Premium Experience Stores – Samsung Newsroom भारत
भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने अपने सर्विस सेंटर्स को नए सिरे से डिजाइन करके अपने स्मार्टफोन कस्टमर सर्विस अनुभव को बेहतर बनाया है। इस बदलाव का मकसद है कि लोगों को सर्विस भी आसानी से मिले और नए फोन खरीदने में भी मदद मिले। सैमसंग हमेशा से अच्छी सर्विस देने के लिए जाना जाता है, और यह कदम उनकी इस कोशिश को और भी मजबूत करता है।
सैमसंग ने अपने सर्विस सेंटर्स को नया रूप दिया है ताकि लोगों को हर तरह से अच्छी सुविधा मिल सके। नए डिज़ाइन किए गए सेंटरों में, सैमसंग के युवा ग्राहकों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए, नई डिजिटल तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। यहाँ न सिर्फ अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट देखने को मिलेंगे, बल्कि आधुनिक डायग्‍नोस्टिक टूल्‍स तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देंगे। इन टूल्‍स से फ़ोन की खराबी का भी सटीकता से पता लगाया जा सकेगा, जिससे समस्या का सही समाधान हो सके।
अपग्रेड किए गए ये सेंटर पारंपरिक लेआउट से अलग हैं। इनमें आलीशान सोफा-स्टाइल सीटिंग की सुविधा है। यहां इनबिल्ट वायरलेस चार्जिंग स्टेशन हैं, जो लाउंज जैसा माहौल बनाते हैं। रीइमेजिन्ड एक्सेसरी वॉल पर सैमसंग के वियरेबल्स की विस्तृत रेंज दिखाई गई है, जबकि अल्ट्रा-लार्ज डिजिटल स्क्रीन पर नए प्रोडक्ट इनोवेशन दिखाए गए हैं, जो आगंतुकों को एक शानदार अनुभव प्रदान करते हैं।
सैमसंग इंडिया में कस्‍टमर सैटिस्‍फैक्‍शन के वाइस प्रेसिडेंट सुनील कुटिन्हा ने कहा, “पिछले दशकों में हमने अपने मौजूदा ग्राहकों को सपोर्ट देने के लिए सर्विस सेंटर्स के एक मजबूत नेटवर्क का विस्तार किया है जो हमारे सेल्‍स पार्टनर्स की जरूरतों के मुताबिक है। चूंकि उपभोक्ताओं की अपेक्षाएं हर दिन बदलती रहती हैं इसलिए हमने इन स्थानों को अधिक आकर्षक बनाने की कोशिश की है। हमने पारंपरिक ग्राहक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शानदार डिजाइन एलीमेंट को शामिल करके नया रूप दिया है। इन सब प्रयासों के पीछे ग्राहकों को प्रीमियम अनुभव प्रदान करने के लिए सैमसंग की प्रतिबद्धता नजर आती है।”
ग्राहकों के साथ बातचीत को आसान बनाने के लिए  डेडीकेटेड कियोस्क आगंतुकों को उत्पाद सहायता विशेषज्ञों से जुड़ने, नए प्रोडक्ट लॉन्च की जानकारी प्राप्त करने और विशेष ऑफ़र्स और छूट के बारे में अपडेट रहने की सुविधा देंगे। एक ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुकिंग सिस्टम ग्राहकों को अपने विजिट को पहले से शेड्यूल करने की सुविधा देगा जिससे उन्‍हें इंतजार नहीं करना होगा और उन्‍हें शानदार सर्विस मिलेगी।
