DVM S2 – Samsung Newsroom भारत

सैमसंग इंडिया ने पेश किया ज्यादा कुशल और ज्यादा तेज ठंडक देने वाला नया डीवीएम एस2 वेरिएबल रेफ्रिजरैंट फ्लो वीआरएफ एसी, भारत का पहला एआई क्षमता युक्त एसी
भारत के सबसे भरोसेमंद उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने आज अपनी नई डीवीएम एस2 वेरिएबल रेफ्रिजरैंट फ्लो (वीआरएफ) आउटडोर एयर कंडीशनर यूनिट पेश करने की घोषणा की, जो इनडोर एसी यूनिट के साथ मिलकर बिना हवा के ठंडक देती है और कमरे के तापमान को तेजी से मगर चुपचाप नीचे ले आती है। विंडफ्री तकनीक तेज ठंडक को झोंके रोकती है और 23,000 सूक्ष्म छिद्रों के जरिये 0.15 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से हवा फेंकती है, जिससे ठहरी हुई हवा का वातावरण बन जाता है। सैमसंग का नया डीवीएम एस2 लाइन-अप 8 हॉर्सपावर से 34 हॉर्सपावर की क्षमता के साथ हीट पंप और कूलिंग ऑनली मॉडलों में उपलब्ध होगा, जो अपार्टमेंट, आवासीय परिसरों, दफ्तरों और वाणिज्यिक इमारतों के लिए अनुकूल हैं। सैमसंग इंडिया में सिस्टम एयर कंडीशनिंग कारोबार के निदेशक विपिन अग्रवाल ने कहा, “डीवीएम एस2 का बेहतरीन और ताकतवर प्रदर्शन सैमसंग की खास विंडफ्री कूलिंग तकनीक का नतीजा है। यह नया लाइन-अप हमारे उपभोक्ताओं को इस श्रेणी की सबसे उम्दा तकनीक मुहैया कराने और बिजली की खपत कम करने के मकसद से तैयार किया गया है। ज्यादा कुशल नियंत्रण के लिए नई रेंज में आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (एआई) की क्षमताएं हैं, जो कूलिंग के तरीके भांप लेती हैं, आउटडोर यूनिट के आसपास के वातावरण के हिसाब से सही कूलिंग और दबाव रखती हैं और रेफ्रिजरैंट लीक होने पर फौरन पता कर लेती हैं। इस पेशकश के साथ हम अपने उपभोक्ताओं को आवासीय परिसरों और वाणिज्यिक इमारतों में विंडफ्री तकनीक देने के लिए तैयार हैं।”   सैमसंग का छठी पीढ़ी का डिजिटल वेरिएबल मल्टी एयर कंडीशनर डीवीएम एस2 परेशान करने वाले ठंडे झोंकों के बगैर मनचाहा आराम पाने के लिए एक साथ 64 सैमसंग इनडोर एयर कंडीशनिंग यूनिट्स के साथ जोड़ा जा सकता है। इसे सैमसंग 1वे, 360 कैसेट्स, 4वे, 4वे 600×600, डक्ट और वॉल-माउंटेड मॉडलों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

बेहतर और ज्यादा तेज कूलिंग के लिए एआई क्षमता

अपनी एआई क्षमताओं के कारण डीवीएम एस2 इमारत के भीतर के वातावरण को भांप लेता है और एकदम सटीक कूलिंग तथा हीटिंग करता है। एआई लो प्रेशर कंट्रोल ठंडा करने के तरीकों को पकड़ लेता है और लक्षित तापमान तक अधिक तेजी से पहुंचकर सुनिश्चित करता है कि उपभोक्ता मनचाहे तापमान पर आराम महसूस करें। इस बीच एआई हाई प्रेशर कंट्रोल वातावरण के मुताबिक खुद को ढालकर सटीक उच्च दबाव बनाए रखता है। एआई डीफ्रॉस्ट कंट्रोल डीफ्रॉस्ट के लिए सही समय मुहैया कराता है और हीटिंग के दौरान ज्यादा आराम देता है। साथ ही डीवीएम एस2 का उन्नत अल्गोरिदम रेफ्रिजरैंट लीक होने का पता तुरंत लगा सकता है और फौरन सावधान कर सकता है ताकि यूजर आराम में खलल के बगैर अपनी यूनिट्स को फौरन जांच तथा संभाल सकें।

