Galaxy Buds Live – Samsung Newsroom भारत
पिछले कुछ समय में, जिस तरह हम अपनी जिंदगी जीते हैं और जिस तरह हम अपने रोजमर्रा के कामकाज को मैनेज करते हैं- वह सब काफी बदल गया है। हमारे काम करने के तरीकों और जैसे हम खेलते हैं, उसके बीच की सीमारेखा धुंधली पड़ गई है और हमारी जिंदगियों में तकनीक की भूमिका, जो पहले से भी काफी महत्वपूर्ण हो चुकी थी, अब और प्रभावशाली हो गई है।
शक्तिशाली गैलेक्सी नोट20 और नोट20 अल्ट्रा, अपने बहुपयोगी पारिस्थिक तंत्र के साथ इस तरह डिजाइन किए गये हैं कि नई तरह की सामान्य परिस्थितियों के इस दौर में हमारी ज्यादा से ज्यादा मदद कर सकें, और स्वास्थ्य, कार्यक्षमता और दूसरे कई क्षेत्रों में एक-दूसरे से संबद्ध नए तरह के अनुभव उपलब्ध करा सकें। हम यहां आपके लिए गैलेक्सी नोट20 के इन पांच फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं जो आपकी उत्पादकता को अधिकतम स्तर तक ले जाने और आपको अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करते रहने में मददगार साबित हो सकते हैं, तब भी जब आप अपने कार्यस्थल से कहीं दूर बैठे हों।
पुनर्परिभाषित सैमसंग नोट्स के साथ और भी स्मार्ट तरीके से काम
गैलेक्सी नोट20 में सैमसंग नोट्स एक ऐसे नए रूप में आया है जो आपको नोट लेने, टेक्स्ट का संपादन करने और उसे व्यवस्थित करने का ऐसा नया और आसान अनुभव प्रदान करेगा, जैसा पहले कभी नहीं था। इन नए नोट्स में दूर से काम करते या पढ़ाई करते वक्त अपनी क्षमता को अधिकतम स्तर पर ले जाने के कई विकल्प उपलब्ध कराए गये हैं।
मान लीजिए कि आप ऑनलाइन एक क्लास कर रहे हैं; ऐसे में आप सैमसंग नोट्स में अपना पीडीएफ लैक्चर मैटेरियल सीधे डाउनलोड कर सकते हैं और सीखने के ज्यादा सार्थक अनुभव के लिए अपने एस पेन से उसकी स्वतंत्र तौर पर व्याख्या भी कर सकते हैं। जो लोग ज्यादा लंबी क्लास, लेक्चर या प्रजेंटेशन में नोट्स लेते हैं, उनके लिए ऑडियो बुकमार्क फीचर मौजूद है जो उपयोगकर्ताओं को अपने टेक्स्ट में वॉयस रिकॉर्डिंग जोड़ने और टाइम सिंक करने की सुविधा भी देता है। बाद में अपने नोट्स की समीक्षा करते हुए आपको सिर्फ अपने लिखे शब्द पर टैप करना है और यह उसके साथ टाइम सिंक किया गया ऑडियो बजा देता है।
सैमसंग नोट्स उपयोगकर्ताओं को उनके अगले बड़े प्रजेंटेशन या प्रोडक्ट डिजाइन के लिए कई विकल्प भी उपलब्ध कराता है, जो उन्हें एक शुरुआती बढ़त दिला देते हैं – जैसे आप हाथ से लिखे कोई भी नोट सीधे पावर प्वाइंट स्लाइड, पीडीएफ फाइल और वर्ड डॉक्यूमेंट में एक्सपोर्ट कर सकते हैं, ताकि उसे टीम के अन्य सदस्यों के साथ बिना किसी बाधा के साझा किया जा सके।
अपने गैलेक्सी नोट20 के अनुभव को विस्तार दें
उनके लिए जो अलग-अलग उपकरणों में एक साथ बिना किसी बाधा के खेल और काम दोनों का आनंद लेना चाहते हैं, गैलेक्सी नोट20 और नोट20 अल्ट्रा में कई ऐसे फीचर हैं जो आपको प्रभावी गतिशीलता और लचीलापन देते हैं, भले ही जैसा भी काम हो।
माइक्रोसॉफ्ट का परिष्कृत ‘लिंक टू विंडोज’ और एकीकृत ‘योर फोन’ ऐप आपको मिररिंग के माध्यम से आपके पीसी पर ही आपके स्मार्टफोन के सभी ऐप और फाइलों तक आपकी पहुंच सुनिश्चित करता है, मतलब आप कोई भी नोटिफिकेशन और डॉक्यूमेंट मैनेज कर सकते हैं भले ही आप फोन पर हों या अपने पीसी पर।
