Washing Machines – Samsung Newsroom भारत

सैमसंग ने लॉन्च किया सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीनों का नया लाइन-अप; शक्तिशाली लेकिन कोमल धुलाई के साथ बरकरार रखिए अपने कपड़ों का नयापन
भारत के सबसे भरोसेमंद कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने आज सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीनों की एक नई रेंज लॉन्च की है जो हेक्सा स्टॉर्म पल्सेटर, मैजिक फिल्टर, मैजिक मिक्सर, ऑटो रिस्टार्ट, एयर टर्बो ड्राईंग सिस्टम और रैट प्रोटेक्शन जैसे फीचरों के साथ आ रहे हैं ताकि यूजर्स को एक आसान लॉन्ड्री अनुभव मिल सके।

नया लाइन-अप दो क्षमताओं के वैरिएंट – 8.5 किग्रा और 7.5 किग्रा के डिजाइन को बेहतर कर तैयार किया गया है जिसकी शुरुआत सैमसंग के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर सैमसंग शॉप, अमेजॉन, फ्लिपकार्ट और सभी अग्रणी रिटेल स्टोर पर 15,800 रुपये से होती है। नए मॉडल चार अलग-अलग मनभावन रंगों – गहरा ग्रे, ग्रे, ब्लू और लाल – में उपलब्ध होंगे।

नई रेंज में शामिल हेक्सा स्टॉर्म पल्सेटर अपनी छह पत्तियों के सहारे कई दिशाओं से एक शक्तिशाली बहाव पैदा करता है जो कपड़ों को किसी भी नुकसान से बचाते हुए अच्छी तरह धो डालता है। यह लाइन-अप ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) द्वारा 5-स्टार प्रमाणित भी है, जिसके कारण यह एक शक्तिशाली लेकिन मखमली धुलाई देने वाला देश का सबसे कम बिजली खपत करने वाला वॉशिंग मशीन है।

यह नया लाइन-अप मैजिक मिक्सर जैसे अन्य इनोवेटिव फीचरों के साथ भी आता है जो डिटर्जेंट को पूरी तरह घुला देता है और कपड़े पर किसी तरह का बदनुमा धब्बा नहीं छूटता है। मैजिक फिल्टर आपके सफेद और काले कपड़ों पर किसी भी तरह के महीन से महीन रंगीन धब्बों को हटाने के लिए एक शक्तिशाली फिल्ट्रेशन देता है और आपके निकास को जाम होने से बचाता है। इस नवीनतम रेंज की नॉन-कोरोसिव और जंगरोधी बॉडी इसे अत्यंत टिकाऊ बनाती है और सुनिश्चित करती है कि उपभोक्ताओं को इसके लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी इसमें जंग लगने की चिंता न करनी पड़े। इस उपकरण में एयर टर्बो ड्राईंग सिस्टम भी लगा है जो अतिरिक्त पानी को बाहर कर कपड़ों को जल्दी सुखाने में मददगार है।

सैमसंग इंडिया में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मोहनदीप सिंह ने कहा, “सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन को खरीदते समय उपभोक्ताओं को तीन बातों का ध्यान रखना होता है – जिद्दी दागों को हटाते समय उनके पसंदीदा कपड़े सुरक्षित रहें, कम बिजली की खपत हो और वॉशिंग मशीन की खूबसूरती। हमारी नई लाइन-अप में हेक्सा स्टॉर्म पल्सेटर, मैजिक फिल्टर और मैजिक मिक्सर जैसे इनोवेटिव फीचर इस सभी जरूरतों को पूरा करते हैं। नई लाइन-अप नए रंगों के कई विकल्प और उन्नत डिजाइन पेश करती है। हमें पूरा भरोसा है कि पूरे देश के उपभोक्ता इस नई रेंज की तारीफ करेंगे और यह उनके लिए कपड़ों की धुलाई को एक मजेदार घरेलू काम बना देगी।”

कीमत, ऑफर और वारंटी

नई लाइन-अप में 8.5 किग्रा वैरिएंट 17,700 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। इस वैरिएंट को खरीदते वक्त उपभोक्ता 3000 रुपये तक 5% अतिरिक्त कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं।

