Samsung R&D Bangalore – Samsung Newsroom भारत
सैमसंग की निवेश शाखा, सैमसंग वेंचर इंवेस्‍टमेंट कॉरपोरेशन (एसवीआईसी) ने आज भारत में अपने पहले निवेश की घोषणा की है। एसवीआईसी ने 4 भारतीय स्‍टार्टअप में कुल 8.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया गया है। कंपनी की निवेश शाखा ने सिस्‍टम ऐप्‍स कंपनी ओएसलैब्‍स (इंडस ओएस), स्‍पीच टेक्‍नोलॉजी स्‍टार्टअप ज्ञानी.एआई, आईओटी सॉल्यूशन प्रोवाइडर सिल्‍वन इनोवेशन लैब्‍स और शुरुआती चरण वाले कंप्‍यूटर विज़न स्‍टार्टअप में निवेश करने का फैसला किया है।
इनोवेशन में लीडर होने के नाते, सैमसंग दुनिया भर में और भारत में इनोवेटिव और उद्देश्यपूर्ण तकनीकों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध विभिन्‍न स्टार्टअप्स के साथ मिलकर काम करता है।
ओएसलैब्‍स ने एक क्‍यूरेटेड ऐप स्‍टोर इंडस ऐप बाज़ार विकसित किया है, जिसमें विभिन्‍न भारतीय भाषाओं में 400,000 से ज़्यादा मोबाइल ऐप्लिकेशन हैं। बेंगलुरु की स्‍टार्टअप ज्ञानी.एआई, वॉयस असिस्‍टेंट्स और स्‍पीच एनालिटिक्स के निर्माण के लिए इंडिक भाषाओं में ऑटोमैटिक स्‍पीच रिकग्‍निशन और नैचुरल लैंग्‍वेज प्रोसेसिंग के क्षेत्र में काम करती है। इंसान और मशीन के बीच वार्तालाप के लिए स्‍पीच रिकग्निशन बेहद महत्‍वपूर्ण हो गया है और साथ ही स्थानीय भाषाओं के क्षेत्र में ऑटोमेटेड स्‍पीच रिकग्निशन (एएसआर) की ज़रूरत भी तेज़ी से बढ़ रही है।
दूसरी तरफ सिल्‍वन इनोवेशन लैब्‍स घरों और व्‍यवसायों के लिए आईओटी समाधान पेश करने के क्षेत्र में अग्रणी है और स्‍मार्ट स्‍पेस के लिए सॉल्यूशन्स पेश करने में इसे महारथ हासिल है। यह स्टार्टअप ऐसे सॉल्यूशन पेश करते हैं जो सुरक्षा, रक्षा, आराम, सुविधा और ऊर्जा प्रबंधन में मदद करते हैं।
बेंगलुरु के सैमसंग आरएंडडी इंस्‍टीट्यूट के कॉरपोरेट वाइस प्रेसिडेंट एवं चीफ टेक्‍नोलॉजी ऑफिसर, डॉ. आलोकनाथ डे ने कहा, ‘भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम पिछले कुछ वर्षों में काफी परिपक्‍व हो चुका है, जिसमें शुरुआती चरण वाली कंपनियां सर्वश्रेष्‍ठ तकनीक और सर्विसेज़ के साथ काम कर रही हैं, खासतौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईओटी, क्लाउड और अन्य उभरती टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन्स के क्षेत्रों में और साथ ही सर्विसेज़ में। सैमसंग उज्जवल भविष्य वाले भारतीय स्टार्टअप्स के साथ काम करने और निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें हर स्थिति में दोनों की जीत है क्योंकि इससे स्टार्टअप्स को इस साझेदारी के ज़रिए अपने सॉल्यूशन्स में मूल्य जोड़ने में मदद मिलेगी, वहीं इससे हमें अपने उपभोक्ताओं को बेहतर उत्‍पाद पेश करने का मौका मिलेगा।’
एसवीआईसी (SVIC) द्वारा भारतीय स्‍टार्टअप में किए गए चार निवेश रणनीतिक प्रकृति के हैं। सैमसंग ने हाल ही में नए गैलेक्सी स्टोर को लॉन्च करने के लिए ओएस लैब्स के साथ साझेदारी की थी, जो कि इंडस ऐप बाज़ार द्वारा संचालित है, जो उपभोक्‍ताओं को अंग्रेज़ी के अलावा 12 स्थानीय भारतीय भाषाओं में ऐप खोजने और डाउनलोड करने का अनुभव प्रदान करता है और अनिवार्य साइन इन के बिना व्यक्तिगत ऐप सिफारिशें प्रदान करता है। इसी तरह, ज्ञानी के एएसआर इंजन के पास भविष्‍य में सैमसंग की बिक्सबी की स्थानीय भाषा वाली सर्विस में मदद करने की क्षमता है। वहीं 6,000 से ज़्यादा घरों में इंस्‍टॉल किए जाने और 12 लाइव कम्‍युनिटीज़ के साथ, सिल्वन के प्रोडक्‍ट एवं आईओटी प्लेटफ़ॉर्म सैमसंग को अपने सभी उत्पादों को 2020 तक आईओटी रेडी बनाने में मदद करेगा।
