SRI-B – Samsung Newsroom भारत
Samsung R&D Institute India, Bangalore (SRI-B) ने अपने Samsung Innovation Campus (SIC) प्रोग्राम को प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में लगातार आगे बढ़ाने की घोषणा की है। यह हमारी ग्लोबल CSR सोच ‘Together for Tomorrow! Enabling People’ के अनुरूप है, जो युवाओं को भविष्य के लिए तैयार डिजिटल कौशल से सशक्त बनाने और अगली पीढ़ी के लिए सार्थक अवसर पैदा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराता है।
इस पहल के तहत, SRI-B ने मौजूदा वित्त वर्ष में छह प्रमुख संस्थानों को अपने साथ जोड़ा है। इनमें NITTE Meenakshi Institute of Technology, Christ (Deemed to be University), RV College of Engineering, SRM Institute of Science and Technology (Kattankulathur), BMS College of Engineering, और Dayananda Sagar College of Engineering शामिल हैं। इसके साथ ही, यह प्रोग्राम अब कुल 15 कॉलेजों में सक्रिय रूप से चलाया जा रहा है। खास बात यह है कि इस साल SRI-B की Samsung Innovation Campus पहल के तहत तमिलनाडु से भाग लेने वाला एकमात्र संस्थान SRM Institute of Science and Technology है, जबकि बाकी कॉलेज कर्नाटक में स्थित हैं।
Samsung Innovation Campus, Samsung की ग्लोबल CSR और कौशल विकास पहल है, जिसे सितंबर 2022 में शुरू किया गया था। इसका मकसद युवा छात्रों को उन्नत डिजिटल कौशल से लैस करना है। यह प्रोग्राम मुख्य तकनीकी क्षेत्रों में विशेष प्रशिक्षण प्रदान करता है, जिनमें Artificial Intelligence और Machine Learning (AI/ML), Internet of Things (IoT), Coding और Programming शामिल हैं।
AI/ML पाठ्यक्रम में न्यूरल नेटवर्क, मशीन लर्निंग, डेटा प्रोसेसिंग और AI के व्यावहारिक प्रोजेक्ट शामिल हैं, जबकि IoT ट्रैक सेंसर, कनेक्टिविटी, क्लाउड इंटीग्रेशन और स्मार्ट डिवाइस के विकास पर केंद्रित है। छात्रों को प्रोग्रामिंग की बुनियादी बातों का भी प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसमें Python, डेटा संरचनाएं, एल्गोरिदम और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के सिद्धांत शामिल हैं। इस प्रोग्राम के तहत पाठ्यक्रम आमतौर पर छह महीने तक चलते हैं और SRI-B के विशेषज्ञों की देखरेख में पढ़ाए जाते हैं।
भारत में सैमसंग के 30 साल पूरे होने के अवसर पर, यह कार्यक्रम युवाओं को सशक्त बनाने और पूरे भारत में ज़मीनी स्तर पर इनोवेशन के इकोसिस्टम को मज़बूत करने पर कंपनी के लगातार फोकस को दर्शाता है।
इस पहल पर टिप्पणी करते हुए, Mohan Rao Goli, Managing Director और VP, Samsung R&D Institute India, Bangalore ने कहा, “SIC शिक्षा जगत और उद्योग के बीच की खाई को भरता है, और सरकार के ‘Skill India’ और ‘Digital India’ के सपनों के अनुरूप है। छह कॉलेजों तक फैली यह 2026 की पहल एक मजबूत प्रतिभा पाइपलाइन तैयार करेगी, जिससे अगली पीढ़ी के लिए नवाचार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।”
भारत में, हमारे नागरिकता कार्यक्रम हमारी कॉर्पोरेट सोच ‘Powering Digital India’ से प्रेरित हैं। भारत एक जीवंत और युवा देश है, जिसके सपने बहुत ऊँचे हैं। हर सपने को पंख देने के लिए, हमारे CSR प्रयास दो क्षेत्रों पर केंद्रित हैं: स्मार्ट शिक्षा और युवाओं को कौशल प्रदान करना। हमारे सभी CSR कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को वह ज्ञान, कौशल और संसाधन समान रूप से उपलब्ध कराना है, जिनकी ज़रूरत समुदाय के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने और एक ‘नया भारत’ गढ़ने के लिए होती है।
सरकार के ‘स्किल इंडिया’ और ‘डिजिटल इंडिया’ मिशनों के अनुरूप, यह पहल इनोवेशन को बढ़ावा देने, रोज़गार के अवसर बढ़ाने और भारत की डिजिटल विकास गाथा में योगदान देने के प्रति Samsung की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
राष्ट्रीय स्तर पर, इस कार्यक्रम में लगभग 48% महिलाओं की भागीदारी दर्ज की गई है, जो एक समावेशी और न्यायसंगत तकनीकी इकोसिस्टम बनाने के प्रति Samsung की प्रतिबद्धता को दिखाता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्रोग्रामिंग जैसी उभरती तकनीकों में तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ, यह कार्यक्रम सॉफ्ट-स्किल्स का प्रशिक्षण भी प्रदान करता है, ताकि छात्र कार्यस्थल के लिए तैयार हो सकें।
‘Samsung Solve for Tomorrow’ और ‘Samsung Innovation Campus’ जैसी अन्य पहलों के साथ मिलकर, यह कार्यक्रम भारत के डिजिटल कौशल इकोसिस्टम को मज़बूत बनाने में मदद कर रहा है; साथ ही, यह युवा इनोवेटर्स को तकनीक के माध्यम से सीखने, कुछ नया बनाने और भविष्य को आकार देने के लिए सशक्त बना रहा है।
