Samsung The Frame – Samsung Newsroom भारत
भारत का अव्वल नंबर टीवी ब्रांड सैमसंग अपने सबसे स्टाइलिश और बेहद चहेते लाइफस्टाइल टीवी द फ्रेम का 2021 का संस्करण पेश कर रहा है। द फ्रेम ऑन होने पर टेलीविजन होता है और ऑफ होने पर कला का नमूना। इसे बेहद सुंदर ढंग से डिजाइन किया गया है कि आपका आलीशान लिविंग स्पेस ज्यादा अनूठा बन जाता है और शानदार तथा कस्टमाइजेबल बीजल विकल्पों के साथ अपनी अलग छाप छोड़ने का मौका मिलता है। इस वर्ष 43 इंच का द फ्रेम भी आ रहा है, जो स्टाइलिश मगर छोटी जगहों को डिजाइनर बना देगा।
हैरतअंगेज खूबसूरती वाला द फ्रेम कस्टमाइजेशन के कई विकल्पों के साथ आपको टीवी पर अपनी छाप छोड़ने का मौका देता है। 2021 के संस्करण में आप अपने आसपास के परिवेश के हिसाब से अलग-अलग रंगों के बीजल चुन सकते हैं। अब 1,400 से ज्यादा कलाकृतियों की लगातार बढ़ती लाइब्रेरी से अपना निजी आर्ट कलेक्शन तैयार कीजिए। और इतना ही नहीं, आप अपने परिवार या सैर-सपाटे की तस्वीरें अपलोड कर सकते हैं और टीवी पर दिखा सकते हैं। आप अपनी तस्वीरों को 5 अलग-अलग मैट लेआउट विकल्पों तथा 16 अलग-अलग रंगों की मदद से कस्टमाइज कर ज्यादा सजीव बना सकते हैं। इतना ही नहीं, फ्रेम का एकदम नया 2021 संस्करण पिछले मॉडल के मुकाबले 46 प्रतिशत पतला है, एकदम असली तस्वीर जैसा दिखता है और जहां भी रखें, वहां खूबसूरती के साथ ढल जाता है।
द फ्रेम 2021 खूबसूरत ही नहीं है, यह क्यूलेड (QLED) तकनीक के साथ बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी भी देता है। इसमें सजीव रंगों, ज्यादा कंट्रास्ट तथा रंगों की 100 प्रतिशत मात्रा के साथ बेमिसाल बारीकी वाली लाजवाब पिक्चर क्वालिटी मिलती है। द फ्रेम 2021 में सैमसंग क्वांटम डॉट तकनीक, ताकतवर क्वांटम प्रोसेसर 4K, 4K एआई अपस्केलिंग क्षमता और स्पेसफिट साउंड भी मौजूद है, जो आपके कमरे के माहौल को जांचकर खुद-ब-खुद सबसे अनुकूल साउंड सेटिंग्स देने लगती है।
द फ्रेम 2021 की बिक्री 12 जून से एमेजॉन, फ्लिपकार्ट और सैमसंग के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर सैमसंग शॉप पर शुरू हो जाएगी। 12 जून से 21 जून के बीच द फ्रेम खरीदने वालों को 9,900 रुपये का बीजल उपहारस्वरूप बिल्कुल मुफ्त मिलेगा।
सैमसंग के पर्यावरण को बचाए रखने के प्रयासों के तहत द फ्रेम 2021 को सस्टेनेबल पैकेजिंग डिजाइन में दिया जाएगा और इस पैकेज का इस्तेमाल कैट हाउस या बुकशेल्फ बनाने के लिए जा सकता है। साथ ही टीवी के रिमोट में खुद ही चार्ज होने वाले सोलर सेल होंगे, इसलिए इसमें बाहर से बैटरी नहीं डालनी पड़ेंगी और घर के भीतर रहने वाली रोशनी से ही यह चार्ज हो जाएगा। इस तरह ग्रीनहाउस उत्सर्जन कम करने में मदद मिलेगी।
सैमसंग इंडिया में वरिष्ठ निदेशक, ऑनलाइन कारोबार, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स श्री संदीप सिंह अरोड़ा ने कहा, “आज उपभोक्ता ऐसे उत्पाद चाहते हैं, जिनमें शानदार डिजाइन और उत्कृष्ट तकनीक का संगम हो। जब वे अपना घर डिजाइन करते हैं तो वे चाहते हैं कि तकनीक उनकी जीवनशैली के हिसाब से ढल जाए और उसे बेहतर बनाए। द फ्रेम 2021 के साथ हम अपने उपभोक्ताओं को विभिन्न कस्टमाइजेबल बीजल विकल्पों के साथ अपने लिविंग स्पेस का कायाकल्प करने का मौका दे रहे हैं और अपनी क्यूलेड (QLED) तकनीक के जरिये जबरदस्त पिक्चर क्वालिटी भी मुहैया करा रहे हैं। नया संस्करण किसी भी जगह के डिजाइन में चार चांद लगाकर कला के पारखियों को खुश कर देगा।”
अपना स्टाइल बनाएं
द फ्रेम 2021 घर के हरेक हिस्से में अनूठे तरीके से ढल जाने के लिए बीजल के रंग तथा स्टाइल चुनने की आजादी देकर आपके घर की खूबसूरती और भी बढ़ा देगा। द फ्रेम को आप अपने कमरे की स्थिति के हिसाब से सजा रहे हैं या उसमें रंगों के पैटर्न के साथ तालमेल बिठा रहे हैं, आपको कस्टमाइजेशन के लिए दो रंगों – सफेद तथा टीक – के बीजल एवं नफासत भरा कंट्रास्ट तथा खूबसूरती मिलेगी। इसमें नया टीवी स्टैंड भी है, जिसकी ऊंचाई घटाई-बढ़ाई जा सकती है। इसे साउंड बार को फिट करने के लिए खास तौर पर बनाया गया है ताकि आपके टीवी के पास ज्यादा भीड़ न दिखे।
आपके भीतर के कला पारखी के लिए
