SRI Bangalore – Samsung Newsroom भारत
सैमसंग, भारत के सबसे बड़े कंज्‍यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, ने अपने लोकप्रिय डिजिटल लेंडिंग प्रोग्राम, सैमसंग फाइनेंस+ का विस्तार किया है। यह प्रोग्राम लोगों को सैमसंग के बीस्‍पोक एआई उपकरणों आसानी से खरीदने में मदद करता है। बैंगलोर और दिल्ली में सैमसंग आरएंडडी इंस्टीट्यूट द्वारा बनाया गया, सैमसंग फाइनेंस+ फाइनेंसिंग का पूरी तरह डिजिटल और आसान अनुभव देता है, जिसमें 15 मिनट में लोन मिल जाता है। यह प्रोग्राम बिना कागजी कार्रवाई के तेज़ी और आसानी से लोन प्रदान करता है। फाइनेंसिंग से ग्राहकों को सैमसंग के नए एआई-इनेबल्‍ड उपकरण जैसे रेफ्रिजरेटर्स, वाशिंग मशीनें और एयर कंडिशनर्स आसानी से मिलेंगे।
सैमसंग फाइनेंस+ को वित्‍तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है ताकि ग्राहकों को कम से कम कागजी कार्रवाई में फौरन लोन स्‍वीकृति मिल सके। सैमसंग फाइनेंस+ के लोन डीएमआई फाइनेंस जैसे बड़े वित्तीय संस्थानों के साथ मिलकर दिए जाते हैं, जो डिजिटल लोन में माहिर हैं, ताकि ग्राहकों को तेज़ और सुगम अनुभव मिले।
गुफरान आलम, वाइस प्रेसिडेंट, डिजिटल अप्लायंसेज, सैमसंग इंडिया ने कहा, “सैमसंग में, हम पूरे भारत में उपभोक्ताओं तक प्रीमियम टेक्‍नोलॉजी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सैमसंग फाइनेंस+ हमारी इस सोच का प्रमाण है। डिजिटल नवाचार और आसान पहुंच के साथ, हम फाइनेंसिंग की प्रक्रिया को सरल बना रहे हैं और वित्तीय समावेशन बढ़ा रहे हैं, ताकि उपभोक्ता हमारे बीस्पोक एआई उपकरणों, जैसे रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और एयर कंडीशनर की मदद से अपनी लाइफस्‍टाइल को और बेहतर बना सकें।”
सैमसंग फाइनेंस+ कैसे काम करता है
उपभोक्ता samsung.com या रिटेल स्टोर्स पर कुछ आसान चरणों में सैमसंग फाइनेंस+ के माध्यम से लोन ले सकते हैं। रिटेल स्टोर्स पर, उपभोक्ताओं को सैमसंग फाइनेंस+ डेस्क पर केवाईसी सत्यापन के लिए अपने ई-दस्तावेज जमा करने होंगे। सत्यापन और क्रेडिट स्कोरिंग प्रक्रिया पूरी होने पर, 15 मिनट में लोन स्वीकृत हो जाता है। उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुसार ईएमआई के लचीले विकल्प भी उपलब्ध हैं। यह आसान प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि ग्राहक बिना किसी वित्तीय दबाव के अपनी पसंद के सैमसंग उपकरण जल्दी खरीद सकें।
भारत की सबसे बड़ी उपभोक्‍ता इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स कंपनी, सैमसंग ने भारत सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान के लिए टेक्‍नोलॉजी विकसित करने में सहयोग करने के लिए स्‍टार्टअप्‍स को आमंत्रित किया है। इन टेक्‍नोलॉजी में शामिल हैं यूपीआई, डिजिलॉकर, ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी), ओपन क्रेडिट इनेबलमेंट नेटवर्क (ओसीईएन), यूनिफाइड हेल्‍थ इंटरफेस (यूएचआई) आदि।
इसके साथ, सैमसंग का लक्ष्‍य देश में अपनी डिजिटल इंडिया यात्रा को और गति देना एवं डिजिटल इंडिया को सशक्‍त बनाने के अपने उद्देश्‍य को मजबूती प्रदान करना है।
स्‍टार्टअप्‍स भारत में सैमसंग के आरएंडडी सेंटर्स और बिजनेस यूनिट्स के साथ वॉलेट, हेल्‍थ, फि‍टनेस जैसे क्षेत्रों में साथ मिलकर काम करेंगे, जहां प्रोडक्‍ट्स और सर्विसेस को सैमसंग ईकोसिस्‍टम के साथ एकीकृत किया जाएगा।
केस-टू-केस आधार पर, सैमसंग इनमें से कुछ स्‍टार्टअप्‍स को उनके समाधान को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए वित्‍तीय मदद भी उपलब्‍ध कराएगी।
