Samsung Research Institute-Bengaluru (SRI-B) – Samsung Newsroom भारत
कोरिया के बाहर सैमसंग के सबसे बड़े सॉफ्टवेयर आरएंडडी सेंटर सैमसंग आरएंडडी इंस्टीट्यूट इंडिया – बेंगलुरु (एसआरआई–बी) ने नैसकॉम जीसीसी अवॉर्ड्स 2023 में ‘इनोवेशन विद इंपैक्ट‘ अवार्ड जीता है। यह अवार्ड उन ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) को सम्मानित करता है, जिन्होंने वैश्विक कारोबार पर असर डाला है, उत्कृष्टता को नए सिरे से परिभाषित किया है और आदर्श बनकर उभरे हैं।
इनोवेशन विद इंपैक्ट अवार्ड उन जीसीसी को सम्मानित करता है, जिन्होंने इनोवेशन को अपना डीएनए बना लिया है, कारोबार की जरूरतों को सफलतापूर्वक पहचाना है और ऐसे सॉल्यूशन दिए हैं, जिनसे जिम्मेदारी और जवाबदेही समझने वाले वैश्विक उद्यम टिकाऊ तथा दिखने वाला प्रभाव डाल सकते हैं।
एसआरआई-बी में नई ईजाद और उद्यमिता की संस्कृति के कारण संगठन उन्नत संचार, कैमरा, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एकदम नए और अनूठे उत्पाद तैयार करने में सबसे आगे रहा है, जिनका पूरी दुनिया पर असर पड़ा है। इनमें जिग्बी एंड मैटर थ्रेड वन चिप सॉल्यूश भी शामिल है। यह अपनी तरह का पहला फर्मवेयर और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन है, जो जिग्बी एंड मैटर थ्रेड प्रोटोकॉल कम्युनिकेशन जैसी कई प्रकार की संचार तकनीकों के लिए एक ही रेडियो चिप इस्तेमाल करता है। इसी तरह गैलेक्सी एस23 सीरीज में नाइटोग्राफी कैमरा फीचर है, जो उन्नत एआई एल्गोरिदम का इस्तेमाल कर यूजर्स को कम रोशनी में भी बेहतरीन तस्वीर लेने में मदद करता है। सैमसंग का डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन सैमसंग वॉलेट और वनयूआई – स्मार्ट सजेशन तथा डिजिटल वेलबीइंग फीचर हैं, जिनमें एआई से होने वाले यूजर कस्टमाइजेशन और सुझावों के जरिए यूजर्स को पहले से बेहतर अनुभव मिलता है।
एसआरआई-बी के कॉरपोरेट ईवीपी और प्रबंध निदेशक दीपेश शाह ने कहा, “उत्पादों के जरिये यूजर्स के जीवन में तकनीक मिलाते समय ध्यान रखना होता है कि उनके जीवन में कोई खलल न पड़े। हम इसे काम टेक्नोलॉजी कहते हैं। भरपूर असर डालने के लिए नया फीचर बनाने से ज्यादा जरूरी उपभोक्ता के अनुभव की यात्रा पूरी करना है। हमारी कोशिश यह पक्का करने की रहती है कि एआई तकनीक तब धोखा न दे, जब यूजर हमारे भरोसे बैठे हों (नाइटोग्राफी, ओपन और अन्य डिवाइस के साथ कनेक्टिविटी) या जब फीचर की जरूरत पड़े (आधार कार्ड, स्मार्ट सजेशंस) तब वह फौरन उपलब्ध हो जाए। ओईएम को कनेक्टेड यात्रा पूरी करनी पड़ती है। उदाहरण के लिए जब आप तस्वीर शेयर करना चाहते हैं तब क्रॉपिंग, टिल्टिंग, डेटा प्राइवेसी की सूचना आदि के लिए आपको फौरन मदद मिल जाए और इनके लिए अलग से एप डाउनलोड न करने पड़ें।”
एसआरआई-बी ने देश में सबसे ज्यादा पेटेंट के आवेदन किए हैं। इसने भारत और दुनिया भर में 7,500 से अधिक पेटेंट आवेदन किए हैं। सेंटर भारत में तेज विकास तथा वृद्धि के लिए कई विश्वविद्यालयों के साथ गठबंधन और स्टार्ट-अप के साथ अहम साझेदारी करता है, जिससे ओपन इनोवेशन के जरिये बाहरी ईकोसिस्टम का भी इस्तेमाल हो जाता है।