भारत की सबसे बड़ी उपभोक्‍ता इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स कंपनी, सैमसंग ने भारत सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान के लिए टेक्‍नोलॉजी विकसित करने में सहयोग करने के लिए स्‍टार्टअप्‍स को आमंत्रित किया है। इन टेक्‍नोलॉजी में शामिल हैं यूपीआई, डिजिलॉकर, ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी), ओपन क्रेडिट इनेबलमेंट नेटवर्क (ओसीईएन), यूनिफाइड हेल्‍थ इंटरफेस (यूएचआई) आदि।
इसके साथ, सैमसंग का लक्ष्‍य देश में अपनी डिजिटल इंडिया यात्रा को और गति देना एवं डिजिटल इंडिया को सशक्‍त बनाने के अपने उद्देश्‍य को मजबूती प्रदान करना है।
स्‍टार्टअप्‍स भारत में सैमसंग के आरएंडडी सेंटर्स और बिजनेस यूनिट्स के साथ वॉलेट, हेल्‍थ, फि‍टनेस जैसे क्षेत्रों में साथ मिलकर काम करेंगे, जहां प्रोडक्‍ट्स और सर्विसेस को सैमसंग ईकोसिस्‍टम के साथ एकीकृत किया जाएगा।
केस-टू-केस आधार पर, सैमसंग इनमें से कुछ स्‍टार्टअप्‍स को उनके समाधान को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए वित्‍तीय मदद भी उपलब्‍ध कराएगी।
भारत में स्‍टार्टअप्‍स के साथ जुड़ने के पहले कदम के रूप में, सैमसंग ने इस सप्‍ताह की शुरुआत में बेंगलुरु के प्रतिष्ठित सैमसंग ओपेरा हाउस में एक स्‍टार्टअप कोलैब कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में पूरे भारत से करीब 25 स्‍टार्टअप्‍स ने भाग लिया और सैमसंग के बेंगलुरु और नोएडा के आरएंडडी सेंटर और गुरुग्राम के कॉरपोरेट हेडक्‍वार्टर से आए कार्यकारियों से बातचीत की, उन्‍होंने सैमसंग के उत्‍पादों और सेवाओं के ईकोसिस्‍टम को देखा और यह समझा कि वे डिजिटल इंडिया पहल के तहत क्‍या सहयोग कर सकते हैं।
दीपेश शाह, मैनेजिंग डायरेक्‍टर, सैमसंग आरएंडडी इंस्‍टीट्यूट, बेंगलुरु ने कहा, “सैमसंग एक उपभोक्‍ता केंद्रित कंपनी है और भारत में अपने उपभोक्‍ताओं के लिए सार्थक नवाचार विकसित करने का निरंतर प्रयास करती है। सरकार का डिजिटल इंडिया कार्यक्रम बहुत क्रांतिकारी है, और इसमें कई क्षेत्रों के काम करने के तरीकों को बदलने की क्षमता है। हम ऐसे स्‍टार्टअप्‍स के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं, जिनके पास इस क्षेत्र में अत्‍याधुनिक टेक्‍नोलॉजी है, जो सैमसंग ईकोसिस्‍टम के साथ एकीकृत होने पर लोगों, हमारे उपभोक्‍ताओं के जीवन को बदल सकती हैं।”
डा. बलविंदर सिंह, हेड, ओपन इन्‍नोवेशन ग्रुप, सैमसंग आरएंडडी इंस्‍टीट्यूट, बेंगलुरु ने कहा, “एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनी के तौर पर, हमारे पास उपभोक्‍ताओं की अच्‍छी समझ, व्‍यवसाय की जानकारी और बाजार तक पहुंच है, जो स्‍टार्टअप्‍स को उपभोक्‍ताओं के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अपनी पेशकश को और अधिक परिष्‍कृत करने में मदद करेगा। सह-समृद्धि हमारे मूल मंत्र में से एक है और हम देश में इन्‍नोवेशन ईकोसिस्‍टम को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका अच्‍छे से निभाने की उम्‍मीद करते हैं, जिससे डिजिटल इंडिया को मजबूती मिलेगी।”
सैमसंग के स्‍टार्टअप कोलैब कार्यक्रम में शामिल होने वाले स्‍टार्टअप्‍स फि‍नटेक, हेल्‍थ टेक और ई-कॉमर्स सेक्‍टर से थे, जिनमें से कुछ ने डिजिटल इंडिया सेवाओं के निर्माण के लिए भारतीय साझेदारी का उपयोग किया।
साझेदारी के हिस्‍से के रूप में, भारत में सैमसंग के आरएंडडी सेंटर्स और बिजनेस यूनिट्स एक विशिष्‍ट उत्‍पाद या सेवा के लिए समाधान खोजने के लिए उन स्‍टार्टअप्‍स के साथ मिलकर काम करेंगी, जिनमें सैमसंग के प्रोडक्‍ट ईकोसिस्‍टम के साथ एकीकृत होने की क्षमता है।
सैमसंग के इंजीनियर्स, जो एआई, मशीन लर्निंग, आईओटी, बिग डेटा, मेटावर्स जैसे अत्‍याधुनिक क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, इन स्‍टार्टअप्‍स को तकनीकी सलाह के साथ-साथ जहां भी जरूरत होगी वहां उनकी बौद्धिक संपदा की सुरक्षा के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे।
पिछले कई वर्षों में, सैमसंग की देश में स्‍टार्टअप्‍स के साथ बहुत सफल भागीदारी रही है। उदाहरण के लिए, एक सफल स्‍टार्टअप आज सैमसंग के लोकल इंडिया ऐप-स्‍टोर को संचालित कर रहा है, जहां उपभोक्‍ता 12 भारतीय भाषाओं में अपने पसंदीदा मोबाइल एप्‍लीकेशन को खोज सकते हैं और उसका उपयोग कर सकते हैं। वर्तमान में इसके लगभग 30 लाख डेली एक्टिव यूजर्स हैं।
एक अन्‍य स्‍टार्टअप सैमसंग गैलेक्‍सी स्‍मार्टफोंस पर लॉक स्‍क्रीन स्‍टोरीज को संचालित कर रहा है, जिसमें उपभोक्‍ताओं को हर बार अपना डिवाइस अनलॉक करने पर खूबसूरत वॉलपेपर और कंटेंट दिखाई पड़ता है। इस फीचर के करीब 3 करोड़ डेली एक्टिव यूजर्स हैं।