भारत में स्‍टार्टअप्‍स के साथ जुड़ने के पहले कदम के रूप में, सैमसंग ने इस सप्‍ताह की शुरुआत में बेंगलुरु के प्रतिष्ठित सैमसंग ओपेरा हाउस में एक स्‍टार्टअप कोलैब कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में पूरे भारत से करीब 25 स्‍टार्टअप्‍स ने भाग लिया और सैमसंग के बेंगलुरु और नोएडा के आरएंडडी सेंटर और गुरुग्राम के कॉरपोरेट हेडक्‍वार्टर से आए कार्यकारियों से बातचीत की, उन्‍होंने सैमसंग के उत्‍पादों और सेवाओं के ईकोसिस्‍टम को देखा और यह समझा कि वे डिजिटल इंडिया पहल के तहत क्‍या सहयोग कर सकते हैं।
दीपेश शाह, मैनेजिंग डायरेक्‍टर, सैमसंग आरएंडडी इंस्‍टीट्यूट, बेंगलुरु ने कहा, “सैमसंग एक उपभोक्‍ता केंद्रित कंपनी है और भारत में अपने उपभोक्‍ताओं के लिए सार्थक नवाचार विकसित करने का निरंतर प्रयास करती है। सरकार का डिजिटल इंडिया कार्यक्रम बहुत क्रांतिकारी है, और इसमें कई क्षेत्रों के काम करने के तरीकों को बदलने की क्षमता है। हम ऐसे स्‍टार्टअप्‍स के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं, जिनके पास इस क्षेत्र में अत्‍याधुनिक टेक्‍नोलॉजी है, जो सैमसंग ईकोसिस्‍टम के साथ एकीकृत होने पर लोगों, हमारे उपभोक्‍ताओं के जीवन को बदल सकती हैं।”
डा. बलविंदर सिंह, हेड, ओपन इन्‍नोवेशन ग्रुप, सैमसंग आरएंडडी इंस्‍टीट्यूट, बेंगलुरु ने कहा, “एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनी के तौर पर, हमारे पास उपभोक्‍ताओं की अच्‍छी समझ, व्‍यवसाय की जानकारी और बाजार तक पहुंच है, जो स्‍टार्टअप्‍स को उपभोक्‍ताओं के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अपनी पेशकश को और अधिक परिष्‍कृत करने में मदद करेगा। सह-समृद्धि हमारे मूल मंत्र में से एक है और हम देश में इन्‍नोवेशन ईकोसिस्‍टम को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका अच्‍छे से निभाने की उम्‍मीद करते हैं, जिससे डिजिटल इंडिया को मजबूती मिलेगी।”
सैमसंग के स्‍टार्टअप कोलैब कार्यक्रम में शामिल होने वाले स्‍टार्टअप्‍स फि‍नटेक, हेल्‍थ टेक और ई-कॉमर्स सेक्‍टर से थे, जिनमें से कुछ ने डिजिटल इंडिया सेवाओं के निर्माण के लिए भारतीय साझेदारी का उपयोग किया।
साझेदारी के हिस्‍से के रूप में, भारत में सैमसंग के आरएंडडी सेंटर्स और बिजनेस यूनिट्स एक विशिष्‍ट उत्‍पाद या सेवा के लिए समाधान खोजने के लिए उन स्‍टार्टअप्‍स के साथ मिलकर काम करेंगी, जिनमें सैमसंग के प्रोडक्‍ट ईकोसिस्‍टम के साथ एकीकृत होने की क्षमता है।
सैमसंग के इंजीनियर्स, जो एआई, मशीन लर्निंग, आईओटी, बिग डेटा, मेटावर्स जैसे अत्‍याधुनिक क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, इन स्‍टार्टअप्‍स को तकनीकी सलाह के साथ-साथ जहां भी जरूरत होगी वहां उनकी बौद्धिक संपदा की सुरक्षा के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे।
पिछले कई वर्षों में, सैमसंग की देश में स्‍टार्टअप्‍स के साथ बहुत सफल भागीदारी रही है। उदाहरण के लिए, एक सफल स्‍टार्टअप आज सैमसंग के लोकल इंडिया ऐप-स्‍टोर को संचालित कर रहा है, जहां उपभोक्‍ता 12 भारतीय भाषाओं में अपने पसंदीदा मोबाइल एप्‍लीकेशन को खोज सकते हैं और उसका उपयोग कर सकते हैं। वर्तमान में इसके लगभग 30 लाख डेली एक्टिव यूजर्स हैं।
एक अन्‍य स्‍टार्टअप सैमसंग गैलेक्‍सी स्‍मार्टफोंस पर लॉक स्‍क्रीन स्‍टोरीज को संचालित कर रहा है, जिसमें उपभोक्‍ताओं को हर बार अपना डिवाइस अनलॉक करने पर खूबसूरत वॉलपेपर और कंटेंट दिखाई पड़ता है। इस फीचर के करीब 3 करोड़ डेली एक्टिव यूजर्स हैं।
इस अंतरराष्‍ट्रीय दृष्टि दिवस पर सैमसंग के गैलेक्‍सी अपसाइ‍कलिंग प्रोग्राम ने 2023 के अंत तक भारत में अपने अनूठे EYELIKE फंडस कैमरा का उपयोग कर 150,000 लोगों की आंखों की बीमारियों की जांच करने का लक्ष्‍य रखा है।
गैलेक्‍सी अपसाइकलिंग प्रोग्राम के तहत, सैमसंग पुराने गैलेक्‍सी डिवाइसेस को नया जीवन दे रहा है ताकि इलेक्‍ट्रॉनिक कचरे को कम किया जा सके और पिछड़े इलाकों में रहने वाले समुदाय में नेत्र स्‍वास्‍थ्‍य सेवा तक अधिक पहुंच को आसान बनाया जा सके।