एसआरआई-बी में मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी मोहन राव गोली ने कहा, “एसआरआई-बी के इनोवेशन रोजमर्रा की जिंदगी में घुल-मिल गए हैं, इन्होंने लोगों को अभूतपूर्व कनेक्टिविटी और इंटेलिजेंस दी है तथा सुध-बुध भूलने वाला अनुभव दिया है। उन्नत संचार (5जी/6जी) और आईओटी (स्मार्टथिंग्स) में महारत के कारण हम सैमसंग के लिए उत्पादों का ऐसा ईकोसिस्टम तैयार कर पाए हैं, जो कनेक्टेड अनुभव प्रदान करता है। विजन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में हमारी ताकत ने कैमरा का सर्वश्रेष्ठ अनुभव (नाइटोग्राफी और गैलेक्सी एक्सपर्ट रॉ), स्मार्ट पर्सनलाइजेशन (वनयूआई), स्मार्ट उत्पादकता (स्मार्ट सजेशंस), पहले से बेहतर प्राइवेसी और ज्यादा सुरक्षा (सैमसंग वॉलेट) दिए हैं। भारत के इनोवेशन तंत्र में मौजूद सामूहिक समझ का फायदा उठाने के लिए हम लगातार सीखने और गठबंधन करने, शिक्षाविदों तथा स्टार्टअप के साथ साझेदारी करने की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। इसके साथ ही हम बेंगलूरु सेंटर को सैमसंग के आरएंडडी सेंटर तंत्र में सबसे अनूठा बनाने के लिए उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं तथा आईपी सृजन को भी आगे बढ़ाते हैं।”
बेंगलूरु आरएंडडी सेंटर का लक्ष्य उन्नत संचार, मल्टीमीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स तथा सेवाओं में अहम विकास कर वैश्विक फ्लैगशिप डिवाइसों के लिए यूएसपी तैयार करना और भारतीय उपभोक्ताओं की खास जरूरतें पूरी करने के लिए भारत के लिए डिवाइस बनाना है।
सैमसंग आरएंडडी इंस्टीट्यूट बैंगलोर (एसआरआई-बी) को ‘ग्रेट प्लेस टू इन्नोवेट’ कैटेगरी में तीसरी बार प्रतिष्ठित जिन्नोव पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है। यह पुस्कार टेक्नोलॉजी की दुनिया में चमकते उन भारतीय आरएंडडी केंद्रों को उनकी प्रतिभा की पहचान और सम्मान के तौर पर दिया जाता है, जिन्होंने वैश्विक स्तर पर अपने आविष्कारों की धाक जमाई हो।
इस पुरस्कार ने कई फोकस एरिया में उत्कृष्टता हासिल करने और उभरती हुई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में ‘इन्नोवेशन हब’ के तौर पर स्वयं को स्थापित करने के लिए किए गये एसआरआई-बी के योगदान को स्वीकार किया है। पेटेंट तैयार करने पर विशेष जोर के साथ एसआरआई-बी की इन-हाउस इन्नोवेशन संस्कृति ने केंद्र के आरएंडडी इंजीनियरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईओटी, विजन एंड कैमरा और 5जी के इर्द-गिर्द एक प्रभावशाली समाधान विकसित करने योग्य बनाया है। विश्वविद्यालयों के साथ गठजोड़ और स्टार्ट-अप के साथ मिलकर काम करने के कारण एसआरबी-बी ने बाहर और केंद्र के भीतर होने वाले इन्नोवेशन को एक साथ जोड़ने में सफलता प्राप्त की है।
सैमसंग आरएंड इंस्टीट्यूट, बैंगलोर के सीटीओ डॉ. आलोकनाथ डे ने कहा, “हमारा इन्नोवेशन टेक्नोलॉजी में गहराई तक धंसा हुआ है। हम अपनी दैनिक गतिविधियों में भी इसे बढ़ावा देते हैं, जहां इस संस्थान के सबसे मजबूत स्तंभों, यानी इन्नोवेटर्स को ‘अनुसंधान से बाजार तक’ की सोच तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। हमारी ‘मेक इन इंडिया’ की कोशिशें एआई, आईओटी, 5जी और मल्टीमीडिया के साथ मिलकर भारतीय और अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ताओं के लिए सुविधाएं और समाधान विकसित करने पर केंद्रित हैं।”
