सैमसंग स्मार्ट टीवी – Samsung Newsroom भारत
देश के सबसे बड़े कंज्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और मोबाइल फोन ब्रैंड सैमसंग इंडिया ने अपने नए स्‍मार्ट टीवी को लॉन्‍च करने की घोषणा की है। इस स्‍मार्ट टीवी में इंडस्ट्री में पहली बार पेश किए गए खास फीचर्स जैसे पर्सनल कम्‍प्‍यूटर, म्‍यूज़िक सिस्‍टम, होम क्‍लाउड, लाइव कास्‍ट और टू वे शेयरिंग उपलब्ध कराए गए हैं। यह नया टीवी लाइन अप और इसके साथ पेश किए गए नए फीचर्स, स्‍मार्ट टीवी में ‘स्‍मार्ट’ शब्‍द को नए तरीके से परिभाषित करने का काम करेंगे और साथ ही आपके होम एंटरटेनमेंट के अनुभव को एक नए स्‍तर पर ले जाएंगे। यह नए फीचर्स उपभोक्ताओं को पारंपरिक टेलीविज़न से हटकर एक नई दुनिया अनुभव करने का मौका देते हैं।
‘अनबॉक्‍स मैजिक एवरी डे’ कैंपेन के तहत लॉन्‍च की गई स्‍मार्ट टीवी की यह नई रेंज, युवाओं को सार्थक लाभ प्रदान करते हुए उनकी जीवनशैली के साथ एकदम मैच करती है। यह सभी लाभ कंपनी के ‘मेक इन इंडिया’ इनीशियेटिव के तहत डिज़ाइन किए गए हैं, जिन्हें भारतीय उपभोक्ताओं की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है और वह कैसे अपने टेलीविज़न और अन्य स्मार्ट उपकरणों के साथ इंटरैक्ट करते हैं।
नए क्रांतिकारी स्मार्ट फीचर्स के साथ, सभी स्मार्ट टीवी अल्ट्रा पिक्सल टेक्नोलॉजी के साथ हाई डेफिनिशन रेंज से लेकर अल्ट्रा हाई डेफिनिशन (यूएचडी) 4K मॉडल्स की बेजोड़ पिक्चर क्वॉलिटी के साथ आते हैं, जो बेहतरीन कलर्स, ज़बरदस्‍त डिटेल्स और कॉन्ट्रास्ट लेवल प्रदान करते हैं।
सैमसंग इंडिया के कंज़्यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, श्री राजू पुल्‍लन ने कहा, ‘सैमसंग में हम यूज़र्स को यूनीक सॉल्यूशन्स प्रदान करने के लिए एक ऐसा ईकोसिस्टम तैयार करने में यकीन रखते हैं, जो उपभोक्ताओं के अनुभव को बेहतर बनाए और उनकी जीवनशैली को समृ‍द्ध करे। लेटेस्ट स्मार्ट टीवी रेंज, पहले कभी ना पेश किए गए फीचर्स जैसे पर्सनल कंप्यूटर, म्यूजिक सिस्टम, होम क्लाउड, लाइव कास्ट और टू वे शेयरिंग के साथ हमारे उपभोक्ताओं की विभिन्‍न जरूरतों को पूरा करती है। ग्राहकों को अपनी श्रेणी के सर्वश्रेष्‍ठ प्रोडक्ट्स पेश करने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ, यह स्मार्ट टीवी कंस्यूमर एक्सपीरियंस को फिर से परिभाषित करेंगे।’
नए सैमसंग स्मार्ट टीवी आपको अपने नए फीचर्स के साथ आश्चर्यचकित कर देंगे, जो आपके एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस को एक नए स्तर पर ले जाएंगे।
अनबॉक्‍स पर्सनल कम्‍प्‍यूटर: काम और फन का बैलेंस
