Quick Tech – Samsung Newsroom भारत
अल्बर्ट आइंस्टाइन ने कहा था, “कठिनाइयों के बीच ही मौके छिपे होते हैं।”
मैंने पिछले 57 दिनों में इस कथन को लगातार अनुभव किया है, जब हम अपने घरों में बंद थे और हमारे पास भरपूर समय था।
मेरा काम कुछ ऐसा है कि मुझे हमेशा मजेदार कहानियों की तलाश करनी होती है, उन्हें शूट करना होता है और फिर मेरे चैनल पर अपलोड किए जाने से पहले उसे कई दौर की एडिटिंग से गुजरना होता है।
इस पूरे दौरान एक पूर्णकालिक कैमरा पर्सन न मिल पाने के कारण मेरे काम का बहुत नुकसान हो रहा था। और उसी समय मैंने इस मुश्किल वक्त को अपने लिए एक नए अवसर की तरह इस्तेमाल करने का फैसला किया। एक अवसर नई कला सीखने का।
मेरे वीडियोग्राफर मित्र के लिए यह झुंझलाहट का सबब बना, लेकिन फिर भी मैंने स्वयं कैमरा पर्सन की भूमिका में आने की ठान ली थी। हालांकि जब मैंने सच में अपने डीएसएलआर पर काम शुरू किया, तब मुझे समझ आया कि इस दमदार कैमरे पर काम कर पाना कोई आसान बात नहीं। आईएसओ सेटिंग और ‘एफ’ वैल्यू मुझे गणित के किसी कठिन सवाल से कम नहीं जान पड़ रहे थे।
और तभी गैलेक्सी एस20+ मेरे हाथ लगा और लगा जैसे मेरी मन मांगी मुराद मुझे मिल गई।
अभिषेक तैलंग: मैंने कैमरा पर्सन की भूमिका में आने का फैसला कर लिया।
स्मार्टफोन आराम से हाथों में आ जाते हैं, इस्तेमाल में काफी आसान होते हैं और आप उन पर ऐसे कई ऐप डाउनलोग कर सकते हैं जो मेरे जैसे ‘बहुत प्रतिभाशाली नहीं’ नौसिखुओं के लिए बहुत काम के साबित होते हैं। और तब, किसी स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हुए एक अच्छा वीडियो या व्लॉग बनाने के लिए आपको चाहिए होता है, बस एक ट्राईपॉड।
स्मार्टफोन के फीचर और उसमें शामिल दर्जनों एआई ट्रिक बाकी सारा काम अपने आप कर लेते हैं। आपको न तो आईएसओ की चिंता करनी होती है और न ही अपर्चर सेटिंग की। कैमरा ऐप की ऑटो सेटिंग लगभग सभी छोटी-छोटी चीजों की चिंता खुद कर लेती है। गैलेक्स एस20+ के बारे में मुझे जो बात सबसे ज्यादा पसंद आई, वह है इसकी लगभग जादुई सी रिकॉर्डिंग।
यह फोन मुझे 4के रिजॉल्यूशन, और कभी-कभी 8के में भी वीडियो शूट करने की सुविधा देता है, जिससे मेरे जैसे कंटेंट तैयार करने वाले लोगों को प्रयोग करने की पूरी आजादी मिल पाती है।
इस लॉकडाउन के दौरान, मैंने अपने गैलेक्सी एस20+ से अपने यू-ट्यूब चैनल के लिए 70 वीडियो तैयार किये हैं। दूसरी ओर डीएसएलआर से अब तक मैं मात्र 21 वीडियो ही शूट कर पाया हूं!
