Samsung DeX – Samsung Newsroom भारत
पिछले कुछ समय में, जिस तरह हम अपनी जिंदगी जीते हैं और जिस तरह हम अपने रोजमर्रा के कामकाज को मैनेज करते हैं- वह सब काफी बदल गया है। हमारे काम करने के तरीकों और जैसे हम खेलते हैं, उसके बीच की सीमारेखा धुंधली पड़ गई है और हमारी जिंदगियों में तकनीक की भूमिका, जो पहले से भी काफी महत्वपूर्ण हो चुकी थी, अब और प्रभावशाली हो गई है।
शक्तिशाली गैलेक्सी नोट20 और नोट20 अल्ट्रा, अपने बहुपयोगी पारिस्थिक तंत्र के साथ इस तरह डिजाइन किए गये हैं कि नई तरह की सामान्य परिस्थितियों के इस दौर में हमारी ज्यादा से ज्यादा मदद कर सकें, और स्वास्थ्य, कार्यक्षमता और दूसरे कई क्षेत्रों में एक-दूसरे से संबद्ध नए तरह के अनुभव उपलब्ध करा सकें। हम यहां आपके लिए गैलेक्सी नोट20 के इन पांच फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं जो आपकी उत्पादकता को अधिकतम स्तर तक ले जाने और आपको अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करते रहने में मददगार साबित हो सकते हैं, तब भी जब आप अपने कार्यस्थल से कहीं दूर बैठे हों।
पुनर्परिभाषित सैमसंग नोट्स के साथ और भी स्मार्ट तरीके से काम
गैलेक्सी नोट20 में सैमसंग नोट्स एक ऐसे नए रूप में आया है जो आपको नोट लेने, टेक्स्ट का संपादन करने और उसे व्यवस्थित करने का ऐसा नया और आसान अनुभव प्रदान करेगा, जैसा पहले कभी नहीं था। इन नए नोट्स में दूर से काम करते या पढ़ाई करते वक्त अपनी क्षमता को अधिकतम स्तर पर ले जाने के कई विकल्प उपलब्ध कराए गये हैं।
मान लीजिए कि आप ऑनलाइन एक क्लास कर रहे हैं; ऐसे में आप सैमसंग नोट्स में अपना पीडीएफ लैक्चर मैटेरियल सीधे डाउनलोड कर सकते हैं और सीखने के ज्यादा सार्थक अनुभव के लिए अपने एस पेन से उसकी स्वतंत्र तौर पर व्याख्या भी कर सकते हैं। जो लोग ज्यादा लंबी क्लास, लेक्चर या प्रजेंटेशन में नोट्स लेते हैं, उनके लिए ऑडियो बुकमार्क फीचर मौजूद है जो उपयोगकर्ताओं को अपने टेक्स्ट में वॉयस रिकॉर्डिंग जोड़ने और टाइम सिंक करने की सुविधा भी देता है। बाद में अपने नोट्स की समीक्षा करते हुए आपको सिर्फ अपने लिखे शब्द पर टैप करना है और यह उसके साथ टाइम सिंक किया गया ऑडियो बजा देता है।
सैमसंग नोट्स उपयोगकर्ताओं को उनके अगले बड़े प्रजेंटेशन या प्रोडक्ट डिजाइन के लिए कई विकल्प भी उपलब्ध कराता है, जो उन्हें एक शुरुआती बढ़त दिला देते हैं – जैसे आप हाथ से लिखे कोई भी नोट सीधे पावर प्वाइंट स्लाइड, पीडीएफ फाइल और वर्ड डॉक्यूमेंट में एक्सपोर्ट कर सकते हैं, ताकि उसे टीम के अन्य सदस्यों के साथ बिना किसी बाधा के साझा किया जा सके।
अपने गैलेक्सी नोट20 के अनुभव को विस्तार दें
उनके लिए जो अलग-अलग उपकरणों में एक साथ बिना किसी बाधा के खेल और काम दोनों का आनंद लेना चाहते हैं, गैलेक्सी नोट20 और नोट20 अल्ट्रा में कई ऐसे फीचर हैं जो आपको प्रभावी गतिशीलता और लचीलापन देते हैं, भले ही जैसा भी काम हो।
माइक्रोसॉफ्ट का परिष्कृत ‘लिंक टू विंडोज’ और एकीकृत ‘योर फोन’ ऐप आपको मिररिंग के माध्यम से आपके पीसी पर ही आपके स्मार्टफोन के सभी ऐप और फाइलों तक आपकी पहुंच सुनिश्चित करता है, मतलब आप कोई भी नोटिफिकेशन और डॉक्यूमेंट मैनेज कर सकते हैं भले ही आप फोन पर हों या अपने पीसी पर।
