Ambient Mode – Samsung Newsroom भारत
जब बात डिजाइन करने की कला की आती है, तो अक्सर यह कहा जाता है कि कुछ नया जोड़ने के बजाय कुछ मौजूदा कम करना ज्यादा कठिन होता है।  सैमसंग का QLED 8K 2020 टीवी एक ऐसा डिजाइन पेश करता है जिसमें सभी अनावश्यक तत्वों को दूर कर दिया गया है और साथ ही साथ यह उपयोगकर्ताओं को देखने और सुनने का सर्वोत्तम संभव अनुभव प्रदान करता है ताकि देखने वाला उसमें पूरी तरह डूब जाए।
एक लंबी प्रक्रिया के बाद सैमसंग के डिजाइनर और डेवलपर्स अभूतपूर्व इन्फिनिटी स्क्रीन का निर्माण करने के लिए एक साथ आए, जो 99% डिस्प्ले स्पेस का उपयोग करता है और 15 मिमी जितना पतला है। सैमसंग न्यूज रूम ने सैमसंग के QLED 8K 2020 टीवी बनाने वाले डिजाइनरों और इंजीनियरों का साक्षात्कार लिया, ताकि यह पता चले कि यह क्रांतिकारी डिजाइन कैसे आया।
(बाएं से दाएं) सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के विजुअल डिस्प्ले बिजनेस के जंग-हो किम, ह्यून-जोन्ग चाए, जा-वू यो और होकवॉन पीटर सॉन्ग। किम और वू उत्पाद डिजाइन समूह का हिस्सा हैं, जबकि चे और सॉन्ग मैकेनिक्स आर एंड डी समूह का हिस्सा हैं
न्यूनतम बेजेल के साथ अधिकतम दृश्य अनुभव
2018 में बाजार में आने के बाद से सैमसंग के QLED 8K टीवी को उद्योग जगत ने उसकी जबरदस्त तकनीकों के लिए लगातार सराहा है, जो दर्शकों को AI तकनीक, HDR10 + और 100% कलर वॉल्यूम द्वारा संचालित सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध डिस्प्ले रिजॉल्यूशन प्रदान करते हैं। 2020 QLED 8K टीवी के निर्माण पर काम करने वालों के मन में उसकी विरासत हमेशा सबसे ऊपर थी।  टीवी की इस श्रृंखला के साथ देखने का और शानदार अनुभव देने के लिए – स्क्रीन के बेजेल और उसके काले मैट्रिक्स – डिस्प्ले के किनारों पर मौजूद काली पट्टीधारी सीमा – को कम किया जाना था।
“उपयोगकर्ताओं को अपने टीवी पर कंटेंट का आनंद लेते समय केवल देखने और सुनने पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होना चाहिए,” जंग-हो किम ने जोर देकर कहा। “इसे हासिल करने के लिए हमने एक ऐसा डिजाइन लागू किया जो बेजेल काउंट और ब्लैक मैट्रिक्स को लगभग न दिखने वाले स्तर तक कम कर देता है।  कई परीक्षणों के बाद, जिसमें प्रत्येक बार ब्लैक मैट्रिक्स को 0.1 मिमी कम किया गया, हमने इस डिस्प्ले के लिए इष्टतम मानों की खोज की, ये बेजेल के लिए 0.8 मिमी और ब्लैक मैट्रिक्स के लिए 0.9 मिमी हैं। ”
पिछले QLED 8K मॉडल (बाएं) की तुलना में इन्फिनिटी स्क्रीन (दाएं) में स्पष्ट तौर पर कम बेजेल काउंट देखा जा सकता है