दरअसल, एक और वीडियो है, जिस पर मैं पहले ही काम शुरू कर चुका हूं। यह वीडियो मेरे हालिया शौक, घर पर कुल्फी बनाने से संबंधित है। जब सैमसंग न्यूजरूम भारत ने पहली बार इस लेख के लिए मुझसे बातचीत की, तब मैंने घर पर मेरे सैमसंग रेफ्रिजरेटर में कुल्फी बनाने के तरीके पर एक वीडियो बनाने की योजना तैयार की। लेकिन बाद में मैंने वह योजना त्याग दी, क्योंकि इन गर्मियों में सही फ्लेवर के साथ एक शानदार कुल्फी बनाने के लिए मुझे जिन सामग्रियों की जरूरत थी, उन्हें हासिल कर पाना मुश्किल हो रहा था। लेकिन मैं वादा करता हूं कि कुल्फी बनाने की अपनी कोशिशों पर जल्दी ही अपने वीडियो के साथ मैं फिर आउंगा। और मैं एक बार फिर इसके लिए गैलेक्सी का ही इस्तेमाल करने वाला हूं।
मुझे पता है कि मेरे कैमरा पर्सन मित्र को यह बिलकुल पसंद नहीं आएगा। लेकिन मुझे माफ करना मेरे दोस्त, मुझे अपना नया प्यार मिल गया है, मेरा ‘कैमराफोन’। और फिलहाल तो इससे मेरा मन नहीं भरने वाला।
[अभिषेक तैलंग 2007 से टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते रहे हैं, वह एक पूर्व टेक संपादक हैं, जो अब एक यूटूबर बन गये हैं। उन्होंने यह लेख सैमसंग न्यूजरूम भारत के विशेष अनुरोध पर लिखा है]
यह 2020 का दौर है और दुनिया बदल चुकी है। लोग घरों की चहारदिवारी में बंद रहने को मजबूर हैं और वहीं से अपने सारे काम कर रहे हैं या करवा रहे हैं, चाहे वे काम उनके पेशे से जुड़े हों या फिर निजी हों। मेरे या मेरी टीम के लिए भी परिस्थितियों में कुछ अंतर नहीं है। यह जरूर है कि व्यस्त, भागमभाग की जिंदगी में रची-बसी दुनिया यदि रातों रात इस नए दौर के साथ अपने को एडजस्ट कर सकी है, तो इसके पीछे एकमात्र कारण है, टेक्नोलॉजी।
मित्रों और परिजनों को वीडियो कॉलिंग करना हो, अपने भीतर कुलबुलाते शेफ को तलाशना हो या फिर अपने अंदर छिपे फोटोग्राफर को बाहर आने का मौका देना हो… मैंने टेक्नोलॉजी को इतना उपयोगी कभी नहीं पाया।
मेरे स्मार्टफोन ने मुझे हर हाल में दुनिया से जोड़े रखा है, सूचनाओं से अवगत रखा है और हमेशा मेरा मनोरंजन कर मुझे तरोताजा रखने में अहम भूमिक निभाई है।
जहां तक काम का सवाल है, हमें चीजों को करने के तरीकों में तेजी से बदलाव करने की जरूरत है। और, इन सबमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है सैमसंग गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा।
वीडियो शूट करना
चूंकि हमारा ज्यादातर काम ‘मि. फोन’ यू-ट्यूब चैनल के लिए वीडियो तैयार करने से जुड़ा है, जो कि हम अपने स्टूडियो से करते हैं, इसलिए लॉकडाउन की बंदिशों के कारण उस पर बुरा असर पड़ा है। हमारे घर ही इस समय अस्थाई स्टूडियो में बदल गये हैं। मैं अपने सभी वीडियो शूट के लिए गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा इस्तेमाल करता हूं। यह काफी आरामदेह है और काफी पतला भी है, जिससे इसे एक जगह से दूसरी जगह तक ले जाने में आसानी होती है। इतना ही नहीं, इसमें कम्प्रेस्ड फाइल का साइज छोटा हो जाता है, जिसका हमारे काम में बहुत महत्व है क्योंकि हल्की फाइल के कारण हमारे वीडियो एडिटर को फुटेज डाउनलोड करने में ज्यादा समय नहीं लगता और वह उस पर तुरंत काम शुरू कर पाता है। इस कारण हमारी समय सीमा पार नहीं होती। फ्रंट कैमरा, प्राइमरी शूटर और यहां तक कि वाइड एंगल कैमरे से भी जो फुटेज हमें हासिल होता है, वह क्रिस्प और 4के 60एफपीएस पर स्थिर होता है।
