QLED – Samsung Newsroom भारत
भारत की सबसे बड़ी कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने अपने सबसे बड़े फेस्टिव कैंपेन ‘सुपर बिग सेलीब्रेशन्‍स’ की घोषणा की है। इसके अंतर्गत विजन एआई से लैस प्रीमियम बड़े स्क्रीन टीवी पर शानदार डील्स और रिवॉर्ड्स मिलेंगे। यह ऑफ़र 31 अक्टूबर 2025 तक वैध है और इस फेस्टिव सीज़न में एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस को अपग्रेड करने का मौका देता है। सैमसंग ने इस कैम्‍पेन में अपनी एआई टीवी लाइन-अप पर विशेष ऑफ़र, कैशबैक और रिवॉर्ड्स पेश किए हैं। इसके अलावा, जीएसटी दरों में कमी के कारण कीमतों में भी राहत मिलेगी।
सैमसंग के ‘सुपर बिग सेलीब्रेशन्‍स’ के दौरान उपभोक्ता सिर्फ 990 रूपए प्रति माह की आसान ईएमआई पर टीवी खरीद सकते हैं। यह सुविधा 30 महीने तक उपलब्ध है। साथ ही ग्राहकों को जीरो डाउन पेमेंट और 1 ईएमआई की छूट का भी लाभ मिलेगा। त्योहारों के मौके पर सैमसंग कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 20% तक कैशबैक भी दे रहा है, जिससे प्रीमियम बड़े स्क्रीन टीवी का सपना और भी सुलभ और किफ़ायती हो गया है।
त्योहारों के जश्न को और भी खास बनाते हुए, सैमसंग ने चुनिंदा बड़े स्क्रीन टीवी मॉडल खरीदने पर उपभोक्ताओं को फ्री सैमसंग साउंडबार (92,990 रूपए तक) या एआई टीवी (1,40,490 रूपए तक) का ऑफ़र दिया है। इससे ग्राहकों को घर बैठे ही असली सिनेमाई अनुभव मिलेगा। साथ ही, तीन साल की वारंटी भी दी जा रही है, ताकि लंबे समय तक भरोसा और मानसिक शांति बनी रहे।
इन ऑफ़र्स में 55”, 65”, 75”, 85”, 98”, 100” और 115” तक के Vision AI-पावर्ड टीवी शामिल हैं। यह त्योहार घर में सैमसंग के सबसे एडवांस्ड बिग स्क्रीन इनोवेशन लाने का बेहतरीन मौका है।
सैमसंग इंडिया में विजुअल डिस्प्ले बिजनेस के सीनियर डायरेक्टर विप्लेश डांग ने कहा, “सुपर बिग सेलीब्रेशंस के साथ हम सैमसंग के सबसे नए विज़न एआई टीवी भारतीय घरों तक ला रहे हैं। हमारा मकसद सिर्फ स्क्रीन बड़ी करना नहीं है, बल्कि मनोरंजन के अनुभव को और भी आसान, मजेदार और भागीदारीपूर्ण बनाना है, ताकि हर परिवार का त्योहार और भी खास बन सके। यह कैम्पेन हर घर में व्यक्तिगत और रोमांचक अनुभव देने के लिए है, जो दर्शकों को सिर्फ देखने तक सीमित नहीं रखता, बल्कि जोड़ता है और मनोरंजन का नया अनुभव कराता है। त्योहारों के इस मौसम में हम ग्राहकों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, जिन्होंने सैमसंग पर भरोसा किया। हमारा लक्ष्य नई तकनीक को हर घर तक पहुँचाना और हर परिवार के लिए मनोरंजन को और भी बेहतर और सुखद बनाना है।”
सैमसंग विज़न एआई के साथ अब यूज़र्स को मिलेगा आसान कंट्रोल और बेहतरीन अनुभव। टीवी अब आपके इशारों पर चलेगा, तस्वीरें और भी साफ, जीवंत और शानदार दिखेंगी, घर की जानकारी रियल टाइम में उपलब्ध होगी और नए तरह के डिजिटल आर्ट वॉलपेपर भी मिलेंगे। यह सब आपके देखने के अनुभव को और स्मार्ट और पर्सनलाइज़्ड बनाता है।
सैमसंग QLED टीवी क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी के साथ 100% कलर वॉल्यूम देता है, जिससे तस्वीरें चमकदार, सटीक और स्पष्ट दिखाई देती हैं। TÜV Rheinland की ‘रियल क्वांटम डॉट डिस्प्ले’ सर्टिफिकेशन और कैडमियम-मुक्त सामग्री के साथ, सैमसंग QLED टीवी सुरक्षित और असली QLED अनुभव प्रदान करता है।
ग्राहक इन ऑफ़र्स का लाभ Samsung.com, प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म और देश भर के रिटेल स्टोर्स पर 31 अक्टूबर, 2025 तक उठा सकते हैं। इस दिवाली, सैमसंग परिवारों को आमंत्रित करता है कि वे अपने विज़न एआई-पावर्ड टीवी के साथ और भी शानदार और रोशन जश्न मनाएँ। ये टीवी इस तरह डिज़ाइन किए गए हैं कि परिवार के सभी सदस्य करीब आ सकें, अविस्मरणीय पल बना सकें और हर उत्सव और भी खास और भव्य हो सके।
सैमसंग, भारत के सबसे बड़े कंज्‍यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, ने आज अपने 2025 के अल्ट्रा-प्रीमियम टीवी मॉडलों को लॉन्‍च किया। इनमें नियो क्‍यूएलईडी 8K, नियो क्‍यूएलईडी 4K, ओएलईडी, क्‍यूएलईडी टीवी और द फ्रेम शामिल हैं। इन टीवी में नई सैमसंग विजन एआई टेक्‍नाोलॉजी दी गई है, जो अगली पीढ़ी की एआई क्षमताओं के साथ शानदार होम एंटरटेनमेंट का अनुभव देती है। यह तकनीक टीवी को स्मार्ट बनाती है, जिससे रोजमर्रा का जीवन और बेहतर होता है। सैमसंग ने एक बार फिर अपनी इनोवेशन की प्रतिबद्धता दिखाई है।
