The Frame Art Store – Samsung Newsroom भारत
भारत का अव्वल नंबर टीवी ब्रांड सैमसंग अपने सबसे स्टाइलिश और बेहद चहेते लाइफस्टाइल टीवी द फ्रेम का 2021 का संस्करण पेश कर रहा है। द फ्रेम ऑन होने पर टेलीविजन होता है और ऑफ होने पर कला का नमूना। इसे बेहद सुंदर ढंग से डिजाइन किया गया है कि आपका आलीशान लिविंग स्पेस ज्यादा अनूठा बन जाता है और शानदार तथा कस्टमाइजेबल बीजल विकल्पों के साथ अपनी अलग छाप छोड़ने का मौका मिलता है। इस वर्ष 43 इंच का द फ्रेम भी आ रहा है, जो स्टाइलिश मगर छोटी जगहों को डिजाइनर बना देगा।
हैरतअंगेज खूबसूरती वाला द फ्रेम कस्टमाइजेशन के कई विकल्पों के साथ आपको टीवी पर अपनी छाप छोड़ने का मौका देता है। 2021 के संस्करण में आप अपने आसपास के परिवेश के हिसाब से अलग-अलग रंगों के बीजल चुन सकते हैं। अब 1,400 से ज्यादा कलाकृतियों की लगातार बढ़ती लाइब्रेरी से अपना निजी आर्ट कलेक्शन तैयार कीजिए। और इतना ही नहीं, आप अपने परिवार या सैर-सपाटे की तस्वीरें अपलोड कर सकते हैं और टीवी पर दिखा सकते हैं। आप अपनी तस्वीरों को 5 अलग-अलग मैट लेआउट विकल्पों तथा 16 अलग-अलग रंगों की मदद से कस्टमाइज कर ज्यादा सजीव बना सकते हैं। इतना ही नहीं, फ्रेम का एकदम नया 2021 संस्करण पिछले मॉडल के मुकाबले 46 प्रतिशत पतला है, एकदम असली तस्वीर जैसा दिखता है और जहां भी रखें, वहां खूबसूरती के साथ ढल जाता है।
द फ्रेम 2021 खूबसूरत ही नहीं है, यह क्यूलेड (QLED) तकनीक के साथ बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी भी देता है। इसमें सजीव रंगों, ज्यादा कंट्रास्ट तथा रंगों की 100 प्रतिशत मात्रा के साथ बेमिसाल बारीकी वाली लाजवाब पिक्चर क्वालिटी मिलती है। द फ्रेम 2021 में सैमसंग क्वांटम डॉट तकनीक, ताकतवर क्वांटम प्रोसेसर 4K, 4K एआई अपस्केलिंग क्षमता और स्पेसफिट साउंड भी मौजूद है, जो आपके कमरे के माहौल को जांचकर खुद-ब-खुद सबसे अनुकूल साउंड सेटिंग्स देने लगती है।
द फ्रेम 2021 की बिक्री 12 जून से एमेजॉन, फ्लिपकार्ट और सैमसंग के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर सैमसंग शॉप पर शुरू हो जाएगी। 12 जून से 21 जून के बीच द फ्रेम खरीदने वालों को 9,900 रुपये का बीजल उपहारस्वरूप बिल्कुल मुफ्त मिलेगा।
सैमसंग के पर्यावरण को बचाए रखने के प्रयासों के तहत द फ्रेम 2021 को सस्टेनेबल पैकेजिंग डिजाइन में दिया जाएगा और इस पैकेज का इस्तेमाल कैट हाउस या बुकशेल्फ बनाने के लिए जा सकता है। साथ ही टीवी के रिमोट में खुद ही चार्ज होने वाले सोलर सेल होंगे, इसलिए इसमें बाहर से बैटरी नहीं डालनी पड़ेंगी और घर के भीतर रहने वाली रोशनी से ही यह चार्ज हो जाएगा। इस तरह ग्रीनहाउस उत्सर्जन कम करने में मदद मिलेगी।
सैमसंग इंडिया में वरिष्ठ निदेशक, ऑनलाइन कारोबार, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स श्री संदीप सिंह अरोड़ा ने कहा, “आज उपभोक्ता ऐसे उत्पाद चाहते हैं, जिनमें शानदार डिजाइन और उत्कृष्ट तकनीक का संगम हो। जब वे अपना घर डिजाइन करते हैं तो वे चाहते हैं कि तकनीक उनकी जीवनशैली के हिसाब से ढल जाए और उसे बेहतर बनाए। द फ्रेम 2021 के साथ हम अपने उपभोक्ताओं को विभिन्न कस्टमाइजेबल बीजल विकल्पों के साथ अपने लिविंग स्पेस का कायाकल्प करने का मौका दे रहे हैं और अपनी क्यूलेड (QLED) तकनीक के जरिये जबरदस्त पिक्चर क्वालिटी भी मुहैया करा रहे हैं। नया संस्करण किसी भी जगह के डिजाइन में चार चांद लगाकर कला के पारखियों को खुश कर देगा।”