26-वर्षीय पवित्रा वंचीश्वरन की खुशी का कोई पारावार नहीं है। सिर्फ इसलिए नहीं कि उन्होंने भारतीय सूचना प्रौद्योगिक संस्थान बैंगलोर (IIIT-B) से अपना M. टेक पूरा कर लिया है, बल्कि उन्हें सभी कोर्स में उच्चतम CGPA हासिल करने के लिए प्रतिष्ठित ‘सर M. विश्वेश्वरैया छात्रवृत्ति पुरस्कार’ भी मिला है। यह देखते हुए कि पवित्रा कोरिया के बाहर स्थित सैमसंग के सबसे बड़े अनुसंधान केंद्र, सैमसंग R&D संस्थान भारत, बैंगलोर (SRI-B) में पूर्णकालिक तौर पर कार्यरत हैं, यह कोई सामान्य उपलब्धि नहीं है क्योंकि उन्होंने अपना M. टेक नौकरी से जुड़ी जिम्मेदारियों और काम के दबाव के साथ-साथ किया है।
उन्होंने, और पुरस्कार जीतने वाले उनके एक अन्य सहकर्मी योगेश कोचर ने 163 M. टेक छात्रों के साथ प्रतिस्पर्द्धा के बाद इस उपलब्धि को हासिल किया, जिनमें से ज्यादातर फुल-टाइम कोर्स कर रहे थे।
पवित्रा और योगेश SRI-B के 28 इंजीनियरों के समूह का हिस्सा हैं जिन्होंने कर्मचारियों के कौशल को बढ़ाने में मदद करने के लिए लगातार चलने वाली R&D केंद्र की शिक्षण पहल के हिस्से के तौर पर IIIT-B से M. टेक की डिग्री हासिल की है।
वर्ष 2016 में कैंपस फ्रेशर के रूप में सैमसंग ज्वाइन करने वाली पवित्रा ने कहा, “काम, पढ़ाई और दूसरी जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना एक कठिन चुनौती है, और बिना अपने परिवार और अपनी टीम के सहयोग के मैं यह नहीं कर सकती थी।” फिलहाल पवित्रा सैमसंग में इंटरनेट ऑफ थिंग्स टीम का हिस्सा हैं।
SRI-B ऐसे हजारों युवा इंजीनियरों को रोजगार देता है जो AI, IoT, मशीन लर्निंग, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, बायोमेट्रिक्स और कैमरा तकनीक जैसे विविध क्षेत्रों में अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं।
SRI-B में पवित्रा जैसे कई इंजीनियर इंजीनियरिंग कॉलेजों से सीधे आते हैं और उन्हें जानकारी तथा प्रशिक्षण के लिहाज से लाभ पहुंचाने के लिए SRI-B ने 2014 में कम्प्यूटर साइंस में स्पेशलाइजेशन वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक M. टेक प्रोग्राम के लिए IIIT-B के साथ साझेदारी की थी। तब से अब तक 172 कर्मचारियों ने यह प्रोग्राम पूरा किया है।
कर्मचारियों को इस प्रतिष्ठित M. टेक प्रोग्राम में स्थान पाने के लिए एक कठिन प्रवेश परीक्षा और सख्त इंटर्नल चुनाव प्रक्रिया से गुजरना होता है।
नेटवर्क टीम के योगेश कोचर ने कहा कि पिछले तीन साल उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं रहे , लेकिन इस प्रोग्राम ने एक प्रोफेशनल के रूप में उन्हें काफी कुछ दिया है। उन्होंने कहा, “वापस शैक्षणिक जगत में लौटने से मुझे एक नया दृष्टिकोण मिला है और अपने काम को मुझे एक नये स्तर पर ले जाने में मदद मिली है। मैं इस फर्क को महसूस कर सकता हूं।”
IIIT-B के प्रोफेसर इस प्रोग्राम के लिए बेंगलुरु के SRI-B ऑफिस में ही कक्षाएं लेते हैं। हालांकि पिछले करीब डेढ़ साल से ये कक्षाएं ऑनलाइन हो रही हैं।
SRI-B के वाइस प्रेसिडेंट और CTO डॉ. आलोकनाथ डे ने बताया, “सैमसंग इंडिया में हम लगातार सीखते रहने में गहराई से विश्वास करते हैं। हम अपने लोगों की प्रतिभा को निखारते हैं और उनकी शोधपरक अंतर्दृष्टि को और उन्नत बनाते हैं। IISC, IIT-M और IIIT-B जैसे प्रमुख संस्थानों के साथ साझेदारी डीप टेक्नोलॉजी डोमेन पर हमारे इंजीनियरों की प्रतिभा को और निखारने के लिए शुरू की गई थी।”
उन्होंने कहा, “हमारे दिग्गजों और युवा मिलेनियल, दोनों को पूर्णकालिक तौर पर काम करते हुए साथ पढ़ाई करते देखना काफी रोचक है। पिछले कुछ वर्षों में हमने लर्निंग कर्व में ऊपर की ओर रुझान दिखा है, जो शोध प्रकाशनों की बढ़ती संख्या और पेटेंट की अर्जियों में भी देखा जा सकता है।”
SRI-B की ओर से पेटेंट की अर्जियों की संख्या में पिछले चार वर्षों चार गुने तक बढ़ी हैं, खास तौर पर 5G, AI और IoT के क्षेत्र में।
इस साल की शुरुआत से, SRI-B ने दो अग्रणी भारतीय संस्थानों – भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान – मद्रास (IIT-M) के साथ अंशकालिक और भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) के साथ पूर्णकालिक गैर आवासीय कोर्स के लिए साझेदारी की है। SRI-B वर्ष 2021 के दौरान IISc के साथ मिलकर 30 कर्मचारियों की उच्चतर शिक्षा का खर्च उठाने की योजना बना रहा है। यह M. टेक प्रोग्राम कृत्रिम बुद्धि, डाटा साइंस, बिजनेस एनालिटिक्स, ECE और सिग्नल प्रोसेसिंग पर अपना ध्यान केंद्रित करेगा।
भारत में कौन सी कंपनी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सबसे अधिक संख्या में पेटेंट फाइल करती है?
