Star Scholar Program – Samsung Newsroom भारत
सैमसंग इंडिया ने अपने सैमसंग स्टार स्‍कोलर प्रोग्राम के तहत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान (आईआईटी) और राष्‍ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान (एनआईटी) में पढ़ने वाले 517 मेधावी छात्रों को स्‍कॉलरशिप प्रदान की है। यह स्‍कॉलरशिप जवाहर नवोदय विद्यालय स्‍कूलों में पढ़ने वाले उन कमजोर वर्ग के छात्रों को हर साल प्रदान की जाती है, जो इन प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई के लिए योग्‍यता हासिल करते हैं।
सैमसंग स्टार स्‍कोलर प्रोग्राम अपने पांचवें साल में प्रवेश कर चुका है और अबतक जवाहर नवोदय विद्यालय के 650 छात्रों को स्‍कॉलरशिप प्रदान की गई है। इस प्रोग्राम के तहत, हर साल, सैमसंग किसी भी आईआईटी या एनआईटी में फुल-टर्म बी.टेक/डुअल डिग्री (बी.टेक+एम.टेक) कोर्स करने वाले मेधावी छात्रों को स्‍कॉलरशिप प्रदान करती है। प्रोग्राम के तहत एक शैक्षणिक वर्ष के लिए ट्यूशन, परीक्षा, हॉस्‍टल और मेस से संबंधित खर्चों के लिए
2 लाख रुपए तक की स्‍कॉलरशिप प्रदान की जाती है और इसे पांच साल तक के लिए हर साल रिन्‍यू किया जा सकता है।
युवा प्रतिभाओं को प्रोत्‍साहित करने के सैमसंग इंडिया के निरंतर प्रयास के तहत इस वर्ष प्रोग्राम के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय के नए 150 आवेदकों को स्‍कॉलरशिप दी गई है, जिसमें से 85 छात्र 14 विभिन्‍न आईआईटी और 65 छात्र 15 विभिन्‍न एनआईटी में इस साल अपनी नई यात्रा शुरू करेंगे।
वर्तमान में फुल टाइम बी.टेक/डुअल डिग्री (बी.टेक+एम.टेक) कर रहे 367 छात्रों की स्‍कॉलरशिप को अगले साल के रिन्‍यू किया गया है। रिन्‍यू स्‍कॉलरशिप पाने वालों में 175 दूसरे वर्ष के छात्र, 94 तीसरे वर्ष के छात्र और 97 चौथे वर्ष के छात्र शामिल हैं।
पीटर ही, कॉरपोरेट वाइस प्रेसिडेंट और डिप्‍टी मैनेजिंग डायरेक्‍टर, सैमसंग इंडिया ने कहा, “सैमसंग में, हम युवा प्रतिभा का पोषण और प्रोत्‍साहित करने में भरोसा रखते हैं। हम 2013 से जवाहर नवोदय विद्यालय स्‍कूलों के साथ काम कर रहे हैं और इन स्‍कूलों में हमारे सैमसंग स्‍मार्ट क्‍लास प्रोग्राम का पूरे भारत के छात्रों के विकास पर पड़ने वाले प्रभाव पर हमें गर्व है। 2016 में शुरू हुआ सैमसंग स्‍टार स्कोलर प्रोग्राम, इस प्रयास का एक हिस्‍सा है और हमें खुशी हैं कि इस साल चुनौतियों के बावजूद हम इन छात्रों को स्‍कॉलरशिप देने में सक्षम हुए हैं।”
सैमसंग इंडिया और नवोदय विद्यालय समिति के बीच भागीदारी 2013 में ‘सैमसंग स्‍मार्ट क्‍लास’ प्रोग्राम के साथ शुरू हुई। इस प्रोग्राम का उद्देश्‍य ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले बच्‍चों को गुणवत्‍ता पूर्ण शिक्षा उपलब्‍ध कराना है। वर्तमान में, सैमसंग स्‍मार्ट क्‍लास प्रोग्राम 683 जवाहर नवोदय विद्यालय स्‍कूलों में संचालित है। अब तक, 430,000 से ज्‍यादा छात्रों को इससे लाभ मिला है और 8,000 से अधिक शिक्षकों को पढ़ाने में इंटरैक्टिव टेक्‍नोलॉजी का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। प्रत्‍येक सैमसंग स्‍मार्ट क्‍लास एक इंटरैक्टिव सैमसंग स्‍मार्टबोर्ड, सैमसंग टैबलेट, प्रिंटर, वाईफाई कनेक्टिविटी और पावर बैकअप से सुसज्जित है।
स्‍टार स्‍कोलर प्रोग्राम के तहत, पहले साल के लिए आवेदकों का चयन ज्‍वॉइंट एंट्रेस एग्‍जामिनेशन (जेईई मेन) में उनके ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) के आधार पर किया जाता है। दूसरे से चौथे वर्ष के लिए स्‍कॉलरशिप को रिन्‍यू कराने के लिए आवेदकों को सेमेस्‍टर ग्रेड प्‍वॉइंट एवरेज (एसजीपीए) या क्‍यूमुलेटिव ग्रेड प्‍वॉइंट एवरेज (सीपीजीए) रेटिंग को 5 या इससे ऊपर रखना आवश्‍यक होता है।