द फ्रेम का सबसे अनूठा और शानदार फीचर यह है कि जब इसे टीवी के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जाता है तो यह आर्ट मोड में चला जाता है। द फ्रेम 2021 में उपभोक्ता के मिजाज के मुताबिक अतिरिक्त असली कलाकृतियां दी गई हैं, जिनकी मदद से आप अपना निजी कला संग्रह तैयार कर सकते हैं। इसमें विश्वप्रसिद्ध संस्थाओं से 1,400 से अधिक कलाकृतियों की लाइब्रेरी है, जो लगातार बढ़ रही है।
इसमें एआई पर आधारित आर्ट क्यूरेशन तकनीक भी है, जो आपके चयन के आधार पर कलाकृतियां सुझाती है। द फ्रेम 2021 में फोटो स्टोर करने की जगह भी बढ़ गई है। पहले 500 मेगाबाइट जगह थी, जो अब 6 गीगाबाइट कर दी गई है, जिससे आप इसमें अल्ट्रा एचडी क्वालिटी की 1,200 तस्वीरें स्टोर कर सकते हैं।
कीमत, ऑफर्स और कहां से खरीदें
नया द फ्रेम अमेजॉन, फ्लिपकार्ट और सैमसंग के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर सैमसंग शॉप में 61990 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। यह 12 जून 2021 से चार स्क्रीन साइज – 43-इंच, 50-इंच, 55-इंच और 65-इंच में आएगा।
12 से 21 जून के बीच खरीदारी करने वाले अर्ली बर्ड उपभोक्ताओं को 9,900 रुपये तक का बीजल उपहार स्वरूप बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा।
द फ्रेम 2021 खरीदने वाले उपभोक्ता एचडीएफसी डेबिट और क्रेडिट कार्ड की नो-कॉस्ट ईएमआई पर 3,000 रुपये तक का कैशबैक हासिल कर सकते हैं। इसमें अग्रणी बैंकों से 24 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई भी बनवाई जा सकती है।
वॉरंटी
द फ्रेम 2021 पर 1 वर्ष की कॉम्प्रिहेंसिव वॉरंटी तथा पैनल पर 1 वर्ष की अतिरिक्त वॉरंटी मिलेगी।
सैमसंग द फ्रेम के विस्तृत फीचर्स
टीवी को दीजिए अपना स्टाइल: अपने लिविंग स्पेस के माहौल को अपने निजी स्टाइल के हिसाब से बदल लीजिए। द फ्रेम का नया संस्करण आपको मनचाहे तरीके से कस्टमाइज करने का मौका देता है। आप दो अलग-अलग रंगों में आने वाले ईजी-टु-रीप्लेस मैग्नेटिक बीजल का इस्तेमाल कर टीवी पर अपनी छाप छोड़ सकते हैं। बीजल की आधुनिक डिजाइन घर की किसी भी तरह की इंटीरियर डिजाइन के साथ घुल-मिल सकती है और आपके घर को एकदम अनूठा तथा उत्कृष्ट बना सकती है।
आर्ट मोड: जब टीवी ऑफ होता है तब भी द फ्रेम उसे सार्थक बनाता है। जब आप टीवी नहीं देख रहे होते हैं तब काली स्क्रीन के बजाय आप उसे पिक्चर फ्रेम की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें कलाकृतियां और तस्वीरें बिल्कुल वैसी नजर आती हैं, जैसी कागज, फिल्म या कैनवास पर दिखतीं।
आर्ट स्टोर: आर्ट स्टोर के जरिये आप अपने टीवी को पिक्चर फ्रेम में तब्दील कर सकते हैं, जो दुनिया भर की 1,400 चुनिंदा कलाकृतियां दिखाता है। यूजर्स विश्वप्रसिद्ध संस्थाओं से ली गई कलाकृतियों की लगातार बढ़ती लाइब्रेरी का इस्तेमाल कर सकते हैं और 1,199 रुपये में कोई एक कलाकृति चुन सकते हैं अथवा 299 रुपये प्रतिमाह पर पूरे आर्ट स्टोर संग्रह को सबस्क्राइब कर सकते हैं।
माई कलेक्शन: द फ्रेम आपको स्मार्टथिंग्स एप के जरिये अपने स्मार्टफोन से अथवा यूएसबी फ्लैश ड्राइव से अपनी स्वयं की तस्वीरें आसानी से अपलोड करने एवं दिखाने की सुविधा देता है। आप अपने परिवार या सैर-सपाटे की तस्वीरों को 5 अलग-अलग मैट लेआउट विकल्पों तथा 16 अलग-अलग रंगों की मदद से कस्टमाइज कर ज्यादा सजीव भी बना सकते हैं।
स्लिम फिट वॉल माउंट और इकलौता अदृश्य कनेक्शन: स्लिमफिट वॉल-माउंट की मदद से द फ्रेम आपकी दीवार पर असली फ्रेम की तरह टंग जाता है, हर कोने से खूबसूरत दिखता है और आपके घर में एकदम फिट हो जाता है। नजर नहीं आने वाले केवल एक कनेक्शन के कारण आपको तारों के जंजाल से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाती है। केवल एक लगभग पारदर्शी तार तमाम डिवाइस को आपके टीवी से जोड़ देता है। वन कनेक्ट बॉक्स के कारण आपको अपने टीवी एक्सेसरीज के लिए ज्यादा अच्छी जगह पा सकते हैं।