कई उतार-चढ़ाव के बाद आदर्श डिजाइन का चुनाव कर लिया गया।  लेकिन बाजार के लिहाज से इस डिजाइन को उत्पाद में बदलने से पहले अब भी कई चुनौतियां बरकरार थीं।  स्क्रीन के ब्लैक मैट्रिक्स वाले हिस्से में आने वाले पुर्जों की संख्या को देखते हुए टीम को एक ऐसे सुव्यवस्थित तरीके की तलाश करनी थी, ताकि उसके लिए आवंटित कुल 0.9 मिमी क्षेत्र में इन सभी पुर्जों को शामिल किया जा सके। “यह देखते हुए कि किसी इंसान के नाखून की औसत मोटाई 0.6 और 0.7 मिमी के बीच होती है, जिस स्थान पर हमें सभी आवश्यक पुर्जों को फिट करना था, वह एक नाखून से अधिक मोटा न था,” ह्यून-जोन्ग चाए ने कहा।  “हमें प्रोडक्ट असेंबली के वक्त मौजूद सटीकता के परिमाण को और ऊपर उठाना था, जिसे हमने विशेष उपकरणों और यंत्रों के साथ-साथ उन सेल्स से भी हासिल किया था, जिनकी सीमाएं पर्याप्त रूप से पतली थीं।”
टीम ने इस अति विशेष डिस्प्ले के लिए एक अलग तरह का बेजेल प्रदान किया, जिसे उत्पादन में प्रयुक्त सामग्रियों को बदलकर तैयार किया गया था। पहले इस तरह के उत्पादों में मुख्य सामग्री एल्यूमीनियम थी, लेकिन इस नए उत्पाद के लिए स्टेनलेस स्टील को एक विशेष विधि का उपयोग कर यथा संभव पतली परत में फैलाया गया था ताकि इसके टिकाऊपन को बढ़ाया जा सके। “बेजेल काउंट और ब्लैक मैट्रिक्स को कम करके हमने जो परिणामी स्क्रीन बनाई है, वह उत्पाद के सामने वाले हिस्से के 99% हिस्से पर कब्जा करती है,” जे-वू यू ने कहा।  “टीवी का एम्बिएंट मोड फीचर, जो टीवी बंद होने पर उपयोगकर्ता की तस्वीरों और वीडियो को प्रदर्शित करता है, टीवी के डिस्प्ले और उस स्थान के बीच की सीमा को तोड़ने में भी योगदान देता है, जहां वह रखा होता है।”
दीवार और टेलीविजन के बेहतर समायोजन के लिए फ्लैट बैक डिजाइन
डिवाइस को सामने से एक बिलकुल नया कलेवर देने के साथ-साथ, टीम ने उसके पीछे की तरफ से भी कई अनावश्यक तत्वों को कम किया। पारंपरिक डिस्प्ले के पीछे का हिस्सा दोनों सिरों पर पतला होता है, और बीच में अधिक मोटा हो जाता है, लेकिन 2020 QLED 8K TV में फ्लैट बैक डिजाइन अपनाया गया है, जिसकी मोटाई पूरे तल पर 15 मिमी ही रहती है। “जब एक आम टीवी मॉनिटर को दीवार लगाया जाता है, तो उसके पीछे की मोटाई अधिक होने के कारण दीवार और टीवी के बीच बहुत अधिक जगह होती है, जिससे उस उत्पाद की एक बड़ी छाया बन सकती है,” यू ने समझाया।  “फ्लैट बैक डिजाइन ने हमें इस स्थान को और किसी भी परिणामी छाया को काफी कम करने में मदद दी।”
2020 QLED 8K TV का फ्लैट बैक डिजाइन दीवार पर लगने के बाद इसे कमरे की आंतरिक सज्जा के साथ पूरक बना देता है
बेशक, इस स्लिमर बैक साइड डिजाइन के परिणामस्वरूप जगह की कमी हुई, जिसमें टीवी के सभी पुर्जों और घटकों को फिट किया गया।  तदनुसार, आउटपुट पोर्ट, प्रोसेसर, सर्किट बोर्ड, स्पीकर और कवर सहित इन पुर्जों के आकार को कम किया जाना था ताकि ये इस कम हुई जगह में स्वाभाविक रूप से फिट हो सकें।  होकॉन पीटर सॉन्ग ने कहा, “पहले कवर की चौड़ाई 2.7 मिमी था, लेकिन एक विशेष विधि का उपयोग करते हुए हम 2020 QLED 8K टीवी के लिए इसकी मोटाई को 0.8 मिमी तक कम करने में कामयाब रहे।”  “ऐसा करने के लिए हमने एक विशेष पद्धति विकसित की, जिसके लिए विभिन्न क्षेत्रों के बाहरी कारखानों और अन्य विशेषज्ञों के साथ काम करने में हमने बहुत समय बिताया।”
