Covid-19 – Samsung Newsroom भारत
भारत में सैमसंग के सभी कर्मचारियों ने कोविड-19 के खिलाफ देश की जंग में मदद करने के लिए स्‍वैच्‍छा से 1 करोड़ रुपए का योगदान दिया है। कर्मचारियों द्वारा जुटाए गए धन को कंपनी द्वारा पीएम केयर्स फंड में जमा कराया जाएगा।
कर्मचारियों द्वारा व्‍यक्तिगत वेतन से स्‍वैच्‍छा से जुटाया गया यह योगदान, कोविड-19 के खिलाफ देश की जंग के लिए प्रतिबद्धता के हिस्‍से के रूप में कंपनी द्वारा पीएम केयर्स फंड और अन्‍य राज्‍य सरकारों को दिए गए 20 करोड़ रुपए के योगदान के अतिरिक्‍त है।
भारत का सबसे भरोसेमंद ब्रांड और देश के सबसे बड़ा उपभोक्‍ता इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और स्‍मार्टफोन निर्माता सैमसंग, देश के सबसे बड़े नियोक्‍ताओं में से भी एक है। कंपनी ने भारत में अपना ऑपरेशन 1995 में शुरू किया था, और दो संयंत्र – नोएडा और चेन्‍नई के पास श्रीपेरंबदूर-, तीन आरएंडडी सेंटर्स और एक डिजाइन सेंटर एवं पूरे देश में 200,000 पार्टनर रिटेल स्‍टोर्स के साथ तब से यह ‘मेक इन इंडिया’ का अग्रदूत बनी हुई है। कंपनी का नोएडा संयंत्र दुनिया में सबसे बड़ा मोबाइल संयंत्र और भारत का सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्यातक है। भारत में बिकने वाला प्रत्‍येक सैमसंग डिवाइस भारतीय कर्मचारियों द्वारा भारत में बनाया जाता है।
सैमसंग ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्‍ड’ के दर्शन पर भरोसा करता है।
कर्मचारियों द्वारा स्‍वैच्छिक योगदान उसी प्रतिबद्धता का एक प्रतीक है और सैमसंग के मूल्‍यों लोग और सह-समृद्धि के साथ अन्‍य मूल्‍यों जैसे उत्‍कृष्‍टता, परिवर्तन और अखंडता की जड़ों से जुड़ा है।
इस अभूतपूर्व समय में कंपनी विभिन्‍न नागरिकता पहलों के माध्‍यम से स्‍थानीय समुदायों की मदद के लिए प्रतिबद्ध बनी हुई है। पिछले दो महीनों में, सैमसंग इं‍डिया ने महामारी के खिलाफ निवारक अभियान में आवश्‍यक चिकित्‍सा उपकरणों को नोएडा के अस्‍पतालों में उपलब्‍ध कराया है। इसमें शामिल हैं हजारों सुरक्षात्‍मक मास्‍क और व्‍यक्तिगत सुरक्षात्‍मक उपकरण (पीपीई) किट्स: सर्जन गाउन, फेस मास्‍क, ग्‍लव्‍ज, प्र‍िवेंटिव आई वियर, हूड कैप और शू कवर्स। कंपनी ने अस्‍पतालों और अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों को इंफ्रा-रेड थर्मोमीटर और पब्लिक एड्रेस सिस्‍टम से सुसज्जित किया है। इसके साथ ही, एयर प्‍यूरीफायर्स, जो स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं में परवेशी वायु गुणवत्‍ता को बेहतर बनाने के लिए महत्‍वपूर्ण हैं, भी उपलब्‍ध कराए हैं।
नोएडा में, और तमिलनाडु के दो जिलों में, सैमसंग स्‍थानीय प्रशासन, स्‍थानीय पुलिस और प्रवासी श्रमिकों की मदद दैनिक आवश्‍यक वस्‍तुओं जैसे फूड पैकेट्स और राशन उपलब्‍ध करवाने के जरिये कर रही है।
