सैमसंग टीवी प्लस दुनिया भर के के-पॉप फैंस के लिए 2026 मामा (MAMA) अवार्ड्स लेकर आ रहा है
20-11-2026
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स एक बार फिर 2026 MAMA अवार्ड्स की लाइव-स्ट्रीमिंग के जरिए दुनिया भर के K-पॉप फैंस को एक साथ जोड़ रहा है। कोरिया की प्रमुख एंटरटेनमेंट कंपनी, CJ ENM के साथ साझेदारी के तहत, सैमसंग TV प्लस इस दो दिवसीय इवेंट का पूरा प्रसारण करेगा। इसका ‘चैप्टर 1’ 20 नवंबर को और ‘चैप्टर 2’ 21 नवंबर को आयोजित होगा।
2026 MAMA अवार्ड्स का प्रसारण 14 देशों1 में CJ ENM K-POP चैनल पर लाइव किया जाएगा, जिसमें K-पॉप के कुछ सबसे बड़े सितारों की परफॉरमेंस देखने को मिलेगी।

सभी पीढ़ियों के लिए K-पॉप का एक जश्न
जापान के क्योसेरा डोम ओसाका में आयोजित होने वाले 2026 MAMA अवार्ड्स की शुरुआत 20 नवंबर को कोरिया स्टैंडर्ड टाइम (KST) के अनुसार दोपहर 3:30 बजे रेड कार्पेट के साथ होगी। इसके बाद, शाम 6 बजे से रात 9:30 बजे (KST) तक अवार्ड शो चलेगा।
इस साल के अवार्ड्स की थीम “A MUSIC INTERSTELLAR” (ए म्यूज़िक इंटरस्टेलर) को खास कोलैबोरेशन के जरिए जीवंत किया जाएगा। “ऑल जनरेशन” (सभी पीढ़ियां) के नारे के साथ, इस साल के MAMA अवार्ड्स का उद्देश्य कलाकारों, शैलियों, कला रूपों और फैंस को एक साथ लाकर K-पॉप के अतीत, वर्तमान और भविष्य को जोड़ना है। इसके मुख्य आकर्षणों में BIGBANG और ‘डूली द लिटिल डायनासोर’, ENHYPEN और “ड्यून: पार्ट थ्री”, तथा Panic और युवा K-पॉप कलाकारों का WOODZ, CORTIS, ZEROBASEONE, ALLDAY PROJECT और Hearts2Hearts के सदस्यों के साथ खास कोलैबोरेशन शामिल है।
“आर्ट मीट्स MAMA” (Art Meets MAMA) प्रोजेक्ट, कोरिया के मशहूर समकालीन कलाकार ली बे (Lee Bae) के काम को मंच पर पेश करके “ऑल जनरेशन” के नारे को और भी बेहतर ढंग से दर्शाएगा। गायब होने, सृजन, समय और चक्र जैसी थीम के जरिए, यह प्रोजेक्ट संगीत की स्थायी शक्ति को उजागर करेगा।
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के विज़ुअल डिस्प्ले (VD) बिज़नेस के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, हुन ली ने कहा, “सैमसंग TV प्लस दुनिया भर के फैंस को K-पॉप के सबसे बड़े जश्न में से एक को बिल्कुल सामने से देखने का मौका दे रहा है।” “CJ ENM के साथ मिलकर, हम फैंस के लिए लाइव परफॉरमेंस और खास कोलैबोरेशन से भरे दो ऐसे यादगार दिन लेकर आ रहे हैं, जिनका वे अपने घर बैठे आनंद ले सकते हैं।”
2026 MAMA अवार्ड्स 14 देशों में CJ ENM K-POP चैनल पर लाइव प्रसारित किए जाएंगे।

घर बैठे MAMA अवार्ड्स का अनुभव
हर पल का आनंद लेने के लिए, दर्शक अपने सैमसंग TV पर रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। वे 20 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे (KST) और 21 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे (KST) CJ ENM K-POP चैनल पर ट्यून-इन कर सकते हैं, जहाँ क्रमशः ‘चैप्टर 1’ और ‘चैप्टर 2’ दिखाए जाएंगे। शो देखते समय, वे अपने TV की साउंड और लाइटिंग सेटिंग्स को एडजस्ट करके घर पर ही अवार्ड शो जैसा माहौल बना सकते हैं।
2026 MAMA अवार्ड्स, सैमसंग TV प्लस पर मौजूद कोरियन कंटेंट की विस्तृत श्रृंखला में एक नया जुड़ाव है। 100 मिलियन से अधिक मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं और 30 देशों में उपलब्धता के साथ, यह फ्री (विज्ञापन-समर्थित) स्ट्रीमिंग सर्विस लगातार अपने प्रीमियम एंटरटेनमेंट कंटेंट का विस्तार कर रही है, जिससे दुनिया भर के दर्शकों तक कोरियन एंटरटेनमेंट आसानी से पहुँच रहा है।
- यह ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इटली, मैक्सिको, नीदरलैंड, न्यूज़ीलैंड, स्पेन, स्वीडन, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका में उपलब्ध है। ↩︎