The Serif – Samsung Newsroom भारत
भारत के सबसे बड़े और भरोसेमंद कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने अपने लाइफस्टाइल टीवी के सर्वाधिक लोकप्रिय रेंजः द फ्रेम और द सेरिफ के लिए रोमांचक ऑफरों के साथ ‘द लाइफस्टाइल फेस्ट’ की घोषणा की है। 28 फरवरी तक चलने वाले इस फेस्ट के दौरान देश भर के सभी प्रमुख कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल स्टोर्स में सैमसंग के लाइफस्टाइल टीवी विशेष कीमतों पर उपलब्ध होंगे।
द फ्रेम और द सेरिफ, दोनों ऐसे अद्भुत लाइफस्टाइल टीवी हैं, जो आपके घर की आंतरिक साज-सज्जा में बढ़ोतरी करते हैं और आपके लिविंग स्पेस को अपने शानदार डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स से बदल देते हैं। द फ्रेम के बारे में सबसे विशेष और प्रभावशाली बात यह है कि जब यह टीवी के रूप में इस्तेमाल नहीं हो रहा होता, उस वक्त यह आर्टमोड में चला जाता है और एक ऐसे पिक्चर फ्रेम में बदल जाता है, जो दुनिया भर से 1200 डिजिटल कलाकृतियों का प्रदर्शन कर आपकी रोज की रहने की जगह को एक विस्मयकारी कला दीर्घा में बदल सकता है। द सेरिफ टीवी की पारंपरिक सोच के परे जाकर इसे घरेलू सजावट की एक ऐसी वस्तु में बदल देता है जो किसी भी लिविंग स्पेस के डिजाइन को एक अलग ही रूप दे देता है – जो परिणाम है सैमसंग और जानेमाने पैरिसियन डिजाइनर द्वय रोनन और इरवान बोरोलेक के बीच एक सच्ची साझेदारी का। अंग्रेजी के “I” अक्षर के आकार के इसके आइकॉनिक डिजाइन से लेकर उत्कृष्ट कोटि के QLED पिक्चर तक, द सेरिफ एक स्टेटमेंट सेंटरपीस है, जो न सिर्फ टीवी देखने को पुनर्परिभाषित करता है, बल्कि घर के भीतर एक ऐसा स्थान निर्मित कर देता है, जो व्यक्ति की जीवनशैली को समृद्ध बना कर मन पर एक अमिट छाप छोड़ता है।
इस ऑफर अवधि के दौरान, खरीदारों को 43-इंच, 49-इंच और 50-इंच के मॉडलों की खरीद पर 4,500 रुपये का और 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच के सैमसंग के लाइफस्टाइल टीवी मॉडलों पर 7,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
जो ग्राहक 75-इंच का द फ्रेम खरीदेंगे, उन्हें कॉम्प्लीमेंट्री सैमसंग का HW-Q800T साउंडबार मिलेगा, जिसकी कीमत 48,990 रुपये है।
अन्य ऑफरों में पैनल पर 2-साल की वारंटी (1+1 साल की विस्तारित वारंटी) और एक 10 साल की नो स्क्रीन बर्न-इन वारंटी के साथ आसान मासिक किस्तों के विकल्प शामिल हैं जो 1,190 रुपये जितनी कम रकम से शुरू होती है।