इस साल जिन्नोव पुरस्कारों के लिए आठ विभिन्न श्रेणियों में 150 से अधिक कंपनियों की ओर से 350 से ज्यादा नामांकन हासिल हुए थे, जिनमें से 45 प्रतिष्ठित जूरी सदस्यों ने 28 विजेताओं का चयन किया।
एसआरआई-बी ने 2015 और 2017 में ‘ग्रेट प्लेस टू इन्नोवेट’ श्रेणी में जिन्नोव पुरस्कार हासिल किया था। इस साल विजेताओं के चयन के लिए जो जूरी तैयार की गई थी, उसमें भारत के विभिन्न आरएंडडी केंद्रों, सीटीओ, उद्योग जगत में प्रभाव रखने वालों और पूर्व पुरस्कार विजेताओं को शामिल किया गया था। एसआरआई-बी ने 2015 में ‘डिजाइन थिंकिंग’ और 2016 में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के लिए जिन्नोव पुरस्कार और पिछले वर्ष जिन्नोव ‘ओपन इन्नोवेटर्स अवॉर्ड’ भी जीता था।
एसआरआई-बी कम्युनिकेशन प्रोटोकॉल, मल्टीमीडिया (कैमरा सॉल्यूशंस सहित), इंटेलिजेंस, भुगतान, वेब सेवाएं, मेमोरी, नेटवर्क और आईओटी से जुड़ी टेक्नोलॉजी पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करता है। इस आरएंडडी केंद्र का मुख्य फोकस भारतीय बाजारों के लिहाज से खास तत्वों की पहचान कर उनके आधार पर वैश्विक उत्पादों में उचित बदलाव करना और स्थानीय उपभोक्ताओं को उनके द्वारा चुकाई गई कीमत के लिहाज से भरपूर वैल्यू देना है। एसआरआई-बी की कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग, स्वाभाविक भाषा प्रसंस्करण, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), विस्तारित वास्तविकता (ऑगमेंटेंड रियलिटी) और 5जी सहित नेटवर्क से जुड़ी टेक्नोलॉजी में विशेषज्ञता है। इसने भारत में अब तक 2,900 से ज्यादा पेटेंट आवेदन भी किए हैं।
सैमसंग की ‘मेक फॉर इंडिया’ पहल के एक हिस्से के तौर पर एसआरआई-बी ने उपभोक्ताओं से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर भारत-केंद्रित कई आविष्कारों पर काम किया है।
पिछले कुछ सालों में यह केंद्र इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बैंगेलोर (आईआईएससी), इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी बैंगलोर (आईआईआईटी-बी), आईआईटी-खड़गपुर और आईआईटी-कानपुर जैसे कई विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता और इसके विभिन्न प्रयोगों से लेकर मल्टीमीडिया और विजन टेक, आईओटी, सेंसर और नेटवर्क जैसे क्षेत्रों में अनुसंधान साझेदारी के लिए जुड़ा है।
इसने हाल ही में सैमसंग प्रिज्म (प्रिपेयरिंग एंड इंस्पायरिंग स्टुडेंट माइंड्स) नाम से एक विशिष्ट उद्योग-शैक्षणिक कार्यक्रम भी शुरू किया है, जिसका उद्देश्य भारतीय इन्नोवेशन पारिस्थितक तंत्र को प्रेरित कर छात्रों में ऐसी क्षमता विकसित करना है ताकि वे उद्योग जगत की आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकें।
भारत के सबसे बड़े और सबसे भरोसेमंद कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन ब्रांड, सैमसंग ने भारतीय इनोवेशन ईकोसिस्टम को प्रोत्साहित करने और उद्योग की जरूरतों के अनुसार छात्रों को तैयार करने के लिए एक अनूठा इंडस्ट्री-एकेडमिक प्रोग्राम- सैमसंग PRISM (छात्रों की सोच को तैयार करना और प्रेरित करना) शुरू किया है।