सैमसंग विजन एआई एक नई तकनीक है जो एआई की मदद से शानदार तस्वीर और आवाज देती है और यूजर को व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करती है। यह तीन मुख्य स्‍तंभों पर काम करती है:
एआई मोड: यह उन्नत तकनीक से तस्वीर और आवाज को वास्तविक समय में बेहतर बनाता है। यह सामग्री और आसपास के माहौल के अनुसार बदलता है, जिससे हर बार शानदार दृश्य और बेहतरीन ऑडियो मिलता है।
एआई अनुभव: यह उपयोगकर्ता की पसंद को समझकर कंटेंट खोजने और सेटिंग्स को व्यक्तिगत बनाता है, जिससे टीवी का उपयोग आसान और स्मार्ट हो जाता है।
मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी: यह टीवी को स्मार्टफोन, टैबलेट और अन्य स्मार्ट डिवाइस से आसानी से जोड़ता है, जिससे सैमसंग डिवाइसों के बीच कंटेंट शेयरिंग, कंट्रोल और निरंतरता आसान हो जाती है।
विप्लेश डांग, सीनियर डायरेक्टर, विजुअल डिस्प्ले बिजनेस, सैमसंग इंडिया ने कहा, ‘‘भारतीय घरों में टीवी की भूमिका बदल गई है – अब यह सिर्फ कंटेंट देखने के लिए नहीं, बल्कि स्मार्ट और कनेक्टेड जीवनशैली के लिए है। सैमसंग विजन एआई के साथ, हमारी अब तक की सबसे बड़ी प्रीमियम टीवी रेंज में, हम भविष्य के लिए तैयार टीवी अनुभव दे रहे हैं, जो शानदार तस्वीरों से कहीं आगे है। सैमसंग विजन एआई एक व्यक्तिगत, एआई –पावर्ड स्क्रीन अनुभव देता है, जहां दर्शक सबसे महत्वपूर्ण है, न कि वो क्या देख रहा है। हम इसे ‘इट्स योर शो‘ कहते हैं – जहां यूजर का पूरा नियंत्रण होता है, और टीवी उनकी पसंद, आदतों और डिवाइसों के अनुसार ढल जाता है। हमारी नई एआई टीवी रेंज हर फ्रेम में नई जान डालती है और घर पर सिनेमाई अनुभव का नया मानक स्थापित करती है। इस एआई–पावर्ड स्क्रीन के नए युग के साथ, हमें भरोसा है कि हम अगली पीढ़ी के टीवी को तेजी से लोकप्रिय करेंगे और भारत के प्रीमियम टीवी सेगमेंट में अपनी नेतृत्व स्थिति मजबूत करेंगे।’’
सैमसंग विजन एआई: स्मार्ट और व्यक्तिगत मनोरंजन का नया युग
सैमसंग विजन एआई टीवी को और स्मार्ट, उपयोगी और व्यक्तिगत बनाता है। यह टीवी को एडैप्टिव हब में बदल देता है – यह एक ऐसा स्मार्ट हब है जो यूजर्स की जरूरतों और माहौल के अनुसार ढल जाता है। यह रोजमर्रा की जिंदगी में घुल-मिल जाता है और टीवी को एक समझदार साथी बनाता है।
कई खास फीचर्स मिलकर बड़े स्क्रीन अनुभव को नया रूप देते हैं:
यूनिवर्सल जेस्चर कंट्रोल: अब रिमोट की जरूरत नहीं! सैमसंग स्मार्ट एआई टीवी को हाथ के इशारों से आसानी से नियंत्रित करें। यह एआई और गैलेक्सी वॉच की मदद से इशारों को समझता है और टीवी के फंक्शन्स को आसान बनाता है।
एआई अपस्केलिंग प्रो: यह कम रिजॉल्यूशन वाले कंटेंट को लगभग 8K क्वालिटी में बदल देता है। सैमसंग के NQ8 एआई Gen3 प्रोसेसर की मदद से यह तस्वीरों को और साफ, जीवंत और वास्तविक बनाता है।
जेनरेटिव वॉलपेपर: जब टीवी इस्तेमाल न हो, तो यह स्क्रीन को खूबसूरत, व्यक्तिगत आर्ट कैनवास में बदल देता है। एआई की मदद से यह 4K इमेज बनाता है, जो आपके मूड या अवसर के अनुसार कस्टमाइज हो सकती है।
मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी: यह स्मार्टथिंग्स के साथ जुड़कर घर की रियल-टाइम जानकारी देता है, जैसे एनर्जी मॉनिटरिंग और अलर्ट। यह घर की स्थिति का अपडेट देता है और जरूरी सुझाव देता है, जिससे घर पर या बाहर रहते हुए मन शांत रहता है।
पेट एंड फैमिली केयर मोड: यह पालतू जानवरों या परिवार के असामान्य व्यवहार को पहचानता है और घर की सेटिंग्स को अपने आप आरामदायक बनाता है। ऑन-डिवाइस एआई की मदद से यह कुत्ते के भौंकने या बच्चे के रोने जैसी घटनाओं को डिटेक्ट करता है और जरूरत पड़ने पर अलर्ट भेजता है।
सैमसंग के सबसे एडवांस्‍ड एआई–पावर्ड नियो क्‍यूएलईडी 8K टीवी ने विजुअल टेक्नोलॉजी को नये सिरे से परिभाषित किया
सैमसंग की 2025 एआई टीवी रेंज में सबसे शानदार है नियो क्‍यूएलईडी 8K QN950F, जो टीवी इनोवेशन का शिखर है। यह NQ8 AI Gen3 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 768 AI न्यूरल नेटवर्क हैं, जो अद्भुत फीचर्स को जीवंत बनाते हैं। यह हर कंटेंट को शानदार डिटेल के साथ दिखाता है और इसका इन्फिनिटी एयर डिजाइन पतला व आकर्षक है। यह टीवी न सिर्फ खूबसूरत है, बल्कि तकनीकी रूप से भी बेहद शक्तिशाली है, जो एक शानदार सिनेमाई अनुभव देता है।