सैमसंग सरकारी अस्‍पतालों में अपनी सैमसंग स्‍मार्ट हेल्‍थकेयर सिटीजनशिप कार्यक्रम के हिस्‍से के रूप में डिजिटल एक्‍स-रे और डिजिटल अल्‍ट्रासाउंड मशीनों को भी उपलब्‍ध करवा रही है। इन उपकरणों की आपूर्ति हाल ही में नोएडा, राजकोट और पुणे के उन अस्‍पतालों में की गई है, जिन्‍हें कोविड-19 अस्‍पताल के रूप में नामित किया गया है। सैमसंग डिजिटल एक्‍स–रे और डिजिटल अल्‍ट्रासाउंड मशीनें बीमारी का शीघ्रता से पता लगाने में मदद करती हैं।
सैमसंग उपभोक्‍ता सैमसंग पे एप्‍लीकेशन पर पीएम केयर्स फंड ऑप्‍शन पर क्लिक करके अपने गैलेक्‍सी स्‍मार्टफोन से सीधे पीएम केयर्स फंड में आसानी से अपना योगदान दे सकते हैं।
पिछले कुछ हफ्तों से, सैमसंग इंडिया की टीम कोविड-19 के खिलाफ जंग के लिए एक विस्‍तृत और सार्थक रणनीति बनाने के लिए विभिन्‍न सरकारों, स्‍थानीय निकायों और स्‍वास्‍थ्‍य सेवा पेशेवरों के साथ मिलकर काम कर रही है। हमनें महामारी के खिलाफ अभियान में आवश्‍यक चिकित्‍सा उपकरणों के साथ अस्‍पताओं को बेहतर बनाने के जरिये नोएडा में स्‍थानीय प्रशासन और समुदाय का समर्थन करने की घोषणा की है।
कोविड-19 के खिलाफ जंग में सहयोग करने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत सैमसंग ने आज भारत में केंद्र व राज्‍य सरकारों को 20 करोड़ रुपए की मदद देने की प्रतिबद्धता जताई है। सैमसंग महामारी की चुनौती में देश की मदद करने के लिए पीएम केयर्स फंड में 15 करोड़ रुपए और उत्‍तर प्रदेश व तमिलनाडू राज्‍य सरकारों को 5 करोड़ रुपए का सहायता देगी।
इसके अलावा, संपूर्ण भारत में सैमसंग के कर्मचारी भी अपना व्‍यक्तिगत योगदान दे रहे हैं। कंपनी अपने कर्मचारियों के बराबर राशि का योगदान करेगी और कुल राशि को आने वाले हफ्तों में पीएम केयर्स फंड में दान किया जाएगा।
ये सभी नए उपाय नोएडा में स्‍थानीय प्रशासन और समुदाय को सैमसंग के समर्थन के अलावा हैं, जहां कंपनी ने महामारी से लड़ने में आवश्‍यक चिकित्‍सा उपकरण अस्‍पतालों को उपलब्‍ध करवाए हैं। अभी तक सैमसंग ने अस्‍पतालों को हजारों सुरक्षात्‍मक मास्‍क और व्‍यक्तिगत सुरक्षात्‍मक उपकरण (पीपीई) किट उपलब्‍ध करवाई हैं। पीपीई किट एक महत्‍वपूर्ण सुरक्षात्‍मक स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल उपकरण है और प्रत्‍येक किट में सर्जन गाउन, फेस मास्‍क, दस्‍ताने, आंखों पर पहने जाने वाला सुरक्षात्‍मक चश्‍मा, हुड कैप और शू कवर शामिल होता है।
हम बड़ी संख्‍या में इंफ्रारेड थर्मोमीटर और पब्लिक एड्रेस सिस्‍टम उपलब्‍ध कराने के जरिये अस्‍पतालों और अन्‍य सुविधाओं में अधिकारियों का समर्थन भी कर रहे हैं। इसके साथ ही, एयर प्‍यूरीफायर्स, जो चिकित्‍सा सुविधाओं में वायु की गुणवत्‍ता को बेहतर बनाने के लिए महत्‍वपूर्ण हैं, उन को भी उपलब्‍ध कराया जा रहा है।