एक स्टैंड जिसकी सादगी में मजबूती है
पारंपरिक टीवी स्टैंड अक्सर ऐसे डिजाइन लागू करते हैं, जो अलग हट कर होते हैं। हालाँकि, 2020 QLED 8K TV का स्टैंड छोटा और बहुत सरल है ताकि स्क्रीन पर अधिक जोर दिया जा सके। इसके अलावा, यह समझते हुए कि प्रत्येक उपयोगकर्ता के पास अपने टीवी को रखने के लिए अलग-अलग शैलियों के कंसोल हैं, टीम ने फैसला किया कि एक सरलीकृत डिजाइन सभी के टीवी वातावरण के लिए सबसे अच्छा होगा।
किम ने बताया, “हमने जो डिस्प्ले स्टैंड डिजाइन किया है, वह टीवी स्क्रीन को पीछे की ओर 3.5 डिग्री झुका देता है। हमने यह सुनिश्चित करने के लिए इस विशिष्ट कोण की गणना की कि देखने वाले पूरी तरह से मग्न कर देने वाले, आरामदायक टीवी अनुभव का आनंद ले पाएंगे और यह कोण टीवी के 15 मिमी के पतले डिजाइन पर भी फिट बैठता है।”
स्टैंड, जो स्क्रीन को 3.5 डिग्री तक पीछे झुकाता है, उपयोगकर्ता को शानदार दृश्य अनुभव देने के लिए इष्टतम कोण प्रदान करता है
सैमसंग के 2020 QLED 8K टीवी को न केवल उसकी उन्नत स्क्रीन गुणवत्ता और ध्वनि तकनीकों के लिए, बल्कि पारंपरिक डिजाइन की सीमाओं के पार जाने के लिए टीम ने जो ठोस प्रयास किए हैं, उसके लिए भी मीडिया और उद्योग जगत से प्रशंसात्मक समीक्षा मिल रही है।
“भविष्य में टीवी स्क्रीन आकार में बड़े होने वाले हैं और उपयोगकर्ताओं को स्क्रीन गुणवत्ता का लगातार बेहतर अनुभव देने वाले हैं,” यू ने कहा।  “हमारा काम यह सुनिश्चित करना है कि उत्पाद का डिजाइन भविष्य के इन उत्पादों की विशेषताओं और प्रदर्शनों में मदद करे और उसका पूरक बने। हम उन उत्पादों को बनाने के लिए कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे जो उपयोगकर्ताओं को उच्चतम गुणवत्ता वाले टीवी-देखने का अनुभव प्रदान करते हैं। ”
भारत की सबसे बड़ी और सबसे भरोसेमंद उपभोक्‍ता इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और स्‍मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने आज सैमसंग के क्रांतिकारी मोडुलर माइक्रो एलईडी डिस्‍प्‍ले द वॉल को लॉन्‍च किया है, जो 4के डेफीनिशन में 146 इंच (370.8सेमी), 6के डेफीनिशन में 219 इंच (556.3सेमी) से लेकर 8के डेफीनिशन में 292 इंच (741.7 सेमी) तक के विभिन्‍न आकार और अनुपात में आते हैं।
लग्‍जरी का एक प्रतीक, द वॉल प्रभावशाली दृश्‍य को अगले स्‍तर पर ले जाता है और 0.8 एमएम पिक्‍सल पिच टेक्‍नोलॉजी के साथ उपभोक्‍ताओं को उनके घर में पहले कभी न देखा गया पिक्‍चर क्‍वालिटी का अनुभव देता है। इसे उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जो निरंतर असाधारण लग्‍जरी अनुभव चाहते हैं। अब प्रत्‍येक वीडियो, मूवी, या स्‍पोर्टिंग इवेंट को सैमसंग द वॉल के साथ लार्जर-देन-लाइफ बनाया जा सकता है।
