Hyderabad – Samsung Newsroom भारत
भारत के युवा नवप्रवर्तक अपने आसपास की रोजमर्रा की चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए तकनीक को एक प्रभावी माध्यम के रूप में अपनाने की दिशा में सक्रिय रूप से आगे बढ़ रहे हैं। असम के गोलाघाट में कक्षा 12 के एक छात्र द्वारा प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पर नए सिरे से सोचने से लेकर हैदराबाद के गांडीपेट में स्कूली छात्रों द्वारा श्रवण क्षमता में कमी और सड़कों की सुगम पहुंच से जुड़ी समस्याओं के समाधान तलाशने तक—चुनौतियां भले ही स्थानीय हों, लेकिन सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो के माध्यम से उनका प्रभाव पूरे देश में विस्तार पा रहा है।
अपने देशव्यापी 100-शहर अभियान के तहत, सैमसंग इंडिया ने अपने प्रमुख सॉल्व फॉर टुमॉरो डिज़ाइन थिंकिंग वर्कशॉप्स का आयोजन गोलाघाट के फुरकाटिंग सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा हैदराबाद के चैतन्य भारती इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (CBIT) में किया। इन वर्कशॉप्स ने असम में 74 छात्रों और हैदराबाद में 173 छात्रों को प्रेरित किया, जिससे इन दोनों विविध भौगोलिक क्षेत्रों के कुल 247 युवा नवप्रवर्तक एक साथ जुड़े।
वर्कशॉप्स में प्रतिभागियों को ह्यूमन-सेंटर्ड इनोवेशन फ्रेमवर्क से परिचित कराया गया, जिससे उन्हें जमीनी स्तर की चुनौतियों की पहचान करने, उपयोगकर्ताओं की आवश्यकताओं को समझने और सार्थक सामाजिक प्रभाव वाले तकनीक-आधारित समाधान विकसित करने के व्यावहारिक उपकरण मिले। यह पहल युवाओं को चार प्रमुख क्षेत्रों—बेहतर भविष्य के लिए एआई, स्वास्थ्य एवं शिक्षा, पर्यावरणीय स्थिरता और स्पोर्ट्स-टेक—में बड़े स्तर पर लागू किए जा सकने वाले नवाचार विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करती है।
फुरकाटिंग सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 16 वर्षीय जाफरीन रहमान ने डिज़ाइन थिंकिंग फ्रेमवर्क का उपयोग अपने समुदाय में कचरा प्रबंधन की समस्या के समाधान के लिए किया। उन्होंने कहा, “जब अलग-अलग प्रकार के प्लास्टिक कचरे को फेंकते समय एक साथ मिला दिया जाता है, तो उसका पुनर्चक्रण करना कठिन हो जाता है।” इस समस्या के समाधान के लिए जाफरीन ने सेंसर और QR कोड आधारित गाइडेंस सिस्टम से युक्त स्मार्ट डस्टबिन की परिकल्पना की, जो स्रोत पर ही कचरे का सही पृथक्करण सुनिश्चित करेगा और अंततः लैंडफिल तथा स्थानीय जल स्रोतों तक पहुंचने वाले कचरे की मात्रा को कम करेगा।
CBIT, हैदराबाद में आयोजित वर्कशॉप ने 14 वर्षीय ए.के. आश्रिता को श्रवण स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। इसी समूह में 13 वर्षीय छात्राओं टी. नित्या और टी. श्रीलास्या ने दृष्टिबाधित व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों और सीमित गतिशीलता वाले लोगों को सड़क पार करने में आने वाली दैनिक चुनौतियों का अध्ययन किया तथा सड़क पार करने को अधिक सुरक्षित और सुलभ बनाने के लिए सहज, तकनीक-आधारित समाधान तलाशे।