यदि आप कोई महत्वपूर्ण मेमो नोट कर रहे हों या सैमसंग नोट्स के साथ अपने फोन पर कोई दस्तावेज संपादित कर रहे हों, तो आप अपने किसी अन्य उपकरण – चाहे वह टैबलेट हो या विंडोज 10 पीसी – से भी सबसे हाल में संपादित कंटेंट तक पहुंच सकते हैं। ऐसा ऐप की नोट सिंक क्षमता के कारण संभव होता है जो आपको अपने नोट हासिल करने और फिर वहीं से शुरुआत करने की सहूलियत देता है, जहां आपने उसे छोड़ा था।
इसके साथ ही सैमसंग डेक्स की आधुनिक क्षमताओं का इस्तेमाल कर उपयोगकर्ता अब बिना किसी तार के अपने गैलेक्सी नोट20 शृंखला के उपकरण को अपने स्मार्ट टीवी के साथ जोड़ सकते हैं और अपनी मल्टीमीडिया और मनोरंजन जरूरतों के लिए बड़े स्क्रीन का अनुभव हासिल कर सकते हैं। बिना किसी अवरोध के दोहरे स्क्रीन का अनुभव लेते हुए आप अपने स्मार्ट टीवी पर अपने पसंदीदा कंटेंट का आनंद लेने के साथ ही आसानी से किसी लिखित संदेश का जवाब लिख सकते हैं या सैमसंग नोट्स पर कुछ लिख सकते हैं।
गैलेक्सी वॉच3 के साथ आप स्वयं अपने सेहत का लक्ष्य हासिल करें
घर से काम या पढ़ाई करते हुए सेहतमंद, तंदुरुस्त और सक्रिय रहना किसी भी तरह आसान काम नहीं है, लेकिन गैलेक्सी वॉच3 के आधुनिक स्वास्थ्य प्रबंधन और फिटनेस फीचर्स – आपके वास्तविक डिजिटल साथी – के साथ आप सही दशा-दिशा पर कायम रह सकते हैं।
गैलेक्सी वॉच3 पर मौजूद सैमसंग हेल्थ ऐप आपको कई तरह के अग्रणी स्वास्थ्य संबंधी मापक क्षमताओं से लैसे करता है, जिन्हें आप सीधे अपनी कलाई से या गैलेक्सी नोट20 के स्क्रीन से देख सकते हैं। चाहे एक लंबे थकाऊ दिन के बाद आप आराम कर रहे हों या कार्यस्थल से दूर रहते हुए लगातार चल रही बैठकों के बीच थोड़ी चैन की सांस ले रहे हों, आप थोड़े समय में ही आसानी से अपनी सेहत या दिन भर में चले अपने कदमों की संख्या जान सकते हैं।
सैमसंग हेल्थ 120 अलग-अलग तरह के घरेलू प्रशिक्षण कार्यक्रम और प्रगति पर निगरानी रखने की सुविधा भी पेश करता है ताकि आप अपने घर के आरामदायक माहौल में रहते हुए भी निजी तौर पर मिलने वाले प्रशिक्षण का लुत्फ ले सकें, और आपके गैलेक्सी नोट20 उपकरण और सैमसंग अकांउट के साथ वीयरेबल के सीधे एकीकरण के बूते आप अपने पसंदीदा वर्कआउट संगीत तथा कई अन्य चीजें सीधे अपनी कलाई से ही नियंत्रित कर सकते हैं।
अपने गैलेक्सी बड्स लाइव को एक माइक्रोफोन की तरह इस्तेमाल करें
संगीत सुनने और कॉल लेने के लिहाज से, चाहे ये लंबी अवधि तक ही क्यों न हो, एक बेहतरीन क्रान्तिकारी डिजाइन और आरामदायक फिटिंग के साथ आने वाले गैलेक्सी बड्स लाइव में अत्याधुनिक आवाज तकनीक का इस्तेमाल किया गया है ताकि उत्पादकता पर कोई प्रतिकूल असर डाले बिना यह उससे जुड़े आपके उपकरण का अधिकतम अनुभव आपको प्रदान कर सके।
गैलेक्सी बड्स लाइव में 12 एमएम का एक स्पीकर और ‘एकेजी साउंड’ है, जिससे आप स्पष्ट आवाज का आनंद ले सकते हैं- उच्च और निम्न दोनों सीमाओं की आवाज को कवर करते हुए – जिसका मतलब है कि आपसे फिर कभी कोई ताल नहीं छूट सकेगी, चाहे आप एक ऑनलाइन क्लास कर रहे हों या फिर अपनी पसंदीदा म्यूजिक प्लेलिस्ट सुन रहे हों।