लॉर्ज-फॉर्मेट मोडुलर एलईडी डिस्‍प्‍ले लग्‍जरी स्‍थानों के सबसे चमकीले क्षेत्रों के लिए आदर्श हैं। कस्‍टोमाइजेबल डेको फ्रेम्‍स के साथ-साथ 30एमएम से कम डेप्‍थ, स्लिम, बेजल-लेस इनफि‍निटी डिजाइन डिस्‍प्‍ले को आसानी से अपने चारों ओर के परिवेश के साथ मिश्रित होने के अनुमति देता है, जो इच्छित माहौल में कोई व्‍यवधान न हो इसे सुनिश्चित करता है।
द वॉल किसी भी लग्‍जरी होम, कॉरपोरेट या हाई-एंड रिटेल एनवायरमेंट में वास्‍तविक ब्‍लैक, वास्‍तविक कलर और सैमसंग के एआई पिक्‍चर एनहांसमेंट, हाई ब्राइटनेस और हाई कन्‍ट्रास्‍ट के साथ एक क्रांतिकारी दृश्‍य अनुभव प्रदान करता है।
पुनीत सेठी, उपाध्‍यक्ष, उपभोक्‍ता इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एंटरप्राइज बिजनेस, सैमसंग इंडिया ने कहा, “एक कस्‍टमाइज्‍ड अनुभव प्रदान करना ही लग्‍जरी है। द वॉल के साथ, हमनें एक ऐसा उत्‍पाद तैयार किया है, जो उन लोगों की जीवनशैली और स्‍वाद के साथ मैच करता है, जो अपने व्‍यक्तिगत और पेशेवर जीवन में सबसे एक्‍सक्‍लूसिव और प्रीमियम दृश्‍य अनुभव चाहते हैं। हम अपने फ्यूचर ऑफ डिस्‍प्‍ले टेक्‍नोलॉजी में इस अगले कदम के लिए उत्‍साहित हैं, जो उपभोक्‍ताओं के लिए यादगार दृश्‍य अनुभव की पेशकश करता है।”
माइक्रो एलईडी डिस्‍प्‍ले टेक्‍नोलॉजी
उपभोक्‍ताओं की जीवनशैली और उनकी वरीयताओं पर किए गए शोध के आधार पर तैयार द वॉल इमेज गुणवत्‍ता को बढ़ाती है और एक व्‍यक्तिगत यूजर अनुभव प्रदान करती है।
चाहे आप एक क्‍लासिक मूवी देख रहे हों, एक खेल आयोजन या नवीनतम कंसोल गेम खेल रहे हों, एआई अप-स्‍कैलिंग, क्‍वांटम एचडीआर टेक्‍नोलॉजी, 2,000 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस और 120 हर्ट्ज वीडियो रेट एक समृद्ध और शानदार दृश्‍य अनुभव प्रदान करता है, जो दूसरा कोई नहीं दे सकता।
सेल्‍फ-लाइट एमिटिंग डायोड के 10,0000 घंटे के जीवनकाल की वजह से द वॉल कभी भी बंद नहीं होती है। यह यूजर के इंटीरियर जरूरत और व्‍यक्तिगत मूड के हिसाब से एक डिजिटल कैनवास में परिवर्तित हो जाता है। जब स्‍क्रीन का उपयोग नहीं हो रहा होता है, तब इसका एंबियंट मोड घर के मालिक की पसंद के अनुरूप पेंटिंग्‍स, फोटोग्राफ्स और वीडियो से लेकर डिजिटल फ्रेम्‍स के साथ कस्‍टोमाइजेबल पिक्‍चर्स में से विभिन्‍न क्‍यूरेटेड आर्ट को प्रदर्शित कर सकता है।
द वॉल एआई पिक्‍चर क्‍वालिटी इंजन के साथ सक्षम क्‍वांटम प्रोसेसर फ्लेक्‍स के साथ सुसज्जित है। यह वास्‍तविक स्रोत रेजोल्‍यूशन की परवाह किए बगैर सीन-बाई-सीन ऑप्टीमाइज्‍ड पिक्‍चर क्‍वालिटी प्रदान करता है। क्‍वांटम प्रोसेसर फ्लेक्‍स एक मशीन लर्निंग आधारित पिक्‍चर क्‍वालिटी इंजन है, जो डिस्‍प्‍ले के अनुसार वास्‍तविक निम्‍म रेजोल्‍यूशन इमेज को ऑटोमैटिक कैलिब्रेट करने के लिए लाखों इमेज डाटा का विश्‍लेषण करता है। यह एक फ‍िजिकल एचडीएमआई इनपुट के जरिये किसी भी ओएस के साथ कनेक्‍ट हो सकता है, जो उपभोक्‍ताओं को आसान व सुविधाजनक उपयोग प्रदान करता है।