सैमसंग वर्तमान में भारत भर में 3,000 से अधिक सर्विस टच पॉइंट चलाता है, जिसमें फिजिकल सर्विस सेंटर, रेजिडेंट इंजीनियर और कलेक्शन प्वाइंट शामिल हैं। प्रमुख शहरों में सर्विस सेंटर को दोबारा डिज़ाइन करने का काम चरणों में लागू किया जाएगा, जिससे देश भर में ग्राहकों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
भारत के सबसे बड़े उपभोक्‍ता इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स ब्रांड सैमसंग ने घोषणा की है कि वह 2023 के अंत भारत में शीर्ष मेट्रो शहरों में 15 प्रीमियम एक्‍सपीरियंस स्‍टोर्स की स्‍थापना करेगा, जो उपभोक्‍ताओं के लिए रोमांचक नया टेक्‍नोलॉजी अनुभव लेकर आएंगे और देश में प्रीमियम इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स रिटेल में एक बेंचमार्क स्‍थापित करेगा।
नए एक्‍सपीरियंस स्‍टोर्स दिल्‍ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्‍नई, कोलकाता, अहमदाबाद, हैदराबाद, पुणे और चंडीगढ़ जैसे शीर्ष मेट्रो शहरों के प्रतिष्ठित स्‍थानों पर स्‍थापित किए जाएंगे।
ये स्‍टोर सैमसंग स्‍मार्टथिंग्‍स, स्‍मार्टफोंस, ऑडियो, गेमिंग, लाइफस्‍टाइल स्‍क्रींस, कंज्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स, होम थिएटर और वियरेबल्‍स जैसे रोमांचक जोंस के माध्‍यम से सैमसंग के संपूर्ण प्रोडक्‍ट ईकोसिस्‍टम को दिखाएंगे, और स्‍मार्टथिंग्‍स के साथ इसके मल्‍टी-डिवाइस कनेक्टिविटी को प्रदर्शित करेंगे।
स्‍मार्टथ‍िंग्‍स जोन यह दिखाएगा कि सैमसंग का कनेक्‍टेड लिविंग ईकोसिस्‍टम उपभोक्‍ताओं के लिए उनके दैनिक जीवन में किस प्रकार सुविधाजनक हैं। इसमें इस बात पर विशेष ध्‍यान देना शामिल है कि कैसे एक स्‍मार्टफोन, रेफ्र‍िजरेटर, एसी, होम थिएटर, टीवी और अन्‍य डिवाइस एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं और उपभोक्‍ताओं को सुविधा प्रदान कर सकते हैं। स्‍मार्टथिंग्‍स जोन में वर्क फ्रॉम होम जैसे परिदृश्‍य भी शामिल होंगे ताकि यह दिखाया जा सके कि उत्‍पादकता में सुधार के लिए सैमसंग मॉनिटर, लैपटॉप, टैब और स्‍मार्टफोन कैसे कनेक्‍ट होते हैं, या आप अपने एसी को दूर से ही कैसे चालू कर सकते हैं ताकि आपके घर पहुंचने से पहले ही रूम ठंडा हो जाए, या यहां तक कि होम किचन अनुभव भी कैसे बेहतर हो सकता है।
युवा गेमिंग प्रेमियों के लिए, इन एक्‍सपीरियंस स्‍टोर्स में समर्पित गेमिंग जोन होंगे, जहां वे अपने पसंदीदा गेम पर समय बिता सकते हैं। वे सैमसंग गैलेक्‍सी एस23 फ्लैगशिप स्‍मार्टफोंस और सैमसंग के प्रीमियम ओडिसी आर्क गेमिंग मॉनिटर्स की पावर का अनुभव ले सकते हैं।