दुनियाभर में, 1.1 अरब लोग दृष्टि-हानि से पीडि़त हैं, इनमें से 90 प्रतिशत लोग निम्‍न और मध्‍यम आय वाले देशों में रहते हैं और उनके पास किफायती और गुणवत्‍तापूर्ण नेत्र स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल की सुविधा उपलब्‍ध नहीं है। इस समस्‍या के समाधान के लिए, सैमसंग ने पुराने और अनुपयोगी गैलेक्‍सी टेक्‍नोलॉजी को मेडिकल डायग्‍नोसिस कैमरा जिसे EYELIKE फंडस कैमरा नाम दिया गया है, में बदलने के लिए इंटरनेशनल एजेंसी फॉर दि प्रिवेंशन ऑफ ब्‍लाइंडनेस (IAPB), योन्‍सी यूनिवर्सिटी हेल्‍थ सिस्‍टम (YUHS) और लैब एसडी इंक के साथ भागीदारी की है। यह डिवाइस मेडिकल और नॉन-मेडिकल प्रोफेशनल्‍स दोनों को उन स्थितियों के लिए रोगियों की जांच करने की सुविधा देता है जो अंधेपन का कारण बन सकती हैं।
गैलेक्‍सी अपसाइकलिंग जैसे कार्यक्रमों के माध्‍यम से, सैमसंग न केवल इन्‍नोवेटिव टेक्‍नोलॉजी उपलब्‍ध करवा रहा है जो दुनिया के साथ हमारे अनुभवों को नया आकार देती है, बल्कि ये उपभोक्‍ताओं को पर्यावरण के प्रति अधिक जागरूक जीवन शैली अपनाने के लिए सशक्‍त बनाते हैं।
मरीजों की जांच के लिए, कार्यक्रम ने चार नेत्र चिकित्‍सालयों – सीतापुर नेत्र चिकित्‍सालय, सीतापुर, उत्‍तर प्रदेश, अराविंद नेत्र चिकित्‍सालय, पोंडिचेरी, गुरुहस्‍ती चिकित्‍सालय, जोधपुर, राजस्‍थान और डा. श्रॉफ चैरिटी नेत्र चिकित्‍सालय, नई दिल्‍ली के साथ भागीदारी की है ताकि यहां नेत्र जांच कैम्‍प स्‍थापित किए जा सकें और पूरे देश में विजिन सेंटर्स में डिवाइस, वैन्‍स और बेस अस्‍पताल का इस्‍तेमाल किया जा सके। अब तक, सैमसंग करीब 200 सेकेंडहैंड गैलेक्‍सी स्‍मार्टफोन को अपसाइ‍कल्‍ड कर EYELIKE फंडस कैमरा को भारत में अपने भागीदारों को  वितरित कर चुका है।
एक पुराना गैलेक्‍सी स्‍मार्टफोन EYELIKE हैंडहेल्‍ड फंडस कैमरा का दिमाग बन जाता है, जो बेहतर फंडस डायग्‍नोसिस के लिए लेंस अटैचमेंट से कनेक्‍ट होकर इमेज को कैप्‍चर करता है।
गैलेक्‍सी डिवाइस नेत्र रोगों के लिए इमेज का विश्‍लेषण और निदान करने के लिए एक आर्टिफ‍िशियल इंटेलीजेंस एल्‍गोरिदम का उपयोग करता है। डिवाइस एक ऐसे ऐप से कनेक्‍ट होता है जो रोगी की जानकारी को सटीक रूप से दर्ज करती है और वाणिज्यिक उपकरणों की लागत के एक छोटे से अंश पर उपचार का सुझाव देता है। अनूठे और किफायती डायग्‍नोसिस कैमरा रोगियों में उन स्थितियों को जांच सकता है जो अंधेपन का कारण बन सकती हैं, इसमें शामिल हैं डायबिटिक रेटिनोपैथी, ग्‍लूकोमा और उम्र संबंधी मैकुलर ड‍िजनरेशन।
मोहन राव गोली, सीटीओ, सैमसंग आरएंडडी इंस्‍टीट्यूट, बेंगलुरु, ने कहा, “सैमसंग में, हम समाज पर सकारात्‍मक प्रभाव डालने के लिए टेक्‍नोलॉजी का उपयोग करने में भरोसा करते हैं। गैलेक्‍सी अपसाइकलिंग जैसे कार्यक्रमों ने इन्‍नोवेशन की शक्ति के जरिये जीवन बदलने में हमारी मदद की है। EYELIKE फंडस कैमरा के साथ, हमारे भागीदार पूरे भारत में रोगियों को गुणवत्‍तापूर्ण नेत्र जांच सुविधा प्रदान करने में सक्षम हैं। हमें इस बात पर भी गर्व है कि लेंस अटैचमेंट विकसित करने वाले APB, YUHS और LabSD के अलावा सैमसंग आरएंडडी इंस्‍टीट्यूट, बेंगलुरु के इंजीनियरों ने भी EYELIKE प्‍लेटफॉर्म पर काम किया।”
भारत में कार्यक्रम की शुरुआत के बाद से, चारों भागीदारों ने नेत्र रोगों के लिए लगभग 5,000 रोगियों की जांच की है। भागीदारों ने बताया कि EYELIKE डिवाइस का उपयोग करना आसान है और इसके लिए न्‍यूनतम प्रशिक्षण की आवश्‍यकता होती है, ये पोर्टेबल हैं और हाई-क्‍वालिटी इमेज की गारंटी देता है। ये ऑप्टिक नर्व, मस्‍कुलर और वेसेल्‍स की आसान पहचान की अनुमति देता है। इन लाभों के साथ भागीदार ग्रामीण क्षेत्रों में रोगियों की मदद करने में सक्षम हुए हैं, जहां नेत्र स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल की सुविधा सीमित है।