द वॉल एक प्रोफेशनल वर्जन में भी आता है, जो हाई-एंड बिजनेस और रिटेल स्‍थानों के लिए उपयुक्‍त है और द वॉल लग्‍जरी की तरह यह भी पूरी  तरह से कस्‍टमाइजेबल है।
व्‍यापक उत्‍पाद लाइन–अप
द वॉल लग्‍जरी
द वॉल लग्‍जरी को एंबियंट और एंटरटेनमेंट मोड के साथ होम सिनेमा और गेमिंग के लिए तैयार किया गया है और इसमें एक स्‍मार्ट टीवी के सभी फीचर्स मौजूद हैं। यह एक डिस्‍प्‍ले कंट्रोलर के साथ आता है। द वॉल इस बात की अनुमति देता है कि उपभोक्‍ता अपनी जरूरत के मुताबिक टेलीविजन के आकार और स्‍वरूप को समायोजित कर सकता है। स्‍क्रीन को विभिन्‍न उद्देश्‍यों, जैसे विभिन्‍न स्‍थानों के लिए दीवार के आकार के डिस्‍प्‍ले, के लिए उपयोग किया जा सकता है
द वॉल प्रो
द वॉल प्रो को हाई-एंड बिजनेस और रिटेल स्‍थलों के लिए तैयार किया गया है, द वॉल लग्‍जरी की तरह इसे भी पूरी तरह से समायोजित किया जा सकता है। द वॉल की स्‍टाइलिश डिजाइन किसी भी कॉरपोरेट लॉबी, म्‍यूजियम, आर्ट गैलरी या लग्‍जरी रिटेल स्‍थल को आधुनिक बनाने में सक्षम होगी। द वॉल प्रो अत्‍यधिक विश्‍वसनीय और कुशल है। द वॉल प्रो के साथ आने वाले डिस्‍प्‍ले कंट्रोलर में वह सभी प्रासंगिक बिजनेस फीचर्स हैं, जिनकी जरूरत एक उद्यम को होती है।
कीमत और उपलब्‍धता
सैमसंग के द वॉल 146 इंच, 219 इंच और 292 इंच वेरिएंट्स में आएगा जिसकी कीमत 3.5 करोड़ रुपए से लेकर 12 करोड़ (कर अतिरिक्‍त) रुपए तक होगी और यह भारत में 5 दिसंबर, 2019 से बिक्री के लिए उपलब्‍ध होगा।
द वॉल लग्‍जरी विशेषरूप से गुरुग्राम में सैमसंग एक्‍सक्‍लूसिव ब्रीफिंग सेंटर में उपलब्‍ध होगा। प्राइवेट दृश्‍य अनुभव आरक्षण पर 5 दिसंबर 2019 से उपलब्‍ध है।
द वॉल के बारे में और अधिक जानकारी के लिए: https://displaysolutions.samsung.com/the-wall
सैमसंग इंडिया ने आज टेलीविज़न की नई और रोमांचक 2018 रेंज का ऐलान किया है, जिसमें फ्लैगशिप क्यूएलईडी, मिड रेंज यूएचडी और मेक फॉर इंडिया ‘कॉन्सर्ट’ सीरीज़ के नए मॉडल शामिल हैं।
चेन्नई में 2018 टीवी रेंज को लॉन्च करते सैमसंग इंडिया के कन्ज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिज़नेस के जनरल मैनेजर, पीयूष कुन्नापलिल और एक्ट्रेस हंसिका मोतवानी
सैमसंग ने भारतीय बाजार में सभी सेगमेंट में बेहतरीन प्रोडक्ट्स पेश किए हैं। ब्रांड हमेशा से ही पहले इनोवेशन्स पेश करके लीग में आगे रहा है जैसे एलईडी टीवी, स्मार्ट टीवी, कर्व्ड टीवी, कर्व्ड यूएचडी टीवी और अब क्यूएलडी टीवी और द फ्रेम।
सैमसंग इंडिया के कन्ज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिज़नेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, श्री राजीव भुटानी ने कहा, ‘भारत में उपभोक्ता बढ़ रहे हैं और बड़े और बेहतर टीवी की तरफ जा रहे हैं। इसी ट्रेंड के चलते हमने अपने यूएचडी लाइन-अप का 60 फीसदी विस्तार किया है और इनोवेटिव फीचर्स जैसे एम्बिएन्ट मोड और शानदार साउंड क्वॉलिटी के साथ नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं।’