पिछले कुछ हफ्तों में, सैमसंग अपने सैमसंग स्‍मार्ट हेल्‍थकेयर सिटीजनशिप प्रोग्राम के हिस्‍से के रूप में सरकारी अस्‍पतालों में डिजिटल एक्‍स-रे और डिजिटल अल्‍ट्रासाउंड मशीन की आपूर्ति करने में तेजी लाया है। प्रोग्राम के हिस्‍से के रूप में, सैमसंग टे‍क्‍नीशियंस को प्रशिक्षण भी देता है कि कैसे इन मशीनों का इस्‍तेमाल करना है। उपकरणों की हाल ही में आपूर्ति नोएडा के एक अस्‍पताल में की गई है, जो इस क्षेत्र के लिए कोविड-19 इलाज के लिए नामित किया गया है। सैमसंग डिजिटल एक्‍स-रे और डिजिटल अल्‍ट्रासाउंड मशीन जल्‍द ही बीमारी का पता लगाने में मदद करेंगी।
नोएडा में, सैमसंग प्रतिदिन स्‍थानीय समाज के जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्‍ध कराने के लिए स्‍थानीय प्रशासन और स्‍थानीय पुलिस की भी मदद कर रही है।
सैमंसग में, हमारी प्रतिबद्धता इस मुश्किल समय में देश के साथ मजबूती से खड़ा रहने की है। इस मुश्किल घड़ी में देश की मदद करने के लिए लोगों को सक्षम बनाने के अपने प्रयासों के तहत, पीएम केयर्स फंड में आसानी से दान देने की सुविधा प्रदान करने के लिए हमनें अपने सैमसंग पे प्‍लेटफॉर्म को अपडेट किया है। उपभोक्‍ता सैमसंग पे पर पीएम केयर्स फंड ऑप्‍शन पर क्लिक करने के जरिये पीएम केयर्स फंड में सीधे अपना योगदान दे सकते हैं।
भले ही हमारे सर्विस सेंटर और कस्‍टमर कॉल सेंटर पर परिचालन बंद कर दिया गया है, फि‍र भी अपने उपभोक्‍ताओं की सेवा करने की हमारी प्रतिबद्धता अभी भी बरकरार है। हमें पूरी उम्‍मीद है कि हमारी सर्विस वैन जल्‍द ही भारत के दूर-दराज के इलाकों और आपके घर के दरवाजे पर पहुंचने के लिए दोबारा परिचालन में लौट आएंगी। तब तक, हम उपभोक्‍ताओं से अनुरोध करते हैं वे किसी भी उत्‍पाद से जुड़े सवालों के लिए हमसे हमारी ऑनलाइन लाइव चैट फीचर https://bit.ly/2wPfyRl के साथ जुड़े रहें या हमें (https://www.samsung.com/in/support/email/) पर ईमेल करें। उपभोक्‍ता अपने रिपेयर को https://www.samsung.com/in/support/your-service/track-repair/ पर ट्रैक कर सकते हैं।
सैमसंग इस लड़ाई में आगे रहकर बिना थके काम करने वाले सभी पेशेवरों को सलाम करता है।
सैमसंग के वैश्विक समुदाय के नाम,
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कोविड-19 दुनियाभर में फैल रहा है, ऐसे में हमारी सहानुभूति आप सभी के साथ है। हमें पता है कि इस स्थिति ने आप सभी को अलग-अलग तरह से प्रभावित किया है और कोविड-19 हमारे समाज पर एक लंबा असर डालेगा। इस चुनौतीपूर्ण समय के बावजूद, हम आशावान हैं। हम यह प्रदर्शित कर रहे हैं कि एक वैश्विक समुदाय के रूप में – स्‍थान या परिस्थिति की परवाह किए बगैर- अपनी जीवन की सबसे महत्‍वपूर्ण चुनौती का सामना करने के लिए हम एकजुट हैं।
इस अनिश्चित समय में, सैमसंग अपने कर्मचारियों की देखभाल करने, अपने उपभोक्‍ताओं को समर्थन देने और अपने समुदाय की मदद करने में एक महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हम जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए संसाधनों को समर्पित कर रहे हैं और दूसरी और एक समाज के रूप में खुद को मजबूत बना रहे हैं।
अपने वैश्विक कार्यबल का समर्थन करना