कंपना का नाम है सैमसंग।
पीपल, इनोवेशन और चेंज के अपने मुख्य दर्शनशास्त्र को ध्यान में रखते हुए, सैमसंग रचनात्मकता और अनुसंधान के लिए समग्र प्रशिक्षण प्रदान करते हुए कर्मचारियों को कुछ हट कर सोचने के लिए प्रोत्साहित करता है। इनोवेट करने के इस ज्ञान से और फिर उस इनोवेशन को पेटेंट करने से कई अत्‍याधुनिक टेक्‍नोलॉजी और असाधारण फीचर्स ने जन्म लिया है।
अकेले भारत में तीन आरएंडडी केंद्र (दिल्ली, नोएडा और बेंगलुरु में) और दुनिया भर में कई अन्य रिसर्च सेंटर्स के साथ, सैमसंग ने वैश्विक स्तर पर आरएंडडी में करीब 15 बिलियन अमेरीकी डॉलर का निवेश किया है। आईआईटी जैसे भारत के सबसे प्रतिष्ठित संस्‍थानों से प्रतिभाशाली छात्रों को हर साल भर्ती किया जाता है, जो ट्रेनिंग के लिए कोरिया जाते हैं। इंजीनियर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, नैचुरल लैंग्‍वेज प्रोसेसिंग, ऑग्‍मेंटेड रिएलिटी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) और 5G सहित कई क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखते हैं।
सैमसंग रिसर्च इंस्टीट्यूट-बैंगलोर दक्षिण कोरिया के बाहर सैमसंग का सबसे बड़ा आरएंडडी केंद्र है और अकेले इस सेंटर ने 2011-2012 के बाद से 2900 से अधिक पेटेंट फाइल किए हैं, जो साल भर में 250-300 पेटेंट के करीब है। यहां वार्षिक नॉलेज शेयरिंग वर्कशॉप का आयोजन किया जाता है जिसमें पूरी दुनिया के आरएंडडी सेंटर्स भाग लेते हैं। वहीं एसआरआई- नोएडा में करीब 2500 इंजीनियरों को पेटेंट फाइलिंग का प्रशिक्षण दिया गया है। इनोवेशन के लिए एक संस्कृति तैयार करने के लिए आइडिएशन वर्कशॉप, थीम पर कॉन्‍टेस्‍ट और इंटलेक्च्वल प्रॉपर्टी पर क्विज़ आयोजित किए जाते हैं। एसआरआई- दिल्‍ली पर न केवल पेटेंट तैयार करने की ज़िम्मेदारी है, बल्कि कंपनी के कर्मचारियों को इनोवेटिव टेक्नोलॉजी की ऊंचाईयां छूने के लिए प्रोत्‍साहित करने के लिए कंपनी स्‍तर पर पेटेंट एक्टिविटीज़ भी आयोजित करने का भी ज़िम्मा है। ऐसा करने के लिए व्‍यक्तिगत गाइडेंस सेशन, पेटेंट क्‍लब्स, इन-हाउस मैगज़ीनों का आयो‍जन किया जाता है। इसके अलावा, नए, मध्य-स्तर और वरिष्ठ कर्मचारियों के लिए अलग-अलग छोटे और दीर्घकालिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सैमसंग इंडिया में पेटेंट प्राप्‍त करने वाली कई टीमें कई पुरस्‍कार जीत चुकी हैं, जिससे इस क्षेत्र में उनके काम को पहचान मिलती है।
एसआरआई-बी की पेटेंट टीम को मिला नेशनल आईपी अवॉर्ड 2018
मेक इन इंडिया पहल के तहत, इंजीरियरों ने कई डिवाइस में भारत केंद्रित फीचर्स विकसित किए हैं। उदाहरण के लिए, वॉशिंग मशीन में एक्टिव वॉश फीचर जो शर्ट के कॉलर और बाहों में बेहतर सफाई सुनिश्चित करता है। साथ ही माइक्रोवेव में तंदूर टेक्‍नोलॉजी पेश की गई, जिससे करारी रोटी और नान तैयार किए जा सकते हैं। यह सभी तकनीकें भारतीय इंजीनियरों द्वारा विकसित की गई हैं। इन विशेषताओं के साथ, सैमसंग इंडिया मेक फॉर द वर्ल्ड पहल की ओर भी बढ़ रहा है।
बिना बिजली के कुछ घंटे ही हमारे जीवन में ठहराव ला देते हैं। एक पूरा दिन बिजली के बिना बिताने की कल्पना करें। एक हफ्ता कैसा होगा। एक साल कैसा होगा।
जब भारत और दुनिया आगे बढ़ रही है, देश में कुछ ऐसे स्‍थान भी हैं जो प्रतिदिन कई तरह की चुनौतियों का सामना करते हैं।
तुमकुर जिले के कोरटागेरे तालुक में बायरागुंडलू गांव ऐसा ही एक उदाहरण है। कर्नाटक में हाई-टेक शहर बेंगलुरु के उपनगर स्थित इस गांव के नागरिकों का दिन-प्रतिदिन का संघर्ष एक बड़ी चिंता का विषय है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि इस गांव को एक दिन में केवल दो से तीन घंटे ही बिजली मिलती है।
सैमसंग रिसर्च इंस्‍टीट्यूट-बेंगलुरु की सीएसआर टीम ने गांव का दौरा किया और वहां के निवासियों से बातचीत की। नियमित रूप से बिजली ना मिलने के चलते बच्‍चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे। एसआरआई-बी की टीम ने वहां के निवासियों को सोलर लालटेन प्रदान कर कुछ अलग करने का निर्णय लिया।
जीवन में प्रकाश लाने के उद्देश्‍य के साथ, गांववासियों के बीच लगभग 800 सोलर लालटेन बांटे गए। सिंगल चार्ज पर प्रत्‍येक लालटेन 12 घंटे तक रोशनी दे सकता है। गांववासियों की मदद के लिए प्रत्‍येक परिवार को दो लालटेन दिए गए। इसने बच्‍चों को निर्बाध रूप से पढ़ाई करने में सक्षम बनाया है। इसके अलावा लालटेन की मदद से जंगली जानवरो, सुअर और सांप को घर में घुसने से रोकने में भी मदद मिली है।