गेमिंग के लिए बेहतरीन
नहीं, मैं बिलकुल भी उन लोगों में शामिल नहीं हूं, जिनकी जिंदगी में दिन-रात बस काम के अलावा किसी बात की अहमियत नहीं होती। मुझे गेम खेलना बहुत पसंद है और यह भी एक कारण है जिसके चलते मैं एस20 अल्ट्रा से चिपका रहता हूं। मैं ‘कॉल ऑफ ड्यूटी’ और ‘टीम डेथमैचेज’ जैसे गेम्स के मोबाइल वर्जन का जबर्दस्त प्रशंसक हूं। गैलेक्सी एस20 सीरीज के लिए इसे विशेष तौर पर ऑप्टिमाइज किया गया है और एस20 अल्ट्रा का विशाल डिस्प्ले इसे शूटर्स के लिए एक सटीक डिवाइस बनाता है।
यादों को सहेजने के लिए
घर पर रहने के दौरान मेरी पत्नी ने पिछले कुछ हफ्तों में कई तरह की पाक कला पर प्रयोग करते हुए तरह-तरह के व्यंजनों पर अपने हाथ आजमाए हैं। हमारे इन व्यंजन प्रयोगों को हमारी यादों के इतिहास की किताब में एक अनमोल पन्ने की तरह सहेजने में एस20 अल्ट्रा एक बार फिर हमारा मददगार साबित हुआ है। इन लाजवाब तस्वीरों पर जरा एक नजर तो डालिए जो मैंने इसी फोन से लिए हैं। लेकिन यह इतना ही नहीं है। मैंने गुरुग्राम के ऊपर खूबसूरत आसमान को भी अपने कैमरे में कैद किया है। यह मेरे फोन के शानदार और गतिशील रेंज के बिना संभव नहीं हो सकता है।
अब क्योंकि कहीं कोई सैलून भी नहीं खुल रहा, तो अपनी दाढ़ी की छंटाई भी मुझे खुद ही करनी पड़ रही है। अब जब ऐसी सुगढ़ कला का प्रदर्शन अपने गालों पर खुद से करना हो, तो गलती की गुंजाइश तो रहती ही है। और वही हुआ, जब छंटाई से दाढ़ी का रूप कुछ ऐसा हो गया कि मुझे उसकी पूरी कटाई ही करनी पड़ी। कमाल तो यह हुआ कि मेरी पत्नी ने मुझ से घर पर भी मास्क पहन कर रहने को कहा। इसलिए नहीं कि मैं जुकाम या छींक से परेशान था, बल्कि इसलिए कि अब उसे मेरी शक्ल एक छिले हुए मुर्गे की तरह लग रही है।
मजाक की बात छोड़ दें, तो भी जैसा कि आप कह सकते हैं कि मैंने एस20 अल्ट्रा को जमकर इस्तेमाल किया है और इसने घर पर रहने से जुड़ी तमाम अव्यवस्थाओं और अफरातफरी के बीच भी रोजमर्रा के मेरे काम को आसान बना दिया है।
संक्षेप में सारी बात समेटने के लिए आइए पूरे परिदृश्य पर एक सामान्य नजर डालें। जिस क्षण हमारा यह मजबूरी का एकाकीपन खत्म होगा, उसके बाद हमारे घरों के बाहर दुनिया का जो कार्य-व्यवहार होता है, उसमें हम आमूलचूल बदलाव देखेंगे। मैं इस बात के लिए पूरी तरह आश्वस्त हूं कि इस बदलाव को आसान बनाने में टेक्नोलॉजी की केंद्रीय भूमिका रहेगी। ऑफिस से दूर रहते हुए काम करना ऐसे लोगों के लिए हमेशा एक व्यावहारिक विकल्प होगा, जो ऐसा करना चाहते हैं और स्मार्टफोन, लैपटॉप और उनसे संबंधित उपकरणों की मांग और ज्यादा बढ़ेगी। और जब ऐसा होगा, तब मैं यहीं रहूंगा। न केवल इस बदलाव का साक्षी बनकर, बल्कि इसे सहेजने के लिए भी। जब यह होगा तो आप क्या करेंगे?
