Solar Lanterns – Samsung Newsroom भारत
बिना बिजली के कुछ घंटे ही हमारे जीवन में ठहराव ला देते हैं। एक पूरा दिन बिजली के बिना बिताने की कल्पना करें। एक हफ्ता कैसा होगा। एक साल कैसा होगा।
जब भारत और दुनिया आगे बढ़ रही है, देश में कुछ ऐसे स्‍थान भी हैं जो प्रतिदिन कई तरह की चुनौतियों का सामना करते हैं।
तुमकुर जिले के कोरटागेरे तालुक में बायरागुंडलू गांव ऐसा ही एक उदाहरण है। कर्नाटक में हाई-टेक शहर बेंगलुरु के उपनगर स्थित इस गांव के नागरिकों का दिन-प्रतिदिन का संघर्ष एक बड़ी चिंता का विषय है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि इस गांव को एक दिन में केवल दो से तीन घंटे ही बिजली मिलती है।
सैमसंग रिसर्च इंस्‍टीट्यूट-बेंगलुरु की सीएसआर टीम ने गांव का दौरा किया और वहां के निवासियों से बातचीत की। नियमित रूप से बिजली ना मिलने के चलते बच्‍चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे। एसआरआई-बी की टीम ने वहां के निवासियों को सोलर लालटेन प्रदान कर कुछ अलग करने का निर्णय लिया।
जीवन में प्रकाश लाने के उद्देश्‍य के साथ, गांववासियों के बीच लगभग 800 सोलर लालटेन बांटे गए। सिंगल चार्ज पर प्रत्‍येक लालटेन 12 घंटे तक रोशनी दे सकता है। गांववासियों की मदद के लिए प्रत्‍येक परिवार को दो लालटेन दिए गए। इसने बच्‍चों को निर्बाध रूप से पढ़ाई करने में सक्षम बनाया है। इसके अलावा लालटेन की मदद से जंगली जानवरो, सुअर और सांप को घर में घुसने से रोकने में भी मदद मिली है।
एसआरआई-बी के मैनेजिंग डायरेक्‍टर दीपेश शाह ने कहा, ‘सैमसंग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए अर्थपूर्ण इनोवेशन लाने का प्रयास करता है, फिर चाहे बात उपभोक्‍ताओं की हो या स्‍थानीय समुदायों की। इन इनीशियेटिव्स को पूरा करने के लिए कर्नाटक सरकार के साथ साझेदारी कर हम प्रसन्‍न हैं और हमें यह देखकर खुशी है कि कैसे एक छोटा सा कदम लोगों खासतौर से बच्‍चों के जीवन को उज्‍जवल कर सकते हैं। सैमसंग इन बच्‍चों को उनकी पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं देता है।’
पंचायत विकास अधिकारी रंगनाथ ने कहा, ‘हमें खुशी है कि सैमसंग आरएंडडी टीम ने इस गांव के विकास की दिशा में कदम उठाया है। यह प्रयास निश्चित रूप से बड़े पैमाने पर ग्रामीणों को लाभ देगा और छात्रों को पढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। हमें उम्‍मीद है कि सैमसंग के साथ हमारा दीर्घकालिक सहयोग हमें भविष्‍य में ऐसी कई विकास गतिवि‍धियों को संचालित करने में सक्षम बनाएगा।’
एसआरआई-बी सामुदायिक विकास की दिशा में काम करने के प्रयास करता है और शिक्षा, स्‍वच्‍छता और पर्यावरण के क्षेत्र में कई कार्यक्रम आयोजित कर चुका है। टीम ने अगले चरण में और ज़्यादा लालटेन बांटने और ज़्यादा गांवों को अपनी सूची में शामिल कर अधिक से अधिक लोगों के जीवन को रोशन करने की योजना बनाई है।
पिछले साल की बात है, IIM Ranchi से बेंगलुरु के आरएंडी कैंपस में इंटर्नशिप करने आए एक छात्र, अक्षय सेठ ने अपने लिए इंटर्नशिप का ऐसा प्रोजेक्ट चुना, जिसके चलते उन्हें कैंपस में आए सभी इंटर्न का आपस में मेलजोल बढ़ाना था। अक्षय ने इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए एक ब्रैंडिंग कंसेप्ट तैयार किया और उसे मैगपाई (MAGPIE) का नाम दिया। MAGPIE मतलब- M से मेटिक्यूलस (सावधान रहने वाला और बारीकियों  पर ध्यान देने वाला), A से एजाइल (चुस्त), G से गो-गेटर (अपने लक्ष्य को पाने वाला), P से पैशनेट (उत्साह और जोश से भरा), I से इनोवेटिव (नए विचारों वाला) और E से एंटरप्राइज़िंग (साहस के साथ आगे बढ़कर काम करने वाला), जो कुछ ऐसी विशेषताएं हैं, जिनको ध्यान में रखते हुए एसआरआई-बी के लिए इंटर्न चुने जाते हैं। आज अक्षय एसआरआई- बैंगलोर का हिस्सा हैं और अपने प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने पर काम कर रहे हैं।
टॉप इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट से 500 प्रतिभावान छात्र हाल ही में SRI-B में नियुक्त किए गए हैं। इन मैगपाई को अगले 2 महीने रिसर्च इंस्टीट्यूट में कड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी।
एसआरआई-बी के सीनियर डायरेक्टर और हेड, संजीव प्रसाद ने कहा, ‘हम हर साल टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज और मैनेजमेंट स्कूल्स से प्रतिभाशाली छात्रों को इंटर्न के रूप में नियुक्त करते हैं ताकि छात्र हमारे साथ आकर काम कर सकें और अपने कौशल का इस्तेमाल कर ऐसी टेक्नोलॉजी तैयार कर सकें जो हमारे ग्राहकों की ज़िंदगी को बेहतर बनाए।’