इसका 7.5 किग्रा वैरिएंट 15,800 रुपये की शुरुआती कीमत से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। नई रेंज सैमसंग के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर सैमसंग शॉप, अमेजॉन, फ्लिपकार्ट और सभी अग्रणी रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगी।

उपभोक्ताओं को मोटर पर 5-साल की वारंटी और 2-साल की कॉम्प्रिहेंसिव प्रोडक्ट वारंटी हासिल होगी।

2022 सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की विशेषताएं:

हेक्सा स्टॉर्म पल्सेटर

हेक्सा स्टॉर्म पल्सेटर द्वारा संचालित इस वॉशिंग मशीन में छह ब्लेड हैं जो एक शक्तिशाली, हर दिशा से आने वाले पानी के प्रवाह को पैदा करते हैं जिससे बिना किसी नुकसान के कपड़े धुल जाते हैं। पल्सेटर में तीन रोलर और दो साइडबोर्ड हैं और रिज की कई शृंखलाएं लगी हुई हैं जो कपड़ों को बहुत आराम से रगड़ते हैं ताकि कई धुलाई के बाद भी कपड़े बेहतर स्थिति में रहें।

मैजिक मिक्सर

एक अन्य रोचक फीचर मैजिक मिक्स से लैस यह वॉशिंग मशीन सुनिश्चित करती है कि कपड़ों पर डिटर्जेंट का कोई हिस्सा शेष न रह जाए भले ही कोई गलती से अधिक मात्रा में डिटर्जेंट का प्रयोग करे। इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए उपभोक्ताओं को कंट्रोल पैनल पर मैजिक मिक्सर विकल्प चुनना होता है। इसके बाद हेक्सा स्टॉर्म पल्सेटर पानी की एक ताकतवर धारा उत्पन्न करता है जो डिटर्जेंट को पानी में पूरी तरह घुला देती है।

मैजिक फिल्टर

मशीन से पानी के निकास के रास्ते को कचरा फंस कर जाम होने से बचाने के लिए नई रेंज की वॉशिंग मशीनों में मैजिक फिल्टर है जो सुनिश्चित करता है कि साफ कपड़ों पर किसी तरह के रंग का निशान न दिखने पाए। मैजिक फिल्टर गंदे कपड़ों की धुलाई के क्रम में निकलने वाले रोएं, रेशे, अन्य बचे-खुचे कण इत्यादि को इकट्ठा कर लेता है और सफेद तथा काले कपड़ों को बेदाग सफाई देता है। उपभोक्ताओं के पास दो मैजिक फिल्टरों के साथ एक मॉडल चुनने का विकल्प भी है।

ऑटो रिस्टार्ट

यदि कपड़े धोने के बीच में ही बिजली चली जाए तो यह आपके कपड़ों की धुलाई को यथासंभव यथाशीघ्र पूरा कर देता है। बिजली आने पर, ऑटो रिस्टार्ट फीचर एक बार फिर धुलाई की प्रक्रिया शुरू कर देता है। आपको मशीन फिर से चालू करने की आवश्यकता नहीं रहती, जिससे यदि आप घर में न भी रहें तो धुलाई पूरी करने में देर नहीं होती।

एयर टर्बो ड्राईंग सिस्टम

यह फीचर वॉशिंग मशीन के एयर टर्बो ड्राईंग सिस्टम का इस्तेमाल कर प्रभावी तरीके से और जल्दी अतिरिक्त पानी निकाल देता है जिससे कपड़े सूखने का समय कम हो जाता है। नई वॉशिंग मशीन में मौजूद ड्रम उच्च गति से घूमते हैं जिससे कपड़ों से पानी बाहर निकल जाता है और सूखने का समय कम हो जाता है।

रैट प्रोटेक्शन

चूहों से होने वाले नुकसान से अपनी मशीन को बचाइए। ये किसी भी छोटे से छेद से अंदर घुस कर वायरिंग और इंसुलेशन को कुतर सकते हैं या कभी-कभी ड्रम में भी फंस सकते हैं। इसलिए प्लास्टिक के बेस में मौजूद छेद अब काफी छोटे हैं, ताकि चूहों को उनसे घुस कर नुकसान करने से रोका जा सके।