हमने अपने कर्मचारियों को स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के नवीनतम दिशा-निर्देशों के आधार पर संसाधनों और अपडेट प्रदान करने के लिए दुनियाभर में रीजनल रिस्‍पॉन्‍स टीम की स्‍थापना की है। हमने बिजनेस यात्रा को केवल महत्‍वपूर्ण-मिशन यात्रा तक सीमित रखा है और कर्मचारियों को परामर्श दिया है कि वे जहां संभव हो सके वहां घर से ही काम करें। इसके अलावा, हमने सामाजिक दूरी के प्रयासों में समर्थन देने के लिए जहां आवश्‍यक है, वहां अपनी कुछ सुविधाओं और स्‍टोर्स को बंद कर दिया है।
उन कार्यालयों और सुविधाओं में, जिनका यूजर्स को उनकी जरूरत के मुताबिक उत्‍पाद और सेवाएं उपलब्‍ध कराने के लिए खुला रहना महत्‍वपूण है, वहां प्रवेश से पहले हमने स्‍वास्‍थ्‍य जांच और तापमान जांच अनिवार्य कर दी है एवं नियमित रूप से गहरी सफाई की जा रही है। पूरी दुनिया में, इस महामारी से संक्रमित अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों की मदद करने के तरीकों पर हम विचार कर रहे हैं।
हम अपने लोगों की सुरक्षा के लिए हर वो काम निरंतर करेंगे जो हम कर सकते हैं, ये लोग हमारे कारोबार का मूल आधार हैं।
अपने मूल्‍यवान उपाभोक्‍ताओं और भागीदारों की सेवा
पिछले 50 वर्षों में अपने उपभोक्‍ताओं और भागीदारों के साथ हमने जो रिश्‍ता बनाया है, वह हमारे लिए सबसे ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण है।
जैसा कि हमारा दैनिक जीवन घर से काम करने और सीखने की तरफ स्‍थानांतरित हुआ है, हम आपको और आपके परिवार को ऐसे उत्‍पादों और सेवाओं के साथ समर्थन देते हैं जो आपको अपने जीवन को चलायमान रखने और अपने प्रियजनों के साथ जुड़े रहने में सक्षम बनाता है। हम आपको सैमसंग डॉट कॉम पर 24 घंटे कस्‍टमर केयर के साथ ऑनलाइन मदद देने के लिए उपलब्‍ध हैं। जिन उपभोक्‍ताओं की विनिर्माता वारंटी समाप्‍त हो रही है, जबकि हमारी सेवाएं कोविड-19 के कारण लगे प्रतिबंधों की वजह से अनुपलब्‍ध हैं, हम उन्‍हें एक महीने का समय विस्‍तार दे रहे हैं तब तक रिपेयर सर्विस फि‍र से उपलब्‍ध हो जाएंगी*।
अपने समाज को वापस देना
जनवरी से, सैमसंग ने कोविड-19 से सबसे ज्‍यादा प्रभावित सरकारों और समाज को उनके राहत प्रयासों में मदद के लिए 2.9 करोड़ डॉलर मूल्‍य के धन और सामान का दान किया है, जिसमें चिकित्‍सा आपूर्ति और स्‍वच्‍छता किट जैसे फेस मास्‍क की खरीद शामिल है। हम पृथक केंद्र में भर्ती मरीजों को अपने परिवार और दोस्‍तों के साथ संपर्क में बने रहने में मदद करने के लिए स्‍मार्टफोन उपलब्‍ध करवा रहे हैं, साथ ही साथ अस्‍पतालों और पृथक केंद्रों को एयर प्‍यूरीफायर्स एवं अन्‍य उपकरण भी प्रदान कर रहे हैं। हम शैक्षणिक संस्‍थाओं को टैबलेट्स भी दान कर रहे हैं ताकि बच्‍चे कक्षा से बाहर रहकर भी निरंतर पढ़ सकें और हम अपने सीएसआर शिक्षा कार्यक्रम को ऑनलाइन उपलब्‍ध करवा रहे हैं जिससे बच्‍चे घर पर रहकर अधिक समृद्ध सामग्री प्राप्‍त कर सकें।
