Samsung CSR initiative – Samsung Newsroom भारत
असम के फुरकाटिंग सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सैमसंग ‘सॉल्व फॉर टुमॉरो 2026’ डिज़ाइन थिंकिंग वर्कशॉप में शामिल छात्र।
अपने मुख्य CSR प्रोग्राम ‘Samsung सॉल्व फॉर टुमॉरो’ के पांचवें एडिशन के तहत, Samsung इंडिया ने देश भर के 135 शहरों में अपनी ‘डिजाइन थिंकिंग वर्कशॉप’ आयोजित की हैं, जिससे युवाओं के लिए भारत का सबसे बड़ा ग्रासरूट इनोवेशन प्लेटफॉर्म तैयार हुआ है।
‘Samsung सॉल्व फॉर टुमॉरो’ (Samsung Solve for Tomorrow) एक देशव्यापी इनोवेशन और एजुकेशन कॉम्पिटिशन है। यह 14 से 22 साल के युवाओं को अपने समुदायों की अहम चुनौतियों की पहचान करने और डिज़ाइन थिंकिंग, मेंटरशिप और इनक्यूबेशन के ज़रिए टैकनोलजी-बेस्ड समाधान विकसित करने के लिए सशक्त बनाता है। समय के साथ, यह प्रोग्राम भारत की अगली पीढ़ी के इनोवेटर्स, एंटरप्रेन्योर्स और सोशल चेंजमेकर्स के लिए एक लॉन्चपैड बन गया है।
इस साल, Samsung ने 184 ‘डिज़ाइन थिंकिंग वर्कशॉप’ आयोजित कीं, जिनमें जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु और गुजरात से लेकर त्रिपुरा तक के स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज़ के हज़ारों छात्र शामिल हुए। इन वर्कशॉप्स में प्रतिभागियों को ‘ह्यूमन-सेंटर्ड डिज़ाइन थिंकिंग’ (लोगों की ज़रूरतों पर आधारित डिज़ाइन सोच) से परिचित कराया गया, ताकि वे टेक्नोलॉजी पर आधारित ऐसे समाधान बनाने से पहले असल दुनिया की समस्याओं को समझ सकें, जिनका समाज पर सार्थक प्रभाव पड़े।
डिज़ाइन थिंकिंग वर्कशॉप्स के पूरे होने के बाद, ‘Samsung सॉल्व फॉर टुमॉरो’ अब अपने अगले चरण में प्रवेश कर रहा है। इस चरण में, प्रतिभागियों द्वारा जमा किए गए आइडियाज़ के आधार पर टॉप 100 टीमों को चुना जाएगा, जो आगे चलकर मेंटरशिप, एक्सपर्ट गाइडेंस और और ज़्यादा मूल्यांकन की प्रक्रिया से गुज़रेंगी।
“हर बड़ी कामयाबी की शुरुआत सुनने, देखने और सही सवाल पूछने से होती है। ‘Samsung‘सॉल्व फॉर टुमॉरो’ के ज़रिए, हम पूरे भारत के युवाओं में ऐसी सोच विकसित करने में मदद कर रहे हैं, जिसमें वे टैकनोलजी के साथ ‘डिज़ाइन थिंकिंग’ का इस्तेमाल करके अपने समुदायों की अहम चुनौतियों का समाधान कर सकें। इस प्रोग्राम के पांचवें साल में, देश के हर कोने से नए और अनोखे आइडिया सामने आते देखना बहुत प्रेरणादायक है। हमारा मानना है कि अगली पीढ़ी के उद्यमी और प्रौद्योगिकी के नेता देश के किसी भी कोने से उभर सकते हैं। Samsung को इस बात पर गर्व है कि वह उनके आइडिया को असल दुनिया में बदलाव लाने वाले समाधानों में बदलने में उनकी मदद कर रहा है,” Samsung साउथवेस्ट एशिया के कॉर्पोरेट वाइस प्रेसिडेंट, एसपी चुन ने कहा।
छात्रों के विचारों में जो विविधता दिखी, वह खुद भारत की विविधता को दर्शाती थी। डिज़ाइन थिंकिंग की व्यवस्थित एक्सरसाइज़ के ज़रिए, छात्रों ने प्रोग्राम की चार थीम — भारत के लिए AI लिविंग, स्वास्थ्य और शिक्षा, पर्यावरण की स्थिरता, और खेल और टेक्नोलॉजी — के अनुसार चीज़ों को देखना, दूसरों की भावनाओं को समझना, चुनौतियों को परिभाषित करना, नए विचार सोचना और समाधानों के प्रोटोटाइप बनाना सीखा।
