Curved Monitor – Samsung Newsroom भारत
हममें से हर कोई आजकल घर से ही ऑफिस का काम कर रहा है और हमारे बच्चे भी घर से ही स्कूल की पढ़ाई कर रहे हैं। आने वाले दिनों में यही चलन रहने वाला है।
घर से ऑफिस का काम करने में जो कई बातें सीखने को मिल रही हैं उनमें से एक यह है कि वीडियो कॉल, वेबिनार, ई-बैठकें और ऑनलाइन क्लास में शामिल होना डिजिटली संभव है, खास तौर पर यदि बैंडविड्थ साथ दे तो, लेकिन साथ ही यह भी जरूरी है कि हमारे डिवाइस सुरक्षित हों और अच्छे तथा बड़े स्क्रीन वाले हों ताकि हमारी उत्पादकता और क्षमता बढ़ने के साथ ही ऑफिस के काम और निजी जिंदगी में बेहतर संतुलन भी सध सके और हमारी आंखें स्वस्थ रहें।
स्क्रीन की जगह घुमावदार (कर्व) मॉनिटर का इस्तेमाल करना एक अच्छा विकल्प है। सैमसंग के कर्व्ड मॉनिटर सबसे ज्यादा गहराई वाले स्क्रीन कर्व उपलब्ध कराते हैं, जिससे देखने के लिए ज्यादा जगह मिलती है, गहराई का बेहतर आभास होता है और स्क्रीन से बाहर की बेमतलब चीजों पर ध्यान जाने की संभावना कमतर हो जाती है, जिससे आप स्क्रीन पर चल रही विषय-वस्तु में ज्यादा डूब पाते हैं। कोई प्रजेंटेशन हो या ऑनलाइन मूवी या फिर आपकी धड़कनों को तेज कर देने वाला कोई रेसिंग गेम- ऐसा स्क्रीन हर तरह के मल्टी मीडिया कंटेंट को पूरी तरह आपके भीतर उतार देता है।
सैमसंग की पर्यावरण-रक्षक टेक्नोलॉजी स्क्रीन ब्लैक्स की चमक के आधार पर डिस्प्ले की ब्राइटनेस को समायोजित कर लेता है, जिससे बिजली की खपत कम होती है।
स्क्रीन का घुमाव डिस्प्ले से आंखों की दूरी बराबर बनाए रखते हुए उन्हें पूरे डिस्प्ले पर चल रही तस्वीरों को आसानी से देखने में मदद करता है। समतल स्क्रीन पर कंटेंट देखने की तुलना में यह आंखों के तनाव को, लंबे समय तक लगातार काम करने की स्थिति में या फिर यदि आप काम से ब्रेक लेना चाहें तो थोड़ी गेमिंग करने में भी, कम रखता है।
जहां एक ओर घुमावदार मॉनिटर उत्पादकता में बढ़ोतरी के साथ बेहतर गेमिंग अनुभव भी देता है, वहीं अपनी कार्यक्षमता बरकरार रखने का एक अन्य बेहतरीन तरीका सैमसंग फ्लिप पर काम करना है, जो कि सबसे अच्छी टेक्नोलॉजी के साथ भी काम करने में सक्षम है। फ्लिप पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और डिजिटल ह्वाइटबोर्ड, वेबेक्स की मौजूदगी के साथ आप कहीं से भी किसी से मिलने और साझेदारी कायम करने में सफल हो सकते हैं।
आपके घर पर यदि सैमसंग डिस्प्ले स्क्रीन मौजूद हों, तो आप केवल काम नहीं करते हैं, बल्कि आप बेहतर काम करते हैं और जम कर मस्ती भी करते हैं।
देश के सबसे बड़े और सबसे भरोसेमंद कन्ज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रैंड सैमसंग इंडिया ने आज भारत में दुनिया के सबसे बड़े कर्व्ड मॉनिटर के लॉन्च का ऐलान किया है। 49 इंच का अल्ट्रा-वाइड कर्व्ड मॉनिटर प्रोफेशनल्स और गेमिंग में दिलचस्पी रखने वाले लोगों की ज़िंदगी को और आसान बनाने का काम करेगा।
