग स्किल्स पर काम कर पाएंगे और आईओटी ऐप इको सिस्टम का हिस्सा बनने में सक्षम हो पाएंगे।

सैमसंग डिजिटल अकैडमी का ऐप डेवेलपमेंट का पाठ्यक्रम इस तरीके से तैयार किया गया है कि उसे एक नौसिखिया भी आसानी से समझ पाए। कोर्स में टाइज़न पर वेब एप्लीकेशन डेवेलपमेंट, परीक्षण करने का तरीका, डीबग करना और टाइज़न से जुड़ी लाइब्रेरी बनाना शामिल है। इस कोर्स को 12 हफ्ते की अवधि में सिखाया जाता है और इसमें कक्षा व्याख्यान, असाइनमेंट व प्रयोगशाला सत्र, स्व-अध्ययन और छोटी परियोजनाएं शामिल हैं। प्रैक्टिकल ज्ञान देने के लिए छात्रों को विस्तृत ट्यूटोरियल और लेख्य भी प्रदान किए जाते हैं।

टास्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सुजीव नायर ने कहा, ‘इस प्रयोगशाला की स्थापना से सैमसंग और तेलंगाना सरकार के बीच का बढ़ता तालमेल नज़र आता है। इस कोर्स में हिस्सा लेने वाले युवाओं को सैमसंग डिजिटल अकैडमी में काम करने का मौका तो मिलेगा ही साथ ही वो स्मार्ट डिवाइसेज़ के रोमांचक और दिलचस्प दौर का हिस्सा बनकर, अपने भविष्य को और उज्जवल बना पाएंगे और नौकरी के नये विकल्प भी तलाश पाएंगे।’

इस साल की शुरुआत में सैमसंग ने आईआईटी दिल्ली कैम्पस में सैमसंग आईओटी इनोवेशन लैब का उद्घाटन किया था। यह लैब उपयोगकर्ताओं के लिए स्मार्ट संचार का निर्माण करने का प्रयास करेगा। आईओटी लैब सेंसर डेटा प्रोसेसिंग, नेटवर्क आर्किटेक्चर और एम्बेडेड इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में अनुसंधान करेगा।