छात्रों ने AI-आधारित सिविक  गवर्नेस प्लेटफ़ॉर्म, स्मार्ट फ़ूड क्वालिटी स्कैनर, दिव्यांग लोगों के लिए सहायक तकनीकें, ग्रामीण समुदायों के लिए पोर्टेबल सोलर-पावर्ड रेफ्रिजरेशन, नदियों के पानी की क्वालिटी की रियल-टाइम मॉनिटरिंग करने वाले सिस्टम और ऐसे डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का प्रस्ताव दिया, जिनसे स्पोर्ट्स कोचिंग और उपकरण ज़्यादा आसानी से मिल सकें।
हैदराबाद में, इंजीनियरिंग की छात्रा ए. शरण्या राव ने बहुत छोटे प्रदूषकों से होने वाले छिपे हुए खतरों को देखने के बाद, नदी के पानी की क्वालिटी पर नज़र रखने वाले एक रियल-टाइम सिस्टम का कॉन्सेप्ट तैयार किया। उन्होंने कहा, “हमारी नदियों में असली खतरा वह प्लास्टिक नहीं है जो हमें दिखाई देता है; बल्कि वे बहुत छोटे प्रदूषक हैं जो तब तक छिपे रहते हैं जब तक कि नुकसान हो नहीं जाता।”
अहमदाबाद में, नौवीं कक्षा की छात्रा सान्वी नायर ने ग्रामीण इलाकों में खाना और पानी स्टोर करने की चुनौतियों से निपटने के लिए सोलर-पावर्ड पोर्टेबल रेफ्रिजरेटर डिज़ाइन किया। उन्होंने कहा, “गाँवों में मज़दूरों और किसानों को अक्सर अनाज, पानी और खाना स्टोर करने में मुश्किल होती है।”
गुरुग्राम में स्पोर्ट्स और टेक वर्कशॉप में हिस्सा लेने वाले छात्रों ने स्पोर्ट्स के सामान और डिजिटल कोचिंग तक पहुँच बेहतर बनाने के सस्ते तरीकों पर भी चर्चा की और दिखाया कि कैसे टेक्नोलॉजी स्पोर्ट्स को ज़्यादा समावेशी बना सकती है।
भारत में Samsung के 30 साल पूरे होने के मौके पर, ‘Samsung सॉल्व फॉर टुमॉरो’ का लगातार विस्तार भारत के युवाओं में इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और समस्याओं को सुलझाने की क्षमता को बढ़ावा देने के प्रति कंपनी की लंबे समय की प्रतिबद्धता को दिखाता है।
‘Samsung सॉल्व फॉर टुमॉरो 2026’ की टॉप चार टीमों को 2 करोड़ रुपये का इनक्यूबेशन ग्रांट मिलेगा। साथ ही, उन्हें FITT-IIT दिल्ली से मेंटरशिप, प्रोटोटाइप डेवलपमेंट और इनक्यूबेशन सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे वे अपने बेहतरीन आइडियाज़ को असल दुनिया में असरदार इनोवेशन में बदल सकेंगी।
कांचीपुरम में सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर प्रोग्राम के उद्घाटन के दौरान (बाएं से दाएं) सुश्री मारगाथम कुमारवेल, सांसद, श्री थिरु पी पोनियाह, आईएएस, कांची ज़िला कलेक्टर, श्री जेहवा ली, वाइस प्रेसिडेंट एचआर, सैमसंग इंडिया चेन्नई प्लांट
सैमसंग इंडिया ने चेन्नई के कांचीपुरम में सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस प्रोग्राम के तहत कांचीपुरम के गवर्मेंट हेडक्वार्टर हॉस्पिटल के आर्थिक और सामाजिक रूप से कमज़ोर वर्ग के मरीज़ों को सस्ती और गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं दी जाएंगी।