कोरिया में, जो महामारी की चपेट में सबसे पहले आने वाले देशों में से एक है, हमने देश के प्रयासों में मदद करने के लिए स्‍थानीय प्रशासन को कंपनी की एक सुविधा प्रदान की है, जहां मरीजों के लिए एक देखभाल केंद्र बनाया गया है। इसके साथ ही, हमारी इंजीनियरिंग टीम कोरिया में फैक्‍ट्री आउटलेट और विनिर्माण प्रक्रिया को बेहतर बनाने के जरिये फेस मास्क बनाने वाली कंपनियों के साथ मिलकर उनका उत्‍पादन बढ़ाने में मदद कर रही हैं। कुछ मामलों में, यह टीम मास्‍क उत्‍पादन के लिए नए तरीके भी बता रही है। हमारे इन प्रयासों की वजह से, कुछ कंपनियों का दैनिक उत्‍पादन दोगुने से भी अधिक हो गया है।
हम कोविड-19 के खतरे और प्रभाव से निपटने के लिए काम करने वालों की तत्काल जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी प्रौद्योगिकी और संसाधनों का उपयोग करना जारी रखेंगे। यह एक अटूट सिद्धांत पर आधारित है जो हमें अपने इतिहास के माध्यम से निर्देशित करता है: एक ऐसी तकनीक तैयार करना, जो एक बेहतर वैश्विक समाज के निर्माण में योगदान दे।
अब, इस चुनौती से निपटने के लिए हमें पहले से कहीं अधिक न केवल एकजुट होना चाहिए बल्कि एकसाथ मजबूत भी बनना चाहिए। यह हम सब के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है और स्थिति के अनुसार हम आपके साथ निरंतर नवीनतम जानकारी साझा करना जारी रखेंगे। अभी के लिए, हम अपने प्रत्‍येक कर्मचारी का धन्‍यवाद करते हैं, उसके लिए जो वो कर रहे हैं, और विशेषकर उस समर्थन के लिए जो वे एक-दूसरे को, हमारे भागीदारों को और हमारे उपभोक्‍ताओं को उपलब्‍ध करवा रहे हैं।
अपने उपभोक्‍ताओं, भागीदारों और समुदाय के लिए, हम आपके निष्ठावान समर्थन के लिए आभारी हैं और हम आपके साथ मजबूती से खड़ा रहने का वादा करते हैं क्‍योंकि हम सभी एक आशावान भविष्‍य की कामना करते हैं।
सैमसंग में हम सभी आपके, आपके परिवार और आपके दोस्‍तों के लिए एक मजबूत और अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य की कामना करते हैं।
सैमसंग COVID-19 के खिलाफ इस लड़ाई में आप सभी के साथ मिलकर काम कर रहा है।
इसका समर्थन करने के लिए आपको सक्षम करने के हमारे प्रयास में, हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्थापित पीएम केयर फंड के लिए सीधे दान की अनुमति देने के लिए अपने सैमसंग पे प्लेटफॉर्म को अपडेट किया है।
यदि आप सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन का उपयोग कर रहे हैं और सैमसंग पे यूजर हैं, तो अब आप सीधे सैमसंग पे में पीएम केयर फंड विकल्प पर क्लिक करके सीधे पीएम केयर फंड में योगदान कर सकते हैं।
पीएम केयर फंड में लेनदेन सरकार द्वारा समर्थित तत्काल वास्तविक समय भुगतान प्रणाली यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस या UPI द्वारा संचालित होता है।
सैमसंग इस मुश्किल घड़ी में भारत के लोगों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले कुछ दिनों से, हमारी टीम इस लड़ाई को साथ मिलकर जीतने के लिए एक व्या़पक और सार्थक रणनीति तैयार करने के लिए विभिन्न सरकारों, स्थामनीय प्राधिकारों और स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के साथ 24 घंटे काम कर रही है। हम पहले ही कुछ कार्यों को शुरू कर चुके हैं और अगले कुछ दिनों और हफ्तों में हम कुछ और काम शुरू करेंगे।