क्यूलेड में देखिए दुनिया: द फ्रेम क्यूलेड टीवी रंगों की 100 प्रतिशत मात्रा के वायदे पर खरा उतरता है, जिससे रंग एकदम वास्तविक लगते हैं, स्क्रीन कितनी भी चमकीली या अंधेरी हो। द फ्रेम में सैमसंग का अपना आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस इंजन क्वांटम प्रोसेसर 4के है, जो सेमीकंडक्टर के मामले में 30 वर्ष से दुनिया भर में अग्रणी होने का परिणाम है। पिक्चर और साउंड में एआई क्षमताओं के कारण ये सीखती और खुद को ढालती हैं और आपको देखने में पहले से कहीं शानदार अनुभव मिलता है। वॉर्म टोन एलईडी के अतिरिक्त सेट के कारण फ्रेम की डुअल एलईडी बैकलाइट तस्वीरों को ज्यादा परिष्कृत कलर टोन कॉम्बिनेशन प्रदान करती है, जिससे हरेक तस्वीर पूरे रंगों, ज्यादा कंट्रास्ट और पहले से बेहतर व्यूइंग एंगल्स के कारण सजीव हो उठती है।
इंटेलिजेंट सेंसर: द फ्रेम में मोशन और ब्राइटनेस सेंसर हैं। जब आप नजदीक होते हैं तो मोशन सेंसर आपकी मौजूदगी भांपकर टीवी डिस्प्ले को कलाकृति में बदल देते हैं ताकि आप जब तक वहां रहें, अपनी पसंदीदा कलाकृति का आनंद लेते रहें। आपके जाते ही यह ऊर्जा बचाने के लिए बंद हो जाता है। आसपास की रोशनी का पता लगाकर ब्राइटनेस सेंसर खुद ही स्क्रीन की ब्राइटनेस और कलर टोन को बदल देते हैं ताकि स्क्रीन एकदम प्राकृतिक लगे। इसलिए दिन हो या रात, आप कलाकृति को बिल्कुल वैसे ही देखेंगे, जैसे वह दिखनी चाहिए।
स्पेसफिट साउंड: द फ्रेम के बिल्ट-इन माइक से तैयार डेटा का इस्तेमाल कर स्पेसफिट साउंड कमरे की अकूस्टिक्स यानी आवाज की स्थिति और टीवी के इंस्टॉल होने के तरीके (स्टैंड या दीवार पर टंगा) को जांचती है और खुद ही वहां के हिसाब से सबसे अच्छी साउंड सेटिंग्स कर देती है। आप फ्रेम को जहां चाहें रख दें, बाकी सब स्पेसफिट साउंड संभाल लेगी।
क्यू सिंफनी: टीवी और साउंडबार से अपने चारों ओर आवाज को एक ही लय-ताल में महसूर कीजिए। क्यू-सिंफनी टीवी और साउंड बार को एक साथ काम करने में मदद करती है, जिससे टीवी स्पीकर को म्यूट किए बगैर आपको बेहतर आवाज सुनाई देती है और आप खास ऑडियो फीचर का लुत्फ उठा पाते हैं।
वॉइस असिस्टेंट्स: आप द फ्रेम से बात भी कर सकते हैं। द फ्रेम बिक्सबी और एलेक्सा के साथ काम कर आपकी जिंदगी आसान बनाता है। बस बोलिए और चैनल बदल जाएगा, आवाज कम-ज्यादा हो जाएगी, प्लेबैक पर नियंत्रण हो जाएगा और भी बहुत कुछ हो जाएगा।
मल्टी व्यू: द फ्रेम आपको एक साथ 2 स्क्रीन देखने की सहूलियत देता है। इस तरह आप अपना मनचाहा शो या फिल्म देखते हुए व्यायाम भी कर सकते हैं। अपना स्मार्टफोन कनेक्ट कीजिए और सुनिश्चित कीजिए कि आप व्यायाम सही तरीके से कर रहे हैं। वीडियो का आकार और ऑडियो विकल्प अपने मनमुताबिक कीजिए और खुद ही तय कीजिए कि क्या देखना है और कैसे देखना है।
टैप व्यू: हेडफोन या फोन स्पीकर से संगीत सुनने का मन नहीं है? अपने स्मार्टफोन से द फ्रेम को हल्के से टैप किजिया और टीवी के स्पीकर से संगीत निकलते समय म्यूजिक वॉल विजुअलाइजेशन के जरिये अपने कमरे की छटा बढ़ते देखिए। यही तो है विजुअल लिसनिंग का अनूठा अनुभव।
स्मार्ट होम: द फ्रेम ढेर सारे स्मार्ट डिवाइस के साथ बिना तार के ही जुड़ सकता है और स्मार्टथिंग्स एप तथा वन रिमोट कंट्रोल के जरिय उनसे एक साथ काम करवा सकता है। एयरप्ले 2 भी इसी के भीतर होने के कारण आप एपल के डिवाइस से बिना किसी परेशानी के कंटेंट साझा कर सकते हैं।
सोलर–सेल रिमोट और ईको–पैकेजिंग: सैमसंग के पर्यावरण की रक्षा करने वाले सस्टेनेबिलिटी कार्यक्रम के तहत द फ्रेम के साथ खुद चार्ज होने वाली रिमोट बैटरी आती हैं, जिनमें इस्तेमाल सोलर सेल तकनीक कमरे के अंदर की रोशनी से भी बैटरी को चार्ज कर देती है। द फ्रेम खुद-ब-खुद आपके बाहरी डिवाइस को ढूंढ लेता है और जैसे ही आप उन्हें कनेक्ट करते हैं, वे इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाते हैं। अपने सभी कनेक्टेड डिवाइस पर आसानी से नियंत्रण के लिए वन रिमोट का इस्तेमाल कीजिए। ईको-पैकेजिंग के कारण आप द फ्रेम को पैक करने में इस्तेमाल सामग्री को कैट हाउस या बुकशेल्फ में तब्दील कर सकते हैं। दिए गए निर्देशों के अनुसार पैकेज को काटिए, असेंबल कीजिए और शानदार सामान तैयार हो जाएगा।
सैमसंग टीवी प्लस: नए लाइन-अप में हाल ही में शुरू हुआ सैमसंग टीवी प्लस भी आता है, जिसमें आप हमारे वर्चुअल चैनल पर मुफ्त टीवी कंटेंट के सीधे प्रसारण का मजा ले सकते हैं। अब आपके पास चुनने के लिए कई चैनल हैं और आप इस समय चल रहे कंटेंट में से अपनी पसंद का कंटेंट तलाश सकते हैं। अपने दोस्तों से पूछने की जरूरत नहीं कि इस समय क्या पसंद किया जा रहा है। बस, सैमसंग टीवी प्लस शुरू कीजिए और खुद ही जान जाइए।
