skip to content

अपने फ्रीजर को बनाइए फ्रिजः हाजिर है सैमसंग 3-डोर कंवर्टिबल फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर

15-07-2021

आपके खाने-पीने की चीजों और पेय पदार्थों के लिए पर्याप्त जगह, स्टाइलिश डिजाइन और प्रभावशाली कूलिंग – नया सैमसंग 3-डोर कंवर्टिबल फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर यह सब आपको एक साथ देता है और साथ ही आपके आधुनिक किचेन के लिए एक बिलकुल सटीक साथी भी साबित होता है।

अपने कंवर्टिबल फ्रीजर ऑप्शन के साथ आप खाने के अतिरिक्त सामान को रखने के लिए सिर्फ एक बटन दबा कर आसानी से अपने फ्रीजर को फ्रिज में बदल सकते हैं।

यह रेफ्रिजरेटर ट्विन कूलिंग प्लस™ टेक्नोलॉजी से भी लैस है जो एक ओर तो तेजी से कूलिंग करता है, वहीं साथ में यह भी सुनिश्चित करता है कि दोनों सेक्शन में तापमान अलग-अलग और एक दूसरे से स्वतंत्र हो।

इसमें और भी कई तरह के बेहतरीन फीचर हैं, जैसे मिनिमल वाटर डिस्पेंसर जो आपको आसानी से ठंडा पानी देता है और तुरंत ठंडे पेय तथा बर्फ तैयार करने के लिए पावर कूल और पावर फ्रीज।

तो इंतजार किस बात का? यह वीडियो देखिए और जानिए कि हम किस बारे में बात कर रहे हैं।

top