Dr. Aloknath De – Samsung Newsroom भारत
पुरस्कार समारोह में डॉ बलविंदर सिंह (बाएं), वीपी-मल्टीमीडिया सॉल्यूशन्स और  डॉ. आलोकनाथ डे, सीनियर वीपी और सीटीओ, एसआरआई-बी
सैमसंग आर एंड डी इंस्टीट्यूट (एसआरआई) बेंगलुरु को प्रतिष्ठित ज़िन्नोव अवार्ड्स 2017 में ‘ग्रेट प्लेस टू इनोवेट’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार तकनीक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों और भारतीय केन्द्रों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने इनोवेशन्स के ज़रिए विश्व स्तर पर प्रभाव पैदा किया हो। एसआरआई-बी कोरिया के बाहर सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स की सबसे बड़ी आर एंड डी सुविधा है।
एसआरआई-बी के चीफ टेकनोलॉजी ऑफिसर डॉ. आलोकनाथ डे ने कहा, ‘एसआरआई-बी ‘ग्रेट प्लेस टू इनोवेट’ इसलिए है क्योंकि हम यहां अर्थपूर्ण इनोवेशन पर फोकस करते हैं। एसआरआई-बी में हम समाज की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक तकनीकों पर काम करते हैं। इस तरह के इनोवेशन न केवल गुणवत्ता बल्कि राजस्व बढ़ाने में भी योगदान देते हैं। छोटे पैमाने पर इनोवेशन आम है लेकिन बड़े पैमाने पर एक कल्चर की तरह इसे लागू करना एक बड़ा बदलाव लाता है।’
एसआरआईबी. सैमसंग की कोरिया के बाहर सबसे बड़ी आर एंड डी सुविधा
20 सालों के दौरान एसआरआई-बी ने ‘दुनिया के पहले’ और ‘दुनिया के सर्वश्रेष्ठ’ इनोवेशन पेश किए हैं। निजी क्षेत्र में एसआरआई-बी से भारत में सबसे ज़्यादा अनुदान और पेटेन्ट फाइल किए गए हैं। भारत के सबसे इनोवेटिव मोबिलिटी प्रोडक्ट्स माने जाने वाले आइरिस टैब और सैमसंग पे, दोनों एसआरआई-बी के उत्पाद हैं।
एसआरआई-बी का सी लैब इनीशियेटिव, फीचर्स और सॉल्यूशन्स में स्थानीय और वैश्विक मूल्यों की वृद्धि करने का पहले से ही महत्वपूर्ण काम कर रहा है।
एसआरआई-बी के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि एसआरआई-बी के डॉ. विजय नारायण तिवारी को भी ज़िन्नोव अवार्ड्स 2017 के दौरान ‘टेकनिकल रोल मॉडल’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।  डॉ. तिवारी एसआरआई-बेंगलुरु में कनेक्टेड हेल्थ एंड फिटनेस डिपार्टमेन्ट के प्रमुख हैं।
समारोह के दौरान ‘टेकनिकल रोल  मॉडल’ का पुरस्कार लेते हुए एसआरआई-बी के डॉ विजय नारायण तिवारी (दाएं)
डॉ. विजय नारायण तिवारी ने कहा, ‘हमारे लिए गर्व की बात है कि चिकित्सा एवं इंजीनियरिंग में हमारे अनुसंधान को ज़िन्नोव अवार्ड्स के द्वारा सम्मानित किया गया है। इससे यह पता चलता है कि स्वास्थ्य और फिटनेस वियरेबल सेगमेंट में हमारे काम का प्रभाव पड़ा है। यह हर शोधकर्ता का सपना होता है। मैं अपनी टीम और गाइड के प्रति आभारी हूं, जिन्होंने मुझे अपना पूरा सहयोग और प्रोत्साहन दिया। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे एसआरआई-बी में काम करने का मौका मिला, जहां मुझे नई चीज़ों को इनोवेट करने और आविष्कार करने का एक अनूठा मंच उपलब्ध कराया गया।’
ज़िन्नोव  अवार्ड्स 2017 के विजेताओं का चयन एक विशेष ज्यूरी के द्वारा किया गया, जिसमें भारत के प्रमुख अनुसंधान एवं विकास केन्द्रों के सदस्य, सीटीओ, उद्योग जगत के दिग्गज और पूर्व पुरस्कार विजेता शामिल थे।
इस साल ज़िन्नोव अवार्ड्स के लिए आठ श्रेणियों में 80 कम्पनियों से 200 से ज़्यादा नामांकन आए थे।
इससे पहले भी एसआरआई-बी को ज़िन्नोव अवॉर्ड्स में सम्मानित किया जा चुका है। एसआरआई-बी को साल 2015 में ‘डिज़ाइन थिंकिंग’ और 2016 में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेन्स’ के अवॉर्ड से नवाज़ा गया था।
टास्क परिसर में सैमसंग डिजिटल अकैडमी के उद्घाटन समारोह में दीप प्रज्वलित करते हुए जयेश रंजन, आईटी सचिव, तेलंगाना सरकार, सैमसंग के भारत स्थित R&D सेंटर के प्रमुख टेक्नोलॉजी ऑफिसर डॉ. आलोकनाथ डे और टास्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सुजीव नायर