8K एआई अपस्केलिंग प्रो किसी भी कंटेंट का समझदारी से विश्‍लेषण कर 8K क्वालिटी में बदल देता है, जिससे डिटेल और टेक्सचर बिल्कुल सटीक रहते हैं।
ग्लेयर-फ्री टेक्नोलॉजी से तेज रोशनी वाले कमरों में भी बिना रिफ्लेक्शन के साफ तस्वीर दिखाई देती है, और रंग व कंट्रास्ट भी शानदार रहते हैं।
Q-सिम्फनी और डॉल्बी एटमॉस टीवी स्पीकर्स और सैमसंग साउंडबार के साथ मिलकर गहरा, मल्टीडायमेंशनल ऑडियो अनुभव देता है।
अल्‍ट्रा फास्‍ट 240Hz रिफ्रेश रेट तेज गति के एक्शन, स्पोर्ट्स और गेमिंग के लिए स्मूथ और तेज तस्वीरें देता है।
एआई मोड कंटेंट और आसपास के माहौल के आधार पर तस्वीर और ध्वनि को अपने आप ऑप्टिमाइज करता है, जिससे कस्‍टमाइज्‍ड व्‍यूईंग अनुभव मिलता है।
नियो क्‍यूएलईडी 8K 85, 75 और 65 इंच के साइज़ में उपलब्ध है।
सभी मनोरंजन ज़रूरतों के लिए नियो क्‍यूएलईडी 4K
QN90F, QN85F, QN80F और QN70F मॉडल नियो क्‍यूएलईडी 4K लाइनअप में मुख्य हैं। QN90F में क्वांटम मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी प्लस 128 न्यूरल नेटवर्क, मोशन एक्सिलरेटर 165Hz, ग्लेयर-फ्री व्यूइंग और डॉल्बी एटमॉस और क्यू-सिम्फनी के साथ एक शक्तिशाली 60W 4.2.2 चैनल स्पीकर सिस्टम है जो एक सिनेमाई ऑडियो-विजुअल अनुभव और सैमसंग के सिग्नेचर नियो स्लिम डिज़ाइन के साथ आर्ट स्टोर और जेनेरेटिव वॉलपेपर सपोर्ट प्रदान करता है।
सैमसंग के 2025 ओएलईडी टीवी NQ4 AI जेन3 प्रोसेसर द्वारा समर्थित 128 न्यूरल नेटवर्क, मोशन एक्सिलरेटर 165Hz, ग्लेयर-फ्री व्यूइंग और तेज़ गति वाले दृश्यों में असाधारण स्पष्टता के लिए AI मोशन एन्हांसर प्रो के साथ प्रदर्शन को और आगे बढ़ाते हैं। ये मॉडल 100% कलर वॉल्यूम का समर्थन करते हैं, पैनटोन वैलिडेटेड हैं, और अव्यवस्था को कम करने के लिए अटैचेबल स्लिम वन कनेक्ट के साथ एक minimalist इनफिनिटी वन डिज़ाइन की सुविधा देते हैं।
सैमसंग ने भारतीय उपभोक्ताओं के लिए गेमिंग, मनोरंजन, शिक्षा और फिटनेस जैसी सेवाओं को शामिल करने के लिए स्थानीयकृत स्मार्ट एक्‍सपीरियंस भी तैयार किए हैं।
क्लाउड गेमिंग सेवा उपयोगकर्ताओं को प्लग एंड प्ले के साथ AAA गेम्स का अनुभव करने में सक्षम बनाती है – इसके लिए किसी कंसोल या पीसी की आवश्यकता नहीं है।
सैमसंग एजुकेशन हब यूजर्स को लाइव कक्षाओं के साथ बिग स्क्रीन लर्निंग का अनुभव करने में मदद करता है, जिससे आपके बच्चों के लिए सीखना अधिक इंटरैक्टिव हो जाता है।
टीवी की सेवा उपभोक्ताओं को अपग्रेड करती है, इसमें सेट-टॉप बॉक्स की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह क्लाउड के माध्यम से सीधे कंटेंट को प्रसारित करती है।
सैमसंग टीवी प्लस 125+ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय चैनल बिल्कुल मुफ्त प्रदान करता है जिसमें समाचार, फिल्में, मनोरंजन और आदि तक तत्काल पहुंच मिलती है।
2025 सैमसंग AI टीवी बिल्ट-इन स्मार्टथिंग्स हब से लैस हैं, जो टेलीविजन को कनेक्टेड लिविंग के लिए एक केंद्रीय कमांड सेंटर में बदल देता है। इससे यूजर्स विभिन्न प्रकार के स्मार्ट उपकरणों को आसानी से कनेक्ट और नियंत्रित कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, स्मार्टथिंग्स एनर्जी पूरे घर में कुशल ऊर्जा उपयोग को बढ़ावा देते हुए, ऊर्जा खपत के पैटर्न के बारे में जानकारियां प्रदान करता है। प्लेटफ़ॉर्म की ऐम्बियंट सेंसिंग क्षमताएं मानव गतिविधियों और पर्यावरणीय ध्वनियों का विश्लेषण करती हैं, जिससे सिस्टम हर रोज के रूटीन के मुताबिक लाइट और तापमान जैसी सेटिंग्स को अनुकूलित कर सकता है, जिससे आराम और सुविधा बढ़ती है।
सैमसंग नॉक्स एक मजबूत सुरक्षा प्लेटफॉर्म है, जो यूजर के डेटा और गोपनीयता को सुरक्षित रखता है। यह उच्च सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करता है, अनधिकृत बदलावों को रोकता है, फिशिंग जैसी हानिकारक वेबसाइटों को ब्लॉक करता है, और सैमसंग नॉक्स वॉल्ट के जरिए निजी जानकारी की सुरक्षा को और मजबूत करता है।