49 इंच का 32:9 सुपर अल्ट्रा-वाइड कर्व्ड QLED मॉनिटर, आज बाज़ार में उपलब्ध सभी मॉनिटर्स में सबसे ज़्यादा वाइड है। इस सेगमेंट में मौजूद सभी मॉनिटर्स के मुकाबले, ये मॉनिटर उपभोक्ताओं को बेज़ल-फ्री, फ्लूड और फास्ट-पेस्ड व्यू का बेहतरीन अनुभव देता है। विशेष रूप से प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया इसका बड़ा स्क्रीन, शानदार पिक्चर क्वालिटी और बर्न इन रेसिस्टेंस के साथ आता है।
मॉनिटर सैमसंग शॉप पर 150,000 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है और जल्द ही सभी लीडिंग रिटेल आउटलेट्स पर भी उपलब्ध होगा।
सैमसंग इंडिया के कन्ज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंटरप्राइज़ बिज़नेस के वाइस प्रेसिडेंट श्री पुनीत सेठी ने कहा, ‘सैमसंग हमेशा से उपभोक्ता-केंद्रित इनोवेशन्स लाने में आगे रहा है और QLED कर्व्ड मॉनिटर का लॉन्च इसी दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बिज़नेस प्रोफेशनल्स और गेमिंग में रुचि रखने वाले लोगों का परफेक्ट कम्पैनियन, ये मॉनिटर ना केवल अपनी कैटेगरी में सबसे बड़ा है बल्कि स्पेसिफिकेशन्स और टेक्नोलॉजी में भी ट्रेंड सेटर है।’
व्यूइंग के अनुभव को आरामदायक बनाने के लिए मॉनिटर में आई सेवर मोड और फ्लिकर फ्री टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है ताकि आंखों को आराम मिले- उन प्रोफेशनल्स के लिए एकदम परफेक्ट जिन्हें रोज़ाना घंटों तक अपने वर्क स्टेशन पर स्क्रीन के सामने बैठकर काम करना पड़ता है। मॉनिटर का आई सेवर मोड नीली लाइट को रोकता है, जो अन्य रंगों की तुलना में रेटिना को ज़्यादा थकाता है, ऐसे में आंखें कम थकान महसूस करती हैं।
डेस्कटॉप पर ‘इज़ी सेटिंग बॉक्स S/W’ ऐप्लीकेशन के द्वारा यूज़र्स स्मार्ट मल्टीटास्किंग के लिए स्क्रीन को  डिस्प्ले और फंक्शनल कॉन्फीगरेशन के हिसाब से पार्टिशन कर सकते हैं। इसके अन्य फीचर्स में बेहतर स्पीड, बेहतर कन्ट्रोल और मल्टीपल इनपुट पोर्ट्स शामिल हैं, जिनके ज़रिए आप डिस्प्ले को आसानी से किसी भी डिवाइस के साथ कनेक्ट कर सकते हैं।
इसकी क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी, मॉनिटर एक्सपीरियंस को आधुनिक लाइट एफीशियंसी, स्टेबिलिटी और वाइड कलर स्पैक्ट्रम डिस्प्ले के साथ कई गुना बेहतर बना देती है। नए मेटल एलॉय क्वांटम डॉट्स के साथ QLED मॉनिटर, पिक्चर क्वालिटी के सभी पहलुओं जैसे कलर वॉल्युम, ब्राइटनेस, बोल्ड कॉन्ट्रास्ट और व्यूइंग एंगल पर बेहतरीन काम करता है।
मॉनिटर हाई डायनामिक रेंज (HDR)  टेक्नोलॉजी से युक्त है जो बेहतर कॉन्ट्रास्ट के साथ रंगों को शानदार डेप्थ और रेंज देता है, जिससे डिस्प्ले में डार्क रंग और भी ज़्यादा डार्क और लाइट रंग काफी ब्राइट नज़र आते हैं।
सैमसंग शॉप वेबसाइट लाइन: https://shop.samsung.com/in/lc49hg90dmuxen.html