एसआरआई-बी के मैनेजिंग डायरेक्‍टर दीपेश शाह ने कहा, ‘सैमसंग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए अर्थपूर्ण इनोवेशन लाने का प्रयास करता है, फिर चाहे बात उपभोक्‍ताओं की हो या स्‍थानीय समुदायों की। इन इनीशियेटिव्स को पूरा करने के लिए कर्नाटक सरकार के साथ साझेदारी कर हम प्रसन्‍न हैं और हमें यह देखकर खुशी है कि कैसे एक छोटा सा कदम लोगों खासतौर से बच्‍चों के जीवन को उज्‍जवल कर सकते हैं। सैमसंग इन बच्‍चों को उनकी पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं देता है।’
पंचायत विकास अधिकारी रंगनाथ ने कहा, ‘हमें खुशी है कि सैमसंग आरएंडडी टीम ने इस गांव के विकास की दिशा में कदम उठाया है। यह प्रयास निश्चित रूप से बड़े पैमाने पर ग्रामीणों को लाभ देगा और छात्रों को पढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। हमें उम्‍मीद है कि सैमसंग के साथ हमारा दीर्घकालिक सहयोग हमें भविष्‍य में ऐसी कई विकास गतिवि‍धियों को संचालित करने में सक्षम बनाएगा।’
एसआरआई-बी सामुदायिक विकास की दिशा में काम करने के प्रयास करता है और शिक्षा, स्‍वच्‍छता और पर्यावरण के क्षेत्र में कई कार्यक्रम आयोजित कर चुका है। टीम ने अगले चरण में और ज़्यादा लालटेन बांटने और ज़्यादा गांवों को अपनी सूची में शामिल कर अधिक से अधिक लोगों के जीवन को रोशन करने की योजना बनाई है।
पिछले साल की बात है, IIM Ranchi से बेंगलुरु के आरएंडी कैंपस में इंटर्नशिप करने आए एक छात्र, अक्षय सेठ ने अपने लिए इंटर्नशिप का ऐसा प्रोजेक्ट चुना, जिसके चलते उन्हें कैंपस में आए सभी इंटर्न का आपस में मेलजोल बढ़ाना था। अक्षय ने इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए एक ब्रैंडिंग कंसेप्ट तैयार किया और उसे मैगपाई (MAGPIE) का नाम दिया। MAGPIE मतलब- M से मेटिक्यूलस (सावधान रहने वाला और बारीकियों  पर ध्यान देने वाला), A से एजाइल (चुस्त), G से गो-गेटर (अपने लक्ष्य को पाने वाला), P से पैशनेट (उत्साह और जोश से भरा), I से इनोवेटिव (नए विचारों वाला) और E से एंटरप्राइज़िंग (साहस के साथ आगे बढ़कर काम करने वाला), जो कुछ ऐसी विशेषताएं हैं, जिनको ध्यान में रखते हुए एसआरआई-बी के लिए इंटर्न चुने जाते हैं। आज अक्षय एसआरआई- बैंगलोर का हिस्सा हैं और अपने प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने पर काम कर रहे हैं।
टॉप इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट से 500 प्रतिभावान छात्र हाल ही में SRI-B में नियुक्त किए गए हैं। इन मैगपाई को अगले 2 महीने रिसर्च इंस्टीट्यूट में कड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी।
एसआरआई-बी के सीनियर डायरेक्टर और हेड, संजीव प्रसाद ने कहा, ‘हम हर साल टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज और मैनेजमेंट स्कूल्स से प्रतिभाशाली छात्रों को इंटर्न के रूप में नियुक्त करते हैं ताकि छात्र हमारे साथ आकर काम कर सकें और अपने कौशल का इस्तेमाल कर ऐसी टेक्नोलॉजी तैयार कर सकें जो हमारे ग्राहकों की ज़िंदगी को बेहतर बनाए।’
अपनी इंटर्नशिप के तहत, मैगपाई अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, IoT, 5G, कम्यूनिकेशन प्रोटोकॉल्स और मल्टीमीडिया पर काम करते हैं। कैंपस टीम, इंटर्नशिप की प्रक्रिया हर साल मई से दिसंबर तक के बीच पूरी करती है।
SRI-B मैगपाई टीम के लिए पूरा प्रोग्राम तैयार करती है ताकि वह यहां के काम काज के हिसाब से खुद को ढाल सकें। उनके लिए इंटर्न डे आयोजित किया जाता है, जहां अलग-अलग तरह की एक्टीविटीज़ होती हैं, जिससे छात्रों को कैंपस लाइफ दोबारा जीने का मौका मिल सके। उन्हें सीनियर और लीडर्स से बातचीत करने का मौका दिया जाता है और अपने कौशल को बढ़ाने के लिए तकनीकी विशेषज्ञता किस क्षेत्र में करनी है, यह चुनने का अवसर भी दिया जाता है। उन्हें सामुदायिक सेवाएं और गतिविधियां जैसे फोटोग्राफी, बैडमिंटन, फुटबॉल में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया जाता है।
सैमसंग युवा मैगपाई को टीम में शामिल कर, उन्हें अपने विचारों को नया रूप देने में प्रोत्साहित करने में विश्वास करता है। इससे देश की बेहतरीन प्रतिभा तैयार को तैयार करने और आगे लाने में मदद मिलती है।