इतना ही नहीं, इसके तीन माइक्रोफोन और आपके शब्दों की आवाज को अलग-थलग कर पृष्ठभूमि से आने वाले शोर को कम करने वाले वॉयस पिकअप यूनिट के कारण गैलेक्सी बड्स लाइव आपको उस समय बेहतरीन स्पष्टता देते हैं जब आप किसी सामूहिक बैठक में बोल रहे हों, लेक्चर दे रहे हों या फिर किसी दोस्त से बस यूं ही गपशप कर रहे हों।
प्रो–ग्रेड कैमरा अनुभव के साथ उनके साथ जुड़ें, जो आपके लिए मायने रखते हों
घर से ऑफिस का काम करते हुए अपने नोट20 शृंखला के उपकरण का इस्तेमाल कर कुछ मजाकिया या हलके-फुलके लमहों को दोस्तों या सहकर्मियों के साथ बांटने के इच्छुक रचनात्मक किस्म के लोगों के लिए इस उपकरण में प्रो वीडियो मोड है, जिसके अभूतपूर्व रचनात्मक नियंत्रण का वे लाभ उठा सकते हैं। प्रो वीडियो मोड आपको सिनेमाई गुणवत्ता के 21:9 आस्पेक्ट मोड के साथ 8के वीडियो बनाने की क्षमता देता है ताकि आप बिना किसी बाधा के नई रचना कर सकें, उसे प्रसारित कर सकें और साझा कर सकें।
नोट20 और नोट20 अल्ट्रा के हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे और गैलेक्सी बड्स लाइव की माइक गुणवत्ता के साथ आपके पास अनगिनत अवसर होते हैं, जब आप अपने कुछ अनमोल पलों को अपने दोस्तों के साथ बांटना चाहते हैं या फिर सिर्फ उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करना हो। गैलेक्सी नोट20 और नोट20 अल्ट्रा के साथ आप अपनी शर्तों के साथ दुनिया के साथ जुड़े रह सकते हैं, यहां तक कि शिफ्टिंग और हमारी सामान्य होती नई परिस्थितियों के प्रायः अनिश्चित दिखने वाले दौर में भी।
गैलेक्सी नोट20 और नोट20 अल्ट्रा के बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
सैमसंग डेक्स ने मल्टीटास्किंग को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है। यह आपके स्मार्टफोन को एक दैनिक डैशबोर्ड में बदल देता है ताकि आपको अपने लैपटॉप के इर्द-गिर्द मंडराते रहने की मजबूरी से आजादी मिल सके और आप अपने सारे काम आसानी से कर सकें। यह आपको एक पर्सनल कम्प्यूटर जैसा अनुभव देता है और इसे एचडीएमआई कनेक्टर की मदद से किसी भी दूसरे लैपटॉप या मैकबुक से जोड़ा जा सकता है।
यदि आप अपने फोन को फोन की तरह ही इस्तेमाल करते हुए इसमें दिख रहे वीडियो, आर्टवर्क या किसी डॉक्यूमेंट को बड़े डिस्प्ले पर नजदीक से देखना चाहते हैं, तो डेक्स जैसा सुविधाजनक और कुछ भी नहीं। फोन पर टेक्स्ट मेसेज देखते हुए आप मॉनिटर पर फिल्में देख सकते हैं या फिर डॉक्यूमेंट्स पर से बिना अपना ध्यान हटाए फोन पर कॉल ले सकते हैं। सैमसंग डेक्स के साथ आपके पास दो स्क्रीन मौजूद हैं, जिससे आप दोगुना काम कर सकते हैं।
आप चाहे तो सैमसंग के 19-वर्षीय मेंबर केशव से इस बात की पुष्टि ले सकते हैं।
“मैं चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई कर रहा हूं और साथ ही एक कंपनी के साथ इंटर्न भी हूं। मेरे पेशे में हर वक्त बहुत से दस्तावेजों को खंगालना होता है। जब मैंने सैमसंग डेक्स इस्तेमाल करना शुरू किया, तो इसने मेरी जिंदगी आसान बना दी।“
सैमसंग डेक्स को सेट अप करना बहुत आसान है। आपको सिर्फ अपने सैमसंग डेक्स के साथ कम्पैटिबल डिवाइस, चाहे वह कोई स्मार्टफोन हो या टैबलेट, को सैमसंग डेक्स स्टेशन, डेक्स पैड या एक एचडीएमआई अडैप्टर के माध्यम से एक एचडीएमआई मॉनिटर के साथ जोड़ना है। क्विक पैनल पर एक आसान से टैप से आपका डिवाइस डेक्स मोड पर आ जाता है और आप अपने टैब का इस्तेमाल ठीक अपने पर्सनल कम्प्यूटर की तरह कर सकते हैं।
