Samsung experience store – Samsung Newsroom भारत
भारत के अग्रणी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने पुणे के लोकप्रिय और हाई-फुटफॉल इलाके विमान नगर में अपने नए एक्सपीरियंस स्टोर की शुरुआत की है। 1050 वर्ग फुट में फैला यह स्टोर कंपनी के प्रीमियम रिटेल विस्तार की दिशा में एक और मजबूत कदम है, जहां ग्राहक सैमसंग की अत्याधुनिक तकनीक और कनेक्टेड इकोसिस्टम का अनुभव एक ही छत के नीचे ले सकेंगे।
यह स्टोर खास तौर पर स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, स्मार्टवॉच, स्मार्ट रिंग और स्मार्टथिंग्स इकोसिस्टम के लिए समर्पित ज़ोन प्रदान करता है, जहां कनेक्टेड लिविंग की पूरी झलक मिलती है। यहां मौजूद इंटरैक्टिव डिस्प्ले और अनुभव आधारित एरिया ग्राहकों को यह समझने में मदद करते हैं कि ये डिवाइस कैसे उनकी प्रोडक्टिविटी, मनोरंजन, वेलनेस और स्मार्ट होम ऑटोमेशन का हिस्सा बनते हैं।
विमान नगर जैसे पॉश और व्यस्त इलाके में स्थित यह नया स्टोर, सैमसंग की नवीनतम टेक्नोलॉजी से ग्राहकों को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। जैसे-जैसे शहर विकास के केंद्र बनते जा रहे हैं, यह स्टोर कंपनी के लिए एक अहम रिटेल टचपॉइंट के रूप में काम करेगा, जो उपभोक्ताओं से और गहरा जुड़ाव सुनिश्चित करेगा और बाजार में सैमसंग की स्थिति को और सुदृढ़ करेगा।
सुमित वालिया, वाइस प्रेसिडेंट – डी2सी बिजनेस और कॉर्पोरेट मार्केटिंग हेड, सैमसंग इंडिया ने कहा, “हमारा उद्देश्य ऐसे रिटेल अनुभव बनाना है जो ग्राहकों को इनोवेशन के और करीब लाएं। पुणे के विमान नगर में यह नया प्रीमियम एक्सपीरियंस स्टोर, हमारी इसी सोच को दर्शाता है। यह एक ऐसा डेस्टिनेशन है, जहां नई तकनीक, ग्राहकों से जुड़ाव और बेहतरीन सेवा – तीनों का संगम है।”
ग्राहक संतुष्टि और डिजिटल सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए, नया स्टोर सैमसंग की प्रमुख पहल ‘लर्न @ सैमसंग’ का भी मंच बनेगा, जो देश के अन्य शहरों में पहले ही सफलतापूर्वक चल रही है। इस कार्यक्रम के तहत खास तौर पर मिलेनियल्स और जेन जेड के लिए डिज़ाइन की गई वर्कशॉप्स आयोजित की जाएंगी, जिनका उद्देश्य है आधुनिक तकनीक का अधिकतम लाभ उठाने के लिए उन्हें जरूरी कौशल और जानकारी से लैस करना।
इन इंटरैक्टिव सेशंस में ग्राहकों को गैलेक्सी डिवाइसेज़ के साथ व्यावहारिक अनुभव मिलता है और ये एआई-आधारित फोटोग्राफी, प्रोडक्टिविटी, क्रिएटिविटी और डिजिटल डूडलिंग जैसे रोचक विषयों पर केंद्रित होते हैं, जिससे ग्राहकों की तकनीकी दक्षता और ब्रांड से जुड़ाव दोनों ही बढ़ते हैं।
लॉन्च के मौके पर, स्टोर में आने वाले ग्राहक कई आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:
30 से अधिक प्रमुख OTT, म्यूज़िक, वेलनेस और इंफोटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स पर मुफ्त सब्सक्रिप्शन
40 से अधिक ब्रांड गिफ्ट कार्ड्स पर विशेष छूट और 25 से अधिक प्रीमियम ब्रांड्स पर सर्वश्रेष्ठ डील्स
भारत के 100+ प्रीमियम रेस्टोरेंट्स में ‘बाय-1-गेट-1-फ्री’ बुफे ऑफर
पेटीएम फर्स्ट मेंबरशिप रिवॉर्ड्स, फ्लाइट्स पर विशेष ट्रैवल सेविंग्स, और देशभर के 14,000 से अधिक रेस्टोरेंट्स में डिस्काउंट ऑफर्स
इसके साथ ही, स्टोर में सैमसंग स्टोर+  की भी शुरुआत की गई है – यह एक सहज और यूज़र-फ्रेंडली डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो ग्राहकों को विस्तृत प्रोडक्ट जानकारी देखने और घर बैठे डिलीवरी का विकल्प चुनने की सुविधा देता है। यह ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदारी के अनुभव को पूरी तरह से जोड़ने का काम करता है।
स्टोर के भीतर एक समर्पित सर्विस सेंटर भी स्थापित किया गया है, जो खरीद के बाद बेहतर सहायता और समाधान प्रदान करता है, जिससे ग्राहक सेवा का अनुभव और भी भरोसेमंद हो जाता है।
भारत के प्रमुख कंज्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स ब्रैंड सैमसंग ने साउथ एक्‍सटेंशन (पार्ट 2) में एक प्रीमियम एक्‍सपीरियेंस स्‍टोर का उद्घाटन किया है। यह साउथ दिल्‍ली में सैमसंग का सबसे बड़ा स्‍टोर है।
यह स्‍टोर राजधानी के सबसे उच्‍च-स्‍तरीय शॉपिंग डिस्ट्रिक्‍ट्स में से एक में स्थित है। इसे अनूठा अनुभव देने के लिये डिजाइन किया गया है, जहाँ अत्‍याधुनिक टेक्‍नोलॉजी और निजी सेवाओं का संगम होगा। इस अनुभव से टेक्‍नोलॉजी में रुचि रखने वालों और रोजमर्रा के उपभोक्‍ताओं की अलग-अलग तरह की आवश्‍यकताएं पूरी होंगी।
सैमसंग एक्‍सपीरियेंस स्‍टोर लगभग 3400 वर्गफीट में फैला हुआ है। इसके अलग-अलग ज़ोन्‍स में उपभोक्‍ताओं को नये स्‍मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, ऑडियो उपकरण तथा अभिनव स्‍मार्टथिंग्‍स इकोसिस्‍टम मिलेगा। यहाँ ग्राहक सीधे तौर पर देख सकेंगे कि सैमसंग के कनेक्‍टेड उपकरण किस तरह से रोजाना की जिन्‍दगी को ज्‍यादा स्‍मार्ट और सुविधाजनक अनुभवों में बदल सकते हैं।
यह वसंत कुंज, कनॉट प्‍लेस और साकेत के बाद नई दिल्‍ली में सैमसंग का चौथा प्रीमियम एक्‍सपीरियेंस स्‍टोर है। यहाँ बिक्री, अभिनव उत्‍पादों और ग्राहक सेवा के संदर्भ में उपभोक्‍ताओं की सारी जरूरतें पूरी होंगी। इस लॉन्‍च के लिये सैमसंग के पास रोमांचक ऑफर्स भी हैं, जैसे कि गैलेक्‍सी फिट3 सिर्फ 1499 रूपये में उपलब्‍ध होगा और गैलेक्‍सी के चुनिंदा उपकरणों की खरीदी पर 1,00,000 रूपये तक के रिवार्ड तथा पेटीएम फर्स्‍ट मेम्‍बरशिप मिलेगी।