सैमसंग इंडिया के कंज्यमूर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजू पुल्लन ने कहा, “आजकल उपभोक्ता ऐसे उत्पाद चाहते हैं जो अद्भुत डिजाइन और प्रीमियम टेक्नोलॉजी का शानदार संतुलन पेश कर करे, इसलिए लाइफस्टाइल टीवी की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। क्योंकि वे अब घर में ज्यादा समय बिता रहे हैं, तो जब वे अपने लिविंग स्पेस की डिजाइनिंग तय करते हैं तब टेक्नोलॉजी सहित विशिष्ट और पर्सनलाइज्ड तत्व उनके फैसले में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। “द लाइफस्टाइल फेस्ट” का उद्देश्य अविश्वसनीय खूबसूरती वाले द फ्रेम और द सेरिफ के लिए शानदार कंज्यूमर ऑफरिंग पेश करना है, जिन्हें सिर्फ टीवी से कुछ ज्यादा होने जैसा डिजाइन किया गया है।”
द फ्रेम टीवी
द फ्रेम QLED TV टेक्नोलॉजी और डिजाइन का एक उत्कृष्ट संगम है, जो उपभोक्ताओं के लिविंग स्पेस और मनोरंजन अनुभव, दोनों को विस्तृत करता है। द फ्रेम QLED टेक्नोलॉजी के साथ एक उत्कृष्ट पिक्चर क्वालिटी पेश करता है, जो न सिर्फ खूबसूरत रंग निखारते हैं, बल्कि असाधारण कंट्रास्ट और 100% कलर वॉल्यूम के साथ सटीक ब्योरे भी उभारते हैं। द फ्रेम में इन-बिल्ट मोशन और ब्राइटनेस सेंसर भी हैं। जब यह टीवी के रूप में इस्तेमाल नहीं होता है, उस समय आर्टमोड में चला जाता है और डिजिटल कलाकृतियों के हिस्से प्रदर्शित करता है, जिससे प्रतिदिन के उठने-बैठने और रहने का स्थान एक कला दीर्घा में बदल जाता है।
जिस तरह फ्रेम में मढ़ी तस्वीर दिन में समय के हिसाब से अलग-अलग छवि में दिखती है, द फ्रेम भी उसी तर्ज पर अलग-अलग समय में कमरे में मौजूद रोशनी के आधार पर अपनी स्क्रीन की ब्राइटनेस को एडजस्ट करता है। ये टीवी 10 साल की नो स्क्रीन बर्न-इन वारंटी और पैनल पर दो-साल की वारंटी के साथ आते हैं।
द सेरिफ टीवी
सैमसंग का लाइफस्टाइल टीवी ‘द सेरिफ’- कला और डिजाइन के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी का एक बेहतरीन संगम है। द सेरिफ अत्याधुनिक QLED और उन्नत सौंदर्यबोध प्रस्तुत करता है। अंग्रेजी के “I” अक्षर के विशिष्ट आकार में यूनीबॉडी डिजाइन के साथ द सेरिफ उपभोक्ताओं के रहने की जगह में एक विलक्षण योगदान करता है। द सेरिफ बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी देता है और साथ ही ऐसी बिंदास आवाज भी, जो सुनने वाले को मोहित कर ले। भटकाने और बाधा देने वाली आवाजों को उसी समय अपने-आप वॉल्यूम एडजस्ट कर द सेरिफ एक्टवि वॉयस एम्प्लिफायर (AVA) फीचर के साथ लगातार काम की ध्वनियों और आवाजों पर ध्यान केंद्रित रखता है।
यह 100% कलर वॉल्यूम, क्वांटम प्रोसेसर 4K और HDR 10+ के साथ रंगों और तस्वीरों में मौजूद हर ब्राइट और खूबसूरत ब्योरे को उभारता है। द सेरिफ AI अपस्केलिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए कंटेंट के हर सीन का विश्लेषण कर हर चीज को 4K पिक्चर क्वालिटी में बदल देता है।
इन दिनों टीवी हर आकार और सूरत का आता है। बाजार में जब इतने सारे यूनिक डिजाइन मौजूद हों, तब आप अपने लिए सही टीवी की पहचान किस तरह करेंगे?