5 स्टार एनर्जी रेटिंग

ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) ने इस वॉशिंग मशीन को अधिकतम “5 स्टार” की रेटिंग दी है जो इसकी उच्च ऊर्जा सक्षमता का सबूत है। इसका मतलब है कि प्रदर्शन और कामकाज को बरकरार रखते हुए भी यह मशीन बाजार में मौजूद मशीनों में से सबसे ज्यादा ऊर्जा सक्षम है यानी सबसे कम बिजली की खपत करती है। बिजली की कम खपत के कारण यह नुकसानदेह CO2 गैस का कम उत्सर्जन करती है और साथ ही आपका बिजली बिल भी कम करती है।

सैमसंग ने बदली लॉन्ड्री केयर की दुनिया, हिंदी समझने वाली भारत की पहली AI-सक्षम और कनेक्टेड वॉशिंग मशीन रेंज लॉन्च की
देश के सबसे भरोसेमंद कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने भारत की पहली आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) सक्षम द्विभाषी वॉशिंग मशीन लॉन्च की है, जिसमें हिंदी और अंग्रेज़ी, दोनों यूजर इंटरफेस मौजूद हैं। फुल्ली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीनों का यह लाइन-अप पूरी तरह से भारत के लिए ही बनाया गया है और डिजिटल भारत के सशक्तीकरण (पावरिंग डिजिटल इंडिया) की सैमसंग की परिकल्पना का एक हिस्सा है। यह सैमसंग की इजाद की हुई ख़ास तकनीक इकोबबल और क्विकड्राइव टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो कपड़ों की 45% ज़्यादा केयर करने के साथ ही समय और बिजली बचाने में भी मदद करती हैं।

धुलाई और साफ-सफाई के उच्च मानकों को सुनिश्चित करने के लिए सभी नए मॉडलों में हाईजीन स्टीम तकनीक को शामिल किया गया है जो कपड़ों में फंसे धूल कणों को हटाने और 99.9% बैक्टीरिया और एलर्जी पैदा करने वाले कीटाणुओं का सफाया करने में सक्षम है।

इक्कीस नए मॉडलों के साथ यह नवीनतम वॉशिंग मशीन लाइन-अप आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) फीचर से लैस है जिसके कारण उपभोक्ताओं को एक कस्टमाइज़्ड लॉन्ड्री प्रक्रिया मिल पाती है। AI यूजर की धुलाई से जुड़ी आदतों को समझकर उन्हें याद कर लेता है और सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाने वाली धुलाई साइकल की सलाह देता है। यह स्मार्ट इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) इनेबल्ड वॉशिंग मशीन लाइन-अप गैलेक्सी स्मार्टफोन, सैमसंग स्मार्ट टीवी और फैमिली हब रेफ्रिजरेटरों के साथ-साथ एलेक्सा और गूगल होम जैसे उपकरणों के साथ भी जोड़ी जा सकती है, जिससे यूज़र्स को एक स्वाभाविक कनेक्टेड जीवन का अनुभव हासिल हो सके।

यह नया सैमसंग वॉशिंग मशीन लाइन-अप एक बिलकुल नये डिज़ाइन के साथ आता है जिसमें न्यूनतम जटिलता और यूज़र्स के लिए अत्यंत अनुकूल सरल जॉग डायल कंट्रोल के साथ आकर्षक डिजिटल इंटरफेस है।

लॉन्ड्री अनुभव को ज़्यादा प्रभावी और सरल बनाने के लिए, लॉन्ड्री प्लानर यूज़र्स को धुलाई खत्म करने का समय तय करने में सक्षम बनाता है, जबकि लॉन्ड्री रेसिपी यूज़र द्वारा दी गई रंग, कपड़े के प्रकार और गंदगी की मात्रा जैसी जानकारियों के आधार पर अपने आप बता देता है कि किसी कपड़े को श्रेष्ठतम धुलाई देने के लिए कितनी बार धुलाई करना आवश्यक है, जिससे कि इस बारे में यूज़र को अटकलें लगाने की ज़रूरत नहीं रह जाती। साथ ही होमकेयर विज़ार्ड सक्रियता से यूज़र को न सिर्फ संभावित समस्याओं के बारे में सचेत कर देता है, बल्कि तुरंत समाधान भी प्रस्तुत करता है।