मल्टीटास्किंग में मदद
सैमसंग डेक्स रोज के घरेलू कामकाज में आपकी मदद नहीं कर सकता, लेकिन जब बात आती है आपके ऑफिस से जुड़े कामों को आसान बनाने की, तो इससे बेहतर कुछ नहीं है! डेक्स के साथ जुड़े डिवाइस पर काम करते हुए भी कोई कई सारे विंडो पर बड़ी आसानी से एक साथ काम कर सकता है क्योंकि इससे आपको एक विंडो से दूसरे विंडो पर जाने की गजब सहूलियत मिल जाती है। इस तरह आपके लिए एक साथ कई काम करना आसान हो जाता है। हर दिन ऐप्लिकेशंस को ऑप्टिमाइज किया जाता है, जिससे एक से दूसरे स्क्रीन के बीच स्विच करना एकदम स्वाभाविक और स्वतः स्फूर्त लगता है। इसलिए यदि आप एक से दूसरे, दूसरे से तीसरे और तीसरे से चौथे ऐप पर जाकर वापस दूसरे ऐप पर आना चाहते हैं या फिर विंडो, ब्राउजर या फिर अपने मनपसंद गेम में से किसी भी समय किसी पर भी स्विच करना चाहते हैं, तो यह सब मक्खन की तरह सुगम लगता है।
बड़े स्क्रीन का अनुभव
याद कीजिए जब पिछली बार आप अपने फोन से पढ़ते हुए वीडियो कॉल पर अपने बॉस के सामने प्रजेंटेशन दे रहे थे। फोन पर स्लाइड देखने, उसके टेक्स्ट पढ़ने और साथ ही उसे समझाते हुए बताने में आपके पसीने जरूर छूटे होंगे। लेकिन अब आप अपने डेक्स इनेबल्ड डिवाइस को, चाहे वह स्मार्टफोन हो या टैबलेट, एक सामान्य यूएसबी केबल के जरिए अपने एचडीएमआई मॉनिटर के साथ जोड़ दीजिए और फिर देखिए कमाल! उसी फोन पर आप पलक झपकते स्लाइड्स को आगे-पीछे चला सकेंगे।
केशव ने कहा, “सैमसंग डेक्स सुविधा देता है। केवल डॉक्यूमेंट के लिए ही नहीं, बल्कि यह वीडियो के लिए भी शानदार है। इस प्लेटफॉर्म से दृश्यों की जो गहराई मिलती है, उसने मेरे देखने के अनुभव को कई गुना बढ़ा दिया है।”
तो कोई सैमसंग डेक्स का सबसे बेहतरीन इस्तेमाल कैसे कर सकता है? केशव ने हमें डेक्स पैड के बारे में बताया जो आपके फोन को, पोर्ट्रेट और लैंडस्केप- दोनों ही मोड में एक टचपैड की तरह इस्तेमाल करने लायक बना देता है जिससे आपको चलते-फिरते या फिर यात्रा करते वक्त किसी से जुड़ने में ज्यादा सहूलियत मिल जाती है।
घर से ऑफिस का काम करने के इस नए दौर में सैमसंग डेक्स आपके अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए तैयार है। इसलिए तैयार हो जाइए अपने डिवाइस को इससे जोड़ने और अपने मोबाइल को डेस्कटॉप मोबाइल बनाने के लिए।
[केशव कुमार चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई कर रहे हैं और लगभग 7 वर्षों से सैमसंग के मुरीद हैं। उन्होंने 2017 में सैमसंग मेंबर के तौर पर अपनी यात्रा शुरू की और अब सैमसंग के ब्रांड एम्बेसडर हैं। आप भी अपने गैलेक्सी स्मार्टफोन पर सैमसंग मेंबर्स ऐप में रजिस्टर कर इस समुदाय का हिस्सा बन सकते हैं।]
सैमसंग इंडिया ने आज अपने फ्लैगशिप टैबलेट, गैलेक्‍सी टैब S4 को लॉन्‍च करने की घोषणा की। यह सैमसंग डेक्‍स और एस पेन के साथ आने वाला नया 2-इन-1 एंड्रॉयड टैबलेट है, जो उन लोगों के लिए एक परफेक्ट डिवाइस है, जो कभी भी, कहीं भी बहुत कुछ करना चाहते हैं।