सैमसंग का 2025 एआई टीवी लाइनअप भविष्य के लिए तैयार और सुरक्षित स्मार्ट टीवी अनुभव देता है। इसमें बिना किसी अतिरिक्त खर्च के 7 साल तक फ्री ओएस अपग्रेड की गारंटी है। यह उद्योग में सबसे खास सुविधा है, जो टीवी को लंबे समय तक नई सुविधाओं, बेहतर सुरक्षा और उन्नत प्रदर्शन के साथ अपडेट रखती है। चाहे बेहतर एआई फीचर्स हों या स्मार्टथिंग्स का आसान उपयोग, उपभोक्ता हर साल प्रीमियम अनुभव का आनंद ले सकते हैं। इससे सैमसंग विजन एआई टीवी में निवेश पूरी तरह सुरक्षित हो जाता है।
कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता
सैमसंग की 2025 की नियो क्‍यूएलईडी 8K, नियो क्‍यूएलईडी 4K, ओएलईडी, क्‍यूएलईडी और द फ्रेम टीवी रेंज 7 मई, 2025 से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगी। ये सैमसंग रिटेल स्टोर्स, Samsung.com, और प्रमुख ऑफलाइन व ऑनलाइन रिटेल चैनलों पर मिलेंगी।
प्री-ऑर्डर ऑफर के तहत, ग्राहकों को नियो क्‍यूएलईडी 8K, नियो क्‍यूएलईडी 4K, ओएलईडी और द फ्रेम टीवी खरीदने पर आकर्षक लाभ मिलेंगे, जैसे 90,990 रुपये मूल्‍य तक का फ्री साउंडबार, 20% तक कैशबैक, जीरो डाउन पेमेंट के साथ आसान ईएमआई, सबसे कम ईएमआई 2,990 रुपये से शुरू और 30 महीने तक की ईएमआई अवधि। ये ऑफर्स 28 मई, 2025 तक मान्य हैं।
सैमसंग की नियो क्‍यूएलईडी 8K रेंज 2,72,990 रुपये से शुरू
सैमसंग की नियो क्‍यूएलईडी 4K रेंज 89,990 रुपये से शुरू
सैमसंग की ओएलईडी रेंज 1,54,990 रुपये से शुरू
सैमसंग की क्‍यूएलईडी रेंज 49,490 रुपये से शुरू
सैमसंग की द फ्रेम टीवी रेंज 63,990 रुपये से शुरू
2025 के लिए सैमसंग की एआई टीवी रेंज विभिन्न स्क्रीन साइज में उपलब्ध है, जो व्‍यूईंग की हर जरूरत और जगह के लिए उपयुक्त है। साइज में शामिल हैं: 43″, 50″, 55″, 65″, 75″, 77″, 83″, 85″, 98″, और अल्ट्रा-लार्ज 100” व 115″। छोटे निजी मनोरंजन क्षेत्र से लेकर बड़े होम थिएटर तक, हर कमरे और जरूरत के लिए एक परफेक्ट एआई-पावर्ड स्क्रीन मौजूद है।
द फ्रेम और 32 इंच (80 सेमी) के स्‍मार्ट 7-इन-1 टीवी को खासतौर से फ्लिपकार्ट एवं सैमसंग शॉप पर बेचा जायेगा, जबकि 40 इंच (100 सेमी) का स्‍मार्ट 7-इन-1 टीवी अमेज़न और सैमसंग शॉप पर उपलब्‍ध होगा
गुरूग्राम, भारत- 06 अगस्‍त 2019 : भारत के सबसे बड़े कंज्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एवं मोबाइल फोन ब्रांड सैमसंग ने आज टीवी की अपनी ऑनलाइन एक्‍सक्‍लूसिव रेंज को लॉन्‍च करने की घोषणा की है। इसमें द फ्रेम और स्‍मार्ट 7-इन-1 टीवी शामिल हैं। एक क्रांतिकारी लाइवस्‍टाइल टीवी- द फ्रेम – टेक्‍नोलॉजी, फंक्‍शलैलिटी और खूबसूरती के एक परफेक्‍ट बैलेंस की पेशकश करता है। नये सैमसंग स्‍मार्ट 7-इन-1 टीवी को युवा मिलेनियल्‍स और ऑनलाइन कंटेंट के ग्राहकों के लिये डिजाइन किया गया है। ये टीवी 32 इंच और 40 इंच के वैरिएंट्स में उपलब्‍ध हैं।
द फ्रेम (55 इंच, 138 सेमी) खासतौर से फ्लिपकार्ट और सैमसंग के ऑफिशियल ऑनलाइन स्‍टोर सैमसंग शॉप पर 12 अगस्‍त 2019 से 4,999 रूपये की नो कॉस्‍ट ईएमआइ पर उपलब्‍ध होगी। 32 इंच (80 सेमी) का सैमसंग स्‍मार्ट 7-इन-1 टीवी फ्लिपकार्ट और सैमसंग के ऑफि‍शियल ऑनलाइन स्‍टोर सैमसंग शॉप पर उपलब्‍ध है। यह प्रति माह 999 रूपये की नो कॉस्‍ट ईएमआइ पर उपलब्‍ध है। जबकि 40 इंच (100 सेमी) का सैमसंग स्‍मार्ट 7-इन-1 टीवी अमेज़न और सैमसंग शॉप पर अगस्‍त के चौथे सप्‍ताह में लाइव होगा।
द फ्रेम द्वारा क्‍यूएलईडी टेक्‍नोलॉजी के साथ उत्‍कृष्‍ट पिक्‍चर क्‍वालिटी की पेशकश की जाती है और यह टीवी को एक पिक्‍चर फ्रेम में बदल देता है, जो दुनिया भर के 1,000 से ज्‍यादा आर्टवर्क्‍स को दिखा सकता है। क्‍यूएलईडी टेक्‍नोलॉजी खूबसूरत रंगों, बेमिसाल कॉन्‍ट्रास्‍ट्स और बारीक से बारीक डिटेल्‍स को 100 प्रतिशत कलर वॉल्‍यूम को सक्षम बनाता है। द फ्रेम में इन-बिल्‍ट मोशन एवं ब्राइटनेस सेंसर्स भी है। जब इसका इस्‍तेमाल टीवी के रूप में नहीं हो रहा होता है, तो द फ्रेम आर्ट मोड में बदल जाता है और आर्ट के डिजिटल रूपों को दिखाते हुये रोजाना के लिविंग स्‍पेस को एक आर्ट गैलेरी में बदल देता है। दिन के अलग-अलग समय पर फ्रेम्‍ड पिक्‍चर लुक्‍स नजर आते हैं, उसी तरह द फ्रेम कमरे की ऐम्बियंट लाइट के आधार पर स्‍क्रीन ब्राइटनेस को ऐडजस्‍ट करता है।