[इरशाद कलीबुलाह मि. फोन के मुख्य संपादक हैं। उन्होंने यह लेख सैमसंग न्यूजरूम इंडिया के अनुरोध पर लिखा है।]
मैं पिछले कई वर्षों से ऑफिस का काम घर से ही कर रहा हूं, जिसमें अक्सर बैठकों, यात्राओं, फोन कॉल और कई दूसरी बातों से बाधा आती रहती है। लेकिन अभी, जब सारी यात्राएं और सामाजिक संबंध पूरी तरह ठहर चुके हैं, तब मेरी कार्यक्षमता अपने सबसे उच्चतम स्तर पर है। हमारा ऑफिस खुले एक महीने से कुछ ज्यादा समय हो गया है और अब फोनएरेना धीरे-धीरे इस सच्चाई से रूबरू हो रहा है कि यह एक ऑनलाइन पब्लिकेशन है।
हमारे सामने अपने तरह की कई चुनौतियां मौजूद हैं क्योंकि हम अपने स्टूडियो तक नहीं पहुंच सकते और न ही हमे कुछ अन्य उपकरण हासिल कर पा रहे हैं, लेकिन यह एक सच्चाई है कि घर से ऑफिस का काम करना आने वाले समय का सामान्य चलन होने जा रहा है और हम सब इसके लिए अपने को तैयार कर रहे हैं।
यदि मैं अपनी कार्यक्षमता के बारे में बात करूं तो जब मुझे काम करवाने होते हैं, तो मैं हमेशा से डेस्कटॉप को पसंद करता रहा हूं। मैं मल्टी-मॉनिटर सेटअप में भरोसा करता हूं और हाल ही में मैंने 27-इंच के डुअल सैमसंग कर्व्ड एलईडी मॉनिटर का प्रयोग शुरू किया है, जो कि न केवल काम के लिए, बल्कि गेमिंग के लिए भी बेहतरीन है। जब भी मुझे ऐसा लगता है कि अब थोड़ा आराम की जरूरत है, तो मेरा कार्यक्षेत्र एक गेमिंग सेटअप में बदल जाता है। मुझे यात्राएं बहुत पसंद हैं और मुझे उड़ने से (सचमुच वाला) प्यार है। हाल के दिनों में बंद हो चुकी मेरी उड़ानों की भरपाई करने के लिए मैं कभी मेरे फ्लाइट सिम्युलेटर पर अपनी पसंदीदा जगहों की उड़ान भर लेता हूं, तो कभी किसी एफ1 गेम में ड्राइव कर कार से तफरीह न कर पाने की कमी को पूरा कर लेता हूं।
एक-दूसरे से संपर्क में रहना आज जितना आवश्यक है, उतना पहले शायद कभी नहीं था और इसका मतलब यह हुआ कि आज की तारीख में मोबाइल हमारे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण गैजेट में से एक हो गया है। हमें अपने गैजेट्स को बहुत सावधानी के साथ इस्तेमाल करने की जरूरत है, क्योंकि इस वक्त उनकी मरम्मत करवा पाना या नया खरीद पाना बहुत मुश्किल है। हालांकि इसका एक दूसरा पहलू यह है कि इस समय फिशिंग सहित साइबर अपराध बहुत बढ़ गये हैं क्योंकि हममें से ज्यादातर लोग अपना बहुत समय ऑनलाइन बिता रहे हैं। यह बहुत आवश्यक है कि हम डिजिटल दुनिया में सतर्क रहें और सुरक्षित रहें और साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी इस विषय पर जागरूक करने की कोशिश करें।
इस लॉकडाउन ने मुझे कुछ ऐसी चीजों पर काम करने का समय दे दिया है जिन्हें मैं लंबे समय से टालता आ रहा था। मेरे फोटो के लगातार बढ़ते भंडार की छंटाई, महत्वपूर्ण फाइलों का बैकअप लेना, क्लाउड पर अपने डेटा को व्यवस्थित करना इत्यादि ऐसे ही काम हैं, जो समय की कमी के कारण अटके पड़े थे। और अनुमान लगाइए कि आजकल मेरा सबसे पसंदीदा काम क्या हैः यह है अपने आसपास बिखरे पड़े पुराने गैजेट्स का इस्तेमाल करना। साथ ही मैं अपने प्रोग्रामिंग स्किल को भी निखार रहा हूं और एक नई लैंग्वेज सीखने की कोशिश कर रहा हूं।
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के अलावा इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक भी मेरे दिल के बहुत करीब है और मैं कुछ ऐसे वाद्यों (मृदंगम और कंजिरा) को एक बार फिर बजाने की कोशिश कर रहा हूं जो मैं पहले बजाया करता था।
[वरुण कृष्णन फोनएरेना.कॉम के मुख्य संपादक हैं और 2005 से ही गैजेट्स के बारे में लिखते रहे हैं। यह आलेख उन्होंने सैमसंग न्यूजरूम भारत के विशेष आग्रह पर लिखा है।]
मैं पिछले कुछ सालों से घर पर रहते हुए ही ऑफिस का काम करता रहा हूं, लेकिन मेरी कार्यक्षमता इतनी ज्यादा कभी नहीं थी, जितनी आजकल हो गई है। आप पूछ सकते हैं कि ऐसा कैसे हो गया है?
