Harman – Samsung Newsroom भारत
क्या आप लॉकडाउन से परेशान हैं? खीझिए मत, क्योंकि अब घर के आरामदेह माहौल में बैठकर भी आप शानदार कंटेंट तैयार कर सकते हैं। और यह सहूलियत आपको मिल रही है भारत में आज लॉन्च हुए एकेजी प्रोफेशनल स्टूडियो के बिलकुल नए हेडफोन – के361-बीटी और के371-बीटी तथा एक अल्ट्रा-एचडी, मल्टी-मोड यूएसबी माइक्रोफोन एकेजी लाइरा के जरिये।
ये तीनों उत्पाद बिना ब्याज के मासिक किस्तों के विकल्प सहित कई अन्य रोमांचक ऑफर्स के साथ सिर्फ www.amazon.in पर उपलब्ध हैं। एकेजी लाइरा की आरंभिक कीमत 9,499 रुपये है, एकजी के361-बीटी को भी 9,499 रुपये पर लॉन्च किया गया है और एकेजी के371-बीटी को ग्राहक 10,499 रुपये में खरीद सकते हैं।
भारत और सार्क देशों के लिए हरमन प्रोफेशनल सॉल्यूशंस की सेल्स एंड मार्केटिंग टीम में सीनियर डायरेक्टर आदित्य तोडी ने कहा, “हम चाहते हैं कि कंटेंट तैयार करने वाले नवोदित और पेशेवर, दोनों तरह के प्रोफेशनल्स को हरमन प्रोफेशनल सॉल्यूशंस के प्रोज्यूमर रेंज के साथ ऐसे टूल उपलब्ध कराए जा सकें, जिनसे वे वीडियो से लेकर पॉडकास्ट और संगीत तक जिस भी माध्यम में चाहें, उसमें उच्च गुणवत्ता के कंटेंट तैयार कर सकें।“ उन्होने कहा, “एकेजी के361/371-बीटी हेडफोन ऐसे समय में लोगों के आदर्श साथी बन सकते हैं, जब अधिकतर लोग घरों से ही ऑफिस का काम कर रहे हैं और एक-दूसरे के साथ साफ आवाज और वीडियो के साथ प्रभावी रूप से संवाद करना चाहते हैं। दुनिया के शीर्ष रिकॉर्डिंग स्टूडियो और कॉनसर्ट मंच 70 सालों की विरासत के साथ एकेजी माइक्रोफोन और हेडफोन पर भरोसा करते रहे हैं। ये नए उत्पाद किसी भी ऐसे प्रोफेशनल के लिए, जिसे घर पर ही रहना पड़ रहा है, एक सटीक ऑडिओ सॉल्यूशन हैं।”
अमेजॉन इंडिया के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में कैटेगरी लीडर अक्षय आहुजा ने कहा, “इंस्टाग्राम और टिकटॉक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के उभार ने उपभोक्ताओं के एक नए वर्ग को जन्म दिया है, जो बेधड़क होकर अपने कौशल और प्रतिभा को सबके सामने रखने के लिए उत्सुक हैं। इस कारण एकेजी लाइरा और एकेजी स्टूडियो हेडफोन्स जैसे उत्पादों की जरूरत पैदा हुई है जो खासतौर पर घर से ऑफिस का काम कर रहे इस श्रेणी के प्रोफेशनल्स की जरूरतों को पूरा करते हैं और उन्हें ऑडियो टूल मुहैया करा कर अपनी प्रतिभा को दूसरों के सामने प्रस्तुत करने में उनकी मदद करते हैं। हम हरमन प्रोफेशनल की ओर से अमेजॉन डॉट इन पर इन उत्पादों को पेश कर और लगातार बढ़ते इस सेगमेंट की सेवा कर रोमांचित महसूस कर रहे हैं।”
एकेजी लाइरा