ओएसलैब्‍स के सह-संस्‍थापक, सीईओ, राकेश देशमुख ने कहा, ‘यह हमारे लिए बेहद गर्व की बात है कि दुनिया के सबसे बड़े स्‍मार्टफोन ब्रैंड की वीसी शाखा, सैंसमंग वेंचर ने हमारी कंपनी में भरोसा जताया है और निवेश किया है। जहां हम इस इंडस अनुभव को बड़ी संख्‍या में ग्राहकों तक पहुंचाना चाहते हैं, यह धनराशि हमें 100 मिलियन भारतीय यूज़र्स को उनकी पसंद की भाषा में कंटेंट और कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म के साथ उन्‍हें सशक्त बनाने के हमारे लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करेगी, इस प्रकार यह वास्तव में समावेशी डिजिटल विकास और हर किसी के लिए एक समृद्ध यूज़र एक्सपीरियंस सुनिश्चित करेगा।’
ज्ञानी.एआई के संस्‍थापक एवं सीईओ, गणेश गोपालन ने कहा, ‘हम सैमसंग वेंचर्स को हमारी क्षमताओं पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। यह निवेश स्‍पीच रिकग्‍निशन टेक्‍नोलॉजी में हमारी विशेषज्ञता का प्रमाण है। हम अपने ग्राहकों के लिए इंडिक भाषाओं में वॉयस असिस्टेंट, कॉल ऑटोमेशन और स्पीच एनालिटिक्स ऐप्लिकेशन में अग्रणी स्पीच रिकग्निशन इंजन होने के अपने लक्ष्य पर बने रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’
सिल्‍वन इनोवेशन लैब्‍स के सीईओ, अविनाश के गौतम ने कहा, ‘आईओटी एक बड़ा और जटिल बाज़ार है और कंपनियों को बाज़ार की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए एक दूसरे की ताकत का लाभ उठाने के लिए रणनीतिक साझेदारी की आवश्यकता होती है। इसी के साथ, हम सैमसंग वेंचर की विभिन्न बाज़ारों में गहरी समझ और पहुंच को देखते हुए, उनके साथ साझेदारी करके बेहद प्रसन्न हैं।’
एसवीआईसी सक्रिय रूप से नई और इनोवेटिव टेक्नोलॉजी पर आधारित भविष्य उन्मुख व्यवसायों में निवेश कर रहा है, जिनसे आने वाले समय में नए ग्रोथ इंजन के रूप में काम करने की उम्‍मीद है। इसे नई टेक्नोलॉजी के विकास से जुड़ी होनहार कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया था। मार्च 2019 तक एसवीआईसी ने 2.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर से ज़्यादा का निवेश किया है।
सैमसंग इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स लोगों की आवश्यकता और ज़रूरत की गहरी समझ के आधार अपनी तकनीक के साथ एक बेहतर कल के लिए आज इनोवेशन करने के लिए प्रतिबद्ध है। 2018 में सैमसंग ने अपने 36 आरएंडडी केंद्रों के माध्यम से आरएंडडी पर 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर से ज़्यादा का निवेश किया और यह भी घोषणा की है कि कंपनी अगले तीन सालों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), 5G, ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स और बायोफर्मासिटिकल्स जैसे क्षेत्रों में 22 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी, जिससे भविष्‍य में प्रगति में मदद मिलेगी।