सैमसंग हेल्थकेयर प्रोग्राम के तहत, सैमसंग भारत के कुछ चुनिंदा सरकारी अस्पतालों को मुफ्त में कंपनी द्वारा निर्मित एडवांस्ड और इनोवेटिव हेल्थकेयर उपकरण जैसे अल्ट्रासाउंड और डिजिटल रेडियोलॉजी (एक्स-रे) प्रदान करता है।
सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर सुविधा का उद्घाटन कांचीपुरम के ज़िला कलेक्टर थिरु पी पोनियाह समेत कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने किया।
इस मौके पर कांचीपुरम के ज़िला कलेक्टर थिरु पी पोनियाह ने कहा, ‘हेल्थकेयर के क्षेत्र में विकास की ज़रूरत है। हमें खुशी है कि सैमसंग इंडिया ने यह कदम उठाया और सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर जैसे प्रोग्राम का गठन किया। अपनी ओर से सरकार लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का काम कर रही है और अपने इस मकसद को पूरा करने के लिए ही सरकार ने सैमसंग के साथ मिलकर स्मार्ट हेल्थकेयर प्रोग्राम को स्थापित किया है।’
कांचीपुरम में सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर प्रोग्राम के उद्घाटन पर मंच पर मौजूद श्री जेहवा ली, वाइस प्रेसिडेंड एचआर. सैमसंग इंडिया चेन्नई प्लांट
सैमसंग इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, दीपक भारद्वाज ने कहा, ‘सैमसंग समुदायों को परिवरतित करने और लोगों के लिए बेहतर जीवन बनाने में विश्वास रखता है। प्रौद्योगिकी का सही इस्तेमाल करके स्वास्थ्य संबंधित समाधान प्रदान करने के लिए हम तमिलनाडु सरकार के साथ सहयोग करके प्रसन्न हैं। इस सहयोग के ज़रिए हम कांचीपुरम और उसके आसपास के इलाकों में अधिक से अधिक लोगों तक एडवांस्ड हेल्थकेयर सुविधाएं पहुंचाना चाहते हैं। सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर अपने साथ अच्छा इन्फ्रास्ट्रक्चर, नवीनतम तकनीक और सर्वोत्तम चिकित्सा विशेषज्ञता लेकर आता है।’
सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर प्रोग्राम का उद्देश्य सरकार के प्रयासों का समर्थन करना है, जो उन समुदायों को फायदा पहुंचाने का काम करता है जिन्हें सीमित स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं मिलती हैं। इनोवेटिव प्रोडक्ट्स के साथ जैसे अल्ट्रासाउंड, डिजिटल रेडियोलॉजी और एक्सेसरीज़, जिनसे कई तरह के स्वास्थ्य परीक्षण किए जाते हैं, सैमसंग ने साल 2015 के बाद से देशभर में सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर के ज़रिए 16 सरकारी अस्पतालों के साथ सहयोग किया है। इसके लिए चिकित्सक, तकनीशियनों और रेडियोलॉजिस्ट को डायग्नोस्टिक उपकरण और सॉफ्टवेयर को संभालने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है।