इन छात्रों के लिए ये वर्कशॉप्स नवाचार की एक संरचित राह साबित हुईं, जिन्होंने उनके दैनिक अनुभवों और अवलोकनों को ऐसे बड़े स्तर पर लागू किए जा सकने वाले समाधानों में बदलने में मदद की, जो स्थानीय जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ व्यापक सामाजिक प्रभाव भी उत्पन्न करते हैं।
भारत में अपने 30 वर्ष पूरे होने के अवसर पर, सैमसंग द्वारा इस वर्ष सॉल्व फॉर टुमॉरो का विस्तार 100 शहरों तक करना—और इसके डिज़ाइन थिंकिंग वर्कशॉप्स के माध्यम से अब तक 2,500 से अधिक छात्रों को जोड़ना—युवा-नेतृत्व वाले नवाचार में उसके निरंतर निवेश और आत्मनिर्भर भारत, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया तथा स्टार्टअप इंडिया को आगे बढ़ाने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो 2026 के लिए आवेदन 3 जुलाई, 2026 तक खुले हैं। शीर्ष 4 विजेता टीमों को ₹2 करोड़ तक के इनक्यूबेशन ग्रांट्स के साथ-साथ FITT, IIT दिल्ली के माध्यम से मेंटरशिप और प्रोटोटाइपिंग सपोर्ट भी प्रदान किया जाएगा।
अपने आइडिया को रजिस्टर करने के लिए www.samsung.com/in/solvefortomorrow पर जाएं।
जैसे-जैसे हैदराबाद एक प्रमुख टेक्नोलॉजी हब के तौर पर विकसित हो रहा है, शहर तेज़ी से हो रहे शहरीकरण की चुनौतियों का भी सामना कर रहा है, जिनमें नदी का प्रदूषण और शहरी कचरे की बढ़ती मात्रा शामिल है। इन मुद्दों से निपटने के लिए नई सोच, स्थानीय समझ और ऐसे युवा बदलाव लाने वालों (changemakers) की ज़रूरत है जो लंबे समय तक सामाजिक प्रभाव डालने वाले समाधान तैयार कर सकें।
इस सोच को बढ़ावा देने के लिए, सैमसंग इंडिया ने अपने प्रमुख ‘सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो’ (Samsung Solve for Tomorrow) प्रोग्राम के पांचवें एडिशन के तहत हैदराबाद के श्रीनिधि इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 236 छात्रों के लिए एक खास ‘डिज़ाइन थिंकिंग वर्कशॉप’ आयोजित की। इस सेशन में प्रतिभागियों को लोगों पर केंद्रित डिज़ाइन थिंकिंग के सिद्धांतों से परिचित कराया गया, जिससे वे समुदाय की ज़रूरतों को गहराई से समझ सकें, स्थानीय चुनौतियों की पहचान कर सकें और मकसद-आधारित, टेक्नोलॉजी-आधारित समाधान तैयार कर सकें।
यह वर्कशॉप ‘सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो’ के उस देशव्यापी अभियान का हिस्सा है जो 2026 तक 100 शहरों में चलाया जाएगा। यह प्रोग्राम 14-22 साल के युवा इनोवेटर्स को ज़मीनी स्तर के ऑब्ज़र्वेशन को बड़े पैमाने पर लागू होने वाले आइडिया में बदलने के लिए प्रोत्साहित करता है। इसके लिए AI, हेल्थकेयर, शिक्षा, सस्टेनेबिलिटी और स्पोर्ट-टेक जैसे विषय चुने गए हैं।