कोरिया के बाहर सैमसंग के सबसे बड़े आरएंडडी सेंटर, सैमसंग आरएंडडी इंस्‍टीट्यूट बेंगलुरु के इंजीनियर फंडस इमेज कैप्‍चर मैकेनिज्‍म, एआई-बेस्‍ड प्रोसेसिंग एल्‍गोरिदम, सहज यूआई और EYELIKE एप्‍लीकेशन में सर्वर-रिलेटेड ऑपरेशन को विकसित करने में शामिल थे। EYELIKE प्‍लेटफॉर्म रेटिनल इमेज को स्‍कैन करता है और रेटिना इमेज में बीमारियों का पता लगाने और उन्‍हें सामान्‍य या असमान्‍य के रूप में वर्गीकृत करने के लिए इन फोन की कम्‍प्‍यूटेशनल क्षमताओं द्वारा संचालित एक सटीक एआई-आधारित एल्‍गोरिदम का उपयोग करते हैं।
ड्रे कीज, वेस्‍टर्न पेसीफ‍िक रीजनल मैनेजर, आईएपीबी ने कहा, “आईएपीबी को EYELIKE फंडस कैमरा पर सैमसंग और लैब एसडी के साथ निरंतर अपनी भागीदारी पर गर्व है। हमारा काम सभी के लिए बेहतर भविष्‍य के निर्माण में सभी क्षेत्रों के आपसी सहयोग के महत्‍व पर प्रकाश डालता है। अब अंतरराष्‍ट्रीय दृष्टि दिवस नजदीक आ रहा है, हम याद दिलाना चाहते हैं कि 2030 इन साइट रणनीति का मतलब है प्रगति में तेजी लाने के लिए नई टेक्‍नोलॉजी से जुड़ना।”
होल्‍डन यून सेउंग किम, सीईओ, लैबएसडी इंक ने कहा, “EYELIKE टेक्‍नोलॉजी और हेल्‍थकेयर इंडस्‍ट्रीज में लीडर्स के बीच सहयोग का परिणाम है, जिसका लक्ष्‍य सुलभ और किफायती नेत्र देखभाल की राहत में बाधाओं को दूर करना है। अपनी भागीदारी का विस्‍तार करके, हम 2030 इन साइट रणनीति के तीन प्रमुख घटकों- उन्‍नत, एकीकृत और सक्रियता- को आगे बढ़ा रहे हैं- ताकि प्‍लेटफॉर्म को टिकाऊ और व्‍यापक बनाया जा सके।”
इस अनूठे और किफायती समाधान के माध्‍यम से सैमसंग वियतनाम, मोरक्‍को और पैपुआ न्‍यू गिनी में पिछड़े वर्ग के लोगों की मदद कर रहा है।
दिल्ली, नोएडा और बेंगलुरु के तीन सैमसंग अनुसंधान संस्थानों में हमारे युवा इंजीनियरों ने सैमसंग में काम करने के अपने अनुभव शेयर किए।
– यहां सुनिए उनके मन की बात
सैमसंग आर एंड डी इंस्टीट्यूट, बैंगलोर (एसआरआई-बी), ने भारत में अपनी स्थापना के 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर कंपनी ने एक नई आरएंडडी रणनीति के साथ #पावरिंगडिजिटलइंडिया को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। इसके तहत अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग किया जाएगा है, जो समुदायों में बदलाव लाएगा और लोगों के जीवन को बेहतर बनाएगा। इसके साथ ही यह स्टार्टअप और शिक्षा के एक मजबूत ईकोसिस्टम को भी प्रोत्सहित करेगा।
एसआरआई-बी, कोरिया के बाहर सैमसंग की सबसे बड़ी आर एंड डी इकाई है। इसकी स्थापना 1996 में की गई थी। पिछले कई वर्षों से, यह वायरलेस संचार, मल्टीमीडिया और इमेज प्रोसेसिंग, विजन, वॉइस और टेक्स्ट टेक्नोलॉजी और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) में उत्कृष्टता के साथ दुनिया भर में सैमसंग के लिए एक एडवांस आर एंड डी सेंटर के रूप में विकसित हुआ है।
अगले पांच वर्षों में, एसआरआई-बी मल्टी-डिवाइस इंटेलिजेंस, 5G से आगे की तकनीक खोजने, ब्लॉकचेन और डेटा साइंस जैसे क्षेत्रों में खोज करेगी। इसी के साथ ही यह कैमरा तकनीकों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और 5जी में इनोवेशन के माध्यम से सैमसंग को दूसरों से अलग बनाने के लिए प्रयास जारी रखेगी।
एसआरआई-बी ने पिछले एक दशक में अपने इंजीनियरों के बीच पेटेंट दाखिल करने की संस्कृति विकसित की है। इसके साथ ही अब ये देश में इनोवेशन और स्टार्टअप ईकोसिस्टम को मजबूती प्रदान करने के लिए स्टार्टअप, छात्रों और विश्वविद्यालयों के साथ ओपन इनोवेशन का विस्तार करेगा।
कंपनी अपने इस प्रयास को आगे बढ़ाने के लिए अपने इंडस्ट्री-एकेडमिया प्रोग्राम प्रिज्म का विस्तार करेगी। इसके तहत यह इंजीनियरिंग छात्रों और फैकल्टी के साथ अत्याधुनिक तकनीक के क्षेत्रों में वास्तविक अनुसंधान और विकास परियोजनाओं पर काम कर रहा है। अब तक यह देश में करीब 500 छात्रों के साथ काम कर चुका है और इनमें से कुछ छात्र सैमसंग इंजीनियरों के साथ पेटेंट दाखिल कर चुके हैं।