उन्होंने आगे कहा, ‘हमने बड़े पैमाने पर रिसर्च की और पाया कि आज के उपभोक्ता को अपने लिविंग रूम के लिए टीवी से भी कुछ बढ़कर और बेहतर चाहिए। सैमसंग क्यूएलईडी टीवी का एम्बिएन्ट मोड आपके होम इंटीरियर के साथ घुलमिल जाता है। हमारे सामने यह भी आया कि भारतीय उपभोक्ता साउंड क्वॉलिटी पर भी बहुत ज़्यादा ध्यान देते हैं, इसीलिए साउंड का शानदार अनुभव देने के लिए हमने कॉन्सर्ट सीरीज़ पेश की है। इसी तरह यूएचडी सीरीज़ भी नए इनोवेशन्स और बेहतरीन फीचर्स अपने साथ लेकर आती है।’
क्यूएलईडी टीवी
2018 क्यूएलईडी टीवी में सैमसंग, एम्बिएन्ट मोड पेश कर रहा है। एम्बिएन्ट मोड में आप क्यूएलईडी टीवी को एक ऐसे कैनवास में बदल सकते है, जो आपके मूड को एक्सप्रेस करे। टीवी अपने पीछे की दीवार के पैटर्न को कॉपी करके अपने लिए ऐसा विज़ुअल इफेक्ट तैयार करता है जिससे टीवी पूरी तरह से दीवार से घुलमिल जाता है। साथ ही टीवी आपको मौसम की भी जानकारी देगा कि बाहर धूप है, बारिश है या बर्फीला मौसम है। इसके अलावा आप अपनी फोटो या टीवी में मौजूद शानदार आर्टवर्क्स में से अपने लिए एक उचित बैकग्राउंड भी चुन सकते हैं। टीवी के एम्बिएन्ट मोड को इस्तेमाल करने के लिए आपको क्यूएलईडी टीवी रिमोट पर बस हॉटकी दबाना होगा।
2018 क्यूएलईडी एक इनविज़िबल कनेक्शन के साथ भी आता है, जिसमें आप एक केबल की मदद से आसानी से डाटा और पॉवर ट्रांसमिट कर सकते हैं। इस मजबूत, हाई स्पीड और फ्यूचर प्रूफ केबल की मदद से आप जहां चाहे टीवी रख सकते हैं और दूर रखे हुए डिवाइस के साथ इसे कनेक्ट कर सकते हैं।
क्यूएलईडी टीवी के इंटेलिजेन्ट डिस्प्ले के साथ इंटेलिजेन्ट कन्ट्रोल भी आता है। टीवी में आप बटन्स की बजाय एस वॉयस के माध्यम से इन्टरैक्ट कर सकते हैं। एस वॉयस के ज़रिए आप अपने टीवी को वॉयस के साथ पूरी तरह से कंट्रोल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप पूछें कि बाहर मौसम कैसा है? तो टीवी आपको स्क्रीन पर मौसम की जानकारी दे देगा।
क्यूएलईडी टीवी स्मार्ट थिंग्स ऐप के साथ भी आता है जो टीवी को कन्टेंट शेयर करने, नोटिफिकेशन भेजने, स्क्रीन मिरर या साउंड के लिए आईओटी इनेबल्ड डिवाइस के साथ जोड़ता है। साथ ही यह 100 फीसदी कलर वॉल्युम और एचडीआर 10 प्लस फंक्शनेलिटी के साथ शानदार पिक्चर क्वॉलिटी देता है। स्लिम, स्लीक और प्रीमियम मेटल बॉडी के साथ बेज़ल-लेस डिस्प्ले क्यूएलईडी टीवी को देखने में बेहद ही आकर्षक और खूबसूरत बनाता है।
2018 में 55 इंच से 75 इंच के साइज़ में 8 क्यूएलईडी टीवी मॉडल पेश किए जाएंगे, जिनमें फ्लैट और कर्व्ड वेरिएन्ट शामिल हैं। क्यूएलईडी टीवी की कीमत 2,45,000 रुपये से शुरू होगी।
यूएचडी टीवी