सैमसंग इंडिया ने तेलंगाना अकैडमी फॉर स्किल एंड नॉलिज (टास्क) के साथ मिलकर हाल ही में सैमसंग डिजिटल अकैडमी का उद्घाटन किया। सैमसंग डिजिटल अकैडमी की स्थापना से ये बात साफ होती है कि सैमसंग सरकार के कौशल भारत मिशन और डिजिटल इंडिया इनीशियेटिव के प्रति प्रतिबद्ध है।
हैदराबाद में स्थापित की गई सैमसंग डिजिटल अकैडमी में छात्रों को टाइज़न ऑपरेटिंग सिस्टम के ज़रिए इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह अकैडमी छात्रों को उद्योग संबंधित कौशल सीखने में मदद करेगी और नौकरी के लिए तैयार करेगी।
सैमसंग डिजिटल अकैडमी, सैमसंग के कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व का हिस्सा है, जिससे छात्रों को अत्याधुनिक टेकनीक में कौशल बनाकर, डिजिटल डिवाइड और दक्षता के अंतराल को खत्म करने का काम किया जाएगा। टास्क के साथ इस साझेदारी में अकैडमी ने अगले दो सालों में 2000 छात्रों को ट्रेन करने का लक्ष्य तय किया है।
हैदराबाद के टास्क परिसर में इस अकैडमी का उद्घाटन तेलंगाना सरकार के आईटी सचिव जयेश रंजन, सैमसंग के भारत स्थित R&D सेंटर के प्रमुख टेक्नोलॉजी ऑफिसर डॉ. आलोकनाथ डे और टास्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुजीव नायर समेत कई प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति में किया गया।
इस मौके पर तेलंगाना सरकार के आईटी सचिव जयेश रंजन ने कहा, ‘सैमसंग की यह पहल काफी आवश्यक थी क्योंकि विशेषज्ञता से छात्रों के रोज़गार की क्षमता को बढ़ावा मिलता है। उभरती तकनीक, कठिन प्रतियोगिता और आये दिन हो रहे बदलावों के चलते छात्रों को खुद को निपुण बनाने की ज़रूरत है। इस कौशल पहल को आगे बढ़ाने के लिए सैमसंग और टास्क के बीच का सहयोग, सरकार के स्थायी रोज़गार विकल्पों को बनाने में मदद करेगा।’
सैमसंग R&D सेंटर के प्रमुख टेक्नोलॉजी ऑफिसर डॉ. आलोकनाथ डे ने कहा, ‘समावेशी वातारण बनाने के लिए सैमसंग को टास्क का पार्टनर बनने में खुशी है। इस पहल से युवा भारत बढ़ते डिजिटल प्रौद्योगिकी बाजार का लाभ उठा सकता है और मध्य स्तर या सेवानिवृत्त पेशेवरों को फिर से कौशल बना सकता है। आईओटी के ऑपरेटिंग सिस्टम; टाइज़न की ट्रेनिंग से डेवलपर्स अपने ऐप प्रोग्रामिंग स्किल्स पर काम कर पाएंगे और आईओटी ऐप इको सिस्टम का हिस्सा बनने में सक्षम हो पाएंगे।
सैमसंग डिजिटल अकैडमी का ऐप डेवेलपमेंट का पाठ्यक्रम इस तरीके से तैयार किया गया है कि उसे एक नौसिखिया भी आसानी से समझ पाए। कोर्स में टाइज़न पर वेब एप्लीकेशन डेवेलपमेंट, परीक्षण करने का तरीका, डीबग करना और टाइज़न से जुड़ी लाइब्रेरी बनाना शामिल है। इस कोर्स को 12 हफ्ते की अवधि में सिखाया जाता है और इसमें कक्षा व्याख्यान, असाइनमेंट व प्रयोगशाला सत्र, स्व-अध्ययन और छोटी परियोजनाएं शामिल हैं। प्रैक्टिकल ज्ञान देने के लिए छात्रों को विस्तृत ट्यूटोरियल और लेख्य भी प्रदान किए जाते हैं।
टास्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सुजीव नायर ने कहा, ‘इस प्रयोगशाला की स्थापना से सैमसंग और तेलंगाना सरकार के बीच का बढ़ता तालमेल नज़र आता है। इस कोर्स में हिस्सा लेने वाले युवाओं को सैमसंग डिजिटल अकैडमी में काम करने का मौका तो मिलेगा ही साथ ही वो स्मार्ट डिवाइसेज़ के रोमांचक और दिलचस्प दौर का हिस्सा बनकर, अपने भविष्य को और उज्जवल बना पाएंगे और नौकरी के नये विकल्प भी तलाश पाएंगे।’
इस साल की शुरुआत में सैमसंग ने आईआईटी दिल्ली कैम्पस में सैमसंग आईओटी इनोवेशन लैब का उद्घाटन किया था। यह लैब उपयोगकर्ताओं के लिए स्मार्ट संचार का निर्माण करने का प्रयास करेगा। आईओटी लैब सेंसर डेटा प्रोसेसिंग, नेटवर्क आर्किटेक्चर और एम्बेडेड इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में अनुसंधान करेगा।