सैमसंग इंडिया के कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिज़नेस में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजू पुल्लन ने कहा, “महामारी के इस दौर में उपभोक्ताओं को सहूलियत सबसे बड़ी प्राथमिकता हो गई है और ज़िंदगी को आसान बनाने वाले स्मार्ट होम अप्लायंस इस दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं। हमारा नया AI–सक्षम वॉशिंग मशीन लाइन–अप आविष्कारों की शृंखला में एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में यूज़र इंटरफेस है और इसे इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि उपभोक्ताओं को मशीन लर्निंग का इस्तेमाल कर आसान, इंटेलीजेंट और पर्सनलाइज़्ड लॉन्ड्री सॉल्यूशन दिया जा सके। इसे 2000 से ज़्यादा तरह के धुलाई समीकरणों और अलग–अलग तरह के कपड़ों के लिए विश्लेषण के 28 लाख आंकड़ों के साथ ख़ास तौर पर भारत के लिए तैयार किया गया है। इसे एक स्मार्टफोन या सैमसंग के एक कनेक्टेड डिवाइस से नियंत्रित किया जा सकता है। यह लाइन–अप फुल्ली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन सेगमेंट, जिसमें पिछले साल भर में सबसे ज़्यादा रुचि बढ़ते हुए देखा गया है, में आमूलचूल बदलाव ला देगा। हमें पूरा विश्वास है कि इस साल हम इस सेगमेंट में नंबर वन बन कर उभरेंगे।”

इस पूरी रेंज को BEE से 5-स्टार एनर्जी रेटिंग प्राप्त है। डिजिटल इनवर्टर टेक्नोलॉजी सुनिश्चित करती है वॉशिंग मशीनें कम बिजली की खपत करें और कम आवाज़ करें। ये नए मॉडल भी सैमसंग के अपनी इकोबबल तकनीक के साथ आते हैं जो तेज़ी से कपड़ों के रेशों में घुसकर आसनी से धूल कणों को हटा देती है, जिससे कपड़ों को 45% ज़्यादा केयर मिलती है।

क्विकड्राइव तकनीक उपभोक्ताओं को धुलाई की बारंबारता पर समझौता किए बगैर धुलाई का समय आधा करने में सक्षम बनाती है। ऑटो डिस्पेंस टेक्नोलॉजी हर लोड के लिए अपने आप डिटर्जेंट और सॉफ्नर की उचित मात्रा निकालने में मदद करती है। यह 1 महीना तक की धुलाई के लिए ज़रूरी डिटर्जेंट भी रख सकती है। इसके साथ ही Q–बबल का अनूठा बबलिंग एल्गोरिद्म सुनिश्चित करता है कि तेज़ी से धुलाई में डिटर्जेंट की अधिक मात्रा निकले जिससे धुलाई के कुल समय में 50% तक की बचत हो सके।

कीमत और उपलब्धता

यह नया AI-सक्षम लॉन्ड्री लाइन-अप 6 अप्रैल से भारत के सभी रिटेल साझेदारों के पास 35,400 रुपये की शुरुआती कीमत से उपलब्ध होगा।

चुनिंदा मॉडल अमेज़ॉन, फ्लिपकार्ट और सैमसंग के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर सैमसंग शॉप पर उपलब्ध होंगे।

नई वॉशिंग मशीन रेंज को खरीदने वाले उपभोक्ता 20% तक कैशबैक और बिना ब्याज वाली EMI तथा 990 रुपये जितनी कम रकम से शुरू होने वाली EMI जैसे आसान कर्ज़ के विकल्प हासिल कर सकते हैं।