पहली बात, मैं अपने शौक, जैसे फोटोग्राफी और संगीत के लिए समय निकाल पा रहा हूं। इसके कारण मुझे अपना दिमाग शांत रखने में मदद मिल रही है और मेरे सोचने की क्षमता इतनी बढ़ गई है, जितनी पहले कभी नहीं थी। निश्चित तौर पर इसमें उस बेहतरीन और ताजा हवा का भी योगदान है, जो मुझे आजकल अपने बागीचे में मिल जाती है। मेरे कुत्तों के साथ (और वे 14 हैं)।
कौन होगा जो ऐसे माहौल में लिखना नहीं चाहेगा, जब उसके आसपास का पूरा वातावरण कुदरत के अद्भुत आश्चर्यों से ओतप्रोत हो, और वह भी दिल्ली में ही। आजकल मेरे बागीचे में कई मेहमान दिखने लगे हैं- इनमें कबूतर तो हैं ही, तोते और यहां तक कि मोर भी शामिल हैं।
ऐसे वक्त में जब पूरी दुनिया एक दुर्भाग्यपूर्ण बंदी के साये में लिपटी है, तब लोगों को ज्यादा से ज्यादा कंटेंट चाहिए, और इसलिए ज्यादा कंटेंट तैयार करने का दबाव भी स्वाभाविक है। अच्छी बात यह है कि मैं सचमुच लंबे आलेख लिख पा रहा हूं। कई बार, मैं लैपटॉप पर कोई लेख लिखने बैठता हूं और फिर उसे अपने फोन पर ले लेता हूं ताकि मैं अपने घर में इधर-उधर घूमते हुए भी लिखने का काम जारी रख सकूं।
मेरा सारा कंटेंट क्लाउड पर है, इसलिए मेरे लिए लैपटॉस से फोन पर अपना काम ले जाना आसान होता है, और इसमें मेरे गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा के बड़े स्क्रीन और सटीक टच टेक्नोलॉजी लिखने में मेरी पूरी मदद करते हैं। कभी-कभी तो मुझे ऐसा लगता है कि इस फोन के इस्तेमाल के कारण मेरी कार्यक्षमता और बढ़ गई है क्योंकि इसकी मदद से मेरे विचार मेरी चेतना से सीधे स्थानांतरित होकर एक वास्तविक संपादकीय में परिवर्तित हो पाते हैं।
जब मैंने पहली बार न्यूजरूम में प्रवेश किया था, उस समय मैं एंड्रॉयड इस्तेमाल नहीं करता था। लेकिन फिर 2011 में मैं गैलेक्स एस-II से रूबरू हुआ जब अपने वेतन से मैंने मेरे जीवन का पहला स्मार्टफोन खरीदा। इसके बाद मैंने गैलेक्सी नेक्सस खरीदा, हालांकि यह भारत में लॉन्च नहीं हुआ था। उसके बाद से, गैलेक्सी एस मेरे विकास, व्यक्तित्व और पेशागत कार्यपद्धति का एक अभिन्न और महत्वपूर्ण अंग रहा है।
फिर भी, स्मार्टफोन सैमसंग की मेरी शुरुआती यादों का हिस्सा नहीं हैं। मेरी पहली याद नई दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट में ’90 के दशक की एक दुकान से जुड़ी है। घर के लिये एक नया टीवी लेने के लिए मैं अपने पिता के साथ गया था और हमने सबकुछ देखभाल कर आखिर में सैमसंग टीवी खरीदा जो हमारे यहां 2015 तक इस्तेमाल होता रहा। उस समय से मेरे घर में जितनी बार भी टीवी खरीदा गया, हर बार वह सैमसंग ही रहा। यह 2009 में टेक्नोलॉजी पत्रकार के तौर पर मेरी करियर यात्रा शुरू होने से काफी पहले की बात है।