अपना स्टाइल बनाएं
द फ्रेम 2021 घर के हरेक हिस्से में अनूठे तरीके से ढल जाने के लिए बीजल के रंग तथा स्टाइल चुनने की आजादी देकर आपके घर की खूबसूरती और भी बढ़ा देगा। द फ्रेम को आप अपने कमरे की स्थिति के हिसाब से सजा रहे हैं या उसमें रंगों के पैटर्न के साथ तालमेल बिठा रहे हैं, आपको कस्टमाइजेशन के लिए दो रंगों – सफेद तथा टीक – के बीजल एवं नफासत भरा कंट्रास्ट तथा खूबसूरती मिलेगी। इसमें नया टीवी स्टैंड भी है, जिसकी ऊंचाई घटाई-बढ़ाई जा सकती है। इसे साउंड बार को फिट करने के लिए खास तौर पर बनाया गया है ताकि आपके टीवी के पास ज्यादा भीड़ न दिखे।
आपके भीतर के कला पारखी के लिए
द फ्रेम का सबसे अनूठा और शानदार फीचर यह है कि जब इसे टीवी के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जाता है तो यह आर्ट मोड में चला जाता है। द फ्रेम 2021 में उपभोक्ता के मिजाज के मुताबिक अतिरिक्त असली कलाकृतियां दी गई हैं, जिनकी मदद से आप अपना निजी कला संग्रह तैयार कर सकते हैं। इसमें विश्वप्रसिद्ध संस्थाओं से 1,400 से अधिक कलाकृतियों की लाइब्रेरी है, जो लगातार बढ़ रही है।
इसमें एआई पर आधारित आर्ट क्यूरेशन तकनीक भी है, जो आपके चयन के आधार पर कलाकृतियां सुझाती है। द फ्रेम 2021 में फोटो स्टोर करने की जगह भी बढ़ गई है। पहले 500 मेगाबाइट जगह थी, जो अब 6 गीगाबाइट कर दी गई है, जिससे आप इसमें अल्ट्रा एचडी क्वालिटी की 1,200 तस्वीरें स्टोर कर सकते हैं।
कीमत, ऑफर्स और कहां से खरीदें
नया द फ्रेम अमेजॉन, फ्लिपकार्ट और सैमसंग के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर सैमसंग शॉप में 61990 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। यह 12 जून 2021 से चार स्क्रीन साइज – 43-इंच, 50-इंच, 55-इंच और 65-इंच में आएगा।
12 से 21 जून के बीच खरीदारी करने वाले अर्ली बर्ड उपभोक्ताओं को 9,900 रुपये तक का बीजल उपहार स्वरूप बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा।
द फ्रेम 2021 खरीदने वाले उपभोक्ता एचडीएफसी डेबिट और क्रेडिट कार्ड की नो-कॉस्ट ईएमआई पर 3,000 रुपये तक का कैशबैक हासिल कर सकते हैं। इसमें अग्रणी बैंकों से 24 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई भी बनवाई जा सकती है।
वॉरंटी
द फ्रेम 2021 पर 1 वर्ष की कॉम्प्रिहेंसिव वॉरंटी तथा पैनल पर 1 वर्ष की अतिरिक्त वॉरंटी मिलेगी।
सैमसंग द फ्रेम के विस्तृत फीचर्स
टीवी को दीजिए अपना स्टाइल: अपने लिविंग स्पेस के माहौल को अपने निजी स्टाइल के हिसाब से बदल लीजिए। द फ्रेम का नया संस्करण आपको मनचाहे तरीके से कस्टमाइज करने का मौका देता है। आप दो अलग-अलग रंगों में आने वाले ईजी-टु-रीप्लेस मैग्नेटिक बीजल का इस्तेमाल कर टीवी पर अपनी छाप छोड़ सकते हैं। बीजल की आधुनिक डिजाइन घर की किसी भी तरह की इंटीरियर डिजाइन के साथ घुल-मिल सकती है और आपके घर को एकदम अनूठा तथा उत्कृष्ट बना सकती है।
