AirDresser – Samsung Newsroom भारत

सैमसंग ने पेश किया एयरड्रेसर, कपड़ों की देखभाल के लिए जरूरी उपकरण जो दूर करता है 99.9% बैक्टीरिया और वायरस
भारत के सबसे भरोसेमंद कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने अपना नया और अनूठा एयरड्रेसर पेश किया है, जो कपड़ों की देखभाल के लिए उद्योग का पहला स्मार्ट सॉल्यूशन है। सैमसंग का यह नया-नवेला इनोवेशन कपड़ों से धूल, प्रदूषण और कीटाणु दूर करने, उन्हें नए जैसा बनाने तथा संक्रमण खत्म करने के लिए ताकतवर हवा एवं भाप का इस्तेमाल करता है ताकि घर तथा दफ्तर में आपके कपड़ों की बेहतरीन देखभाल हो सके।

एयरड्रेसर कपड़ों की देखभाल के नए पैमाने गढ़ता है, जिसमें कपड़ों को रोजाना नया, तरोताजा, बदबू रहित बनाने तथा सलवटें दूर करने के अधिक कारगर तरीके की उपभोक्ताओं की अधूरी मांग पूरी हो जाती है। उपभोक्ता चाहते हैं कि वे अपने कपड़ों, खास तौर पर नाजुक कपड़ों की बेहतर देखभाल कर सकें। अब वे घर पर ही अपने कपड़ों को तेजी और सहूलियत के साथ साफ-सुथरा बना सकते हैं ताकि वे हर समय सबसे अच्छे दिखते रहें, समय तथा पैसा बच सके और कपड़े बार-बार धोने या ड्राईक्लीनर के पास बार-बाकर जाने का झंझट भी दूर हो।

एयरड्रेसर में जेटस्टीम से कपड़े सैनिटाइज होते हैं और इन्फ्लुएंजा, एडीनोवायरस तथा हरपीस वायरस समेत 99.9% वायरस तथा बैक्टीरिया दूर हो जाते हैं।

अपने बच्चों के लिए साफ और कीटाणुरहित कपड़े चाहने वाले माता-पिता के लिए यह गैजेट बेहद जरूरी है क्योंकि यह कपड़ों को ही नहीं बल्कि आउटरवियर, चादर और सॉफ्ट टॉय को भी सैनिटाइज कर नया जैसा बना देता है। एयरड्रेसर कॉर्पोरेट बेडरूम, वीआईपी लाउंज, क्लब, होटल, लक्जरी रिटेलर, डिजाइनर आदि के लिए भी बेहतरीन पसंद बनेगा।

सैमसंग इंडिया के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री राजू पुल्लन ने कहा, “दुनिया भर के उपभोक्ताओं को उम्मीद रहती है कि सैमसंग के उत्पाद उनके जीवन को और भी सुविधाजनक बनाने वाले व्यावहारिक सॉल्यूशन मुहैया कराएंगे। उपभोक्ताओं की जरूरत की गहन जानकारी की मदद से तथा घरों पर कपड़ों की देखभाल का तरीका बदलने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर तैयार किया गया एयरड्रेसर कपड़ों को रोजाना नया–नवेला बनाने के लिए कारगर सॉल्यूशन है। हमें यकीन है कि उपभोक्ता एयरड्रेसर के साथ कपड़ों की बेहतर देखभाल तथा आसान रखरखाव का आनंद लेंगे क्योंकि यह कपड़ों को सैनिटाइज करता है और 99.9% वायरस एवं बैक्टीरिया दूर करता है। हमें भरोसा है कि वाशिंग मशीन एवं ड्रायर की तरह यह भी जरूरी घरेलू उपकरण बन जाएगा।”

कपड़ों को रोजाना सैनिटाइज करने तथा नया–नवेला बनाने के 4 आसान स्टेप्स

कपड़ा यूनिट के भीतर टांगने के बाद यूजर साइकल शुरू कर सकते हैं और पूरी प्रणाली के स्वतः चलने का इंतजार कर सकते हैं:

स्टेप1: जेटस्टीम

जेटस्टीम गर्म भाप को कपड़े के भीतर गहराई तक भेजकर, 99.9% वायरस एवं बैक्टीरिया, 100% कीड़े, 99% बदबू करने वाली गैसें एवं 99% दूसरे नुकसानदेह पदार्थ खत्म कर कपड़ों को सैनिटाइज करती है। यह कपड़ों और लेदर एक्सेसरीज एवं सॉफ्ट टाय जैसे कई अन्य सामान को नियमित तौर पर संक्रमण मुक्त करने के लिए एकदम सटीक उपकरण है।

स्टेप 2: जेटएयर

जेटएयर और एयर हैंगर हवा का ताकतवर झोंका छोड़ते हैं, जिनसे गहराई तक जमी धूल खत्म हो जाती है। इनमें बेहद कम शोर तथा कंपन होता है और घर तथा बेडरूम में शांति बनी रहती है।

स्टेप 3: हीटपंप ड्राइंग

हीटपंप ड्राइंग कपड़ों को कम तापमान पर सुखाती है ताकि कपड़े खराब होने और सिकुड़ने का खतरा कम हो।