भारत के सबसे बड़े और भरोसेमंद कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने अपने लाइफस्टाइल टीवी के सर्वाधिक लोकप्रिय रेंजः द फ्रेम और द सेरिफ के लिए रोमांचक ऑफरों के साथ ‘द लाइफस्टाइल फेस्ट’ की घोषणा की है। 28 फरवरी तक चलने वाले इस फेस्ट के दौरान देश भर के सभी प्रमुख कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल स्टोर्स में सैमसंग के लाइफस्टाइल टीवी विशेष कीमतों पर उपलब्ध होंगे।
द फ्रेम और द सेरिफ, दोनों ऐसे अद्भुत लाइफस्टाइल टीवी हैं, जो आपके घर की आंतरिक साज-सज्जा में बढ़ोतरी करते हैं और आपके लिविंग स्पेस को अपने शानदार डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स से बदल देते हैं। द फ्रेम के बारे में सबसे विशेष और प्रभावशाली बात यह है कि जब यह टीवी के रूप में इस्तेमाल नहीं हो रहा होता, उस वक्त यह आर्टमोड में चला जाता है और एक ऐसे पिक्चर फ्रेम में बदल जाता है, जो दुनिया भर से 1200 डिजिटल कलाकृतियों का प्रदर्शन कर आपकी रोज की रहने की जगह को एक विस्मयकारी कला दीर्घा में बदल सकता है। द सेरिफ टीवी की पारंपरिक सोच के परे जाकर इसे घरेलू सजावट की एक ऐसी वस्तु में बदल देता है जो किसी भी लिविंग स्पेस के डिजाइन को एक अलग ही रूप दे देता है – जो परिणाम है सैमसंग और जानेमाने पैरिसियन डिजाइनर द्वय रोनन और इरवान बोरोलेक के बीच एक सच्ची साझेदारी का। अंग्रेजी के “I” अक्षर के आकार के इसके आइकॉनिक डिजाइन से लेकर उत्कृष्ट कोटि के QLED पिक्चर तक, द सेरिफ एक स्टेटमेंट सेंटरपीस है, जो न सिर्फ टीवी देखने को पुनर्परिभाषित करता है, बल्कि घर के भीतर एक ऐसा स्थान निर्मित कर देता है, जो व्यक्ति की जीवनशैली को समृद्ध बना कर मन पर एक अमिट छाप छोड़ता है।
इस ऑफर अवधि के दौरान, खरीदारों को 43-इंच, 49-इंच और 50-इंच के मॉडलों की खरीद पर 4,500 रुपये का और 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच के सैमसंग के लाइफस्टाइल टीवी मॉडलों पर 7,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
जो ग्राहक 75-इंच का द फ्रेम खरीदेंगे, उन्हें कॉम्प्लीमेंट्री सैमसंग का HW-Q800T साउंडबार मिलेगा, जिसकी कीमत 48,990 रुपये है।
अन्य ऑफरों में पैनल पर 2-साल की वारंटी (1+1 साल की विस्तारित वारंटी) और एक 10 साल की नो स्क्रीन बर्न-इन वारंटी के साथ आसान मासिक किस्तों के विकल्प शामिल हैं जो 1,190 रुपये जितनी कम रकम से शुरू होती है।
सैमसंग इंडिया के कंज्यमूर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजू पुल्लन ने कहा, “आजकल उपभोक्ता ऐसे उत्पाद चाहते हैं जो अद्भुत डिजाइन और प्रीमियम टेक्नोलॉजी का शानदार संतुलन पेश कर करे, इसलिए लाइफस्टाइल टीवी की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। क्योंकि वे अब घर में ज्यादा समय बिता रहे हैं, तो जब वे अपने लिविंग स्पेस की डिजाइनिंग तय करते हैं तब टेक्नोलॉजी सहित विशिष्ट और पर्सनलाइज्ड तत्व उनके फैसले में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। “द लाइफस्टाइल फेस्ट” का उद्देश्य अविश्वसनीय खूबसूरती वाले द फ्रेम और द सेरिफ के लिए शानदार कंज्यूमर ऑफरिंग पेश करना है, जिन्हें सिर्फ टीवी से कुछ ज्यादा होने जैसा डिजाइन किया गया है।”
द फ्रेम टीवी
द फ्रेम QLED TV टेक्नोलॉजी और डिजाइन का एक उत्कृष्ट संगम है, जो उपभोक्ताओं के लिविंग स्पेस और मनोरंजन अनुभव, दोनों को विस्तृत करता है। द फ्रेम QLED टेक्नोलॉजी के साथ एक उत्कृष्ट पिक्चर क्वालिटी पेश करता है, जो न सिर्फ खूबसूरत रंग निखारते हैं, बल्कि असाधारण कंट्रास्ट और 100% कलर वॉल्यूम के साथ सटीक ब्योरे भी उभारते हैं। द फ्रेम में इन-बिल्ट मोशन और ब्राइटनेस सेंसर भी हैं। जब यह टीवी के रूप में इस्तेमाल नहीं होता है, उस समय आर्टमोड में चला जाता है और डिजिटल कलाकृतियों के हिस्से प्रदर्शित करता है, जिससे प्रतिदिन के उठने-बैठने और रहने का स्थान एक कला दीर्घा में बदल जाता है।