एसआरआई-बी के इंजीनियरों ने अब तक 3,200 से अधिक पेटेंट दाखिल किए हैं। वहीं पिछले तीन वर्षों में प्रतिवर्ष दायर किए जाने वाले पेटेंटों की संख्या में 4 गुना वृद्धि हुई है। इस अवधि में, एसआरआई-बी द्वारा दाखिल किए गए पेटेंट में जनरेशन जेड और मिलेनियल इंजीनियरों की संख्या में तेज वृद्धि हुई है और लगभग 80% पेटेंट ऐसे इंजीनियरों के हैं, जिन्होंने अपने करियर में पहली बार पेटेंट दायर किया था।
एसआरआई-बी के प्रबंध निदेशक, दीपेश शाह ने कहा, “1996 से लेकर अब तक का सफर अविश्वसनीय रहा है। एसआरआई-बी ने सैमसंग के एक मजबूत स्तंभ के रूप में भूमिका निभाई है। हमने एक और मील का पत्थर पूरा किया है, अब हम अपनी नई आरएंडडी रणनीति के साथ आधुनिक इनोवेशन पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इससे भारत से प्रेरित नई वैश्विक जीवनशैली को आकार मिलेगा। हम विशेष रूप से कर्नाटक क्षेत्र में अपने विशिष्ट सीएसआर कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों के कौशल को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं, इसके साथ ही हम आगे भी प्रगति करते रहेंगे।”
उन्होंने कहा कि “हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारे लोग हैं और जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे हम अत्याधुनिक रिसर्च और डेवलपमेंट के क्षेत्रों में अपनी कंपनी की प्रतिभाओं के कौशल निर्माण पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे। इसी के साथ ही सैमसंग के डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण के तहत, हमारी इंडस्ट्री-एकेडमिया पहल सैमसंग प्रिज्म में नामांकित हजारों छात्रों को भी सशक्त बनाएंगे।”
नेक्स्ट जनरेशन तकनीकों पर फोकस
यहां से आगे, आर एंड डी केंद्र मल्टी-डिवाइस इंटेलिजेंस, 5G से आगे की तकनीक खोजने, ब्लॉकचेन और डेटा साइंस जैसे क्षेत्रों में खोज को आगे बढ़ाएगा। इसाके साथ ही डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में वर्चुअलाइजेशन और कंटेनराइजेशन जैसे प्रमुख प्रौद्योगिकी फोकस क्षेत्र होंगे। एसआरआई-बी सैमसंग फाइंड जैसे कम्युनिटी बिल्डिंग प्रोग्राम को तेज करने पर ध्यान केंद्रित करेगा। सैमसंग फाइंड यूजर्स को ट्रेसिंग डिवाइस में एक दूसरे की मदद करने में सहायता करता है।
1996 में अपनी स्थापना के बाद से, एसआरआई-बी ने कई अत्याधुनिक तकनीकों पर काम किया है। इसने उद्योग को कई नई तकनीकें प्रदान की हैं जैसे 3जी नेटवर्क, दुनिया का पहला 4जी, 5जी नेटवर्क, वॉइस ओवर एलटीई प्रमुख हैं। इस केंद्र के इंजीनियरों ने सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन और सैमसंग नेटवर्क के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
स्थानीय भारत-केंद्रित इनोवेशन
एसआरआई-बी स्थानीय भारत-केंद्रित इनोवेशन को विकसित करने पर केंद्रित रहा है। इसने भारतीय बाजार में सैमसंग स्मार्टफोन को एक अलग जगह प्रदान की है। इसके साथ ही इन इनोवेशन को भारतीय उपभोक्ताओं ने भी काफी पसंद किया है।
एसआरआई-बी भारत में उपभोक्ताओं की बढ़ती जरूरतों को समझने के लिए हर साल कंज्यूमर रिसर्च करता है, जिसके आधार पर इंजीनियर ऐसे इनोवेशन विकसित करते हैं जो देश में स्मार्टफोन प्रोडक्ट का हिस्सा बन जाते हैं। हाल ही में एक इनोवेशन जो सेंटर ने विकसित किया है वह है एक ऑन डिवाइस सर्च इंजन। यह नेचुरल लैंग्वेज सर्च का उपयोग करते हुए लोगों को आसानी से उनकी तस्वीरों और अन्य कंटेंट को स्मार्टफोन में ढूंढने में मदद करता है।
ओपन इनोवेशन एवं एक मजबूत पेटेंट संस्कृति का निर्माण
एसआरआई-बी भारतीय इनोवेशन ईकोसिस्टम को प्रोत्साहित करने और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप छात्रों की क्षमताओं को विकसित करने में मदद करने के लिए सैमसंग प्रिज्म कार्यक्रम का विस्तार करेगा। इसके तहत देश भर के और भी कॉलेजों को इस कार्यक्रम में जोड़ा जाएगा।