सैमसंग स्‍मार्ट 7-इन-1 टीवी की नई ऑनलाइन एक्‍सक्‍लूसिव रेंज सात अल्‍ट्रा-स्‍मार्ट इनोवेशन्‍स से सुसज्जित है। इसकी पेशकश कंटेंट गाइड के साथ की जाती है, जो कंटेंट एवं प्री-बिल्‍ट वीडियो-ऑन-डिमांड एप्‍स दिखाते एवं रेकमंड करते हैं, जैसे कि नेटफ्लिक्‍स, प्राइम वीडियो और जी 5, जिनके द्वारा 1 लाख घंटों से भी अधिक के कंटेंट की पेशकश की जाती है। इसकी पेशकश फीचर्स जैसे कि पर्सनल कम्‍प्‍यूटर, म्‍यूजिक सिस्‍टम, होम क्‍लाउड, लाइव कास्‍ट एवं स्‍क्रीन मॉनिटरिंग के साथ की गई है। क्रांतिकारी स्‍मार्ट फीचर्स के साथ ही स्‍मार्ट 7-इन-1 टीवी में सुपीरियर कलर्स, बेहतरीन डिटेल्‍स और कॉन्‍ट्रास्‍ट लेवल्‍स के साथ बेमिसाल पिक्‍चर क्‍वालिटी है, जो आपके मनोरंजन अनुभव को बिल्‍कुल एक नये स्‍तर पर लेकर जाता है।
कीमत और ऑफर्स
द फ्रेम (55 इंच, 138 सेमी) का मूल्‍य 1,19,999 रूपये है और यह 4,999 रूपये के एक आसान नो कॉस्‍ट ईएमआइ पर उपलब्‍ध है।
32 इंच (80 सेमी) का स्‍मार्ट 7-इन-1 टीवी फ्लिपकार्ट पर 999 रूपये की एक आकर्षक नो कॉस्‍ट ईएमआइ पर उपलब्‍ध है। 32 इंच (80 सेमी) के स्‍मार्ट टीवी की कीमत 22,500 रूपये है, जबकि 40 इंच (100 सेमी) का टीवी 33,900 रूपये में उपलब्‍ध होगा और इसे अगस्‍त के चौथे सप्‍ताह में लॉन्‍च किया जायेगा।
द फ्रेम : लाइफस्‍टाइल टीवी
आर्ट मोड : द फ्रेम के स्विच्‍ड ऑफ होने के बाद भी टीवी को एक अर्थ प्रदान करता है। आप जब टीवी नहीं देख रहे होते हैं, तो ब्‍लैक स्‍क्रीन होने के बावजूद, आप एक पिक्‍चर फ्रेम के रूप में इसका इस्‍तेमाल कर सकते हैं, जो आर्टवर्क एवं तस्‍वीरों को ऐसे दिखाता है, जैसे कि वे कागज, फिल्‍म या कैनवास पर होंगे।
आर्ट स्‍टोर : आर्ट स्‍टोर के माध्‍यम से, आप अपने टीवी को एक पिक्‍चर फ्रेम में बदल सकते हैं, जो दुनिया भर से 1000 से भी ज्‍यादा आर्टवर्क्‍स को दिखाता है। यूजर्स दुनिया भर के मशहूर संस्‍थानों के आर्टवर्क की एक बढ़ती लाइब्रेरी तक पहुंच सकते हैं और इन कलेक्‍शन्‍स तक अनलिमिटेड ऐक्‍सेस पाने के लिये एक मेंबरशिप के लिये साइन अप कर सकते हैं या इंडिविजुअल पीस चुन सकते हैं।
क्‍यूएलईडी में दुनिया को देखें : हर चीज को खूबसूरत रंगों, बेमिसाल कॉन्‍ट्रास्‍ट और एकदम बारीकी से देखें। द फ्रेम 100 प्रतिशत कलर वॉल्‍यूम के साथ बेहतरीन नजारों को दिखाने का वादा करता है। द फ्रेम की पेशकश सैमसंग के क्‍वॉन्‍टम डॉट टेक्‍नोलॉजी और एचडीआर 10+ के साथ की गई है, जो सभी तस्‍वीरों को एकदम साकार बनाता है और आपको हर वो चीज दिखाता है, जो डायरेक्‍टर हमें दिखाना चाहता था।
इंटेलीजेंस सेंसर्स : द फ्रेम की पेशकश मोशन एवं ब्राइटनेस सेंसर्स के साथ भी की गई है। जब आप आस-पास होते हैं, तो मोशन सेंसर्स आपकी उपस्थिति को पहचान लेता है और टीवी डिस्‍प्‍ले को आर्टवर्क में बदल देता है, ताकि आप अपने पसंदीदा आर्ट को देख पायें। जब आप उसे छोड़ देते हैं, तो यह एनर्जी बचाने के लिये ऑफ हो जाता है। एम्बियंट लाइट को पहचानकर ब्राइटनेस सेंसर खुद ब खुद स्‍क्रीन की ब्राइटनेस और कलर टोन को एक नैचुरल इलुमि‍नेशन के लिये बैलेंस करता है। तो फिर दिन हो या रात, आप अपने आर्टवर्क को अच्‍छी तरह से देख सकते हैं।
वॉयस असिस्‍टेंट्स : आप द फ्रेम के साथ बात भी कर सकते हैं। द फ्रेम बिक्सबी और गूगल असिस्‍टेंट* के साथ काम करता है, ताकि आपका जीवन आसान बन सके। सिर्फ अपनी आवाज की मदद से चैनल बदलें, वॉल्‍यूम को कम या ज्‍यादा करें, प्‍लेबैक कंट्रोल करें और ऐसे अन्‍य कामों को अंजाम दें।
स्‍मार्ट होम : द फ्रेम को बिना किसी वायर की मदद के विभिन्‍न स्‍मार्ट डिवाइसेज के साथ कनेक्‍ट किया जा सकता है और स्‍मार्टथिंग्‍स एप्‍प एवं वन रिमोट कंट्रोल के साथ एकसाथ काम करने में सक्षम बनाता है। बिल्‍ट इन एयरप्‍ले 2 के साथ, आप एप्‍पल डिवाइसेज से कंटेंट को द फ्रेम पर स्‍ट्रीम या शेयर कर सकते हैं।
स्‍मार्ट 7-इन-1 टीवी : एक टीवी में सात अनूठी खूबियां
पर्सनल कम्‍प्‍यूटर : नया ऑनलाइन स्‍मार्ट 7-इन-1 टीवी आपको अपने टेलीविजन को पर्सनल कम्‍प्‍यूटर में बदलने की अनुमति देता है। यह ग्राहकों को क्‍लाउड से काम करने या डॉक्‍यूमेंट्स बनाने में सक्षम बनाता है, जैसे कि ऑफिशियल प्रेजेंटेशन्‍स वगैरह बनाना। यूजर्स किसी भी लोकेशन से इंटरनेट की मदद से अपने लैपटॉप या पर्सनल कम्‍प्‍यूटर तक पहुंच सकते हैं। स्‍मार्ट 7-इन-1 टीवी बेमिसाल सिक्‍युरिटी के लिये मल्‍टी-लेयर्ड नॉक्‍स द्वारा सेक्‍योर्ड है और क्‍लाउड के ऊपर माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 365 सर्विसेज तक बिना किसी झंझट ऐक्‍सेस प्रदान करता है।
