इनोवेशन इन मोशन के पाँच साल: सैमसंग ‘सॉल्व फॉर टुमॉरो 2026’ ग्रैंड फ़िनाले की मुख्य झलकियाँ
25-11-2026
प्रेरक विचारों से लेकर बदलाव लाने की क्षमता रखने वाले तकनीक-आधारित समाधानों तक, ‘सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो 2026’ ने पूरे भारत के युवा इनोवेटर्स की रचनात्मकता, दृढ़ संकल्प और सूझबूझ का जश्न मनाया।
सैमसंग के इस प्रमुख इनोवेशन प्रोग्राम के पांचवें संस्करण में कई होनहार युवा एक साथ आए। उन्होंने वास्तविक दुनिया की चुनौतियों की पहचान की और चार विषयों – ‘AI लिविंग फॉर इंडिया’, ‘स्वास्थ्य और शिक्षा’, ‘खेल और तकनीक’, तथा ‘पर्यावरण स्थिरता’ – पर तकनीक-आधारित समाधान तैयार किए।
यह सफर नई दिल्ली में आयोजित ‘ग्रैंड फिनाले’ के साथ संपन्न हुआ। इसमें चार विजेता टीमों को कुल ₹2 करोड़ की इनक्यूबेशन ग्रांट दी गई। साथ ही, उन्हें अपने इनोवेशन को आगे बढ़ाने के लिए IIT दिल्ली के FITT से मेंटरशिप और इनक्यूबेशन सपोर्ट भी मिला।
ग्रैंड फिनाले की झलकियां देखें और उन पलों को फिर से जिएं, जहां इनोवेशन, आपसी सहयोग और एक बेहतर कल को आकार देने की युवाओं की क्षमता का जश्न मनाया गया।