हरियाणा के गुरुग्राम के पास अरावली पर्वतमाला की तलहटी पर स्थित पटौदी कसबे के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की सैंकड़ों छात्राओं के लिए शुक्रवार का दिन बेहद ही खास था। छठी से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली करीब 1200 छात्राओं में से विद्यालय की आधी से ज़्यादा छात्राओं ने सैमसंग के लालटेन बांटने के इनीशियेटिव में हिस्सा लिया। सैमसंग के इस इनीशियेटिव के तहत छात्राओं को सोलर एलईडी लालटेन दिया गया, जो बिजली चले जाने पर पढ़ाई करने में उनके लिए मददगार साबित होगा।
छात्राओं ने कहा कि लालटेन उनके पढ़ाई करने के साथ-साथ घर के कामकाज करने में भी सहायक साबित होगा। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली रचना ने कहा कि लालटेन काफी फायदेमंद रहेगा क्योंकि उसके इलाके में अकसर बिजली चली जाती है। इससे पहले रचना बिजली जाने पर केरोसीन लैंप का इस्तेमाल करती थी। ऐसे में रचना ने कहा कि यह नया सोलर लैंप उसके लिए ना सिर्फ सुविधाजनक होगा बल्कि पर्यावरण अनुकूल भी होगा।
रचना ने कहा बिजली जाने पर काफी फायदेमंद होगा सोलर लैंप
पटौदी के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राएं बड़े होने पर शिक्षिका बनना चाहती हैं, वहीं कुछ का सपना इंजीनियर बनने का भी है।
लेकिन पूजा शर्मा एक ऐसी छात्रा है जिसका ख्वाब सबसे जुदा है। पूजा कहती हैं, ‘मैं आईपीएस बनकर अपने देश की सेवा करना चाहती हूं। ’ आईपीएस यानि भारतीय पुलिस सेवा, भारत सरकार के अखिल भारतीय सेवा के एक अंग के रूप में काम करता है।
आईपीएस अफसर बनना चाहती हैं पूजा शर्मा
छात्राओं ने कहा कि देश में महिलाओं के बढ़ते सम्मान और प्रशंसा को देखकर उन्हें खुशी होती है। 12वीं कक्षा की तमन्ना बोलीं, ‘ महिलाएं देश के विकास में एक अहम रोल अदा करती हैं। हमें उनकी इज़्ज़त करनी चाहिए। ’
पटौदी के राजकीय कन्या विद्यालय में लालटेन वितरण का कार्यक्रम, सैमसंग इंडिया के लैंगिक विविधता और गर्ल चाइल्ड के समर्थन के इनीशियेटिव का हिस्सा था। देश के सबसे बड़े मोबाइल फोन उत्पादक सैमसंग ने नोएडा, गुरुग्राम और चेन्नई की छात्राओं को अब तक करीब 10,000 सोलर लालटेन बांट दिए हैं।
छात्राओं से बातचीत करने के लिए सैमसंग इंडिया के करीब 40 वालंटियर पटौदी के स्कूल पहुंचे
सैमसंग इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, दीपक भारद्वाज ने इस मौके पर कहा, ‘ सैमसंग में हमारा लक्ष्य कंपनी की नवाचार की लेगेसी का उपयोग करके समुदायों में सकारात्मक बदलाव लाना है और विभिन्न पहल के ज़रिए लोगों के लिए बेहतर जीवन बनाना है। लड़कियों की शिक्षा एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता है और इस पहल के माध्यम से हम 10,000 छात्राओं तक पहुंचकर उनकी शिक्षा को और भी उज्जवल करना चाहते हैं।’
सौलर लैंप का वितरण करते हुए सैमसंग इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, श्री दीपक भारद्वाज
साथ ही उन्होंने कहा कि यह पहल युवा लड़कियों को बड़े होकर व्यक्तिगत रूप से रोल मॉडल बनाने की दिशा में एक छोटा सा कदम है।
इस पहल में बांटे गए सोलर लैंप को भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने मंज़ूरी दी थी। लालटेन में सोलर पैनल लगा है जिसकी 3 साल की वारंटी है।