म्‍यूजिक सिस्‍टम : सैमसंग का नया स्‍मार्ट 7-इन-1 टीवी वर्चुअल म्‍यूजिक सिस्‍टम में बदल कर एक समग्र विजुअल अनुभव उपलब्‍ध कराता है और ग्राहकों को विभिन्‍न कलर ऑप्‍शन्‍स के साथ स्किन्‍स की एक लाइब्रेरी में से चुनने में सक्षम बनाता है।
होम क्‍लाउड : सैमसंग स्‍मार्ट 7-इन-1 टीवी आपके पसंदीदा पलों को खुद-ब-खुद स्‍टोर करने के लिये एक वर्चुअल क्‍लाउड में बदल जाता है। स्‍मार्टफोन की तस्‍वीरें एवं वीडियोज को टीवी से कनेक्‍टेड यूएसबी ड्राइव पर इंटरनेट कनेक्‍शन के बगैर बिना किसी तार के ट्रांसफर किया जा सकता है, जोकि पासवर्ड द्वारा प्रोटेक्‍टेड है।
लाइव कास्‍ट : यह फीचर उपभोक्‍ता को दूर से भी स्‍मार्टफोन के जरिये इंटरनेट की मदद से अपने स्‍मार्ट 7-इन-1 टीवी पर लाइव पलों को बिना किसी झंझट के स्‍ट्रीम करने में सक्षम बनाता है। यह ग्राहकों को यूजर की स्‍मार्ट 7-इन-1 टीवी तक पहुंचे बिना एक लाइव स्‍ट्रीम को शेयर करने में सक्षम बनाता है।
स्‍क्रीन मॉनिटरिंग : टीवी एवं स्‍मार्टफोन के बीच कंटेंट की शेयरिंग को सक्षम बनाते हुये यह फीचर स्‍मार्टफोन एवं स्‍मार्ट 7-इन-1 टीवी को एकसाथ काम करने की अनुमति देता है, ताकि समग्र यूजर अनुभव को बेहतर बनाया जा सके। यूजर अपने फोन से बिना इंटरनेट के अपने मनोरंजन को बढ़ाते हुये स्‍मार्ट 7-इन-1 टीवी पर म्‍यूजिक एवं वीडियोज को प्‍ले कर सकते हैं।
कंटेंट गाइड : कंटेंट गाइड एक ऐडवांस्‍ड प्रोग्राम गाइड है, जो यूजर्स को उनकी पसंद के अनुरूप कंटेंट को ढूंढने में मदद करता है। कंटेंट गाइड न सिर्फ मशहूर शोज एवं कंटेंट को दिखाता है, बल्कि कंटेंट को रिकमेंड भी करता है।
नेटफ्लिक्‍स, प्राइम वीडियो और जी5 समर्थित : यूजर्स प्री-बिल्‍ड वीडीओ एप्‍स जैसे कि नेटफ्लिक्‍स, प्राइम वीडियो और जी 5 के माध्‍यम से एक बड़ी स्‍क्रीन पर बेस्‍ट ऑनलाइन स्‍ट्रीमिंग का आनंद उठा सकते हैं। 10 से ज्‍यादा स्‍थानीय भाषाओं में 100 हजार से भी अधिक टाइटल्‍स और इंटरनेशनल एवं नेशनल कंटेंट के 1 लाख से ज्‍यादा घंटों के साथ, ग्राहक मनोरंजन की एक बिल्‍कुल नई दुनिया का आनंद उठा सकते हैं।
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्‍स ने घोषणा की है कि कंपनी के नए 2019 लाइफस्टाइल टीवी, फ्रेम और सेरिफ टीवी को लॉस वेगास में आयोजित होने वाले सीईएस 2019 में प्रदर्शित किया जाएगा, जो कि दुनिया का सबसे बड़ा उपभोक्‍ता इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स शो है। 2019 का फ्रेम और सेरिफ टीवी, अवॉर्ड जीतने वाले और इनोवेटिव डिज़ाइन को एक साथ लेकर आता है, जो शानदार क्‍यूएलईडी पिक्‍चर क्‍वॉलिटी और स्मार्ट फीचर्स के साथ किसी भी घर की सजावट के साथ घुल मिल जाता है, ताकि उपभोक्‍ताओं को बेहतरीन टीवी फंक्‍शन्स उपलब्‍ध कराए जा सकें।
सैमसंग की फ्लैगशिप लाइफस्टाइल टीवी रेंज, फ्रेम और सेरिफ टीवी, टीवी की पारंपरिक रेंज से हटकर होम डेकोर के ऐसे पीसेज़ अपने साथ लेकर आता है जो किसी भी जगह की सुंदरता को और बढ़ा देते हैं। सीईएस 2019 में इस साल फ्रेम और सेरिफ टीवी को सैमसंग बूथ के बड़े लाइफस्‍टाइल टीवी एग्‍ज़ीबिशन ज़ोन में डिस्प्ले किया जाएगा, जहां इसके इनोवेटिव डिज़ाइन, परफॉर्मेंस के साथ यह प्रदर्शित किया जाएगा कि यह कैसे आपकी रोज़ाना की ज़िंदगी से घुल मिल जाते हैं।
सैमसंग इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स के विज़ुअल डिस्‍प्‍ले बिज़नेस के कार्यकारी उपाध्‍यक्ष, जोंगसुक चू ने कहा, ‘पारंपरिक टीवी सिर्फ टेक्‍निकल फीचर्स पर फोकस किया करते थे, जैसे पिक्‍चर क्‍वॉलिटी और परफॉर्मेंस, लेकिन अब टीवी एक लाइफस्‍टाइल प्‍लेटफॉर्म भी है, जो उपभोक्‍ताओं के दैनिक जीवन में घुलमिल जाते हैं। फ्रेम और सेरिफ टीवी के इस साल के मॉडल को लाइफस्‍टाइल टीवी के रूप में बेहतर बनाया गया है, जो ऐसा टीवी अनुभव प्रदान करते हैं जैसा पहले कभी ना हुआ हो।’
सैमसंग का 2019 फ्रेम टीवी
जब इसका उपयोग टीवी या मूवी कंटेंट के लिए नहीं किया जा रहा होता, तो फ्रेम का आर्ट मोड आपके लिविंग स्‍पेस को एक आर्ट गैलरी में परिवर्तित करने के लिए पेंटिंग्‍स और पिक्‍चर्स के साथ आर्टवर्क के डिजिटल पीसेज़ को प्रदर्शित करता है। इसके अलावा, फ्रेम का ल्‍यूमिनेंस सेंसर कमरे की ब्राइटनेस के हिसाब से ऑन-स्‍क्रीन रंगों को एडजस्‍ट करता है, जिससे स्‍क्रीन पर आर्टवर्क को प्रदर्शित करने के लिए ईष्‍टतम सेटिंग्‍स मिल जाती हैं।