जिस टीवी के आप मालिक हों, वह हमेशा आपकी जीवनशैली और सौंदर्य अभिरुचियों से जुड़ा होना चाहिए, क्योंकि हर कोई अपने टीवी के अनुभव का आनंद तभी ज्यादा ले पाता है, जब उसका डिजाइन और उसका कंटेंट जो वह देख रहा हो, दोनों ही उसकी रुचियों से मेल खाते हों।
यह तलाशने में आपकी मदद करने के लिए कि कौन सा टीवी आपके लिए सबसे सही है, सैमसंग ग्लोबल न्यूजरूम ने एक प्रश्नोत्तरी तैयार की है, जो आपको अपने और अपनी जीवनशैली के लिहाज से सबसे मुफीद टीवी तक पहुंचने में मदद करेगा।
भारत के सबसे भरोसेमंद उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने आज भारत में अपने 2020 लाइफस्टाइल टेलीविजन के अपने नए पोर्टफोलियो – द सेरिफ, एक आश्चर्यजनक लाइफस्टाइल टीवी जो आपके घर की सज्जा को और निखार देगा, और  2020 QLED 8K TV लाइन, का अनावरण किया जो अपने शानदार डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स के साथ आपके घर के लिविंग स्पेस की सूरत बदल देगा।
द सेरिफ टीवी की पारंपरिक अवधारणा से परे जाकर घर की सज्जा का एक हिस्सा बन जाता है और घर के किसी भी भाग के डिजाइन का स्तर ऊपर उठा देता है – यह सैमसंग और जानी-मानी पेरिसियन डिजाइन जोड़ी रोनान और एरवान बोरोललेक के बीच सच्चे सहयोग का परिणाम है।
“I” अक्षर के आकार में अपने प्रसिद्ध यूनी-बॉडी डिजाइन से लेकर अपनी शानदार क्रिस्प QLED तस्वीरों तक, द सेरिफ एक ऐसा स्टेटमेंट सेंटरपीस है, जो न केवल टीवी देखने को फिर से परिभाषित करता है, बल्कि एक ऐसी विकेंद्रित जगह तैयार करता है जो एक स्थायी असर छोड़ते हुए किसी की भी जीवन शैली को पूर्ण बनाता है। द सेरिफ एकमात्र ऐसा टेलीविजन है जो निर्बाध मनोरंजन के लिए इनबिल्ट तौर पर एनएफसी (नियर फील्ड कम्युनिकेशन) तकनीक के साथ आता है।
सैमसंग का प्रमुख QLED 8K TV एक अत्यधिक आकर्षक, बहुत पतले आकार और रूप वाला, प्रीमियम 8K पिक्चर क्वालिटी और प्रभावशाली सराउंड-साउंड ऑडियो को एक साथ लेकर आने वाला इंडस्ट्री का पहला 8K TV है।  2020 QLED 8K TV ‘इनफिनिटी स्क्रीन’ पेश करता है, जो 99% स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात के साथ अभूतपूर्व दृश्य अनुभव पैदा करता है। इन सबके ऊपर इसमें दिए गए प्रीमियम साउंड फीचर – क्यू-सिम्फनी, ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड + (ओटीएस +), और एक्टिव वॉयस एम्पलीफायर (एवीए) – हैं, जो बड़े स्क्रीन के अनुभवों से मेल खाने वाले आयामी और गतिशील ऑडियो देकर अपने साथ पूरी तरह मग्न कर देने वाली ध्वनि को अधिकतम स्तर तक लेकर जाते हैं।
कंटेंट के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल के रुझान पर ध्यान देत हुए नई रेंज YouTube, अमेजॉन प्राइम, नेटफ्लिक्स, ZEE5, सोनीलिव, वूट और ऐसे ही अन्य OTT प्लेटफार्मों की एक विस्तृत श्रृंखला को सपोर्ट करती है।
