Rediscover Yourself – Samsung Newsroom भारत
सैमसंग इंडिया के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजू पुल्लन आजकल कंपनी के कारोबार के लिए एक नई दिशा तलाशने की रणनीति बनाने में व्यस्त हैं। यह रणनीति भारत में लॉकडाउन खुलने के बाद कारोबार की दशा-दिशा से संबंधित है। पूरे दिन में उन्हें दसियों वीडियो कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेना होता है, जिनमें वह अपनी टीम के दूसरे सदस्यों से लेकर पार्टनर्स तक के साथ बातचीत और विचार-विमर्श करते हैं। लेकिन ये सब व्यस्तताएं मिलकर भी उन्हें एक संगीत वाद्य, जिसे ऑर्गन कहते हैं, के प्रति उनके शौक को फिर से परवान चढ़ाने के लिए समय निकालने से नहीं रोक पातीं।
हर शुक्रवार को और सप्ताहांत में उनके संगीत गुरु के साथ उनकी कक्षाएं निश्चित हैं और अब तक के शिक्षण में उन्हें ‘की’ और मौलिक ‘नोट्स’ (सी, डी, ई, एफ और जी… उच्च और निम्न ‘की’) का अंदाजा मिलना शुरू हो गया है। मजेदार बात ये है कि अपने गुरु का सान्निध्य पाने के लिए उन्हें कम्प्यूटर के स्क्रीन का सफर तय नहीं करना पड़ता, बल्कि वे तो बिलकुल उनके पास होते हैं। क्योंकि उनके गुरु कोई और नहीं, बल्कि उनका 9 साल का बेटा ऑस्टिन है!
“दिन भर के कॉन-कॉल और वीडियो कॉल्स की थकाऊ दिनचर्या के बाद इससे मुझे अपनेआप को तरोताजा करने में बहुत मदद मिलती है,” राजू ने कहा। “इन दिनों मैं इस नए सामाजिक ढांचे के अनुरूप हर दिन सीखना, सीखे हुए को भूलना और फिर नई चीजों को सीखना सीख रहा हूं।”
राजू और उनकी टीम रोजाना कई साझेदारों, और हर हफ्ते 100 इन-स्टोर प्रमोटरों से बात कर रहे हैं ताकि खास तौर पर उन इलाकों के उपभोक्ताओं के व्यवहार को सुना और समझा जा सके, जहां स्टोर खुल गये हैं। इन इन-स्टोर प्रमोटरों का चुनाव इस तरह किया गया है कि अलग-अलग क्षेत्रों से 25-25 का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके। वह उन्हें जमीन पर सक्रिय ‘सैमसंग वॉरियर्स’ कह कर बुलाते हैं।
तो हमने उपभोक्ताओं के बारे में क्या नया सीखा है?
– वे संपर्क रहित भुगतान की सुविधा चाहते हैं। क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से होने वाली लेनदेन की संख्या में बड़ा उछाल आया है।
– वे स्टोर पर प्रोडक्ट के बारे में अच्छी तरह छानबीन करने के बाद आ रहे हैं और बहुत कम समय में ऑर्डर देने समेत पूरा काम खत्म कर रहे हैं।
– छोटे शहरों के उपभोक्ता बड़े टीवी (43-44 इंच), बड़े रेफ्रिजरेटर (300 लीटर और उससे अधिक), बड़ी क्षमता वाली वॉशिंग मशीन और माइक्रोवेव खरीद रहे हैं।
“यहां तक कि मेरे घर पर भी माइक्रोवेव का आरओआई पिछले 40 दिनों में बढ़ गया है, क्योंकि मेरी पत्नी और बेटी केक और मफिन बनाने के लिए आजकल उसका खूब इस्तेमाल कर रहे हैं,” राजू ने कहा। यह अलग बात है कि राजू की भूमिका बादाम की महीन कटाई से ज्यादा नहीं रहती है।
यह भी अपने तरह की एक सीख है।
एक अन्य बात 8000 इन-स्टोर प्रमोटरों, सैकड़ों सेल्स कर्मचारियों और पार्टनर्स के कौशल विकास और प्रशिक्षण की व्यवस्था करना है, जिनमें न केवल नए उत्पादों के बारे में जानकारियां, बल्कि नई मौजूदा परिस्थितियों में उपभोक्ताओं के व्यवहार और सबसे बड़ी बात कि साफ-सफाई और सामाजिक दूरी को ध्यान रखते हुए स्वयं को और उपभोक्ताओं को किस तरह स्टोर के फ्लोर पर सुरक्षित रखा जाए, इत्यादि भी शामिल हैं।