सैमसंग इंडिया में डी2सी बिजनेस के वाइस प्रेसिडेंट सुमित वालिया ने कहा, ‘‘साउथ एक्‍सटेंशन (पार्ट 2) में सैमसंग एक्‍सपीरियेंस स्‍टोर को लॉन्‍च करते हुए हम उत्‍साहित हैं। यह स्‍टोर वसंत कुंज, कनॉट प्‍लेस और साकेत के स्‍टोर्स की शानदार सफलता को आगे बढ़ाएगा। इनमें से हर स्‍टोर उपभोक्‍ताओं का चहेता ठिकाना बन चुका है और उन्‍हें टेक्‍नोलॉजी के दिलचस्‍प अनुभव तथा बेजोड़ ग्राहक सेवा प्रदान कर रहा है। हमारा नया फ्लैगशिप स्‍टोर 3400 वर्गफीट में फैला है और इसके अभिनव ज़ोन्‍स ग्राहकों के अनुभव को बेहतरीन बना देंगे। यहाँ ग्राहकों को सैमसंग के नये उत्‍पादों की जानकारी मिलेगी और स्‍मार्टथिंग्‍स इकोसिस्‍टम देखने का मौका मिलेगा। हम टेक्‍नोलॉजी के माध्‍यम से अपने ग्राहकों का जीवन समृद्ध बनाने के लिये प्रति‍बद्ध हैं और हमें इन स्‍टोर्स के माध्‍यम से उनके साथ गहरे रिश्‍ते बनाने की आशा है।‘’
इस स्‍टोर में खरीदारी का शानदार अनुभव भी मिलेगा और ग्राहक सैमसंग स्‍टोर+ प्‍लेटफॉर्म के माध्‍यम से सैमसंग के 1200 से ज्‍यादा उत्‍पाद देख सकेंगे। यह अभिनव समाधान खरीदारों को स्‍टोर के भीतर उत्‍पाद की जानकारी पाने में समर्थ बनाता है और चीजें सीधे उनके घर डिलीवर कर दी जाती हैं।
उत्‍पादों के दिलचस्‍प प्रदर्शन के अलावा, स्‍टोर में ‘Learn @ Samsung’ की पहल भी होगी, जहाँ तरह-तरह के वर्कशॉप्‍स उपभोक्‍ताओं को सशक्‍त करने के लिए तैयार किये गये हैं। यह खासकर मिलेनियल्‍स और जनरेशन जेड के लिये होगा, ताकि उन्‍हें टेक्‍नोलॉजी का असरदार ढंग से इस्‍तेमाल करने के लिये पूरी जानकारी एवं कौशल मिल सकें। यह वर्कशॉप्‍स स्‍थानीय संस्‍कृति एवं रुचियों पर फोकस करके सैमसंग और लोगों के बीच सार्थक सम्‍बंध बनाएंगी।
इतना ही नहीं, ग्राहक सैमसंग केयर+ प्‍लान्‍स का फायदा भी उठा सकते हैं, ताकि अपने गैलेक्‍सी उपकरणों के लिये उन्‍हें ज्‍यादा सहयोग मिल सके। इस स्‍टोर में ग्राहकों को बिक्री-पश्‍चात सेवा भी मिलेगी । होम सर्विस कॉल्‍स की सुविधाजनक बुकिंग समेत यह सेवा ग्राहक संतोष के लिये सैमसंग की कठोर प्रतिबद्धता को साबित करती है।
सैमसंग इंडिया ने आज गुजरात में सूरत के इंटरनेशनल बिजनेस सेंटर (IBC) में अपने दूसरे प्रीमियम एक्‍सपीरियंस स्‍टोर का उद्घाटन किया। इस साल की शुरुआत में, सैमसंग ने अपना पहला प्रीमियम एक्‍सपीरियंस स्‍टोर गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में खोला था। बिक्री, सर्विस और आकर्षक उपभोक्‍ता अनुभवों के लिए एक वन-स्‍टॉप शॉप के तौर पर डिजाइन किया गया, सूरत का प्रीमियम एक्‍सपीरियंस स्‍टोर 2500 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है।