जिस तरह फ्रेम में मढ़ी तस्वीर दिन में समय के हिसाब से अलग-अलग छवि में दिखती है, द फ्रेम भी उसी तर्ज पर अलग-अलग समय में कमरे में मौजूद रोशनी के आधार पर अपनी स्क्रीन की ब्राइटनेस को एडजस्ट करता है। ये टीवी 10 साल की नो स्क्रीन बर्न-इन वारंटी और पैनल पर दो-साल की वारंटी के साथ आते हैं।
द सेरिफ टीवी
सैमसंग का लाइफस्टाइल टीवी ‘द सेरिफ’- कला और डिजाइन के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी का एक बेहतरीन संगम है। द सेरिफ अत्याधुनिक QLED और उन्नत सौंदर्यबोध प्रस्तुत करता है। अंग्रेजी के “I” अक्षर के विशिष्ट आकार में यूनीबॉडी डिजाइन के साथ द सेरिफ उपभोक्ताओं के रहने की जगह में एक विलक्षण योगदान करता है। द सेरिफ बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी देता है और साथ ही ऐसी बिंदास आवाज भी, जो सुनने वाले को मोहित कर ले। भटकाने और बाधा देने वाली आवाजों को उसी समय अपने-आप वॉल्यूम एडजस्ट कर द सेरिफ एक्टवि वॉयस एम्प्लिफायर (AVA) फीचर के साथ लगातार काम की ध्वनियों और आवाजों पर ध्यान केंद्रित रखता है।
यह 100% कलर वॉल्यूम, क्वांटम प्रोसेसर 4K और HDR 10+ के साथ रंगों और तस्वीरों में मौजूद हर ब्राइट और खूबसूरत ब्योरे को उभारता है। द सेरिफ AI अपस्केलिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए कंटेंट के हर सीन का विश्लेषण कर हर चीज को 4K पिक्चर क्वालिटी में बदल देता है।
भारत के सबसे बड़े एवं सबसे भरोसेमंद कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मोबाईल फोन ब्रांड, सैमसंग ने अपने क्रांतिकारी लाईफस्टाईल टीवी, द फ्रेम क्यूलेड टीवी के 55 इंच एवं 65 इंच मॉडल की बहुत आकर्षक मूल्यों में सेल शुरू होने की घोषणा की। यह सेल 19 जनवरी से 22 जनवरी, 2020 के बीच फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल के दौरान होगी।
इससे पहले सितंबर 2019 में फ्लिपकार्ट की पिछली सेल के दौरान क्यूलेड टेक्नॉलॉजी से शानदार पिक्चर क्वालिटी देने के साथ पूरी दुनिया से 1200 आर्टवर्क्स लेकर टीवी को पिक्चर फ्रेम में बदलने वाले, द फ्रेम क्यूलेड टीवी 55 इंच का पूरा स्टॉक सेल समाप्त होने से पहले ही बिक गया था।
55 इंच का फ्रेम क्यूलेड टीवी 84,990 रु. में मिलेगा। क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड एवं नेट बैंकिंग द्वारा प्रिपेड ट्रांजैक्शन करने वाले ग्राहकों को 3,000 रु. का अतिरिक्त कैशबैक भी मिलेगा। नया 65 इंच का फ्रेम क्यूलेड टीवी भारत में पहली बार प्रस्तुत किया जा रहा है। यह सेल की अवधि में आकर्षक प्रिबुक ऑफर के साथ 1,59,990 रु. में मिलेगा।
प्रिबुक की गई यूनिट्स की डिलीवरी 1 फरवरी, 2020 से शुरू होगी।
सैमसंग इंडिया के डायरेक्टर- ऑनलाईन बिज़नेस, कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, पीयूष कुन्नापालिल ने कहा, ‘‘पिछले सालों में सैमसंग द्वारा किए गए अनेक अद्वितीय इनोवेशंस में, द फ्रेम एक ऐसा मास्टरपीस है, जो टेलीविज़न से बढ़कर है। हमें सितंबर, 2019 में फ्लिपकार्ट पर पिछली सेल में इसके लिए बहुत शानदार प्रतिक्रिया मिली और यह टीवी पूरी तरह से बिक गया। इसलिए हमने भारी मांग के चलते फ्लिपकार्ट की द रिपब्लिक सेल में द फ्रेम को दोबारा लाने का निर्णय लिया। इस बार हमने 65 इंच का वैरिएंट भी प्रस्तुत किया है।’’
सैमसंग दुनिया में पिछले 13 सालों से टीवी की श्रेणी में मार्केट लीडर है। भारत में इसने 2017 में क्यूलेड टीवी प्रस्तुत किया। द फ्रेम क्यूलेड टीवी में टेक्नॉलॉजी और डिज़ाईन का बेहतरीन संगम है, जिससे उपभोक्ताओं के लिविंग स्पेस की खूबसूरती बढ़ती है और उन्हें मनोरंजन का शानदार अनुभव भी मिलता है।
द फ्रेम क्यूलेड टेक्नॉलॉजी के साथ शानदार पिक्चर क्वालिटी प्रदान करता है, जिसमें सुंदर रंगों, बेहतरीन कॉन्ट्रैस्ट एवं अतुलनीय डिटेल्स के साथ 100 प्रतिशत कलर वॉल्यूम मिलती है। फ्रेम में इन–बिल्ट मोशन एवं ब्राईटनेस सेंसर हैं।
जब इसका उपयोग टीवी की तरह न हो रहा हो, तब फ्रेम डिजिटल आर्टवर्क प्रदर्शित कर आर्ट मोड में तब्दील हो जाता है और आपके लिविंग स्पेस को आर्ट गैलरी बना देता है। फ्रेम्ड पिक्चर्स दिन के पहर के अनुसार अलग अलग दिखाई देती हैं। फ्रेम कमरे की रोशनी के अनुसार स्क्रीन की ब्राईटनेस को एडजस्ट कर देता है। यह टीवी 10 साल की नो स्क्रीन बर्न–इन वॉरंटी तथा पैनल पर दो साल की वॉरंटी के साथ आता है।