सैमसंग की नई AI-सक्षम वॉशिंग मशीनों की विशेषताएं

AI नियंत्रण

सैमसंग ने उन्नत लॉन्ड्री सॉल्यूशन तैयार कर नए अनुसंधान की अपनी उस परंपरा को जारी रखा है, जो परिस्थितियों के अनुरूप ढल सकते हैं और इंटेलीजेंट AI टेक्नोलॉजी से संचालित हैं ताकि एक कनेक्टेड और सहज धुलाई अनुभव सुनिश्चित किया जा सके। यह AI कंट्रोल लॉन्ड्री रेसिपी, लॉन्ड्री प्लानिंग, होमकेयर विज़ार्ड और लोकेशन आधारित सिफारिशों जैसे स्मार्ट सॉल्यूशन उपलब्ध कराता है, जिसके कारण धुलाई करना आसान और ज़्यादा प्रभावी हो जाता है।

AI पैटर्न आपकी धुलाई से संबंधित आदतों को याद कर सीख लेता है और उसी के आधार पर यह बताता है कि आपके लिए किसी कपड़े को कितनी बार धुलाई करना उचित रहेगा। यह सुनिश्चित करता है धुलाई के चक्र पर्सनलाइज़्ड हो और आपकी ज़रूरतों तथा जीवनशैली के मुताबिक आपको धुलाई की अधिकतम संतुष्टि मिल सके। यह सेवा कंद्रों पर आपकी निर्भरता को कम कर खराबियों को ठीक करने में भी आपकी मदद करता है और साथ ही यह भी सुनिश्चित करता है कि आपको मैनुअल के पन्ने न पलटना पड़े। साथ ही यह ऑटो साइकल लिंक ड्रायर के साथ संवाद कर सबसे उपयुक्त ड्राईंग कोर्स भी स्वयं चुन लेता है।

इकोबबल

सैमसंग की इकोबबल तकनीक एक बबल (बुलबुला) जेनरेटर का इस्तेमाल करती है, जो डिटर्जेंट को पानी में घोल देता है और फिर उसमें हवा का प्रवाह कर बहुत सारा झाग पैदा कर देता है। यह झाग कपड़ों के रेशों में 40 गुना ज़्यादा तेज़ी से घुसता है। कम मशीनी गतिविधि और बुलबुलों का आधार मिलने से यह तकनीक कपड़ों को 45% तक ज़्यादा सुरक्षित रखती है। बुलबुले के इस्तेमाल से मिलने वाली कोमल और मुलायम अहसास संवेदनशील कपड़ों, जैसे बाहर जाने वाले कपड़ों और पानी न सोखने वाले कपड़ों को सुरक्षित रखती है। इकोबबल सुनिश्चित करता है कि डिटर्जेंट पानी में अच्छी तरह से घुल जाए जिससे कपड़ों के रेशों में वे तेज़ी से घुस सकें। सुपर इको वॉश प्रोग्राम सिर्फ 15 डिग्री सेंटीग्रेड पर 40 डिग्री सेंटीग्रेड जैसी गुणवत्ता के साथ धुलाई करता है, जिसके कारण सिर्फ 30% बिजली की खपत होती है।

क्विकड्राइव

क्विकड्राइव को धुलाई के प्रदर्शन को एक बिलकुल ही नए स्तर तक ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह तकनीक न सिर्फ धुलाई चक्र को तीव्र करती है, बल्कि इस पूरी प्रक्रिया को पहले से ज़्यादा सरल और कम बिजली खपत वाला बना देती है। इनोवेटिव फैब्रिक केयर ड्रम एक पुलसेटर से लैस होता है जो आपके कपड़ों को हर बार तेज़ी से और असरदार तेरीके से धोने के लिए एक अनूठी गत्यात्मक कार्रवाई करता है। अब आप धुलाई में कम समय बिताकर कपड़ों को ज़्यादा समय तक पहनने का आनंद उठा सकते हैं। उदाहरण के लिए, 5 केजी लोड के साथ सुपर स्पीड साइकल का इस्तेमाल करने पर क्विकड्राइव तकनीक सिर्फ 39 मिनटों में धुलाई पूरी कर देती है।

ऑटो डिस्पेंस

ऑटो डिस्पेंस आपको कम समय और मेहनत में कपड़ों को अच्छी तरह धोने में सक्षम बनाता है। यह हर लोड के लिए अपने आप सही मात्रा में डिटर्जेंट और सॉफ्नर निकाल देता है, जिसमें 26% डिटर्जेंट और 46% सॉफ्नर की बचत होती है। आसानी से रिफिल होने वाला मशीन से अलग किया जा सकने वाला टैंक 1 महीने तक की धुलाई लायक पर्याप्त डिटर्जेंट होल्ड कर सकता है।