नया स्मार्ट टीवी आपको अपने टेलीविज़न को पर्सनल कंप्यूटर में बदलने की सुविधा प्रदान करता है। इस सुविधा के साथ, कोई भी यूज़र अपने स्मार्ट टीवी को सिर्फ ब्राउज़िंग ही नहीं बल्कि एक पूरे कंप्यूटर में बदल सकता है। ग्राहक इससे डॉक्‍यूमेंट तैयार कर सकते हैं या क्लाउड से काम कर सकते हैं जैसे कि अपने स्कूल या ऑफिस के लिए प्रज़ेन्‍टेशन तैयार करना। यूज़र्स बड़ी या वाइड स्‍क्रीन का अनुभव लेने के लिए बिना इंटरनेट के वायरलेस तरीके से अपने लैपटॉप को स्‍मार्ट टीवी की स्‍क्रीन पर मिरर कर सकते हैं। इसका एक और यूनीक फीचर यह है कि यूज़र इंटरनेट के माध्‍यम से किसी भी लोकेशन से अपने लैपटॉप या कंप्‍यूटर तक पहुंच सकता है, उदाहरण के लिए आप किसी अधूरे काम को पूरा करने के लिए ऑफिस या किसी दूर जगह पर रखे अपने ऑफिशियल कंप्‍यूटर का उपयोग घर पर आराम से बैठकर कर सकते हैं। स्मार्ट टीवी बेजोड़ सुरक्षा के लिए मल्टि-लेयर्ड नॉक्स के ज़रिए सुरक्षित हैं और क्लाउड पर माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 365 सर्विसेस का ऐक्सेस प्रदान करता है।
अनबॉक्‍स म्‍यूज़िक सिस्‍टम: म्यूज़िक मचाएगा धूम
नया सैमसंग स्मार्ट टीवी एक वर्चुअल म्‍यूज़िक सिस्‍टम के रूप में बदलकर एक संपूर्ण विज़ुअल अनुभव प्रदान करता है। यह यूज़र्स को विभिन्‍न रंगों के विकल्‍प के साथ अलग-अलग स्किन को चुनने की सुविधा प्रदान करता है। यह फीचर स्क्रीन पर वि‍जुअल एलिमेंट्स को पेश कर एक शानदार ऑडियो अनुभव प्रदान करते हुए टीवी को एक वर्चुअल म्‍यूज़िक सिस्‍टम में बदल देता है। आप कई डिवाइस की प्लेलिस्ट को मैनेज कर सकते हैं और एक्सटर्नल स्पीकर के साथ एक बेजोड़ संगीत का अनुभव प्राप्‍त कर सकते हैं। अब से आपकी सभी बीट्स पहले से बेहतर सुनाई और दिखाई दे सकेंगी।
अनबॉक्‍स होम क्‍लाउड: आपका वर्चुअल क्‍लाउड
आपके पसंदीदा क्षणों को ऑटोमैटिक रूप से रिकॉर्ड करने के लिए सैमसंग स्मार्ट टीवी एक वर्चुअल क्‍लाउड में बदल जाता है। आपके स्‍मार्टफोन के वीडियो और फोटो बिना इंटरनेट कनेक्‍शन के ऑटोमैटिक रूप से और बिना तार के टीवी में लगे यूएसबी डिवाइस में ट्रांसफर हो जाती हैं। यह यूएसबी डिवाइस पासवर्ड से सुरक्षित होती है। यह फीचर आपके स्‍मार्टफोन की मैमोरी को खाली रखते हुए बेहतरीन पलों को कभी भी बड़ी स्‍कीन पर देखने की सुविधा प्रदान करता है। इसके लिए आपको शुरुआत में अपने स्मार्टफोन और टीवी को लिंक करना होगा और फिर जब आपका स्मार्ट फोन आपके स्‍मार्ट टीवी के करीब आएगा, तो आपका डेटा अपने आप यूएसबी ड्राइव पर स्‍टोर हो जाएगा। आप स्मार्ट टीवी के माध्यम से इंटरनेट के बिना अन्य स्मार्टफ़ोन पर उसी कंटेंट को वायरलेस रूप से शेयर कर सकते हैं।
अनबॉक्‍स लाइव कास्‍ट: पलों को शेयर करें