स्‍टोर स्‍मार्टथिंग्‍स, स्‍मार्टफोंस, लैपटॉप, ऑडियो, गेमिंग और लाइफस्‍टाइल टेलीविजन के लिए समर्पित इमर्सिव जोन के आसपास सैमसंग के संपूर्ण उत्‍पाद ईकोसिस्‍टम को प्रदर्शित करता है। यह स्‍टोर सूजर के प्रसिद्ध इंटरनेशनल बिजनेस सेंटर (IBC) में स्थित है, जो न केवल एक कॉरपोरेट केंद्र के रूप में बल्कि स्‍थानीय लोगों के लिए एक गतिशील सांस्‍कृतिक केंद्र के रूप में भी जाना जाता है।
नया एक्‍सपीरियंस स्‍टोर ‘Learn @ Samsung’ प्रोग्राम के हिस्‍से के रूप में गैलेक्‍सी वर्कशॉप की एक विविध श्रृंखला की मेजबानी भी करेगा। इन वर्कशॉप को तकनीक-प्रेमी व्‍यक्तियों के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें जेन जेड और मिलेनियल्‍स पर विशेष ध्‍यान दिया गया है। वर्कशॉप में डिजिटल कला, डूडलिंग, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, फ‍िटनेस, कुकिंग, कोडिंग, म्‍यूजिक और शहर की स्‍थानीय संस्‍कृति और मूल्‍यों का जश्‍न मनाने वाले कार्यक्रमों सहित उपभोक्‍ताओं के हितों से जुड़े विषयों की एक विस्‍तृत श्रृंखला शामिल होगी।
उद्घाटन के बाद पहले दो हफ्तों में स्‍टोर पर आने वाले उपभोक्‍ताओं को 15,000 रुपए और उससे अधिक कीमत के सैमसंग उत्‍पादों की खरीद पर दो गुना ज्‍यादा लॉयल्‍टी प्‍वॉइंट और 2,999 रुपए में Galaxy Buds2 मिलेंगे। इसके अलावा, उपभोक्‍ताओं को सभी प्रमुख बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का बैंक कैशबैक भी मिलेगा।
सुमित वालिया, सीन‍ियर डायरेक्‍टर, सैमसंग इंडिया, ने कहा, “अहमदाबाद में सफल लॉन्‍च के बाद, गुजरात में एक और बड़ा प्रीमियम स्‍टोर स्‍थापित करने पर हम काफी उत्‍साहित हैं। हम युवा दर्शकों को गहन और विशिष्‍ट रूप से तैयार किए गए उत्‍पाद अनुभवों से जोड़ने में भरोसा रखते हैं और सूरत में हमारा नया स्‍टोर अनुभव के साथ बहुत कुछ प्रदान करेगा। विशेषरूप से तैयार अनुभवों की पेशकश पर जोर देने के साथ, हम ‘Learn @ Samsung’ वर्कशॉप की मेजबानी भी करेंगे, जिसमें डिजिटल आर्ट, डूडलिंग, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, फ‍िटनेस और म्‍यूजिक सहित विभिन्‍न उपभोक्‍ता रुचियों पर ध्‍यान केंद्रित किया जाएगा।”
नए स्‍टोर पर, उपभोक्‍ताओं को सैमसंग के Store+ एंडलेस एस्‍ले प्‍लेटफॉर्म के माध्‍यम से फ‍िजिटल अनुभव मिलेगा। Store+ के साथ, उपभोक्‍ता डिजिटल कियोक्‍स का उपयोग कर इसके पोर्टफोलियो में 1,200 से अधिक विकल्‍पों के साथ सैमसंग के सभी उत्‍पादों को ब्राउज करने में सक्षम होंगे, चाहे वे ऑनलाइन उपलब्‍ध हों या फ‍िर स्‍टोर पर उपलब्‍ध हों। उपभोक्‍ता स्‍टोर से ही ऑनलाइन ऑर्डर भी कर सकते हैं और उत्‍पादों को सीधे उनके घर पर डिलीवर किया जाता है।