बिजली की अधिक बचत

डीवीएम एस2 में अधिक बड़े हीट एक्सचेंज, अधिक क्षमता वाले नए पंखे, अपग्रेडेड पावर मॉड्यूल और उन्नत स्क्रॉल कंप्रेसर की 4 कोर तकनीक इस्तेमाल होती है, जिससे बिजली की अधिक बचत होती है।

बेहतर विंडफ्री प्रदर्शन के लिए फ्रीक्वेंसी का बड़ा दायरा

डीवीएम एस2 में एडवांस्ड फ्लैश इंजेक्शन (एएफआई) तकनीक वाले अधिक उन्नत स्क्रॉल कंप्रेसर, सटीक रेफ्रिजरैंट प्रवाह वाले बड़े हीट एक्सचेंजर, मल्टी-सेरेशन यानी कई दांतों वाले पंखे और बेहतर पावर मॉड्यूल जैसी नई और अनूठी तकनीक दी गई हैं।   अधिक उन्नत एएफआई मोटर कंट्रोल तकनीक से 10 से 180 हर्ट्ज तक की अधिक व्यापक फ्रीक्वेंसी रेंज मिलती है। 10 हर्ट्ज तक नीचे (पिछला मॉडल 14 हर्ट्ज तक का था) फ्रीक्वेंसी के कारण सिस्टम कम फ्रीक्वेंसी पर भी अधिक स्थिर रहता है, जिससे झोंकों के बगैर आरामदेह तापमान नियंत्रण के लिए बेहतर विंडफ्री प्रदर्शन मिलता है। 180 हर्ट्ज तक ऊंची फ्रीक्वेंसी से अधिक ताकतवर कूलिंग प्रदर्शन सुनिश्चित होता है।

अधिक बड़ा हीट एक्सचेंजर और मल्टी-सेरेशन पंखा

एकदम नए मॉडल में हीट एक्सचेंजर का गर्मी ट्रांसफर करने वाला हिस्सा काफी बड़ा है। नई यूनिट का हाइब्रिड पाथ रेफ्रेजरैंट के प्रवाह को हवा के प्रवाह के मुताबिक ढालने के लिए बनाया गया है। साथ ही इसका कई दांतों वाला पंखा ब्लेड के किनारों और अंदरूनी हिस्सों पर हवा के वेग को ध्यान में रखते हुए हवा के छल्लों में व्यवधान को कम से कम करता है। साथ ही अधिक दक्षता वाला इंसुलेटेड गेट बाईपोलर ट्रांजिस्टर (आईजीबीटी) गुजरने वाली बिजली की बरबादी कम करता है।   डीवीएम एस2 की नई डिजाइन अधिक एयरोडायनमिक है और पिछली पीढ़ियों के मुकाबले अधिक शांति से काम करने देती है। इसका फ्रेम अधिक मजबूत है और पहले से बेहतर बाहरी कैबिनेट के साथ शक्तिशाली ढांचा भरोसा जगाता है। डिजाइन में लचीलापन लाने के लिए ठंडा करने की रेंज और बाहरी स्थिर दबाव को बढ़ाया गया है। साथ ही इमरजेंसी ऑपरेशन मोड को भी अपग्रेड किया गया है। इसके अलावा डीवीएम एस2 में बैटरी का रखरखाव जांचने के लिए ऑन-डिवाइस इनवर्टर चेक भी है। रेफ्रिजरैंट सब-कूलिंग कंट्रोल और इंस्टॉलेशन कंडीशन एनालिसिस के लिए उन्नत तकनीक के कारण लिक्विड पाइप पहले से छोटा हो गया है, जिससे इंस्टॉलेशन के दौरान पिछली पीढ़ियों की तुलना में 28 फीसदी कम अतिरिक्त रेफ्रिजरैंट की जरूरत पड़ती है।