फ्रेम के इस साल के मॉडल में क्‍यूएलईडी की बेहतरीन पिक्‍चर क्‍वॉलिटी को भी शामिल किया गया है, जो कॉन्‍ट्रास्‍ट, डीपर और डार्कर ब्‍लैक और 100 प्रतिशत कलर वॉल्‍यूम प्रदान करता है। इन नए फीचर्स के साथ, यूज़र्स सबसे बेहतरीन क्‍वॉलिटी में कंटेंट और टीवी बंद होने पर आर्टवर्क दोनों का मज़ा उठा सकते हैं।
इसके अलावा, फ्रेम का आर्ट स्टोर दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित गैलरी और म्‍यूजियम्‍स के साथ अपनी पार्टनरशिप के जरिये 1,000 से अधिक कलाकृतियों तक पहुंचने का रास्ता प्रदान करता है। आर्ट स्‍टोर में, इटली की यूफीजी गैलेरी, नीदरलैंड के वैन गोह म्‍यूज़ियम और न्‍यूज़ीलैंड के टे पापा के मास्‍टरपीस को शामिल किया गया है। सैमसंग भविष्‍य में आर्ट डिस्‍ट्रीब्‍यूशन ईकोसिस्‍टम को मज़बूत करने के लिए म्‍यूजियम्‍स के साथ अपनी पार्टनरशिप का विस्‍तार करना जारी रखेगा।
फ्रेम में बिक्‍सबी भी शामिल किया गया है, जो सैमसंग का एआई-संचालित वॉयस कंट्रोल प्‍लेटफॉर्म है, जो इसे वास्‍तविक स्‍मार्ट टीवी में बदलता है। यूज़र्स आसान वॉयस कमांड के ज़रिये टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं और स्‍ट्रीमिंग प्‍लेटफॉर्म तक पहुंच सकते हैं, जिससे यूजर्स को एक बेहतर कंटेंट अनुभव मिलता है।
सेरिफ टीवी
सेरिफ टीवी को पेरिस स्थित डिज़ाइन भाइयों की जोड़ी रोनन और इरवन बोरोलेक के सहयोग के साथ एक सौंदर्य-केंद्रित टीवी के रूप में विकसित किया गया है। यह डिज़ाइनर जोड़ी फर्नीचर में विशेषज्ञता के साथ दुनिया के बेहद प्रसिद्ध औद्योगिक डिज़ाइनर में गिने जाते हैं। सेरिफ टीवी को प्रतिष्ठित 2016 आईएफ डिज़ाइन अवॉर्ड, यूके में 2016 वॉलपेपर डिज़ाइन अवॉर्ड और जापान में 2016 गुड डिज़ाइन अवॉर्ड हासिल हुए हैं, जिससे यह सैमसंग का ऐसा पहला टीवी बन गया है, जिसे यह सब प्रतिष्ठित पुरस्‍कार मिले हैं।
बेहतर पिक्‍चर क्‍वॉलिटी प्रदान करने के लिए 2019 सेरिफ टीवी अत्‍याधुनिक क्‍यूएलईडी टेक्‍नोलॉजी के साथ आता है। एंबिएंट मोड, जो कि सैमसंग का क्‍यूएलईडी लाइनअप का अवॉर्ड-विजेता फीचर है, न्‍यूज़ हेडलाइंस और वेदर अपडेट्स जैसी जानकारियां उपलब्‍ध कराता है, इमेज डिस्‍प्‍ले करने की क्षमता रखता है और टीवी बंद हो जाने पर किसी भी लिविंग स्‍पेस के साथ घुलमिल जाना जैसा फीचर, सेरिफ के फंक्शन को बेहतर बनाने के लिए जोड़ा गया था।
पहले, सेरिफ टीवी को एक्‍सक्‍लूसिव तौर पर फर्नीचर शॉप और डिपार्टमेंट स्‍टोर में ही बेचा जाता था क्‍योंकि इसका फोकस  इंटीरियर डेकोर पर था, लेकिन 2019 में यह खरीदारी के लिए कंस्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्‍स रिटेलर्स के यहां भी उपलब्‍ध होगा ताकि अधिक से अधिक उपभोक्‍ताओं तक इसे पहुंचाया जा सके।
सैमसंग इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स कंपनी लिमिटेड ने आज अपने वार्षिक फर्स्‍ट लुक CES इवेंट में पेश किया ‘द वॉल’- दुनिया का पहले कंज्‍यूमर मॉड्यूलर माइक्रोएलईडी 146 इंच टीवी।  मॉड्यूलर, सेल्फ-एमिटिंग माइक्रोएलईडी 146 इंच टीवी को डिस्‍प्‍ले टेक्‍नोलॉजी में सैमसंग के लेटेस्ट इनोवेशन के साथ पेश किया गया, जिसके द्वारा यह दर्शाया कि टेलीविज़न कैसे दैनिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए एक सेंट्रलाइज़्ड कनेक्‍टेड स्‍मार्ट हब के रूप में काम करते हुए उपभोक्‍ताओं को बेहद ही बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस देने का काम कर रहा है।
इस साल के फर्स्‍ट लुक में सैमसंग के विज़ुअल डिस्‍प्‍ले के प्रेसिडेंट जॉन्घी हन और सैमसंग इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स अमेरिका में कंज्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डेव दास के शामिल रहे, जिसमें 300 से ज्‍यादा ग्लोबल मीडिया और प्रभावशाली लोगों ने हिस्सा लिया। दोनों ने सैमसंग के भविष्‍य के दृष्टिकोण को सामने रखा- ऐसा दृष्टिकोण जहां टीवी डिस्‍प्‍ले शानदार विज़ुअल देता है और जो लोगों के जीवन का आसानी से हिस्सा बन जाता है।
