Samsung India CSR – Samsung Newsroom भारत
सैमसंग इंडिया ने उत्‍तर प्रदेश के साथ राज्य में 20 नए सैमसंग स्‍मार्ट हेल्थकेयर सेंटर्स खोलने की साझेदारी की है। यह स्वास्थ्य केंद्र समाज के आर्थिक और सामाजिक रूप से कमज़ोर वर्ग के लोगों को किफायती और क्वॉलिटी हेल्थकेयर उपलब्ध करवाने का काम करेंगे।
अपने स्‍मार्ट हेल्‍थकेयर प्रोग्राम के तहत, सैमसंग राज्‍य के चुनिंदा सरकारी अस्‍पतालों में एडवांस्‍ड और इनोवेटिव स्‍वास्‍थ्‍य उपकरण जैसे कंपनी द्वारा निर्मित अल्‍ट्रासाउंड और डिजिटल रेडियोलॉजी (एक्‍स-रे) मशीन के साथ सैमसंग एलईडी टीवी, सैमसंग एयर कंडीशनर और रेफ्रीजरेटर उपलब्‍ध कराएगी।
सैमसंग इंडिया और यूपी सरकार के चिकित्‍सा, स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण विभाग के बीच यह एमओयू साइन किया गया। यूपी सरकार के चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री, श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, यूपी के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण विभाग के प्रमुख सचिव श्री प्रशांत त्रिवेदी, स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण विभाग की सचिव श्रीमति वी हेकाली झिमोमी और यूपी सरकार के चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य सेवा विभाग के माहनिदेशक डॉ. पद्माकर सिंह समेत कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों की मौजूदगी में एमओयू पर औपचारिक हस्ताक्षर किए गए।
उत्‍तर प्रदेश सरकार के चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री श्री सिद्धार्थ ना‍थ सिंह ने इस मौके पर कहा, ‘इस प्रोग्राम के लिए सैमसंग इंडिया के साथ साझेदारी कर हमें खुशी हैं। हम उत्तर प्रदेश की जनता को किफायती स्वास्‍थ्‍य सेवाएं उपलब्‍ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं और क्वॉलिटी हेल्थकेयर की समाज की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए अस्‍पतालों की मदद करने में सैमसंग इंडिया के सहयोग का हम स्‍वागत करते हैं।’
उत्‍तर प्रदेश सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण विभाग के प्रमुख सचिव श्री प्रशांत त्रिवेदी ने कहा, ‘हेल्थकेयर के क्षेत्र में विकास होना आज की ज़रूरत है। मैं इस बात से खुश हूं कि सैमसंग इंडिया ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है और आगे आकर सैमसंग स्‍मार्ट हेल्‍थकेयर जैसे प्रोग्राम की शुरुआत की है। अपनी तरफ से, सरकार जनता को बेहतर चिकित्‍सा सुविधाएं उपलब्‍ध कराने की दिशा में काम कर रही है और स्मार्ट हेल्‍थकेयर प्रोग्राम के लिए सैमसंग के साथ यह साझेदारी इस लक्ष्‍य को पूरा करने की दिशा में उठाया गया एक कदम है।’
यह सैमसंग का अपने स्‍मार्ट हेल्‍थकेयर प्रोग्राम के अंतर्गत अब तक का सबसे बड़ा इनीशियेटिव है।
सैमसंग इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, श्री दीपक भारद्वाज ने कहा, ‘सैमसंग समुदायों के बीच बदलाव लाने और लोगों के लिए बेहतर जीवन बनाने में विश्‍वास करता है। टेक्नोलॉजी का सही उपयोग करके हेल्थकेयर सॉल्यूशन्स उपलब्‍ध कराने के लिए उत्‍तर प्रदेश के साथ साझेदारी कर हम बेहद खुश हैं। इस सहयोग के माध्‍यम से हम राज्‍य और आसपास के इलाकों में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक एडवांस्ड हेल्थकेयर सुविधाएं पहुंचाना चाहते हैं। सैमसंग स्‍मार्ट हेल्‍थकेयर अच्‍छे इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर, लेटेस्ट टेक्‍नोलॉजी और सर्वोत्तम चिकित्सा विशेषज्ञता का संयोजन है।’
सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर प्रोग्राम का उद्देश्य सरकार के प्रयासों का समर्थन करना है, जो उन समुदायों को फायदा पहुंचाने का काम करता है जिन्हें सीमित स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं मिलती हैं। कई तरह के स्वास्थ्य परीक्षण और हेल्थकेयर में मदद करने वाले इनोवेटिव प्रोडक्ट्स जैसे अल्ट्रासाउंड, डिजिटल रेडियोलॉजी और एक्सेसरीज़ के साथ सैमसंग ने 2015 से अब तक देशभर में सैमसंग स्मार्ट हेल्थकेयर प्रोग्राम के ज़रिए 18 सरकारी अस्पतालों के साथ सहयोग किया है।