लाइव कास्ट फीचर की मदद से यूज़र किसी भी लोकेशन से पलों को स्मार्टफोन के ज़रिए इंटरनेट से अपने स्मार्ट टीवी पर निर्बाध रूप से देखने की सुविधा प्रदान करता है। यह फीचर उपभोक्ताओं को सामूहिक मनोरंजन अनुभव प्रदान करने के लिए लाइवस्ट्रीम को उन सभी के साथ शेयर करने की सुविधा देता है जिनके पास उस यूज़र के स्मार्ट टीवी का ऐक्सेस होता है।
अनबॉक्‍स टू वे शेयरिंग: किसी भी स्‍क्रीन पर आपका मनोरंजन
टू वे शेयरिंग, टीवी और स्‍मार्टफोन के बीच कंटेंट को साझा करने की सुविधा प्रदान करता है। यह फीचर एक यूज़र के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी को एक साथ काम करने की सुविधा प्रदान करता है। यूज़र बड़ी स्‍क्रीन पर मनोरंजन के लिए स्‍मार्टफोन के म्‍यूज़िक और वीडियो को स्‍मार्ट टीवी पर चला सकते हैं, या फिर व्‍यक्तिगत रूप से देखने के लिए टीवी के कंटेंट को बिना इंटरनेट के मोबाइल फोन पर लेकर आ सकते हैं।
सैमसंग स्‍मार्ट हब
सभी सैमसंग स्‍मार्ट टीवी स्‍मार्ट हब के साथ आते हैं, जो आपको सभी कंटेंट को एक जगह पर देखने की सुविधा देता है। स्मार्ट हब- लाइव टीवी, ऐप्स और अन्य स्रोतों तक सिंगल ऐक्सेस प्रदान करता है। आप टीवी देखते समय कंटेंट ब्राउज़ कर सकते हैं और उस पर जाने से पहले थंबनेल पर उसे प्रिव्यू कर सकते हैं। आप एक बड़ी स्क्रीन पर बेस्ट ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कंटेंट का आनंद ले सकते हैं और मनोरंजन की एक ऐसी दुनिया में डूब सकते हैं जिसे आपने पहले कभी नहीं अनुभव किया था। इसमें उपभोक्ताओं की पसंद के अनुसार कंटेंट की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ 10 से ज़्यादा स्थानीय भाषाओं में अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय कंटेंट के 60 हज़ार से ज़्यादा टाइटल्स शामिल हैं।
कीमत और उपलब्‍धता
सैमसंग के स्‍मार्ट टीवी की नई रेंज 32-इंच से शुरु होती है जिसकी कीमत 24,900 रुपये (एमआरपी) है और यह 82 इंच तक के साइज़ में उपलब्‍ध है। यह स्‍मार्ट टीवी सभी सैमसंग स्‍मार्ट प्‍लाज़ा और लीडिंग कंज्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक स्‍टोर्स पर उपलब्‍ध हैं।
CES 2019 में पेश किए गए सैमसंग के 2019 स्मार्ट टीवी, इंटेलिजेंट डिस्प्ले की प्रगति की अगली स्टेज को दर्शाते हैं, क्योंकि स्क्रीन घर में कंटेंट और डिवाइस कनेक्टिविटी के लिए एक हब बन जाती है। इस साल का लाइनअप पिछले सालों के इनोवेशन्स पर आधारित है, जिसमें घर को समृद्ध अनुभव प्रदान करने के लिए यूनिवर्सल गाइड और वन रिमोट कंट्रोल शामिल है। एक नए बिक्सबी और एआई प्लेटफॉर्म के साथ 2019 स्मार्ट टीवी ना सिर्फ आपके कंटेंट एक्सपीरियंस को बढ़ाता हैं, बल्कि कनेक्टेड लिविंग की पहुंच को भी बढ़ाता है।
सैमसंग के 2019 स्मार्ट टीवी के तीन प्रमुख बदलाव नीचे दिए गए हैं जो घर में कंटेंट और कनेक्टिविटी के बारे में आपके सोचने के तरीके को बदल देंगे।
1. मज़बूत पार्टनरशिप, ज़्यादा कंटेंट