अपने आस-पास मौजूद चुनौतियों से प्रेरणा लेते हुए, हैदराबाद के छात्रों ने शहर की नदियों पर अपना ध्यान केंद्रित किया। श्रीनिधि इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की थर्ड-ईयर की छात्रा ए. शरण्या राव ने कहा, “हमारी नदियों में असली ख़तरा वह प्लास्टिक नहीं है जो हमें दिखाई देता है; बल्कि वे सूक्ष्म प्रदूषक हैं जो तब तक छिपे रहते हैं जब तक कि नुकसान हो नहीं जाता।” उनका समाधान पानी की क्वालिटी को रियल-टाइम में मॉनिटर करता है और प्रदूषण का स्तर सुरक्षित सीमा से ऊपर जाते ही अधिकारियों को अपने-आप अलर्ट भेज देता है।
वहीं, म्युनिसिपल कचरा प्रबंधन की समस्या को हल करने के लिए, फोर्थ-ईयर की छात्रा वी. ज्योश्ना ने एक इंटेलिजेंट डस्टबिन बनाया जो कचरा फेंकते ही उसे अपने-आप अलग-अलग कर देता है। उन्होंने बताया कि जब खाना, प्लास्टिक और कागज़ एक ही बिन में डाल दिए जाते हैं तो रीसाइक्लिंग अक्सर नाकाम हो जाती है। कचरा फेंकते ही उसे अलग-अलग करने की प्रक्रिया को ऑटोमेट करके, उनकी टीम शहरी रीसाइक्लिंग की दर में ज़बरदस्त सुधार करना चाहती है।
भारत में सैमसंग के 30 साल पूरे होने के मौके पर, ‘सॉल्व फॉर टुमॉरो’ का बड़े पैमाने पर विस्तार युवाओं के विकास में कंपनी की एक प्रमुख लीडर के तौर पर भूमिका को उजागर करता है। एंटरप्रेन्योरशिप से जुड़े टैलेंट को बढ़ावा देकर, यह मकसद-आधारित पहल भारत की विकास यात्रा में सीधे तौर पर भागीदार बनती है और ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘स्किल इंडिया’, ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘स्टार्टअप इंडिया’ जैसी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं में योगदान देती है। Samsung Solve for Tomorrow 2026 के लिए 14-22 साल के व्यक्ति और टीमें 3 जुलाई, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। अपने आइडिया को रजिस्टर करने के लिए www.samsung.com/in/solvefortomorrow पर जाएं।
यह दृश्य टेक्नोलॉजी के किसी भी दीवाने के लिए एक सपने के सच होने जैसा है। सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी में एक नया सितारा जोड़ा और हैदराबाद में अपने पहले प्रीमियम एक्सपीरियंस स्टोर के दरवाजे खोल दिए, जो तेलंगाना में सबसे बड़ा है।
यहां तेलंगाना के उपभोक्ताओं को एक मुग्धकारी अनुभव देने के लिए स्मार्टफोन, एक्सेसरीज, स्मार्ट TV, गेमिंग मॉनिटर और टैबलेट उपलब्ध हैं। हैदराबाद में साइबराबाद के कॉरपोरेट हब में एक बड़े खुले इलाके में 14 जून 2023 को एक्सपीरियंस स्टोर ने सैकड़ों उपभोक्ताओं, स्थानीय मीडिया, और क्षेत्रीय इन्फ्लूएंसरों की मेजबानी की।
उपभोक्ताओं को DIY (खुद कर के देखो) कस्टमाइजेशन जोन – जिसमें बीस्पोक स्टूडियो, इवेंट्स एंड एक्टिवेशन एरेना, प्रीमियम AV डिस्प्ले जोन, गेमिंग और क्रिएटिविटी जोन, IM टेबल और बहुत कुछ शामिल है, जैसे रोमांचक जोन्स के माध्यम से सैमसंग के उत्पादों का समूचा इकोसिस्टम उपलब्ध कराया जाएगा। निश्चित तौर पर यह स्टोर आने वाले दिनों में हैदराबाद में जेनZ और मिलेनियल्स के लिए घूमने-फिरने का सबसे लोकप्रिय केंद्र बनेगा।