एकेजी लाइरा में न ही कई पुर्जों को जोड़ने की आवश्यकता होती है, न ही इसका कोई अलग ऑडियो इंटरफेस है और यह किसी भी डिवाइस के सॉफ्टवेयर के साथ बिना किसी बाधा के तुरंत जुड़ जाता है। इन खासियतों के कारण इसे आप डब्बे से निकालने के साथ ही तुरंत इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं। लाइरा विंडोज, मैक, आईओएस और एंड्रॉयड उपकरणों के साथ काम कर सकता है और इसलिए यूजर्स स्टूडियो में या यात्रा के दौरान भी, कोई आइडिया आते ही उसे तुरंत रिकॉर्ड कर सकते हैं।
एक डिजिटल ऑडियो वर्कस्टेशन में म्यूजिक रिकॉर्ड करने से लेकर ट्विच पर सीधा प्रसारण करने और यूट्यूब वीडियो शूट करने तक लाइरा का इस्तेमाल करना उतना ही आसान है, जितना एक यूएसबी केबल लगा कर गो-लाइव या रिकॉर्ड का बटन दबाना। इसमें लगा अपने-आप एडजस्ट करने वाला एक शॉक माउंट दूसरे डिवाइस से जुड़ने के कारण पैदा होने वाला शोर कम करता है, जबकि इसमें मौजूद एक साउंड डिफ्यूजर और एकेजी का अपना इंटरनल एलिमेंट ओवरलोड प्रिवेंशन बाहरी शोर को कम करता है, मंच से जुड़ी आवाजें खत्म करता है और सिग्नल का स्तर सुधारता है।
एकेजी लाइरा ध्वनि संबंधी पारदर्शिता और 4के-अनुकूल अल्ट्रा एचडी-ग्रेड 24-बिट/192 किलोहर्ट्ज ऑडियो रिजॉल्यूशन के साथ अपनी श्रेणी में सर्वोत्कृष्ट ऑडियो गुणवत्ता पेश करता है। इसमें इन्नोवेटिव एकेजी एडैप्टिव कैप्सूल अरे भी है, जो यूजर-सेलेक्टेबल कैप्चर मोड उपलब्ध कराता है। इन्हें किसी भी प्रदर्शन के अनुरूप ऑप्टिमाइज किया जा सकता है और ये किसी भी ऐप्लिकेशन के लिए प्रोफेशनल आवाज तैयार करने में मदद करते हैं। प्लग-एंड-प्ले ऑपरेशन हर अनुभव स्तर के कंटेंट तैयार करने वालों को सेट अप करने और तुरंत रिकॉर्डिंग शुरू करने में मदद करता है, जबकि आसानी से इस्तेमाल किए जा सकने वाले कंट्रोल पूरा नियंत्रण और निर्बाध प्रयोग करने की सहूलियत देते हैं।
एकेजी हेडफोन्स
एकेजी के361-बीटी और के371-बीटी हेडफोन उन लोगों के लिए एकदम सही हैं जो स्टूडियो की जैसी गुणवत्ता वाली आवाज के साथ ही वायर के साथ या उसके बिना कनेक्टिविटी का विकल्प अपने पास रखना चाहते हैं। के361-बीटी और के371-बीटी में एक ओवर-ईयर, क्लोज्ड-बैक डिजाइन है जो इस तरह सटीकता के साथ तैयार किया गया है कि उससे असाधारण स्पष्टता के साथ बिलकुल स्वाभाविक और संतुलित आवाज पैदा होती है ताकि यूजर्स मिक्सिंग और एडिटिंग के वक्त ज्यादा भरोसे के साथ फैसले ले सकें।
एक अद्भुत फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स के साथ — के361-बीटी में 15 हर्ट्ज से 28 किलोहर्ट्ज तक और के371-बीटी में 5 हर्ट्ज से 40 किलोहर्ट्ज तक — ये अपनी श्रेणी में सबसे ज्यादा गहरे बास और सबसे ज्यादा ऊंचे हाई उपलब्ध कराते हैं। दोनों ही हेडफोन मॉडलों में दोतरफा ब्लूटूथ कम्युनिकेशन के लिए एक बिल्ट-इन माइक्रोफोन की मदद से ब्लूटूथ वायरलेस और वायर के साथ कनेक्टिविटी में स्विच करने की सुविधा है। मखमली, बड़े ईयरकप सुनने वाले के कानों को प्यार से इस तरह थामते हैं कि वह घंटों बिना किसी बाधा के आरामदेह आनंद में डूबा रह सकता है।
