सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर – Samsung Newsroom भारत
सैमसंग इंडिया ने समाज के आर्थिक और सामाजिक रूप से कमज़ोर वर्ग के लोगों को किफायती और गुणवत्‍ता पूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं उपलब्‍ध कराने के लिए आज इंफाल के क्षेत्रीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान और भोपाल के जय प्रकाश शासकीय ज़िला अस्‍पताल में सैमसंग स्‍मार्ट हेल्थकेयर प्रोग्राम की शुरुआत की।
अपने स्‍मार्ट हेल्‍थकेयर कार्यकम के तहत, सैमसंग देश के चुनिंदा सरकारी अस्‍पतालों में एडवांस्‍ड और इनोवेटिव स्‍वास्‍थ्‍य उपकरण जैसे कंपनी द्वारा निर्मित अल्‍ट्रासाउंड और डिजिटल एक्‍स-रे फ्री में उपलब्‍ध कराती है।
इंफाल में सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर का उद्घाटन करतीं मणिपुर की राज्यपाल डॉ. नजमा हेपतुल्ला
इंफाल की सैमसंग स्‍मार्ट हेल्‍थकेयर सुविधा का उद्घाटन मणिपुर की राज्यपाल श्रीमति नजमा हेपतुल्ला द्वारा प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति में किया गया।
मध्य प्रदेश में सैमसंग स्‍मार्ट हेल्‍थकेयर सुविधा का उद्घाटन सरकार के लोक स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री, श्री रुस्‍तम सिंह और मध्‍य प्रदेश सरकार की प्रमुख सचिव श्रीमति गौरी सिंह ने गणमान्‍य लोगों की मौजूदगी में किया।
भोपाल में सैमसंग स्‍मार्ट हेल्‍थकेयर सुविधा के उद्घाटन के दौरान मध्य प्रदेश सरकार के लोक स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री, श्री रुस्‍तम सिंह (बांय)
लोक स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री, श्री रुस्‍तम सिंह ने इस मौके पर कहा, ‘गुणवत्‍तापूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल सुविधाएं आज की जरूरत बन चुकी हैं। मैं इस बात से खुश हूं कि सैमसंग जैसी कंपनियों ने इस दिशा में काम करने की शुरुआत की है और सैमसंग स्‍मार्ट हेल्‍थकेयर जैसा प्रोग्राम शुरु किया है। हम मध्‍य प्रदेश की जनता को किफायती और एडवांस्ड स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं उपलब्‍ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हमारे अस्‍पतालों में लेटेस्ट स्‍वास्‍थ्‍य उपकरण लाने में सैमसंग के समर्थन का स्‍वागत करते हैं।’
सैमसंग स्‍मार्ट हेल्थकेयर सैमसंग इंडिया का हेल्थकेयर के क्षेत्र में फ्लैगशिप सिटिज़नशिप इनीशियेटिव है।
सैमसंग इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, श्री दीपक भारद्वाज ने कहा, ‘सैमसंग समुदायों के बीच बदलाव लाने और लोगों के लिए बेहतर जीवन बनाने में विश्‍वास करता है। भोपाल में टेक्नोलॉजी का सही उपयोग करके हेल्थकेयर सॉल्यूशन्स उपलब्‍ध कराने की हमें बेहद खुशी है। इस सहयोग के माध्‍यम से हम राज्‍य के लोगों तक एडवांस्ड हेल्थकेयर सुविधाएं पहुंचाना चाहते हैं। सैमसंग स्‍मार्ट हेल्‍थकेयर प्रोग्राम एक ही छत के नीचे अच्‍छा इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर, लेटेस्ट टेक्‍नोलॉजी और सर्वोत्तम चिकित्सा विशेषज्ञता देने का काम करता है।’
इंफाल के क्षेत्रीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान के सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर सेंटर पर मौजूद मणिपुर की राज्यपाल डॉ. नजमा हेपतुल्ला
सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर प्रोग्राम का उद्देश्य सरकार के प्रयासों का समर्थन करना है, जो उन समुदायों को फायदा पहुंचाने का काम करता है जिन्हें सीमित स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं मिलती हैं। कई तरह के स्वास्थ्य परीक्षण और हेल्थकेयर में मदद करने वाले इनोवेटिव प्रोडक्ट्स जैसे अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे और एक्सेसरीज़ के साथ सैमसंग ने 2015 से अब तक देशभर में सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर प्रोग्राम के ज़रिए 16 सरकारी अस्पतालों के साथ सहयोग किया है।
आर्थिक और सामाजिक रूप से कमज़ोर वर्ग के 3 लाख से अधिक मरीज़ों को सैमसंग स्‍मार्ट हेल्‍थकेयर प्रोग्राम से लाभ मिला है। इसके लिए चिकित्सक, तकनीशियनों और रेडियोलॉजिस्ट को डायग्नोस्टिक उपकरण और सॉफ्टवेयर को संभालने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है।