आज, कंटेंट केवल लिखित सामग्री तक सीमित नहीं है। वार्ककोर.लाइव पर हमलोग बड़ी संख्या में वीडियो भी तैयार करते हैं, लेकिन आमतौर पर वह डीएसएलआर पर होता है। घर पर मैंने एक बार गैलेक्सी एस20 पर वीडियो बनाने का प्रयोग किया और नतीजे शानदार थे। तब से मैं इस पर कई 4के वीडियो शूट कर चुका हूं और इसमें गैलेक्सी एस20 की 8के शूट करने की क्षमता के कारण और भी मदद मिलती है।
लॉकडाउन के कारण मुझे ऐसी कई चीजें करने का समय मिल रहा है, जो मैं हमेशा से करना चाहता था। मैं एक गिटारिस्ट हूं और इस समय का इस्तेमाल कर मैंने अपना एक डीजे सेट तैयार कर लिया है। मैंने कई बार इसको इस्तेमाल भी किया है और मुझे इसकी काफी उत्साहजनक प्रतिक्रया भी मिली है।
इस बीच मुझे फोटोग्राफी का शौक भी होने लगा है। वैसे तो यह पहले से मेरे काम का हिस्सा रहा है क्योंकि स्मार्टफोन और कैमरे की समीक्षा करते हुए मैं अक्सर फोटो खींचता हूं, लेकिन इन दिनों यह काम की मजबूरी के अलावा कुछ ज्यादा शौकिया भी हो चला है। गैलेक्सी एस20 प्लस और गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा की क्षमताओं ने मेरी योग्यता के नये आयाम खोल दिए हैं। गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा के 50X जूम का इस्तेमाल कर मैं अपनी छत से बहाई मंदिर का नजारा भी देख पाता हूं।
मेरी जिंदगी वैसे तो एकदम सामान्य है, लेकिन इस लॉकडाउन के अपने खतरे भी हैं। ऐसे में यह सचमुच संतोषप्रद है कि नए शौक और काम करने के नए तरीकों ने मुझे मेरी शांति और उत्पादकता बनाए रखने में उल्लेखनीय मदद की है।
(साहिल मोहन गुप्ता वार्पकोर.लाइव के संस्थापक और संपादक तथा न्यूजएक्स.कॉम के कॉन्ट्रीब्यूटर हैं। वह पहले गिज्मोडो, पीसीमैग और टेकराडार के भारत संपादक रह चुके हैं। उन्होंने यह लेख सैमसंग न्यूजरूम इंडिया के अनुरोध पर लिखा है)
टेक पत्रकारिता में मेरा करियर लगभग ढाई दशक से अधिक समय से चल रहा है, लेकिन गैजेट्स के लिए मेरे प्यार की कहानी इससे पहले ही शुरू हुई।
हमारे परिवार में मेरे पिता असली टेक विशेषज्ञ थे। उन्हीं की वजह से हमारा भी टेक्नालाजी की तरफ रुझान हुआ। मेरे पिता यह सुनिश्चित करते थे कि आविष्कार किए गए किसी भी नए गैजेट  के बाजार में आते ही उसका रास्ता सीधे हमारे घर के लिए हो – पहला इंटरकॉम, पहला कैसेट रिकॉर्डर, पहला कॉर्डलेस फोन, और भी कई ऐसी गैजेट । बचपन में ही मैंने कम या ज्यादा तकनीकी इन्नोवेशन्स को स्वीकार कर लिया था – और अब लगता है कि यह कभी बदला ही नहीं। लेकिन जीवन में कभी भी मुझे इस बात का एहसास नहीं हुआ कि हमारे गैजेट्स कितने कीमती साथी हो सकते हैं जब तक कि मैंने खुद को इस बुरे वायरस की वजह घर में कैद नहीं पाया था। मुझे लगता है कि अगर आत्मनिरीक्षण का सही समय कभी है, तो अभी है।