अपनी इंटर्नशिप के तहत, मैगपाई अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, IoT, 5G, कम्यूनिकेशन प्रोटोकॉल्स और मल्टीमीडिया पर काम करते हैं। कैंपस टीम, इंटर्नशिप की प्रक्रिया हर साल मई से दिसंबर तक के बीच पूरी करती है।
SRI-B मैगपाई टीम के लिए पूरा प्रोग्राम तैयार करती है ताकि वह यहां के काम काज के हिसाब से खुद को ढाल सकें। उनके लिए इंटर्न डे आयोजित किया जाता है, जहां अलग-अलग तरह की एक्टीविटीज़ होती हैं, जिससे छात्रों को कैंपस लाइफ दोबारा जीने का मौका मिल सके। उन्हें सीनियर और लीडर्स से बातचीत करने का मौका दिया जाता है और अपने कौशल को बढ़ाने के लिए तकनीकी विशेषज्ञता किस क्षेत्र में करनी है, यह चुनने का अवसर भी दिया जाता है। उन्हें सामुदायिक सेवाएं और गतिविधियां जैसे फोटोग्राफी, बैडमिंटन, फुटबॉल में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया जाता है।
सैमसंग युवा मैगपाई को टीम में शामिल कर, उन्हें अपने विचारों को नया रूप देने में प्रोत्साहित करने में विश्वास करता है। इससे देश की बेहतरीन प्रतिभा तैयार को तैयार करने और आगे लाने में मदद मिलती है।
हरियाणा के गुरुग्राम के पास अरावली पर्वतमाला की तलहटी पर स्थित पटौदी कसबे के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की सैंकड़ों छात्राओं के लिए शुक्रवार का दिन बेहद ही खास था। छठी से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली करीब 1200 छात्राओं में से विद्यालय की आधी से ज़्यादा छात्राओं ने सैमसंग के लालटेन बांटने के इनीशियेटिव में हिस्सा लिया। सैमसंग के इस इनीशियेटिव के तहत छात्राओं को सोलर एलईडी लालटेन दिया गया, जो बिजली चले जाने पर पढ़ाई करने में उनके लिए मददगार साबित होगा।
छात्राओं ने कहा कि लालटेन उनके पढ़ाई करने के साथ-साथ घर के कामकाज करने में भी सहायक साबित होगा। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली रचना ने कहा कि लालटेन काफी फायदेमंद रहेगा क्योंकि उसके इलाके में अकसर बिजली चली जाती है। इससे पहले रचना बिजली जाने पर केरोसीन लैंप का इस्तेमाल करती थी। ऐसे में रचना ने कहा कि यह नया सोलर लैंप उसके लिए ना सिर्फ सुविधाजनक होगा बल्कि पर्यावरण अनुकूल भी होगा।
रचना ने कहा बिजली जाने पर काफी फायदेमंद होगा सोलर लैंप
पटौदी के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राएं बड़े होने पर शिक्षिका बनना चाहती हैं, वहीं कुछ का सपना इंजीनियर बनने का भी है।
लेकिन पूजा शर्मा एक ऐसी छात्रा है जिसका ख्वाब सबसे जुदा है। पूजा कहती हैं, ‘मैं आईपीएस बनकर अपने देश की सेवा करना चाहती हूं। ’ आईपीएस यानि भारतीय पुलिस सेवा, भारत सरकार के अखिल भारतीय सेवा के एक अंग के रूप में काम करता है।
आईपीएस अफसर बनना चाहती हैं पूजा शर्मा
छात्राओं ने कहा कि देश में महिलाओं के बढ़ते सम्मान और प्रशंसा को देखकर उन्हें खुशी होती है। 12वीं कक्षा की तमन्ना बोलीं, ‘ महिलाएं देश के विकास में एक अहम रोल अदा करती हैं। हमें उनकी इज़्ज़त करनी चाहिए। ’
पटौदी के राजकीय कन्या विद्यालय में लालटेन वितरण का कार्यक्रम, सैमसंग इंडिया के लैंगिक विविधता और गर्ल चाइल्ड के समर्थन के इनीशियेटिव का हिस्सा था। देश के सबसे बड़े मोबाइल फोन उत्पादक सैमसंग ने नोएडा, गुरुग्राम और चेन्नई की छात्राओं को अब तक करीब 10,000 सोलर लालटेन बांट दिए हैं।
छात्राओं से बातचीत करने के लिए सैमसंग इंडिया के करीब 40 वालंटियर पटौदी के स्कूल पहुंचे
सैमसंग इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, दीपक भारद्वाज ने इस मौके पर कहा, ‘ सैमसंग में हमारा लक्ष्य कंपनी की नवाचार की लेगेसी का उपयोग करके समुदायों में सकारात्मक बदलाव लाना है और विभिन्न पहल के ज़रिए लोगों के लिए बेहतर जीवन बनाना है। लड़कियों की शिक्षा एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता है और इस पहल के माध्यम से हम 10,000 छात्राओं तक पहुंचकर उनकी शिक्षा को और भी उज्जवल करना चाहते हैं।’
सौलर लैंप का वितरण करते हुए सैमसंग इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, श्री दीपक भारद्वाज
साथ ही उन्होंने कहा कि यह पहल युवा लड़कियों को बड़े होकर व्यक्तिगत रूप से रोल मॉडल बनाने की दिशा में एक छोटा सा कदम है।
इस पहल में बांटे गए सोलर लैंप को भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने मंज़ूरी दी थी। लालटेन में सोलर पैनल लगा है जिसकी 3 साल की वारंटी है।