हमारे कई इन-स्टोर प्रमोटरों को उपभोक्ता अपनी जरूरतों के बारे में फोन कर रहे हैं, और उनमें से कई सैमसंग की दूर से वीडियो के माध्यम से डेमो देने की खास रणनीति को अपना भी रहे हैं। “आने वाले समय में काम करने का तरीका पूरी तरह बदलने जा रहा है। हममें से सभी, हमारी टीम, पार्टनर्स- सबको इस बारे में एक तरह से सोचने और व्यवहार करने की जरूरत है। हमें अपने उपभोक्ताओं और पार्टनर्स, दोनों का ख्याल रखना है,” उन्होंने बताया।
जैस-जैसे खुदरा दुकानें खुल रही हैं, उपभोक्ताओं को उनकी पसंद के सैमसंग उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए उनकी टीम ने एक विशेष प्रोग्राम शुरू किया है, जिसे O2O (ऑनलाइन से ऑफलाइन) का नाम दिया गया है। इस प्रोग्राम के तहत उपभोक्ता सैमसंग के अधिकृत ऑनलाइन स्टोर सैमसंग शॉप (https://www.samsung.com/in/offer/online/ce-sale/) से उसके उत्पाद प्री-बुक करा सकते हैं और उस पर 15 प्रतिशत का कैशबैक भी पा सकते हैं। बुक किए गये उत्पाद देश के अलग-अलग हिस्सों में लॉकडाउन की बंदिशें खत्म होने के साथ ही डिलीवरी लोकेशन के सबसे नजदीकी सैमसंग अधिकृत खुदरा स्टोर से एक्सप्रेस डिलीवरी के माध्यम से भेजे जा रहे हैं। इस दौरान निश्चित तौर पर सभी मानक कामकाजी प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन किया जा रहा है।
इसके दो लाभ हैं। एक तो उपभोक्ता को उनका उत्पाद तेजी से मिलता है और दूसरा, इससे सैमसंग के रिटेल पार्टनर्स को भी मदद मिल रही है।
ग्राहकों की ओर से आ रही मजबूत मांग को देखते हुए प्री-बुक ऑफर को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है।
अप्रैल के आखिर में इस प्री-बुक ऑफर के घोषित होने के बाद से अब तक प्राप्त कुल ऑर्डर में 37 प्रतिशत ऑर्डर रेफ्रिजरेटर के हैं क्योंकि गर्मियां अब धीर-धीरे जोर पकड़ने लगी हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर टीवी की मांग है, जो कुल ऑर्डर का करीब 21 प्रतिशत है। साफ है कि लॉकडाउन के इस दौर में लोग पूरे परिवार के साथ टीवी देखने का एक बेहतरीन अनुभव पाना चाहते हैं और साथ ही सैमसंग टीवी के साथ उन्हें पर्सनल कम्प्यूटर मोड की सुविधा भी हासिल हो रही है, जिससे एक साथ वे न केवल घर से ऑफिस के काम में सहूलियत महसूस कर रहे हैं, बल्कि बच्चों की ऑनलाइन क्लासेज भी बहुत अच्छी तरह हो पा रही हैं। इनके अलावा कुल ऑर्डर में माइक्रोवेव्स, एसी और वॉशिंग मशीन की मांग की हिस्सेदारी क्रमशः 17 प्रतिशत, 12 प्रतिशत और 11 प्रतिशत है।
O2O प्रोग्राम के लिए पार्टनर्स को एक साथ लाने में अपनी टीम के प्रयासों की ओर इशारा करते हुए राजू ने कहा, “हर संकट में एक बड़ा मौका भी छिपा होता है। मैं तो इसी में विश्वास करता हूं।”
स्वयं को तनावमुक्त रखने के लिए राजू कक्षा की समय सारिणी के मुताबिक ऑर्गन का अभ्यास करते हैं (जो ऑस्टिन ने सख्ती से तय किया है)। इसके साथ ही सैमसंग के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के समूचे शीर्ष नेतृत्व ने कुछ मौकों पर वीडियो कॉल के माध्यम से एक साथ योग का अभ्यास भी किया है, और इसी दौरान सबको टीम में कुछ ऐसे योग गुरुओं का भी पता चला है, जो अब तक अपनी इस योग्यता को छिपाए बैठे थे!