ऐडवॉश

ऐडवॉश यूज़र को धुलाई चक्र शुरू हो जाने के बाद मशीन में और कपड़े या डिटर्जेंट डालने की सुविधा देता है। कोई चीज़ छूट गई हो, या अतिरिक्त सॉफ्नर डालना हो या फिर सिर्फ खंगालने के लिए कोई कपड़ा डालना हो, तो उसे धुलाई के दौरान कभी भी डाला जा सकता है।

हाईजीन स्टीम

हाईजीन स्टीम ड्रम की पेंदी से भाप छोड़कर और धुलाई को अच्छी तरह से सैचुरेट कर कपड़ों को गहराई से साफ करता है। हाईजीन स्टीम कपड़ों के साथ मिल चुके मैल या कालिख को हटाता है और 99.9% बैक्टीरिया तथा एलर्जी पैदा करने वाले कीटाणुओं का सफाया करता है। हाईजीन स्टीम साइकल में पहले तो पानी, मिट्टी और डिटर्जेंट को बाहर निकाल दिया जाता है। फिर भाप बनाने के लिए उसमें थोड़ा साफ पानी लिया जाता है। इसके बाद उसमें अंदर बना एक हीटर 20 मिनटों तक पानी को उबालता है। स्टीम फेज़ के बाद यह पानी को बाहर निकाल देता है और खंगालना शुरू करता है और आखिरकार साइकल को पूरा करने के लिए धुलाई के अगले चरण में चला जाता है।

डिजिचल इनवर्टर टेक्नोलॉजी

DIT शांत और ज़्यादा शक्तिशाली प्रदर्शन के लिए ताकतवर चुंबकों का प्रयोग करती है, लेकिन ब्रश के साथ यूनिवर्सल मोटर के मुकाबले कम बिजली की खपत करती है। यह ब्रश का इस्तेमाल नहीं करती, जो जल्दी ही घिस जाते हैं। इसे बनाने के लिए उच्च गुणवत्ता के पुर्ज़ों और बेहतरीन यांत्रिकी का इस्तेमाल किया जाता है। इसे 10-साल की वारंटी मिलती है जो आपकी वॉशिंग मशीन की लंबी ज़िदगी का आश्वासन होती है।

ड्रम क्लीन/ ड्रम क्लीन +

ड्रम क्लीन बिना कोई केमिकल इस्तेमाल किए आपको अपनी मशीन से गंदगी और बैक्टीरिया को बाहर रखने में मदद करती है। यह मशीन के भीतर से 99.9% बैक्टीरिया का खात्मा करती है और रबर गैस्केट से धूल को हटाती है। यह आंकड़ा ड्रम क्लीन + साइकल के इंटरटेक द्वारा किए गये परीक्षण पर आधारित है। वॉशिंग मशीन सफाई की ज़रूरत होने पर स्वयं यूज़र को इसकी सूचना दे देती है।

स्टे क्लीन ड्रावर

स्टेक्लीन ड्रावर विशेष तौर पर डिज़ाइन किए गये एक वाटर फ्लशिंग सिस्टम के साथ यह सुनिश्चित करता है कि अतिरिक्त डिटर्जेंट बाहर निकाल दिया जाए। इसलिए डिटर्जेंट और सॉफ्नर के तमाम अवशेष पूरी तरह इस्तेमाल हो जाते हैं और ट्रे ज़्यादा साफ और हाईजनिक बना रहता है।

बबल सोक

बबल सोक फंक्शन बहुत आसानी से और प्रभावी रूप से सिर्फ एक टच द्वारा विभिन्न प्रकार के दागों की छुट्टी कर देता है। यह सक्रिय बबल फंक्शन खून, चाय, वाइन, मेक-अप और घास जैसे अलग-अलग तरह के जिद्दी दागों को हटाने में मदद करता है।