स्टोर का उद्घाटन फीता काटने के बाद पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुआ। सैमसंग के ब्रांड एम्बेस्डरों ने मेहमानों और उपभोक्ताओं को पूरे स्टोर का भ्रमण कराया। टेक्नोलॉजी और संस्कृति के संगम का उत्सव मनाने वाले स्थानीय इन्फ्लूएंसर और कंटेंट क्रिएटर इवेंट में आह्लादित नजर आए।
यहां पेश हैं लॉन्च सेरेमनी की कुछ झलकें –
नए स्टोर पर उपभोक्ताओं को सैमसंग के स्टोर+ एंडलेस आइल प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक फिजिटल एक्सपीरियंस हासिल होगा। स्टोर+ के साथ उपभोक्ता एक डिजिटल कियोस्क का इस्तेमाल कर सैमसंग के पोर्टफोलियो के 1,200 से अधिक उत्पादों के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे, चाहे वे स्टोर में उपलब्ध हों या ऑनलाइन। उपभोक्ता स्टोर से ऑनलाइन ऑर्डर कर सीधे अपने घरों पर उनकी डिलीवरी भी पा सकते हैं।
वे स्टोर में सैमसंग के गैलेक्सी स्मार्टफोन, टैबलेट और स्मार्टवॉच के लिए डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म सैमसंग फाइनेंस+ और सैमसंग के डिवाइस केयर प्लान सैमसंग केयर+ का लाभ भी उठा सकते हैं।
स्टोर का भ्रमण करने वाले उपभोक्ताओं को उनके स्मार्टफोन के लिए बिना किसी कठिनाई के बिक्री के बाद की सेवाएं भी मिलेंगी और साथ ही वे घरों में मौजूद अपने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों सर्विस कॉल भी बुक कर सकते हैं।
सैमसंग इंडिया ने आज तेलंगाना में अपने सबसे बड़े प्रीमियम एक्‍सपीरियंस स्‍टोर का उद्घाटन इनऑर्बिट मॉल, हैदराबाद में किया। नया स्‍टोर सैमसंग के कनेक्‍टेड ईकोसिस्‍टम, स्‍मार्टथिंग्‍स, स्‍मार्टफोन, लैपटॉप, ऑडियो, गेमिंग और लाइफस्‍टाइल टेलीविजन को रोमांचक जोन के माध्‍यम से सैमसंग के संपूर्ण प्रोडक्‍ट ईकोसिस्‍टम को दर्शाएगा। स्‍टोर में एक बीस्‍पोक डीआईवाई कस्‍टोमाइजेशन जोन भी है, जहां उपभोक्‍ता स्‍थानीय हैदाराबाद फ्लेवर के साथ अपने स्‍मार्टफोन, टैब्‍स और कवर्स व एक्‍सेसरीज को पर्सनालाइज कर सकते हैं।
यह स्‍टोर हैदराबाद के साइबराबाद इलाके में लोकप्रिय इनऑर्बिट मॉल के नए प्रीमियम विंग में स्थित है, जो हाल के वर्षों में जेन जेड और मिलेनियल्‍स के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है।
स्‍टोर पर, सैमसंग भारत के टेक हब के टेक्‍नोलॉजी प्रिय उपभोक्‍ताओं, विशेषकर जेन जेड और मिलेनियल्‍स के लिए, ‘लर्न@सैमसंग’ के तहत विभिन्‍न प्रकार की गैलेक्‍सी वर्कशॉप का आयोजन करेगा। इसमें डिजिटल आर्ट, डूडलिंग, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, फ‍िटनेस, कुकिंग, कोडिंग, म्‍यूजिक जैसे उपभोक्‍ता जुनून पर वर्कशॉप के साथ ही साथ शहर की संस्‍कृति और लोकाचार पर कार्यक्रमों का आयोजन शामिल होगा।