सैमसंग ने 2019 में दर्शकों को ज़्यादा से ज़्यादा कंटेंट देने के लिए अपनी पार्टनरशिप को बढ़ाया है। ओवर द टॉप (ओटीटी) और लाइव टीवी स्ट्रीमिंग से लेकर, मुफ्त चैनलों और लाइफस्टाइल मीडिया तक, कंटेंट और सर्विस की एक बड़ी रेंज चुनने के लिए उपलब्ध है।
और क्या है, मार्च में ऐपल के साथ एक लैंडमार्क साझेदारी की शुरुआत होगी, जिससे iPhone, iPad और Mac जैसे iOS उपकरणों को ऐपल टीवी या अतिरिक्त कनेक्शन की आवश्यकता के बिना Airplay 2 के माध्यम से सैमसंग के 2019 स्मार्ट टीवी पर सीधे स्ट्रीम करने का मौका मिलेगा। 100 से अधिक देशों में सैमसंग के ग्राहकों के पास सैमसंग टीवी लॉन्च हो जाने के बाद ऐपल के नए आईट्यून्स मूवीज़ और टीवी शो ऐप को इस्तेमाल करने का मौका होगा।
2. कंटेंट का इंटेलिजेंट सर्च
कंटेंट की इतनी बड़ी लाइब्रेरी होने के साथ, कभी-कभी आपको जो देखना हो उसके ढूंढने के लिए मदद चाहिए होती है, जब आप देखना चाहते हों। 2019 स्मार्ट टीवी एक एडवांस्ड यूनिवर्सल गाइड के साथ आता है जो यूज़र्स की पसंद का विश्लेषण करता है और उनके कंटेंट देखने के पैटर्न के हिसाब से उनको पर्सनवाइज़्ड कंटेंट सुझाव प्रदान करता है।
नया बिक्सबी एक एआई प्लेटफॉर्म है जो सहज ज्ञान युक्त प्रश्न पूछता है, जिससे बार-बार प्रश्न पूछने को प्रोत्साहित किया जाता है जिससे बेहतर समझा जा सके कि यूज़र के दिमाग में क्या है। ठीक उसी तरह जैसे लोग एक-दूसरे से बातचीत के माध्यम से एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जान पाते हैं, नया बिक्सबी यूज़र की पसंद के बार में बातचीत से ही जान पाता है, ताकि उन्हें क्या देखना चाहिए इसका सही सुझाव एआई प्लेटफॉर्म को दे सके। सैमसंग 2019 पर नया बिक्सबी स्मार्ट टीवी ज़्यादा रेंज को कवर करता है और ज़्यादा दूरी से भी आवाज़ सुन सकता है, ताकि आपको इंटेलिजेंट असिस्टेंट से बात करने के लिए अपने रिमोट कंट्रोल पर स्पीकर बटन को ज़्यादा देर तक दबाने की ज़रूरत ना पड़े।
3. पूरे घर में सीमलेस कनेक्टिविटी
2019 स्मार्ट टीवी घर के लिए एक हब के रूप में काम कर सकता है, जिससे आप स्मार्टथिंग्स डैशबोर्ड के साथ घर के डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं। स्मार्टथिंग्स घर के चारों ओर डिवाइस को मूल रूप से जोड़ता है और कंट्रोल करता है, जिससे एक बड़े IoT इकोसिस्टम का निर्माण होता है। यूज़र्स ऐसे ऑटोमेशन बना सकते हैं जो डिवाइस को कंट्रोल करें या सीन चलाएं जब भी कुछ स्थितियों के निष्कर्ष पर पहुंच जाएं- दिन के किसी समय, डिवाइस का स्टेटस या परिवार के सदस्यों की लोकेशन। उदाहरण के लिए, खिड़कियों के खुले होने का पता चलने पर एक एयर कंडीशनर खुद ब खुद बंद हो सकता है, या कोई स्मार्टफ़ोन घर पर लाइट्स जला सकता है जब उसका जीपीएस संकेत देदे कि वह करीब है।