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने देश में स्थानीय उद्यमियों के स्थायी विकास को बढ़ावा देने और स्टार्ट-अप्स को प्रोत्साहित करने के लिए इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, बैंगलोर (आईआईआईटी-बी) के साथ साझेदारी में बेंगलुरु में ग्लोबल स्टार्टअप एक्सेलरेशन प्रोग्राम का आयोजन किया है।
कोरिया में सैमसंग के ग्लोबल हेडक्वॉर्टर से 31 कर्मचारी और युनिवर्सिटी के पांच विद्यार्थी, सैमसंग के एम्प्लॉयी वॉलंटियर प्रोग्राम के अंतर्गत पिछले दो महीनों से चुने गए 20 स्टार्ट-अप्स को मेंटर कर रहे हैं।
6 अगस्त और 10 अगस्त के बीच, स्टार्ट-अप्स और उनके मेंटर ने आईआईआईटी-बी में 5 दिन के बूटकैम्प में हिस्सा लिया और मेंटर्स ने प्रोडक्ट्स और सर्विस के डेवेलपमेंट में स्टार्ट-अप्स के सामने आने वाली चुनौतियों एवं समस्याओं को समझने का प्रयास किया।
स्टार्ट-अप्स और उनके मेंटर्स ने 9 अगस्त को आईआईआईटी-बी में मौजूद कई वेंचर कैपिटल फर्म के सामने अपने बिज़नेस मॉडल प्रस्तुत किए। 10 अगस्त को स्टार्ट-अप्स ने एक पैनल के समक्ष अपनी प्रेज़ेन्टेशन्स पेश की। पैनल में सैमसंग आर एंड डी इन्स्टीट्यूट के चीफ़ टेक्नोलॉजी ऑफ़िसर, डॉ आलोकनाथ डे, आईआईआईटी-बी में आउटरीच के सीईओ श्री डी. वी. जगदीश और दो वेंचर फंड्स के प्रतिनिधि शामिल थे।
ग्लोबल स्टार्टअप एक्सेलरेशन प्रोग्राम का विजेता हैक्सप्रेशन्स को घोषित किया गया,  जो कम्पोज़िट पेपर हनीकॉम्ब पैनल्स से बने रेडी टू असेम्बल और अफोर्डेबल होम्स उपलब्ध कराते हैं। हैक्सप्रेशन्स को 200,000 रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। डेटा के रनटाइम एनक्रिप्शन और प्राइवेसी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में काम करने वाले ज़िरोह लैब्स को पहला रनरअप घोषित किया गया और उन्हें 150,000 रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं युवाओं के लिए मोबाइल माइक्रो कार्ड आधारित बिज़नेस मॉडल पेश करने वाले ओली क्रेडिट को दूसरा रनरअप घोषित किया गया और 100,000 रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
बुज़ुर्गों के लिए प्रिवेन्टिव और वैलनेस सेवाएं उपलब्ध कराने वाले सोशल एंटरप्राइज़ गैरिएट्रिक केयर नेटवर्क और हाइपरलोकल दवाओं और वैलनेस प्रोडक्ट्स की डिलीवरी के लिए बनाई गई मोबाइल ऐप, ब्राउन पैकेट को दो महीने की मेंटरिंग प्रक्रिया के दौरान सबसे ज़्यादा सुधार करने के लिए बेस्ट इम्प्रूवमेन्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
गैरिएट्रिक केयर नेटवर्क को बेस्ट पोटेन्शियल अवॉर्ड भी दिया गया। यह पुरस्कार स्टारटून लैब्स के श्री सुसुरला वीएस सुरेश को भी दिया गया, जो फिज़ियोथेरेपिस्ट्स को मदद के लिए ऐसे सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है, जिससे मरीज़ों की रिकवरी मोबिलिटी और मांसपेशियों की ताकत को सही रूप में मापा जा सके।
बेस्ट सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड अविदिया लैब्स को दिया गया, जो ऑगमेन्टेड रिएल्टी एवं वर्चुअल रिएल्टी के माध्यम से स्कूलों को लर्निंग का इमर्सिव एक्सपीरिसंय प्रदान करते हैं।