आर्ट मोड: जब टीवी ऑफ होता है तब भी द फ्रेम उसे सार्थक बनाता है। जब आप टीवी नहीं देख रहे होते हैं तब काली स्क्रीन के बजाय आप उसे पिक्चर फ्रेम की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें कलाकृतियां और तस्वीरें बिल्कुल वैसी नजर आती हैं, जैसी कागज, फिल्म या कैनवास पर दिखतीं।
आर्ट स्टोर: आर्ट स्टोर के जरिये आप अपने टीवी को पिक्चर फ्रेम में तब्दील कर सकते हैं, जो दुनिया भर की 1,400 चुनिंदा कलाकृतियां दिखाता है। यूजर्स विश्वप्रसिद्ध संस्थाओं से ली गई कलाकृतियों की लगातार बढ़ती लाइब्रेरी का इस्तेमाल कर सकते हैं और 1,199 रुपये में कोई एक कलाकृति चुन सकते हैं अथवा 299 रुपये प्रतिमाह पर पूरे आर्ट स्टोर संग्रह को सबस्क्राइब कर सकते हैं।
माई कलेक्शन: द फ्रेम आपको स्मार्टथिंग्स एप के जरिये अपने स्मार्टफोन से अथवा यूएसबी फ्लैश ड्राइव से अपनी स्वयं की तस्वीरें आसानी से अपलोड करने एवं दिखाने की सुविधा देता है। आप अपने परिवार या सैर-सपाटे की तस्वीरों को 5 अलग-अलग मैट लेआउट विकल्पों तथा 16 अलग-अलग रंगों की मदद से कस्टमाइज कर ज्यादा सजीव भी बना सकते हैं।
स्लिम फिट वॉल माउंट और इकलौता अदृश्य कनेक्शन: स्लिमफिट वॉल-माउंट की मदद से द फ्रेम आपकी दीवार पर असली फ्रेम की तरह टंग जाता है, हर कोने से खूबसूरत दिखता है और आपके घर में एकदम फिट हो जाता है। नजर नहीं आने वाले केवल एक कनेक्शन के कारण आपको तारों के जंजाल से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाती है। केवल एक लगभग पारदर्शी तार तमाम डिवाइस को आपके टीवी से जोड़ देता है। वन कनेक्ट बॉक्स के कारण आपको अपने टीवी एक्सेसरीज के लिए ज्यादा अच्छी जगह पा सकते हैं।
क्यूलेड में देखिए दुनिया: द फ्रेम क्यूलेड टीवी रंगों की 100 प्रतिशत मात्रा के वायदे पर खरा उतरता है, जिससे रंग एकदम वास्तविक लगते हैं, स्क्रीन कितनी भी चमकीली या अंधेरी हो। द फ्रेम में सैमसंग का अपना आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस इंजन क्वांटम प्रोसेसर 4के है, जो सेमीकंडक्टर के मामले में 30 वर्ष से दुनिया भर में अग्रणी होने का परिणाम है। पिक्चर और साउंड में एआई क्षमताओं के कारण ये सीखती और खुद को ढालती हैं और आपको देखने में पहले से कहीं शानदार अनुभव मिलता है। वॉर्म टोन एलईडी के अतिरिक्त सेट के कारण फ्रेम की डुअल एलईडी बैकलाइट तस्वीरों को ज्यादा परिष्कृत कलर टोन कॉम्बिनेशन प्रदान करती है, जिससे हरेक तस्वीर पूरे रंगों, ज्यादा कंट्रास्ट और पहले से बेहतर व्यूइंग एंगल्स के कारण सजीव हो उठती है।
इंटेलिजेंट सेंसर: द फ्रेम में मोशन और ब्राइटनेस सेंसर हैं। जब आप नजदीक होते हैं तो मोशन सेंसर आपकी मौजूदगी भांपकर टीवी डिस्प्ले को कलाकृति में बदल देते हैं ताकि आप जब तक वहां रहें, अपनी पसंदीदा कलाकृति का आनंद लेते रहें। आपके जाते ही यह ऊर्जा बचाने के लिए बंद हो जाता है। आसपास की रोशनी का पता लगाकर ब्राइटनेस सेंसर खुद ही स्क्रीन की ब्राइटनेस और कलर टोन को बदल देते हैं ताकि स्क्रीन एकदम प्राकृतिक लगे। इसलिए दिन हो या रात, आप कलाकृति को बिल्कुल वैसे ही देखेंगे, जैसे वह दिखनी चाहिए।