“मैंने श्वास से संबंधित कुछ व्यायाम चुन लिये हैं, जिनका अभ्यास मैं रोज सुबह अपनी बालकनी में घासों की हरियाली को निहारते हुए और पक्षियों की चहचहाहट का आनंद लेते हुए करता हूं।”
तीन मंत्र:
– पूरी जिंदगी सीखना जारी रखिए
– यथास्थितिवाद को चुनौती दीजिए
– सुनने की कला जादू के समान है
सैमसंग इंडिया के डिजिटल सर्विस टीम के प्रमुख और सीनियर डायरेक्टर संजय राजदान भारत में उपभोक्ताओं की जरूरत के लिहाज से सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए नए तरीके सोचने, उन्हें विकसित करने और उनकी मार्केटिंग करने में मदद करते हैं। उनका मुख्य काम गैलेक्सी स्मार्टफोन पर इन्नोवेटिव सॉल्यूशन के साथ ग्राहकों को संतुष्ट रखना और प्रसन्न करना है। लेकिन एक व्यक्ति जिसे अब तक प्रभावित करने में वह असफल रहे थे, वह थीं उनकी 70-वर्षीय मां, जो किसी भी तरह अपना पुराने फीचर वाला फोन छोड़ने को तैयार नहीं थीं।
”वह स्मार्टफोन को इस्तेमाल करने में सहजता महसूस नहीं करती थीं क्योंकि इसमें स्क्रीन को छू कर सारा काम करना होता है। और उन्हें यह समझ ही नहीं आता था कि बाकी का पूरा परिवार क्यों अक्सर अपने फोन डिवाइस के साथ चिपका रहता है,” संजय ने कहा। लेकिन पिछले कुछ दिनों में संजय की मां स्मार्टफोन की मुरीद हो गई हैं। वह संजय के भाई-बहनों के साथ वीडियो कॉल करती हैं, जो फिलहाल उनसे मिल नहीं पा रहे। वह जम्मू में अपनी बहन के साथ वीडियो कॉल कर रही हैं, जिनका बेटा सैन फ्रांसिस्को के तट पर खड़े ग्रांड प्रिंसेस क्रूज शिप (क्रू के सदस्य के तौर पर) पर फंसा है। वह ये भी देखती हैं कि किस तरह संजय उनके डॉक्टर की फीस से लेकर तमाम बिलों तक का भुगतान अपने स्मार्टफोन के जरिये करते हैं।
संजय ने कहा, “हम सभी अपने बुजुर्गों की मुश्किलें समझते हैं। लेकिन एक बार जब शुरुआती दिक्कतखत्म हो जाती है, तब उन्हें समझ आने लगता है कि स्मार्टफोन कितने मददगार हो सकते हैं। लॉकडाउन के दौरान हममें से ज्यादातर ने यही महसूस किया है।”
संजय अब चाहते हैं कि लोग अपने स्मार्टफोन की सर्विसेज का और सार्थक रूप से इस्तेमाल करें। जैस-जैसे लोगडिजिटल दुनिया में गहरे उतरते जाते हैं, वैसे-वैसे उन्हें ज्यादा भरोसेमंद और सुरक्षित उपकरणों की आवश्यकता होती है। सैमसंग के फोन की तरह, जो रक्षा-श्रेणी के नॉक्स (KNOX) सुरक्षा परत से संरक्षित हैं।
स्मार्टफोन की उपयोगिता सफाई और आरोग्य के लिहाज से भी बढ़ने वाली है क्योंकि जितना कम छूने की जरूरत हो, उतना बेहतर। उदाहरण के लिए, उपभोक्ता कार्ड मशीनों पर बिना छुए सैमसंग पे के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे (बजाय अपना क्रेडिट या डेबिट कार्ड दुकानदार को सौंपने के। गैलेक्सी का इस्तेमाल करने वाले अपने निजी डिवाइस पर एक उंगली से स्वाइप कर वॉलेट और यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने के लिए भी सैमसंग पे का प्रयोग कर सकते हैं।
सैमसंग में काम के अपने प्रारंभिक साल कोरिया के बाहर सैमसंग के सबसे बड़े अनुसंधान केंद्र एसआरआई-बेंगलुरु में गुजार चुके संजय गुरुग्राम के टू हॉरिजन सेंटर मुख्यालय में आने से पहले सैमसंग पे की लॉन्चिंग और उसके स्थानीयकरण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके थे। सैमसंग पे भारत में एकमात्र ऐसी संपर्क रहित फोन भुगतान सेवा है, जिसे मैगनेटिक सिक्योर ट्रांसमिशन (एमएसटी) और नियर फील्ड कम्युनिकेशन (एनएफसी), दोनों तरह की तकनीक पर आधारित कार्ड मशीनों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