आधुनिकतम पीढ़ी की ब्लूटूथ 5.0 तकनीक के साथ यूजर्स दो बार चार्ज करने के बीच हेडफोन को 40 घंटों तक बिना वायर के इस्तेमाल कर सकते हैं। हाइब्रिड वायर/ब्लूटूथ डिजाइन यूजर्स को सुनने की कई अलग-अलग परिस्थितियों के लिहाज से अपने विकल्पों को चुनने की आजादी देते हैं, जबकि एक समेकित माइक्रोफोन उन्हें बिना हाथों में मोबाइल पकड़े फोन-कॉल लेने की सुविधा देता है। इन सबके साथ ही हेडफोन को जानबूझ कर लंबे समय तक पहने रहने में आराम देने के लिहाज से मखमली, स्लो-रिटेंशन फोम के साथ स्टाइल किया गया है। इसमें अलग-अलग खांचों के साथ एडजस्ट करने वाले हेडबैंड भी शामिल हैं जो हमेशा बिलकुल फिट आते हैं।
इन उत्पादों के बारे में और अधिक जानने के लिए क्लिक करें https://bit.ly/AKGproaudio पर
सैमसंग इंडिया ने आज भारत में दुनिया के पहले ओनिक्स सिनेमा LED स्क्रीन को लॉन्च किया, जो सिनेमा एक्सपीरियंस में एक बड़ा बदलाव लेकर आएगा।
रत्न के नाम से प्रभावित, ओनिक्स स्क्रीन अपने ट्रू ब्लैक कलर के साथ बेहतरीन पिक्चर क्वॉलिटी देने की क्षमता रखता है। यह ओनिक्स व्यू, ओनिक्स 3D और ओनिक्स साउंड जैसे सॉल्यूशन के साथ आता है।
लॉन्च के मौके पर कन्ज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंटरप्राइज़ बिज़नेस के वाइस प्रेसिडेन्ट, पुनीत सेठी ने कहा, ‘फिल्म एक्सपर्ट्स और उपभोक्ताओं में एडवांस्ड थिएटर टेक्नोलॉजी की बढ़ती मांग को देखते हुए सैमसंग ने थिएटर प्रोजेक्शन सिस्टम में बदलाव लाने की योजना बनाई और भारत में एलईडी स्क्रीन का लॉन्च किया है। हम एक गेम-चेंजिंग टेकनोलॉजी पेश कर रहे हैं जो डायरेक्टर्स के काम को क्वॉलिटी के साथ शोकेस करेगा। इसके साथ ही फिल्म प्रेमियों को फिल्म देखने का शानदार और इमर्सिव व्यूइंड एनवायरमेंट देगा।’
स्पेशलाइज़्ड लो टोन ग्रे स्केल सेटिंग और इन्फाइनाइट कन्ट्रास्ट के साथ ओनिक्स व्यू, ब्राइट और रिच कन्टेन्ट प्रदान करता है। यह स्क्रीन एचडीआर के साथ पीक ब्राइटनेस लेवेल पर ऑन-स्क्रीन कन्टेंट देता है, जो स्टैंडर्ड सिनेमा प्रोजेक्टर (146fL versus 14fL) की तुलना में 10 गुना ज़्यादा है। यह उद्योग जगत का पहला डीसीआई-सेर्टिफाइड सिनेमा स्क्रीन है जो कई साइज़ में उपलब्ध है। यह तकनीक पारम्परिक प्रोजेक्टर के ऑपरेशन्स की तुलना में बेहतर विजु़अल क्वॉलिटी, टेक्निकल परफॉर्मेंस और रिलायबिलिटी देती है।
स्क्रीन हर तरह की रोशनी में अपनी एडवांस्ड प्रेज़ेन्टेशन तकनीक मेनटेन करता है और उन उपभोक्ताओं के लिए खास हो सकता है जो थिएटर का इस्तेमाल कॉरपोरेट इवेन्ट्स, कॉन्सर्ट, स्पोर्ट्स इवेंट्स और खेल प्रतियोगिताओं के लिए करना चाहते हैं।