स्टेप 4: डीऑडराइजिंग फिल्टर

डीऑडराइजिंग फिल्टर पसीने, तंबाकू और खाद्य पदार्थों के कारण कपड़ों पर जमा गंध वाले कणों को पकड़ता और कम कर देता है। साथ ही यह उन कणों को यूनिट के भीतर जमा होने से रोकता है ताकि हमेशा बदबू नहीं आए।

इसी बीच सेल्फ–क्लीन तकनीक आपके स्मार्ट एयरड्रेसर के भीतर से नमी दूर करती है, उसे सैनिटाइज तथा बदबू रहित बनाती है ताकि आपके कपड़े तरोताजा बने रहें। 40 साइकल पूरी होने के बाद हर बार यह यूजर को बताती भी है कि अब यूनिट को सफाई की जरूरत है।

आपके वॉर्डरोब को अच्छी तरह संवारे

एयरड्रेसर सुनिश्चित करता है कि कपड़े नरमी के साथ संवारे जाएं ताकि उपभोक्ताओं को अपने पसंदीदा कपड़े बार-बार नहीं धोने पड़ें और वे लंबे समय तक चलें क्योंकि बार-बार धोने से नाजुक कपड़े खराब हो सकते हैं। एयरड्रेसर की हीटपंप ड्राइंग तकनीक कपड़ों को कम तापमान पर सुखाती है ताकि गर्मी के कारण कम से कम नुकसान एवं सिकुड़न हो। रिंकल केयर की मदद से एयर ड्रेसर भाप और हवा को मिलाकर इस्तरी किए बगैर ही कपड़ों से हल्की-फुल्की सलवटें दूर कर सकता है।

एयरड्रेसर के फुल केयर साइकल की मदद से उपभोक्ता फर के नाजुक सामान को भी संवार सकते हैं। अधिक नमी के कारण जैविक धागे फूल सकते है और उनकी आकृति बिगड़ सकती है। साथ ही इसकी वजह से फफूंद भी जम सकती है। फुल केयर साइकल फर में मौजूद 90% तक नमी दूर कर देता है, जिससे उसका आकार 78% तक बढ़ जाता है और वह पहले जैसी स्थिति में आ जाता है। इस तरह फर लंबे समय तक चलता है।

डीह्यूमिडिफिकेशन के जरिये यानी नमी दूर करने से कपड़े आदर्श स्थिति में आ जाते हैं क्योंकि यह कमरे से हवा खींचकर नमी निकाल देता है और सूखी हवा फेंकता है। इस तरह एयरड्रेसर कपड़े के कई तरह के सामान को अच्छी तरह संवारकर रख सकता है और कपड़े अधिक लंबे समय तक नए जैसे दिख सकते हैं।

आपका समय और धन बचाता है

सैमसंग का एयरड्रेसर कपड़ों की देखभाल में समय और धन बचाता है। उदाहरण के लिए एक बार में केवल एक या दो सामान के लिए पूरा वाशर-एंड-ड्रायर चलाने या बार-बार ड्राई क्लीनर के पास जाने से समय या पैसे की बचत नहीं होती। इसलिए अपने कपड़ों को चुटकियों में सैनिटाइज करने या गंध दूर करने के लिए जेटस्टीम का इस्तेमाल समझदारी की बात लगती है। जेट एयर और एयर हैंगर की मदद से झटपट कपड़ों से धूल हटाकर आप अपनी पोशाक को बदबू या गंदगी की चिंता के बगैर भरोसे के साथ दोबारा पहन सकते हैं। हीटपंप ड्रांइग गर्मी को ज्यादा कुशलता के साथ फैलाकर कपड़े सुखाने में लगने वाला वक्त भी बचाती है।

स्मार्टथिंग्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से चलने वाली क्षमता प्रदान करती है, जिससे आप अपने कपड़ों को बेहतर और अधिक आसानी के साथ संवार सकते हैं। होम केयर विजार्ड दूर से ही समस्या पहचान लेता है और उसे दूर करने में मदद करता है, जबकि माई क्लॉज़िट आपके कपड़ों का ब्योरा संभालकर रखता है और उनके लिए सफाई का सबसे अच्छा तरीका सुझाता है।

एयरड्रेसर में यूजर अपने बार-बार चुने गए साइकल तथा मौसम के हिसाब से तैयार साइकल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे सुनिश्चित होता है कि हर बार परिस्थिति के हिसाब से उनके कपड़ों की देखभाल हो।

एयरड्रेसर खूबसूरती के साथ बनाया गया उपकरण है, जो सावधानी और शांति से चलता है, जिससे यह आपके घर के माहौल में खूबसूरती के साथ रच-बस जाता है।

कीमत और उपलब्धता

एयरड्रेसर की कीमत 110,000 रुपये है और यह सैमसंग के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर सैमसंग शॉप तथा ई-कॉमर्स पोर्टल एमेजॉन एवं फ्लिपकार्ट पर 24 दिसंबर, 2020 से उपलब्ध होगा। उपभोक्ता 10,000 रुपये की छूट और 5,555 रुपये की (18 महीने के लिए) नो-कॉस्ट ईएमआई हासिल कर सकते हैं। यह पेशकश 15 दिन तक रहेगी।

कॉर्पोरेट कार्यालयों, को-वर्किंग स्पेस, हाई-एंड रिटेल, लक्जरी होटल, रेस्तरां, स्पोर्ट्स सेंटर आदि में इस्तेमाल के लिए एयरड्रेसर सैसमंग के बी2बी चैनलों के जरिये भी उपलब्ध रहेगा।