यदि आप कोई महत्वपूर्ण मेमो नोट कर रहे हों या सैमसंग नोट्स के साथ अपने फोन पर कोई दस्तावेज संपादित कर रहे हों, तो आप अपने किसी अन्य उपकरण – चाहे वह टैबलेट हो या विंडोज 10 पीसी – से भी सबसे हाल में संपादित कंटेंट तक पहुंच सकते हैं। ऐसा ऐप की नोट सिंक क्षमता के कारण संभव होता है जो आपको अपने नोट हासिल करने और फिर वहीं से शुरुआत करने की सहूलियत देता है, जहां आपने उसे छोड़ा था।
इसके साथ ही सैमसंग डेक्स की आधुनिक क्षमताओं का इस्तेमाल कर उपयोगकर्ता अब बिना किसी तार के अपने गैलेक्सी नोट20 शृंखला के उपकरण को अपने स्मार्ट टीवी के साथ जोड़ सकते हैं और अपनी मल्टीमीडिया और मनोरंजन जरूरतों के लिए बड़े स्क्रीन का अनुभव हासिल कर सकते हैं। बिना किसी अवरोध के दोहरे स्क्रीन का अनुभव लेते हुए आप अपने स्मार्ट टीवी पर अपने पसंदीदा कंटेंट का आनंद लेने के साथ ही आसानी से किसी लिखित संदेश का जवाब लिख सकते हैं या सैमसंग नोट्स पर कुछ लिख सकते हैं।
गैलेक्सी वॉच3 के साथ आप स्वयं अपने सेहत का लक्ष्य हासिल करें
घर से काम या पढ़ाई करते हुए सेहतमंद, तंदुरुस्त और सक्रिय रहना किसी भी तरह आसान काम नहीं है, लेकिन गैलेक्सी वॉच3 के आधुनिक स्वास्थ्य प्रबंधन और फिटनेस फीचर्स – आपके वास्तविक डिजिटल साथी – के साथ आप सही दशा-दिशा पर कायम रह सकते हैं।
गैलेक्सी वॉच3 पर मौजूद सैमसंग हेल्थ ऐप आपको कई तरह के अग्रणी स्वास्थ्य संबंधी मापक क्षमताओं से लैसे करता है, जिन्हें आप सीधे अपनी कलाई से या गैलेक्सी नोट20 के स्क्रीन से देख सकते हैं। चाहे एक लंबे थकाऊ दिन के बाद आप आराम कर रहे हों या कार्यस्थल से दूर रहते हुए लगातार चल रही बैठकों के बीच थोड़ी चैन की सांस ले रहे हों, आप थोड़े समय में ही आसानी से अपनी सेहत या दिन भर में चले अपने कदमों की संख्या जान सकते हैं।
सैमसंग हेल्थ 120 अलग-अलग तरह के घरेलू प्रशिक्षण कार्यक्रम और प्रगति पर निगरानी रखने की सुविधा भी पेश करता है ताकि आप अपने घर के आरामदायक माहौल में रहते हुए भी निजी तौर पर मिलने वाले प्रशिक्षण का लुत्फ ले सकें, और आपके गैलेक्सी नोट20 उपकरण और सैमसंग अकांउट के साथ वीयरेबल के सीधे एकीकरण के बूते आप अपने पसंदीदा वर्कआउट संगीत तथा कई अन्य चीजें सीधे अपनी कलाई से ही नियंत्रित कर सकते हैं।
अपने गैलेक्सी बड्स लाइव को एक माइक्रोफोन की तरह इस्तेमाल करें
संगीत सुनने और कॉल लेने के लिहाज से, चाहे ये लंबी अवधि तक ही क्यों न हो, एक बेहतरीन क्रान्तिकारी डिजाइन और आरामदायक फिटिंग के साथ आने वाले गैलेक्सी बड्स लाइव में अत्याधुनिक आवाज तकनीक का इस्तेमाल किया गया है ताकि उत्पादकता पर कोई प्रतिकूल असर डाले बिना यह उससे जुड़े आपके उपकरण का अधिकतम अनुभव आपको प्रदान कर सके।
गैलेक्सी बड्स लाइव में 12 एमएम का एक स्पीकर और ‘एकेजी साउंड’ है, जिससे आप स्पष्ट आवाज का आनंद ले सकते हैं- उच्च और निम्न दोनों सीमाओं की आवाज को कवर करते हुए – जिसका मतलब है कि आपसे फिर कभी कोई ताल नहीं छूट सकेगी, चाहे आप एक ऑनलाइन क्लास कर रहे हों या फिर अपनी पसंदीदा म्यूजिक प्लेलिस्ट सुन रहे हों।