नए एस पेन और सैमसंग डेक्‍स के साथ गैलेक्‍सी टैब S4 ऐसा अनुभव प्रदान करता है जो आपको स्‍मार्ट तरीके से और तेज़ी से काम करने में मदद करता है। मॉर्डन डिज़ाइन, इमर्सिव डिस्‍प्‍ले, चार स्‍पीकर और बेहतर एंटरटेनमेंट फीचर्स के साथ सैमसंग गैलेक्‍सी टैब S4 आसान प्रोडक्टिविटी और ज़्यादा इमर्सिव एंटरटेनमेंट प्रदान करता है।
सैमसंग इंडिया के मोबाइल बिज़नेस के जनरल मैनेजर, आदित्‍य बब्बर ने कहा, ‘गैलेक्‍सी टैब S4 को लॉन्‍च करने की हमें बेहद खुशी है। सैमसंग का यह फ्लैगशिप टैबलेट उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो घर से ऑफि‍स और कहीं भी चलते-फिरते और ज़्यादा काम करना चाहते हैं। गैलेक्‍सी टैब S4 के साथ हम एक प्रीमियम टैबलेट पेश कर रहे हैं, जो जीवन को आसान बनाता है और उपभोक्‍ताओं को कहीं भी सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन देने में मदद करता है। सैमसंग डेक्‍स और एस पेन के साथ गैलेक्‍सी टैब S4 उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जिन्‍हें पीसी जैसी क्षमता वाले पोर्टेबल टैबलेट की ज़रूरत है। नए गैलेक्‍सी टैब S4 के लॉन्‍च के साथ, हम अपने उपभोक्‍ताओं को उनकी पूरी ज़रूरतों के हिसाब से शानदार प्रोडक्टिविटी और इमर्सिव एंटरटेनमेंट का बेहतरीन संयोजन प्रदान करना चाहते हैं।’
सैमसंग डेक्‍स के साथ प्रोडक्टिविटी
सैमसंग डेक्‍स कार्य परिस्थितियों के हिसाब से यूज़र एक्सपीरियंस को ऑप्‍टिमाइज़ करता है। स्‍टैंडअलोन मोड में, आप बिना मॉनिटर या बुक कवर कीबोर्ड के भी एक पीसी जैसे इंटरफेस का आनंद उठा सकते हैं। डुअल मोड में, मल्‍टीटास्किंग बहुत आसान हो जाती है, और आप अपने गैलेक्‍सी टैब S4 को एचडीएमआई अडैप्‍टर के साथ एक बड़े मॉनिटर से जोड़कर अपने काम के वातावरण को ऑप्टिमाइज़ करने के लिए इसका इस्‍तेमाल कर सकते हैं। आप ज़्यादा प्रभावी तरीके से काम कर सकेंगे और ज्‍यादा परिणाम हासिल कर पाएंगे।
सैमसंग डेक्‍स डुअल मोड में आप फुल स्‍क्रीन व्‍यू में कई तरह की ऐप्‍स को डिस्‍प्‍ले कर सकते हैं, भले ही ऐप्‍स फ्रीफॉर्म को सपोर्ट न करती हो। इसके साथ ही आप ऐप्‍स के बीच फाइल को मूव कर सकते हैं और आसानी से कंटेंट को शिफ्ट भी कर सकते हैं- जो काम करते वक्त बेहद मददगार फंक्‍शन साबित होता है। यह एक डेस्‍कटॉप कम्‍प्‍यूटर के उपयोग करने जैसा है, लेकिन जिसे कैरी करना बहुत आसान है।
सैमसंग डेक्‍स के साथ आप गैलेक्‍सी टैब S4 पर सीधे एंड्रॉयड ऐप्‍स की मल्‍टिपल डेस्‍कटॉप-स्‍टाइल विंडोज़ खोल सकते हैं, जिसमें माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस सूट शामिल है, साथ ही ज़रूरत पड़ने पर इन्‍हें री-साइज़ भी कर सकते हैं। ऐप्‍स के बीच कंटेंट को ड्रैग और ड्रॉप किया जा सकता है और अधिक दक्षता के लिए कीबोर्ड शॉर्टकट्स एवं कमांड्स का उपयोग कर सकते हैं।
चाहे आप ऑफि‍स में हों, घर पर हों या रास्‍ते में हों, गैलेक्‍सी टैब S4 7,300 एमएएच बैटरी के साथ एक्टिव रखता है और 16 घंटे का वीडियो प्‍लेबैक प्रदान करता है। इसके अलावा, सैमसंग के डिफेंस-ग्रेड मोबाइल सुरक्षा प्‍लेटफॉर्म, सैमसंग नॉक्‍स के साथ उपभोक्‍ता और कंपनियां यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि डिवाइस के विभिन्‍न स्तरों पर महत्‍वपूर्ण जानकारी को सुरक्षित रखा जाए।
बेहतर एस पेन एक्सपीरियंस
