skip to content

इस दिवाली सैमसंग का “बिग, बिगर, बिगेस्ट” धमाका, बड़ी स्क्रीन वाले टीवी पर शानदार त्योहारी ऑफर्स

14-10-2026

सैमसंग विजन एआई टीवी खरीदने वाले ग्राहकों को 159990 रुपये तक का टीवी या 110990 रुपये तक का साउंडबार मुफ्त मिलेगा

विजन एआई टीवी की खरीद पर सैमसंग 20% तक कैशबैक, जीरो डाउन पेमेंट और 3 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी भी दे रहा है

सैमसंग इंडिया ने आज ग्राहकों के लिए अपने “बिग, बिगर, बिगेस्ट” कैंपेन की घोषणा की। इसके तहत त्योहारों के इस मौसम में विजन एआई से लैस बड़ी स्क्रीन वाले टीवी की रेंज पर शानदार डील्स मिल रही हैं। त्योहार की रौनक, परिवार की महफिलों और अपनों के साथ बिताई शामों से प्रेरित यह कैंपेन ग्राहकों के लिए सैमसंग के नए एआई टीवी घर लाना आसान बनाता है, ताकि टीवी देखने का मजा और बढ़ जाए।

त्योहारी ऑफर्स के तहत चुनिंदा सैमसंग टीवी खरीदने वाले ग्राहक 110990 रुपये तक का सैमसंग साउंडबार या 159990 रुपये तक का सैमसंग विजन एआई टीवी मुफ्त पा सकते हैं। इसके साथ 20% तक कैशबैक, जीरो डाउन पेमेंट के विकल्प और 3 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी भी मिल रही है। इन ऑफर्स के साथ इस त्योहारी सीजन में घर का एंटरटेनमेंट सेटअप बदलना और भी आसान हो गया है।

नगर निगम सीमा में चुनिंदा सैमसंग विजन एआई टीवी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए रिक्वेस्ट दर्ज करने के चार घंटे के भीतर इंस्टॉलेशन की सुविधा भी है। यह सुविधा लागू नियमों और शर्तों के अधीन है।

सैमसंग इंडिया के विजुअल डिस्प्ले बिजनेस के वाइस प्रेसिडेंट विप्लेश डांग ने कहा, “दिवाली परिवार और दोस्तों के साथ खुशियां बांटने, जश्न मनाने और यादगार पल बनाने का समय है। इस त्योहार पर सैमसंग अपने विजन एआई से लैस बड़ी स्क्रीन वाले टीवी के जरिए घरों में स्मार्ट, इमर्सिव और बेहतरीन मनोरंजन का अनुभव ला रहा है। आकर्षक त्योहारी ऑफर्स, आसान भुगतान विकल्प, कैशबैक और अतिरिक्त सेवाओं के साथ सैमसंग का उद्देश्य है कि हर परिवार इस दिवाली बड़ी स्क्रीन घर लाकर मनोरंजन का पूरा आनंद ले सके।”

सैमसंग के विजन एआई टीवी बड़ी स्क्रीन पर स्मार्ट फीचर्स लेकर आते हैं, जो तस्वीर और आवाज को बेहतर करते हैं और देखने के अनुभव को ज्यादा पर्सनलाइज्ड बनाते हैं। चाहे परिवार और दोस्तों के साथ पसंदीदा शो, फिल्में, खेल या त्योहारों से जुड़े कार्यक्रम देखने हों, यह रेंज रोज के मनोरंजन को और भी मजेदार और असरदार बना देती है।

32 इंच से लेकर 115 इंच तक के साइज में उपलब्ध सैमसंग विजन एआई टीवी अलग-अलग ग्राहकों की जरूरतें पूरी करते हैं। इनमें घर की सजावट में घुल-मिल जाने वाले स्लीक डिजाइन और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टथिंग्स सॉल्यूशंस दिए गए हैं। सैमसंग के “मेड फॉर इंडिया” प्लस बेनिफिट्स (टीवी प्लस, केयर+, आर्ट+, साउंड+, फाइनेंस+ और 7 साल का ओएस अपग्रेड) टीवी के साथ आपके हर अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।

सैमसंग टीवी प्लस पर 200 से ज्यादा स्ट्रीमिंग चैनल मुफ्त देखे जा सकते हैं, सैमसंग साउंड+ आवाज का दमदार अनुभव देता है, सैमसंग केयर+ के तहत एक्सटेंडेड वारंटी मिलती है, और सैमसंग फाइनेंस+ के जरिए ग्राहकों को बिना कागजी कार्रवाई के आसान फाइनेंस विकल्प मिलते हैं। सैमसंग आर्ट+ के साथ ग्राहकों को 3 महीने तक सैमसंग आर्ट स्टोर का मुफ्त एक्सेस मिलता है, जिससे उनका घर एक निजी आर्ट गैलरी में बदल जाता है। सैमसंग विजन एआई टीवी खरीदने वाले ग्राहकों को सात साल तक ओएस अपग्रेड का फायदा भी मिलता है, जिससे सालों तक टीवी पर मनोरंजन का मजा बना रहता है।

top