सैमसंग इंडिया के उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजू पुल्लन ने कहा, “उपभोक्ता आज उन उत्पादों की तलाश करते हैं जो शानदार डिजाइन और प्रीमियम तकनीक के मेल पर सहजता से ठहर पाते हैं।  अपने घरों को डिजाइन करते समय, वे उसमें टेक्नोलॉजी सहित विशिष्ट, बेजोड़ और निजी तत्व चाहते हैं।  हमारी नई 2020 लाइफस्टाइल टीवी लाइन-अप के एक भाग के तौर पर हम द सेरिफ में अविश्वसनीय रूप से एक सुंदर कृति की पेशकश करने के लिए तैयार हैं, जिसे सिर्फ एक टेलीविजन से कुछ अधिक होने के लिए डिजाइन किया गया है।  एक पारखी के लिए यह आनंद का सबब है, जो किसी भी रहने की जगह के डिजाइन को नई ऊंचाई पर पहुंचा देता है।”
उन्होंने कहा, “पिछले साल लॉन्च की गई QLED 8K TV लाइन की मजबूत मांग को देखते हुए हम 2020 QLED 8K TV रेंज की भी शुरुआत कर रहे हैं, जो इंडस्ट्री की बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी, सांस रोक देने वाली दमदार डिजाइन और स्मार्ट क्षमताओं के साथ आती है जो अभिनव होने के साथ ही उपयोगी भी हैं। हमें विश्वास है कि ये नए टीवी बाजार में हमारी अग्रणी स्थिति को और मजबूत करने में हमारी मदद करेंगे।”
मूल्य, उपलब्धता, ऑफर और वारंटी
द सेरिफ तीन आकारों में आएगा – 43 इंच (1 मी 08 सेमी), 49 इंच (1 मी 23 सेमी) और 55 इंच (1 मीटर 38 सेमी) जिनका मूल्य क्रमशः 83,900 रुपये, 1,16,900 रुपये और 1,48,900 रुपये होगा।
प्रारंभ में, लाइफस्टाइल टीवी केवल अमेजॉन, सैमसंग के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर सैमसंग शॉप पर और चुनिंदा सैमसंग स्मार्ट प्लाज़ा उपलब्ध होगा।
अमेजॉन पर द सेरिफ 08 जुलाई से 17 जुलाई 2020 तक पहले 10 दिनों के लिए विशेष मूल्य पर उपलब्ध होगा।
सैमसंग की QLED 8K टीवी की नई रेंज 65 इंच (1 मी 63 सेमी) संस्करण के लिए रुपये 4.99 लाख, 75 इंच (1 मी 89 सेमी) संस्करण के लिए रुपये 9.99 लाख, 82-इंच (2 मीटर 07 सेमी) के लिए रुपये 14.29 लाख और 85 इंच (2 मीटर 16 सेमी) संस्करण के लिए रुपये 15.79 लाख रुपये मूल्य पर उपलब्ध होगी।
2020 QLED 4K TV लाइन-अप 43-इंच (1 मी 08 सेमी) से 75-इंच (1 मी 89 सेमी) स्क्रीन आकार में उपलब्ध होगा।
QLED 8K और QLED 4K मॉडल सभी सैमसंग स्मार्ट प्लाजा, अग्रणी उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक स्टोर और तमाम ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध होंगे, जिसमें सैमसंग का आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर सैमसंग शॉप भी शामिल है।
सैमसंग QLED 8K TV को 1 जुलाई से 10 जुलाई 2020 के बीच प्री–बुकिंग करने पर, उपभोक्ताओं को अपने अल्ट्रा–प्रीमियम टीवी के साथ दो गैलेक्सी S20 प्लस स्मार्टफ़ोन मिलेंगे।
उपभोक्ता HDFC और ICICI (डेबिट और क्रेडिट कार्ड) और फेडरल बैंक (डेबिट कार्ड) के माध्यम से QLED 8K टीवी पर रुपये 15,000 का कैशबैक भी प्राप्त कर सकते हैं।
ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे कि ZEE5, सोनी लिव एंड इरोज नाउ के सब्सक्रिप्शन पर खरीदारों को 50% तक की छूट मिलेगी, और 5GB क्लाउड स्टोरेज के साथ ऑफिस365 का मुफ्त सब्सक्रिप्शन, एक साल के लिए संगीत का प्रसारण करने वाले गाना प्लस और तीन महीने के लिए एप्पल म्यूजिक के मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे।
द सेरिफ और QLED 4K टीवी 10 साल की नो स्क्रीन बर्न-इन वारंटी, एक साल की समग्र वारंटी और पैनल पर एक साल की अतिरिक्त वारंटी के साथ आएगा।  QLED 8K TV खरीदने वाले उपभोक्ताओं को एक साल की समग्र वारंटी और पैनल पर एक साल की अतिरिक्त वारंटी मिलेगी।
सैमसंग द सेरिफ
2020 के लाइन-अप के साथ सैमसंग पेश करता है अपना लाइफस्टाइल टीवी ‘द सेरिफ’ – आधुनिक तकनीक के साथ कला और डिजाइन का एक आदर्श मिश्रण। द सेरिफ अत्याधुनिक QLED टेक्नोलॉजी और विस्तारित सौंदर्य अनुभूति लेकर आता है।
डिजाइन: फॉर्म और फंक्शन की विशेषज्ञता
“I” अक्षर के आकार में एक बेजोड़ यूनीबॉडी डिजाइन के साथ, द सेरिफ रहने की जगह में एक अप्रतिम योगदान करता है। दीवार के बगल में चिपके रहने वाले पारंपरिक टीवी से अलग, द सेरिफ कमरे में कहीं भी फिट हो सकता है और अपने 360 डिग्री ऑल-राउंड डिजाइन के साथ हर कोण से शानदार दिखता है।
यहां तक ​​कि स्टैंड के बिना भी यह एक कलाकृति की तरह हर जगह रखा जा सकता है – मेज पर, शेल्फ पर, या सीधे फर्श पर ही।  अपने सुरुचिपूर्ण धातु स्टैंड के साथ यह खूबसूरती के साथ जुड़ जाता है और आसानी से अलग भी हो जाता है – इसलिए इसे किसी भी जगह और कभी भी ले जाया जा सकता है। छोटे स्थानों के लिए यह और भी बढ़िया है, इसके पैरों को हटाने का विकल्प इसे और भी बहुपयोगी बनाता है।
इन्नोवेशन जिसे आप देख सकते हैं और सुन सकते हैं
क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी से लैस, द सेरिफ स्पष्ट और तल्लीन कर देने वाली आवाज के साथ शानदार क्वालिटी वाली तस्वीरें दिखाता है।  ध्यान भटकाने वाले शोर की आवाज का पता लगाने और तत्काल प्रभाव से वॉल्यूम और स्पष्टता को अपने-आप समायोजित कर, द सेरिफ एक्टिव वॉयस एम्पलीफायर (AVA) फीचर के साथ केवल प्रासंगिक ध्वनियों और आवाजों पर ध्यान केंद्रित रखता है।
यह 100% कलर वॉल्यूम, क्वांटम प्रोसेसर 4K और HDR 10+ के साथ रंगों और तस्वीरों में जिंदगी भर कर हर उज्ज्वल और सुंदर ब्योरा निखार देता है।  द सेरिफ अपनी एआई अपस्केलिंग तकनीक का उपयोग करते हुए कंटेंट के प्रत्येक दृश्य का विश्लेषण कर हर तस्वीर की क्वालिटी को 4K तक बढ़ा देता है।
द सेरिफ एडैप्टिव पिक्चर के साथ आसपास की रोशनी में बदलाव को समझ सकता है और सही स्तर पर चमक और कंट्रास्ट को बनाए रखने के लिए स्क्रीन की सेटिंग्स को समायोजित करता है ताकि आपको दिन या रात, किसी भी समय एक परफेक्ट दृश्य मिल सके; द सेरिफ सुनिश्चित करता है कि उपभोक्ता तस्वीर की बारीकियों का अनुभव कर सके- चाहे वह धूप से रोशन कमरा हो या फिर अंधकार में डूबी जगह।
