सैमसंग सीएसआर इनीशियेटिव – Samsung Newsroom भारत
कांचीपुरम में सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर प्रोग्राम के उद्घाटन के दौरान (बाएं से दाएं) सुश्री मारगाथम कुमारवेल, सांसद, श्री थिरु पी पोनियाह, आईएएस, कांची ज़िला कलेक्टर, श्री जेहवा ली, वाइस प्रेसिडेंट एचआर, सैमसंग इंडिया चेन्नई प्लांट
सैमसंग इंडिया ने चेन्नई के कांचीपुरम में सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस प्रोग्राम के तहत कांचीपुरम के गवर्मेंट हेडक्वार्टर हॉस्पिटल के आर्थिक और सामाजिक रूप से कमज़ोर वर्ग के मरीज़ों को सस्ती और गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं दी जाएंगी।
सैमसंग हेल्थकेयर प्रोग्राम के तहत, सैमसंग भारत के कुछ चुनिंदा सरकारी अस्पतालों को मुफ्त में कंपनी द्वारा निर्मित एडवांस्ड और इनोवेटिव हेल्थकेयर उपकरण जैसे अल्ट्रासाउंड और डिजिटल रेडियोलॉजी (एक्स-रे) प्रदान करता है।
सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर सुविधा का उद्घाटन कांचीपुरम के ज़िला कलेक्टर थिरु पी पोनियाह समेत कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने किया।
इस मौके पर कांचीपुरम के ज़िला कलेक्टर थिरु पी पोनियाह ने कहा, ‘हेल्थकेयर के क्षेत्र में विकास की ज़रूरत है। हमें खुशी है कि सैमसंग इंडिया ने यह कदम उठाया और सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर जैसे प्रोग्राम का गठन किया। अपनी ओर से सरकार लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का काम कर रही है और अपने इस मकसद को पूरा करने के लिए ही सरकार ने सैमसंग के साथ मिलकर स्मार्ट हेल्थकेयर प्रोग्राम को स्थापित किया है।’
कांचीपुरम में सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर प्रोग्राम के उद्घाटन पर मंच पर मौजूद श्री जेहवा ली, वाइस प्रेसिडेंड एचआर. सैमसंग इंडिया चेन्नई प्लांट
सैमसंग इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, दीपक भारद्वाज ने कहा, ‘सैमसंग समुदायों को परिवरतित करने और लोगों के लिए बेहतर जीवन बनाने में विश्वास रखता है। प्रौद्योगिकी का सही इस्तेमाल करके स्वास्थ्य संबंधित समाधान प्रदान करने के लिए हम तमिलनाडु सरकार के साथ सहयोग करके प्रसन्न हैं। इस सहयोग के ज़रिए हम कांचीपुरम और उसके आसपास के इलाकों में अधिक से अधिक लोगों तक एडवांस्ड हेल्थकेयर सुविधाएं पहुंचाना चाहते हैं। सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर अपने साथ अच्छा इन्फ्रास्ट्रक्चर, नवीनतम तकनीक और सर्वोत्तम चिकित्सा विशेषज्ञता लेकर आता है।’
सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर प्रोग्राम का उद्देश्य सरकार के प्रयासों का समर्थन करना है, जो उन समुदायों को फायदा पहुंचाने का काम करता है जिन्हें सीमित स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं मिलती हैं। इनोवेटिव प्रोडक्ट्स के साथ जैसे अल्ट्रासाउंड, डिजिटल रेडियोलॉजी और एक्सेसरीज़, जिनसे कई तरह के स्वास्थ्य परीक्षण किए जाते हैं, सैमसंग ने साल 2015 के बाद से देशभर में सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर के ज़रिए 16 सरकारी अस्पतालों के साथ सहयोग किया है। इसके लिए चिकित्सक, तकनीशियनों और रेडियोलॉजिस्ट को डायग्नोस्टिक उपकरण और सॉफ्टवेयर को संभालने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है।
हरियाणा के गुरुग्राम के पास अरावली पर्वतमाला की तलहटी पर स्थित पटौदी कसबे के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की सैंकड़ों छात्राओं के लिए शुक्रवार का दिन बेहद ही खास था। छठी से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली करीब 1200 छात्राओं में से विद्यालय की आधी से ज़्यादा छात्राओं ने सैमसंग के लालटेन बांटने के इनीशियेटिव में हिस्सा लिया। सैमसंग के इस इनीशियेटिव के तहत छात्राओं को सोलर एलईडी लालटेन दिया गया, जो बिजली चले जाने पर पढ़ाई करने में उनके लिए मददगार साबित होगा।