मूल्य व उपलब्धता
फ्रेम क्यूलेड टीवी ऑनलाईन केवल फ्लिपकार्ट एवं सैमसंग के ऑफिशियल ऑनलाईन स्टोर, सैमसंग शॉप पर मिलेगा। 55 इंच (1 मी. 38 सेमी.) का मॉडल फ्लिपकार्ट पर 84,990 रु. में 3,000 रु. के अतिरिक्त कैशबैक के साथ मिलेगा। 65 इंच (1 मी. 63 सेमी.) का फ्रेम क्यूलेड टीवी केवल फ्लिपकार्ट की रिपब्लिक डे सेल में 1,59,990 रु. में आकर्षक प्रिबुक ऑफर के साथ मिलेगा।
फ्रेम क्यूलेड टीवी खरीदने वाले ग्राहकों को सैमसंग डिलीवरी के चार घंटों के अंदर इंस्टॉलेशन सपोर्ट प्रदान करेगा।
फ्रेम क्यूलेड टीवीः लाईफस्टाईल टीवी
आर्ट मोडः फ्रेम क्यूलेड टीवी ने टीवी बंद होने के दौरान भी टीवी की उपयोगिता बढ़ा दी है। आज जब टीवी नहीं देख रहे हों, उस समय टीवी पर काली स्क्रीन की जगह आप इसे एक पिक्चर फ्रेम के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं, जिस पर आर्टवर्क एवं फोटो बिल्कुल ऐसे दिखाई दें, जैसे वो फिल्म या कैनवास या पेपर पर दिखाई देते हैं। यह एक असली फ्रेम की तरह लटकता है।
आर्ट स्टोरः आर्ट स्टोर के द्वारा आप अपने टीवी को एक पिक्चर फ्रेम में बदल सकते हैं, जो पूरी दुनिया के 1200 से ज्यादा आर्टवर्क प्रदर्शित करे। आपको दुनिया के मशहूर संस्थानों से आर्टवर्क की बढ़ती लाईब्रेरी की एक्सेस मिलती है और आप उनमें से व्यक्तिगत रूप से आर्टवर्क चुन सकते हैं। इन संग्रहों की अनलिमिटेड एक्सेस के लिए आप उनकी मेंबरशिप भी ले सकते हैं।
क्वांटम प्रोसेसर: सैमसंग का इंटैलिजेंट 4-कोर क्वांटम प्रोसेसर 4के पॉवर्ड डिस्प्ले ज्यादा शार्प डिटेल्स एवं रिफाईंड कलर्स के लिए कंटेंट को तत्काल अपस्केल कर देता है। यह प्रोसेसर 1.7गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड के साथ आता है तथा ऐसा एडैप्टिव अनुभव निर्मित करता है, जिसमें हर फ्रेम एक मास्टरपीस हो।
क्यूलेड में दुनिया देखेंः खूबसूरत कलर्स, बेहतरीन कॉन्ट्रैस्ट एवं शानदार डिटेल्स के साथ दुनिया को जीवंत होते देखिए। फ्रेम क्यूलेड टीवी 100 प्रतिशत कलर वॉल्यूम प्रदान करता है, जिससे दृश्य जितना भी अंधेरे या प्रकाश में हो, वह सदैव वास्तविक कलर्स के साथ दिखाई देता है। फ्रेम क्यूलेड टीवी में सैमसंग की क्वांटम डॉट टेक्नॉलॉजी, 120 हर्ट्ज़ का रिफ्रेश रेट एवं एचडीआर 10+ है, जिससे सभी पिक्चर्स जीवंत हो उठती हैं और बिल्कुल डायरेक्टर की कल्पना के अनुरूप हमें दिखाई देती हैं। शानदार पिक्चर क्वालिटी के साथ फ्रेम व्यूईंग के बेहतरीन अनुभव के लिए नेटफ्लिक्स रिकमेंडेड टीवी है।
इंटैलिजेंट सेंसरः फ्रेम क्यूलेड टीवी में मोशन एवं ब्राईटनेस सेंसर हैं। आप जब आस पास होते हैं, तो मोशन सेंसर आपकी उपस्थिति को पहचानकर टीवी के डिस्प्ले को आर्टवर्क में बदल देते हैं, तकि आप अपनी पसंदीदा आर्ट का आनंद ले सकें। आप जब चले जाते हैं, तो यह बिजली की बचत के लिए ऑफ हो जाता है। आस पास की रोशनी को पहचानकर ब्राईटनेस सेंसर स्क्रीन की ब्राईटनेस एवं कलर टोन को बैलेंस कर देता है, ताकि आपको बिल्कुल नैचुरल इल्युमिनेशन मिले। तो चाहे दिन हो या रात, आप आर्ट को ठीक उसी रूप में देख सकते हैं, जिसमें उसे देखा जाना चाहिए।
वॉईस असिस्टैंटः आप फ्रेम क्यूलेड टीवी से बात कर सकते हैं। फ्रेम क्यूलेड टीवी बिक्सबी और गूगल असिस्टैंट के साथ काम करते हुए आपकी जिंदगी आसान बनाता है। चैनल बदलना हो, वॉल्यूम एडजस्ट करना हो, प्लेबैक कंट्रोल करना हो या कुछ और, आप सबकुछ अपनी वॉईस से कर सकते हैं।
स्मार्ट होमः फ्रेम क्यूलेड टीवी वायरलेस के माध्यम से अनेक स्मार्ट डिवाईसेस से कनेक्ट हो सकता है, जिससे वो स्मार्टथिंग्स ऐप एवं एक रिमोट कंट्रोल द्वारा ऑपरेट की जा सकती हैं। बिल्ट–इन एयरप्ले 2 के साथ आप एप्पल डिवाईसेस से कंटेंट फ्रेम क्यूलेड पर आसानी से स्ट्रीम एवं शेयर कर सकते हैं। फ्रेम क्यूलेड टीवी एप्पल टीवी ऐप भी चलाता है, जो एप्पल टीवी+ की वीडियो सब्सक्रिप्शन सेवा प्रदान करता है।
एक अदृश्य कनेक्शनः नो गैप वॉल–माउंट एवं एक अदृश्य कनेक्शन के साथ यह हर तरफ से बहुत खूबसूरत दिखता है एवं आपके स्पेस में बिल्कुल परफेक्ट तरीके से आ जाता है।
About Samsung Electronics Co., Ltd.