यह प्रोग्राम सैमसंग आरएंडडी इंस्टीट्यूट बैंगलोर (एसआरआई-बी) द्वारा संचालित होगा। जो कि कोरिया के बाहर सैमसंग का सबसे बड़ा आरएंडडी केंद्र है। इस प्रोग्राम का उद्देश्य ऐसे इंजीनियरिंग कॉलेजों को शामिल करना है जो भारत सरकार के नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनएआरएफ) रैंकिंग के शीर्ष पर हैं। एसआरआई-बी ने अब तक 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों के साथ एमओयू साइन किए हैं। यह अगले कुछ महीनों में और भी कॉलेजों को अपने साथ जोड़ेगा।
एक बार प्रोग्राम शुरू होने के बाद, एसआरआई-बी इन इंजीनियरिंग कॉलेजों में छात्रों और फैकल्टी के साथ सहयोग करेगा, और उन्हें रिसर्च के साथ-साथ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट दिए जाएंगे, जिन्हें चार से छह महीनों में पूरा किया जाएगा। छात्रों को दुनिया की वास्तविक समस्याओं को हल करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (विजन टेक्नोलॉजी सहित), मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और कनेक्टेड डिवाइसेज तथा 5जी नेटवर्क जैसी अत्याधुनिक तकनीक से जुड़े प्रोजेक्ट पर काम करना होगा।
प्रत्येक प्रोजेक्ट में तीन छात्रों और एक प्रोफेसर की टीम को शामिल किया जाएगा, इसमें एसआरआई-बी के एक मेंटर भी शामिल होंगे, जो उनका मार्गदर्शन करेंगे और उन्हें प्रशिक्षित करेंगे, और साथ ही नियमित रूप से समीक्षा करेंगे। प्रत्येक इंजीनियरिंग कॉलेज में कई टीमें हो सकती हैं, और छात्रों का चयन एसआरआई-बी द्वारा आयोजित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
छात्रों को एसआरआई-बी के साथ संयुक्त रूप से पेपर प्रकाशित करने और पेटेंट फाइल करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
दीपेश शाह, मैनेजिंग डायरेक्टर, सैमसंग आरएंडडी इंस्टीट्यूट बैंगलोर ने कहा, “सैमसंग प्रिज्म प्रोग्राम सार्थक इनोवेशन के साथ लोगों के जीवन को बदलने के हमारे मिशन का एक प्रमाण है। यह प्रोग्राम हमारे एकेडमिक और इंजीनियरिंग छात्रों सहयोग से संचालित होगा, जो कि बेशक दुनिया में सबसे बेहतरीन है। उन्हें सैमसंग के साथ काम करने का अवसर देना, और उन्हें उद्योग के लिए तैयार करना, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में लिया गया एक कदम होगा।”
श्री शाह ने कहा, “आगे चलकर, हम इस प्रोग्राम को देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों के एकेडमिक कैलेंडर के साथ जोड़ना चाहते हैं, और छात्रों और फैकल्टी को गुणवत्तापूर्ण पेपर प्रकाशित करने और पेटेंट फाइल करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं।”
एसआरआई-बी ने पिछले साल सैमसंग प्रिज्म के लिए एक पायलट प्रोग्राम शुरू किया था, जिसमें 150 टीमों ने अनूठे आरएंडडी प्रोजेक्ट पर काम किया। टीमों ने भारतीय भाषाओं की हैंडराइटिंग रिकग्निशन और एआई-आधारित भारतीय भाषा अनुवाद जैसे ‘मेक फॉर इंडिया’ प्रोजेक्ट पर काम किया। कुछ टीमों ने इन-होम ऑब्जेक्ट रिकग्निशन के माध्यम से इंटेलिजेंट नेविगेशन और कम रोशनी में वीडियो की गुणवत्ता में सुधार जैसे रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम किया।
लॉकडाउन अवधि के दौरान, प्रोग्राम ऑनलाइन आयोजित किया गया है। टीमों ने घर से अपने प्रोजेक्ट पर काम किया, और मेंटर द्वारा वीडियो कॉल्स और वेबिनार द्वारा प्रशिक्षित किया गया। छात्र अपने प्रोजेक्ट की डिटेल और पीरियोडिक रिव्यू के लिए https://www.samsungprism.com पर लॉग इन कर सकते हैं।