3,500 वर्ग फुट में फैले इस स्‍टोर में स्‍थानीय संस्‍कृति, संगीत और कला पर विशेष ध्‍यान देने के साथ कई तरह की मनोरंजन गतिव‍िधियों का आयोजन किया जाएगा, जो हैदराबाद शहर के लिए अनुकूलित सैमसंग अनुभव प्रदान करेगा।
स्‍टोर में आने वाले ग्राहकों को लॉन्‍च के बाद पहले सप्‍ताह में चुनिंदा गैलेक्‍सी उत्‍पादों की खरीदारी पर सुनिश्चित उपहार, 2 गुना लॉयल्‍टी प्‍वॉइंट्स और चुनिंदा गैलेक्‍सी डिवाइसेस के साथ गैलेक्‍सी बड्स2 2,999 रुपए में मिलेगा। इसके अलावा, ग्राहक स्‍मार्टफोन, टैब, लैपटॉप और स्‍मार्टवॉच पर 10 प्रतिशत तक का स्‍टूडेंट डिस्‍काउंट, 22.5 प्रतिशत तक का कैशबैक और अतिरिक्‍त लाभ में 22,000 रुपए जैसे ऑलवेज-ऑन विशेष लाभ भी प्राप्‍त कर सकते हैं।
सुमित वालिया, सीनियर डायरेक्‍टर, सैमसंग इंडिया, ने कहा, “हैदराबाद में अपने उपभोक्‍ताओं के लिए अगली पीढ़ी के प्रीमियम एक्‍सपीरियंस स्‍टोर खोलने पर हम काफी उत्‍साहित हैं। हमारा उद्देश्‍य विविधापूर्ण स्‍थानीय समुदाय को सैमसंग टेक्‍नोलॉजी के सर्वश्रेष्‍ठ के साथ जोड़ना है। हमने सैमसंग स्‍मार्टथिंग्‍स, गेमिंग और बीस्‍पोक डीआईवाई कस्‍टोमाइजेशन जैसे जोन के माध्‍यम से अद्वितीय अनुभव तैयार किए हैं, जिन्‍हें विशेषरूप से जेन जेड उपभोक्‍ताआअें के लिए डिजाइन किया गया है।”
उन्‍होंने आगे कहा, “इसके अलावा, अपने युवा ग्राहकों को उनके जुनून के माध्‍यम से जोड़ने के लिए, हम ‘लर्न @ सैमसंग‘ वर्कशॉप का आयोजन करेंगे। ये वर्कशॉप डिजिटल आर्ट, डूडलिंग, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, फ‍िटनेस, कुकिंग, कोडिंग और म्‍यूजिक जैसे विभिन्‍न उपभोक्‍ता रुचियों पर केंद्रित होंगे।”
हाल ही में शुरू हुआ स्‍टोर सैमसंग उत्‍पादों की अगली पीढ़ी के जीवंत अनुभव के साथ ही साथ युवा गेमिंग प्रेमियों को एक डेडीकेटेड गेमिंग जोन के साथ अपनी तरह का अलग ही अनुभव प्रदान करता है, जो स्‍मार्ट मॉनिटर की प्रीमियम रेंज-ओडिसी आर्क को प्रदर्शित करता है।
नए स्‍टोर पर, उपभोक्‍ताओं को सैमसंग के स्‍टोर प्‍लस एंडलेस अं‍तहीन गलियारा प्‍लेटफॉर्म के माध्‍यम से एक फ‍िजिटल अनुभव मिलेगा। स्‍टोर प्‍लस के साथ, उपभोक्‍ता डिजिटल कियोस्‍क का उपयोग कर अपने पोर्टफोलियो में 1200 से ज्‍यादा विकल्‍पों, या तो ऑनलाइन या स्‍टोर में उपलब्‍ध हैं, के साथ सैमसंग उत्‍पादों को ब्राउज कर सकेंगे। उपभोक्‍ता स्‍टोर से ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकते हैं और उत्‍पाद की डिलीवरी सीधे अपने घर पर प्राप्‍त कर सकते हैं।
वे स्‍टोर पर गैलेक्‍सी स्‍मार्टफोन, टैबलेट और स्‍मार्टवॉच के लिए सैमसंग के डिजिटल लेंडिंग प्‍लेटफॉर्म सैमसंग फाइनेंस प्‍लस और सैमसंग के डिवाइस केयर प्‍लान सैमसंग केयर प्‍लस का भी उपयोग कर सकते हैं।