सैमसंग का एस पेन, प्रोडक्टिविटी की जरूरतों की संतुष्टि के लिए गैलेक्‍सी टैब S4 के साथ बॉक्‍स में आता है। फिर से डिज़ाइन किया गया एस पेन एक प्रामाणिक हैंडराइटिंग अनुभव प्रदान करता है- जो मॉर्डन दुनिया में चित्र बनाने, नोट्स लेने और कम्युनिकेट करने के लिए परफेक्ट है। यह यूज़र्स को अपनी रचनात्‍मकता को प्रदर्शित करने और कम्युनिकेट करने के लिए बेहतर तरीके प्रदान करता है। यूज़र्स स्‍क्रीन-ऑफ मेमो फीचर के ज़रिये चलते-फिरते नोट्स ले सकते हैं, सैमसंग नोट्स के ज़रिये नोट्स को मूव, ट्रांसलेट और ऑर्गनाइज़ कर सकते हैं और यहां तक कि सैमसंग लाइव मेसेज के ज़रिये पर्सनलाइज़्ड मैसेज भी भेज सकते हैं- और वो भी एस पेन के साथ।
ऑप्टिमाइज़्ड एंटरटेनमेंट
गैलेक्‍सी टैब S4 का डिस्‍प्‍ले पहले से कहीं ज़्यादा इमर्सिव है और नए क्‍वॉड स्‍पीकर्स आपके मीडिया अनुभव को आश्‍चर्यजनक तरीके से बढ़ा देते हैं। नए गैलेक्‍सी टैब S4 के साथ आप ज़्यादा इमर्सिव एक्सपीरियंस का आनंद उठा सकते हैं जिसे आप कहीं भी साथ ले जा सकते हैं। गैलेक्‍सी टैब S4 में पतले बेज़ल्‍स हैं जो सुपर एमोलेड टेक्‍नोलॉजी के साथ 10.5 इंच के बड़े डिस्‍प्‍ले को फिट कर लेता है और बेहतरीन पिक्चर डिटेल और वास्‍तविक जीवंत तस्‍वीरों के लिए 2560x1600 के साथ 16:10 स्‍क्रीन रेशियो, 287 पिक्‍सल पर इंच (पीपीआई) रेज़ोल्‍यूशन के साथ आता है। ऑडियो की बात करें तो गैलेक्‍सी टैब S4 में एकेजी और डॉल्‍बी एटमोज़ इमर्सिव साउंड टेक्‍नोलॉजी वाले चार स्‍पीकर्स हैं, जो आपके चारों ओर आवाज़ को फैलाकर जीवन में आनंद भरने का काम करेंगे। डॉल्‍बी एटमोज़ के साथ गैलेक्‍सी टैब S4 बिना किसी रुकावट के तेज़ आवाज़ और निरंतर प्‍लेबैक वॉल्‍यूम प्रदान करता है।
आपके जीवन को आसान बनाने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी
गैलेक्‍सी टैब S4 में आपके कनेक्‍टेड डिवाइस और लाइफस्‍टाइल को मैनेज करने के लिए नए और बेहतर फीचर्स को शामिल किया गया है। सैमसंग फ्लो यूज़र्स को फाइल्‍स, टास्‍क और नोटिफि‍केशन को सहजता से कनेक्‍ट और ट्रांसफर करते हुए उनके सभी डिवाइस को आसानी से मैनेज करने का मौका देता है। गैलेक्‍सी टैब S4 में स्‍मार्टथिंग्‍स ऐप2 टैबलेट के ज़रिये आपके स्‍मार्ट होम डिवाइस को मॉनिटर और कंट्रोल करना आसान बनाता है। इसके अलावा गैलेक्‍सी टैब S4 का डेली बोर्ड3 आपको अपने पसंदीदा फोटो और रोज़ की जानकारियां जैसे मौसम, कैलेंडर और समय को एक ही स्‍थान पर देखने का मौका देता है।
उपलब्‍धता और ऑफर्स
गैलेक्‍सी टैब S4 को 57,900 रुपये की कीमत पर लॉन्‍च किया जाएगा और यह 18 अक्तूबर, 2018 से ब्‍लैक और ग्रे कलर में सैमसंग ऑनलाइन शॉप (shop.samsung.com/in), प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्‍टोर्स पर उपलब्‍ध होगा। यह ऑनलाइन एक्‍सक्‍लूसिव पार्टनर अमेज़न पर भी 20 अक्‍टूबर, 2018 से बिक्री के लिए उपलब्‍ध होगा।
इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत, आप एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के ज़रिये इस डिवाइस को खरीदने पर 5,000 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड और कंज्‍यूमर ड्यूरेबल लोन पर ईएमआई का ऑप्‍शन भी दिया जा रहा है।