कनेक्टिविटी: उपकरणों के साथ सहज रूप से सिंक करता है
द सेरिफ से कनेक्ट करना उतना ही निर्बाध है जितना कि यह सहज है।  विभिन्न प्रकार के वाई-फाई सक्षम उपकरणों के उपयोग के साथ, ग्राहक इसकी उन्नत कार्यक्षमता का लाभ उठा सकते हैं।  उपभोक्ता संगीत और अन्य कंटेंट का लुत्फ लेने के लिए अपने अनुकूल स्मार्टफ़ोन से इसे बिना किसी बाधा के कनेक्ट कर सकते हैं।  स्मार्टफ़ोन को सिर्फ द सेरिफ के शीर्ष पर रखने की ज़रूरत है और यह एनएफसी तकनीक का उपयोग करके अपने-आप कनेक्ट हो जाएगा – बस टैप करें, कनेक्ट करें और आनंद लें।  इसके अतिरिक्त, मल्टी व्यू सुविधा का उपयोग कर उपभोक्ता एक ही समय में टीवी पर और मोबाइल पर अलग-अलग चीजें देख सकते हैं, जिससे मल्टी-टास्किंग एकदम आसान बन जाती है।
एयर प्ले 2 कम्पैटिबिलिटी के साथ, द सेरिफ अपने यूजर्स को आईफोन, आईपैड और आईमैक से QLED स्क्रीन पर अपने वीडियो और संगीत चलाने या फ़ोटो साझा करने में सक्षम बनाएगा।  यह उपयोगकर्ताओं को सीधे टीवी में एकीकृत एलेक्सा और बिक्सबी जैसे ध्वनि सहायकों के साथ आवाज से नियंत्रण स्थापित करने में एक कदम और आगे लेकर जाएगा।
पर्सनल कंप्यूटर मोड, मल्टी वॉयस असिस्ट, कंटेंट गाइड, म्यूजिक प्लेयर, ऑटो हॉटस्पॉट और होम क्लाउड जैसे फीचर्स द सेरिफ को मल्टी-टास्किंग के लिए एक बिलकुल सही साथी बनाते हैं और साथ ही आपके घर की आंतरिक साज-सज्जा को एक प्रीमियम लुक भी देते हैं।
सैमसंग QLED टीवी 2020
पिछले साल दुनिया के पहले QLED 8K टीवी के लॉन्च के साथ प्रीमियम टीवी स्पेस में अगुवा बनते हुए, सैमसंग के 2020 QLED 8K टीवी अल्ट्रा-प्रीमियम टीवी और होम एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में नए आयाम जोड़ने के लिए तैयार हैं।  इस साल की लाइन-अप QLED 8K रेंज में अद्वितीय विशेषताएं लाती है, जिसमें इनफिनिटी स्क्रीन, एडैप्टिव पिक्चर, एक्टिव वॉयस एम्पलीफायर, क्यू-सिम्फनी और ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड + जैसी विशेषताएं हैं जो आज के दौर में मौजूद सबसे चित्ताकर्षक तस्वीरें और डायनेमिक श्रव्य अनुभव देते हैं।
सैमसंग QLED 8K टीवी रियल 8K रिज़ॉल्यूशन, 8K AI अपस्केलिंग, क्वांटम प्रोसेसर 8K और क्वांटम HDR के साथ आते हैं – जो सभी एक आश्चर्यजनक 8K अनुभव प्रदान करने के लिए बनाए गए हैं।
सैमसंग 8K क्यूएलईडी टीवी 3.3 करोड़ पिक्सल के साथ आते हैं, जो 4K यूएचडी टीवी के रिज़ॉल्यूशन से चार गुना और फुल एचडी के रिजॉल्यूशन से 16 गुना हैं, और जो उपभोक्ताओं को डिस्प्ले में डूबने में मदद करते हैं।  ये 3.3 करोड़ पिक्सल ज्यादा तीक्ष्ण रिजॉल्यूशन प्रदान करते हैं जिनसे तस्वीरों में स्वाभाविकता और जिंदगी से करीबी का अहसास होता है।