सैमसंग के 2019 स्मार्ट टीवी घर की सुरक्षा प्रणालियों को भी मज़बूत कर सकते हैं। जबकि छोटे डिस्प्ले एक वक्त पर एक सीसीटीवी कैमरे से फीड दिखा सकते हैं, लेकिन इस साल के स्मार्ट टीवी में बड़ी स्क्रीन हैं जो एक साथ कई कैमरों से फुटेज दिखा सकती है, जिससे यूज़र्स को उनके सुरक्षा वातावरण के बारे में ज़्यादा जानकारी मिलती है।
2019 स्मार्ट टीवी की एक और महत्वपूर्ण चीज़ है पेरिफेरल डिवाइस का रिमोट एक्सेस कंट्रोल। रिमोट एक्सेस उपयोगकर्ताओं को कनेक्टेड पीसी, लैपटॉप, स्मार्टफोन और टैबलेट पर वायरलेस कंट्रोल प्रदान कर सकता है, जिससे उपयोगकर्ता अपने प्रोग्राम और ऐप्स को बड़ी टीवी स्क्रीन पर कहीं से भी एक्सेस कर सकते हैं। यह फीचर तब काम करता है जब दोनों कनेक्टेड डिवाइस पास में हो और दूसरे कमरे में हों।
ओपन इकोसिस्टम के लिए हम आभारी हैं, 2019 स्मार्ट टीवी अमेज़ॅन के एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट के साथ बिना बाधा के बातचीत करने में सक्षम हैं। यूज़र्स अपने पहले से मौजूद वॉयस असिस्टेंट के साथ कई साधारण ऑपरेशन जैसे कि पावर ऑन/ऑफ करना, वॉल्यूम कंट्रोल करना और चैनल बदल सकते हैं।
चाहे कंटेंट पार्टनरशिप को बढ़ा करके, AI क्षमताओं को बेहतर बना कर या डिवाइस कनेक्टिविटी को मज़बूत करने के लिए, सैमसंग यूज़र्स को 2019 में अपने स्मार्ट टीवी के लिए व्यक्तिगत पर्सनलाइज़ेशन और उन्हीं के लिए तैयार की गई सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सैमसंग इंडिया ने आज टेलीविज़न की नई और रोमांचक 2018 रेंज का ऐलान किया है, जिसमें फ्लैगशिप क्यूएलईडी, मिड रेंज यूएचडी और मेक फॉर इंडिया ‘कॉन्सर्ट’ सीरीज़ के नए मॉडल शामिल हैं।
चेन्नई में 2018 टीवी रेंज को लॉन्च करते सैमसंग इंडिया के कन्ज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिज़नेस के जनरल मैनेजर, पीयूष कुन्नापलिल और एक्ट्रेस हंसिका मोतवानी
सैमसंग ने भारतीय बाजार में सभी सेगमेंट में बेहतरीन प्रोडक्ट्स पेश किए हैं। ब्रांड हमेशा से ही पहले इनोवेशन्स पेश करके लीग में आगे रहा है जैसे एलईडी टीवी, स्मार्ट टीवी, कर्व्ड टीवी, कर्व्ड यूएचडी टीवी और अब क्यूएलडी टीवी और द फ्रेम।
सैमसंग इंडिया के कन्ज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिज़नेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, श्री राजीव भुटानी ने कहा, ‘भारत में उपभोक्ता बढ़ रहे हैं और बड़े और बेहतर टीवी की तरफ जा रहे हैं। इसी ट्रेंड के चलते हमने अपने यूएचडी लाइन-अप का 60 फीसदी विस्तार किया है और इनोवेटिव फीचर्स जैसे एम्बिएन्ट मोड और शानदार साउंड क्वॉलिटी के साथ नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं।’