सैमसंग ने अमेजॉन प्राइम डे के लिए की टीवी और वॉशिंग मशीनों पर रोमांचक डील्स की पेशकश
भारत के सबसे भरोसेमंद कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रान्ड सैमसंग ने घोषणा की है कि उसका अद्भुत लाइफस्टाइल टीवी, द सेरिफ 6 और 7 अगस्त 2020 को अमेजॉन प्राइम डे के दौरान 10,000 रुपये की छूट पर उपलब्ध होगा। इसी दौरान सैमसंग अपने लोकप्रिय फ्रंट लोड हाइजीन स्टीम वॉशिंग मशीन का 7 केजी वैरिएंट भी 19% छूट और रोमांचक ईएमआई और कैशबैक ऑफरों के साथ लॉन्च करेगा।

द सेरिफ एक शानदार सेंटरपीस है, जो न केवल टीवी देखने के अनुभव को फिर से परिभाषित करता है, बल्कि किसी भी लिविंग स्पेस के डिजाइन को दूसरे स्तर पर पहुंचा देता है। पारंपरिक टीवी जो दीवार के आगे रखा जाता है, उससे उलट सेरिफ कमरे में कहीं भी फिट हो सकता है और किसी भी तरफ से देखने में बेहतरीन दिखता है। अमेजॉन प्राइम डे सेल के दौरान उपभोक्ताओं को अपने एचडीएफसी डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10% का तुरंत कैशबैक मिलेगा। वे 24 महीनों का नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी चुन सकते हैं, जिसमें ईएमआई 2,916 रुपये से शुरु होता है।

फ्रंट लोड हाइजीन स्टीम वॉशिंग मशीन सैमसंग की हाईजीन स्टीम टेक्नोलॉजी के साथ आती है जो कपड़ों की सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित करती है। यह कपड़ों के रेशों के बीच छिपे धूल कणों और 99.9% बैक्टीरिया और एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को हटाने में सक्षम है। इस सेल के दौरान उपभोक्ताओं को एचडीएफसी डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10% का तुरंत कैशबैक और 2,458 रुपये से शुरू होने वाली मासिक किस्त के साथ 12 महीने के नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प के साथ वॉशिंग मशीन पर 19% छूट मिलेगी।

सैमसंग इंडिया के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में ऑनलाइन बिजनेस के डायरेक्टर पीयूष कुन्नापल्लिल ने कहा, “बेहतरीन डिजाइन, प्रीमियम टेक्नोलॉजी, निजी जरूरतों और रुचियों के हिसाब से ढालने की क्षमता और व्यापक रेंज के फंक्शन मुख्य कारक हैं, जो लोग अपने घरों को अपग्रेड करने के लिए की जाने वाली कंज्यमूर ड्यूरेबल्स की खरीद में ढूंढते हैं। हम अमेजॉन के साथ साझेदारी कर रहे हैं ताकि खूबसूरत लाइफस्टाइल टीवी, द सेरिफ और नई फ्रंट लोड हाइजीन स्टीम वॉशिंग मशीन पर अपने ग्राहकों को विशेष छूट और कैशबैक ऑफरों के साथ रोमांचक पेशकश कर सकें। इस पोर्टफोलियो के साथ हम निश्चिंत हैं कि हमारे ग्राहकों की लगातार बढ़ती जरूरतों को हम पूरा कर सकेंगे, खास तौर पर ऐसे समय जब वे घर पर ज्यादा समय व्यतीत कर रहे हैं।”

कीमत और पेशकश

अमेजॉन प्राइम डे सेल के दौरान उपभोक्ताओं को द सेरिफ के सभी मॉडलों पर 10,000 रुपये की विशेष छूट मिलेगी। इस विशेष छूट के बाद द सेरिफ 43.9-इंच (1 मी 08 सेमी), 49-इंच (1 मी 23 सेमी) और 55 इंच (1 मी 38 सेमी) स्क्रीन आकार के लिए क्रमशः 69,990 रुपये, 89,990 रुपये और 1,09,990 रुपये में उपलब्ध होगा। उपभोक्ता 24 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी चुन सकते हैं, जिसकी ईएमआई 2,916 रुपये जितने कम से शुरू होगी।