प्रोजेक्ट के पूरा होने पर सभी टीम के सदस्यों को एसआरआई-बी द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। अब तक, 46 टीमों को उनके असाधारण काम के लिए सम्मानित किया गया है और उन्हें पुरस्कृत भी किया गया है। एसआरआई-बी ने वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, एम.एस. रमैया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, आरवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, बीएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, सिद्धगंगा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आदि के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।
एसआरआई-बी कम्युनिकेशन प्रोटोकॉल, मल्टीमीडिया (कैमरा सॉल्यूशन सहित), इंटेलिजेंस, पेमेंट, वेब सेवा, मेमोरी, नेटवर्क और आईओटी से जुड़ी तकनीकों पर केंद्रित है। आरएंडडी सेंटर का मुख्य फोकस अनोखी जरूरत की पहचान करके और उपभोक्ताओं को बेहतर प्रोडक्ट प्रदान कर वैश्विक उत्पादों से अलग भारतीय बाजार के लिए तकनीक और समाधान तैयार करना है। एसआरआई-बी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), आग्मेंटेड रियलिटी और 5जी जैसे नेटवर्क में विशेषज्ञता हासिल है। इसने भारत में अब तक 2,900 से अधिक पेटेंट भी दर्ज किए हैं।
हाल के वर्षों में, एसआरआई-बी ने कई विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों जैसे कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बैंगलोर (आईआईएससी), इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी बैंगलोर (आईआईआईटी-बी) आईआईटी – खड़गपुर और आईआईटी – कानपुर के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मल्टीमीडिया और विज़न तकनीक में इसके प्रयोग, आईओटी, सेंसर और नेटवर्क जैसे क्षेत्रों में रिसर्च सहयोग के लिए काम कर रहा है।
घर से काम करना आसान नहीं है। जब आप वीसी पर हों, तभी उछलते-कूदते बच्चे धीरे से फ्रेम में सरक आते हैं, कभी परिवार का कोई सदस्य आपको पुकारता हुआ दरवाजा खोलता है, कभी किसी गंभीर परिचर्चा के दौरान दरवाजे की घंटी घनघना जाती है और सब ठीक हो और आप अपने बॉस को एक बहुत ही झन्नाटेदार आइडिया बताने ही जा रहे हों, कि तभी इंटरनेट नेटवर्क धोखा दे जाता है।
दुनिया घर से काम करने के फायदों और मुश्किलों को फिलहाल सीख रही है। हफ्तों पहले, हममें से कुछ ही को घर से लंबे समय तक काम करने का अनुभव था। बाकियों के लिए यह पूरी तरह एक नया अनुभव है। कई दिनों तक लगातार घर से काम करने के लिए जीवन जीने और काम करने के तरीकों में बदलाव की जरूरत होगी। क्या हम इसके लिए तैयार हैं? क्या हमें घर पर ऑफिस के लिए एक खास जगह बनाने की आवश्यकता है, क्या हमारे पास इसमें मदद देने के लिए जरूरी प्रौद्योगिकी- गजट, बैंडविड्थ, सुरक्षा इत्यादि मौजूद हैं? ये ऐसी बातें हैं, जिन पर इस नए दौर की शुरुआत के संकेतों के बीच बारीकी से विचार करना जरूरी है।
सैमसंग हमेशा से स्मार्ट होम के लिए होने वाले नवीन अनुसंधानों के मोर्चे पर अग्रिम रहा है और पिछले कुछ दिनों में हमारे बेंगलुरु आरएंडडी केंद्र, जहां मैं कार्य करता हूं, पर हमारे टेक्नोलॉजी साझीदारों, शिक्षाविदों और यहां तक कि रिहायशी घर और ऑफिस बनाने वाली रियल एस्टेट कंपनियों की ओर से भी स्मार्ट होम ऑफिस से संबंधित कई जिज्ञासाएं आ रही हैं।