इनफिनिटी स्क्रीन: सभी सीमाओं से परे देखना
डिस्पेल के चारों ओर की बेकार जगह को लगभग पूरी तरह समाप्त करके सैमसंग की इन्फिनिटी स्क्रीन लगभग 99% का स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात प्रदान करती है, जो उद्योग में सबसे अधिक है।  नतीजा यह है कि जब उपभोक्ता 10-15 फीट की औसत दूरी से डिस्प्ले को देखते हैं, तो चारों ओर के किनारे गायब हो जाते हैं, और ऐसा आभास होता है कि स्क्रीन हवा में अपनी गरिमा के साथ तैर रही है।
ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड +: अधिक यथार्थवादी ऑडियो अनुभवों के लिए कक्ष पढ़ना
अद्भुत साउंड अरेंजमेंट वाली एक्शन फिल्में सबसे यथार्थवादी अनुभव तब प्रदान करती हैं, जब उन्हें सिनेमाघरों में देखा जाता है।  ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मूवी थिएटर में 3 डी साउंड वाले मल्टी-चैनल स्पीकर होते हैं जिन्हें लगभग सभी दीवारों (छत सहित) के साथ-साथ स्क्रीन के चारों ओर भी लगाया जाता है।  घर पर इस यथार्थ को फिर से तैयार करने के लिए सैमसंग के साउंड डेवलपर्स ने ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड+ तकनीक पेश किया, जिसमें ध्वनि टीवी में निर्मित छह स्पीकर्स के माध्यम से ऑनस्क्रीन गतिविधियों का अनुसरण करता है।  QLED 8K टीवी पर, वीडियो का ऑडियो वास्तविक समय में ऑन-स्क्रीन एक्शन का अनुसरण करता है।  जब कोई कार स्क्रीन के बाईं ओर से दाईं ओर चलती है, तो इससे होने वाली ध्वनि ऐसी होगी;  और जब कोई भारी वस्तु स्क्रीन के ऊपर से नीचे की ओर गिरती है, तो ऑडियो ऐसा होगा।
एक्टिव वॉयस एम्पलीफायर (AVA): वॉयस क्लैरिटी बढ़ाने के लिए इंटेलिजेंट नॉयज डिटेक्शन
जब आप कोई शो देख रहे हों और किसी महत्वपूर्ण दृश्य के उस क्षण में जब आप कुछ सुनने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगाए बैठे हों, कहीं से मिक्सर की आवाज आकर सब गड़बड़ कर जाती है या फिर एक महत्वपूर्ण ब्रेकिंग न्यूज रिपोर्ट जोर से हुई गड़गड़ाहट के नीचे दब कर रह जाती हो, तब टीवी के वॉल्यूम को समायोजित करने के लिए रिमोट तक पहुंचने में बहुत देर हो सकती है। एवीए तकनीक बाहरी शोरों को पहचानती है और यदि आसपास की स्थिति में यह बहुत अधिक हो तो कंटेंट में आवाज़ की मात्रा को बढ़ा देती है।
क्यू–सिम्फनी: एक मल्टी–डायमेंशनल साउंडस्केप बनाना
सैमसंग का 2020 QLED 8K टीवी सही तालमेल में टीवी और साउंडबार दोनों की क्षमताओं का उपयोग करता है।  क्यू-सिम्फनी एक ऐसी विशेषता है जो एक ही समय में टीवी स्पीकर और साउंडबार दोनों का उपयोग करके ऑडियो चलाती है, और इंडस्ट्री में अपने तरह की पहली उपलब्धि है।
सैमसंग की 2020 QLED TV लाइन-अप में 100% कलर वॉल्यूम और डायरेक्ट फुल एरे की सुविधा है, जो असाधारण ट्रू-टू-लाइफ पिक्चर क्वालिटी प्रदान करती है।
यहां बुक करें सैमसंग 2020 QLED TV
यहां बुक करें सैमसंग द सेरिफ