इन छात्रों को तकनीक के क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को हल करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (विजन तकनीक सहित), मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और कनेक्टेड डिवाइसेस जैसी अत्याधुनिक तकनीक के क्षेत्रों के प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। प्रत्येक प्रोजेक्ट तीन छात्रों और एक प्रोफेसर की टीम को सौंपा जाता है, जिसमें एसआरआई-बी के एक मेंटर शामिल होते हैं, जो उनका मार्गदर्शन करेंगे और उन्हें प्रशिक्षित करेंगे। साथ ही वे नियमित रूप से समीक्षा भी करेंगे। छात्रों को एसआरआई-बी के साथ संयुक्त रूप से पेपर पब्लिश करने और पेटेंट फाइल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
पिछले हफ्ते अपनी टीम के साथ एक वीडियो कॉल के दौरान, सैमसंग रिसर्च इंस्टीट्यूट-बेंगलुरु (SRI-B) के एमडी, दीपेश शाह ने पाया कि प्रेशर-कुकर की सीटी अक्सर मीटिंग में बाधा डालती है। एक गंभीर चर्चा अचानक रुक गई, और हंसी मजाक होने लगा। सैमसंग रिसर्च इंस्टीट्यूट-बेंगलुरु, दक्षिण कोरिया के बाहर सैमसंग का दूसरा सबसे बड़ा आरएंडडी केंद्र, भारत में तीन सैमसंग आरएंडडी केंद्रों में से एक है, जहां के कर्मचारी  पिछले कुछ हफ्तों से फिल्टर विकसित करने के बारे में सोच रहे हैं जिससे कान्फ्रेंस काल के दौरान रसोई आने वाली आवाज दबा जाए।
“जीवन के इस नए तरीके की अपनी चुनौतियां हैं। लेकिन हर चुनौती हमें खुद को फिर से तलाशने का अवसर प्रदान करती है, यह सोचने के लिए कि हम कैसे बेहतर हो सकते हैं, हम समाज को कैसे बदल सकते हैं। हर छोटा-बड़ा इनोवेशन मायने रखता है,”  शाह ने सैमसंग न्यूजरूम इंडिया को बताया। सैमसंग में, हम सार्थक नवाचारों को बनाने में सबसे आगे रहेंगे जो हर किसी को लाभान्वित करे।
दीपेश ने गुजराती माता-पिता के घर जन्म लिया लेकिन दिल से पूरी तरह बैंगलोरियन हैं। वे सैमसंग आरएंडडी सेंटर में पहले कर्मचारी थे, जो 1996 में SISO के रूप में शुरू हुआ। अब वो यहां मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। लोगों के चहेते दीपेश, कर्मचारी व्यवहार, ग्राहक की जरूरतों को बेहतर समझने के लिए WFH का बहुत बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं।
इन दिनों, वे कहते हैं, वह रिश्तों के मूल विचारों को फिर से तलाश रहे है, क्योंकि वह परिवार के साथ अधिक समय बिता पा रहे हैं। उनके माता-पिता उनके साथ रहते हैं; उनके भाई एक ही अपार्टमेंट परिसर में दो ब्लॉक दूर रहते है। “मैं और मेरा भाई संगीत प्रेमी हैं। हम पिछले कुछ दिनों से नहीं मिले हैं, लेकिन हम सभी संपर्क में हैं। हममें से बीस पड़ोसी  ग्रुप चैट्स का उपयोग करके हाउजी (तंबोला) खेलते हैं। ”
“मैं यह देखकर खुश हूँ कि हमारे वीपीएन और मोबाइल नेटवर्क कैसे पकड़ रहे हैं। सब कुछ मूल रूप से काम कर रहा है। हम अलग रह सकते हैं, फिर भी हम एक साथ हैं, हमारे स्मार्टफ़ोन, टैब, लैपटॉप, नेटवर्किंग ऐप और सोशल मीडिया को इसके लिए धन्यवाद। ”
युवाओं के लिए उनकी सलाह है कि यह सोचने, अनुमान लगाने और कुछ नया करने का सही समय है! उनकी छोटी बेटी के स्कूल में बच्चों का एक समूह हाल ही में क्वायर गाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ा। “क्या यह आश्चर्यजनक नहीं है? वे सभी घर थे और अपने घरेलू नेटवर्क से जुड़े हुए थे, और वे एक पूरे गीत को रिकॉर्ड करने और YouTube पर अपलोड करने में सक्षम थे! ”
शाह खुद को दोबारा तलाशने की इस यात्रा का आनंद ले रहे हैं। परिवार के साथ अधिक बंधने के अलावा – कार्ड गेम, शतरंज और यहां तक ​​कि मोनोपोली खेलना – वह दैनिक अभ्यास के रूप में, परिवार के कामों में योगदान दे रहे हैं। और उसके पास अपने गायन और संगीत के जुनून को आगे बढ़ाने के लिए अधिक समय है!