श्री सुमित वालिया, सीनियर डायरेक्‍टर, डी2सी बिजनेस, सैमसंग इंडिया ने कहा, “ग्राहकों की विकसित होती जरूरतों पर केंद्रित एक ब्रांड के रूप में, हमने देखा है कि हमारे प्रीमियम उत्‍पादों की मांग में वृद्धि हुई है क्‍योंकि हमारे लगभग दो तिहाई उपभोक्‍ता हमारे सैमसंग एक्‍सपीरियंस स्‍टोर्स पर प्रीमियम डिवाइस को चुन रहे हैं। उपभोक्‍ताओं की इस बढ़ती मांग का लाभ उठाने के लिए, हम पूरे भारत में 15 प्रीमियम एक्‍सपीरियंस स्‍टोर स्‍थापित कर रहे हैं, जो सैमसंग के विशेषरूप से तैयार प्रीमियम उत्‍पादों के व्‍यापक पोर्टफोलियो के साथ-साथ हमारे स्‍मार्टथिंग्‍स ईकोसिस्‍टम, गेमिंग, लाइफस्‍टाइल स्‍क्रींस, प्रोडक्‍ट कस्‍टमाइजेशन जैसे अनुभव प्रदान करेंगे। ”
उन्‍होंने कहा, “ये उत्‍पाद और अनुभव न केवल हमारे ग्राहकों को सैमसंग तकनीक पर एक व्‍यक्तिगत, प्रभावी लुक प्रदान करेंगे बल्कि उन्‍हें ब्रांड के साथ-साथ अधिक सार्थक रूप से जुड़ने में भी मदद करेंगे।”
उपभोक्‍त, विशेषकर जेन ज़ी और मिलेनियल्‍स, को कई गैलेक्‍सी वर्कशॉप और एक्‍टीविटीज में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जो लर्न @ सैमसंग पहल के हिस्‍से के रूप में प्रीमियम एक्‍सपीरियंस स्‍टोर पर आयोजित किए जाएंगे। ये गैलेक्‍सी वर्कशॉप फोटोग्राफी, वीडियो-एडिटिंग, गेमिंग, म्‍यूजिक, कोडिंग, डूडलिंग, बेकिंग और कई अन्‍य विषयों पर आयोजित होंगे, जो युवा उपभोक्‍ताओं को अपनी रुचियां साझा करने के साथ ही साथ सैमसंग के इन्‍नोवेशन के बारे में जानने और अपने स्‍मार्टफोन और अन्‍य सैमसंग उत्‍पादों को अधिक कुशलता से उपयोग करने में मदद करेंगे।
कस्‍टमाइजेशन काउंटर पर, युवा उपभोक्‍ता स्‍टीकर्स और अन्‍य एक्‍सेसरीज का उपयोग कर डीआईवाय स्‍मार्टफोन कवर कस्‍टमाइजेशन अनुभव भी हासिल कर सकते हैं।
सैमसंग के नए प्रीमियम एक्‍सपीरियंस स्‍टोर्स सैमसंग के स्‍टोर प्‍लस एंडलेस एजल प्‍लेटफॉर्म के जरिय फ‍िजिटल अनुभव भी प्रदान करेंगे। स्‍टोर प्‍लस के साथ, उपभोक्‍ता इसके सभी 1200 ऑपशंस के पोर्टफोलियो में से किसी भी सैमसंग उत्‍पाद को खरीद सकते हैं, भले ही वे स्‍टोर पर उपलब्‍ध न हों। उपभोक्‍ता स्‍टोर प्‍लस डिजिटल कैटलॉग का उपयोग कर उत्‍पाद खरीद सकते हैं और इन्‍हें सीधे उनके घर पहुंचाया जाता है। उपभोक्‍ता सैमसंग के डिजिटल लेंडिंग प्‍लेटफॉर्म सैमसंग फाइनेंस प्‍लस और गैलेक्‍सी स्‍मार्टफोंस, टैबलेट्स और स्‍मार्टवॉच के लिए सैमसंग के डिवाइस केयर प्‍लान सैमसंग केयर प्‍लस को भी स्‍टोर से हासिल कर सकते हैं।
प्रीमियम एक्‍सपीरियंस स्‍टोर पर आने वाले उपभोक्‍ता अपने स्‍मार्टफोन के लिए परेशानीमुक्‍त आफ्टर सेल्‍स सर्विस प्राप्‍त कर सकेंगे और घर पर अपने उपभोक्‍ता इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स उत्‍पादों के लिए सर्विस कॉल बुक कर सकेंगे।