उपभोक्‍ता सैमसंग की डिजिटल ऋण सेवा, Samsung Finance+ का भी उपयोग कर सकते हैं और स्‍टोर में ही गैलेक्‍सी स्‍मार्टफोन, टैबलेट और स्‍मार्टवॉच के लिए Samsung Care+ प्‍लान का विकल्‍प भी चुन सकते हैं।
स्‍टोर पर आने वाले उपभोक्‍ता अपने स्‍मार्टफोन के लिए परेशानी मुक्‍त आफ्टर-सेल्‍स सर्विस और अपने घर से ही अपने उपभोक्‍ता इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स उत्‍पादों के लिए सर्विस कॉल बुक कर सकते हैं।
सैमसंग इंडिया ने अहमदाबाद के पैलेडियम मॉल में आज गुजरात में अपने सबसे बड़े और नए प्रीमियम एक्‍सपीरियंस स्‍टोर का उद्घाटन किया। ये स्‍टोर शहर में उपभोक्‍ताओं के लिए रोमांचक नया प्रौद्योगिक अनुभव लेकर आएगा।
नए स्‍टोर में, उपभोक्‍ता सैमसंग के कनेक्‍टेड ईकोसिस्‍टम जैसे स्‍मार्टथिंग्‍स, स्‍मार्टफोन, लैपटॉप, ऑडियो गेमिंग और लाइफस्‍टाइल टेलीविजन पर आधारित रोमांचक जोन के माध्‍यम से सैमसंग की संपूर्ण उत्‍पाद श्रृंखला का आनंद उठा सकेंगे।
पैलेडियम मॉल, जो अहमदाबाद के थालतेज क्षेत्र में स्थित है, जेन जेड और मिलेनियल्‍स के लिए एक पसंदीदा केंद्र के रूप में उभरा है। यहां बने स्‍टोर में उपभोक्‍ताओं के लिए ‘लर्न@सैमसंग’ कार्यक्रम के तहत विभिन्‍न गैलेक्‍सी वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इसमें डिजिटल आर्ट, डूडलिंग, फोटोग्राफी और फ‍िटनेस जैसे उपभोक्‍ता रुचि वाले विषयों पर मुफ्त व्‍यावहारिक वर्कशॉप शामिल होंगी।
3500 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला यह स्‍टोर स्‍थानीय संस्‍कृति, संगीत और कला पर विशेष ध्‍यान केंद्रित करते हुए विभिन्‍न प्रकार की मनोरंजन गतिविधियों को भी संचालित करेगा, जो अहमदाबाद शहर के लिए एक अनुकूलित सैमसंग अनुभव लेकर आएगा।
खुलने के बाद पहले सप्‍ताह में स्‍टोर पर आने वाले उपभोक्‍ताओं को 20,000 रुपए और उससे अधिक की खरीदारी पर निश्चित उपहार, दोगुना लॉयल्‍टी प्‍वॉइंट और चुनिंदा सैमसंग उत्‍पाद की खरीद पर गैलेक्‍सी बड्स2 2,999 रुपए में मिलेगा। इसके अलावा, उपभोक्‍ता ऑलवेज-ऑन स्‍पेशल बेनेफ‍िट्स जैसे स्‍मार्टफोंस, टैब्‍स, लैपटॉप और स्‍मार्टवॉच पर 10 प्रतिशत तक का स्‍टूडेंट डिस्‍काउंट, चुनिंदा डिवाइस पर 8,000 रुपए तक का कैशबैक और 21,000 रुपए तक के अतिरिक्‍त लाभ भी हासिल कर सकते हैं।
सुमित वालिया, सीनियर डायरेक्‍टर, सैमसंग इंडिया, ने कहा, “अहमदाबाद में अपने अगली पीढ़ी के प्रीमियम एक्‍सपीरियंस स्‍टोर को खोलने पर हम काफी उत्‍साहित हैं। हमनें सैमसंग जेन जेड उपभोक्‍ताओं के लिए सैमसंग स्‍मार्टथिंग्‍स और गेमिंग एंड क्रिएटिविटी जैसे जोन के माध्‍यम से अनूठे अनुभवों को तैयार किया है। इसके अलावा, अपने युवा उपभोक्‍ताओं को उनके जुनून के माध्‍यम से जुड़ने के लिए, हम ‘लर्न@सैमसंग‘ वर्कशॉप का भी आयोजन करेंगे। ये वर्कशॉप डिजिटल आर्ट, डूडलिंग, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, फ‍िटनेस और म्‍यूजिक आदि जैसे विभिन्‍न उपभोक्‍ता रुचियों पर केंद्रित होंगे।”