सैमसंग आर एंड डी इंस्टीट्यूट- बैंगलोर (एसआरआई-बी) ने कर्नाटक के हुबली में केएलई टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर एंबेडेड इंटेलिजेंस पर एक कोर्स तैयार किया है, जो छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल ऐप्लिकेशन्स के माध्यम से इस डोमेन में अलग-अलग कंसेप्ट्स सीखने का मौका देगा।
सैमसंग के साथ इस गठबंधन में आकर, केएलई यूनिवर्सिटी यह कोर्स ऑफर करने वाली पहली यूनिवर्सिटी बन गई है। इस कोर्स को कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के छठे सिमिस्टर के छात्रों के लिए एक ऑप्शनल सब्जेक्ट के रूप में पेश किया गया है। इस कोर्स के माध्यम से छात्रों को एम्बेडेड सिस्टम, हेटरोजिनस कंप्यूटिंग, मशीन लर्निंग फ्रेमवर्क्स और एंड्रॉइड एनटॉमी की मूल बातों का ज्ञान मिलेगा।
कोर्स को पूरा करने की तैयारी के तहत, यूनिवर्सिटी के चुनिंदा फैकल्टी के सदस्यों ने बेंगलुरु में कंपनी के परिसर में SRI-B इंजीनियरों से एंबेडेड इंटेलिजेंस में ट्रेनिंग ली, और उन्होंने सैमसंग के कुछ पहले से चल रहे प्रोजेक्ट्स में पांचवें सेमेस्टर के छात्रों के साथ काम किया, ताकि उन्हें एंबेडेड इंटेलिजेंस पर हैंड्स-ऑन एक्सपीरियंस मिल सके।
एसआरआई-बी के वाइस प्रेसिडेंट, बालाजी होलर ने कहा, ‘आज की तेज़ी से विकसित होती तकनीक के युग में, एडवांस्ड टेक्निकल शिक्षा का होना ज़रूरी है, जो छात्रों को कल के इनोवेटर्स बनने के लिए सही मायने में मदद कर सकें। हमें KLE टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के साथ जुड़ने और इस कोर्स को तैयार करने और उनके छात्रों को अत्याधुनिक कंसेप्ट्स के बारे में पढ़ाने की बेहद खुशी है’।
इस पार्टनरशिप के हिस्से के रूप में, SRI-B ने कोडिंग की समस्याओं को हल करने के लिए उन्हें सलाह देकर, छात्रों के प्रोग्रामिंग स्किल्स को बेहतर बनाने में यूनिवर्सिटी की सहायता की। छात्रों को SRI-B इंजीनियरों द्वारा डाटा स्ट्रक्चर्स और समस्या को सुलझाने के तरीकों जैसी चीज़ों पर भी प्रशिक्षित किया गया था।
केएलई टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर, अशोक सेटर ने कहा, ‘सैमसंग-केएलई टेक के बीच हुई पार्टनरशिप की सफलता, लोगों के जुनून और छात्रों के सीखने और संस्थागत अनुसंधान क्षमता पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालने के लिए दोनों संगठनों के मज़बूत इरादे से प्रेरित है।’
आरएंडडी सेंटर ने इससे पहले उत्तर कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ क्षेत्र में और आसपास के कॉलेजों के लिए सितंबर 2018 में केएलई कोडेथॉन का आयोजन किया था, ताकि छात्रों को प्रोग्रामिंग में अपनी योग्यता प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। हैकाथॉन के विजेताओं को SRI-B में छह महीने की इंटर्नशिप का मौका दिया गया था।
पावरफुल इनोवेशन्स रोज़मर्रा की ज़िंदगी में क्रांतिकारी बदलाव ला सकते हैं और आईआईटी-हैदराबाद में आयोजित सैमसंग इनोवेशन अवॉर्ड्स का 8वां संस्करण, छात्रों के क्रांतिकारी विचारों को सामने लेकर आया है। सैमसंग इंडिया ने सैमसंग इनोवेशन अवार्ड्स 2018 का आयोजन आंत्रप्रेन्‍योरशिप सेल के साथ मिलकर इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी (आईआईटी), हैदराबाद में किया, जिसमें 7 फाइनलिस्ट ने अपने प्रोजेक्ट्स ज्यूरी के सामने पेश किए। ज्यूरी में सैमसंग आरएंडडी इंस्टीट्यूट-बेंगलुरु के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, डॉ. आलोकनाथ डे के साथ आईआईटी हैदराबाद के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर और हेड, डॉ. एम. वी. पांडुरंगा राव और एसआरआई-बी के सीनियर चीफ इंजीनियर, डॉ. अजीत बोपरदिकार शामिल थे।
डॉ. आलोकनाथ डे विजेता कनन चंद्रशेखरन को पुरस्कृत करते हुए
पहला अवॉर्ड कनन चंद्रशेखरन को उनके सेल्फ-लर्निंग बॉट के लिए दिया गया, जो बहुत ही कम समय में डाटा को पढ़ और समझ सकता है और साथ ही किसी भी रूप या भाषा में उस डाटा के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नों के जवाब भी देता है, जिससे यूज़र्स को आसानी से जानकारी हासिल हो जाती है।
दूसरा अवॉर्ड वी सुष्मिता, आनंद कदु और डॉ. सुष्मी बद्धुलिका को पर्सनल हेल्थकेयर के लिए कम लागत वाला प्लेटफॉर्म बनाने के लिए दिया गया, जो स्मार्टफोन जैसे आसानी से उपलब्ध उपकरणों पर सक्षम है और वियरेबल डिवाइस पर भी लगाया जा सकता है। टीम का दृष्टिकोण देश के दूर दराज़ के इलाकों में हेल्थकेयर आसानी से और कम लागत में उपलब्ध कराने का है।