युवा मन के लिए दीपेश के तीन मंत्र:
– सकारात्मक रहें, इस समय का सबसे अच्छा उपयोग करें
– सार्थक नवाचारों के बारे में सोचें
– अपने जुनून का पीछा करें
(अगले सोमवार को Rediscover Yourself में, हम सैमसंग इंडिया के एक और सीनियर कलीग से उनके अनुभव साझा करने के लिए बात करेंगे। और कल क्विक टेक्स नामक एक अन्य साप्ताहिक कॉलम में, वरिष्ठ प्रौद्योगिकी राइटर माला भार्गव हमें अपने पसंदीदा सैमसंग नवाचार के बारे में बताएंगे और #WFH के लिए कुछ दिलचस्प आइडिया शेयर करेंगे।)
पेड़-पौधों को बचाने और दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 5 जून को विश्‍व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है और दुनियाभर से लोग धरती को हराभरा बनाने वाली गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं। सैमसंग ने हमेशा अपने कर्मचारियों के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए प्रयास किए हैं। इस साल भी देश भर के सैमसंग कार्यालयों में विभिन्‍न गतिविधियों का आयोजन किया गया और कर्मचारियों की बड़ी संख्‍या ने इनमें हिस्सा लिया।
SIELS चेन्‍नई में आयोजित किया गया ईको-फ्रेंडली फैशन शो
SIELS चंडीगढ़ के कर्मचारी
एसआरआई-दिल्‍ली में प्‍लास्टिक और डिजिटल वेस्ट जागरूकता कार्यक्रम और एक सफाई अभियान के साथ गतिविधियों की शुरुआत की गई। तपती गर्मी के बावजूद बड़ी संख्‍या में कर्मचारी एकत्रित हुए और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने का संकल्‍प लेते हुए सफाई में जुट गए।
सफाई अभियान में भाग लेते हुए SRI-D के कर्मचारी
हरित क्षेत्र को बढ़ाने और पर्यावरण स्थिरता में सुधार लाने के लिए वॉलंटियर्स ने अपने आसपास के क्षेत्र में पौधे लगाए। कर्मचारी लगाए गए पौधों की नियमित रूप से देखभाल करेंगे और उनका ख्याल रखेंगे।
बेंगलुरु के आरएंडडी इंस्‍टीट्यूट की टीम ने इन गतिविधियों में पूरे उत्‍साह के साथ हिस्सा लिया। लॉबी में एक क्रिएटिव DIY स्‍टेशन स्‍थापित किया गया। कर्मचारियों को रोज़ाना इस्तेमाल किए जाने वाले पुराने उत्पाद जैसे टी-शर्ट और प्‍लास्टिक बोतल समेत कई उत्पाद रीसाइकिल, रीयूज और रिपर्पज़ करने के लिए प्रोत्‍साहित किया गया।
SRI-B में पुराने टी-शर्ट से बैग बनाते हुए
यहां एक सीड बॉल गतिविधि का भी आयोजन किया गया, जहां कर्मचारियों को पत्‍तेदार सब्ज़ियों और पौधों के बीजों को मिट्टी और खाद के साथ मिलाकर एक बॉल बनाना सिखाया गया। यह सीड बॉल एक अनुकूलित वातावरण में एक पूरे पौधे के रूप में जन्म ले सकती है।
SRI-B की सीड बॉल एक्टिविटी
कर्मचारियों की रचनात्मकता, फोटोग्राफी और पेंटिंग प्रतियोगिता के समय पूर चरम पर देखी गई, जिसके चलते बदलाव लाने की कर्मचारियों की उत्सुकता को साफ तौर पर देखा जा सकता था। देशभर के सैमसंग कार्यालयों में कर्मचारियों के लिए ई-वेस्ट अभियान आयोजित किया गया, जहां उन्हें इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट देने पर बदले में पौधे तोहफे में दिए गए। इस अभियान में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों ने भाग लिया।
SRI-N के कर्मचारी सफाई अभियान से जुड़े
SIELS कोलकाता में बच्चों के लिए आयोजित की गई पेंटिंग प्रतियोगिता
सैमसंग के सभी कार्यालयों में इस दौरान एक चीज़ सभी गतिविधियों में एक समान थी- बदलाव लाने का जुनून। जागरूक करने वाले वीडियो और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ, कर्मचारियों ने पर्यावरण के लिए अपनी रोज़ाना की गतिविधियों में ईको-फ्रेंडली होने का एक वादा किया। आखिरकार, यह हमारा ग्रह है और हम इसके लिए जिम्मेदार हैं।
बेंगलुरु स्थित सैमसंग के आरएंडडी सेंटर ने अपने कैंपस के लिए सौर ऊर्जा अपनाने का फैसला किया है। आरएंडडी सेंटर का कैंपस, जिसमें 3,000 से ज़्यादा कर्मचारी हैं, अपनी बिजली की ज़रूरतों का लगभग 88 प्रतिशत हिस्‍सा कर्नाटक के कालबुर्गी जिले में स्थित सोलर फार्म से हासिल करेगा, जो बेंगलुरु से लगभग 500 किलोमीटर दूर है।
500 किलोमीटर दूर स्थित सोलर फार्म के साथ कैसे काम होता है?
दिसंबर 2018 में सैमसंग आरएंडडी इंस्‍टीट्यूट, बेंगलुरु (एसआरआई-बी), जो कोरिया से बाहर सैमसंग का सबसे बड़ा आरएंडडी सेंटर है, ने ‘एनर्जी व्‍हीलिंग’ नामक विधि के ज़रिये हरित ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रखा।
बागमेन ग्रीन पावर एलएलपी द्वारा कालबुर्गी में स्‍थापित किए गए सोलर फार्म ने एसआरआई-बी के साथ सहयोग किया है। ‘एनर्जी व्‍हीलिंग’ के ज़रिये, सोलर फार्म आवश्‍यक बिजली को राज्‍य के इले‍क्‍ट्रिसिटी ग्रिड में जोड़ देता है और एसआरआई-बी बदले में उतनी ही बिजली स्‍थानीय इलेक्‍ट्रिसिटी ग्रिड से हासिल करता है।
यह विधि ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्‍यूशन लॉस को कम करती है, जिससे यह ज़्यादा ऊर्जा कुशल बन जाती है।
सौर ऊर्जा क्‍यों?