बेंगलुरु स्थित सैमसंग आर एंड डी इंस्टीट्यूट के चीफ़ टेक्नोलॉजी ऑफ़िसर, डॉ. आलोकनाथ डे ने कहा, ‘सैमसंग में हम युवाओं को प्रोत्साहित कर इनोवेशन्स को बढ़ावा देना चाहते हैं। ग्लोबल स्टार्ट-अप एक्सेलरेशन प्रोग्राम के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों से हमारे विशेषज्ञ और  इंजीनियर शुरुआती दौर में स्थानीय उद्यमियों के स्थायी विकास में मदद करने के लिए वॉलंटियर कर रहे हैं।’
प्रोग्राम की विजेता, एक्सप्रेशन्स की सह-संस्थापक शिल्पी दुआ ने कहा कि उनके द्वारा अटेंड किए गए प्रोग्राम्स में यह बहुत ही अलग तरह का था।
शिल्पी ने कहा, ‘हम निर्माण के स्टेज पर हैं। हमारे मेंटर को टेक्नोलॉजी के अनुभवी हैं। यह एक अच्छा मिक्स है। हमें उनसे अपने बिज़नेस का एक अलग ही परिप्रेक्ष्य मिला। उन्होंने आईओटी और ऑटोमेशन पर आधारित कुछ टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन्स सुझाए हैं, जिन्हें हम अपने बिज़नेस में शामिल कर सकते हैं और हम निश्चित रूप से इसे आगे ले जाएंगे।’
पहले रनरअप ज़िरोह लैब्स ने 4 मेंटर के साथ काम किया, जो सीईओ भास्कर मेहदी के मुताबिक, ऐसा स्टार्ट-अप है जिसने डाटा सिक्योरिटी की दुनिया को बड़ा परिप्रेक्ष्य दिया है।
मेहदी ने कहा, ‘5 दिन इसके लिए निश्चित रूप से कम हैं लेकिन इन 5 दिनों ने हमारी काफी मदद की। हमें मेंटर से ढेर सारे सुझाव मिले, कॉरपोरेट स्ट्रैटजी से लेकर दिलचस्प यूज़-केसिस तक।’
जैसे मेहदी ने एक मेंटर क्यूवॉन किम के बारे में बात की, जो कोरिया में सैमसंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और मशीन लर्निंग और सिक्योरिटी पर काम करता है। उन्होंने कहा, ‘क्योंकि किम सिक्योरिटी फील्ड से है, तो वह हमें कई दिलचस्प यूज़-केसिस दे पाए जहां हमारी टेक्नोलॉजी इस्तेमाल हो सकती थी। ‘
5 दिन के बूटकैंप में उद्यमी कमरे की ऊर्जा और स्फूर्ति से काफी प्रोत्साहित महसूस कर रहे थे।
ज़िरोह लैब्स को सलाह देने वाले किम ने कहा कि हम इतने दिनों में दोस्त बन गए हैं और अब एक दूसरे के संपर्क में रहेंगे।
2010 के बाद से 43 देशों के करीब 1500 कर्मचारी इस प्रोग्राम के साथ जुड़ चुके हैं। इस साल सैमसंग स्थानीय उद्यमियों पर फोकस कर रहा है और उनका बिज़नेस सेट करने में मदद कर रहा है जिससे समाज पर स्थायी प्रभाव आ सके।
इस प्रोग्राम का संचालन इंडोनेशिया, मलेशिया, भारत, दक्षिणी अफ्रीका में जुलाई से सितम्बर के बीच 80 चुने गए स्टार्ट-अप्स के साथ किया जा रहा है। चार देशों के विजेताओं में से पांच स्टार्ट-अप्स को कोरिया में सैमसंग के मुख्यालय में आमंत्रित किया जाएगा।
भारत में आईआईआईटी-बी ने मई से ग्लोबल स्टार्ट-अप एक्सेलरेशन प्रोग्राम के लिए स्टार्ट-अप्स से आवेदन आमंत्रित किए। प्राप्त हुए आवेदनों में से सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईआईआईटी-बी ने 20 स्टार्ट-अप्स को शॉर्टलिस्ट किया, जिन्हें- वह किस समस्या का समाधान ढूंढ रहे हैं, उनका बिज़नेस मॉडल, प्रतिभागियों का उत्साह और अपने वेंचर के लिए उनमें कितना जुनून है जैसे कारकों के आधार पर चुना गया। स्टार्ट-अप्स के डोमेन के आधार पर मेंटरिंग टीमों को इनके बिज़नेस से जुड़ी समस्याओं का हल निकालने की ज़िम्मेदारी दी गई।