जी हनू फनी राम, डॉ. प्रशांथ पंत और डॉ. प्रवीण कुमार पूला की टीम को तीसरा अवॉर्ड दिया गया, जिन्होंने ओरल कैंसर का शुरुआत में ही पता लगाने के लिए सेल्स का अध्ययन करने के लिए एक स्मार्टफोन-आधारित विधि का उपयोग किया।
सैमसंग इनोवेशन अवॉर्ड्स 2018 में विजेताओं और ज्यूरी के साथ डॉ. आलोकनाथ डे
कार्यक्रम में विजेताओं को अवॉर्ड्स सैमसंग आरएंडडी इंस्टीट्यूट-बेंगलुरु के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, डॉ. आलोकनाथ डे द्वारा दिए गए। टॉप तीन विजेताओं को क्रमश: 1.5 लाख रुपये, 1.2 लाख रुपये और 80,000 रुपये की नकद राशी मिली। वहीं बाकी चार फाइनलिस्ट को सैमसंग की ओर से मेरिट सर्टिफिकेट दिए गए।
इस साल के अवॉर्ड्स को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली, जहां 22 टीमों द्वारा आइडिया पेश किए गए थे। इस साल के अवॉर्ड्स को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली, जहां 22 टीमों द्वारा आइडिया पेश किए गए थे।
सैमसंग आरएंडडी इंस्टीट्यूट-बेंगलुरु के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, डॉ. आलोकनाथ डे ने कहा, ‘आठ साल पहले जब इन अवॉर्ड्स को शुरु किया गया था, तब से अब तक सैमसंग इनोवेशन अवार्ड्स में बेहतरीन टेक्‍नोलॉजी और सोशल ऐप्‍लिकेशंस के साथ बेहद ही क्रिएटिव सॉल्यूशन्स पेश किए गए हैं। देश के युवाओं को प्रभावशाली समस्‍याओं का चयन करना होता है, इनोवेटिव सॉल्यूशन्स के बारे में सोचकर स्टेप्स में कार्यान्‍वयन को आगे ले जाना होता है। इस साल भी, आईआईटी-हैदाराबाद के छात्रों ने पावरफुल आइडिया पेश किए, जिसके चलते विजेताओं को चुनना थोड़ा मुश्किल लेकिन आनंददायक काम रहा। सैमसंग इन सालों में डीप-टेक इनोवेशन को सपोर्ट करता आया है और हमारा मानना है कि ज्वाइंट कोर्सेस के साथ इस तरह के अवसर और टॉप इंस्टीट्यूट्स की उभरती हुई टेक लैब्स हमारे दृष्टिकोण को आगे ले जाने में मदद करेंगी।’
सैमसंग इनोवेशन अवार्ड्स के 8वें संस्‍करण की शुरुआत सात महीने पहले हुई थी। आईआईटी-हैदराबाद के छात्रों को आईओटी और संबंधित टेक्‍नोलॉजी के एरिया में अपने इनोवेटिव आइडिया पेश करने के लिए आमंत्रित किया गया था। चयन प्रक्रिया का संयुक्‍तरूप से आईआईटी हैदराबाद के प्रोफेसर्स और एसआरआई-बी के रिसर्चर्स द्वारा संचालन किया गया, जिन्‍होंने सात अंतिम प्रतिभागियों को चुना।
विजेता प्रोजेक्‍ट्स का चयन दिए गए प्रस्ताव के कार्यान्वयन की डिग्री, प्रोटोटाइप कार्यान्वयन, अंतिम उत्पाद प्राप्ति, बिज़नेस/बाज़ार पर पड़ने वाले प्रभाव और डेमो के आधार पर किया गया।
आईआईटी हैदराबाद के फैकल्‍टी मेंबर प्रोफेसर, एंटॉनी फ्रेंकलिन ने कहा, ‘साल 2008 में स्‍थापित किए गए इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी (आईआईटी) हैदराबाद ने अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कदम उठाए हैं। खोज और इनोवेशन आईआईटी-हैदराबाद का दृष्टिकोण रहा है। पिछले तीन सालों में, आईआईटी-हैदराबाद की सैमसंग इंडिया के साथ विभिन्‍न अकादमिक गतिविधियों पर सक्रिय भागीदारी रही है, जिसमें संयुक्‍त रूप से ऑफर किए गए कोर्स और लैब में परीक्षण शामिल हैं। इस साल, सैमसंग इनोवेशन अवॉर्ड का आयोजन यहां किया जा रहा है और इस कार्यक्रम का जोश और थीम हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप है। हम निरंतर सहयोग के लिए सैमसंग इंडिया के आभारी हैं।’
2011 में शुरू किए गए सैमसंग इनोवेशन अवॉर्ड्स ऐसे युवा प्रतिभाओं को समर्थन और प्रोत्‍साहन देना चाहता है, जिनका एक इनोवेटिव दृष्टिकोण है और जो अलग-अलग सिस्टम और प्रक्रियाओं में सुधार लाना चाहते हैं और समाज को फायदा पहुंचाने वाले स्‍वदेशी उत्‍पाद, सेवाएं और सॉल्यूशन्स विकसित करना चाहते हैं।
पिछले कई सालों में, सैमसंग इनोवेशन अवॉर्ड्स छात्रों के उत्‍साहपूर्ण भागीदारी के कारण IIT में काफी इंताज़ार किया जाने वाला आइडियेशन कॉन्टेस्ट बन गया है। 2017 में इसका आयोजन IIT कानपुर में किया गया था और इसमें छात्रों ने अपनी काफी रुचि और उत्साह दिखाया था। सैमसंग लगातार भारतीय इनोवेटर्स और उद्यमियों की अगली पीढ़ी को अपने इंजीनियरिंग और इनोवेशन स्किल्स को प्रदर्शित करने और उसे आगे ले जाने के लिए एक मंच उपलब्‍ध करवाता आ रहा है।
सैमसंग रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट- बेंगलुरु (एसआरआई-बी) के कर्मचारियों ने कर्नाटक के 1200 सरकारी स्कूलों के 70,000 छात्रों को नोटबुक और पेन डोनेट किए हैं। कर्नाटक सरकार के सहयोग के साथ एसआरआई-बी का यह अब तक का सबसे बड़ा नोटबुक डोनेशन ड्राइव है।