3D ओनिक्स सिनेमा एलईडी स्क्रीन, बेहतर ब्राइटनेस और कलर कन्ट्रास्ट के ज़रिए 3D मूवी कन्टेन्ट को ज़्यादा वास्तविक बनाता है। ग्लास पहने दर्शक अब बेहतरीन क्लैरिटी और डार्क और ब्लरी शैडो के बिना, सबटाइटल टेक्स्ट, इमेज और यहां तक कि छोटे से छोटे विजु़अल डिटेल्स का लुत्फ़ उठा पाएंगे।
यह स्क्रीन हरमन इंटरनेशनल के जेबीएल और सैमसंग के ऑडियो लैब की मदद के साथ शानदार ओनिक्स सराउंड साउंड का अनुभव प्रदान करती है। इसके अलावा इस सेटअप में पीछे की तरफ मिलने वाले ऑडियो के कॉन्सेप्ट को हटाते हुए, ओनिक्स थिएटर में ऑडियो ‘स्वीट स्पॉट’ का विस्तार किया गया है, जिससे यह  सुनिश्चित होता है कि सीट कहीं भी हो, थिएटर में मौजूद सभी लोग पूरे प्रेज़ेन्टेशन का एक ही तरह से लुत्फ़ उठा पाएंगे।
भारत के 69वें वार्षिक गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सुनी गई शानदार साउंड इस साल ऑडियो, वीडियो, लाइटिंग और कंट्रोल सिस्टम्स के ग्लोबल लीडर हरमन प्रोफेशनल सॉल्यूशंस द्वारा प्रदान की गई थी। गणतंत्र दिवस की खुशियों को दोगुना करने का काम इस बार हरमन के ऑडियो सिस्टम द्वारा किया गया था।
हर साल 200,000 से अधिक लोग गणतंत्र दिवस परेड में राजपथ पर जाते हैं, जिस दौरान नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन से नेशनल स्टेडियम तक एक भव्य परेड का आयोजन किया जाता है। लेकिन इस बार का गणतंत्र दिवस थोड़ा खास था क्योंकि इस साल ASEAN के 10 नेताओं को चीफ गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया गया था।
69वें गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडिया गेट पर लगाए गए हरमन ऑडियो सॉल्यूशन्स
पिछले साल, हरमन प्रोफेशनल ने राजपथ के ऑडियो सिस्टम के एनालॉग से डिजिटल में बदलने में भारतीय सेना की मदद की थी। हरमन की बेहतरीन ऑडियो क्वॉलिटी के बारे में जानने के बाद, भारतीय सेना ने इस साल की गणतंत्र दिवस परेड के लिए हरमन ऑडियो सॉल्यूशन्स को इस्तेमाल करने का फैसला किया।
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी लिमिटेड ने मार्च 2017 में हरमन इंटरनेशनल का अधिग्रहण किया था।
हरमन प्रोफेशनल सॉल्यूशंस के भारत और सार्क के सीनियर डायरेक्टर प्रशांत गोविन्दन ने कहा, “हरमन भारतीय सेना के साथ लंबे समय से संबंध स्थापित करने और देश के एक सबसे महत्वपूर्ण इवेंट में बेहतरीन ऑडियो क्वॉलिटी प्रदान करके सम्मानित महसूस कर रहा है। उद्योग जगत में अत्याधुनिक ऑडियो टेक्नोलॉजी के प्रमुख प्रदाता के रूप में, गणतंत्र दिवस के लिए और बाद में स्वतंत्रता दिवस पर विश्व स्तरीय साउंड प्रदान करने के ज़रिए हमें अपनी विशेषज्ञता दिखाने का मौका मिला है।”