सैमसंग पे भारत में लॉन्च पहला स्मार्टफोन आधारित यूपीआई भुगतान ऐप्लिकेशन भी है। इसमें कई डिजिटल वॉलेट भी जोड़े गये हैं और हाल ही में इसमें नेशनल टोल भुगतान ऐप फास्टैग भी जुड़ गया है, जिससे यह सभी ग्राहकों के लिए एक ‘सुपर पेमेंट ऐप’ बन चुका है।
टीम ने हाल ही में इस ऐप के जरिए सैमसंग पे के माध्यम से पीएम केयर्स फंड में सीधे भुगतान की सुविधा भी शुरू कर दी है।
संजय ने ब्योरेवार बताया, “यदि आप अपना बटुआ या नकदी घर पर ही भूल गये हों, तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। यदि आपके पास सैमसंग पे की सुविधा देने वाला फोन मौजूद है, तो आप क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान कर सकते हैं और यहां तक कि अपने स्मार्टफोन के माध्यम से यूपीआई या वॉलेट भुगतान भी कर सकते हैं, बिना किसी अन्य वस्तु को छुए।”
“और अब जबकि मेरी मां स्मार्टफोन को आसानी से इस्तेमाल करने लगी है, मेरी दिली ख्वाहिश है कि किसी दिन वह सैमसंग पे को भी अनुभव करे। लोग जब किसी कार्ड मशीन पर सिर्फ अपने फोन को टैप कर भुगतान होते हुए देखते हैं, तो उनके चेहरे पर जिस तरह के आश्चर्य का भाव होता है, उसे देखना सचमुच एक मजेदार अनुभव है। लगता है, जैसे कोई जादू हो गया हो।”
भारत में कार्यरत डिटिजल सर्विसेज टीम, जिसकी संजय अगुवाई करते हैं, की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि गैलेक्सी स्टोर को स्थानीय जरूरतों के लिहाज से ढालना है, जिसके तहत इसमें महत्वपूर्ण स्थानीय कंटेंट, गेम और थीम लोड किए जाते हैं। ‘मेक फॉर इंडिया’ गैलेक्सी स्टोर अब 14 स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे स्थानीय ऐप और कंटेंट डेवलपर्स को बेहतर डिस्कवरी और पहुंच हासिल हो पा रही है।
इस टीम ने ‘माई गैलेक्सी’ ऐप को भारतीय उपभोक्ताओं के लिए विशेष तौर पर तैयार कंटेंट, जैसे वीडियो, म्यूजिक और गेम के लिए एक खास प्लेटफार्म के रूप में भी पुनर्स्थापित किया है। उन्होंने हाल ही में एक के-पॉप सेक्शन भी जोड़ा है, जो इक्कीसवीं सदी में पैदा हुई पीढ़ियों (मिलेनियल्स) में पहले ही हिट हो चुका है। ऐसे समय में जब भारत में बड़ी संख्या में लोग घरों से ही ऑफिस का काम कर रहे हैं, तब ‘माई गैलेक्सी’ कंटेंट के इस्तेमाल में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
घर से ही ऑफिस का काम किए जाने के बारे में उनकी क्या राय है? संजय बताते हैं कि अब उनके पास एक और अतिरिक्त जिम्मेदारी है! घर पर उन्हें यह तय करना पड़ रहा है कि उनके परिवार के लोग डेटा का इस्तेमाल कब और कैसे करेंगे। अपने चेहरे पर हमेशा बनी रहने वाली हंसी के साथ उन्होंने कहा,“यह मजेदार भी है और चुनौतीपूर्ण भी। मेरी एक के बाद एक लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होती है, मेरी पत्नी घर से ऑफिस का काम करती हैं और बच्चों को ऑनलाइन क्लास करनी होती है। एक सामान्य कामकाजी दिन की शुरुआत यह हिसाब-किताब करने के साथ होती है कि कैसे सबको वाई-फाई सही तरीके से हासिल हो सके। मुझे यह सुनिश्चित करना पड़ता है कि ऑफिस के समय में कोई मनोरंजन के लिए डेटा इस्तेमाल न करे, भले ही इसके लिए मुझे की बार वाई-फाई का पासवर्ड भी बदलना पड़े।
तीन मंत्र
•अलग सोच रखें
•पढ़ते रहें
•स्वस्थ रहें