एसआरआई-बी ने अपने कैंपस के लिए गो ग्रीन इनीशियेटिव के तहत, मार्च 2016 से गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों के उपयोग को बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की। यह कदम पारंपरिक पावर ग्रिड पर एसआरआई-बी की निर्भरता को कम करेगा, जिससे बाकी कामों के लिए ऊर्जा उपलब्‍ध होगी।
एसआरआई-बी ने इसके बाद अपनी बिजली की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा आपूर्तिकर्ताओं की तलाश शुरु की। दिसंबर 2018 से आरएंडडी सेंटर ने कोयले जैसे पारंपरिक स्रोतों से प्राप्‍त ऊर्जा पर निर्भर होने की बजाये 8 लाख यूनिट की सौर ऊर्जा का इस्‍तेमाल किया है।
एसआरआई-बी के मैनेजिंग डायरेक्टर दीपेश शाह ने कहा, ‘हमारा सौर ऊर्जा को अपनाना सैमसंग के सामाज और पर्यावरण के लिए जिम्‍मेदार नागरिक होने के मूल्‍यों का प्रतीक है। इस इनीशियेटिव के ज़रिये हमने न केवल ऊर्जा के पारंपरिक स्रोतों पर अपनी निर्भरता को कम किया है, बल्कि हम अपने कार्बन उत्‍सर्जन को कम करके पर्यावरण पर एक सकारात्‍मक प्रभाव डालेंगे और अगली पीढ़ी को एक हरीभरी दुनिया सौंपेंगे।’
एसआरआई-बी ने पर्यावरण-फ्रेंडली व्‍यवहार को बढ़ावा देने के लिए अपने कर्मचारियों के बीच इन सालों में कई विभिन्‍न अभियान चलाए हैं। कंपनी ने हाल ही में सिंगल-यूज़ प्‍लास्टिक की बोतलों के उपयोग को कम करने के लिए एक अभियान चलाया था। पिछले साल कंपनी ने कई वृक्षारोपण अभियान चलाए और साथ ही कई कार्यक्रम आयोजित किए, जिसके ज़रिए कर्मचारियों को वेस्ट चीज़ों को रीसाइकल और रीयूज़ करने के लिए प्रोत्‍साहित किया गया।
भारत न्यूज़रूम को दिए गए अपने पहले इंटरव्यू में दिपेश शाह ने सैमसंग R&D इंस्टिट्यूट के पहले कर्मचारी बनने से लेकर अब तक के सफर की बात की थी।
दिपेश शाह ने पिछले 22 सालों में सैमसंग में बिताए गए खास पलों का ज़िक्र किया, अलग-अलग टीम्स के साथ किए गए प्रोजेक्ट्स और सैमसंग में काम करके मिले ज्ञान और अनुभव की सराहना की थी।
अपने दूसरे इंटरव्यू में दिपेश शाह ने सैमसंग ब्रह्मांड के प्रतिष्ठित R&D सेंटर, SRI-B के महत्व की बात की है। SRI-B तीन प्रौद्योगिकियों में मज़बूत है- मॉडम, मल्टीमीडिया और इंटेलिजेंस। दिपेश शाह बोले, ये टेक्नॉलोजीज़ सैमसंग के फ्लैगशिप प्रोडक्ट्स में अहम भूमिक अदा करती हैं’।
कोरिया के बाहर सैमसंग की सबसे बड़ी R&D सुविधा- एसआरआई-बी, सैमसंग के ‘मेक फॉर इंडिया’ पहल में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। ‘मेक फॉर इंडिया’ भारतीय उपभोक्ताओं के लिए स्थानीय नवाचार प्रदान करता है। एसआरआई-बी के स्थानीय नवाचार, सैमसंग की फ्लैगशिप मोबाइल पेमेंट सेवा ‘सैमसंग पे’ और सैमसंग की ऐप ‘माई गैलेक्सी’ में सम्मिलित किए गए हैं। इसके अलावा एसआरआई-बी, सैमसंग के अपने ऑपरेटिंग सिस्टम टाइज़न पर भी अत्याधुनिक काम कर रहा है।
दिपेश शाह ने कहा, ‘एसआरआई-बी के इंजीनियर अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और कई तरह के प्रोडक्ट्स और सेवाओं पर काम करते हैं। ऐसा करने से इंजीनियर ‘कैसे और कब’ से ‘क्यों और क्या’ तक का सफर पूरा कर पाते हैं।’
श्री दिपेश शाह, सैमसंग आरएंडडी इंस्टीट्यूट-बेंगलुरु के मैनेजिंग डायरेक्टर
मिलिए सैमसंग R&D इंस्टिट्यूट-बेंगलुरु (एसआरआई-बी) के प्रबंध निदेशक दिपेश शाह से जिन्होंने 2 दशक पहले सैमसंग आर एंड डी इंडिया के पहले कर्मचारी बनकर सैमसंग इंडिया के सुनहरे इतिहास में अपना नाम दर्ज किया था। इन सालों में सैमसंग, भारत का सबसे बड़ा और सबसे विश्वसनीय इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड के रूप में उभर कर सामने आया है।
सैमसंग इंडिया में आज लगभग 70,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। इंडिया में सैमसंग के दो प्लांट्स, 5 R&D केंद्र और एक डिज़ाइन केंद्र है। एसआरआई-बी सैमसंग की कोरिया के बाहर सबसे बड़ी R&D सुविधा है। इस R&D सेंटर में कई क्षत्रों में अत्याधुनिक अनुसंधान किए जाते हैं और यह केंद्र भारत के आईटी क्षेत्र में सबसे ज़्यादा पेटेंट दाखिल करने का रिकॉर्ड दर्ज कर चुका है।
वीडियो में सुनिए दिपेश शाह का सैमसंग इंडिया के साथ का अब तक का सफर…