फ्रंट लोड हाइजीन स्टीम क्लीन वाशिंग मशीन का 7 केजी क्षमता वाला वैरिएंट 19% छूट के बाद 29,490 रुपये में उपलब्ध होगा। उपभोक्ताओं को 12 महीने के नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प हासिल होगा जिसकी शुरुआत क्रमशः 1,166 रुपये और 2,458 रुपये से होगी।

इतना ही नहीं, उपभोक्ताओं को उपरोक्त उत्पादों में से कोई भी खरीदते समय अपने एचडीएफसी डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10% तत्काल कैशबैक मिलेगा।

सैमसंग उत्पादों का लाइन-अप

द सेरिफ

द सेरिफ टीवी की पारंपरिक अवधारणा से परे घर की साज-सज्जा का एक हिस्सा है, जो रहने की किसी भी जगह के डिजाइन को और निखार देता है – जो कि नतीजा है सैमसंग और जानी-मानी पेरिसियन डिजाइनर जोड़ी रोनान और एरवान बोरोललेक के बीच सच्चे सहयोग का।

“I” – अक्षर के आकार में अपने प्रतिष्ठित यूनी-बॉडी डिजाइन से लेकर इसकी शानदार सधी हुई QLED तस्वीर तक, द सेरिफ एक ऐसी सुदृढ़ कृति है जो न केवल टीवी देखने के अनुभव को फिर से परिभाषित करता है, बल्कि एक ऐसा विलक्षण माहौल भी तैयार करता है, जो अपनी दीर्घकालिक छाप छोड़ते हुए किसी की भी जीवन शैली को और समृद्ध बना देता है। द सीरिफ एकमात्र टेलीविजन है जो इनबिल्ट एनएफसी (नियर फील्ड कम्युनिकेशन) तकनीक के साथ आता है ताकि आपके मनोरंजन की धारा में कोई खलल न पड़े।

क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी से लैस, द सेरिफ शानदार पिक्चर क्वालिटी प्रदर्शित करता है और साफ तथा मग्न कर देने वाली आवाज उसे निखारने में और मदद करती है। टीवी देखने में बाधा डालने वाले शोर का अपने-आप पता लगा कर उसके लिहाज से आवाज को बढ़ाने या घटाने वाली एक्टिव वॉयस एम्प्लीफायर (एवीए) सुविधा के साथ द सेरिफ सिर्फ काम की ध्वनियों और आवाजों पर ही ध्यान केंद्रित रखता है।

फ्रंट लोड हाइजीन स्टीम वॉशिंग मशीन

हाइजीन स्टीम साइकल यह सुनिश्चित करता है कि कपड़े साफ और कीटाणुओं से मुक्त हों। ड्रम के नीचे से भाप छोड़ कर यह धुलाई की गुणवत्ता में सुधार करता है। नतीजतन, ड्रम के अंदर का प्रत्येक कपड़ा पूरी तरह सैचुरेट होता है। यह तकनीक गंदगी और 99.9% तक बैक्टीरिया को दूर कर देती है।

सैमसंग फ्रंट लोड हाइजीन स्टीम वॉशिंग मशीन 5-स्टार रेटिंग के साथ आती है – जिससे उपभोक्ता बिजली बिल में बचत करने के साथ ही अपनी धरती की सुरक्षा में भी योगदान कर पाते हैं। बिजली की कम खपत एक ओर तो खर्च में बचत करती है और दूसरी ओर, हानिकारक CO2 का उत्सर्जन कम करती है, जो इसे पर्यावरण के अनुकूल बनाता है।

स्मार्ट चेक सुविधा के साथ – उपभोक्ता टूटी हुई मशीन की असुविधा और खर्च से बच सकते हैं। स्मार्ट चेक एक ऑटोमैटिक प्रणाली है, मशीन में आने वाली खराबी की स्वतः निगरानी करती है। सैमसंग स्मार्ट वॉशर/ड्रायर स्मार्टफोन ऐप का उपयोग करते हुए, यह प्रणाली शुरुआती स्थिति में ही समस्याओं का पता लगा लेती है और उनकी पहचान करती है। इसके बाद यह तुरंत आसान समाधान प्रदान करती है और आपका समय बचाती है।