राजपथ पर लगाए गए मुख्य हरमन ऑडियो सिस्टम में जेबीएल सीबीटी 70J-1 की 250 यूनेट्स और सीबीटी 70JE-1 कॉलम स्पीकर की 250 यूनेट्स, 21 क्राउन डीसीआई DCi 4|2400N उच्च प्रदर्शन इंस्टॉलेशन एम्पलीफायर, 13 BSS BLU ऑडियो प्रोसेसर और छह साउंडक्राफ्ट जीबी सीरीज़ प्रोफेशनल ऑडियो मिक्सर्स शामिल हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बन गई हैं सैमसंग की स्वामित्व वाली कंपनी हरमन इंटरनेशनल के जेबीएल® और हरमन कार्डन® ऑडियो ब्रांड्स की ग्लोबल ब्रैंड एंबेसडर।
प्रियंका चोपड़ा हरमन ब्रैंड एंबेसडर्स की विविध सूची में शामिल हो गई हैं, जिसमें म्यूज़िक, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़े दिग्गज जैसे अमेरिकन आर्टिस्ट डेमी लोवाटो, संगीतकार, निर्माता और मानवतावादी क्‍विंसी जोंस, भारतीय संगीत सम्राट डा. ए आर रहमान, दुनियाभर में प्रसिद्ध पियानोवादक, शिक्षक और परोपकारी लैंग लैंग, 2015-16 एनबीए किया मोस्‍ट वैल्‍यूबल खिलाड़ी स्‍टीफन करी, एनबीए ऑल-स्‍टार और संगीतकार डैमिअन लिलार्ड, और सॉकर स्‍टार जेरोम बाओटेंग जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।
2017 में हरमन, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई थी।
हरमन इंटरनेशनल की ब्रैंड एंबेसडर के तौर पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हरमन कार्डन और जेबीएल का सोशल मीडिया पर प्रचार करने के साथ ही विभिन्न प्रचार कार्यक्रमों का भी हिस्सा बनेंगी। प्रियंका एंबेसडर के रूप में, ग्रैमी पुरस्कार समारोह से पहले आयोजित होने वाले क्‍लाइव डेविस प्री-ग्रैमी® गाला सैल्‍यूट में कई अन्य दिग्गजों के साथ रेड कार्पेट पर वॉक करती नज़र आएंगी।
हरमन ग्रैमी का आधिकारिक साउंड है और अपने जेबीएल, एकेजी और लेक्‍सीकॉन ब्रांड्स के लिए तीन टेक्‍निकल अवार्ड प्राप्‍त कर चुका है।
हरमन के चीफ मार्केटिंग ऑफि‍सर, राल्‍फ सैनटाना ने कहा, ‘प्रियंका चोपड़ा सीमाओं को तोड़ने वाले कलाकार का प्रतीक हैं, जो अपने हर काम में अपना स्टाइल और ग्रेस देती हैं, फिर चाहे वो उनका अवॉर्ड्स से भरा एंटरटेनमेंट करियर हो, उनका समाज सेवा का काम या फिर दुनिया भर के फैन्स से जुड़ना हो।’
‘वह एक फोर्स हैं जिसके साथ जुड़ा जा सकता है और हमारे ऑडियो ब्रांड्स के लिए इनोवेटिव सहयोग विकसित करने के लिए हम उनके साथ काम करने जा रहे हैं जो वास्‍तव में अनोखे हैं और अपनी तरह का पहला है।’
प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘संगीत दुनिया को जोड़ता है। यह सीमाओं, रंगों और नियमों को तोड़ता है और संस्‍कृतियों, लिंगों और पीढि़यों को जोड़ता है।’ गाने अकसर हमारे जीवन के क्षणों के प्रतीक बन जाते हैं, और हमें प्रोत्‍साहित, प्रेरित, सशक्‍त करने के साथ कभी-कभी हमारा उपचार भी करते हैं। मैं लंबे समय से हरमन कार्डन के परिष्कार और जेबीएल की जीवंत ऊर्जा की प्रशंसक रही हूं और इन प्रतिष्ठित ब्रांड्स के साथ जुड़कर मैं सम्‍मानित महसूस कर रही हूं।