गैलेक्‍सी टैब S4 पर जियो 4G के उपभोक्‍ताओं को 2750 रुपये का इंस्‍टेंट कैशबैक मिलेगा, जिसके लिए उन्‍हें 198 रुपये या 299 रुपये के प्लान से रिचार्ज करना होगा। उपभोक्‍ताओं को अगले 4 रिर्चाज के लिए प्रत्‍येक रिचार्ज पर डबल डाटा का फायदा भी मिलेगा, जो उन्‍हें क्रिकेट, म्‍यूज़िक, वीडियो बहुत कुछ देखने की आज़ादी देगा।
सैमसंग गैलेक्‍सी टैब S4 स्पेसिफिकेशन्स
DISPLAY
10.5” WQXGA (2560×1600) sAMOLED
CHIPSET
Qualcomm® Snapdragon 835 Octa Core (2.35GHz + 1.9GHz)
LTE SUPPORT
LTE Cat.16 DLCA, 4X4 MIMO
MEMORY / STORAGE
4GB + 64GB, microSD up to 400GB
CAMERA
13MP AF + 8.0MP, Flash
PORT
USB3.1 (Type C), POGO
SENSORS
Accelerometer, Compass, Gyroscope, RGB, Proximity, Iris Scanner, Hall Sensor
WIRELESS CONNECTIVITY
Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, MIMO, Wi-Fi Direct, Bluetooth® 5.0
GPS
GPS + GLONASS, BEIDOU, GALILEO
DIMENSION, WEIGHT
249.3 x 164.3 x 7.1mm
/ 483g (LTE)
BATTERY
7,300mAh, Fast Charging
OS/UPGRADE
Android 8.1
ACCESSORIES
S Pen (included)
VIDEO
Recording: UHD 4K (3840×2160) @ 30fps
Playback: UHD 4K (3840×2160) @ 60fps
AUDIO
4 speakers tuned by AKG, Dolby Atmos®
गैलेक्सी S8 और S8+ के साथ लॉन्च किया गया और अब गैलेक्सी नोट8 में उपलब्ध, सैमसंग DeX* यूज़र्स को मोबाइल से डेक्सटॉप का ट्रांज़िशन देकर स्मार्टफोन को डेस्कटॉप की तरह इस्तेमाल करने का बेहतरीन अनुभव देता है। अब यूज़र्स के पास पार्टनरशिप के विस्तार करते ईकोसिस्टम में दोनों ही दुनिया का लुत्फ उठाने का अवसर है, जो कोडिंग, एंटरटेनमेंट और प्रोडक्टिविटी के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है।
लिनक्स ऑन गैलेक्सी है बेहद खास
आखिरकार, डेवेलपर्स अब खुद मोबाइल डेवेलपमेंट एनवायरमेंट का अनुभव कर सकते हैं।
सैन फ्रांसिस्को में एसडीसी 2017 के दौरान प्रदर्शित की गई ऐप लिनक्स ऑन गैलेक्सी, डेवलपर्स को कहीं भी, कभी भी, चलते-फिरते उनके गैलेक्सी स्मार्टफोन में लिनक्स ओएस का एनवायरमेंट देकर उन्हें उनके डेस्क से फ्री करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। लिनक्स ऑन गैलेक्सी वाले स्मार्टफोन्स एक ही साथ एक से ज़्यादा ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने की क्षमता रखते हैं, ताकि डेवेलपर्स बिना किसी प्रतिबंध के अपने मोबाइल डिवाइस पर अपनी पसंद के लिनक्स आधारित डिस्ट्रीब्यूशन पर काम करने में सक्षम हो पाएं। एंड्रॉइड ओएस का उपयोग करने के साथ ही, वो ज़रूरत के हिसाब से लिनक्स ओएस एनवायरमेंट में किसी भी सॉफ़्टवेयर को चलाने के लिए ऐप खोल सकते हैं, जिससे डेवेलपर्स को चुनने का मौका मिलता है।
इसके अलावा, लिनक्स ऑन गैलेक्सी डेक्स-इनेबल्ड है, इसका मतलब डेवेलपर्स जब चाहे बड़ी स्क्रीन पर काम करने के लिए कीबोर्ड और माउस की मदद से स्मार्टफोन से डेस्कटॉप पर जा सकते हैं।** वर्तमान में अपने परीक्षण के चरण में, लिनक्स ऑन गैलेक्सी डेवेलपर्स के बीच अभी से ही चर्चा का विषय बन गया है।
और भी मनोरंजन
मनोरंजन की दुनिया में, सैमसंग डेक्स अब पहले से ज़्यादा मोबाइल गेम्स और वीडिया स्ट्रीमिंग सर्विस सपोर्ट करेगा, ताकि यूज़र्स बड़ी स्क्रीन का मज़ा उठा सकें।