सैमसंग इंडिया ने हाल ही में उत्‍तर प्रदेश सरकार के साथ पूरे राज्‍य में 20 नए सैमसंग स्‍मार्ट हेल्‍थकेयर सेंटर की स्‍थापना के लिए समझौता किया है, जिसके तहत समाज के आर्थिक और सामाजिक रूप से कमज़ोर वर्ग के मरीजों को किफायती और गुणवत्‍ता पूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं उपलब्‍ध कराई जाएंगी।
सैमसंग इंडिया ने उत्‍तर प्रदेश के साथ राज्य में 20 नए सैमसंग स्‍मार्ट हेल्थकेयर सेंटर्स खोलने की साझेदारी की है। यह स्वास्थ्य केंद्र समाज के आर्थिक और सामाजिक रूप से कमज़ोर वर्ग के लोगों को किफायती और क्वॉलिटी हेल्थकेयर उपलब्ध करवाने का काम करेंगे।
अपने स्‍मार्ट हेल्‍थकेयर प्रोग्राम के तहत, सैमसंग राज्‍य के चुनिंदा सरकारी अस्‍पतालों में एडवांस्‍ड और इनोवेटिव स्‍वास्‍थ्‍य उपकरण जैसे कंपनी द्वारा निर्मित अल्‍ट्रासाउंड और डिजिटल रेडियोलॉजी (एक्‍स-रे) मशीन के साथ सैमसंग एलईडी टीवी, सैमसंग एयर कंडीशनर और रेफ्रीजरेटर उपलब्‍ध कराएगी।
सैमसंग इंडिया और यूपी सरकार के चिकित्‍सा, स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण विभाग के बीच यह एमओयू साइन किया गया। यूपी सरकार के चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री, श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, यूपी के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण विभाग के प्रमुख सचिव श्री प्रशांत त्रिवेदी, स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण विभाग की सचिव श्रीमति वी हेकाली झिमोमी और यूपी सरकार के चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य सेवा विभाग के माहनिदेशक डॉ. पद्माकर सिंह समेत कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों की मौजूदगी में एमओयू पर औपचारिक हस्ताक्षर किए गए।
उत्‍तर प्रदेश सरकार के चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री श्री सिद्धार्थ ना‍थ सिंह ने इस मौके पर कहा, ‘इस प्रोग्राम के लिए सैमसंग इंडिया के साथ साझेदारी कर हमें खुशी हैं। हम उत्तर प्रदेश की जनता को किफायती स्वास्‍थ्‍य सेवाएं उपलब्‍ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं और क्वॉलिटी हेल्थकेयर की समाज की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए अस्‍पतालों की मदद करने में सैमसंग इंडिया के सहयोग का हम स्‍वागत करते हैं।’
उत्‍तर प्रदेश सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण विभाग के प्रमुख सचिव श्री प्रशांत त्रिवेदी ने कहा, ‘हेल्थकेयर के क्षेत्र में विकास होना आज की ज़रूरत है। मैं इस बात से खुश हूं कि सैमसंग इंडिया ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है और आगे आकर सैमसंग स्‍मार्ट हेल्‍थकेयर जैसे प्रोग्राम की शुरुआत की है। अपनी तरफ से, सरकार जनता को बेहतर चिकित्‍सा सुविधाएं उपलब्‍ध कराने की दिशा में काम कर रही है और स्मार्ट हेल्‍थकेयर प्रोग्राम के लिए सैमसंग के साथ यह साझेदारी इस लक्ष्‍य को पूरा करने की दिशा में उठाया गया एक कदम है।’
यह सैमसंग का अपने स्‍मार्ट हेल्‍थकेयर प्रोग्राम के अंतर्गत अब तक का सबसे बड़ा इनीशियेटिव है।
सैमसंग इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, श्री दीपक भारद्वाज ने कहा, ‘सैमसंग समुदायों के बीच बदलाव लाने और लोगों के लिए बेहतर जीवन बनाने में विश्‍वास करता है। टेक्नोलॉजी का सही उपयोग करके हेल्थकेयर सॉल्यूशन्स उपलब्‍ध कराने के लिए उत्‍तर प्रदेश के साथ साझेदारी कर हम बेहद खुश हैं। इस सहयोग के माध्‍यम से हम राज्‍य और आसपास के इलाकों में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक एडवांस्ड हेल्थकेयर सुविधाएं पहुंचाना चाहते हैं। सैमसंग स्‍मार्ट हेल्‍थकेयर अच्‍छे इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर, लेटेस्ट टेक्‍नोलॉजी और सर्वोत्तम चिकित्सा विशेषज्ञता का संयोजन है।’
सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर प्रोग्राम का उद्देश्य सरकार के प्रयासों का समर्थन करना है, जो उन समुदायों को फायदा पहुंचाने का काम करता है जिन्हें सीमित स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं मिलती हैं। कई तरह के स्वास्थ्य परीक्षण और हेल्थकेयर में मदद करने वाले इनोवेटिव प्रोडक्ट्स जैसे अल्ट्रासाउंड, डिजिटल रेडियोलॉजी और एक्सेसरीज़ के साथ सैमसंग ने 2015 से अब तक देशभर में सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर प्रोग्राम के ज़रिए 18 सरकारी अस्पतालों के साथ सहयोग किया है।
आर्थिक और सामाजिक रूप से कमज़ोर वर्ग के 3 लाख से अधिक मरीज़ों को सैमसंग स्‍मार्ट हेल्‍थकेयर प्रोग्राम से लाभ मिला है। इसके लिए चिकित्सक, तकनीशियनों और रेडियोलॉजिस्ट को डायग्नोस्टिक उपकरण और सॉफ्टवेयर को संभालने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है।
कांचीपुरम में सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर प्रोग्राम के उद्घाटन के दौरान (बाएं से दाएं) सुश्री मारगाथम कुमारवेल, सांसद, श्री थिरु पी पोनियाह, आईएएस, कांची ज़िला कलेक्टर, श्री जेहवा ली, वाइस प्रेसिडेंट एचआर, सैमसंग इंडिया चेन्नई प्लांट
सैमसंग इंडिया ने चेन्नई के कांचीपुरम में सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस प्रोग्राम के तहत कांचीपुरम के गवर्मेंट हेडक्वार्टर हॉस्पिटल के आर्थिक और सामाजिक रूप से कमज़ोर वर्ग के मरीज़ों को सस्ती और गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं दी जाएंगी।
सैमसंग हेल्थकेयर प्रोग्राम के तहत, सैमसंग भारत के कुछ चुनिंदा सरकारी अस्पतालों को मुफ्त में कंपनी द्वारा निर्मित एडवांस्ड और इनोवेटिव हेल्थकेयर उपकरण जैसे अल्ट्रासाउंड और डिजिटल रेडियोलॉजी (एक्स-रे) प्रदान करता है।
सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर सुविधा का उद्घाटन कांचीपुरम के ज़िला कलेक्टर थिरु पी पोनियाह समेत कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने किया।
इस मौके पर कांचीपुरम के ज़िला कलेक्टर थिरु पी पोनियाह ने कहा, ‘हेल्थकेयर के क्षेत्र में विकास की ज़रूरत है। हमें खुशी है कि सैमसंग इंडिया ने यह कदम उठाया और सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर जैसे प्रोग्राम का गठन किया। अपनी ओर से सरकार लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का काम कर रही है और अपने इस मकसद को पूरा करने के लिए ही सरकार ने सैमसंग के साथ मिलकर स्मार्ट हेल्थकेयर प्रोग्राम को स्थापित किया है।’
कांचीपुरम में सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर प्रोग्राम के उद्घाटन पर मंच पर मौजूद श्री जेहवा ली, वाइस प्रेसिडेंड एचआर. सैमसंग इंडिया चेन्नई प्लांट
सैमसंग इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, दीपक भारद्वाज ने कहा, ‘सैमसंग समुदायों को परिवरतित करने और लोगों के लिए बेहतर जीवन बनाने में विश्वास रखता है। प्रौद्योगिकी का सही इस्तेमाल करके स्वास्थ्य संबंधित समाधान प्रदान करने के लिए हम तमिलनाडु सरकार के साथ सहयोग करके प्रसन्न हैं। इस सहयोग के ज़रिए हम कांचीपुरम और उसके आसपास के इलाकों में अधिक से अधिक लोगों तक एडवांस्ड हेल्थकेयर सुविधाएं पहुंचाना चाहते हैं। सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर अपने साथ अच्छा इन्फ्रास्ट्रक्चर, नवीनतम तकनीक और सर्वोत्तम चिकित्सा विशेषज्ञता लेकर आता है।’
सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर प्रोग्राम का उद्देश्य सरकार के प्रयासों का समर्थन करना है, जो उन समुदायों को फायदा पहुंचाने का काम करता है जिन्हें सीमित स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं मिलती हैं। इनोवेटिव प्रोडक्ट्स के साथ जैसे अल्ट्रासाउंड, डिजिटल रेडियोलॉजी और एक्सेसरीज़, जिनसे कई तरह के स्वास्थ्य परीक्षण किए जाते हैं, सैमसंग ने साल 2015 के बाद से देशभर में सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर के ज़रिए 16 सरकारी अस्पतालों के साथ सहयोग किया है। इसके लिए चिकित्सक, तकनीशियनों और रेडियोलॉजिस्ट को डायग्नोस्टिक उपकरण और सॉफ्टवेयर को संभालने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है।