उन्होंने आगे कहा, ‘हमने बड़े पैमाने पर रिसर्च की और पाया कि आज के उपभोक्ता को अपने लिविंग रूम के लिए टीवी से भी कुछ बढ़कर और बेहतर चाहिए। सैमसंग क्यूएलईडी टीवी का एम्बिएन्ट मोड आपके होम इंटीरियर के साथ घुलमिल जाता है। हमारे सामने यह भी आया कि भारतीय उपभोक्ता साउंड क्वॉलिटी पर भी बहुत ज़्यादा ध्यान देते हैं, इसीलिए साउंड का शानदार अनुभव देने के लिए हमने कॉन्सर्ट सीरीज़ पेश की है। इसी तरह यूएचडी सीरीज़ भी नए इनोवेशन्स और बेहतरीन फीचर्स अपने साथ लेकर आती है।’
क्यूएलईडी टीवी
2018 क्यूएलईडी टीवी में सैमसंग, एम्बिएन्ट मोड पेश कर रहा है। एम्बिएन्ट मोड में आप क्यूएलईडी टीवी को एक ऐसे कैनवास में बदल सकते है, जो आपके मूड को एक्सप्रेस करे। टीवी अपने पीछे की दीवार के पैटर्न को कॉपी करके अपने लिए ऐसा विज़ुअल इफेक्ट तैयार करता है जिससे टीवी पूरी तरह से दीवार से घुलमिल जाता है। साथ ही टीवी आपको मौसम की भी जानकारी देगा कि बाहर धूप है, बारिश है या बर्फीला मौसम है। इसके अलावा आप अपनी फोटो या टीवी में मौजूद शानदार आर्टवर्क्स में से अपने लिए एक उचित बैकग्राउंड भी चुन सकते हैं। टीवी के एम्बिएन्ट मोड को इस्तेमाल करने के लिए आपको क्यूएलईडी टीवी रिमोट पर बस हॉटकी दबाना होगा।
2018 क्यूएलईडी एक इनविज़िबल कनेक्शन के साथ भी आता है, जिसमें आप एक केबल की मदद से आसानी से डाटा और पॉवर ट्रांसमिट कर सकते हैं। इस मजबूत, हाई स्पीड और फ्यूचर प्रूफ केबल की मदद से आप जहां चाहे टीवी रख सकते हैं और दूर रखे हुए डिवाइस के साथ इसे कनेक्ट कर सकते हैं।
क्यूएलईडी टीवी के इंटेलिजेन्ट डिस्प्ले के साथ इंटेलिजेन्ट कन्ट्रोल भी आता है। टीवी में आप बटन्स की बजाय एस वॉयस के माध्यम से इन्टरैक्ट कर सकते हैं। एस वॉयस के ज़रिए आप अपने टीवी को वॉयस के साथ पूरी तरह से कंट्रोल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप पूछें कि बाहर मौसम कैसा है? तो टीवी आपको स्क्रीन पर मौसम की जानकारी दे देगा।
क्यूएलईडी टीवी स्मार्ट थिंग्स ऐप के साथ भी आता है जो टीवी को कन्टेंट शेयर करने, नोटिफिकेशन भेजने, स्क्रीन मिरर या साउंड के लिए आईओटी इनेबल्ड डिवाइस के साथ जोड़ता है। साथ ही यह 100 फीसदी कलर वॉल्युम और एचडीआर 10 प्लस फंक्शनेलिटी के साथ शानदार पिक्चर क्वॉलिटी देता है। स्लिम, स्लीक और प्रीमियम मेटल बॉडी के साथ बेज़ल-लेस डिस्प्ले क्यूएलईडी टीवी को देखने में बेहद ही आकर्षक और खूबसूरत बनाता है।
2018 में 55 इंच से 75 इंच के साइज़ में 8 क्यूएलईडी टीवी मॉडल पेश किए जाएंगे, जिनमें फ्लैट और कर्व्ड वेरिएन्ट शामिल हैं। क्यूएलईडी टीवी की कीमत 2,45,000 रुपये से शुरू होगी।
यूएचडी टीवी