नया लॉन्‍च किया गया स्टोर सैमसंग उत्‍पादों की अगली पीढ़ी के जीवंत अनुभव के साथ ही साथ युवा गेमिंग उत्‍साही लोगों को एक समर्पित गेमिंग जोन के साथ अद्वितीय अनुभव प्रदान करता है, जो स्‍मार्ट मॉनिटर की प्रीमियम रेंज को प्रदर्शित करता है।
नए स्‍टोर पर, उपभोक्‍ताओं को सैमसंग के स्‍टोर प्‍लस एंडलेस ऐजल प्‍लेटफॉर्म के जरिये एक फ‍िजिटल अनुभव मिलेगा। स्‍टोर प्‍लस के साथ, उपभोक्‍ता डिजिटल कियोस्‍क का उपयोग कर अपने पोर्टफोलियो में 1200 से ज्‍यादा विकल्‍पों के साथ सैमसंग उत्‍पादों, चाहे वो ऑनलाइन या इन-स्‍टोर उपलब्‍ध हों, को ब्राउज करने में सक्षम होंगे। उपभोक्‍ता स्‍टोर से ऑनलाइन ऑर्डर भी कर सकते हैं और उत्‍पादों की डिलीवरी सीधे अपने घर पर प्राप्‍त कर
सकते हैं।
उपभोक्‍ता स्‍टोर पर गैलेक्‍सी स्‍मार्टफोन, टैबलेट और स्‍मार्टवॉच के लिए सैमसंग के डिजिटल लेंडिंग प्‍लेटफॉर्म सैमसंग फाइनेंस प्‍लस और सैमसंग के डिवाइस केयर प्‍लान सैमसंग केयर प्‍लस तक भी आसानी से पहुंच सकते हैं।
स्‍टोर पर आने वाले उपभोक्‍ता अपने स्‍मार्टफोन के लिए परेशानी मुक्‍त आफ्टर-सेल्‍स सर्विस और घर पर अपने उपभोक्‍ता इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स उत्‍पादों के लिए सर्विस कॉल भी बुक कर सकेंगे।
सैमसंग इंडिया ने आज दिल्ली के प्रतिष्ठित कनॉट प्लेस में उत्तर भारत के अपने सबसे बड़े प्रीमियम एक्सपीरियंस स्टोर का उद्घाटन किया। राजधानी के बीचोंबीच स्थित इस नए एक्सपीरियंस स्टोर में कनेक्टेड लिविंग, स्मार्टफोन, ऑडियो, गेमिंग, लाइफस्टाइल स्क्रीन और वियरेबल्स जैसे मजेदार जोन के साथ सैमसंग के संपूर्ण प्रोडक्ट इकोसिस्टम को प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही यहां स्मार्टथिंग्स के साथ इसकी मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी की झलक भी पेश की गई है।
यह स्टोर दिल्ली में शॉपिंग की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक कनॉट प्लेस में स्थित है। 100 से भी ज्यादा वर्षों की समृद्ध विरासत को अपने भीतर समेटे कनॉट प्लेस आज के समय में जेन जी और मिलेनियल्स का प्रमुख केंद्र है। यह सैमसंग स्टोर अगली पीढ़ी के सैमसंग उत्पादों का एक बेमिसाल अनुभव प्रदान करता है।
इस स्टोर से खरीदारी करने वाले पहले 500 में से 5 भाग्यशाली ग्राहकों को गैलेक्सी जेड फोल्ड4 या गैलेक्सी जेड फ्लिप4 जीतने का मौका मिलेगा। वहीं 10,000 रुपये से अधिक खर्च करने वाले पहले 200 ग्राहकों को हर खरीदारी पर निश्चित उपहार मिलेगा।
