सैमसंग मेक इन इंडिया – Samsung Newsroom भारत
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज सैमसंग इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स की नई मोबाइल फोन निर्माण इकाई – दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्‍टरी – का नोएडा में उद्घाटन किया।
सैमसंग इंडिया ने अपने ‘मेक फॉर द वर्ल्‍ड’ इनीशियेटिव को भी लॉन्च किया, जिसका लक्ष्‍य भारत में बनाए गए मोबाइल हैंडसेट को विदेशी बाज़ारों में निर्यात करना है।
इस नई फैक्टरी के साथ, सैमसंग नोएडा में अपनी मोबाइल फोन निर्माण की वर्तमान क्षमता को सालाना 6.8 करोड़ फोन युनिट से 12 करोड़ युनिट तक बढ़ाकर दोगुना करने का काम करेगा, जिसका विस्तार चरणबद्ध तरीके से 2020 तक पूरा होगा।
सैमसंग द्वारा भारत में मोबाइल फोन का निर्माण 2007 से किया जा रहा है और यह अकेला ऐसा ब्रैंड है जो पूरी तरह से मेड इन इंडिया है। सैमसंग इंडिया अपनी स्‍थापना से ही प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (पीसीबी) को पॉप्युलेट कर रहा है और यह भारत सरकार के फेस्ड मैन्युफैक्चरिंग प्रोग्राम (पीएमपी) के लक्ष्यों के साथ जुड़ा है।
7 जून 2017 को सैमसंग ने उत्‍तर प्रदेश सरकार की मेगा पॉलिसी के तहत 4,915 करोड़ रुपये के निवेश के साथ नोएडा प्लांट की क्षमता बढ़ाने की घोषणा की थी।
सैमसंग इंडिया के सीईओ श्री एचसी हॉन्ग ने कहा, ‘हमारी नोएडा फैक्‍टरी, जो दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्‍टरी है, भारत के लिए सैमसंग की मज़बूत प्रतिबद्धता का प्रतीक है, और सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम की सफलता का बेहतरीन उदाहरण है। सैमसंग भारत का लॉन्ग-टर्म पार्टनर है। हम ‘मेक इन इंडिया’, ‘मेक फॉर इंडिया’ के बाद अब ‘मेक फॉर द वर्ल्‍ड’ पर काम करेंगे। हम सरकार की पॉलिसी के अनुरूप काम कर रहे हैं और भारत को मोबाइल फोन के लिए ग्लोबल एक्‍सपोर्ट हब बनाने के अपने सपने को पूरा करेंगे।’
नोएडा फैक्‍टरी, जिसे 1996 में स्‍थापित किया गया था, भारत में स्‍थापित की गई पहली ग्लोबल इलेक्‍ट्रॉनिक निर्माण सुविधाओं में से एक है। 129,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ यह नया और बड़ा प्लांट, सैमसंग को देशभर में अपने इनोवेटिव प्रोडक्ट्स और सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा करने और भारत को दुनिया का एक्‍सपोर्ट हब बनाने के सपने को साकार करने में मदद करेगा।
एक सच्‍चे मार्केट लीडर के रूप में, सैमसंग भारतीय उपभोक्‍ताओं को नोएडा संयंत्र में निर्मित मोबाइल फोन के साथ अत्‍याधुनिक तकनीक और समृद्ध अनुभव प्रदान करता आ रहा है, जो कि दिल्ली-एनसीआर के आपूर्तिकर्ताओं के बड़े ईकोसिस्‍टम और देशभर के पार्टनर के समर्थन से किया जा रहा है। फ्लैगशिप गैलेक्‍सी S9, S9+ और गैलेक्‍सी नोट8 सहित सभी सैमसंग मोबाइल फोन नोएडा संयंत्र में ही बनते हैं।
1995 में भारत में प्रवेश के बाद से सैमसंग ने इनोवेशन से जुड़े निर्माण और कंस्यूमर मार्केटिंग के क्षेत्र में नए मानक स्‍थापित किए हैं, और अपने आप को एक सच्‍चे राष्‍ट्रीय ब्रैंड के तौर पर स्‍थापित किया है। नोएडा और चेन्‍नई के नज़दीक स्थित श्रीपेरंबुदुर की दो फैक्‍टरी, पांच आरएंडडी सेंटर और एक डिजाइन सेंटर स्थापित करके सैमसंग ने देश में अपनी मार्केट लीडरशिप को मज़बूत किया है। साथ ही 1.5 लाख से अधिक रिटेल आउटलेट्स और 3,000 कस्टमर सर्विस प्वाइंट्स के नेटवर्क ने भी कंपनी को मज़बूती दी है, जो कि देश में किसी भी कंपनी द्वारा स्‍थापित किया गया सबसे बड़ा नेटवर्क है।
अक्तूबर 2016 में सैमसंग ने देश भर के उपभोक्ताओं को समय पर और क्वॉलिटी कस्टमर सर्विस देने के लिए 535 सर्विस वैन्स को लॉन्च किया, जिससे सैमसंग देश के 6000 तालुकाओं के उपभोक्ता के संपर्क में आ गया है। सैमसंग अपनी ‘मेक इन इंडिया’ प्रतिबद्धता के साथ और ‘मेक फॉर इंडिया’ के वादे को पूरा करके, दिल से एक सच्‍ची भारतीय कंपनी बनकर सामने आई है।
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी लिमिटेड ने आज भारत में 4915 करोड़ रुपये निवेश करने का ऐलान किया। इस निवेश से सैमसंग के नोएडा संयंत्र की क्षमता बढ़ जाएगी। नोएडा संयंत्र में सैमसंग कंपनी मोबाइल फोन, रेफ्रिजरेटर और फ्लैट पैनल टेलीविजन का निर्माण करती है।