अब जबकि घर से काम करना #WFH इस दौर की हकीकत बनने को तैयार है, हम देश भर में घरेलू कार्यालयों को घरों के डिजाइन का हिस्सा बनाने की मांग में उछाल देख रहे हैं। और ज्यादा से ज्यादा लोगों को घर से काम करने की सहूलियत देने के उद्देश्य से आधुनिक शहर के योजनाकारों को रिहायशी इलाकों में बिजली, घरों तक फाइबर, ब्रॉडबैंड, 5जी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) इत्यादि के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा और ऐसी जगहों की व्यवस्था करनी होगी, जहां एक साथ कई कार्यालयों के कर्मचारी-अधिकारी बैठकें कर सकें।
खास तौर पर आईओटी और स्मार्ट होम ऑटोमेशन हमारे घर से काम करने को ज्यादा आरामदायक और उत्पादक बना सकते हैं। कल्पना कीजिए यदि आपके घर के कई हिस्से स्मार्ट हो जाएं, जिससे आपका घर और घर से काम करना ज्यादा सुविधाजनक, प्रबंधन करने में आसान और मजेदार हो जाए।
उदाहरण के लिए, इंटेंसिटी नियंत्रण के साथ स्मार्ट लाइट आपकी आंखों का तनाव कम करने में मदद कर सकती हैं और वीडियो कॉल के दौरान चमक से बचाव भी कर सकती हैं। स्मार्ट परदे सिर्फ एक बटन दबाने भर से रोशनी को ठीक स्तर पर निर्धारित करने में मदद कर सकते हैं।
दरवाजे के स्मार्ट लॉक और स्मार्टफोन के जरिए इस्तेमाल किए जा सकने वाले दरवाजे के कैमरे का इस्तेमाल कर आप बेहद जरूरी न होने की स्थिति में बार-बार दरवाजे पर जाने की असुविधा से बच सकते हैं। और हममें से जिनके बच्चे अभी छोटे हैं, वे अलग-अलग कमरों में कैमरे लगा कर अपने काम में बाधा उत्पन्न किए बिना उन पर नजर रख सकते हैं।
इन दिनों ऐसे कई प्रकार के स्मार्ट सेंसर भी उपलब्ध हैं, जिन्हें एक होम आईओटी सेट अप में विभिन्न प्रकार के उपयोगों के लिए लगाया जा सकता है। उदाहरण के लिए ऐसे सरल सेंसर हैं जिन्हें स्मार्ट लाइट के साथ जोड़ कर इस लायक बनाया जा सकता है कि किसी छोटे बच्चे के चाकू का दराज खोलते ही या फिर स्टोव का ताप एक नियत स्तर से ऊपर जाते ही वह आपको सतर्क कर दे। पूरे परिवार को परेशान करने वाले अलार्म की जगह एक सेंसर के लिए ब्लू लाइट, अन्य के लिए लाल और तीसरे के लिए पीली लाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
फिर आपके पास स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, टीवी, माइक्रोवेव अवन, वैक्युम क्लीनर और बर्तन धोने वाले रोबोट और एयर कंडिशन भी हैं जो आपको सर्वश्रेष्ठ संभव अनुभव देने के लिए काम करते हैं।
जब आप एक स्मार्ट होम वातावरण में घर से काम कर रहे होते हैं, तब एक चीज जो सबसे ज्यादा अहम होती है, वह है आपके घर के नेटवर्क की सुरक्षा। यह सुनिश्चित करने की जरूरत होती है कि सिर्फ आपका लैपटॉप और फोन ही सुरक्षित न रहे, बल्कि आपके स्मार्ट रेफ्रिजरेटर से लेकर टीवी और आपके वैक्युम क्लीनर तक, ऐसे हर गजट और अप्लायंस को सुरक्षित रखा जा सके, जो नेटवर्क पर है।
[इस लेख के लेखक रविंद्र शेट सैमसंग आरएंडडी संस्थान, बेंगलुरु में कार्यरत हैं और आईओटी विभाग का हिस्सा हैं।]