इस इनीशियेटिव के तहत, एसआरआई-बी के सेवा (SEVA) टीम के सदस्यों ने राज्य में छात्रों को 5 लाख नोटबुक और 88,000 पेन बांटे हैं। एसआरआई-बी की SEVA टीम सामुदायिक संबंधित वॉलंटरी प्रोग्राम के प्रति प्रतिबद्ध है।
यह डोनेशन ड्राइव तीन चरणों में आयोजित किया गया था और सेवा टीम के वॉलंटियर्स ने राज्य के कोलार, मलूर, केजीएफ, मुल्बगल, बांगरपेट, श्रीनिवासपुरा और देवनाहल्ली जिलों के स्कूलों तक मदद पहुंचाने का काम किया।
सैमसंग R&D इंस्टीट्यूट, बेंगलुरु के एमडी दिपेश शाह ने कहा, ‘सैमसंग में शिक्षा के क्षेत्र में काम करना हमारे दिल के बेहद करीब है। हम राज्य भर के छात्रों को अपना सपने पूरा करने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। क्योंकि नोटबुक छात्रों के लिए बेहद आवश्यक है, हम ग्रामीण भारत के बच्चों को इस तरह की ड्राइव के माध्यम से सशक्त बनाना चाहते हैं।’
एसआरआई-बी ने इन छात्रों की सहायता के लिए इसलिए हाथ बढ़ाया क्योंकि यह सामने आया कि इन छात्रों के पास अकादमिक शिक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में नोटबुक और पढ़ाई की अन्य आवश्यक चीज़ें मौजूद नहीं हैं। इस इनीशियेटिव के ज़रिए एसआरआई-बी ने विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए अध्ययन सामग्री देने का निर्णय लिया।
पिछले साल, इस इनीशियेटिव के ज़रिए एसआरआई-बी ने 30,000 से ज़्यादा छात्रों का उत्साह बढ़ाया था, जिन्हें नोटबुक, शब्दकोश, स्टेशनरी किट और अन्य आवश्यक वस्तुएं दी गई थीं। सरकारी अधिकारियों के विशेष अनुरोध पर, एसआरआई-बी ने इस साल छात्रों के उत्थान के लिए और ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की दिशा में अधिक प्रयासों को निर्देशित करके अपना वादा पूरा किया।
इस प्रोग्राम के चलते स्कूलों से छात्रों की, विशेष रूप से लड़कियों ड्रॉपआउट संख्या में गिरावट दर्ज की गई है, खासतौर से उन स्कूलों में जहां यह अध्ययन सामग्री बांटी गई थी।
सैमसंग रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट – बेंगलुरु (एसआरआई-बी) ने विश्व पर्यावरण दिवस के मद्देनज़र पूरे जून के महीने पर्यावरण संरक्षण माह मनाया, जिसके चलते प्लास्टिक की पानी की बोतलों को अलविदा कहने का फैसला लिया गया। महीने की थीम थी ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’।
जून के पूरे महीने एसआरआई-बी ने प्लास्टिक की पानी की बोतल के इस्तेमाल को कम करने और प्रोडक्ट्स को रीसाइकल करने के प्रति जागरूक करने के लिए एक महीने का अभियान चलाया।
पर्यावरण माह के दौरान आयोजित की गई एक्टिविटीज़ में से एक थी #BYOB, यानि ब्रिंग योर ओन बॉटल कैम्पेन, जिसका उद्देश्य एसआरआईबी में स्थायी परिवर्तन लाना है, जो कि सैमसंग का कोरिया के बाहर दुनिया का सबसे बड़ा आर एंड डी केंद्र है। कर्मचारियों को प्लास्टिक की बोतलों के इस्तेमाल को कम करने के लिए अपनी खुद की फिर से भरे जाने वाली बोतलों को लाकर #BYOB चैंपियन बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
#BYOB चैम्पियन ग्रुप अपनी फिर से इस्तेमाल की जाने वाली बॉटल्स के साथ
कैम्पेन के दौरान पौधा दान करने का अभियान भी चलाया गया, जहां करीब 700 कर्मचारियों को पौधे दिए गए, जिन्हें कर्मचारियों ने अपने घर के आसपास लगाने का प्रण लिया। कई उत्साही कर्मचारी अपना पौधा लेने और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने के लिए कतार में लगे दिखाई दिए।
कर्मचारियों को पुराने प्रोडक्ट्स रीसाइकल करने को प्रोत्साहित करने के लिए, DIY क्लब द्वारा एक विशेष डू इट योरसेल्फ वर्कशॉप आयोजित किया गया। वर्कशॉप में सदस्यों को बोतलें, बॉक्स, खाली पुराने जार और वास जैसे पुराने इस्तेमाल किए गए प्रोडक्ट्स को डेकोपाज जैसे रचनात्मक तरीकों के माध्यम से फिर से डेकोरेट और फिर से इस्तेमाल करना सिखाया गया। डेकोपाज में स्पेशल पेंट इफेक्ट्स के साथ प्रोडक्ट्स पर रंग बिरंगे पेपर कटआउट लगाने का काम किया जाता है।
DIY क्लब के सदस्यों ने डेकोपाज इस्तेमाल करके वेस्ट आइटम्स को किया डेकोरेट
पर्यावरण को बचाने के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की एक्टिविटीज़ को पूरे महीने चलाकर, एसआरआई-बी पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव लाने का अपना काम आगे भी जारी रखेगा।