पहले कदम के रूप में, सैमसंग ने अस्‍पतालों में हजारों सुरक्षा मास्‍क और व्‍यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट प्रदान कर राज्‍यों में स्‍थानीय प्राधिकारों को महामारी के प्रसार को रोकने की उनकी लड़ाई में सहयोग प्रदान करना शुरू किया है।
पीपीई किट एक आवश्‍यक सुरक्षात्‍मक स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल सुविधा है और प्रत्‍येक किट में सर्जन गाउन, फेस मास्‍क, दस्‍ताने, सुरक्षात्‍मक आई वियर, हुड कैप और शू कवर शामिल है।
इसके साथ, सैमसंग बड़ी संख्‍या में इंफ्रा-रेड थर्मोमीटर और पब्लिक एड्रेसल सिस्‍टम भी उपलब्‍ध कराएगा, जिसका उपयोग अस्‍पतालों और अन्‍य सुविधाओं में पेशेवरों द्वारा किया जा सकता है। इसके साथ ही, चिकित्‍सा सुविधाओं में वायु गुणवत्‍ता में सुधार करने के लिए महत्‍वपूर्ण एयर प्‍यूरीफायर्स भी उलब्‍ध कराए जा रहे हैं।
सैमसंग अपनी विनिर्माण इकाईयों के आसपास स्थानीय समुदायों को कुक्ड फूड पैकेट्स उपलब्ध कराने में स्थानीय पुलिस की भी मदद कर रही है।
जब हम ये पहला कदम उठा रहे हैं, हम अपने प्रयासों को प्रभावी और अर्थपूर्ण बनाने के लिए, इस मुश्किल समय के दौरान और कैसे योगदान दे सकते हैं इसका आकलन करने के लिए हम सरकार और स्‍थानीय प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क में हैं।
सैमसंग में, हमारे लिए अपने सहयोगियों, साझेदारों, उनके परिवारों और समुदाय के स्‍वास्‍थ्‍य और कल्‍याण सर्वोच्‍च प्राथमिकता है। बिक्री, विपणन और आरएंडडी सहित अन्‍य विभागों में कार्यरत सभी भारतीय कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं।
सैमसंग का भारत में एक बड़ा पार्टनर नेटवर्क है। हम अपने पार्टनर्स के साथ नियमित संपर्क में हैं और हम उनके व्यावसायिक हितों की सुरक्षा के लिए उनके साथ मिलकर काम करेंगे।
इस मुश्किल के समय में, अपने उपभोक्‍ताओं की सेवा करने की हमारी प्रतिबद्धता बरकरार है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए, हमें अपने सेवा केंद्रों और ग्राहक कॉल सेंटर्स के संचालन को स्थगित करना पड़ा है। हमें पूर्ण भरोसा है कि हमारी सर्विस वैन भारत के दूरस्थ इलाकों और आपके दरवाजे तक पहुंचने के लिए जल्द ही सेवा में वापस आएंगी।
तब तक, हम उपभोक्‍ताओं से किसी भी उत्पाद जानकारी के लिए हमारे ऑनलाइन लाइव चैट फीचर (https://bit.ly/2wPfyRl) के जरिये हमसे जुड़ने का आग्रह करते हैं या हमें (https://www.samsung.com/in/support/email/) पर ईमेल करें। उपभोक्ता अपने रिपेयर को https://www.samsung.com/in/support/your-service/track-repair/ पर ट्रैक कर सकते हैं।
इस लड़ाई में आगे रहकर बिना थके काम करने वाले सभी पेशेवरों को सलाम कर हम इसे यहीं समाप्त करना चाहेंगे।