पिछले हफ्ते अपनी टीम के साथ एक वीडियो कॉल के दौरान, सैमसंग रिसर्च इंस्टीट्यूट-बेंगलुरु (SRI-B) के एमडी, दीपेश शाह ने पाया कि प्रेशर-कुकर की सीटी अक्सर मीटिंग में बाधा डालती है। एक गंभीर चर्चा अचानक रुक गई, और हंसी मजाक होने लगा। सैमसंग रिसर्च इंस्टीट्यूट-बेंगलुरु, दक्षिण कोरिया के बाहर सैमसंग का दूसरा सबसे बड़ा आरएंडडी केंद्र, भारत में तीन सैमसंग आरएंडडी केंद्रों में से एक है, जहां के कर्मचारी  पिछले कुछ हफ्तों से फिल्टर विकसित करने के बारे में सोच रहे हैं जिससे कान्फ्रेंस काल के दौरान रसोई आने वाली आवाज दबा जाए।
“जीवन के इस नए तरीके की अपनी चुनौतियां हैं। लेकिन हर चुनौती हमें खुद को फिर से तलाशने का अवसर प्रदान करती है, यह सोचने के लिए कि हम कैसे बेहतर हो सकते हैं, हम समाज को कैसे बदल सकते हैं। हर छोटा-बड़ा इनोवेशन मायने रखता है,”  शाह ने सैमसंग न्यूजरूम इंडिया को बताया। सैमसंग में, हम सार्थक नवाचारों को बनाने में सबसे आगे रहेंगे जो हर किसी को लाभान्वित करे।
दीपेश ने गुजराती माता-पिता के घर जन्म लिया लेकिन दिल से पूरी तरह बैंगलोरियन हैं। वे सैमसंग आरएंडडी सेंटर में पहले कर्मचारी थे, जो 1996 में SISO के रूप में शुरू हुआ। अब वो यहां मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। लोगों के चहेते दीपेश, कर्मचारी व्यवहार, ग्राहक की जरूरतों को बेहतर समझने के लिए WFH का बहुत बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं।
इन दिनों, वे कहते हैं, वह रिश्तों के मूल विचारों को फिर से तलाश रहे है, क्योंकि वह परिवार के साथ अधिक समय बिता पा रहे हैं। उनके माता-पिता उनके साथ रहते हैं; उनके भाई एक ही अपार्टमेंट परिसर में दो ब्लॉक दूर रहते है। “मैं और मेरा भाई संगीत प्रेमी हैं। हम पिछले कुछ दिनों से नहीं मिले हैं, लेकिन हम सभी संपर्क में हैं। हममें से बीस पड़ोसी  ग्रुप चैट्स का उपयोग करके हाउजी (तंबोला) खेलते हैं। ”
“मैं यह देखकर खुश हूँ कि हमारे वीपीएन और मोबाइल नेटवर्क कैसे पकड़ रहे हैं। सब कुछ मूल रूप से काम कर रहा है। हम अलग रह सकते हैं, फिर भी हम एक साथ हैं, हमारे स्मार्टफ़ोन, टैब, लैपटॉप, नेटवर्किंग ऐप और सोशल मीडिया को इसके लिए धन्यवाद। ”
युवाओं के लिए उनकी सलाह है कि यह सोचने, अनुमान लगाने और कुछ नया करने का सही समय है! उनकी छोटी बेटी के स्कूल में बच्चों का एक समूह हाल ही में क्वायर गाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ा। “क्या यह आश्चर्यजनक नहीं है? वे सभी घर थे और अपने घरेलू नेटवर्क से जुड़े हुए थे, और वे एक पूरे गीत को रिकॉर्ड करने और YouTube पर अपलोड करने में सक्षम थे! ”
शाह खुद को दोबारा तलाशने की इस यात्रा का आनंद ले रहे हैं। परिवार के साथ अधिक बंधने के अलावा – कार्ड गेम, शतरंज और यहां तक ​​कि मोनोपोली खेलना – वह दैनिक अभ्यास के रूप में, परिवार के कामों में योगदान दे रहे हैं। और उसके पास अपने गायन और संगीत के जुनून को आगे बढ़ाने के लिए अधिक समय है!
युवा मन के लिए दीपेश के तीन मंत्र:
– सकारात्मक रहें, इस समय का सबसे अच्छा उपयोग करें
– सार्थक नवाचारों के बारे में सोचें
– अपने जुनून का पीछा करें
(अगले सोमवार को Rediscover Yourself में, हम सैमसंग इंडिया के एक और सीनियर कलीग से उनके अनुभव साझा करने के लिए बात करेंगे। और कल क्विक टेक्स नामक एक अन्य साप्ताहिक कॉलम में, वरिष्ठ प्रौद्योगिकी राइटर माला भार्गव हमें अपने पसंदीदा सैमसंग नवाचार के बारे में बताएंगे और #WFH के लिए कुछ दिलचस्प आइडिया शेयर करेंगे।)