Samsung inspires the world and shapes the future with transformative ideas and technologies. The company is redefining the worlds of TVs, smartphones, wearable devices, tablets, digital appliances, network systems and memory, system LSI, foundry and LED solutions. For latest news on Samsung India, please visit Samsung India Newsroom at http://news.samsung.com/in. For Hindi, log on to Samsung Newsroom Bharat at https://news.samsung.com/bharat. You can also follow us on Twitter @SamsungNewsIN
सैमसंग इंडिया ने आज टेलीविज़न की नई और रोमांचक 2018 रेंज का ऐलान किया है, जिसमें फ्लैगशिप क्यूएलईडी, मिड रेंज यूएचडी और मेक फॉर इंडिया ‘कॉन्सर्ट’ सीरीज़ के नए मॉडल शामिल हैं।
चेन्नई में 2018 टीवी रेंज को लॉन्च करते सैमसंग इंडिया के कन्ज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिज़नेस के जनरल मैनेजर, पीयूष कुन्नापलिल और एक्ट्रेस हंसिका मोतवानी
सैमसंग ने भारतीय बाजार में सभी सेगमेंट में बेहतरीन प्रोडक्ट्स पेश किए हैं। ब्रांड हमेशा से ही पहले इनोवेशन्स पेश करके लीग में आगे रहा है जैसे एलईडी टीवी, स्मार्ट टीवी, कर्व्ड टीवी, कर्व्ड यूएचडी टीवी और अब क्यूएलडी टीवी और द फ्रेम।
सैमसंग इंडिया के कन्ज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिज़नेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, श्री राजीव भुटानी ने कहा, ‘भारत में उपभोक्ता बढ़ रहे हैं और बड़े और बेहतर टीवी की तरफ जा रहे हैं। इसी ट्रेंड के चलते हमने अपने यूएचडी लाइन-अप का 60 फीसदी विस्तार किया है और इनोवेटिव फीचर्स जैसे एम्बिएन्ट मोड और शानदार साउंड क्वॉलिटी के साथ नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं।’
उन्होंने आगे कहा, ‘हमने बड़े पैमाने पर रिसर्च की और पाया कि आज के उपभोक्ता को अपने लिविंग रूम के लिए टीवी से भी कुछ बढ़कर और बेहतर चाहिए। सैमसंग क्यूएलईडी टीवी का एम्बिएन्ट मोड आपके होम इंटीरियर के साथ घुलमिल जाता है। हमारे सामने यह भी आया कि भारतीय उपभोक्ता साउंड क्वॉलिटी पर भी बहुत ज़्यादा ध्यान देते हैं, इसीलिए साउंड का शानदार अनुभव देने के लिए हमने कॉन्सर्ट सीरीज़ पेश की है। इसी तरह यूएचडी सीरीज़ भी नए इनोवेशन्स और बेहतरीन फीचर्स अपने साथ लेकर आती है।’
क्यूएलईडी टीवी
2018 क्यूएलईडी टीवी में सैमसंग, एम्बिएन्ट मोड पेश कर रहा है। एम्बिएन्ट मोड में आप क्यूएलईडी टीवी को एक ऐसे कैनवास में बदल सकते है, जो आपके मूड को एक्सप्रेस करे। टीवी अपने पीछे की दीवार के पैटर्न को कॉपी करके अपने लिए ऐसा विज़ुअल इफेक्ट तैयार करता है जिससे टीवी पूरी तरह से दीवार से घुलमिल जाता है। साथ ही टीवी आपको मौसम की भी जानकारी देगा कि बाहर धूप है, बारिश है या बर्फीला मौसम है। इसके अलावा आप अपनी फोटो या टीवी में मौजूद शानदार आर्टवर्क्स में से अपने लिए एक उचित बैकग्राउंड भी चुन सकते हैं। टीवी के एम्बिएन्ट मोड को इस्तेमाल करने के लिए आपको क्यूएलईडी टीवी रिमोट पर बस हॉटकी दबाना होगा।
2018 क्यूएलईडी एक इनविज़िबल कनेक्शन के साथ भी आता है, जिसमें आप एक केबल की मदद से आसानी से डाटा और पॉवर ट्रांसमिट कर सकते हैं। इस मजबूत, हाई स्पीड और फ्यूचर प्रूफ केबल की मदद से आप जहां चाहे टीवी रख सकते हैं और दूर रखे हुए डिवाइस के साथ इसे कनेक्ट कर सकते हैं।
क्यूएलईडी टीवी के इंटेलिजेन्ट डिस्प्ले के साथ इंटेलिजेन्ट कन्ट्रोल भी आता है। टीवी में आप बटन्स की बजाय एस वॉयस के माध्यम से इन्टरैक्ट कर सकते हैं। एस वॉयस के ज़रिए आप अपने टीवी को वॉयस के साथ पूरी तरह से कंट्रोल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप पूछें कि बाहर मौसम कैसा है? तो टीवी आपको स्क्रीन पर मौसम की जानकारी दे देगा।