आज, अगर मुझे एक गैजेट चुनना हो, जिसके बिना मैं नहीं कर सकती, तो वह मेरा स्मार्टफोन होगा। आप इसे बाहरी दुनिया के लिए मेरी एक बड़ी खिड़की कह सकते हैं। यह दोस्तों और परिवार, और सहकर्मियों के साथ, और पड़ोस के किराने और केमिस्ट के साथ जुड़ने का मेरा तरीका है, जो फोन करने पर उन आवश्यक चीजों को मुझ तक पहुंचाते हैं। मैं अपने बैंक से जुड़ी हुई हूं, मैं अपने सभी बिलों का भुगतान अपने वाईफाई, अपने टीवी, अपनी बिजली और यहां तक कि अपने सेलुलर नेटवर्क का इस्तेमाल – सभी मेरे फोन पर।
मैं अपने दोस्तों से इस पर बात कर रही हूं, मुझे सोशल नेटवर्किंग एप्स पर न्यूज अपडेट मिलती रहती है और मैं वीडियो के जरिए नई भाषाएं सीख रही हूं। जब मैं बाहर काम कर रही होता हूं, तो यह मेरे साथ मेरे बेडसाइड पर होता है, मैं रसोई में होती हूं, और यहां तक कि जब मैं अपने विशाल दर्पण के सामने बेली डांस सीख रही होती हूं तब भी यह मेरे साथ ही होता है।
लेकिन जब मैं इन मुश्किल समय में घर से काम कर रही हूं, तो मैंने फोन का उपयोग करने के लिए एक नया तरीका चुना है। मैं पिछले कुछ समय से पुरानी तस्वीरों को डिजिटल बनाने पर काम कर रही हूं। पहले जैसे स्कैनर का इस्तेमाल करते थे, अब तो हमारे फोन पर कई ऐप्स के जरिए वही काम कर सकते हैं। आप अपनी मर्जी से कोई भी ऐप चुन सकते हैं। ऐसे कई हैं जो आपको ऐप स्टोर पर मिल जाएंगे। मैं अपने गैलेक्सी नोट10 का उपयोग करके इस समय को बहुत पुरानी पारिवारिक तस्वीरों को डिजिटाइज़ करने के लिए खर्च कर रही हूं। उन्हें एक बार फिर से देखने, स्पर्श करने और पुरानी की यादों को महसूस करने और जीवन में वापस लाने का यह अच्छा तरीका है।
मेरे सभी गैजेट्स में से – हालांकि मेरे आस-पास बहुत सारे हैं – मुझे इसकी बहुमुखी प्रतिभा के कारण गैलेक्सी नोट 10 का उपयोग करना पसंद है। एस पेन से नेविगेट करना, स्क्रॉल करना और कैलिग्राफी करना आसान हो जाता है – एक और चीज जो मैंने अपने पिता से ली थी। मुझे लिखने की ट्रेस विधि का उपयोग करना पसंद है, जिसे मैं गैलेक्सी नोट के साथ आसानी से कर सकती हूं।
जीवन की हलचल में, हमारे पास पीछे देखने के लिए न समय था और न ऊर्जा। हम सभी का एक खूबसूरत अतीत होता है। कठिन समय के बावजूद, आज घर होने की सकारात्मकता को देखें। और भविष्य के लिए कुछ अच्छा बनाएं।
[माला भार्गव एक स्वतंत्र टेक पत्रकार हैं और द हिंदू बिजनेस लाइन के लिए लिखती हैं। उन्होंने सैमसंग न्यूजरूम इंडिया के अनुरोध पर यह लेख लिखा है]