छात्राओं ने कहा कि लालटेन उनके पढ़ाई करने के साथ-साथ घर के कामकाज करने में भी सहायक साबित होगा। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली रचना ने कहा कि लालटेन काफी फायदेमंद रहेगा क्योंकि उसके इलाके में अकसर बिजली चली जाती है। इससे पहले रचना बिजली जाने पर केरोसीन लैंप का इस्तेमाल करती थी। ऐसे में रचना ने कहा कि यह नया सोलर लैंप उसके लिए ना सिर्फ सुविधाजनक होगा बल्कि पर्यावरण अनुकूल भी होगा।
रचना ने कहा बिजली जाने पर काफी फायदेमंद होगा सोलर लैंप
पटौदी के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राएं बड़े होने पर शिक्षिका बनना चाहती हैं, वहीं कुछ का सपना इंजीनियर बनने का भी है।
लेकिन पूजा शर्मा एक ऐसी छात्रा है जिसका ख्वाब सबसे जुदा है। पूजा कहती हैं, ‘मैं आईपीएस बनकर अपने देश की सेवा करना चाहती हूं। ’ आईपीएस यानि भारतीय पुलिस सेवा, भारत सरकार के अखिल भारतीय सेवा के एक अंग के रूप में काम करता है।
आईपीएस अफसर बनना चाहती हैं पूजा शर्मा
छात्राओं ने कहा कि देश में महिलाओं के बढ़ते सम्मान और प्रशंसा को देखकर उन्हें खुशी होती है। 12वीं कक्षा की तमन्ना बोलीं, ‘ महिलाएं देश के विकास में एक अहम रोल अदा करती हैं। हमें उनकी इज़्ज़त करनी चाहिए। ’
पटौदी के राजकीय कन्या विद्यालय में लालटेन वितरण का कार्यक्रम, सैमसंग इंडिया के लैंगिक विविधता और गर्ल चाइल्ड के समर्थन के इनीशियेटिव का हिस्सा था। देश के सबसे बड़े मोबाइल फोन उत्पादक सैमसंग ने नोएडा, गुरुग्राम और चेन्नई की छात्राओं को अब तक करीब 10,000 सोलर लालटेन बांट दिए हैं।
छात्राओं से बातचीत करने के लिए सैमसंग इंडिया के करीब 40 वालंटियर पटौदी के स्कूल पहुंचे
सैमसंग इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, दीपक भारद्वाज ने इस मौके पर कहा, ‘ सैमसंग में हमारा लक्ष्य कंपनी की नवाचार की लेगेसी का उपयोग करके समुदायों में सकारात्मक बदलाव लाना है और विभिन्न पहल के ज़रिए लोगों के लिए बेहतर जीवन बनाना है। लड़कियों की शिक्षा एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता है और इस पहल के माध्यम से हम 10,000 छात्राओं तक पहुंचकर उनकी शिक्षा को और भी उज्जवल करना चाहते हैं।’
सौलर लैंप का वितरण करते हुए सैमसंग इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, श्री दीपक भारद्वाज
साथ ही उन्होंने कहा कि यह पहल युवा लड़कियों को बड़े होकर व्यक्तिगत रूप से रोल मॉडल बनाने की दिशा में एक छोटा सा कदम है।
इस पहल में बांटे गए सोलर लैंप को भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने मंज़ूरी दी थी। लालटेन में सोलर पैनल लगा है जिसकी 3 साल की वारंटी है।
सैमसंग स्मार्ट क्लास पर आधारित सदानंद उगले की कहानी ने देशभर में लाखों लोगों को भावुक कर दिया। सैमसंग इंडिया की इस कैम्पेन फिल्म को देखकर कुछ लोगों ने अपने भाव व्यक्त किए तो कुछ ने प्रेरणा ली। वहीं चंडीगढ़ के जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र तो सदानंद के प्रशंसक बन गए हैं।
जेएनवी चंडीगढ़ के 30 छात्रों को हाल ही में सैमसंग स्मार्ट क्लास पर बनी सैमसंग इंडिया की कैम्पेन फिल्म दिखाई गई। 4 मिनट की इस फिल्म में सदानंग उगले की महाराष्ट्र के जेएनवी औरंगाबाद से ऑस्ट्रेलिया पहुंचने तक की कहानी है।
फिल्म देखते वक्त जेएनवी चंडीगढ़ के छात्र भावुक हो गए और फिल्म के अंत तक आते-आते आंसुओं को छलकने से ना रोक पाए। छात्रों ने कहा कि सदानंद उनके लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
विद्यालय की टीचर्स का कहना है कि सैमसंग स्मार्ट क्लास की फिल्म के 26 अक्टूबर को रिलीज़ होने के बाद से ही जेएनवी के प्रवेश परीक्षा के प्रार्थना पत्र में बढ़ोतरी हुई है।
‘Dreams become bigger when people and technology come together’ के टाइटल के साथ बनी फिल्म को सोशल नेटवर्किंग साइट यूट्यूब पर 35 मिलयिन बार देखा जा चुका है।
सैमसंग स्मार्ट क्लास, सैमसंग इंडिया का फ्लैगशिप सिटिज़नशिप प्रोग्राम है जिसके अंतर्गत वर्तमान तौर पर भारत में 400 जवाहर नवोदय विद्यालय संचालित हैं। सदानंद उगले उन 2 लाख स्कूली छात्रों में से एक है जिन्हें सैमसंग स्मार्ट क्लास से काफी फायदा पहुंचा है।