सैमसंग इंडिया में सीनियर डायरेक्टर मनु शर्मा खाना बनाने के बहुत शौकीन हैं और इस समय घर पर रहते हुए उन्हें रसोई में समय बिताने के पर्याप्त अवसर मिल रहे हैं। अभी बीते सप्ताहांत ही उन्होंने अपने परिजनों के लिए लहसुन, मक्खन, लेमनग्रास, पार्सले और थाइम के साथ स्वादिष्ट झींगे का व्यंजन तैयार किया। खास बात यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली ज्यादातर सामग्रियां स्वयं उन्हीं के घरेलू बागीचे से आई थीं।
निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में उनकी पाक कला और निखरेगी क्योंकि उन्होंने हाल ही में एक मास्टरक्लास भी ज्वाइन कर लिया है, जिसमें उन्हें गॉर्डन रामसे और मसिमो बोट्टुरा जैसे दिग्गजों से रसोई की बारीकियां सीखने को मिलेंगी।
सैमसंग में ‘मेक फॉर इंडिया’ के लिए काम करने वाली अपनी टीम के लिए भी उनकी सलाह कुछ ऐसी ही है, “यह समय कुछ नए कौशल सीखने का है। कुछ ऐसा जिसे आप लंबे समय से वक्त की कमी के कारण टालते रहे हों।”
‘मेक फॉर इंडिया’ की शुरुआत 2014-15 में हुई थी, जिसका उद्देश्य भारतीय उपभोक्ताओं की रुचियों और मांगों को समझना और फिर उसके आधार पर भारत में बेंगलुरु, नोएडा और दिल्ली स्थित सैमसंग के तीनों अनुसंधान केंद्रों से सैमसंग के उत्पादों के माध्यम से सार्थक समाधान प्रस्तुत करना है।
नतीजाः ऐसे आविष्कार सामने आए जिन्हें उपभोक्ताओं ने पसंद किया और जिन्होंने उनकी जिंदगियों को बेहतर बनाया।
सैमसंग के अलग-अलग विभाग के लोगों से तैयार मेक फॉर इंडिया कार्यबल के प्रमुख मनु ने कहा, “हमारे पास भारत में सब कुछ था – मैन्युफैक्चरिंग, आरएंडडी, सेल्स, मार्केटिंग। हमने सोचा कि हम इन सबको एक साथ लाकर भारतीय उपभोक्ताओं को बेहतर समझ सकते हैं।” उन्होंने कहा, “उपभोक्ताओं की अंतर्दृष्टि और विचार कहीं से भी आ सकते हैं।”
‘मेक फॉर इंडिया’ के तहत हुए सबसे शुरुआती आविष्कारों में अल्ट्रा डेटा सेविंग मोड (यूडीएस) शामिल था, जिसकी मदद से मोबाइल डेटा पर नियंत्रण उपभोक्ताओं के हाथ में आ सका और जिसके कारण उनके खर्च में कमी आई। यह वो समय था, जब भारत में डेटा की कीमत बहुत अधिक हुआ करती थी।
जब एस-बाइक मॉडल लॉन्च हुआ, उस समय सैमसंग ने सुरक्षा के लिहाज से उपभोक्ताओं के सामने मौजूद एक अन्य समस्या पर ध्यान केंद्रित किया।
लेकिन पिछले कुछ वर्षों में भारतीय उपभोक्ताओं और उनकी प्राथमिकताओं में आमूलचूल बदलाव आया है। यह मूलभूत बदलाव गेमिंग और मनोरंजन के लिए डेटा के इस्तेमाल में आई भारी बढ़ोतरी से संबंधित है, जिसमें डेटा की कम होती कीमतों ने अहम भूमिका निभाई है।
डेटा के इस नए दौर में तस्वीरों को सोशल नेटवर्किंग साइटों पर जल्दी से जल्दी साझा करने के लिए बेचैन ’80 और ’90 के दशकों में पैदा होने वाली पीढ़ी (मिलेनियल्स) और जेनरेशन जेड के तौर पर जानी जाने वाली इक्कीसवीं सदी की पैदाइश युवा पीढ़ियों के लिए सोशल कैमरा अस्तित्व में आया।
भारत में सैमसंग के आरएंडडी केंद्रों में विकसित ‘चैट ओवर वीडियो’ फीचर ने जमकर वीडियो देखने के शौकीन जेनरेशन जेड और मिलेनियल्स को बिना किसी अवरोध के निरंतर वीडियो देखते हुए चैट का आनंद लेने की सुविधा दी।
Samsung launches all new Galaxy On6 with Infinity Display and Latest ‘Make for India’ Innovation – Chat Over Video
उन्होंने कहा, “आज डेटा के अलावा सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक इंटेलिजेंस भी है। अब कई तरह के इंटेलिजेंस तैयार किए जा रहे हैं… कैमरा से लेकर वॉयस तक, और कई अन्य पहलुओं में भी। सबसे बड़ी बात है कि स्मार्टफोन ग्राहकों के साथ सीखने में और उनकी समस्याओं को सुलझा सकने में कितना समर्थ हो पा रहे हैं?”