इतना ही नहीं, इसके तीन माइक्रोफोन और आपके शब्दों की आवाज को अलग-थलग कर पृष्ठभूमि से आने वाले शोर को कम करने वाले वॉयस पिकअप यूनिट के कारण गैलेक्सी बड्स लाइव आपको उस समय बेहतरीन स्पष्टता देते हैं जब आप किसी सामूहिक बैठक में बोल रहे हों, लेक्चर दे रहे हों या फिर किसी दोस्त से बस यूं ही गपशप कर रहे हों।
प्रो–ग्रेड कैमरा अनुभव के साथ उनके साथ जुड़ें, जो आपके लिए मायने रखते हों
घर से ऑफिस का काम करते हुए अपने नोट20 शृंखला के उपकरण का इस्तेमाल कर कुछ मजाकिया या हलके-फुलके लमहों को दोस्तों या सहकर्मियों के साथ बांटने के इच्छुक रचनात्मक किस्म के लोगों के लिए इस उपकरण में प्रो वीडियो मोड है, जिसके अभूतपूर्व रचनात्मक नियंत्रण का वे लाभ उठा सकते हैं। प्रो वीडियो मोड आपको सिनेमाई गुणवत्ता के 21:9 आस्पेक्ट मोड के साथ 8के वीडियो बनाने की क्षमता देता है ताकि आप बिना किसी बाधा के नई रचना कर सकें, उसे प्रसारित कर सकें और साझा कर सकें।
नोट20 और नोट20 अल्ट्रा के हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे और गैलेक्सी बड्स लाइव की माइक गुणवत्ता के साथ आपके पास अनगिनत अवसर होते हैं, जब आप अपने कुछ अनमोल पलों को अपने दोस्तों के साथ बांटना चाहते हैं या फिर सिर्फ उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करना हो। गैलेक्सी नोट20 और नोट20 अल्ट्रा के साथ आप अपनी शर्तों के साथ दुनिया के साथ जुड़े रह सकते हैं, यहां तक कि शिफ्टिंग और हमारी सामान्य होती नई परिस्थितियों के प्रायः अनिश्चित दिखने वाले दौर में भी।
गैलेक्सी नोट20 और नोट20 अल्ट्रा के बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
देश के सबसे भरोसेमंद स्मार्टफोन ब्रांड ने तेजी से बदलती दुनिया में उपभोक्ताओं को ज्यादा सक्षम बनाने के लिए आज गैलेक्सी वॉच3 और गैलेक्सी बड्स लाइव लॉन्च करने की घोषणा की। गैलेक्सी वॉच3 और गैलेक्सी बड्स लाइव आपकी जीवनशैली और रोजाना के कामकाज, खास तौर पर मौजूदा माहौल में, को सुव्यवस्थित रखने के लिहाज से अत्यंत सुविधाजनक उत्पाद हैं। आपको पहले से ज्यादा सेहतमंद रहने, बेहतर तरीके से संवाद करने और आपके पास मौजूद टेक्नोलॉजी का अधिकतम इस्तेमाल करने में मदद करने के लिए दोनों उपकरण आसानी से गैलेक्सी के दूसरे डिवाइस के साथ जुड़ जाते हैं।
सैमसंग इंडिया के मोबाइल बिजनेस में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मोहनदीप सिंह ने कहा, “गैलेक्सी वॉच3 और गैलेक्सी बड्स लाइव गैलेक्सी इकोसिस्टम के नए शक्तिशाली सदस्य हैं। गैलेक्सी वॉच3, जो कि भारत में बनी हमारी पहली अग्रणी वॉच शृंखला है, सीधे आपकी कलाई पर एक शानदार डिजाइन, कई स्वास्थ्य संबंधी फीचर और उद्योग जगत में सर्वोत्कृष्ट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराती है। हम गैलेक्सी बड्स लाइव भी लॉन्च कर रहे हैं, जो एक आइकॉनिक डिजाइन के साथ वायरलेस ईयर बड्स को पुनर्परिभाषित करेगा। यह देखने में बेहतरीन होने के साथ ही पहनने में बहुत ही आरामदायक है। गैलेक्सी इकोसिस्टम के एक हिस्से के रूप में गैलेक्सी वॉच3 और गैलेक्सी बड्स लाइव शक्तिशाली गैलेक्सी नोट20 के साथ आसानी से और बिना किसी बाधा के काम करते हैं, ताकि हमारी जेनरेशन जेड और मिलेनियल के उपभोक्ता अपने काम और खेल, दोनों को अधिकतम स्तर तक ले जा सकें।“