पहले दो दिनों (28-29 जनवरी) में स्टोर पर आने वाले ग्राहकों को गैलेक्सी स्मार्टफोन, टैबलेट, वियरेबल, लैपटॉप, टीवी और डिजिटल अप्लायंसेस पर 10% तक का अतिरिक्त कैशबैक और 30 जनवरी से 4 फरवरी के बीच पूरे सैमसंग प्रोडक्ट पोर्टफोलियो पर 2X लॉयल्टी पॉइंट का लाभ उठाने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही 9 फरवरी से 15 फरवरी के बीच चुनिंदा गैलेक्सी डिवाइस खरीदने पर ग्राहक 2,999 रुपये में गैलेक्सी बड्स2 पा सकते हैं।
श्री सुमित वालिया, सीनियर डायरेक्टर, सैमसंग इंडिया ने कहा, “हमें दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक नया सैमसंग एक्सपीरियंस स्टोर खोलकर बेहद खुशी हो रही है। दिल्ली का दिल कहा जाने वाला कनॉट प्लेस नए जोश, विविध संस्कृतियों और समृद्ध विरासत से भरपूर एक लोकप्रिय स्थल है। यह उत्तर भारत का सबसे बड़ा सैमसंग एक्सपीरियंस स्टोर है, जहां सैमसंग डिवाइसेज के सबसे बड़े पोर्टफोलियो को प्रदर्शित किया गया है। इस नए स्टोर के साथ, हमारा लक्ष्य प्रत्येक ग्राहक, खासतौर पर जेन जी और मिलेनियल्स को सैमसंग के सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्ट की पेशकश करने के साथ उन्हें कनेक्टेड लिविंग, गेमिंग और लाइफस्टाइल स्क्रीन जैसे अनुभव से रोमांचित करना है।
उन्होंने कहा, “यह नया स्टोर, स्टोर+ की मदद से अपनी तरह का एक खास फिजिटल अनुभव भी प्रदान करेगा, इससे हमारे युवा उपभोक्ताओं को खरीदारी का एक शानदार अनुभव मिलेगा, साथ ही यह उन्हें अधिक विकल्पों में से अपना पसंदीदा प्रोडक्ट चुनने में मदद करेगा।”
करीब 3,500 वर्ग फुट जगह में फैले इस दो मंजिला स्टोर में ग्राहकों के लिए गैलेक्सी वर्कशॉप, लाइव कॉमर्स एक्टिविटीज और कल्चरल पर्फोर्मेंस जैसे कई आकर्षक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। स्टोर में एक संपूर्ण सुविधाओं से लैस कस्टमर सर्विस सेंटर भी स्थापित किया गया है।
कनॉट प्लेस राजधानी का एक ऐतिहासिक शॉपिंग सेंटर है, यह विंटेज खूबसूरती के साथ दिल्ली के आधुनिक ट्रेंड का एक बेमिसाल संगम है। यह स्थानीय लोगों और पर्यटकों को शॉपिंग और मनोरंजन के साथ-साथ कई प्रकार के कलात्मक अनुभव भी पेश करता है।
सैमसंग ने हाल ही में बेंगलुरू के प्रतिष्ठित सैमसंग ओपेरा हाउस को रोमांचक आधुनिक तकनीक के अनुभव के साथ एक नया स्वरूप प्रदान किया है। सैमसंग ओपेरा हाउस में आने वाले ग्राहक अब सैमसंग के संपूर्ण प्रोडक्ट ईकोसिस्टम और कनेक्टेड लिविंग, गेमिंग एरिना, ऑडियो, होम थिएटर और लाइफस्टाइल टीवी जैसे नए जोन का आनंद ले सकते हैं।