कोरिया के बाहर सैमसंग के सबसे बड़े आरएंडडी केंद्र बेंगलुरु के सैमसंग शोध संस्थान ने पिछले साल सैमसंग के इंटेलिजेंट कैमरे के लिए ‘सीन ऑप्टिमाइजर’ विकसित किया जो कि अपने आप पता लगा सकता है कि फ्रेम में क्या है और उसी के मुताबिक अपने को समायोजित कर खूबसूरत तस्वीरें खींचने में आपकी मदद कर सकता है। यह 32 विधाओं में से एक्सपोजर, कॉन्ट्रास्ट, ह्वाइट बैलेंस और कई चीजें स्वयं समायोजित कर लेता है।
इंटेलिजेंस से संबंधित ‘मेक फॉर इंडिया’ आविष्कारों में सबसे हालिया अलाइव इंटेलिजेंस है, जो पिछले साल के शुरू में गैलेक्सी ए71 के साथ सामने आया।
भारत में व्यापक ग्राहक शोध के आधार पर यूजफुल कार्ड्स, बहुभाषिक टाइपिंग, फाइंडर और स्मार्ट क्रॉप जैसे अलाइव इंटेलिजेंस फीचर डिजाइन किए गये ताकि इक्कीसवीं सदी में पैदा होने वाली पीढ़ी यानी जेनरेशन जेड को तेज और व्यवस्थित जीवन जीने में मदद मिल सके।
Samsung Launches its Most Premium Smartphone in A Series, Announces Galaxy A71
मनु ने कहा, “हम डिवाइस के इंटेलिजेंस और भविष्य में वे दूसरों के साथ मिलकर कैसे सहूलियत के साथ काम कर सकेंगे, इस पर काफी मेहनत कर रहे हैं।”
फिलहाल मौजूदा हालात में टीम ने एक बहुत साधारण सा दिखने वाला आविष्कार किया है, जिसकी ग्राहकों के व्यवहार में आ रहे बदलाव को देखते हुए काफी आवश्यकता महसूस की जा रही थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मौजूदा महामारी को रोकने के लिए जिन उपायों की सिफारिश की है, उनमें एक नियमित अंतराल पर साबुन से हाथ धोते रहना है। प्रोफेशनल स्वास्थ्यकर्मियों के मुताबिक, इस उपाय के प्रभावी होने के लिए जरूरी है कि कम से कम 20 सेकेंड तक लगातार हाथ धोया जाए।
इसलिए सैमसंग शोध संस्थान बेंगलुरु में कार्यरत डिजाइनरों और डेवलपरों के एक छोटे से समूह ने गैलेक्स वॉच के लिए एक वीयरेबल ऐप तैयार किया है जो उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक उपायों में से एक, अपने हाथ धोते रहने के लिए याद दिलाता रहता है।
Samsung Develops ‘Hand Wash’ App to Keep You Healthy & Safe
स्मार्टफोन के अलावा ‘मेक फॉर इंडिया’ की पहल ने रेफ्रिजरेटर, टेलीविजन और स्मार्ट अवन जैसे उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों में भी कई नए इन्नोवेशंस का रास्ता दिखाया है।