गैलेक्सी वॉच3
बनावट में एक क्लासिक अहसास
गैलेक्सी वॉच3 की बनावट में आधुनिकता और पुरानेपन का एक ऐसा अद्भुत सम्मिश्रण है, जो इसे समय के पार ले जाता है। वॉच ग्रेड स्टील में शानदार लग्जरी प्रदर्शित करती हुई बेहतरीन चमड़े की स्ट्रैप यह सुनिश्चित करती है कि आप स्टाइलिश होने के साथ-साथ क्लासिक भी दिखें।
गैलेक्सी वॉच3 हल्की है, पतली है लेकिन इसके बावजूद आपको एक बड़ा डिस्प्ले मुहैया कराती है ताकि आप इसे दिन भर पहने रह सकें। आप गैलेक्सी स्टोर में मौजूद 80,000 वॉच फेस में से कोई एक चुन सकते हैं और 40 अलग-अलग वॉच फेस कॉम्प्लिकेशन में से चुन कर अपना खुद का डिजाइन भी तैयार कर सकते हैं।
गैलेक्सी वॉच3 में सैमसंग की खास पहचान बन चुका रोटेटिंग बेजेल फिट है जो लोकप्रिय रोटेटिंग बेजेल यूआई को चलाता है, जिसके कारण यह स्मार्टफोन के फीचर को नेविगेट करने वाला सबसे ज्यादा सक्षम तरीका बनता है।
बेजोड़ कनेक्टिविटी
ई-सिम से संचालित 4जी फंक्शन आपको कॉल और नोटिफिकेशन को व्यवस्थित करने, आपके मनपसंद प्लेलिस्ट को प्रसारित करने और चलते-फिरते समय या यात्रा करते समय आपके पसंदीदा ऐप को एक्सेस करने में पूरी स्वतंत्रता देता है, तब भी जब आप अपना स्मार्टफोन अपने साथ न लेकर चल रहे हों। गैलेक्सी वॉच3 4जी पर एयरटेल और जियो की सेवाएं काम करती हैं, जबकि वोडाफोन की सेवाएं भी जल्दी ही इस पर उपलब्ध हो जाएंगी। जब तक गैलेक्सी वॉच3 वाई-फाई हॉटस्पॉट से जुड़ा हो, तब तक ब्लूटूथ वैरिएंट फोन के बगैर भी लगभग इसी तरह का कनेक्टिविटी अनुभव प्रदान करता है ।
गैलेक्सी वॉच3 के साथ कहीं से भी अपने दोस्तों और परिजनों के साथ संवाद करना आसान है क्योंकि इसमें ज्यादा समृद्ध नोटिफिकेशन जैसे इमोजी और इन-चैट फोटो देखने जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। इनके अलावा इसमें स्मार्ट रिप्लाई के विकल्प भी मौजूद हैं जो मेसेज के लिए तुरंत जवाबों का सुझाव देते हैं।
तंदुरुस्ती से लेकर स्वास्थ्य तक
गैलेक्सी वॉच3 अपने साथ स्वास्थ्य संबंधी ढेरों फीचर भी लेकर आया है जिनकी व्यापक परिधि में जीवनशैली और प्राथमिकताओं का एक बड़ा दायरा शामिल है। दौड़ने का विश्लेषण करने वाला नया फीचर आपके दौड़ते हुए दौड़ के बारे में रियल-टाइम फीडबैक देता है और साथ ही वर्कआउट के बाद छह-बिंदुओं वाली रिपोर्ट भी देता है, जिससे चोट की संभावना को कम करते हुए प्रदर्शन सुधारने में मदद मिलती है। वहीं वीओ2 मैक्स प्रगति की समीक्षा और और आपकी ऊर्जा का स्तर बनाए रखने के लिए आपकी मांसपेशियों में ऑक्सीजन के बहाव का विश्लेषण करता है।
जब आप घर पर होते हैं, उस वक्त भी सैमसंग हेल्थ के साथ आपके पास एक फुल-सर्विस फिटनेस स्टूडियो मौजूद होता है, जिसमें 120 से अधिक अलग-अलग तरह के वीडियो वर्कआउट की लाइब्रेरी मौजूद है। स्लीप मैनेजमेंट फीचर को स्लीप स्कोर और ज्यादा आराम देने में मदद करने के लिए बहुमूल्य जानकारियों के साथ बेहतर बनाया गया है।
नया ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) फीचर तंदुरुस्ती और सेहत के उद्देश्य से ऑक्सीजन सैचुरेशन को एक निश्चित अवधि के दौरान मापेगा और उस पर नजर रखेगा।
