Flex Titanium Technology – Samsung Newsroom भारत
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी लिमिटेड ने आज अगली पीढ़ी के गैलेक्सी फोल्डेबल डिवाइसेस के लिए नई Flex Titanium तकनीक पेश की। फोल्डेबल नवाचार और इंजीनियरिंग में सात पीढ़ियों के अनुभव पर आधारित यह नई डिस्प्ले संरचना बेहतर मजबूती और कम दिखाई देने वाली फोल्ड लाइन के साथ अधिक सधा हुआ देखने का अनुभव देती है। सैमसंग के लंबे समय से विकसित डिस्प्ले कौशल की मदद से बनी इस तकनीक में टाइटेनियम आधारित दो हिस्से शामिल हैं, एक टाइटेनियम एलॉय फिल्म (titanium-alloy film) और एक टाइटेनियम प्लेट (titanium plate)। ये दोनों मिलकर फोल्डेबल डिस्प्ले की संरचना में पतलेपन, लचीलापन और मजबूती के बीच संतुलन बनाते हैं।
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के मोबाइल आरएंडडी ऑफिस, हार्डवेयर के ईवीपी और सीनियर एग्जीक्यूटिव सुंघून मून ने कहा, ‘‘फोल्डेबल श्रेणी में सैमसंग की ताकत उपयोगकर्ताओं की जरूरतों को ऐसी तकनीक से जोड़ने में है, जो रोजमर्रा की जिंदगी में साफ तौर पर फायदा दे। अगली पीढ़ी के गैलेक्सी फोल्डेबल के लिए सैमसंग अपने लंबे अनुभव पर आगे बढ़ते हुए डिस्प्ले नवाचार को ऐसे डिवाइसों में ला रहा है, जो उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाएं और बेहतरीन दृश्य अनुभव को इसका आधार बनाएं।’’
फोल्डेबल अनुभव के वर्षों पर आगे बढ़ते हुए
सैमसंग ने मोबाइल डिस्प्ले नवाचार को आगे बढ़ाने और उसे बड़े पैमाने पर उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। इस सफर में 2007 में एमोलेड डिस्प्ले का व्यापक उपयोग और फिर डिस्प्ले का लचीले रूपों में विकसित होना शामिल है।
नई तकनीकें अपना पूरा असर तभी दिखा पाती हैं, जब उन्हें वास्तविक परिस्थितियों में लगातार बेहतर किया जाए। फोल्डेबल श्रेणी में भी यही बात लागू होती है। गैलेक्सी फोल्डेबल की सात पीढ़ियों के दौरान सैमसंग ने उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया को ध्यान से सुना है। इससे कंपनी को यह समझ मिली है कि इस श्रेणी में लोग क्या चाहते हैं। वे चाहते हैं कि उन्‍हें ज्यादा बड़ा और ज्यादा आकर्षक विजुअल अनुभव मिले, फोल्ड लाइन कम दिखे और साथ ही मजबूती और पोर्टेबिलिटी से कोई समझौता ना करना पड़े।
इन अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए सैमसंग को फोल्डेबल डिस्प्ले के निर्माण के तरीके पर नए सिरे से सोचना पड़ा। इसके लिए तकनीक, सामग्री और यांत्रिक इंजीनियरिंग की नई उपलब्धियों को एक साथ जोड़ा गया। इसी का नतीजा Flex Titanium तकनीक के रूप में सामने आया, जो फोल्डेबल डिस्प्ले नवाचार में एक नई उपलब्धि है। डिस्प्ले नवाचार और डिवाइस इंजीनियरिंग को सफलतापूर्वक जोड़ते हुए सैमसंग आगे भी मोबाइल उद्योग की दिशा तय करता रहेगा और अलग पहचान वाला उपयोगकर्ता अनुभव देता रहेगा।
Flex Titanium: अगले स्‍तर की व्‍यूईंग
ऐसा डिस्प्ले बनाने के लिए, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में टिके रहने के साथ एक बेहतरीन व्‍यूईंग अनुभव भी दे, सैमसंग ने संरचनात्मक डिजाइन के लिए एक नया तरीका अपनाया। इसके लिए ऐसे पदार्थ की जरूरत थी जो बाहरी झटकों को सह सके, बार-बार मुड़ने के बावजूद लचीला बना रहे और इतना पतला हो कि एक सधे हुए डिवाइस ढांचे में आसानी से फिट हो जाए। फोल्डेबल डिस्प्ले को आगे बढ़ाने के लिए इन तीनों पहलुओं के बीच संतुलन जरूरी था, और टाइटेनियम (titanium) ने यह सही संतुलन दिया।