यह निवेश ‘मेक इन इंडिया’, ‘मेक फॉर इंडिया’ और उत्तर प्रदेश राज्य के प्रति सैमसंग की प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि करता है। सैमसंग की भारत में पहली दो विनिर्माण इकाईयों में से एक माने जाने वाले नोएडा संयंत्र  को 1996 में तैयार किया गया था।
नोएडा में मौजूदा संयंत्र के पास अतिरिक्त 35 एकड़ ज़मीन लेकर कंपनी, मोबाइल और रेफ्रिजरेटर के उत्पादन की क्षमता को दोगुना कर देगी, जिससे मोबाइल फोन्स और कंस्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स भाग में सैमसंग का नेतृत्व और भी मज़बूत हो जाएगा। निवेश का प्रस्ताव हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मेगा पॉलिसी के तहत मंज़ूर किया गया था।
सैमसंग के इस नए प्लांट के भूमिपूजन के दौरान केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री और कानून एवं न्याय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत समेत भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जेके शिन और सैमसंग साउथ वेस्ट एशिया के प्रेसिडेंट और सीईओ, एचसी हॉन्ग भी इस समारोह में कई प्रतिष्ठित लोगों के साथ मौजूद थे।
सैमसंग का नोएडा संयंत्र, भारत में 1990 के दशक के शुरुआती दौर में शुरू की गई पहली इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण सुविधाओं में से एक है। 1997 में नोएडा संयंत्र में टेलीविजन के निर्माण की शुरुआत हुई थी। मौजूदा मोबाइल फोन निर्माण इकाई 2005 में शामिल की गई थी।
नोएडा संयंत्र का विस्तार भारत में मज़बूत इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफेक्चरिंग इकोसिस्टम को खड़ा करने के लिए उत्प्रेरक की तरह काम करेगा। साथ ही इससे देशभर में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार को भी बढ़ावा मिलेगा। सैमसंग सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान का प्रमुख स्तंभ होने पर गर्व करता है।
सैमसंग साउथ वेस्ट एशिया के प्रेसिडेंट और सीईओ, एचसी हॉन्ग ने इस मौके पर कहा, ‘4,915 करोड़ रुपये का निवेश सैमसंग का भारत के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान और उत्तर प्रदेश के लिए प्रतिबद्ध होने का साक्ष्य है। शुरुआती दौर से ही उत्तर प्रदेश ने सैमसंग का भारत में साथ निभाया है। नोएडा में राज्य और स्थानीय प्राधिकरण की मदद और समर्थन से ही ‘मेक इन इंडिया’ के सपने को वास्तविकता मिल पाई है। आज भारत के लाखों युवाओं द्वारा चलाए जा रहे डिजिटल इंडिया मूवमेंट के चलते हम इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, स्मार्ट उपकरणों और मोबाइल फोन्स अपनाने वालों में वृद्धि देख रहे हैं। एक बड़ा विनिर्माण संयंत्र देशभर में बढ़ते सैमसंग प्रोडक्ट्स की मांग को पूरा करने में मददगार साबित होगा।’
मार्केट लीडर होने के रूप में सैमसंग नोएडा संयंत्र से लगातार ग्राहकों को अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी प्रदान कर रहा है, एनसीआर (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र) और देशभर के भागीदारों का बड़ा आपूर्तिकर्ता तंत्र मौजूद है।
1995 में सैमसंग ने भारत में एंट्री के बाद से इनोवेशन लेड मैन्युफैक्चरिंग और कन्स्यूमर मार्किटिंग में मानक स्थापित किए हैं और खुद को एक राष्ट्रीय ब्रांड के रूप में कायम किया है। भारत में नोएडा और तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में दो फैक्टरी, 5 आर & डी केंद्र और नोएडा में एक डिज़ाइन सेंटर के साथ 70,000 लोगों को रोज़गार देने वाली कंपनी सैमसंग ने 1.5 लाख रिटेल आउटलेट्स तक अपने नेटवर्क का विस्तार करके बड़े ही प्रभावी ढंग से भारत में अपनी जगह बनाई है।
सैमसंग ने ग्रामीण भारत के उपभोक्ताओं को अच्छी ग्राहक सेवा प्रदान करने के लिए सर्विस वैन्स भी लॉन्च की, जिसका नेटवर्क 3000 सर्विस प्वाइंट तक फैला हुआ है और यह देशभर की किसी भी कंपनी का सबसे बड़ा आंकड़ा है। सैमसंग ने ‘मेक इन इंडिया’ के प्रति अपनी वचनबद्धता को ना सिर्फ पूरा किया है बल्कि ‘मेक फॉर इंडिया’ के वादे को निभाते हुए दिल से एक भारतीय कंपनी के तौर पर नाम कमाया है।