गैलेक्सी बड्स लाइव
गैलेक्सी बड्स लाइव समयानुकूल स्टाइल, सही फिटिंग, पूरे दिन के आराम और अत्याधुनिक ऑडियो टेक्नोलॉजी को एक साथ मिलाकर आपको हर क्षण का संगीतमय आनंद लेने में मदद करता है।
गैलेक्सी बड्स लाइव पारंपरिक डिजाइन को चुनौती देता है- अपने तरह की एक अलग खूबसूरती के साथ ये ऐसे हैं जैसा कि न आपने पहले कभी देखा होगा और न ही पहना होगा।
टेक्नोलॉजी इन्नोवेशन में सैमसंग की विरासत के साथ एकेजी की साउंड विशेषज्ञता को एक साथ मिलाकर 12 एमएम स्पीकर और बास डक्ट के साथ यह गहरी और समृद्ध आवाज देता है ताकि आप संगीत को उसी तरह महसूस कर सकें जैसा कि इसे तैयार करने वाला कलाकार चाहता है।
तीन माइक्रोफोन और एक वॉयस पिकअप इकाई के साथ कॉल की क्वालिटी तीक्ष्ण होती है। यह दूर रहने पर भी ऐसा है, जैसे एक ही कमरे में हो।
ओपन टाइप के लिए नया एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन अपने काम पर ध्यान रखते हुए भी आपको अपने अगल-बगल में चल रही गतिविधियों की जानकारी रखने में मदद करता है।
लगभग 8 घंटे के प्लेबैक जितनी लंबी बैटरी लाइफ और चार्जिंग केस की मदद से कई बार चार्ज कर आप 23 घंटे की अतिरिक्त अवधि तक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। सिर्फ 5 मिनट की क्विक चार्जिंग से आपको इसमें 1 घंटे का प्ले टाइम मिल जाता है।
कीमत और ऑफर
गैलेक्सी वॉच3 ब्लूटूथ और 4जी वैरिएंट में 41 एमएम और 45 एमएम में उपलब्ध होगा। गैलेक्सी वॉच3 41 एमएम मिस्टिक ब्रॉन्ज और मिस्टिक सिल्वर रंगों में खरीदा जा सकेगा, जबकि गैलेक्सी वॉच3 45एमएम मिस्टक सिल्वर और मिस्टिक ब्लैक रंगों में मिलेगा।
गैलेक्सी वॉच3 41एमएम की कीमत ब्लूटूथ वैरिएंट में 29990 रुपये और 4जी वैरिएंट में 34490 रुपये होगी, जबकि गैलेक्सी वॉच3 45 एमएम ब्लूटूथ और 4जी वैरिएंट में 32990 रुपये और 38990 रुपये में उपलब्ध होगा।
गैलेक्सी बड्स लाइव 14990 रुपये में मिस्टिक ब्रॉन्ज, मिस्टिक ब्लैक और मिस्टिक ह्वाइट रंगों में उपलब्ध होगा।
गैलेक्सी वॉच3 की बिक्री 27 अगस्त से होगी और गैलेक्सी बड्स लाइव 25 अगस्त से बिकेगा। ये दोनों तमाम रिटेल स्टोर, सैमसंग ओपरा हाउस, सैमसंग डॉट कॉम और अग्रणी ऑनलाइन पोर्टल पर बिक्री के लिए मौजूद होंगे।
सैमसंग ने पहली बार गैलेक्सी वॉच3 शृंखला पर प्री-बुकिंग ऑफरों की घोषणा की है।
गैलेक्सी वॉच3 के 4जी मॉडल (41 और 45 एमएम दोनों वैरिएंट) की प्री-बुकिंग पर उपभोक्ताओं को अभी-अभी लॉन्च हुआ गैलेक्सी बड्स लाइव 4999 रुपये पर उपलब्ध होगा (10000 रुपये की बचत)। यह ऑफर सैमसंग शॉप और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर 17 से 26 अगस्त के बीच की गई सभी ऑनलाइन बुकिंग पर लागू होगा।
गैलेक्सी वॉच3 ब्लूटूथ मॉडल (41 और 45 एमएम दोनों वैरिएंट) की प्री-बुकिंग पर उपभोक्ताओं को 41एमएम मॉडल के लिए 4500 रुपये का और 45 एमएम मॉडल पर 5000 रुपये का तुरंत कैशबैक हासिल होगा। यह ऑफर सैमसंग शॉप, अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर 20 से 26 अगस्त के बीच की गई ऑनलाइन प्री-बुकिंग करने वालों को उपलब्ध होगा।