टाइटेनियम (titanium) अपनी मजबूती और सहनशीलता के लिए जाना जाता है। इसका उपयोग कुछ बेहद चुनौतीपूर्ण कामों में भी किया गया है, जैसे सैटेलाइट एंटेना और मंगल रोवर के पहिए। इसकी मजबूती इसे भरोसेमंद बनाती है, लेकिन यही गुण फोल्डेबल डिस्प्ले जैसी पतली और लचीली संरचना में इसे इस्तेमाल करने के दौरान इंजीनियरिंग की मुश्किलें भी बढ़ा देता है, क्योंकि यह अपेक्षाकृत कठोर होता है। अपने अनुभव का उपयोग करते हुए सैमसंग ने टाइटेनियम को दो अहम हिस्सों में शामिल किया है, एक टाइटेनियम एलॉय फिल्म (titanium-alloy film) और एक टाइटेनियम प्लेट (titanium plate)।
टाइटेनियम एलॉय फिल्म (titanium-alloy film) डिस्प्ले को अंदर से सपोर्ट देती है और ओएलईडी पैनल के नीचे स्थित होती है। पॉलिमर फिल्म की तुलना में इसमें यांत्रिक मजबूती 20 गुना अधिक है। सटीक रोलिंग प्रक्रिया से इसे बेहद पतला बनाया गया है, इतना कि इसकी मोटाई एक औसत मानव बाल की मोटाई के लगभग एक तिहाई के बराबर है। इससे डिस्प्ले पैनल और अधिक पतला बन पाता है।
इसके नीचे एक मजबूत टाइटेनियम प्लेट (titanium plate) होती है, जो एक लचीली संरचना है और डिस्प्ले मॉड्यूल को नीचे से सपोर्ट देती है। उन्नत होल प्रोसेसिंग तकनीक की मदद से प्लेट पर लगे चिपकने वाले पदार्थ और डिस्प्ले मॉड्यूल के बीच की हवा की खाली जगह को खत्म कर दिया गया है, जिससे दोनों के बीच अधिक सटीक और मजबूत जुड़ाव बनता है। यह नई संरचना खुली अवस्था में डिस्प्ले को अधिक स्थिर सहारा देती है, साथ ही बार बार मुड़ने के लिए जरूरी लचीलापन भी बनाए रखती है।
इसके अलावा, उच्च रिजॉल्यूशन वाली संरचना और नई पीढ़ी की ऑर्गेनिक सामग्री को जोड़कर यह नया डिस्प्ले बेहद जीवंत चित्र गुणवत्ता देता है और बिजली की खपत भी कम करता है। इससे कुल मिलाकर पावर दक्षता में उल्लेखनीय सुधार मिलता है।
सैमसंग डिस्प्ले के मोबाइल डिस्प्ले प्रोडक्ट डेवलपमेंट टीम के ईवीपी और प्रमुख क्यांग जिन यू ने कहा, ‘‘टाइटेनियम प्लेट (titanium plate) के फोल्डिंग हिस्से में सूक्ष्म पैटर्न वाले छेद जोड़कर हमने लचीलेपन के साथ मजबूत टिकाऊपन भी सुनिश्चित किया है। उच्च रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले संरचना और नई ऑर्गेनिक सामग्री को जोड़कर, जो पावर दक्षता को बेहतर बनाती हैं, हम अगली पीढ़ी के गैलेक्सी फोल्डेबल डिवाइसेस की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और मजबूत करेंगे।’’
इन सभी सुधारों के साथ ऐसा मजबूत फोल्डेबल डिस्प्ले तैयार होता है, जो बिना किसी रुकावट वाली स्क्रीन पर कंटेंट का बेहतर अनुभव देता है और फोल्ड लाइन को कम दिखाता है, वह भी पतले डिजाइन के साथ। मजबूती, लचीलेपन और संरचनात्मक स्थिरता के बीच संतुलन बनाकर सैमसंग फोल्डेबल डिस्प्ले के मानक लगातार ऊंचे करता जा रहा है।
नई Flex Titanium तकनीक सैमसंग के अगली पीढ़ी के गैलेक्सी फोल्डेबल डिवाइसेस के साथ पेश की जाएगी। इसकी और जानकारी गैलेक्‍सी अनपैक्‍ड में दी जाएगी।