Kembodi Government Primary School – Samsung Newsroom भारत
कोरिया के बाहर सैमसंग के सबसे बड़े आरएंडडी सेंटर सैमसंग आरएंडडी इंस्टीट्यूट-बेंगलुरु (एसआरआई-बी) और कर्नाटक सरकार ने आज स्कूली बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए कर्नाटक के कोलार और रामनगर जिलों में  2,100 सरकारी स्कूलों में 5,50,000 नोटबुक और एक लाख स्टेशनरी सामान वितरित किए। 2015 से अब तक 14,00,000 नोटबुक दी जा चुकी हैं ।
सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे लगभग एक लाख विद्यार्थियों के लिए नोटबुक वितरित करने के अभियान के पांचवें एडिशन में एसआरआई-बी के स्वयंसेवक (वॉल्युंटियर्स) नोटबुक और स्टेशनरी सामानों के वितरण के लिए कोलार जिले के छह तालुका (कोलार, मालूर, केजीएफ, मलबागाल, बंगारपेट और श्रीनिवासपुरा) और रामनगर जिले के एक तालुका (मगादी) पहुंचे।
नोटबुक देने करने की योजना पांच साल पहले तब बनाई गई थी, जब सैमसंग के कर्मचारी क्षेत्र के भ्रमण पर वहां पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की चुनौतियों को समझने के लिए उनके साथ बातचीत की इससे भी ज्यादा हैरान वह तब रह गए, जब उन्होंने बच्चों के स्कूल आने की वजह के बारे में पता चला। ज्यादातर विद्यार्थियों ने कहा कि वे सिर्फ मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन यानी दोपहर में मिलने वाले भोजन) के लिए ही स्कूल आते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नोटबुक और स्टेशनरी सामान आदि की कमी से जूझना पड़ता है। एसआरआई-बी के इंजीनियरों ने एक वॉल्युंटियर ग्रुप बनाया और सीएसआर टीम के साथ विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करने और स्कूल छोड़ने की दर को थामने के उद्देश्य से  वितरण पूरा किया।
कोलार के जिलाधिकारी श्री मंजूनाथ ने कहा, “हम ज्यादा से ज्यादा कंपनियों से आगे आने और हमारे क्षेत्र के विकास की प्रक्रिया में भागीदारी करने की अपील  करते हैं। ये विद्यार्थी हमारे भविष्य हैं और मैं कोलार के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की दिशा में सैमसंग के प्रयासों की सराहना करता हूं। हम इन बच्चों की जिंदगी में प्रकाश फैलाने के लिए आगे भी सहयोग की उम्मीद करते हैं।”
सैमसंग आरएंडडी इंस्टीट्यूट, बेंगलुरु के प्रबंध निदेशक दीपेश शाह ने कहा, “सैमसंग ने क्षेत्र में युवाओं के विस्तार के लिए गंभीर प्रयास किए हैं। कर्नाटक सरकार के साथ लंबी भागीदारी हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है और हम हम भरपूर जोश के साथ अपने युवा प्रतिभाशाली इंजीनियरों भागीदारी से खासे संतुष्ट हैं। जहां हम अपने नवाचार के साथ उपभोक्ताओं की जिंदगी को बेहतर बनाते रहे हैं, वहीं हम टिकाऊ पहल के साथ अपने देश के विकास में योगदान पर अपना जोर बनाए रखेंगे।”
2015 से वॉल्युंटियर ग्रुप ‘सेवा’ के सदस्यों और एसआरआई-बी की सीएसआर टीम ने 1,200 सरकारी स्कूलों के 70,000 से ज्यादा विद्यार्थियों के लिए 8,50,000 से ज्यादा नोटबुक्स का योगदान किया। इस ताजा अभियान के साथ वे 14,00,000 से ज्यादा नोटबुक्स का योगदान कर चुके हैं। टीम ने कोलार जिले में नए स्कूल के निर्माण में योगदान की भी पहल की और जिले के 85 स्कूलों में वाटर फिल्टर लगाए गए हैं।