स्‍टोर पर आने वाले ग्राहक अपने स्‍मार्टफोन के लिए परेशानी मुक्‍त ऑफ्टर-सेल्‍स सर्विस का आनंद उठा सकेंगे और घर से ही अपने उपभोक्‍ता इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स उत्‍पादों के लिए सर्विस कॉल बुक कर सकते हैं।
चारमीनार और उसके आसपास की चहलपहल वाली सड़कों को सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स के कैमरे में कैद करने के लिए सैमसंग इंडिया की टीम पहुंची निज़ामों के खूबसूरत शहर हैदराबाद। सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स की लो लाइट फोटोग्राफी स्किल्स को पेश करने के लिए सैमसंग इंडिया द्वारा फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स कैमरा ने लो लाइट में कैद किया हैदराबाद का चारमीनार
सैमंसग इंडिया के ‘Bring Alive The Dark’ कैम्पेन के तहत हैदराबाद से 15 चुनिंदा गैलेक्‍सी ऑन मैक्‍स उपभोक्‍ताओं को मशहूर फोटोग्राफर वैंकी फोटरिया की फोटोग्राफी वर्कशॉप में भाग लेने का अवसर दिया गया। सैमसंग गैलेक्‍सी ऑन मैक्‍स से लो लाइट में कैसे फोटोग्राफी की जाती है, इसके लिए एक फोटो वॉक का भी आयोजन किया गया।
खिमसर के रेतीले पहाड़ों से गुज़रते हुए, दिल्ली की चहल पहल को कैमरे में उतारते हुए सैमसंग इंडिया ने अपनी फोटोग्राफी वर्कशॉप का समापन हैदराबाद में आकर किया। जोधपुर और नई दिल्‍ली की वर्कशॉप मशहूर फोटोग्राफर अमन चोटानी की अगुवाई में आयोजित की गई थी।
दिल्ली में आयोजित किए गए फोटोवॉक के दौरान गैलेक्सी ऑन मैक्स से ली गई तस्वीर
सैमसंग इंडिया के ऑनलाइन बिज़नेस के वाइस प्रेसिडेंट श्री संदीप सिंह अरोड़ा ने कहा, ‘सैमसंग फोटोवॉक के ज़रिए उपभोक्ताओं को फोटोग्राफी एक्सपर्ट के साथ ऑन मैक्स के बेहतरीन f1.7 फ्लैगशिप कैमरे को अनुभव करने का मौका मिला। सैमसंग अपने उपभोक्ताओं को खुश करने के लिए क्या कुछ कर रहा है ये उसका एक उदाहरण है।’
सैमसंग गैलेक्‍सी ऑन मैक्‍स एक्‍सक्‍लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर ब्‍लैक और गोल्‍ड रंग में उपलब्‍ध है। इसकी कीमत 16,900 रुपए है।
सैमसंग गैलेक्‍सी ऑन मैक्‍स के ज़रिए उपयोगकर्ता दमदार 13MP फ्रंट और रियर कैमरा के साथ अपने शानदार पलों को फोन में कैद कर सकते हैं। रियर कैमरे के फ्लैगशिप f/1.7 अपर्चर के ज़रिये उपयोगकर्ता कम रोशनी में भी ब्राइट, शार्प और खूबसूरत तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं।
गैलेक्‍सी ऑन मैक्‍स बारीकी से तस्वीरें लेकर साफ और बेहतर तस्वीरें सुनिश्चित करता है। गैलेक्सी ऑन मैक्स में इंडस्ट्री का पहला सोशल कैमरा मोड भी मौजूद है, खासतौर से उन लोगों के लिए जो तुरंत तस्‍वीरें शेयर करना पसंद करते हैं।
फोन का इंस्‍टेंट शेयर और एडिट फीचर, तस्वीर को एक क्लिक में फोन पर पिन की गई सोशल मीडिया एप्‍लीकेशन्ल पर तुरंत शेयर करने की सुविधा देता है। साथ ही लाइव फि‍ल्‍टर्स और भारतीय-थीम पर बने कूल स्‍टीकर्स तस्‍वीर खींचने और शेयर करने के अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।