सैमसंग के यूएचडी टीवी स्लिम मैट बॉडी के साथ शानदार डिज़ाइन और बेहतरीन पिक्चर क्वॉलिटी में आते हैं। शानदार हाई डायनामिक रेंज द्वारा पावर्ड सैमसंग के यूएचडी टीवी विचित्र ब्राइटनैस, डीप कन्ट्रास्ट और आकर्षक रंग देते हैं। इसके अलावा, इसकी डायनामिक क्रिस्टल कलर टेकनोलॉजी क्रिस्टल क्लियर रंगों का अनूठा अनुभव प्रदान करती है।
यूएचडी वेरिएन्ट एक रिमोट कंट्रोल, स्मार्ट हब और स्मार्ट कन्वर्जन्स के साथ आते हैं ताकि आप अपने टीवी को स्मार्टफोन के साथ या टू-वे स्ट्रीमिंग का मज़ा उठाने के लिए ब्लूटूथ स्पीकर के साथ  जोड़ सकें।
इन नए प्रोडक्ट्स के साथ यूएचडी सीरीज़ में आने वाले मॉडल्स की संख्या 10 से बढ़कर 16 हो जाएगी। शुरूआती स्तर के यूएचडी 7100 सीरीज़ से शुरू होंगे, जिसके बाद 7470, 8000 और अंत में द फ्रेम आएगा। यूएचडी रेंज की कीमत 64,900 रुपये से शुरू होगी।
कॉन्सर्ट सीरीज़
‘मेक फॉर इंडिया’ इनोवेशन्स के तहत सैमसंग ने दो अलग-अलग वेरियेशन्स के साथ कॉन्सर्ट सीरीज़ पेश की है, स्मार्ट कॉन्सर्ट और जॉय कॉन्सर्ट।
टीवी खरीदने वाले उपभोक्ताओं के लिए साउंड क्वॉलिटी सबसे ज़्यादा मायने रखती है। उपभोक्ता तेज़ आवाज़ और सिनेमा जैसी साउंड के साथ फिल्म, म्यूज़िक और स्पोर्ट्स का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं। 2018 कॉन्सर्ट सीरीज़ भारतीय उपभोक्ताओं की इसी ज़रूरत के हिसाब से डिज़ाइन की गई है, जिसमें नई साउंड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों को बेहतर बनाया गया है ताकि उपभोक्ताओं को पॉवरफुल सिनेमेटिक सराउंड ऑडियो एक्सपीरियंस मिल सके।
आम टीवी के विपरीत, कॉन्सर्ट सीरीज़ 2 की बजाय 4 स्पीकर के साथ आती है- दो स्पीकर ऊपर और दो नीचे। हर चैनल 10W का साउंड ऑउटपुट देता है, जिससे उपभोक्ता को 40W का सराउंड साउंड एक्सपीरियंस मिलता है।
स्मार्ट कॉन्सर्ट सीरीज़ ब्लूटूथ के साथ आती है, जो आपको स्मार्टफोन या स्पीकर को टीवी के साथ जोड़ने में मदद करता है और जिसका कस्टमाइज़ किया जाने वाला एडवान्स्ड यूज़र इंटरफेस भी है। स्मार्ट कॉन्सर्ट वेरिएन्ट का स्मार्ट हब फीचर उपभोक्ताओं को लाइव टीवी कनेक्ट करने का मौका देता है और साथ ही ऐप्स जैसे जियो सिनेमा, नेटफ्लिक्स, ऐमज़ॉन प्राइम, बिग फ्लिक्स पर भी कन्टेंट देखा जा सकता है।
स्मार्ट कॉन्सर्ट और जॉय कॉन्सर्ट 32 इंच, 43 इंच और 49 इंच के साइज़ में उपलब्ध हैं और इनकी कीमत 27,500 रुपये से शुरु होगी।
फील द गेम ऑफर
जून में शुरु हो रहे फीफा वर्ल्ड कप के मद्देनज़र, सैमसंग ने ‘फील द गेम’ ऑफर पेश किया है, जिसके तहत उपभोक्ता अपने टीवी को बड़ी स्क्रीन और प्रीमियम टीवी में अपग्रेड कर सकते हैं। 2018 क्यूएलईडी टीवी के साथ उपभोक्ता 10 साल की नो स्क्रीन बर्न इन वारंटी के साथ गैलेक्सी S9 मुफ्त में पा सकते हैं। इसके अलावा चुनिंदा टीवी के साथ मुफ्त साउंड बार या स्पीकर दिया जाएगा। यह ऑफर 15 जुलाई तक पूरे देश में उपलब्ध है।