सैमसंग ने कर्नाटक के साथ एक मजबूत संबंध बनाए हैं। राज्य में सैमसंग का कोरिया के बाहर सबसे बड़ा आरएंडडी सेंटर, दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल एक्सपीरिएंस सेंटर ‘सैमसंग ओपेरा हाउस’ है और हाल में स्वागत सिनेमा, बेंगलुरु में एलईडी सिनेमा स्क्रीन लॉन्च की गई है।
सैमसंग इंडिया ने कर्नाटक के कोलार जिले के केंबोडी सरकारी प्राथमिक विद्यालय में 6 नई कक्षाओं के साथ एक नए परिसर का उद्घाटन किया है, जिसकी मदद से स्कूल में अब 300 से ज़्यादा छात्र पढ़ पाएंगे और जो पहली संख्या 156 से कहीं ज़्यादा है।
अब तक, तीन अलग-अलग कक्षाओं के छात्र जगह की कमी के चलते एक ही कक्षा में बैठने के लिए मजबूर थे।
फरवरी 2018 में स्कूल में नए परिसर के निर्माण के लिए सैमसंग आर एंड डी इंस्टीट्यूट, बैंगलोर (एसआरआई-बी) और कर्नाटर सरकार के शिक्षा विभाग के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे।
नए परिसर में छह कक्षाएं हैं, हेडमास्टर का नया कमरा और आवश्यक स्कूल फर्नीचर के साथ एक स्टाफ रूम है।  इस इमारत में पावर बैकअप, वर्षा जल संग्रहण सुविधा और छात्रों के लिए आरओ+यूवी वाटर फ़िल्टर भी है। स्कूल जिसे 1931 में स्थापित किया गया था, अब कक्षा 1 से कक्षा आठवीं तक कन्नड़ और अंग्रेज़ी माध्यम दोनों में पाठ्यक्रम प्रदान करेगा।
कर्नाटक के कोलार जिले के केंबोडी सरकारी प्राथमिक विद्यालय में नए परिसर का उद्घाटन कर्नाटक सरकार के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के माननीय मंत्री श्री एन महेश, कर्नाटक सरकार की शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव, डॉ. शालिनी रजनीश, कोलार जिले के जिला कलेक्टर श्री मंजुनाथ, एसआरआई-बी के प्रबंध निदेशक, श्री दीपेश शाह, एसआरआई-बी के मुख्य टेक्नोलॉजी ऑफिसर डॉ. आलोकनाथ डे और एसआरआई-बी के मुख्य वित्तीय अधिकारी, श्री हैरी हेजून कांग द्वारा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में किया गया।
एसआरआई-बी के प्रबंध निदेशक, श्री दीपेश शाह ने कहा, ‘सैमसंग में शिक्षा के क्षेत्र में काम करना हमारे दिल के बेहद करीब है और हम समाज को वापस देने का प्रयास करते हैं। हम राज्य भर में छात्रों को सीखने और अपने सपने पूरे करने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चाहे हमारा ‘मेक फॉर इंडिया’ इनीशियेटिव हो या सामुदायिक केंद्रित वॉलंटरी गतिविधियां हों, हमारा मुख्य लक्ष्य इस क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देना और प्रेरित करना है। यह स्कूल सही दिशा में एक कदम है।’
सैमसंग आर एंड डी इंस्टीट्यूट, बैंगलोर ने पिछले साल कर्नाटक सरकार के साथ राज्य के बेंगलुरु, कोलार और मुल्बगल जिलों के 450 सरकारी स्कूलों में छात्रों को नोटबुक और पेन दान करने के लिए सहयोग किया था। बैंगलोर आर एंड डी सेंटर से 120 से ज़्यादा वॉलंटियर की टीम ने इन स्कूलों का दौरा किया और 30,000 से ज़्यादा छात्रों को 160,000 नोटबुक और 38,500 पेन बांटे। इससे पहले इस साल की शुरुआत में सैमसंग रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट- बैंगलोर (एसआरआई-बी) के कर्मचारियों ने तीन दिन में कर्नाटक के 1,200 सरकारी स्कूलों में 70,000 छात्रों को नोटबुक और पेन दान में दिए थे।