सैमसंग के यूएचडी टीवी स्लिम मैट बॉडी के साथ शानदार डिज़ाइन और बेहतरीन पिक्चर क्वॉलिटी में आते हैं। शानदार हाई डायनामिक रेंज द्वारा पावर्ड सैमसंग के यूएचडी टीवी विचित्र ब्राइटनैस, डीप कन्ट्रास्ट और आकर्षक रंग देते हैं। इसके अलावा, इसकी डायनामिक क्रिस्टल कलर टेकनोलॉजी क्रिस्टल क्लियर रंगों का अनूठा अनुभव प्रदान करती है।
यूएचडी वेरिएन्ट एक रिमोट कंट्रोल, स्मार्ट हब और स्मार्ट कन्वर्जन्स के साथ आते हैं ताकि आप अपने टीवी को स्मार्टफोन के साथ या टू-वे स्ट्रीमिंग का मज़ा उठाने के लिए ब्लूटूथ स्पीकर के साथ  जोड़ सकें।
इन नए प्रोडक्ट्स के साथ यूएचडी सीरीज़ में आने वाले मॉडल्स की संख्या 10 से बढ़कर 16 हो जाएगी। शुरूआती स्तर के यूएचडी 7100 सीरीज़ से शुरू होंगे, जिसके बाद 7470, 8000 और अंत में द फ्रेम आएगा। यूएचडी रेंज की कीमत 64,900 रुपये से शुरू होगी।
कॉन्सर्ट सीरीज़
‘मेक फॉर इंडिया’ इनोवेशन्स के तहत सैमसंग ने दो अलग-अलग वेरियेशन्स के साथ कॉन्सर्ट सीरीज़ पेश की है, स्मार्ट कॉन्सर्ट और जॉय कॉन्सर्ट।
टीवी खरीदने वाले उपभोक्ताओं के लिए साउंड क्वॉलिटी सबसे ज़्यादा मायने रखती है। उपभोक्ता तेज़ आवाज़ और सिनेमा जैसी साउंड के साथ फिल्म, म्यूज़िक और स्पोर्ट्स का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं। 2018 कॉन्सर्ट सीरीज़ भारतीय उपभोक्ताओं की इसी ज़रूरत के हिसाब से डिज़ाइन की गई है, जिसमें नई साउंड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों को बेहतर बनाया गया है ताकि उपभोक्ताओं को पॉवरफुल सिनेमेटिक सराउंड ऑडियो एक्सपीरियंस मिल सके।
आम टीवी के विपरीत, कॉन्सर्ट सीरीज़ 2 की बजाय 4 स्पीकर के साथ आती है- दो स्पीकर ऊपर और दो नीचे। हर चैनल 10W का साउंड ऑउटपुट देता है, जिससे उपभोक्ता को 40W का सराउंड साउंड एक्सपीरियंस मिलता है।
स्मार्ट कॉन्सर्ट सीरीज़ ब्लूटूथ के साथ आती है, जो आपको स्मार्टफोन या स्पीकर को टीवी के साथ जोड़ने में मदद करता है और जिसका कस्टमाइज़ किया जाने वाला एडवान्स्ड यूज़र इंटरफेस भी है। स्मार्ट कॉन्सर्ट वेरिएन्ट का स्मार्ट हब फीचर उपभोक्ताओं को लाइव टीवी कनेक्ट करने का मौका देता है और साथ ही ऐप्स जैसे जियो सिनेमा, नेटफ्लिक्स, ऐमज़ॉन प्राइम, बिग फ्लिक्स पर भी कन्टेंट देखा जा सकता है।
स्मार्ट कॉन्सर्ट और जॉय कॉन्सर्ट 32 इंच, 43 इंच और 49 इंच के साइज़ में उपलब्ध हैं और इनकी कीमत 27,500 रुपये से शुरु होगी।
फील द गेम ऑफर
जून में शुरु हो रहे फीफा वर्ल्ड कप के मद्देनज़र, सैमसंग ने ‘फील द गेम’ ऑफर पेश किया है, जिसके तहत उपभोक्ता अपने टीवी को बड़ी स्क्रीन और प्रीमियम टीवी में अपग्रेड कर सकते हैं। 2018 क्यूएलईडी टीवी के साथ उपभोक्ता 10 साल की नो स्क्रीन बर्न इन वारंटी के साथ गैलेक्सी S9 मुफ्त में पा सकते हैं। इसके अलावा चुनिंदा टीवी के साथ मुफ्त साउंड बार या स्पीकर दिया जाएगा। यह ऑफर 15 जुलाई तक पूरे देश में उपलब्ध है।