सैमसंग के प्रमुख वीडियो गेम डेवेलपर्स जैसे सुपर इविल मेगाकॉर्प की वेनग्लोरी, गेम इंसाइट की सर्वाइवल एरिना, एरिका फ्रोमलिंग की बॉम्ब स्क्वॉड और नेटमार्बल की लीनियेज 2 रेवोल्यूशन के साथ साझेदारी से ही मशहूर मोबाइल गेम्स को सैमसंग गेम लॉन्चर ऐप के ज़रिए डेस्कटॉप सेटिंग में दिखाता है, वो भी कीबोर्ड और माउस के साथ ताकि आसानी से गेम खेली जा सके। इससे प्लेयर्स बिना गेमिंग में रुकावट के मोबाइल से डेस्कटॉप और फिर वापस आ सकते हैं। इसके अलावा, नए टाइटल्स जैसे लीनियेज 2 रेवोल्यूशन और नेक्सन का AxE वुल्कन API को बड़ी संख्या में सपोर्ट करना शुरु कर चुके हैं। आने वाला ‘मोबाइल टाइटल’ स्क्वायर एनिक्स फाइनल फैन्टेसी XV पॉकेट एडिशन को वुल्कन और डेक्स दोनों के लिए अनुकूलित किया गया है, जो मोबाइल गेमिंग की सीमाओं को आगे बढ़ा रहा है।
ट्विच के साथ, वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस के यूज़र्स को बेहतर मल्टीटास्किंग एक्सपीरियंस प्रदान किया जाता है और सैमसंग डेक्स के ज़रिये वो दूसरी ऐप्स के साथ विंडो को रीसाइज़ कर सकते हैं।
प्रोडक्टिविटी में बढ़ावा
इस सेवा से सिर्फ मोबाइल एंटरटेनमेंट बेहतर नहीं होता, बल्कि इससे यूज़र प्रोडक्टिविटी भी बढ़ती है। सैमसंग डेक्स, सैमसंग स्मार्टफोन को डेस्कटॉप जैसे वर्कस्टेशन में बदल देता है, जिससे प्रोफेशनल्स का आउटपुट बढ़ जाता है।
यूज़र्स को पहले से बेहतर ईमेल का अनुभव मिल सकता है— सैमसंग ईमेल, सैमसंग फोकस, नाइन ईमेल और एमएस आउटलुक जैसे ईमेल क्लाइंट्स के साथ — एक ऑप्टिमाइज़्ड इंटरफेस के ज़रिये जिसमें डेस्कटॉप जैसा, तीन-कॉलम लेआउट, फ्लेक्सिबल स्प्लिट व्यू और मल्टि कम्पोज़र है।
इसी तरह, सैमसंग डेक्स ज़्यादा सर्विसेज़ जैसे ज़ूम, ब्लूजीन्स और गोटूमीटिंग के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में काफी अच्छा सहयोग देता है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को पहले से सरल बनाया गया है जिसमें सीमलेस डॉकिंग-अंडॉक्लिंग अनुभव, स्क्रीन और दस्तावेज़ साझा करने के लिए सपोर्ट, और मल्टीटास्किंग क्षमताएं शामिल हैं जिससे यूज़र नोट्स लेते समय ईमेल भेजते टाइम भी कॉल पर रह सकते हैं।
गैलेक्सी नोट 8 के साथ, नया ऑल एप्स यूज़र इंटरफेस यूज़र्स को एक बार में 36 मोबाइल एप्स तक देखने का मौके देता है, जो कि पहले 25 एप्स तक सीमित था। पहले से बेहतर UI, ऐप को ढ़ूंढने और इस्तेमाल करने में काफी सुविधाजनक बनाता है, जिससे यूज़र एप्स को जल्दी से पहचान कर उनका उपयोग कर सकते हैं।
जैसे-जैसे सैमसंग थर्ड पार्टी डेवेलपर्स के साथ अपने पार्टनर ईकोसिस्टम का विस्तार कर रहा है और स्मार्टफोन पर लिनक्स का उपयोग बढ़ाने का प्रयास कर रहा है, वैसे-वैसे सर्विस का ईकोसिस्टम व्यवस्थित रूप से बढ़ता रहेगा, जिससे सैमसंग डेक्स ऑप्टिमाइज़्ड एप्स की बड़ी रेंज और बिज़नेस और एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में गैलेक्सी यूज़र्स को फीचर्स और एक्सपीरियंस दिए जाएंगे।
*सैमसंग डेक्स गैलेक्सी नोट8 और गैलेक्सी S8 और S8+ के साथ कम्पैटिबल है
**लिनक्स ऑन गैलेक्सी कब उपलब्ध होगा ये जानने के लिए साइन अप करें- http://seap.samsung.com/linux-on-galaxy