आर्थिक और सामाजिक रूप से कमज़ोर वर्ग के 3 लाख से अधिक मरीज़ों को सैमसंग स्‍मार्ट हेल्‍थकेयर प्रोग्राम से लाभ मिला है। इसके लिए चिकित्सक, तकनीशियनों और रेडियोलॉजिस्ट को डायग्नोस्टिक उपकरण और सॉफ्टवेयर को संभालने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है।
हरियाणा के गुरुग्राम के पास अरावली पर्वतमाला की तलहटी पर स्थित पटौदी कसबे के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की सैंकड़ों छात्राओं के लिए शुक्रवार का दिन बेहद ही खास था। छठी से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली करीब 1200 छात्राओं में से विद्यालय की आधी से ज़्यादा छात्राओं ने सैमसंग के लालटेन बांटने के इनीशियेटिव में हिस्सा लिया। सैमसंग के इस इनीशियेटिव के तहत छात्राओं को सोलर एलईडी लालटेन दिया गया, जो बिजली चले जाने पर पढ़ाई करने में उनके लिए मददगार साबित होगा।
छात्राओं ने कहा कि लालटेन उनके पढ़ाई करने के साथ-साथ घर के कामकाज करने में भी सहायक साबित होगा। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली रचना ने कहा कि लालटेन काफी फायदेमंद रहेगा क्योंकि उसके इलाके में अकसर बिजली चली जाती है। इससे पहले रचना बिजली जाने पर केरोसीन लैंप का इस्तेमाल करती थी। ऐसे में रचना ने कहा कि यह नया सोलर लैंप उसके लिए ना सिर्फ सुविधाजनक होगा बल्कि पर्यावरण अनुकूल भी होगा।
रचना ने कहा बिजली जाने पर काफी फायदेमंद होगा सोलर लैंप
पटौदी के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राएं बड़े होने पर शिक्षिका बनना चाहती हैं, वहीं कुछ का सपना इंजीनियर बनने का भी है।
लेकिन पूजा शर्मा एक ऐसी छात्रा है जिसका ख्वाब सबसे जुदा है। पूजा कहती हैं, ‘मैं आईपीएस बनकर अपने देश की सेवा करना चाहती हूं। ’ आईपीएस यानि भारतीय पुलिस सेवा, भारत सरकार के अखिल भारतीय सेवा के एक अंग के रूप में काम करता है।
आईपीएस अफसर बनना चाहती हैं पूजा शर्मा
छात्राओं ने कहा कि देश में महिलाओं के बढ़ते सम्मान और प्रशंसा को देखकर उन्हें खुशी होती है। 12वीं कक्षा की तमन्ना बोलीं, ‘ महिलाएं देश के विकास में एक अहम रोल अदा करती हैं। हमें उनकी इज़्ज़त करनी चाहिए। ’
पटौदी के राजकीय कन्या विद्यालय में लालटेन वितरण का कार्यक्रम, सैमसंग इंडिया के लैंगिक विविधता और गर्ल चाइल्ड के समर्थन के इनीशियेटिव का हिस्सा था। देश के सबसे बड़े मोबाइल फोन उत्पादक सैमसंग ने नोएडा, गुरुग्राम और चेन्नई की छात्राओं को अब तक करीब 10,000 सोलर लालटेन बांट दिए हैं।
छात्राओं से बातचीत करने के लिए सैमसंग इंडिया के करीब 40 वालंटियर पटौदी के स्कूल पहुंचे
सैमसंग इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, दीपक भारद्वाज ने इस मौके पर कहा, ‘ सैमसंग में हमारा लक्ष्य कंपनी की नवाचार की लेगेसी का उपयोग करके समुदायों में सकारात्मक बदलाव लाना है और विभिन्न पहल के ज़रिए लोगों के लिए बेहतर जीवन बनाना है। लड़कियों की शिक्षा एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता है और इस पहल के माध्यम से हम 10,000 छात्राओं तक पहुंचकर उनकी शिक्षा को और भी उज्जवल करना चाहते हैं।’
सौलर लैंप का वितरण करते हुए सैमसंग इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, श्री दीपक भारद्वाज
साथ ही उन्होंने कहा कि यह पहल युवा लड़कियों को बड़े होकर व्यक्तिगत रूप से रोल मॉडल बनाने की दिशा में एक छोटा सा कदम है।
इस पहल में बांटे गए सोलर लैंप को भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने मंज़ूरी दी थी। लालटेन में सोलर पैनल लगा है जिसकी 3 साल की वारंटी है।