क्यूएलईडी टीवी स्मार्ट थिंग्स ऐप के साथ भी आता है जो टीवी को कन्टेंट शेयर करने, नोटिफिकेशन भेजने, स्क्रीन मिरर या साउंड के लिए आईओटी इनेबल्ड डिवाइस के साथ जोड़ता है। साथ ही यह 100 फीसदी कलर वॉल्युम और एचडीआर 10 प्लस फंक्शनेलिटी के साथ शानदार पिक्चर क्वॉलिटी देता है। स्लिम, स्लीक और प्रीमियम मेटल बॉडी के साथ बेज़ल-लेस डिस्प्ले क्यूएलईडी टीवी को देखने में बेहद ही आकर्षक और खूबसूरत बनाता है।
2018 में 55 इंच से 75 इंच के साइज़ में 8 क्यूएलईडी टीवी मॉडल पेश किए जाएंगे, जिनमें फ्लैट और कर्व्ड वेरिएन्ट शामिल हैं। क्यूएलईडी टीवी की कीमत 2,45,000 रुपये से शुरू होगी।
यूएचडी टीवी
सैमसंग के यूएचडी टीवी स्लिम मैट बॉडी के साथ शानदार डिज़ाइन और बेहतरीन पिक्चर क्वॉलिटी में आते हैं। शानदार हाई डायनामिक रेंज द्वारा पावर्ड सैमसंग के यूएचडी टीवी विचित्र ब्राइटनैस, डीप कन्ट्रास्ट और आकर्षक रंग देते हैं। इसके अलावा, इसकी डायनामिक क्रिस्टल कलर टेकनोलॉजी क्रिस्टल क्लियर रंगों का अनूठा अनुभव प्रदान करती है।
यूएचडी वेरिएन्ट एक रिमोट कंट्रोल, स्मार्ट हब और स्मार्ट कन्वर्जन्स के साथ आते हैं ताकि आप अपने टीवी को स्मार्टफोन के साथ या टू-वे स्ट्रीमिंग का मज़ा उठाने के लिए ब्लूटूथ स्पीकर के साथ  जोड़ सकें।
इन नए प्रोडक्ट्स के साथ यूएचडी सीरीज़ में आने वाले मॉडल्स की संख्या 10 से बढ़कर 16 हो जाएगी। शुरूआती स्तर के यूएचडी 7100 सीरीज़ से शुरू होंगे, जिसके बाद 7470, 8000 और अंत में द फ्रेम आएगा। यूएचडी रेंज की कीमत 64,900 रुपये से शुरू होगी।
कॉन्सर्ट सीरीज़
‘मेक फॉर इंडिया’ इनोवेशन्स के तहत सैमसंग ने दो अलग-अलग वेरियेशन्स के साथ कॉन्सर्ट सीरीज़ पेश की है, स्मार्ट कॉन्सर्ट और जॉय कॉन्सर्ट।
टीवी खरीदने वाले उपभोक्ताओं के लिए साउंड क्वॉलिटी सबसे ज़्यादा मायने रखती है। उपभोक्ता तेज़ आवाज़ और सिनेमा जैसी साउंड के साथ फिल्म, म्यूज़िक और स्पोर्ट्स का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं। 2018 कॉन्सर्ट सीरीज़ भारतीय उपभोक्ताओं की इसी ज़रूरत के हिसाब से डिज़ाइन की गई है, जिसमें नई साउंड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों को बेहतर बनाया गया है ताकि उपभोक्ताओं को पॉवरफुल सिनेमेटिक सराउंड ऑडियो एक्सपीरियंस मिल सके।
आम टीवी के विपरीत, कॉन्सर्ट सीरीज़ 2 की बजाय 4 स्पीकर के साथ आती है- दो स्पीकर ऊपर और दो नीचे। हर चैनल 10W का साउंड ऑउटपुट देता है, जिससे उपभोक्ता को 40W का सराउंड साउंड एक्सपीरियंस मिलता है।
स्मार्ट कॉन्सर्ट सीरीज़ ब्लूटूथ के साथ आती है, जो आपको स्मार्टफोन या स्पीकर को टीवी के साथ जोड़ने में मदद करता है और जिसका कस्टमाइज़ किया जाने वाला एडवान्स्ड यूज़र इंटरफेस भी है। स्मार्ट कॉन्सर्ट वेरिएन्ट का स्मार्ट हब फीचर उपभोक्ताओं को लाइव टीवी कनेक्ट करने का मौका देता है और साथ ही ऐप्स जैसे जियो सिनेमा, नेटफ्लिक्स, ऐमज़ॉन प्राइम, बिग फ्लिक्स पर भी कन्टेंट देखा जा सकता है।
स्मार्ट कॉन्सर्ट और जॉय कॉन्सर्ट 32 इंच, 43 इंच और 49 इंच के साइज़ में उपलब्ध हैं और इनकी कीमत 27,500 रुपये से शुरु होगी।
फील द गेम ऑफर
जून में शुरु हो रहे फीफा वर्ल्ड कप के मद्देनज़र, सैमसंग ने ‘फील द गेम’ ऑफर पेश किया है, जिसके तहत उपभोक्ता अपने टीवी को बड़ी स्क्रीन और प्रीमियम टीवी में अपग्रेड कर सकते हैं। 2018 क्यूएलईडी टीवी के साथ उपभोक्ता 10 साल की नो स्क्रीन बर्न इन वारंटी के साथ गैलेक्सी S9 मुफ्त में पा सकते हैं। इसके अलावा चुनिंदा टीवी के साथ मुफ्त साउंड बार या स्पीकर दिया जाएगा। यह ऑफर 15 जुलाई तक पूरे देश में उपलब्ध है।