अपने कोरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत सैमसंग आर एंड डी इंस्टीट्यूट, बेंगलुरु (एसआरआई-बी) ने आईआईआईटी-बी के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत तीन स्टार्ट-अप्स को अगले 24 महीनों के लिए आईआईआईटी-बी के स्थानीय इन्क्यूबेशन सेंटर से अतिरिक्त सहयोग दिया जाएगा।
सैमसंग आर एंड डी इंस्टीट्यूट, बेंगलुरु के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री दीपेश शाह ने कहा, ‘शुरूआती दौर में मिलने वाला सहयोग किसी भी स्टार्ट-अप की कामयाबी को सुनिश्चित करता है। ऐसी कंपनी जिसके मूल्यों में एक साथ मिलकर दूसरे के कल्याण के लिए काम करना है, हमें गर्व है कि हमें आईआईआईटी-बी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के साथ साझेदारी में स्टार्ट-अप्स को बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और मार्गदर्शन प्रदान करने का मौका मिला है, जिससे स्थानीय स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को विकास में मदद मिलेगी।’
सैमसंग रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट- बेंगलुरु (एसआरआई-बी) के कर्मचारियों ने कर्नाटक के 1200 सरकारी स्कूलों के 70,000 छात्रों को नोटबुक और पेन डोनेट किए हैं। कर्नाटक सरकार के सहयोग के साथ एसआरआई-बी का यह अब तक का सबसे बड़ा नोटबुक डोनेशन ड्राइव है।
इस इनीशियेटिव के तहत, एसआरआई-बी के सेवा (SEVA) टीम के सदस्यों ने राज्य में छात्रों को 5 लाख नोटबुक और 88,000 पेन बांटे हैं। एसआरआई-बी की SEVA टीम सामुदायिक संबंधित वॉलंटरी प्रोग्राम के प्रति प्रतिबद्ध है।
यह डोनेशन ड्राइव तीन चरणों में आयोजित किया गया था और सेवा टीम के वॉलंटियर्स ने राज्य के कोलार, मलूर, केजीएफ, मुल्बगल, बांगरपेट, श्रीनिवासपुरा और देवनाहल्ली जिलों के स्कूलों तक मदद पहुंचाने का काम किया।
सैमसंग R&D इंस्टीट्यूट, बेंगलुरु के एमडी दिपेश शाह ने कहा, ‘सैमसंग में शिक्षा के क्षेत्र में काम करना हमारे दिल के बेहद करीब है। हम राज्य भर के छात्रों को अपना सपने पूरा करने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। क्योंकि नोटबुक छात्रों के लिए बेहद आवश्यक है, हम ग्रामीण भारत के बच्चों को इस तरह की ड्राइव के माध्यम से सशक्त बनाना चाहते हैं।’
एसआरआई-बी ने इन छात्रों की सहायता के लिए इसलिए हाथ बढ़ाया क्योंकि यह सामने आया कि इन छात्रों के पास अकादमिक शिक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में नोटबुक और पढ़ाई की अन्य आवश्यक चीज़ें मौजूद नहीं हैं। इस इनीशियेटिव के ज़रिए एसआरआई-बी ने विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए अध्ययन सामग्री देने का निर्णय लिया।
पिछले साल, इस इनीशियेटिव के ज़रिए एसआरआई-बी ने 30,000 से ज़्यादा छात्रों का उत्साह बढ़ाया था, जिन्हें नोटबुक, शब्दकोश, स्टेशनरी किट और अन्य आवश्यक वस्तुएं दी गई थीं। सरकारी अधिकारियों के विशेष अनुरोध पर, एसआरआई-बी ने इस साल छात्रों के उत्थान के लिए और ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की दिशा में अधिक प्रयासों को निर्देशित करके अपना वादा पूरा किया।
इस प्रोग्राम के चलते स्कूलों से छात्रों की, विशेष रूप से लड़कियों ड्रॉपआउट संख्या में गिरावट दर्ज की गई है, खासतौर से उन स्कूलों में जहां यह अध्ययन सामग्री बांटी गई थी।