सैमसंग इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स के विज़ुअल डिस्‍प्‍ले बिज़नेस के प्रेसिडेंट जॉन्घी हन ने कहा, “सैमसंग में हम उपभोक्‍ताओं तक अत्‍याधुनिक स्‍क्रीन एक्सपीरियंस की वाइड रेंज पहुंचाने के लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘जैसे दुनिया का पहला कंज्‍यूमर मॉड्यूलर माइक्रोएलईडी टेलीविज़न, ‘द वॉल’ जो एक और सफलता को प्रदर्शित करता है। यह बेहद ही बेहतरीन ब्राइटनेस, कलर वॉल्यूम और ब्‍लैक लेवल्स प्रदान करता है। स्‍क्रीन टेक्‍नोलॉजी के भविष्‍य के हमारे इस रोडमैप के साथ और इसके द्वारा उपभोक्‍ताओं को मिलने वाले व्यूइंग एक्सपीरियंस को लेकर हम काफी उत्साहित हैं।’
भविष्‍य की स्‍क्रीन: अब तक का पहला मॉड्यूलर टीवी माइक्रोएलईडी के साथ
सैमसंग का ‘द वॉल’, माइक्रोएलईडी टेक्‍नोलॉजी के साथ आने वाला 146 इंच का मॉड्यूलर टीवी, साइज़, रेज़ॉल्‍यूशन या फॉर्म के प्रतिबंध के बिना बेहद ही शानदार डेफिनेशन देता है। यह माइक्रोमीटर (µm) स्‍केल एलईडीज़ के साथ एक सेल्फ-एमिटिंग टीवी है, जो कि मौजूदा एलईडी की तुलना में बहुत छोटे हैं और लाइट के अपने खुद के स्रोत के रूप में काम करते हैं।
द वॉल में उपयोग की गई माइक्रोएलईडी टेक्‍नोलॉजी कलर फि‍ल्‍टर्स या बैकलाइट की ज़रूरत को खत्‍म करती है, जिसके बावजूद उपभोक्‍ताओं को स्क्रीन से शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है। इसके अलावा माइक्रोएलईडी स्‍क्रीन भविष्य की स्क्रीन टेक्नोलॉजी का स्टैंडर्ड तय करते हुए ड्यूरेबिलिटी और प्रभाविता के साथ ल्यूमिनस दक्षता, लाइट सोर्स लाइफटाइम और ऊर्जा खपत में काफी श्रेष्ठ है।
द वॉल का मॉड्यूल आधारित, बेज़ेल लेस डिज़ाइन इस बात को सामने रखता है कि कैसे उपभोक्‍ता अपनी जरूरत के मुताबिक अपने टेलीविज़न के आकार और रूप को कस्‍टमाइज़ कर सकते हैं। यह स्‍क्रीन अलग-अलग उद्देश्‍यों के लिए इस्तेमाल की जा सकती है, जैसे कई जगहों के लिए दीवारें के आकार जितनी डिस्प्ले बनाने में।
8K पिक्‍चर क्‍वॉलिटी के लिए AI टेक्‍नोलॉजी: बढ़ेगा व्यूइंग एक्सपीरियंस
सैमसंग ने इस दौरान 8K AI टेक्‍नोलॉजी फीचर करने वाले QLED TV को भी पेश किया, जिसे 2018 में अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर पहले कोरिया में और दूसरे हाफ में अमेरिका में लॉन्‍च किया जाएगा। यह AI टेक्‍नोलॉजी स्‍टैंडर्ड डेफिनेशन कंटेंट को 8K रेज़ॉल्‍यूशन तक पहुंचाने का काम करती है। यह पिक्‍चर क्‍वॉलिटी को बेहतर बनाती है और किसी भी स्रोत से प्राप्‍त किसी भी तरह के कंटेंट को आसानी से 8K रेज़ॉल्‍यूशन में परिवर्तित कर देती है।
यह 8K सॉल्यूशन कई नए फीचर्स के ज़रिये व्यूइंग एक्सपीरियंस को अधिकतम स्तर तक ले जाता है। इसमें डिटेल एनहांसमेंट से लेकर स्‍टैंडर्ड डेफिनेशन कंटेंट को अपग्रेड करना, शोर को कम करना, एज रिस्‍टोरेशन फंक्‍शन, जो स्‍क्रीन ऑब्‍जेक्‍ट्स को बहुत अधिक स्‍पष्‍टता के साथ दिखाता है और खेल या म्यूज़िक इवेन्ट्स जैसे अलग-अलग कंटेंट के लिए साउंड एडजस्ट करना जैसे फीचर्स शामिल हैं।
2018 स्‍मार्ट टीवी, बिक्‍सबी और स्‍मार्टथिंग्‍स के साथ किया गया अपग्रेड
सैमसंग ने फर्स्‍ट लुक इवेंट में सैमसंग स्‍मार्ट टीवी के बेहतर कनेक्‍शन और सुविधानक फंक्‍शन को शोकेस किया जिसमें बिक्‍सबी, स्‍मार्टथिंग्‍स और यूनिवर्सल गाइड भी शामिल रहे।
बिक्‍सबी, सैमसंग द्वारा विकसित गया एक इंटेलिजेंट असिस्‍टेंट प्‍लेटफॉर्म है, जो टीवी और इसके यूज़र्स के बीच संपर्क को आसान बनाता है, जो संभव हो पाता है इसके इंट्यूटिव यूएक्‍स और वॉयस को पहचानने वाली क्षमताओं के कारण। 2018 सैमसंग स्‍मार्ट टीवी अपने स्‍मार्टथिंग्‍स और सैमसंग के आईओटी प्‍लेटफॉर्म हब के माध्‍मय से आसान तरीके से शेयरिंग और कनेक्‍टीविटी की सुविधा भी दे पाएगा। यह टेलीविजन को कंट्रोल करने और अन्‍य उपकरणों से जोड़ने का आसान तरीका उपलब्‍ध कराता है। 2018 में यूनिवर्सल गाइड भी लॉन्‍च होगा, एक एडवांस्‍ड प्रोग्राम गाइड जो कि यूज़र्स की पसंद के मुताबिक ही उन्हें अपने आप टीवी प्रोग्राम देखने की सलाह देगा।
फर्स्‍ट लुक में अलग-अलग प्रोडक्ट ज़ोन्स जैसे 8K- AI टेक्‍नोलॉजी, 4K HDR गेमिंग, HDR10+, स्‍मार्ट टीवी एक्सपीरियंस और अन्‍य कई चीजों को भी हाइलाइट किया गया। फर्स्‍ट लुक 2018 में इन क्षेत्रों से मेहमानों को टीवी में सैमसंग के सबसे रोमांचक इनोवेशन से रूबरू होने का मौका दिया।
सैमसंग द्वारा टेलीविजन में किए गए लेटेस्ट इनोवेशन के बारे में और अधिक जानकारी के लिए कृपया लॉस वेगास कन्‍वेंशन सेंटर में 9 से 12 जनवरी 2018 तक सेंट्रल हॉल के लेवल 1 पर सैमसंग के सीईएस बूथ #15006 पर जाएं।