स्पेसफिट साउंड: द फ्रेम के बिल्ट-इन माइक से तैयार डेटा का इस्तेमाल कर स्पेसफिट साउंड कमरे की अकूस्टिक्स यानी आवाज की स्थिति और टीवी के इंस्टॉल होने के तरीके (स्टैंड या दीवार पर टंगा) को जांचती है और खुद ही वहां के हिसाब से सबसे अच्छी साउंड सेटिंग्स कर देती है। आप फ्रेम को जहां चाहें रख दें, बाकी सब स्पेसफिट साउंड संभाल लेगी।
क्यू सिंफनी: टीवी और साउंडबार से अपने चारों ओर आवाज को एक ही लय-ताल में महसूर कीजिए। क्यू-सिंफनी टीवी और साउंड बार को एक साथ काम करने में मदद करती है, जिससे टीवी स्पीकर को म्यूट किए बगैर आपको बेहतर आवाज सुनाई देती है और आप खास ऑडियो फीचर का लुत्फ उठा पाते हैं।
वॉइस असिस्टेंट्स: आप द फ्रेम से बात भी कर सकते हैं। द फ्रेम बिक्सबी और एलेक्सा के साथ काम कर आपकी जिंदगी आसान बनाता है। बस बोलिए और चैनल बदल जाएगा, आवाज कम-ज्यादा हो जाएगी, प्लेबैक पर नियंत्रण हो जाएगा और भी बहुत कुछ हो जाएगा।
मल्टी व्यू: द फ्रेम आपको एक साथ 2 स्क्रीन देखने की सहूलियत देता है। इस तरह आप अपना मनचाहा शो या फिल्म देखते हुए व्यायाम भी कर सकते हैं। अपना स्मार्टफोन कनेक्ट कीजिए और सुनिश्चित कीजिए कि आप व्यायाम सही तरीके से कर रहे हैं। वीडियो का आकार और ऑडियो विकल्प अपने मनमुताबिक कीजिए और खुद ही तय कीजिए कि क्या देखना है और कैसे देखना है।
टैप व्यू: हेडफोन या फोन स्पीकर से संगीत सुनने का मन नहीं है? अपने स्मार्टफोन से द फ्रेम को हल्के से टैप किजिया और टीवी के स्पीकर से संगीत निकलते समय म्यूजिक वॉल विजुअलाइजेशन के जरिये अपने कमरे की छटा बढ़ते देखिए। यही तो है विजुअल लिसनिंग का अनूठा अनुभव।
स्मार्ट होम: द फ्रेम ढेर सारे स्मार्ट डिवाइस के साथ बिना तार के ही जुड़ सकता है और स्मार्टथिंग्स एप तथा वन रिमोट कंट्रोल के जरिय उनसे एक साथ काम करवा सकता है। एयरप्ले 2 भी इसी के भीतर होने के कारण आप एपल के डिवाइस से बिना किसी परेशानी के कंटेंट साझा कर सकते हैं।
सोलर–सेल रिमोट और ईको–पैकेजिंग: सैमसंग के पर्यावरण की रक्षा करने वाले सस्टेनेबिलिटी कार्यक्रम के तहत द फ्रेम के साथ खुद चार्ज होने वाली रिमोट बैटरी आती हैं, जिनमें इस्तेमाल सोलर सेल तकनीक कमरे के अंदर की रोशनी से भी बैटरी को चार्ज कर देती है। द फ्रेम खुद-ब-खुद आपके बाहरी डिवाइस को ढूंढ लेता है और जैसे ही आप उन्हें कनेक्ट करते हैं, वे इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाते हैं। अपने सभी कनेक्टेड डिवाइस पर आसानी से नियंत्रण के लिए वन रिमोट का इस्तेमाल कीजिए। ईको-पैकेजिंग के कारण आप द फ्रेम को पैक करने में इस्तेमाल सामग्री को कैट हाउस या बुकशेल्फ में तब्दील कर सकते हैं। दिए गए निर्देशों के अनुसार पैकेज को काटिए, असेंबल कीजिए और शानदार सामान तैयार हो जाएगा।
सैमसंग टीवी प्लस: नए लाइन-अप में हाल ही में शुरू हुआ सैमसंग टीवी प्लस भी आता है, जिसमें आप हमारे वर्चुअल चैनल पर मुफ्त टीवी कंटेंट के सीधे प्रसारण का मजा ले सकते हैं। अब आपके पास चुनने के लिए कई चैनल हैं और आप इस समय चल रहे कंटेंट में से अपनी पसंद का कंटेंट तलाश सकते हैं। अपने दोस्तों से पूछने की जरूरत नहीं कि इस समय क्या पसंद किया जा रहा है। बस, सैमसंग टीवी प्लस शुरू कीजिए और खुद ही जान जाइए।